रायपुर| देश के सात राज्यों के हजारों खाताधारकों के एटीएम कार्ड क्लोनिंग कर डुप्लीकेट कार्ड बनाने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरोह के मास्टरमाइंड यहां अपने साथी के साथ फेरीवाला बनकर रहता था। इसकी आड़ में वह शहर के बाहरी इलाकों के एटीएम बूथ में स्कीमिंग मशीन लगाकर ग्राहकों के एटीएम कार्ड को क्लोन कर लेता था। लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते हजारों खाताधारकों के खाते से करोड़ों रुपये बच गए। दरअसल गिरोह एटीएम कार्ड क्लोन कर उसका उपयोग ही नहीं कर पाए थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरोह के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपितों से नकदी, बाइक, मोबाइल व दर्जनों डुप्लीकेट एटीएम कार्ड बरामद किया है। जिले में लगातार एटीएम क्लोनिंग के जरिए लोगों के से रकम पार होने की शिकायतें मिल रही थी। इस पर एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने पुलिस अफसरों के साथ ही सिविल लाइन टीआइ कलीम खान, तारबाहर टीआइ सुरेंद्र स्वर्णकार, साइबर एक्सपर्ट प्रभाकर तिवारी, एसआइ रविन्द्र कुमार यादव, हेमंत आदित्य सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम बनाई।
ओडिशा | गंजम जिले में रहने वाले एक शख्स ने मानवता की अनूठी मिशाल पेश की है। पिता की मानवता को ओडिशा सरकार ने भी सलाम किया है। दरअसल यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने बेटे के 6 महत्वपूर्ण अंग दन करने का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि ऐसा ऐलान करने वाले शख्स के बेटे का नाम सूरज है, जिसका ब्रेन डेड हो चुका है। इसके बाद परिजनों ने उनके महत्वपूर्ण अंगों को दान करने का फैसला लिया है।
सूरज के परिजनों की इस पहल को सीएम नवीन पटनायक ने जमकर सराहा है। साथ ही सूरज के माता-पिता से मुलाकात की और उनके महान कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज के लिए एक अनुकरणीय प्रेरणा होगी। सीएम ने प्रेरक अधिनियम की मान्यता में मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से 5 लाख के पुरस्कार की घोषणा की है। वहीं, उन्होंने सूरज के नाम से सालाना अवार्ड की घोषणा की है।
धमतरी | अपने अटपटे बयानों की वजह से सुर्खीयों में रहने वाले आदिवासी नेता और मंत्री कवासी लखमा ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दे दिया है। लखमा ने प्रदेश की सड़कों पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र की सड़कें हेमा मालिनी के गाल जैसी चिकनी है। जबकि कुरूद क्षेत्र की सड़के गड्ढ़ो से भरी पड़ी है। इधर भाजपा ने इस बयान को कांग्रेसी संस्कार बताते हुए तंज कसा।
धमतरी जिले के कुरूद में आबादी पट्टा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। वैसे तो ये सरकारी कार्यक्रम था, लेकिन जब भाषणों का दौर चला तो ये सरकारी आयोजन से राजनीतिक आयोजन में शिफ्ट हो गया। कुरूद पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का गढ़ है। यहां के नगर पंचायत पर भी भाजपा का ही कब्जा रहा है।
लेकिन इस आयोजन में कांग्रेसी नेताओ ने अजय चंद्राकर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा तो भाजपाईयो ने कुरूद में हुए विकास की नजीर देकर जवाबी वार किया। लेकिन जब धमतरी के प्रभारी मंत्री और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवासी लखमा ने भाषण दिया तो बात कुरूद और कोंटा विधानसभा के विकास की तुलना तक पहुंच गई।
लखमा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की तुलना अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी के गालो से की और कुरूद के सड़कों को बदहाल बताया। लखमा ने इस मामले में सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कुरूद क्षेत्र की सड़कें भी वो दुरूस्त करवाएंगे।
