नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ऊर्जा पार्क के पास  फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित :  क्रेडा द्वारा निःशुल्क चार्जिंग की सुविधा

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ऊर्जा पार्क के पास फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित : क्रेडा द्वारा निःशुल्क चार्जिंग की सुविधा

 

रायपुर । पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ में गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोत एवं ऊर्जा संरक्षण के कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है। राजधानी रायपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग हेतु व्हीआईपी रोड, ऊर्जा पार्क के पास एक फास्ट चार्जिंग स्टेशन की स्थापना की गई है। फास्ट चार्जिंग स्टेशन में इलेक्ट्रिक वाहनों के निःशुल्क चार्ज की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से पहली बैटरी चलित इलेक्ट्रिक कार का क्रय ईईएसएल से किया गया है। क्रेडा द्वारा यह निर्णय लया गया है कि भविष्य में वाहनों के निष्प्रयोज्य होने पर केवल इलेक्ट्रिक कार का ही क्रय किया जाएगा जिसका अनुसरण अन्य विभागों को भी किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे जहां पर्यावरण संरक्षण होगा वहीं वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण स्तर में कमी लायी जा सकेगी।

 

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गैर-पारम्परिक ऊर्जा स्रोतों और ऊर्जा संरक्षण परियोजना अंतर्गत भारत सरकार के नेशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लान 2020 के अंतर्गत आम जनता के बीच इन वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। क्रेडा द्वारा महिन्द्रा से 5 इलेक्ट्रिक आटो रिक्शाओं का क्रय भी किया गया है जिनका उपयोग राज्य के विभिन्न प्रमुख शहरों में स्थापित ‘‘क्रेडा अक्षय ऊर्जा शिक्षा उद्यान’’ में किया जाएगा। ईईएसएल द्वारा 5 वर्षों तक फ्री मेन्टेनेन्श की शर्त के साथ वाहन प्रदाय किया गया है। क्रेडा द्वारा बैटरी चलित वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराने के दिशा में कार्य करते हुए सौर ऊर्जा चार्जिंग स्टेशन विकसित करने की योजना प्रस्तावित की जा रही है। चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा बढ़ने से बैटरी चलित वाहनों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

ईईएसएल के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त वाहन के एक बार चार्जिंग करने पर लगभग 140 किमी तक का सफर किया जा सकता है जिससे लगभग 7 से 10 लीटर ईंधन की बचत की जा सकती है। वाहन को फास्ट चार्जिंग स्टेशन से एक बार फुल चार्ज करने में लगभग 80 मिनट का समय लगता है, जिसमें 16 यूनिट विद्युत की खपत होती है। इस प्रकार इस वाहन में लगभग 90 पैसे प्रति कि.मी. का व्यय होता है। अतः वाहन के सतत् उपयोग करने पर लगभग रू. 1.5 लाख प्रतिवर्ष की बचत की जा सकती है। ई-व्हीकल के उपयोग करने से किसी भी प्रकार का प्रदूषण नही होता है। इसके अतिरिक्त ई-व्हीकल के 1 लाख किलोमीटर चलने से 10 टन कार्बन डाईआक्साइड उत्सर्जन की बचत होगी। 10 टन कार्बन डाईआक्साइड को अवशोषित करने के लिए 500 वृ़़क्षों की आवश्यकता होती है। इस प्रकार पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ई-व्हीकल बहुत उपयोगी है। 

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, घर में चलाया जा रहा था देह व्यपार, चार युवक व् युवतियों सहित महिला गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, घर में चलाया जा रहा था देह व्यपार, चार युवक व् युवतियों सहित महिला गिरफ्तार

मऊ। पुलिस ने छापेमारी कर घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है बताया जा रहा है की उत्तरप्रदेश के मऊ जिले के एक घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था|  देह व्यापार में लिप्त नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार युवक-युवतियों के साथ देह व्यापार चला रही एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 


