कोरबा। सार्वजनिक स्थलों में नशाखोरी लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी शिकायत नगरवासियों ने पाली थाना में की है। जिसके बाद से पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजेश पटेल ने ऐसे सभी सार्वजनिक स्थलों में कड़ी कार्रवाई करने का संकेत दिया है। सप्ताह भर से लगातार शराबियों के खिलाफ कार्रवाई व समझाइश के बाद छोड़ दिया जाता था, लेकिन कई हठधर्मिता दिखाने वालों एवं दुव्र्यवहार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मंशा पुलिस ने बनाई है।
कोरबा | एक पुलिस अधिकारी का पुत्र दर्री डैम में जान देने की नीयत से कूद गया। आसपास के लोग व मौजूद मछुआरों ने युवक को बचा लिया, लेकिन उसके हाथ-पैर में गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए उसे एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बाल्को थाना में पदस्थ एएसआइ छेदीलाल जाटवर का पुत्र विक्रम सिंह 25 रात तीन बजे से लापता था। इसकी जानकारी छेदीलाल ने दर्री पुलिस को दी थी। रविवार की सुबह से पुलिस के जवान दर्री डैम के ऊपर नजर रखे हुए थे। इसी बीच सुबह आठ बजे विक्रम के बांध में कूदने की खबर मिली। डॉयल 112 के जवानों और मछुआरों की मदद से विक्रम को पानी से बाहर निकाल लिया गया। डैम में कूदने के दौरान विक्रम को पत्थर से चोट लगी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। पानी से बाहर निकालकर उसे एनटीपीसी के विभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने निजी अस्पताल रेफ र कर दिया। विक्रम ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
आज 16 दिसम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलने की आशंका है। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, अत: प्रयत्नशील रहें।
वृषभ:
आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सांयकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।
मिथुन:
आज आपका समय तेजी से आगे बढऩे का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। अपने कार्य में ध्यान केंद्रित करें।
कर्क:
आज का दिन किसी बहन भाई की चिंता टहल सेवा में व्यतीत होगा क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं।
सिंह:
आज आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान कर सकती है क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा।
कन्या:
आपकी राशि का स्वामी बुध वृश्चिक में आ चुका है, बुध के साथ सूर्य भी है। अत: विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होने की संभावना है।
तुला:
आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान रह सकते हैं। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं। अत: मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें।
वृश्चिक:
आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।
धनु:
आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।
मकर:
आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।
कुंभ:
उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।
मीन:
आपकी राशि का स्वामी-देवगुरु बृहस्पति ज्ञान विज्ञान का भण्डार है। अत: उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेगा। अध्ययन व आध्यात्म में रुचि बढऩा स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरु की सेवा, देव पूजन में भी ध्यान लगाना न भूलें।
