छत्तीसगढ़ प्रवर्तक लोकमान्य संत श्री रतन मुनी जी एवं डॉ सतीश मुनि जी एवं साध्वी लब्धि यशा जी महाराज साहब भी नागपुरा जैन मंदिर में विराजमान है तीनों संत सतिया के चातुर्मास संपन्न कर नागपुरा पधारे हैं पूज्य गुरुदेव रतन मुनि जी महाराज एवं साध्वी प्रिय दर्शना एवं साध्वी लब्धि यशा जी के दर्शन वंदन के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्रांतों से दर्शनार्थी संत सातियों के सानिध्य लाभ लेने धर्म आराधना करने धर्म निष्ठ श्रावक श्राविकाओं का आवागमन जारी है अतिथि सत्कार का लाभ पार्श्व तीर्थ नगपुरा का संचालक मंडल ले रहा है संत श्री रतन मुनी जी महाराज का प्रतिदिन मंगल पाठ दोपहर 1:30 बजे आयोजित होगा साध्वी श्री प्रिय दर्शना श्री जी का आगे बिहार धमधा देवकर साजा बीजा गंडई कवर्धा की ओर होने की संभावना है उसी रास्ते से आगे साध्वी मंडल उदयपुर राजस्थान की ओर बिहार करेंगे
आज की बिहार यात्रा में निर्मल बाफना टीकम छाजेड़ सुरेश लुनिया प्रेम चौरडिया विजय कर्णावट आशीष काकरिया अमित बाघमार नितिन संचेती अमित जैन विनय देश लहरा सरिता श्री श्री माल श्रेया बाघमार युक्ता बोहरा सहित श्रमण संघ दुर्ग के सभी वर्ग के लोगों ने इस विहार यात्रा में हिस्सा लिया
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने हमें दूर दृष्टि, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा का रास्ता बताया। प्रदेश और देश के विकास के लिए यही हमारा मूलमंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना चाहते हैं। इसके लिए सबकी भागीदारी जरूरी है। मुख्यमंत्री आज यहां न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं के संगठन वानी द्वारा श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित विकास सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायक द्वय मोहन मरकाम और सत्यनारायण शर्मा, दैनिक देशबंधु के प्रधान संपादक ललित सुरजन, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय प्रदीप शर्मा और राजेश तिवारी विशेष अतिथि के रूप में सम्मेलन में उपस्थित थे। भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वैच्छिक संस्थाएं यदि शासकीय योजनाओं से जुडऩा चाहती हैं, तो उनका स्वागत है। स्वैच्छिक संस्थाएं गांवों में लोगों को प्रशिक्षण देने का और ग्रामीणों को स्वावलम्बी बनाने का काम करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिले।
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आजीवन गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए काम किया और देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। श्रीमती गांधी ने दूरदृष्टि और पक्के इरादे के साथ देश को नई दिशा प्रदान की। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत को प्रतिष्ठापूर्ण स्थान दिलाया। उनके हरित क्रांति कार्यक्रम की सफलता ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया।
बघेल ने कहा कि श्रीमती गांधी ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण, राजाओं के प्रिवीपर्स की समाप्ति जैसे कठोर निर्णय लिए। बांग्लादेश का उदय, भारत का परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनना उनकी प्रमुख उपलब्धियां थी। श्रीमती इंदिरा गांधी बचपन से देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। उन्होंने बाल चरखा संघ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान बच्चों की वानर सेना बनायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी को आयरन लेडी कहा जाता था। वे एक अनुशासित और कठोर शासक थीं, लेकिन उनके दिल में आदिवासियों, महिलाओं और गरीबों के प्रति कोमल भावनाएं थीं। इस अवसर पर वानी संगठन के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष बसंत यादव ने भी अपने विचार प्रकट किए।