सुचना पर छापेमारी-
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी बाजार स्थित एक घर में महिला के द्वारा सेक्स रैकेट चलने की काफी दिनों से सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान मौके से चार जोड़े को पुलिस ने घर के अंदर से पकड़ा। महिला मकान मालिक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। एसपी के अनुसार पकड़े गए सभी का देह व्यापार निवारण एक्ट की धारा में चालान किया गया।
अवैध रेत परिवहन में लगे बीस ट्रेक्टर-ट्राली जप्त, जाने कहा का है यह मामला

अवैध रेत परिवहन में लगे बीस ट्रेक्टर-ट्राली जप्त, जाने कहा का है यह मामला

कोरबा। रेत खदानों में अवैध उत्खनन व परिवहन जारी है। खनिज विभाग की कार्यवाही के बाद भी अवैध उत्खनन व परिवहन रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पसान थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तहसीलदार ने अवैध उत्खनन व परिवहन में लगे बीस ट्रेक्टर-ट्राली रेत जप्त किया है। पोड़ी उपरोड़ा वन विभाग के अंतर्गत पसान क्षेत्र में गौण खनिज का अवैध दोहन किये जाने की शिकायत अधिकारियों को मिल रही थी। जिस पर प्रशासन की टीम निगरानी बनाए हुए थी। इसी बीच वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली कि पसान के नदी किनारे से रेत का अवैध खनन किया जा रहा है। मौके पर पसान तहसीलदार ने छापामार कार्यवाही करते हुए बीस ट्रेक्टर-ट्राली जप्त किया है। खनिज विभाग द्वारा मामले में विवेचना की जा रही है। 

पंचायत चुनाव में 18 प्रकार के दस्तावेजों से कर सकेंगे मतदान, जाने पूरी खबर

पंचायत चुनाव में 18 प्रकार के दस्तावेजों से कर सकेंगे मतदान, जाने पूरी खबर

कांकेर। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में मतदान केन्द्र पर मत डालने के लिए मतदाता को अपनी पहचान स्थापित करने हेतु विभिन्न 18 प्रकार के दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी या इस निमित्त मतदान अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। यह दस्तावेज निम्नानुसार है:- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया पहचान पत्र, बैंक एवं डाकघर का फोटोयुक्त पासबुक, पासपोर्ट, आयकर पहचान पत्र, आधार कार्ड, राज्य एवं केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय अथवा अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों द्वारा उनके कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, स्वतंत्रता सेनानी फोटोयुक्त पहचान पत्र, केन्द्रीय अथवा छत्तीसगढ़ राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं एवं बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची, बार कौशिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त नि:शक्तता प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड, महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस और छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसीईआर द्वारा ऑनलाईन जनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची इत्यादि दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदाता पंचायत निर्वाचन में मतदान कर सकते हैं। 

 लक्की ड्रा के नाम 8 लाख रूपए की धोखाधड़ी, जाने पूरी खबर...

लक्की ड्रा के नाम 8 लाख रूपए की धोखाधड़ी, जाने पूरी खबर...

कोरबा। एसबीआई मेन ब्रांच कोरबा टीपी नगर में लक्की ड्रा के नाम पर आज्ञात आरोपियों द्वारा 8 लाख रूपए की धोखाधड़ी किये जाने का मामला प्रकाश में आने पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बुधवारी बस्ती वार्ड क्रमांक 21 निवासी अनिशा महंत उम्र 28 ने सीएसईबी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि संजय शर्मा अभिजीत के मोबाइल माध्यम से लक्की ड्रा के नाम पर उसके साथ 8 लाख रूपये की धोखा-धड़ी विगत 17 दिसंबर 2019 को सुबह 11 बजे से लगातार संपर्क कर किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उपरोक्त आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 8.20 धारा 420, 34 भादवि के तहत धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर विवेचना कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएसईबी पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के गिरेबान तक पहुंचने साइबर सेल का भी सहयोग लिया जा रहा है।
बौराय गणेश हाथी ने बोलेरो वाहन पर किया हमला, किसानो को उठानी पड रही है भारी नुकसान, जाने पूरी खबर

बौराय गणेश हाथी ने बोलेरो वाहन पर किया हमला, किसानो को उठानी पड रही है भारी नुकसान, जाने पूरी खबर