नईदिल्ली, देशभर के नैशनल हाइवेज के टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट से टैक्स वसूली का फास्टैग सिस्टम आधी रात से लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने इस तकनीक का इस्तेमाल डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदूषण कम करने और लंबी लाइनों से निजात दिलाने के लिए कर रही है। हालांकि केंद्र सरकार ने अभी तक सभी वाहनों के आरएफआईडी आधारित फास्टैग जारी न हो पाने के कारण थोड़ी राहत दी है। फिलहाल टोल प्लाजा पर 100 फीसदी के बजाय 75 फीसदी टोल लेन पर ही इलेक्ट्रानिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) के जरिये फास्टैग से शुल्क काटा जाएगा। शेष 25 फीसदी लेन पर वाहन मैनुअल तरीके से टोल चुकाकर यात्रा कर पाएंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को शनिवार को दिए आदेश में अगले 30 दिन तक यह व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है। इसके बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग कहां से मिलेगा और और इसके लिए कितने खर्च करने होंगे। आज हम आपको इसी से संबंधित पूरी जानकारियां देने जा रहे हैं।यह एक तरह का इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है जो नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर उपलब्ध है। यह तकनीक रेडिया फ्रीक्वेंसी आइडेन्टिफिकेशन के प्रिंसिपल पर काम करता है। इस टैग को वाहन के विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है ताकि टोल प्लाजा पर मौजूद सेंसर इसे रीड कर सके। जब कोई वाहन टोल प्लाजा पर फास्टैग लेन से गुजरती है तो ऑटोमैटिक रूप से टोल चार्ज कट जाता है। इसके लिए वाहनों को रुकना नहीं पड़ता है। एक बार जारी किया गया फास्टैग 5 साल के लिए एक्टिवेट रहता है। इसे बस समय पर रिचार्ज करना पड़ता है।
जगदलपुर | नगरीय निकाय चुनाव में भी विधानसभा चुनाव की तरह ही भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि 15 साल के रमन शासनकाल में विकास कार्यों के नाम से प्रदेश भर में लाखों परिवारों के घर, दुकान में बुलडोजर चलाया गया। विकास कार्यों के नाम से सरकारी खजाने की लूट भाजपा ने की।
भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ने नगरी निकाय चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। चुनाव संचालन समिति में संयोजक का दायित्व रायपुर दक्षिण विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल को दिया गया है । रायपुर नगर निगम में निवासरत सभी बड़े नेताओं सांसद सुनील सोनी ,पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, नंदकुमार साहू को इस चुनाव संचालन समिति में सदस्य बनाया गया है। साथ ही रायपुर जिला के सभी 16 मंडलों में भी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
समिति बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में समन्वय के साथ भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने रणनीति व कार्ययोजना तैयार करेंगे। नगरी निकाय चुनाव रायपुर जिला मीडिया संयोजक अनुराग अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी सूची निम्नानुसार है
|
क्रं. |
नाम |
दायित्व |
|
1 |
श्री बृजमोहन अग्रवाल जी |
संयोजक |
|
2 |
श्री सुनील सोनी जी |
सदस्य |
|
3 |
श्री राजेश मूणत जी |
सदस्य |
|
4 |
श्री श्रीचंद सुदरानी जी |
सदस्य |
|
5 |
श्री देवजी भाई पटेल जी |
सदस्य |
|
6 |
श्री नंद कुमार साहू जी |
सदस्य |
|
7 |
श्री सच्चिदानंद उपासने जी |
सदस्य |
|
8 |
श्री मोतीलाल साहू जी |
सदस्य |
|
9 |
श्री राजीव कुमार अग्रवाल जी |
सदस्य |
|
10 |
श्री छगनलाल मुंदडा जी |
सदस्य |
|
11 |
श्री संजय श्रीवास्तव जी |
सदस्य |
|
12 |
श्रीमती अबिका यदु जी |
सदस्य |
|
13 |
श्री मोहन चैपडा जी |
सदस्य |
|
14 |
श्री केदारनाथ गुप्ता जी |