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम सिंघोला में आयोजित पंच एवं सरपंच कृषक सम्मेलन एवं आभार कार्यक्रम में 101 करोड़ 54 लाख रूपए लागत के 169 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 86.75 करोड़ रूपए लागत से बनने वाले 114 विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास और 14.79 करोड़ रूपए लागत के 55 विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। इस अवसर पर श्री बघेल ने शासन के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन कार्यों का लोकार्पण किया, इनमें प्रमुख रूप से एक करोड़ 78 लाख की लागत के बालोद में निर्मित पोस्ट मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास भवन, एक करोड़ 79 लाख रूपए की लागत सेे अर्जुन्दा में पोस्ट मेट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास भवन, एक करोड़ 77 लाख रूपए की लागत सेे बालोद के लाईवलीहुड कॉलेज में 50 सीटर कन्या छात्रावास और एक करोड़ 21 लाख रूपए लागत के गुरूर विकासखण्ड के कोचवाही में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन सहित अनेक निर्माण कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन कार्यों का शिलान्यास किया, इनमें प्रमुख रूप से 23 करोड़ 15 लाख रूपए लागत के गुण्डरदेही बायपास मार्ग (खल्लारी से मुड़ियापार), 11 करोड़ 17 लाख रूपए लागत के खप्परवाड़ा, सिरसिदा, मतवारी सड़क एवं पुल-पुलिया, 02 करोड़ 34 लाख रूपए लागत से कंवर-गंगोरीपार-भोथली बासीन मार्ग पर स्थित चोरहा नाला (बासीन नाला) पर पुल और एक करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से बालोद में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भवन सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं।
पाचन में सुधार करने, वजन घटाने और बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए डिटॉक्स वॉटर का यूज किया जाता है। इससे ना केवल स्वस्थ रहने में मदद मिलती है बल्कि सुंदरता में भी निखार आता है। डिटॉक्स वॉटर हमारे शरीर से विषैले तत्वों को दूर करता है और पिंपल जैसी स्किन संबंधी दूसरी समस्याओं से मुक्ति दिलाता है।
डिटॉक्स वॉटर को घर पर ही बनाया जा सकता है और इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। खास बात यह है कि डिटॉक्स वॉटर को अलग-अलग फ्लेवर में तैयार किया जा सकता है। यानी अगर आपको कोई खास फ्लेवर पसंद नहीं आ रहा है तो आप दूसरे फ्लेवर को तैयार कर सकते हैं। डिटॉक्स वॉटर सेब और दाल चीनी, संतरा और अदरक, तुलसी-लॉन्ग-इलायची और शहद जैसी चीजों से बनाया जा सकता है।
संतरे और अदरक का डिटॉक्स वॉटर
संतरे और अदरक से डिटॉक्स वॉटर बनाने के लिए आप आधे संतरे को छीलकर बीच से बारीक पीस में काट लें, अब एक इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस करें और इन दोनों चीजों को 1 लीटर पानी में मिलाकर दो से तीन घंटे के लिए फ्रीज में रखें। इसके बाद छानकर इस पानी का उपयोग करें। यह आपके मूड को ठीक करने और बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मददगार है।
सेब और दालचीनी का डिटॉक्स वॉटर
अगर आपको संतरे के डिटॉक्स वॉटर का टेस्ट पसंद ना आए तो आप दालचीनी और सेब से डिटॉक्स वॉटर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको दालचीनी का एक करीब 1 से डेढ़ इंच लंबा टुकड़ा रातभर के लिए करीब 1 लीटर पानी में भिगोकर रखना होगा। इसके बाद सुबह उठकर एक सेब को छीलकर बारीक-बारीक पीस में काटकर करीब आधा घंटे के लिए इन्हें दालचीनी के पानी में भिगो दें। इसके बाद आप इस पानी को छानकर इसका यूज कर सकते हैं। यह पानी कार्डियोवस्कुलर डिजीज का खतरा भी कम करता है।
इलायची-तुलसी- लॉन्ग का डिटॉक्स वॉटर
स्किन को सुंदर बनाने और बढ़ी हुई चर्बी को कम करने के लिए आप इलायची, तुलसी, लॉन्ग और शहद को मिलकार भी डिटॉक्स वॉटर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक लीटर पानी में 5 लॉन्ग और 5 इलायची डालकर रातभर छोड़ दें। सुबह इस पानी में तुलसी पत्ते डालकर इसे उबाल लें और ठंडा होने के बाद आप इसमें शहद मिक्स करके इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बुखार, जुखाम के साथ गले में खराश की समस्या बढ़ जाती है. ये मौसम कई लोगों की सेहत पर भारी पड़ता है. बच्चों और बूढ़ों को सबसे ज्यादा इस मौसम में बीमारियों का खतरा रहता है. वजह है कि इस मौसम में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) कमजोर हो जाती है. लेकिन कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जिनके चलते आप न केवल इन बीमारियों से निजात पा सकते हैं बल्कि आपको गले की खराश की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा. आइए जानते हैं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस घरेलू उपायों के बारे में...