कोरबा। वनमंडल कोरबा के करतला रेंज में सक्रिय खुनी दंतैल हाथी गणेश एक बार फिर बौरा गया है। बौराय इस हाथी ने बीती रात अपना गुस्सा ग्राम पीडिया में उतारते हुए एक बोलेरो का दरवाजा व शिशा तोड़ दिया। इतना ही नहीं एक ग्रामीण के घर में प्रवेश कर आंगन में रखे दो कट्टी धान को खा गये। साथ ही 5 किसानों के बाड़ी में लगे सब्जी के पौधों को रौंद दिया। जिससे ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।


जानकारी के अनुसार खुनी हाथी गणेश व उसके एक अन्य साथी दंतैल को करतला रेंज का पीडिया गांव भा गया है। दोनों हाथी गुरूवार की रात को बोतली पहुंच गये थे। वहां अरहर व केले के पौधे को नुकसान पहुंचाने के साथ ही दिन भर जंगल में विश्राम करने के बाद शुक्रवार को देर सायं फि र पीडिया की ओर रूख किया और यहां पहुंचकर भारी उत्पात मचाया। इस दौरान गणेश ने कैलाश पिता फि रकू राम 40 वर्ष के घर के बाहर रखे बोलेरो क्रमांक सीजी 12 एके 2228 के दरवाजे व शीशे को तोड़ दिया। इतना ही नहीं एक ग्रामीण के घर के दरवाजे को तोड़ते हुए आंगन में प्रवेश किया और वहां रखे धान को चट करगए। गणेश ने5 ग्रामीणों की बाड़ी भी उजाड़ दी और वहां लगे सब्जी के पौधों को तहसदृ नहस कर डाला। पीडिया में गणेश के आने व उत्पात मचाये जाने की सूचना पर करतला रेंजर शहादत खान ने डिप्टी रेंजर संतोष कश्यप के नेतृत्व में वन अमले को भेजकर नुकसानी का आकलन शुरू करवा दिया है। उधर कटघोरा वन मंडल के केंदई व पसान रेंज की सीमा पर 43 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। यह दल बीती रात पसान रेंज के पनगवां गांव के समीप पहुंच गया था। हुल्ला पार्टी व ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर यह दल फिर केंदई रेंज की ओर रूख किया। फिलहाल यह दल केंदई में मौजूद है। और कोई विशेष नुकसान नहीं पहुंचाया है।
 सीएम हाउस में महापौर पद को लेकर चल रही बैठक हुई खत्म, CM करेंगे महापौर का ऐलान, ये पांच नाम है चर्चो में...

सीएम हाउस में महापौर पद को लेकर चल रही बैठक हुई खत्म, CM करेंगे महापौर का ऐलान, ये पांच नाम है चर्चो में...

रायपुर| महापौर पद को लेकर चल रही बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री निवास में हुई इस बैठक में दावेदारों के नामों पर चर्चा हुई, हालांकि बैठक में किसी एक नाम पर सहमति अभी तक नहीं बनी है, लेकिन माना जा रहा है कि आज देर शाम तक या फिर कल दोपहर तक नाम फाइनल हो जाएगा। मौजूदा वक्त में पांच नामों पर चर्चा सबसे ज्यादा है। मौजूदा महापौर प्रमोद दुबे के अलावे एजाज ढेबर, अजीत कुकरेजा, श्रीकुमार मेनन और ज्ञानेश शर्मा के नाम पर चर्चा जारी है।

इधर बैठक के बाद सीएम हाउस से बैठक खत्म, सीएम हाउस से बाहर निकले पार्षदों ने एक सुर में नामों के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है। माना जा रहा है कि विधायकों के सुझाव पर मुख्यमंत्री नामों को तय करेंगे। बैठक से बाहर निकले विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि निर्दलीय पार्षद भी कांग्रेस के एक साल के कार्य को देखते हुए मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे। आज विधायकों ने भी मुख्यमंत्री से बात की है। जो पार्टी तय करेगी उसी नामों पर हम लोगों की भी सहमति है।