सदस्य |
|
15 |
श्री लोकेश कावडीया जी |
सदस्य |
|
16 |
श्री गोवर्धन खंडेलवाल जी |
सदस्य |
|
17 |
श्री दिलीप सिंह होरा जी |
सदस्य |
|
18 |
श्री मोहन एन्टी जी |
सदस्य |
|
19 |
डाॅ. सलीम राज जी |
सदस्य |
|
20 |
डाॅ. सुखनंदन सोनकर जी |
सदस्य |
|
21 |
श्री दीनानाथ शर्मा जी |
सदस्य |
|
22 |
श्री रमेश सिंह ठाकुर जी |
सदस्य |
|
23 |
श्री अंजय शुक्ला जी |
सदस्य |
|
24 |
श्री मोहन उपाकर जी |
सदस्य |
|
25 |
श्रीमती चन्नी वर्मा जी |
सदस्य |
|
26 |
श्री संतोष जैन जी |
सदस्य |
|
27 |
श्री खेमराज बैद जी |
सदस्य |
|
28 |
श्री मुकेश शर्मा जी |
सदस्य |
|
29 |
श्री सुरेन्द्र सिंह छाबडा जी |
सदस्य |
|
30 |
श्री कचरू साहू जी |
सदस्य |
|
31 |
श्री किशोर महानंद जी |
सदस्य |
|
32 |
श्री सांतनु साहू जी |
सदस्य |
|
33 |
श्री प्रेम बिरनानी जी |
सदस्य |
|
34 |
श्रीमती अनिता महानंद जी |
सदस्य |
|
35 |
श्री हरीश ठाकुर जी |
सदस्य |
|
36 |
श्री रविन्द्र बंजारे जी |
सदस्य |
|
37 |
श्री ललित जैसिंग जी |
सदस्य |
|
38 |
श्री कनैयालाल घुगानी जी |
सदस्य |
|
39 |
श्री मोहन लाल तेजवानी |
सदस्य |
|
40 |
श्री लक्ष्मीचंद गुलवानी |
सदस्य |
|
41 |
श्री धरम दस्सानी |
सदस्य |
|
42 |
श्री आशीष लुंकड |
सदस्य |
|
43 |
श्री राजीव मिश्रा |
सदस्य |
|
44 |
श्री छगन चैबे |
सदस्य |
|
45 |
श्री सुनिल मिश्रा |
सदस्य |
|
46 |
श्री सुशील शर्मा |
सदस्य |
|
47 |
श्री लवसिह ठाकुर |
सदस्य |
|
48 |
श्री मिर्झा ऐजाज बेज |
सदस्य |
|
49 |
श्री कृष्णा साहू |
सदस्य |
|
50 |
श्री मन्नाराम साहू |
सदस्य |
|
51 |
श्री पंकज निर्मलकर |
सदस्य |
|
52 |
श्रीमति हेमलाता चंद्रकर |
सदस्य |
|
53 |
श्री डां. विघाकांत त्रिवेदी |
सदस्य |
|
54 |
श्री डां नरेद्र साहू |
सदस्य |
|
55 |
श्री खोरबाहरा राम साहू |
सदस्य |
|
56 |
श्री मनोज प्रजापति जी |
सदस्य |
|
57 |
श्री सत्यम दुआ जी |
सदस्य |
|
58 |
श्री हेमेन्द्र साहू जी |
सदस्य |
|
59 |
श्री बजरंग खंडेलवाल जी |
सदस्य |
|
60 |
श्री जयंती पटेल जी |
सदस्य |
|
61 |
श्री श्याम सुंदर अग्रवाल जी |
सदस्य |
|
62 |
श्री रघु चंद्राकर जी |
सदस्य |
|
63 |
श्री योगी अग्रवाल जी |
सदस्य |
|
64 |
श्री रामकृष्ण धीवर जी |
सदस्य |
|
65 |
श्री राजु राघवानी जी |
सदस्य |
|
66 |
श्री लीलाधर चन्द्राकर जी |
सदस्य |
|
67 |
श्रीमती शैलेन्द्री परगनिया |
सदस्य |
|
68 |
श्री राजेश पांडे जी |
सदस्य |
|
69 |
श्री दिलीप सारथी जी |
सदस्य |
|
70 |
श्री मनोहर चतवानी जी |
सदस्य |
|
71 |
श्री विजय अग्रवाल जी |
सदस्य |
|
72 |
श्री मुरली शर्मा जी |
सदस्य |
|
73 |
श्री राजेश जैन जी |
सदस्य |
|
74 |
श्री आशीष अग्रवाल जी |
सदस्य |
|
75 |
श्री यादराम साहू जी |
सदस्य |
|
76 |
श्री रामकिकर सिंह जी |
सदस्य |
|
77 |
श्री भावेश पिथालिया जी |
सदस्य |
|
78 |
श्री गोपाल सोना जी |
सदस्य |
|
79 |
श्री चुडामणी निर्मलकर जी |
सदस्य |
|
80 |
श्री पे्रम प्रकाश मध्यानी |
सदस्य |
|
81 |
श्री सोनु सलुजा |
सदस्य |
|
82 |
श्री चंदे्रश शाह |
सदस्य |
|
83 |
श्री महेन्द्र खोडियार |
सदस्य |
|
84 |
श्री जगत राम यादव |
सदस्य |
|
85 |
श्री नरेन्द यादव |
सदस्य |
|
86 |
श्री दिनेश टंडन |
सदस्य |
|
87 |
श्री हेमलाल भारती |
सदस्य |
|
88 |
श्री अनुप मशंद |
सदस्य |
|
89 |
श्री संतोष तिवारी |
सदस्य |
|
90 |
श्री खेमकुमार सेन |
सदस्य |
|
91 |
श्री रामेश्वर पटेल |
सदस्य |
|
92 |
श्री रामलाल साहू |
सदस्य |
|
93 |
श्री अवतार बागल |
सदस्य |
|
94 |
श्री कमलेश शर्मा |
सदस्य |
|
95 |
श्री बिपिन पटेल |
सदस्य |
|
96 |
श्री मुकेश पंजवानी |
