मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 15 नवम्बर को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के अनुसार राज्य शासन द्वारा नंदनवन जंगल सफारी नवा रायपुर में प्रचलित प्रवेश शुल्क को आधा कर दिया गया है। साथ ही 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और दिव्यांग लोगों के लिए प्रवेश को नि:शुल्क किया गया है। इस आशय का आदेश आज मंत्रालय (महानदी भवन) से वन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार नन्दनवन जंगल सफारी, नवा रायपुर में अब प्रवेश शुल्क 18 वर्ष से ऊपर वयस्क के लिए नान एसी का 100 रूपए तथा एसी का शुल्क 150 रूपए निर्धारित किया गया है। इसमें 12 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश शुल्क नान एसी में 25 रूपए तथा एसी में 50 रूपए निर्धारित है। इसके अलावा 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों तथा दिव्यांग लोगों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। इसके पहले 12 वर्ष से ऊपर के वयस्कों से नान एसी में 200 रूपए तथा एसी में 300 रूपए प्रवेश शुल्क लिया जाता था। छह वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों से नान एसी में 50 रूपए तथा एसी में 100 रूपए प्रवेश शुल्क लिया जाता था। इसके अलावा छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों का ही प्रवेश नि:शुल्क था।
आज 19 नवम्बर का राशिफल
रायपुर.अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में शिवम पब्लिकेशन द्वारा 19 नवम्बर को महाविद्यालय परिसर में सुबह साढ़े नौ बजे से विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार (कैम्पस इंटरव्यू) का आयोजन किया जायेगा. साक्षात्कार के आधार पर इन पदों के लिए योग्य विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा. इस साक्षात्कार में अग्रसेन महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा अन्य युवा भी सम्मिलित हो सकते हैं. जिन पदों के लिए चयन किया जाना है, उनमें सेल्स एग्जिक्यूटिव, सेल्स को-आर्डिनेटर, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर और कैशियर के पद शामिल हैं.


साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना सम्पूर्ण बायो-डाटा तथा प्रमाण-पत्र साथ लेकर आना होगा.
नईदिल्ली, करदाताओं को मोदी सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी में है। ये राहत टैक्स को अदा करने के मामले में है। सरकार ऐसी योजना पर काम कर रही है जिसके तहत करदाता क्रेडिट कार्ड, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और मोबाइल वॉलेट के जरिए इनकम टैक्स का भुगतान कर पाएंगे। मीडिया रिपोट्र्स में राजस्व सचिव अजय भूषण ने पुष्टि की है कि जल्द ही यूपीआई के माध्यम से इनकम टैक्स की भुगतान की सुविधा प्रदान की जाएगी और इस पर काम भी चल रहा है। भूषण के मुताबिक आज हम केवल नेटबैंकिंग और डेबिट कार्ड के जरिए भुगतान कर पाते हैं।
फिलहाल टैक्स का भुगतान नेटबैंकिंग और डेबिट कार्ड से ही हो पाता है। इसके अलावा आप नकद रूप में टैक्स का भुगतान कर पाते हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सरकार ने करदाताओं को एक और राहत देते हुए वित्त वर्ष 2017-18 और 2018-19 के लिए जीएसटी वार्षिक रिटर्न भरने की तारीख को बृहस्पतिवार को बढ़ाकर क्रमश : 31 दिसंबर 2019 और 31 मार्च 2020 कर दिया। इसी प्रकार , मिलान ब्योरा जमा करने की तारीख को भी बढ़ाया गया है।
बेमेतरा,प्रदेश के पूर्व मंत्री दयालदास बघेल के खेत से धान की खड़ी फसल लूट ली गई। आरोपी ने 0.6 हेक्टेयर जमीन खेत में खड़ी धान की फसल को डरा धमकाकर काट लिया।
मामला बेमेतरा के नांदघाट थाने का है। नांदघाट थाने के प्रभारी आनंद कोमरा ने बताया कि पूर्व मंत्री दयालदास बघेल ने 15 नवंबर को ही इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुरा निवासी पूर्व मंत्री बघेल की शिकायत के मुताबिक उनके अधियारे (बटाई पर खेती करने वाला) मनोज साहू को नांदघाट थानांतर्गत ही गिधवा गांव के तीजराम साहू ने डरा धमकाकर धान की फसल लूट ली। आरोपी तीजराम ने करीब 0.6 हेक्टेयर में खड़ी धान की फसल को लूट लिया।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
कोमरा के मुताबिक लूट का यह मामला 11 या 12 नवंबर का है। पुलिस ने पूर्व मंत्री की दर्ज कराई रिपोर्ट के आधार पर आरोपी तीजराम साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उससे उसकी जमीन से संबंधित दस्तावेज मंगाए गए हैं। पूर्व मंत्री दयाल दास बघेल की ओर से अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेज थाने में पेश किए जा चुके हैं।
महाराष्ट्र में सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है. अभी-अभी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे हैं. जहां शिवसेना को सर्मथन देने के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा होगी. इस बीच जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर शिवसेना को समर्थन नहीं देने की अपील की है.