इधर भाजपा ने इस तरह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो कांग्रेस अपने प्रधानमंत्री का अपमान करने में नहीं झिझकती। वो किसी महिला सांसद को क्या छोड़ेगी। भाजपा ने इसे कांग्रेसी संस्कार बताया है।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों के समर्थन में धान का मूल्य बढ़ाने के लिए आज एक दिवसीय धरना जिला मुख्यालय बीजापुर में दिया गया। यहां एक हजार से अधिक किसानों ने सभा में भाग लेकर धरना व रैली निकाल कर प्रधानमंत्री के नाम 8 सूत्रीय मांग का ज्ञापन कलेक्टर बीजापुर को सौंपा।
महासमुंद। हरियाणा के एक युवक से रेलवे व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 16 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 81 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर 3 बजे पुराना रेलवे मालधक्का के पास संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर ग्राम बमहड़ा, रोहतक , हरियाणा निवासी अजय कुमार पिता सतीश (19) को 16 किलो गांजे के साथ पकड़ा। वह पुरी -अहमदाबाद ट्रेन से उतरा था। उसने बताया कि वह काम खोजने ओडिशा आया था, किसी ने इस थैले को महासमुंद में छोडऩे कहा था।
एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है। वह टीवी के पॉपुलर सीरियल नजर में डायन का किरदार निभा रही है। इसके अलावा मोनालिसा अक्सर अपने हॉट एंड ग्लैमरस लुक के कारण चर्चा में बनी रहती हैं।


अहमदाबाद | आपने सुना होगा कि नाचते-नाचते लोग थक जाते हैं और कईं बार पानी की कमी की वजह से बेहोश हो जाते हैं, लेकिन क्या कभी सुना है कि नाचते-नाचते आंखों में सूजन आ जाए और फिर लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़े। ऐसा हुआ है गुजरात के राजकोट के रैयाधार क्षेत्र में। यहां मोकरशी परिवार में पुत्र की सगाई की पार्टी में शामिल 175 लोगो को आंखों में जलन होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। ये सभी लोग रात्रि जागरण के दौरान गरबा कर रहे थे, तभी सभी की लोगों की आंखों में जलन होने के बाद पानी निकलने लगा। सभी को तुरंत ही राजकोट सिविल अस्पता लमें भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, खबर लिखे जाने तक यह साफ नहीं हो पाया था कि एक साथ इतने लोगों को एक ही चीज की शिकायत कैसे हुई।
जानकारी के मुताबिक रैयाधर क्षेत्र में मोकरशी परिवार के पुत्र की सोमवार रात को सगाई की गई। इस दौरान भव्य पार्टी का आजोयन किया गया। पार्टी में रास-गरब का भी आयोजन किया गया है। परिवार-रिश्तेदार तथा आसपास के सभी लोगों मोकरशी परिवार की खुशी में शामिल होने के लिए आये थे। सभी लोग रास-गरबा का आनंद ले रहे थी। तभी अचानक मध्यरात्रि लोगों के आंखो में जलन होने लगी।
एका-एक 175 लोग इसका शिकार हुए। सभी लोगों के आंखो में जलन और पानी निकलने लगा। आनन-फानन में सभी लोगों को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां सुबह नौ बजे तक उनका उपचार किया गया। राजकोट राजकोट सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सुबह करीर 5 बजे एक के बाद एक 175 लोगों को आंखों में जलन व सूजन की शिकायत होने से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सभी की आंखो में इन्फेक्शन हो गया है। ज्यादातर बच्चों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ा है। आंखो में टीपा डालने के बाद सभी को आराम है। चिकित्सकों के मुताबिक 24 घंटे में सूजन भी खत्म हो जायेगा।
जिले के जावर तहसील के गांव करमनखेड़ी में एक बछिया और बछड़े की शादी का अनोखा मामला सामने आया है जिसमें दूल्हा गाय का बछड़ा तो दुल्हन गाय की बछड़ी थी जबकि बाराती के रूप में ग्रामीण थे। बैंडबाजों के साथ जब विवाह की बारात निकली तो देखने वाले देखते ही रह गए।