सदस्य |
|
97 |
श्री बिहारी लाल साहू |
सदस्य |
|
98 |
श्री गज्जु साहू |
सदस्य |
|
99 |
श्री पवन केशरवानी |
सदस्य |
|
100 |
श्री दुर्गा ठाकुर |
सदस्य |
|
101 |
श्री आशु चंद्रवांशी |
सदस्य |
|
102 |
श्री अनिल सोनकर |
सदस्य |
|
103 |
श्री भुपेन्द्र ठाकुर |
सदस्य |
|
104 |
श्री प्रितम ठाकुर |
सदस्य |
|
105 |
श्री श्री निवास राव |
सदस्य |
|
106 |
श्री हंशराज विश्वक्रमा |
सदस्य |
|
107 |
श्री गोरेलाल नायक |
सदस्य |
|
108 |
श्री अनुप खेलकर |
सदस्य |
|
109 |
श्रीमति अर्चना शुक्ला |
सदस्य |
|
110 |
श्री प्रविण देवडा |
सदस्य |
|
111 |
श्री सालीक सिंह ठाकुर |
सदस्य |
|
112 |
श्री महेश शर्मा |
सदस्य |
|
113 |
श्री जितेन्द्र धुरंधर |
सदस्य |
|
114 |
श्री होरी लाल देवंगन |
सदस्य |
|
115 |
श्री ओम प्रकाश साहू |
सदस्य |
|
116 |
श्री रविंद्र सिंह ठाकुर |
सदस्य |
1 शंकर नगर मंडल-श्री सच्चिदानंद उपासने जी
2 फाफाडीह मंडल-श्री छगनलाल मुंदडा जी
3 तेलीबांधा मंडल-श्री श्रीचंद सुदरानी जी
4 जवाहर नगर मंडल-श्री सुरेन्द्र छाबडा जी
5 पुरानी बस्ती मंडल-श्री योगी अग्रवाल जी,
6 सिविल लाईन मंडल-श्री मोहन एन्टी जी
7 सदर बाजार मंडल-श्री केदारनाथ गुप्ता जी,
8 लाखेनगर मंडल-श्री रमेश सिंह ठाकुर जी
9 तात्यापारा मंडल-श्री दीनानाथ शर्मा जी
10 प. दीनदलाय-श्री मुकेश शर्मा जी
11 रामसागर पारा मंडल-श्री गोवर्धन खंडेलवाल जी
12 गुढियारी मंडल-श्री बजरंग खंडेलवाल जी
13 ग्रामीण मंडल-श्री नंदे साहू जी
14 भनपुरी मंडल-श्री मोतीलाल साहू जी
15 बिरगांव मंडल-श्री रघु चंन्द्रकार जी
16 माना मंडल-श्री श्याम सुंदर अग्रवाल जी
कोलकाता | पश्चिम बंगाल में फिर भाजपा नेता पर हमला हुआ है। इस बार हमला बैरकपुर से भाजपा के सासंद अर्जुन सिंह पर हमला हुआ है। सांसद अर्जुन सिंह ने कहा है कि उन्हें बम से उड़ाने की कोशिश की गई है। मीडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि ' कांकिनारा से लौटते वक्त मेरी कार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने ईंट से हमला किया और फिर कार पर एक बम फेंका गया। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।
इस हमले में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार का शीशा टूट गया। हालांकि सांसद इस हमले में बाल-बाल बच गए। भाजपा सांसद ने इस हमले का सीधा आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। सांसद की कार पर तब हमला किया गया जब वो कंकिनारा से लौट रहे थे। सूत्रों के अनुसार, अर्जुन सिंह की कार के पर पहले तो ईंट पत्थर से हमला किया फिर उसके पास एक बम भी फेंक दिया गया।
हमले के बाद अर्जुन सिंह ने कहा टीएमसी ने गुंडों ने मेरी कार पर ईंट फेंके। इसके बाद मैं अपनी कार से बाहर आया और देखा कि एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा है। उस व्यक्ति का नाम गणेश सिंह है। इसके बाद अचानक मेरी कार पर बम फेंका गया।
उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। यह पहली बार नहीं है, जब भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला किया गया है। इससे पहले भी उन पर हमले हो चुके है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में उन पर हमला हुआ था और उनकी कार में जमकर तोडफ़ोड़ किया गया था।
बालोद | प्रार्थी खोरबाहरा राम डोंगरे जो शिक्षा विभाग में प्राचार्य के पद से सेवानिर्वित हुए है कि थाना डौण्डीलोहारा में रिपोर्ट दर्ज कराये कि दिनांक 09.08.2019 से 08.11.2019 के मध्य किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा पेटीएम के माध्यम से कुल 10 लाख 84 हजार रूपये निकाल कर धोखाधड़ी किया गया है। जिस पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 228/19, धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।