जमीयत के प्रमुख अरशद मदनी ने सोनिया गांधी को संबोधित अपनी चिट्ठी में कहा है, ''मैं महाराष्ट्र की गंदी राजनीति की तरफ आपका ध्यान ले जाना चाहता हूं और यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा कि आप शिवसेना को समर्थन देंगे. यह कांग्रेस पार्टी के लिए खतरनाक और नुकसानदेह होगा. मुझे उम्मीद है कि मेरी सलाह को अच्छी भावना में लेंगी.''
बीजेपी ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा आसानी से हासिल कर लिया था लेकिन मुख्यमंत्री पद पर साझेदारी को लेकर दोनों में सहमति नहीं बनी और सरकार भी नहीं बन पाई. कांग्रेस और एनसीपी के बीच भी चुनाव पूर्व गठबंधन था. कांग्रेस ने 44 और एनसीपी ने 54 सीटें जीती है.
शिवसेना अब कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है. इस संबंध में तीनों दलों ने कई दौर की बैठकें की है और सरकार चलाने के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तैयार किया है. सरकार गठन के सिलसिले में ही शरद पवार आज सोनिया गांधी से मुलाकात कर रहे हैं.
नेल पॉलिश का इस्तेमाल नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है। नाखून कितने भी खूबसूरत हों लेकिन बिना नेल पॉलिश के वे बदसूरत लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेल पॉलिश को नाखूनों पर लगाने के अलावा और भी कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है? आइए आपको बताते हैं:
नेल पेंट से सुरक्षित रहेगी जूलरी
जूलरी अगर काली पड़े जाए या उसे पहनने की वजह से स्किन पर एलर्जी हो जाए तो फिर स्किन के संपर्क में आने वाले जूलरी के हिस्से पर ट्रांसपैरंट नेल पॉलिश लगा दें। इससे जूलरी भी सेफ रहेगी और काली नहीं पड़ेगी। न ही उससे स्किन पर किसी तरह की एलर्जी होगी।
नेल पॉलिश से बनाएं मैचिंग जूलरी
ऑफिस या कहीं घूमने जा रही हैं और आपके पास ड्रेस से मैच करती हुई जूलरी नहीं है तो फिर ड्रेस से मैच कर नेल पॉलिश लें और जूलरी को ड्रेस के कलर के मुताबिक पेंट कर लें। बस आपकी मैचिंग जूलरी तैयार है।
खराब हैंगर को करे ठीक
अगर कपड़े टांगने वाले हैंगर खराब हो गए हैं और उनसे कपड़े खराब हो रहे हैं तो फिर उन्हें फेंकें नहीं बल्कि उन पर नेल पॉलिश लगाएं। इससे वे सुदंर भी लगेंगे और कपड़े भी खराब नहीं होंगे।
नेल पॉलिश से बटन को दें लंबी लाइफ
ऐसा भी होता है कि जब ड्रेस या शर्ट का बटन टूट जाता है। अगर यह कहीं बाहर किसी के सामने हो तो शर्मिंदा होना पड़ता है। इससे बचने के लिए बटन पर ट्रांसपैरंट नेल पॉलिश की एक परत लगा लें। इससे वे नहीं टूटेंगे। लेकिन कपड़े धोने के बाद यह पेंट छूट जाता है। इसलिए जब भी कपड़े पहनें तो उनके बटन पर नेल पेंट का एक कोट लगा लें।
पेंच ढीले हों तो लगाएं नेल पॉलिश
कई बार ऐसा होता है कि टूल बॉक्स के पेंच ढीले हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में पेंच को कसने के बाद उन पर नेल पॉलिश का कोट लगा दें। इससे व न तो कभी ढीले होंगे और न ही गिरेंगे।
छत्तीसगढ़ की राजधानी में ब्लूस्काई कैफे एंड रेस्टोरेंट में मारपीट का मामला सामने आया है। एक्सिस बैंक कर्मचारी कविश पांडे ने आरोपी हर्षवर्धन शर्मा पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि प्रमुख आरोपी हर्षवर्धन शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ कैफे में आया और वहां खाना खा रहे बैंक कर्मी कविश पांडे से मारपीट करने लगा। कविश पांडे के आरोपों के मुताबिक आरोपी हर्षवर्धन शर्मा उनसे जबरन शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। इस बीच दोनों की कहासुनी हो गई । विवाद इतना बढ़ा की आरोपी हर्षवर्धन शर्मा ने एक्सिस बैंक कर्मचारी कविश पांडे के साथ की मारपीट कर दी । युवक फिल्मी स्टाइल में रेस्टोरेंट में मारपीट करते रहे। इसके बाद युवकों ने पीड़ित युवक का मोबाइल, पर्स और गाड़ी की चाबी छीन ली और वहां से फरार हो गए। कैफे में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। फरियादी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