बरमकेला। सरिया थाना क्षेत्र के पोरथ महानदी में स्नान के दौरान एक युवक के नदी में डूबने से मौत हो गई. युवक का नाम राजू निषाद उम्र 18 वर्ष है. मृतक कांदुरपाली का रहने वाला था. नदी से स्थानीय गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया है| राजू निषाद के अन्य साथियों ने सरिया पुलिस को बताया की तीनों एक साथ नहाने नदी में छलांग लगाई थी लेकिन जब बाहर निकले राजू कहीं दिख नही रहा था तब उसे ढूंढने करी कोशिश की. लेकिन वो कहीं नहीं दिखाई दिया आस पास नहा रहे लोगों से पूछताछ करने पर पता नही चला तो 112 को फ़ोन करके सूचना दिए जिसके बाद मौके पर पुलिस यहां पहुंची है|

कोंडागाँव | छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में अंतर राज्यीयवन्यजीव तस्कर गिरोह के हाथ से दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन जप्त किया गया है। विभागीय अधिकारियों व वाइल्डलाइफ की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर तस्करों से बीजापुर के जंगलों से आरोपियों को धर दबोचा। तस्करों से दो जिंदा पेंगुलिन जब्त किए गए थे। वन विभाग की टीम ने कई तस्करों को पकड़ा था और रेस्ट हाउस में पूछताछ के नाम पर 3 दिनों तक रखा। चौथे दिन एक पैंगोलिन की मौत के बाद यह मामला सामने आया।
अधिकारियों ने इसे विभाग का गोपनीय मामला बताया। संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पैंगोलिन को लेकर मीडिया में जानकारी देने से बचते रहे। बाहर तस्करी में प्रयुक्त सफेद कलर की कार क्रमांक ओडी 2 एक्स 3648 तथा पैंगोलिन को खिलाने के लिए दीमक की बांबी कार्टून में रखी थी। विभागीय अधिकारियों ने तीन दिन बाद आनन-फानन में रविवार को तीन आरोपियों विष्णुपद मंडल पिता सचित चंद्र मंडल उम्र 34 वर्ष निवासी उमरकोट ओडिशा, गोपाल मंडल पिता विधान मंडल 34 वर्ष निवासी सरगुली, जिला नौरंगपुर ओडिशा, जयदेव पिता मेघनाथ उम्र 48 कचारपारा जिला नवरंगपुर ओडिशा को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9/51, 49 /51,43/51,48/51,52/52 के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा और चौथे आरोपी बबलू निवासी ग्राम बीजापुर जिला कोंडागांव की तलाश जारी है
वन मंडल कोंडागांव के एसडीओ एलएन पटेल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अचानकमार टाइगर रिजर्व अधिकारियों को वन्यजीव तस्करी की जानकारी होने पर वाइल्ड लाइफ टीम के साथ विभागीय अधिकारियों को टीम ने आठ तारीख को डील के दौरान ग्राम बीजापुर जिला कोंडागांव के जंगलों से तस्करों को पकड़ा और उनसे दो पैंगोलिन बरामद किए। नौ तारीख को वाइल्डलाइफ की टीम ने विभाग को मामला हैंडओवर किया। जब्त किए गए दो पैंगोलिन में से एक अस्वस्थ्य था और 11 तारीख को सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही मौत की वजह पता चल पाएगा।
पैंगोलिन, फोलीडाटा गण का स्तनधारी प्राणी है। इसके शरीर में कैरोटीन के शल्क बनी होती है। जिससे यह अन्य प्राणियों से अपनी रक्षा करती है। फोलीडाटा गण का शल्क वाला अकेला अकेला स्तनधारी प्राणी है, जिसके मुख्य आहार चींटी और दीमक हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसके अंगों की कीमत लाखों में है। कोंडागांव में जब्त किए गए पैंगोलिन का प्रति किलो एक लाख की दर से विक्रेय तय हुआ था। मृत पेंगोलीन नौ किलो व जीवित 13 किलो का है। डिल 22 लाख में तय हुई थी।