हल्दी वाला दूध:
हल्दी वाला दूध जुखाम और बुखार में तो असरदार होता ही है. साथ ही इसे पीने से गले की खराश भी जाती रहती है. इसमें ऐंटी-इनफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. यही वजह है कि खराश की वजह से होने वाले गले के दर्द में राहत रहती है.
गुनगुने पानी का करें गरारा:
गले की खराश से राहत के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है नमक के पानी का गरारा. गुनगुने नमकीन पानी से गरारा करने पर यह गले के फ्लूइड्स को सोख लेता है जिससे कि गले के दर्द में आराम महसूस होता है.
शहद है असरदार:
शहद कई गुणों से भरपूर होता है. इसमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट और ऐंटी-इनफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. गले की खराश से राहत के लिए आप हल्के गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर और 1 चम्मच शहद डालकर पी सकते हैं या आप इसे दूध के साथ भी ले सकते हैं.
सुपेला थानाक्षेत्र भिलाई के पांच रास्ता इलाके में शनिवार को घटित छालीवुड अभिनेत्री माया साहू पर कैमिकलयुक्त ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के आरोपी रायपुर निवासी लक्की साहू और सागर साहू गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने उक्त आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभिनेत्री माया साहू का इलाज अभी भी जिला चिकित्सालय दुर्ग में जारी है।
प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने पंचायत सचिव संघ के सदस्यों का वेतनमान 5200 से 20200, शासकीयकरण की स्वीकृति विभागीय रिक्त पदों पर शतप्रतिशत पदोन्नति, त्रिस्तरीय क्रमोन्नति की स्वीकृति पूर्णकालीन पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर बुढ़ापारा धरना स्थल में एक दिवसीय धरना दिया। ज्ञातव्य है कि उक्त मांगों को लेकर पूर्व में भी संघ द्वारा पंचायत मंत्री मुख्य सचिव पंचायत सचिव एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांगेे पूर्ण करने का आग्रह किया गया था। सांकेतिक धरने में बड़ी संख्या में सदस्यों ने पहुंचकर संघ की मांगों का समर्थन किया। इधर सांकेतिक धरने के बाद रैली निकालने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सप्रे स्कूल के पास बेरीकेट्स लगाकर तगड़ी मोर्चा बंदी की है।

बैतूल | जिले के भैसदेही ब्लाक मुख्यालय पर देर रात उर्वशी इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में रखे,टीवी,फ्रिज,वाशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। इस घटना में लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है।
भिलाई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर तीन माह पहले अश्लील टिप्पणी करने वाली सिहावा (धमतरी ) की महिला को पाटन पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। आईपीसी की धारा 292 और सूचना प्रौद्योगिकी की अधिनियम 67 के तहत मामला दर्ज कर बाद में उसे मुचलके पर छोड़ भी दिया गया। उसने यह कृत्य नगरी सिहावा के ही ग्राम बेलर निवासी शिुशु मंदिर में पढ़ाने वाले गोविंद शोरी का फेसबुक अकाउंट हैक कर की थी।
तीन महीने पहले हुई थी शिकायत
मुख्यमंत्री पर अश्लील टिप्पणी की शिकायत 20 अगस्त को पाटन थाना में हुई। साइबर सेल की मदद लेते हुए एक स्पेशल टीम गठित की गई। एसएसपी अजय यादव व एएसपी ग्रामीण लखन पटले ने प्ररकरण में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सबसे पहले गोविंद जिसके फेसबुक पर टिप्पणी की गई थी, उससे पूछताछ की गई। उसके इनकार के बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ी।
अपराध किया स्वीकार
साइबर सेल ने फेसबुक में जाकर आईपी डिकोड किए। मोबाइल नंबर का पता चल गया। अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरेपुंजे, थाना प्रभारी नवीन बोरकर व महिला अधिकारी की टीम सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा पहुंची। एक रिश्तेदार के घर से उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसे अपराध स्वीकार भी किया।
फेसबुक हैक करने का ऐप डाउनलोड कर रखी थी
सिहावा में सेल्स गर्ल का काम करने वाली उक्त महिला के मोबाइल को पुलिस ने जप्त कर जांच की तो वह ऐसे ऐप डाउनलोड कर रखी थी, जिससे दूसरे के फेसबुक को हैक कर उसमें वह पोस्ट कर सके। अगर पुलिस पूरी तफ्तीश नहीं करती तो इस मामलें में गोविंद के खिलाफ कार्रवार्ई हो सकती थी क्योंकि पोस्ट उसके ही फेसबुक एकाउंट से हुआ था।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में कमीशनखोरी और पीएससी घोटालों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा भूपेश सरकार पर पीएससी की परीक्षा नहीं कराने के आरोप को तथ्यहीन और तर्कहीन बताया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में चार वर्ष था जीरो ईयर।