रायपुर | भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास के देर शाम सड़क हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ जा टकराई। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रायपुर, ऑटो रिपेयरिंग शॉप के सामने मोटरसाइकिल में बोरी के अंदर अवैध शराब रखने की सूचना पर पुलिस ने आटो शॉप में रेड मारकर मोटरसाइकिल में रखे 70 पाव विस्की अंग्रेजी शराब जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौली ऑटो रिपेयरिंग शॉप श्याम नगर में अवैध रूप से शराब बेचने के लिए संग्रह करने की जानकारी मिलने पर पेट्रोलिंग वाहन एवं स्टाफ प्रधान के साथ श्याम नगर घटना स्थल के पास पहुंचकर अशोक मानिकपुरी के आटो रिपेयरिंग शाप मे आरोपी आटो सेंटर मे अपना मोबाईल रेडमी का तथा दुकान के सामने खडी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 सीएन 8521 एवं प्लास्टिक के बोरी में रखे मदिरा छोडकर भाग गया। प्लास्टिक की बोरी में 70 नग नैना प्रिमीयम व्हीस्की का लेबल लगा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमती 49 हजार रूपये को जप्त किया गया। आटो रिपेयरिंग शाप मे ही आरोपी के द्वारा छोडे रेडमी मोबाईल जिसका आईएमईआई नंबर 866896041851597 एवं 866896041851605 जिसमे सिम नंबर 8889736309 लगी है जप्त किया गया। आटो रिपेयरिंग सेंटर दरवाजा के सामने आरोपी द्वारा छोडे मोटर सायकल को जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया है। आरोपी अशोक मानिकपुरी निवासी श्याम नगर घटना के बाद से फरार हो गया है उसकी तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर, दुकान में सामान खरीदने के बहाने चोर ने काउंटर से एक नग मोबाइल व 2 हजार रुपये नगदी चोरी कर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट विधानसभा थाने में दर्ज की गई है।मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानगंगा स्कूल के सामने नरदहा निवासी भूषण मजुमदार 62 वर्ष पिता स्व. फनी मजूमदार ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि शनिवार को ज्ञान गंगा स्कूल के सामने प्रार्थी के किराना स्टोर में एक युवक चावल खरीदने के बहाने भाव पूछताछ करने लगा दुकानदार की नजर हटते ही आरोपी ने गल्ले से 2 हजार रुपये नगदी व काउंटर पर रखा रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद के पास आज सुबह लगभग 10 बजे सड़क हादसे में दो संगे भाईयों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज स्थानीय महासमुंद के जिला अस्पताल में कराया जा रहा है. जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव से खरियारोड जा रहे राजनांदगांव के भंसाली परिवार के सदस्यों की महासमुंद के पास खल्लारी से लगे ग्राम कुसंरगी नाले के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिसमें सवार तीन लोगों में से दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति जो कार चलाक था उसे गंभीर चोट आई है. मृतक राजनांदगांव के रहवासी बताए जा रहे है। जिनका नाम गौतम भंसाली और सुशील भंसाली बताया गया है तथा एक अन्य व्यक्ति दिनेश साहू जो कार चला रहा था. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गौतम भंसाली राजनांदगांव के युगांतर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर है, तो वहीं सुशील भंसाली इलेक्ट्रानिक के व्यापारी है। वे आज सुबह राजनांदगांव से खरियारोड़ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। महासमुंद के आगे लगभग 15 किमी दूर पर कुसरंगी नाला के पास कार क्रमांक सीजी 08 एएफ 0650 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिसमें दोनों सगे भाईयों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं कार चालक दिनेश साहू को गंभीर चोंटे आई है।