मोटरयान अधिनियम के विरुद्ध निजी वाहनों में हूटर का उपयोग हो रहा है। छुटभैये नेता अपने वाहनों में खुलेआम हूटर लगाकर घूम कर रहे हैं। इस पर परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि इस पर कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग से चर्चा की जाएगी। राजीव भवन में सोमवार को परिवहन मंत्री अकबर ने मीडिया से चर्चा के दौरान यह बात मानी कि हूटर का दुरुपयोग बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हूटर के उपयोग के लिए नियम है। फायर ब्रिगेड के वाहन या एम्बुलेंस में हूट लगाने का नियम है, लेकिन उसके उपयोग को लेकर भी नियम बना हुआ है। जब फायर ब्रिगेड का वाहन आग बुझाने जा रहा हो या एम्बुलेंस में मरीज हो, तभी हूटर बजाया जा सकता है। इसके अलावा राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति, विधानसभा अध्यक्ष की पायलटिंग में लगे वाहन, कार्यपालिक दंडाधिकारी के वाहन और उनकी अधिकारिता में कानून व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों के वाहनों पर भी हूटर लग सकता है। हूटर के दुरुपयोग की बात की जाए, तो राजधानी में ही वार्ड स्तर के नेताओं तक ने अपने निजी वाहनों पर हूटर लगा रखा है।
महासमुंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-353 ग्राम मामाभांचा के पास सोमवार दोपहर 12 बजे ट्रक को ओव्हरटेक कर रहा था, तभी वह ट्रक की चपेट में आ गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ 304 ए के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। थाना प्रभारी शेरसिंह ने बताया कि भालूचुंवा निवासी सुनील कुमार ठाकुर बाइक क्रमांक सीजी 04 एम क्यू 1847 से महासमुंद से बागबाहरा की ओर जा रहा था। उनके आगे जा रहा ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीबी 8315 को मामाभंाचा के पास ओव्हरटेक कर रहा था जिससे उनकी बाइक स्लीप हो गई और वह ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी राहगीरों ने डायल 112 को दी। शव को पीएम के लिए बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया गया है। उन्होंने ने बताया कि घटना स्थल पर युवक का शव और बाइक अलग-अलग तरफ मिली है। सड़क पर बाइक के स्लीप होने के निशान है जिसे देखकर लग रहा है, मृतक गलत साइड से ओव्हरटेक कर रहा था जिससे उसकी जान गई होगी। युवक अकेला था। फिलहाल मामले की जांच के बाद घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
बांग्लादेश में एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ है जिसमें 15 से ज्यादा की मौत हुई है वहीं 60 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। यह ट्रेन हादसा पूर्वी बांग्लादेश में हुआ है। जानकारी के अनुसार, कस्बा नगर में मंडोलभाग स्टेशन पर ढाका और चिटगांव के दक्षिणी पोर्ट शहर को चलने वाली ट्रेन सामने से आ रहे लोकोमोटिव से जा भिड़ी। हादसा इतनी भीषण था कि ट्रेन के डिब्बे उछलकर ट्रैक से उतर गए और इस हादसे में खबर लिखे जाने तक 15 लोगों की मौत की सूचना थी वहीं 60 से ज्यादा घायल बताए जा रहे थे।
रायपुर। मोबाइल पर ममेरी बहन से बात करने को लेकर दो युवकों ने युवक को गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं शीशी से मारकर चोट पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार रामनगर गुढिय़ारी निवासी दिलीप कुमार साहू 28 वर्ष पिता स्व.संतराम साहू ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 11 नवंबर को मंडी चौक राम मंदिर के पास पंडरी में लोधीपारा निवासी करन यादव एवं अन्य एक युवक ने प्रार्थी को ममेरी बहन से मोबाइल पर बात करने को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व शीशी से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
कोरबा | छत्तीसगढ राज्य विद्युत कंपनी ने कर्मियों के अनावश्यक खर्च में कटौती करना शुरू कर दिया है। अफसरों को मोबाइल भत्ता कम कर दिया। इसके साथ ही अर्जित अवकाश को 30 से घटाकर 15 कर दिया।