महासमुंद | जिला भाजपा कार्यालय में आज गहमागहमी का माहौल रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए दोपहर 1 बजे रायपुर से पर्यवेक्षकों के पहुंचने के बाद पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू हुई। नए जिलाध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए प्रदेश संगठन की ओर से पर्यवेक्षकों के तौर पर श्याम बैस और नीलू शर्मा को यहां भेजा गया है। दावेदार सुबह से यहां अपने सहयोगियों के साथ पहुंचते रहे। दोपहर करीब 1 बजे पर्यवेक्षकों के पहुंचने के बाद कार्यालय के एक कमरे में जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ पर्यवेक्षकों की बैठक शुरू हुई। जहां दावेदारों में से किन्हे नया जिलाध्यक्ष चुना जाना है इसे लेकर मंथन शुरू हुआ। खबर लिखे जाने तक बैठक जारी थी। बताया जाता है कि पर्यवेक्षकद्वय जिलाध्यक्ष का फैसला आज शाम तककर लौटेंगे।
महासमुंद | शहर में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों से पुलिस नगदी नहीं बल्कि एटीएम से चालान की राशि वसूलेगी। इसके लिए पुलिस ने नागरिकों को समझाईश दी है कि वे नगदी की जगह अपना एटीएम कार्ड साथ लेकर चले और चालानी कार्रवाई से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करें।
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शनिवार को बालक हाईस्कूल महासमुंद में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में न्यायपालिका की ओर से न्याय संबंधी जानकारी दी गई। इसमें न्यायाधीश हेमंत कुमार रात्रे, तथा प्रथम श्रेणी मजिस्टे्रेट मो. जहांगीर तिगाला, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित थे। इन्होने बताया कि तनाव, मांग और संसाधन के बीच असंतुलन के परिणास्वरूप भी होता है कभी-कभी हम अपने अधिकार को जान व समझ नहीं पाते और मजबूर होकर स्वयंं को मनोविकार की ओर धकेल देते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम जागरूक नहीं है ओर समाज में रहकर भी स्वयं को समाज से पृथक रखने की कोशिश में लगे हैं। इस सबसे परे न्यायिक प्रक्रिया किसी के साथ भेदभाव नहीं करती इसलिए इन सुविधाओं का लाभ उठाएं। इस सबंध में यदि कोई भी जानकारी हो तो आप टोल फ्री नंबर 15100 पर फोन कर सलाह, मार्गदर्शन सहित अन्य न्यायिक सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं।
पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा आज कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन के संबंध में 40 एसआई, एएसआई एवं 12 आरक्षकों के तबादले हुए। तबादला आदेश में निश्चित अवधि में पुलिसकर्मियों को अपनी तैनाती स्थल में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
.jpg)
.jpg)

लिंक एक्सप्रेस में खिलाडिय़ों के साथ हुई खुलेआम लूट
कोरबा जिला कलेक्टर किरण कौशल आई ए एस और निगम आयुक्त राहुल देव आई ए एस ने दुपहिया की सवारी की। शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर सफाई का मुआयना किया।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में राष्ट्रवादी कॉग्रेस पार्टी (एनसीपी) युवाओं को प्राथमिकता के साथ अवसर देगी। यह जानकारी एनसीपी के युवा राष्ट्रीय सचिव नीलकंठ त्रिपाठी ने दी।
राजधानी रायपुर में चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है | फिर एक बार चोरो ने मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखे सिलाई मशीन, पंखा व चांदी की पायल सहित नगदी रुपये चोरी किए जाने की रिपोर्ट राजेंद्र नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आशादीप अस्पताल के सामने राजीव पांडेय नगर रायपुर निवासी संजीदा शेख 32 वर्ष पति आलोक शेख ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियां बहन के बीमार हो जाने पर पांच मई को अपने घर में ताला लगाकर अपनी मायके गई हुई थी। स्वयं का भी तबियत खराब हो जाने के चलते बीच-बीच में आकर अपना घर देखकर मायके चली जाती थी। एक अक्टूबर से नवंबर के बीच किसी अज्ञात चोर ने मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखे तीन नग सिलाई मशीन व एक चांदी की पायल एवं बर्तन सहित नगदी दो हजार रुपये चोरी कर ले गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।












.jpg)