भिलाई, सेक्टर-2 निवासी बीएसपी के एक इंजीनियर की पत्नी ने छिंदवाड़ा में रहने वाले अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। प्रार्थिया का आरोप है कि आरोपित ने दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद आरोपित ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो मांग लिए और उन्हीं को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने लगा। पीड़िता ने अपने गहने गिरवी रखकर आरोपित को पैसे भेजे। इसके बाद उसने कुछ गहने भी दे दिए। दीपावली पर पूजा के दौरान जब पति ने पीड़िता से गहने मांगे तब भांडा फूटा। इसके बाद पीड़िता ने भट्ठी थाने में शिकायत की। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-2 निवासी 37 वर्षीय पीड़िता ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी आरोपित मनीष उसरेटे के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सालभर पहले उसकी आरोपित से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। पीड़िता, आरोपित से फोन पर अपनी परेशानी शेयर करने लगी। आरोपित इस बात का फायदा उठाकर उससे नजदीकी बढ़ाने लगा। इसके बाद आरोपित ने पीड़िता से शादी करने की बात कही। पीड़िता ने भी शादी के लिए हामी भरी तो आरोपित ने उससे वीडियो कॉल पर अंतरंग बातें शुरू कर दी। आरोपित ने पीड़िता से कुछ आपत्तिजनक फोटो वाट्सएप पर मंगवा ली और बाद में उन्हीं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये की मांग करने लगा। पीड़िता ने अपने पति द्वारा रखे गए रुपयों को आरोपित के पास भेजा। इसके बाद उसने अपने जेवर गिरवी रखकर आरोपित को पैसे दिए।
लगातार रुपये देने के बाद भी आरोपित की मांग कम नहीं हुई तो पीड़िता ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद आरोपित भिलाई पहुंच गया। उसने पीड़िता को फिर से ब्लैकमेल किया और पति व बच्चों की गैरमौजूदगी में पीड़िता का दैहिक शोषण किया। आरोपित के दबाव में आकर पीड़िता ने आरोपित को भिलाई में किराये पर एक मकान भी दिलाया और यहां रहने के दौरान आरोपित ने पीड़िता का लगातार दैहिक शोषण किया।
रायपुर,शुक्रवार की रात शंकरनगर नए ब्रिज के पास परिक्रमा टावर के सामने तेज रफ्तार कार सवार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। टक्कर लगने से एक युवक बाइक से उछलकर कार के सामने पहिए में जा फंसा। कार चालक उसे बचाने के बजाय दूर तक घसीटते ले गया। आसपास खड़े लोग युवक को बचाने कार के पीछे दौड़े, तब तक युवक खुद ब खुद पहिए से बाहर निकल चुका था। यह खौफनाक हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार चालक पीयूष जैन के खिलाफ अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात सवा नौ बजे टिकरापारा के गबरापारा निवासी ललित कुमार देवांगन बाइक क्रमांक सीजी 07 एसी 6944 से दोस्त सुबिनय मांझी के साथ अनुपम नगर से खम्हारडीह चौक की ओर जा रहा था।
मेन रोड शंकर नगर में परिक्रमा टावर के सामने वह जैसे ही पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही होंडा सिटी कार क्रमांक सीजी 04 एचएल 4244 के चालक पीयूष जैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ललित बाइक समेत किनारे फेंका गया जबकि पीछे बैठा सुबिनय मांझी उछलकर कार के सामने शीशे से टकराकर पहिए के नीचे जा फंसा। कार चला रहे पीयूष ने कार रोककर सुबिनय को निकालने के बजाय कार की रफ्तार और बढ़ा दी। करीब दो सौ मीटर तक सुबिनय कार के साथ घसीटता चला गया।