रायपुर, नशाखोरी की प्रवृत्ति में इजाफा होने के कारण आए दिन शराबी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते हैं। शराब पीने के लिए पैसा नहीं होने पर छीना-झपटी भी होती है। इसी कड़ी में बंधवापारा तालाब पार हिमांशु यादव पिता बंशीलाल यादव आयु 19 वर्ष से आरोपी फरीद निवासी बंधवापारा ने शराब पीने के लिए पैसा मांगा। पैसा नहीं मिलने पर फरीद ने पुरानी बस्ती थाने से मिली जानकारी के अनुसार उसके साथ झगड़ा फसाद किया। जान से मारने की धमकी देते हुए बीयर की बोतल सिर पर मारकर चोट पहुंचाया। उक्त मामले में पुरानी बस्ती थाने ने आरोपी फरीद के खिलाफ धारा 294, 506बी एवं 327 के तहत अपराध कायम किया है।
लगता है दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप का समय अच्छा नहीं चल रहा है। पहले खबर आई थी कि पेगासस स्पाइवेयर व्हाट्सएप यूजर्स पर हमला कर सकता है। इसका खतरा अभी कम नहीं हुआ था कि व्हाट्सएप की ओर से एक और अलर्ट जारी किया गया है। खबर है कि इनफेक्टेड वीडियो फाइल के जरिए हैकर्स यूजर्स का व्हाट्सएप डेटा हासिल कर सकता है। इतना ही नहीं, फोन को हैक कर उसके डेटा का भी दुरुपयोग किया जा सकता है। व्हाट्सएप यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे डेटा से छेड़छाड़ के इस जोखिम को कम करने के लिए एंड्रॉइड या ऐप्पल आईफोन पर ऐप को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपडेट कर लें। साथ ही MP4 फॉर्मेट वाली किसी वीडियो संदिग्ध फाइल को ओपन न करें।
फेसबुक ने इस बारे में एडवाइजरी जारी की है और बताया है कि व्हाट्सएप यूजर्स को विशेष रूप से तैयार की गई MP4 फाइल भेजकर व्हाट्सएप में स्टैक-आधारित बफर ओवरफ्लो ट्रिगर किया जा सकता है। इसके परिणामस्वरूप DoS या RCE हो सकता है। यह 2.19.274 से पहले के एंड्रॉइड वर्जन के साथ ही 2.19.100 से पहले आईओएस वर्जन, 2.25.3 से पहले एंटरप्राइज क्लाइंट वर्जन, 2.18.368 से पहले के विंडोज फोन वर्जन और 2.19.104 से पहले के एंड्रॉइड वर्जन और बिजनेस 2.19.100 से पहले के iOS वर्जन को प्रभावित कर सकता है।
जानकारों के मुताबिक, इस खतरे के बारे में अभी बहुत कम जानकारी उपलब्ध है, लेकिन यह एक गंभीर खतरा है। मैलवेयर अटैक के जरिए हैकर्स मोबाइट डेटा को एक्सेस कर सकते हैं, फोन या कंप्यूटिंग डिवाइस का रिमोट टेकओवर कर सकते हैं।
कोलकाता,बंगाली एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद नुसरत सोमवार से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल नहीं हो सकीं। इसका कारण उनका अस्पताल में भर्ती होना है। नुसरत के परिवार वालों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रविवार सुबह उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके चलते उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नुसरत आईसीयू में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और वे होश में भी हैं। परिवार की मानें तो उन्हें अस्थमा की शिकायत रह चुकी है।
राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान नवा रायपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को स्वर्ण और रजत पदक प्रदान किए। उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, आई आई टी दिल्ली के पूर्व निदेशक और एनबीए के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर सुरेन्द्र प्रसाद विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता ट्रिपल आईटी बोर्ड के अध्यक्ष और एचसीएल के सह संस्थापक श्री अजय चौधरी ने की। समारोह में वर्ष 2015-19 बैच के 69 विद्यार्थियों को बीटेक की डिग्री प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ आल राउंड प्रदर्शन के लिए इंस्टिट्यूट गोल्ड मेडल, बीटेक में नवाचार के लिए प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल, कंप्यूटर साइंस तथा इलेक्ट्रोनिक्स इंजिनीरिंग में उच्च टीम सीजीपीए प्राप्त विद्यार्थियो को रजत पदक विद्यार्थियों को प्रदान किये गए।