सबसे अधिक नामो पर सहमति-
वहीं अजीत कुकरेजा ने कहा कि पार्टी जिस किसी का भी नाम तय करेगी उसी नाम पर सब सहमत होंगे। मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि मैं अकेले चर्चा नहीं करूंगा। इन्होंने कहा है कि सारे पार्षदों को समय दिया गया है। जिन नामों को लेकर सबसे अधिक नामो पर सहमति बनेगी ज्यादा उसी को महापौर बनाया जाएगा। छह तारीख को नाम फाइनल किया जाएगा। वहीं श्रीकुमार मेमन ने कहा कि नामों पर अभी भी चर्चा जारी है। जल्द ही महापौर के नाम पर मुहर लगा दी जाएगी
घर में लगी आग में झुलसने से युवक कि हुई मौत, जाने कहा कि है यह घटना...

घर में लगी आग में झुलसने से युवक कि हुई मौत, जाने कहा कि है यह घटना...

नारायणपुर। जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत ग्राम रानी कोंबो में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात समीर लकड़ा 45 वर्ष लकवा से ग्रस्ति युवक जिस घर में रहता था, उसमें आग लग गई, जिससे युवक भी जलकर राख हो गया।


घर में आग लगने की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि युवक जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि युवक समीर लकड़ा लंबे समय से लकवा का शिकार था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगजनी की घटना से मकान में भी भारी क्षति पहुंची है। 

 
 NRC और CAA के डर से रात के अँधेरे में भाग रहे घुसपैठिये, बांग्लादेश बार्डर गार्ड्स ने कई लोगो को धर दबोचा...

NRC और CAA के डर से रात के अँधेरे में भाग रहे घुसपैठिये, बांग्लादेश बार्डर गार्ड्स ने कई लोगो को धर दबोचा...

कोलकाता। एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भारत में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठिये एनआरसी और सीएए के डर से रात के अँधेरे में भागते नजर आरहे है जी हां आपको बता दे की ऐसे सैकड़ों लोगों को जो भारत से वापस बांग्लादेश में घुसने का प्रयास कर रहे थे, बांग्लादेश बार्डर गार्ड्स ने अपनी सीमा पर पकड़ा है। ऐसे बहुत से लोगों को बांग्लादेश की पुलिस हिरासत में रखकर जांच भी कर रही है।


एक सुरक्षा कमेटी गठित की गई-
बांग्लादेश पूरा प्रयास कर रहा है कि ये लोग वापस उसकी सीमा में न घुसने पाएं। इसके लिए बीजीबी ने बांग्लादेश के सीमावर्ती गांव के लोगों को साथ मिलकर एक सुरक्षा कमेटी भी गठित की है, जो बांग्लादेश में प्रवेश कर रहे लोगों पर नजर रख रही है। इधर, बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा की रखवाली कर रही बीएसएफ के अधिकारियों का भी कहना है कि एनआरसी के डर से भारत में सालों से रह रहे अवैध घुसपैठिये चोरी-छिपे वापस जा रहे हैं।


अधिकारियों के मुताबिक, चूंकि अंतरराष्ट्रीय सीमा के बड़े इलाके में फेंसिंग और बिजली नहीं है और इलाका नदियों और घने जंगलों से घिरा है, ऐसे में चोरी-छिपे कुछ लोग वहां प्रवेश करने में सफल हो जाते हैं। दिलचस्प यह है कि जिन कमजोरियों का लाभ उठाकर घुसपैठिए भारत में प्रवेश कर जाते थे, अब उसी राह वापस भाग रहे हैं। बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार, इनमें ज्यादातर लोग मजदूर हैं, जो गरीबी के कारण काम-धंधे के लिए यहां अवैध रूप से रह रहे थे।