इस घटना को देखकर कुछ युवकों ने कार का पीछा कर रोकने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इस बीच झटका खाकर सुबिनय कार के पहिए से सड़क किनारे फेंका गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। ललित के बाएं पैर के एडी, दाहिने कमर और शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है। गंभीर हालत में सुबिनय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि शैलेंद्र नगर निवासी होंडा सिटी कार का चालक पीयूष जैन अपने एक अन्य साथी के साथ अंबूजा मॉल की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ। ललित देवांगन की रिपोर्ट पर पुलिस ने पीयूष जैन को गिरफ्तार कर लिया।
जगदलपुर,सीएम भूपेश बघेल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव आरपी मंडल लगातार प्रदेश भर के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को आरपी मंडल बस्तर के जिले के करंजी स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। ये वहीं धान खरीदी केंद्र हैं जहां पिछले बार लाखों का घोटाला हुआ था। बता दें कि धान खरीदी केंद्रों में लापरवाही की शिकायत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव आरपी मंडल के निर्देश दिया था कि धान खरीदी केंद्रों का दौरा कर निरीक्षण करें
रायपुर, शादी का झांसा देकर युवती से लगातार शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी करने से इंकार कर देने की खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार संन्यासी पारा खमतराई निवासी पीडि़ता 31 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 30 सितंबर 2015 से 15 सितंबर 2019 के मध्य पी ईश्वर राव 32 वर्ष पिता पी. सिमांचन राव निवासी संन्यासी पारा ने प्रार्थियां को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। प्रार्थियां द्वारा शादी की बात करने पर आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 417 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर, आपसी विवाद में नुकीली औजार से आंख व सीने के पास मारकर चोट पहुंचाये जाने की रिपोर्ट राजेंद्र नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आकृति विहार अमलीडीह न्यू राजेंद्र नगर निवासी मयंक शर्मा 17 वर्ष पिता मनोज कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि हरदेव सिंह उर्फ विक्की निवासी महावीर नगर ने शनिवार को नाबालिग से बेवजह विवाद कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर नुकीली औजार से सीना व आंख के पास मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
रायपुर, राजधानी रायपुर के कलेक्टोरेट के पास निर्माणाधीन ऑक्सीजोन इन दिनों धूल जोन के नाम से फेमस होता जा रहा है। सड़कों पर फैली मिट्टी के कारण वाहनों के गुजरते ही यहां दिन-रात धुलों के गुब्बारे उड़ रहे है जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोग परेशान हो रहे है। तात्कालीन भाजपा शासन के समय से शहर के कलेक्टोरेट के बगल में ऑक्सीजोन का निर्माण कार्य चल रहा है जो कांग्रेस के शासनकाल के आने के बाद भी अभी तक पूर्ण नहीं हो पाया है। ऑक्सीजोन के अधूरे निर्माण के कारण कलेक्टोरेट जोन मार्ग पर भारी मिट्टी बिखरी हुई है। चूंकि यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है जिससे दिन-रात यहां वाहनों का आवागमन भी लगा रहता है। इसके चलते यहां धूलों के गुब्बारे उड़ रहे है जो लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है।