जम्मू-कश्मीर: भारत की सीमा जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड इलाके से एक बार फिर सुरक्षा जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस दौरान जवानों ने जवाबी फायरिंग में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है। खबर यह भी है कि मुठभेड़ में सुरक्षा बल का एक जवान भी घायल हो गया है। यह घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है।
#UPDATE Jammu & Kashmir Police: One terrorist killed in an encounter with security forces in Gund, Ganderbal. https://t.co/gE6GlpWWus
— ANI (@ANI) November 12, 2019
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के सुरक्षाबलों को आतंकी गतिविधी की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने सर्च ऑपरेशन चालते हुए आतंकियों को ढूंढ निकाला, वे एक पुराने बिल्डींग में छीपे हुए थे। जवानों ने आतंकियों को सरेंडर करने को कहा, लेकिन वे फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में जवानों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बड़े पैमाने पर कर चोरी की सांठ-गांठ का पर्दाफाश करने के लिए इस महीने के पहले सप्ताह में दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, इरोड, पुणे, आगरा और गोवा में 42 स्थानों पर छापेमारी की गई। लोगों का एक समूह फर्जी बिल जारी करने और हवाला कारोबार में संलिप्त था।
इस पर्दाफाश को लेकर सीबीडीटी ने एक बयान में कहा है, "बड़े कॉर्पोरेट के बीच सांठगांठ, हवाला ऑपरेटरों और कामकाज की पूरी श्रृंखला की पहचान करने के लिए तलाशी सफल रही। इस दौरान पर्याप्त सुबूत उजागर हुए हैं। इसके साथ ही फर्जी ठेके के माध्यम से 3,300 करोड़ रुपए के कोष की हेराफेरी का पता चला है।"
बयान में यह भी कहा गया है कि छापेमारी से बुनियादी ढांचा क्षेत्र में प्रमुख कारपोरेट हाउसों द्वारा फर्जी ठेके और बिल के माध्यम से कमाई करने वाले एक बड़े रैकेट को सामने लाया गया है। तलाशी के दौरान करीब 4.19 करोड़ रुपए नकदी और 3.2 करोड़ रुपए के आभूषण जब्त किए गए हैं। कोष की हेराफेरी करने में संलिप्त कंपनियों में ज्यादातर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और मुंबई में स्थित हैं। इसी वर्ष अप्रैल में ऐसी ही एक कंपनी की तलाशी ली गई थी।
रायपुर। मुख्य सचिव आर.पी. मंडल आगामी 14 नवम्बर को सवेरे 10 बजे से राजधानी रायपुर के सिविल लाईन स्थित नवीन विश्राम गृह में प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। बैठक में धान खरीदी, लोक सेवा गारंटी अधिनियम का क्रियान्वयन और राजस्व विभाग के अंतर्गत शासकीय भूमि का आबंटन, आबादी तथा नजूल पट्टों की भूमि को फ्री-होल्ड करना, नये आबादी पट्टों का वितरण, डायवर्सन प्रकरणों का निपटारण, गिरदावरी एवं फसल उत्पादन तथा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण के संबंध में समीक्षा की जाएगी। साथ ही राज्य के 10 आकांक्षी जिलों, यूथ फेस्टिवल तथा नेशनल ट्राईबल फेस्टिवल की तैयारी की भी समीक्षा की जाएगी। सुपोषण अभियान, हाट-बाजार स्वास्थ्य योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, वार्ड कार्यालय, स्लम पट्टों का नवीनीकरण तथा वितरण नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी योजना, शासकीय कर्मचारियों के मुख्यालय में निवास तथा कार्यालय में उपलब्धता और आम जनता से मिलने के दिवस का निर्धारण आदि विषयों पर विस्तार से समीक्षा की जाएगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रात: राजधानी रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।






