पिछले महीने करीब 300 लोग पकड़ाए-
बांग्लादेश के झिनाइदा जिले से सटे सीमावर्ती महेशपुर उप जिला से होकर नवंबर से अब तक हजारों लोगों ने रात के अंधेरे में बांग्लादेश में प्रवेश किया है। बांग्लादेशी बॉर्डर गॉ‌र्ड्स ने पिछले महीने करीब 300 लोगों को महेशपुर उप जिला से पकड़कर पुलिस को सौंपा था। भारत से बांग्लादेश में घुसने का प्रयास करते हुए पकड़े जा रहे लोगों को लेकर वहां की पुलिस का कहना है कि इनमें से अधिकांश खुद को बांग्लादेशी बता रहे हैं जो काम के सिलसिले में लंबे समय से भारत में रह रहे थे। अब भारत में हालात बदलने के बाद वापस लौट रहे हैं।

छोटे-छोटे बच्चो के साथ लौट रहा परिवार-
बीजीबी और बांग्लादेश पुलिस का दावा है कि इन घुसपैठियों के पास से भारतीय पहचान पत्र भी बरामद हो रहे हैं। पुलिस अवैध प्रवेश करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। इनमें से कई परिवारों के  बच्चे भी हैं। ऐसे में ये घुसपैठिये कानूनी पचड़े में फंसकर हिरासत में रहने को मजबूर हैं।
 डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, पड़ सकती है मुश्किलों में, जाने पूरी खबर...

डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, पड़ सकती है मुश्किलों में, जाने पूरी खबर...

चंडीगढ़। डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है बताया जा रहा है की गुरुग्राम एक्सीडेंट मामले में पुलिस ने डांसर सपना चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कैंटर चालक की शिकायत के बाद पुलिस ने सपना नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। लेकिन इस पर सपना की ओर से किसी तरह का जवाब नहीं आने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। दरअसल 25 दिसम्बर की रात हीरो होंडा चौक के पास कैंटर और सपना चौधरी की फॉरच्यूनर के बीच भिड़ंत हुई थी। ये फॉरच्यूनर कार सपना चौधरी के नाम है। टक्कर के बाद कैंटर चालक ने इस मामले में शिकायत दी थी। 

नोटिस का जवाब नहीं-
कैंटर चालक की शिकायत के बाद सपना चौधरी के ही खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एसएचओ बी कुमार ने कहा कि हमें एक मिनी ट्रक चालक से 25-26 दिसंबर की रात को उनके वाहन और कार के बीच दुर्घटना की शिकायत मिली। कार सपना चौधरी (नर्तकी) के नाम पर पंजीकृत है, फिर भी जांच की जा सकती है कि कार में कौन था। वहीं नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के वक्त किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी। जब सपना की गाड़ी की जांच की गई तो वह गाड़ी में नहीं थीं और वह इस मामले में किसी तरह की FIR नहीं चाह रही थीं। लेकिन अब एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, जाने क्या थी वजह...

शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, जाने क्या थी वजह...

उद्धव सरकार को झटका
मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में दरार आ गई है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद से ही लगातार मंत्री पद न मिलने पर विधायकों की नाराजगी की खबरें सामने आ रही थी। अब खबर है कि औरंगाबाद से पार्टी के विधायक और राज्यमंत्री अब्दुल सत्तार ने शनिवार को उद्धव ठाकरे कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दुल सत्तार ने अपना इस्तीफा सीएम उद्धव ठाकरे को सौंप दिया है। पार्टी के दिग्गज नेता उन्हें मनाने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वे कैबिनेट मंत्री ना बनाए जाने से नाराज थे।

मराठवाडा में औरंगाबाद के जमीनी नेता के तौर पर अब्दुल सत्तार की पहचान है। इन दिनों महाराष्ट्र में जिला परिषद के चुनाव चल रहे हैं और जिला परिषद अध्यक्ष पद पर अब्दुल सत्तार अपने उम्मीदवार को जिताना चाहते हैं, जबकि महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार जिसमें शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस तीनों शामिल हैं ने यह तय किया है कि जिला परिषद अध्यक्ष कांग्रेस का बनाया जाए। इस बात से भी अब्दुल सत्तार नाराज हैं।
 
30 दिसंबर को उद्धव ठाकरे सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ था। उसी दिन अब्दुल सत्तार ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। सत्तार साल 2014 में कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहे थे। लेकिन 2019 में उन्होंने शिवसेना ज्वाइन कर ली थी। सत्तार सिल्लोड विधानसभा से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। साल 2009 और 2014 में वह कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे थे। साल 2019 में सत्तार शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते।
 बड़ी खबर: घने कोहरे के कारण एयर क्राफ्ट क्रैश, 2 पायलटों की मौत, जाने पूरी खबर...