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में बीकॉम फस्र्ट ईयर के 49 प्रतिशत बच्चे पूरक परीक्षा में इस वर्ष अनुत्तीर्ण रहे। इससे पहले भी 60 प्रतिशत छात्र मार्च से मई तक हुई वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण थे। पूरक परीक्षा के अन्य रिजल्ट जैसे बीए, बीएससी व बीसीए के नतीजे जारी होने की संभावना है। बीकॉम फस्र्ट ईयर की पूरक परीक्षा में 1749 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें से 886 पास हुए। जबकि 861 को फिर पूरक की पात्रपा मिली। दो छात्रों के रिजल्ट रोके गए। परीक्षा का परिणाम 51 प्रतिशत रहा। विश्वविद्यालय के अफसरों का कहना है कि जिन छात्रों को फिर पूरक की पात्रता मिली है, वे वार्षिक परीक्षा के समय ही संबंधित विषय की परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। बीकॉम की पूरज परीक्षा 15 से 31 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी। कुछ दिन पहले बीकॉम पार्ट-2 और पार्ट-3 पूरक परीक्षा के नजीते भी जारी हुए। पार्ट-2 परीक्षा का परिणाम भी कई छात्रों के लिए निराशाजनक रहा।
रायपुर | शहर विस्तार के साथ ही शहर में कालोनियों में दिन में सूनेपन का लाभ उठाकर आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। इसी कड़ी में रविवार को सुबह 10.30 से 11 बजे के मध्य अज्ञात चोर द्वारा लोकेश कुमार पिता धर्मुराम देवांगन के दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित आवास से सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे में घुसकर एक नग रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन एवं 12999 रूपए नगद चोरी कर लिया। उक्त मामले में दीनदयाल उपाध्याय नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल रोहिणीपुरम शहनाई गार्डन स्थित निवास में टीम ने पहुंचकर मौके का जायजा लिया। अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 454 एवं 380 के तहत अपराध कायम किया गया है।
महापौर चुनाव को लेकर विधायक धर्मजीत सिंह द्वारा लगाई याचिका पर उच्च न्यायालय ने राज्य शासन को नोटिस जारी किया है, मामले की अगली सुनवाई 28 नवम्बर को होगी।
छत्तीसगढ़ के जिलों में पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्षों को लेकर आरक्षण सूची -
जांजगीर-चांपा – ओबीसी पुरुष
रायगढ़ – ओबीसी पुरुष
बलौदाबाजार - ओबीसी पुरूष
राजनांदगांव – ओबीसी महिला
महासमुंद – ओबीसी महिला
दुर्ग – ओबीसी महिला
बेमेतरा - ओबीसी महिला
दंतेवाड़ा – एसटी के लिए आरक्षित
सुकमा – एसटी के लिए आरक्षित
बीजापुर - एसटी के लिए आरक्षित
नारायणपुर - एसटी के लिए आरक्षित
कांकेर - एसटी के लिए आरक्षित
कोंडागांव - एसटी के लिए आरक्षित
बस्तर - एसटी के लिए आरक्षित
सूरजपुर - एसटी के लिए आरक्षित
बलरामपुर- एसटी के लिए आरक्षित
कोरिया – एसटी के लिए आरक्षित
कोरबा - एसटी के लिए आरक्षित
जशपुर - एसटी के लिए आरक्षित
बालोद – एससी के लिए आरक्षित
कबीरधाम - एससी के लिए आरक्षित
धमतरी - एससी के लिए आरक्षित
रायपुर – सामान्य के लिए आरक्षित
बिलासपुर – सामान्य के लिए आरक्षित
मुंगेली – सामान्य के लिए आरक्षित
गरियाबंद - सामान्य के लिए आरक्षित
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में बस और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 25 से ज्यादा यात्री गंभीर रुप से घायल हैं। ट्रक और बस के बीच यह टक्कर बीकानेर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 11 के पास हुई। घायलों को इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा नेताओं द्वारा धान खरीदी पर की जा रही बयानबाजी को खारिज करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा नेताओं के आरोप पूरी तरीके से गलत निराधार एवं अविश्वसनीय है। भूपेश बघेल की सरकार लगातार किसान हित में काम कर रही है। त्रिवेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्पष्ट कर दिया है कि हर हाल में सरकार 2500 रू. प्रति क्विंटल के दर से धान खरीदी करेगी जिस पर केन्द्र की भाजपा सरकार अडंगे लगा रही है। 2500 रू. प्रतिक्विंटल में धान खरीदने पर छत्तीसगढ़ का चांवल केन्द्र सरकार नहीं खरीदेगी।






