आज 15 दिसम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। किसी व्यक्ति को देख आपके मन में संवेदना, प्रेम और सद्भावना जन्म ले रही है। आप उसे तन मन धन से मदद कर सकते हैं। यह व्यक्ति चाहे परिवार का हो या परिवार से बाहर, आगे चलकर आपके काम आ सकता है। आज का दिन फायदे वाला है।
वृषभ:
आज आप कुछ ऐसे स्वार्थी व्यक्तियों से टकरा सकते हैं जो आपसे बार-बार फायदा उठाता रहा है। जहां तक हो सके अपनी जमा पूंजी पर सही नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची और लापरवाही से चलने पर आप आर्थिक संकट के चपेट में आ सकते हैं।
मिथुन:
अपने कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए एक अच्छा मोड़ लेकर आ रहा है। किसी के प्रति निष्ठा रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। एक बार लोगों में मान प्रतिष्ठा बन जाने पर फिर आजीवन उसका सुख भोग भी मिलता रहता है।
कर्क:
आजकल आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ रहे हैं। अतिथि भी कुछ अधिक ही लंबा पड़ाव डालना चाहते हैं। इस वक्त आप अपने पूरे मान सम्मान से सभी को आदर सत्कार की इच्छा पूरी कर दें।
सिंह:
इस वक्त आपके लिए व्यवस्था और जीवन यापन के र्कइं सवाल सामने रहेंगे। घरेलू स्तर पर भी आपको काफी उतार चढ़ाव देखना है। आप युवा हैं और अभी करियर के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो वहीं काम करने की चेष्टा करें जिसमें आत्म सम्मान मिले।
कन्या:
आज का दिन आपके कामकाज को सुधार लाने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी जानकार मित्र की सलाह पर आप अपने बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते हैं। क्योंकि कहा गया है कि अच्छी सलाह और अच्छा मित्र सदा ही नहीं मिलते हैं। इस मामले में आप भाग्यशाली हैं कि आपको दोनों चीजें समय पर मिल गई हैं।
तुला:
जहां तक हो सके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का हल निकालें क्योंकि दूसरे का सहारा लेकर या शासन के बल पर कुछ कर लेने से अधिक दिनों तक प्रभाव कायम नही रहता और यह भी जरूरी नहीं है कि इससे कोई स्थाई सफलता मिल पाएंगी।
वृश्चिक:
व्यापार व्यवसाय की तरफ नजऱ रखना आपकी काम की पहली प्राथमिकता है। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। उसके बाद कुछ ऐसा समय आ सकता है कि आपको घर के ही कामों में फुर्सत नहीं मिलेगी।
धनु:
सभी काम भगवान के भरोसे रखकर नहीं चलना चाहिए। कुछ अपनी तरफ से भी हाथ पांव मारने जरूरी हैं। ईश्वर उनकी मदद करता है जो अपनी मदद आप करते हैं। अपने हितों की रक्षा करना एक जिम्मेदार आदमी का काम है। यदि इस प्रकार की जिम्मेदारी ही आप नहीं उठाते हैं तो आपको कुछ कहने का अधिकार नहीं है।
मकर:
आपके सभी कार्यों में शुरूआती दौर बहुत तेज़ी से आगे बढ़ता है और जब आप इसमें अपने फायदे का इन्तजार करते हैं तो आपके काम अटक जाते हैं। किसी न किसी व्यक्ति के साथ टकराव रहने से आपकी यह स्थिति नुकसानदेह साबित होती है। आज भी आप किसी व्यक्ति के साथ होने वाले टकराव से बचें।
कुंभ:
आज जिस स्तर पर कार्यरत हैं वहां पर चुप रहना ही अधिक कुशलता का सूचक है। लेकिन ऐसी जगह पर काफी लंबे समय तक काम करना किसी के लिए भी संभव नहीं। आपको विकल्प के रूप में और व्यवसाय की खोजबीन करनी होगी।
मीन:
सुख आराम की इच्छा सभी की होती है परन्तु यह तोहफा भी पहले कुछ परिश्रम करने से ही मिलता है। आप अपने जीवन में भाग्यशाली हैं जो दूसरों के परिश्रम के सहारे खुद आराम का समय बिता रहे हैं। आज के दिन ही कोई अनोखा सुखद क्षेत्र और आपको मिल रहा है जब आपके मौजबहार के दिन फिर से आने वाले होंगे।







.jpg)