बड़ी खबर: घने कोहरे के कारण एयर क्राफ्ट क्रैश, 2 पायलटों की मौत, जाने पूरी खबर...

सागर। घने कोहरे के चलते मध्य प्रदेश के सागर में शुक्रवार रात एक एयरक्राफ्ट क्रैश हो जाने से दो पायलट की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सागर से 14 किमी दूर ढाना हवाई पट्टी के पास ये हादसा हुआ है। आशंका यह जताई जा रही है कि घने कोहरे के कारण पायलट रनवे का अंदाजा नहीं लगा पाए और विमान गलत जगह पर लैंड कर दी। हादसे में ट्रेनर पायलट अशोक मकवाना और ट्रेनी पायलेट पीयूष चंदेल की जान चली गई है। यह एयरक्राफ्ट चाइम्स एकेडमी का था और पायलट रात के अंधेर में विमान को लैंड कराने का प्रयास कर रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान बगल के एक खेत में चला गया और क्रैश कर गया।

एकेडमी के सूत्रों के मुताबिक एयरक्राफ्ट का मॉडल सेसना 172 है। इसका कॉकपिट शीशे का होता है और इसमें रात में उड़ान भरने की सुविधा होती है। रिपोर्ट के अनुसार, यह संस्थान कमर्शियल पायलट और प्राइवेट पायलट के लाइसेंस के लिए ट्रेनिंग देता है। हादसे पर मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक जाहिर किया है।
 शादी का प्रलोभन देकर युवक ने 4 साल तक किया दुष्कर्म ,जाने कहा का है यह मामला

शादी का प्रलोभन देकर युवक ने 4 साल तक किया दुष्कर्म ,जाने कहा का है यह मामला

रायपुर। शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाते रहा व शादी करने कहने पर इंकार कर धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अमलीडीह न्यू राजेन्द्रनगर निवासी पिडि़ता 38 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया को रोशन वर्मा 24 वर्ष पिता द्वारिका वर्मा निवासी आजाद चौक ने शादी का प्रलोभन देकर 1 जनवरी 2016 से 23 दिसंबर 2019 तक शारीरिक संबंध बनाते रहा व शादी करने कहने पर इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 
गुढ़ियारी में मिर्ची गोडाउन में लगी आग,खरखराहट से लोग हुये परेशान, जाने पूरी खबर

गुढ़ियारी में मिर्ची गोडाउन में लगी आग,खरखराहट से लोग हुये परेशान, जाने पूरी खबर

रायपुर | गुढिय़ारी इलाके में स्थित मिर्ची गोडाउन में आग लगने से लोगों को सांस लेने में दिक्कतें हो रही है। आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग की दो गाड़ी आग पर काबू पाने के लिये घटना स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुढिय़ारी क्षेत्र में मुर्राभट्टी के पास स्थित मिर्ची गोडाउन में आग लगने के चलते क्षेत्र में मिर्ची की खरखराहट से लोग अपने घरों के बाहर निकल गये। घटना के संबंध में पता चलते ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना स्थल पर पहुचकर फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ा आग पर काबू पायी जिसके बाद मिर्ची की खरखराहट से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। 

 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: नामांकन दाखिले के लिए अंतिम दो दिन शेष

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: नामांकन दाखिले के लिए अंतिम दो दिन शेष

रायपुर । प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिले के लिए अब सिर्फ अंतिम दो दिन शेष है। 6 जनवरी को नामांकन दाखिले का आखरी दिन है। इसे देखते हुए सभी जिलों में आज से नामांकन दाखिले की प्रक्रिया में और तेजी आ जाएगी। 

पंचायत चुनाव के लिए अब तक जिन अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल नहीं कर पाये है ऐसे अभ्यर्थियों को अब इन शेष दिनों के अंदर अपना नामांकन दाखिल करना होगा। 
ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव प्रदेश के सभी 27 जिलों में जनपद के 146, जिला पंचायत सदस्य के 400, जनपद पंचायत सदस्य  के 2979, सरपंच के 11664 एवं पंच के 160725 पदों के लिए होगा। चुनाव 03 चरणों में 28 व 31 जनवरी तथा 03 फरवरी को होगा। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिले की प्रक्रिया 30 दिसंबर से जारी है।
 
महिला से छेड़छाड़ का फरार आरोपी गिरफ्तार, जाने कहा की है ये खबर

महिला से छेड़छाड़ का फरार आरोपी गिरफ्तार, जाने कहा की है ये खबर

जगदलपुर | परपा थाना क्षेत्र के पंडरीपानी में एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी युवक को मामला दर्ज होने के ठीक एक दिन बाद शुक्रवार को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।

मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी बीआर नाग ने बताया कि बीते गुरुवार को पंडरीपानी निवासी महिला से पंडरीपानी के खासपारा निवासी एक युवक ने छेड़छाड़ कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने गाली गलौच करते हुए महिला के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीडि़त महिला ने परपा थाने में आरोपी युवक तुलसी राम मंडावी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होते ही पुलिस आरोपी के घर पहुँची। यहां पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। शुक्रवार की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक अपने घर पहुँचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी युवक को घेराबंदी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354, 294 और 323 भादवि के तहत मामला दर्ज रिमांड पर भेज दिया है।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश पदाधिकारियों को धान खरीदी पर लिखा पत्र, जाने पूरी खबर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश पदाधिकारियों को धान खरीदी पर लिखा पत्र, जाने पूरी खबर

रायपुर | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों को धान खरीदी पर पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि प्रदेश भर में हो रही बेमौसम बरसात से किसान भाईयों को धान बिक्री में हो रही विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लेते हुये क्षेत्रीय विधायक, पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों सहित मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों सहित धान खरीदी स्तर पर गठित निगरानी समिति के सदस्यों को निर्देशित किया है कि वे स्थानीय स्तर पर धान खरीदी केन्द्रों में किसान भाईयों को धान बिक्री में हो रही विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु समुचित कार्यवाही करें तथा स्थानीय स्तर पर समस्या का निराकरण न होने की स्थिति में प्रदेश कांग्रेस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने जानकारी दी है कि कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेसजनों से, सभी से इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये किसान भाईयों को धान बिक्री में हो रही किसी भी समस्या के निराकरण की दिशा में समुचित कार्यवाही करने तथा की गई कार्यवाही से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सूचित करने का निर्देश सभी कांग्रेस पदाधिकारियों को दिये गये है। यह निर्देश सभी प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ-साथ मोर्चा संगठनों युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, महिला कांग्रेस, सेवादल और विभाग किसान कांग्रेस, अनुसूचित जाति विभाग, अनुसूचित जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग सहित कांग्रेस की सभी धान खरीदी केन्द्रो की निगरानी समितियों के सदस्यों को भी दिये गये है। 
 
छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में देश के महान विभूतियों के तैल चित्र का अनावरण

छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में देश के महान विभूतियों के तैल चित्र का अनावरण

रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में महान विभूतियों महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, मती इंदिरा गांधी और  राजीव गांधी के तैलचित्र का समारोहपूर्वक अनावरण किया गया। प्रदेश में नयी सरकार के गठन और विधानसभा की कार्यवाही का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष  चरणदास महंत, मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष  धरमलाल कौशिक, मंत्रीगण और विधायकगण शामिल हुए। 

सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि देश की महान विभूतियों की तस्वीर यहां लगने से हमें इनके कार्यों और सिद्धांतों से सतत् प्रेरणा मिलेगी। साथ ही विधानसभा की गौरवशाली परम्परा और समृद्ध होगी। इस हॉल का उपयोग लोकसभा के सेंट्रल हाल के समान विधायकगण, पूर्व विधायक और वरिष्ठ मीडिया कर्मी के लिए एवं विविध आयोजनों के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सरकार के कार्यकाल में विधानसभा की कार्यवाही को एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी विधायकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि सेंट्रल हॉल को जीवंत करने के लिए जो भी सुझाव और सहमति बनेगी सरकार उसे पूरा करेगी।
इस मौके पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष  धरमलाल कौशिक ने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में डॉ. महंत के एक वर्ष के कार्यकाल की बधाई देते हुए उनके व्यक्तित्व और उनके राजनीतिक कार्यों की सराहना की। साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यशैली का अन्य राज्यों में सराहना का भी उन्होंने उल्लेख किया। पूर्व मंत्री और विधायक  अजय चंद्राकर ने तैलचित्र के अनावरण के लिए बधाई देते हुए सेंट्रल हाल को जीवंत रखने और रियायती दर पर जलपान और भोजन की व्यवस्था करने का सुझाव दिया।
 
 स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का निर्देश महंगे बुके के बजाए पौधे-किताबें भेंट करें, जाने पूरी खबर

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का निर्देश महंगे बुके के बजाए पौधे-किताबें भेंट करें, जाने पूरी खबर

रायपुर | राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिलने पहुंचने वाले विभागीय अधिकारी अब फूलों का गुलदस्ता लेकर नहीं आएंगे, बल्कि इसकी जगह वे पौधे या किताबें लेकर पहुंचेंगे। 

स्वास्थ्य मंत्री के बंगले से जुड़े सूत्रों की माने तो यह निर्देश स्वयं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ही दिया है। अब तक मंत्री श्री सिंहदेव से मिलने पहुंचने वाले विभागीय अधिकारी महंगे बुके लेकर पहुंचते थे। इन बुकों का केवल एक दिन उपयोग होता था। सजावट करने के बाद अगले दिन इन बुकों को फेंकना पड़ता था। इससे महंगे फूलों की बर्बादी होती थी। मंत्री श्री सिंहदेव के करीबियों की माने तो श्री सिंहदेव इस बात से प्रसन्न नहीं हैं। उन्होंने मौखिक रूप से यह निर्देश दिया है कि उनसे मिलने आने वाले अधिकारी बुके के बजाए पौधे अथवा किताब लेकर पहुंचे। पौधों को आमजनों में, उद्यानों में वितरित किया जाएगा, जिससे उद्यान सुधरेंगे वहीं आमजनों को भेंट करने से हरियाली के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी और इससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। सूत्रों की माने तो यही नहीं मौखिक निर्देश में यह भी कहा गया है कि अधिकारी यदि जरूरतमंद बच्चों को और ग्रामीण अंचलों से आकर यहां पढऩे वाले बच्चों को कापी-किताब भेंट करेंगे तो उन्हें ज्यादा खुशी होगी। 
 

 

प्याज के दामों में आई गिरावट, लोगों को मिली थोड़ी राहत, जाने आज कितने में बिक रहा प्याज

प्याज के दामों में आई गिरावट, लोगों को मिली थोड़ी राहत, जाने आज कितने में बिक रहा प्याज

रायपुर | कुछ दिन पूर्व चिल्हर में 120 रूपये प्रति किलो तक पहुंच चुका प्याज के दामों में अब गिरावट आनी शुरू हो गई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने लगी है। 

शनिवार को राजधानी में प्याज चिल्हर में 70 रूपये प्रति किलो की दर से बिके। प्याज के दामों में आई इस गिरावट से लोगों को बहुत राहत मिली है। 100 रूपये से ऊपर पहुंच चुके दाम के कारण कई लोगों की सब्जियों से प्याज गायब हो गया था, लेकिन अब प्याज के दामों में गिरावट के साथ लोग फिर से प्याज का आनंद उठा पायेंगे। हालांकि  70 रूपये प्रति किलो पहुंचने के बाद भी प्याज गरीब वर्ग के लोगों के पहुंच से दूर है। गरीब वर्ग के लोगों को अभी भी प्याज के दाम घटकर 20 से 30 रूपये प्रति किलो तक होने का इंतजार है।