नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
खड़े ट्रक से एंबुलेंस के टकराने से चालक सहित दो लोगों की मौत,ब्रेक पैडल के नीचे बोतल फसने से हुआ हादसा

खड़े ट्रक से एंबुलेंस के टकराने से चालक सहित दो लोगों की मौत,ब्रेक पैडल के नीचे बोतल फसने से हुआ हादसा

बिलासपुर| अंधेरे में सड़क पर खड़े ट्रक से एंबुलेंस के टकराने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। अचानक से ट्रक नजर आने पर चालक ने रोकने की कोशिश भी की, लेकिन ब्रेक के नीचे पानी की बाेतल फंस जाने से 100 की रफ्तार से एंबुलेंस उससे जा भिड़ी। हादसा सीपत के पास सोमवार देर रात हुआ। मृतकों में एक निजी अस्पताल का स्टाफ भी शामिल है। दोनों कोरबा से आए थे और मरीज को सिम्स छोड़कर लौट रहे थे। एंबुलेंस में शराब की बोतल भी मिली है। ऐसे में अंदेशा है कि चालक नशे में रहा होगा।

 

कोरबा बुधवारी बाजार निवासी विश्वनाथ पटेल (31) पिता उमेंद लाल पटेल न्यू अस्पताल कोरबा में एंबुलेंस चालक था। वह सोमवार रात एंबुलेंस से गंभीर मरीज को लेकर बिलासपुर आया था। मरीज को सिम्स में छोड़ने के बाद अस्पताल स्टाफ बलौदा बाजार बेलटिकरी निवासी मनोज यादव (38) पिता छोटेलाल यादव के साथ रात को ही लौटने लगा। अभी वे एंबुलेंस लेकर सीपत से आगे हिंडाडीह पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे अंधेरे में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए।
 
हादसे के बाद एंबुेलेंस चालक का शव अंदर केबिन में फंस गया था। स्टाफ सहित दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत भेजा। गाड़ी के भीतर मोबाइल से मरने वालों की पहचान हुई है। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर जांच के दौरान पता चला कि दुर्घटना के बाद भी बोतल ब्रेक पैंडल में फंसी रही। पास में ही शराब की खाली बोतल भी नजर आ रही है। ऐेसे में माना जा रहा है कि ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था। 
 
जिस ट्रक से एंबुलेंस टकराई वह दो दिनों से बिगड़ी हालत में सड़क किनारे खड़ा है। एक दिन पहले भी उससे एक गाड़ी वाला टकराकर घायल हो चुका है। बैक लाइट नहीं जलाई गई थी। हादसा होने के बाद भी पुलिस ने किसी तरह के उपाय नहीं किए थे। रविवार रात एक बजे एक ट्रेलर भी ट्रक से ठीक उसी तरह टकराया था। सुबह ट्रेलर को उसके मालिक लेकर गए और रात को फिर वहां हादसा हो गया। ट्रक को यदि सीपत पुलिस समय रहते हटवा लेती तो यह हादसा नहीं होता। 
 
नहाने के दौरान कभी ना करे ये गलती स्किन पर पड़ता है बुरा असर

नहाने के दौरान कभी ना करे ये गलती स्किन पर पड़ता है बुरा असर

जिस तरह रोजाना 2 बार ब्रश करना जरूरी है, ठीक उसी तरह 2 बार नहाना भी जरूरी है। सुबह नींद से जागकर खुद को तरोताजा महसूस करवाने के लिए नहाना जरूरी है और रात में सोने से पहले दिनभर की थकान, पलूशन और गंदगी को दूर करने के लिए भी शावर लेना जरूरी है। लेकिन क्या आपके मन में कभी ये बात आयी है कि कहीं आपका नहाने का तरीका आपकी स्किन को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा? शायद आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि नहाने के दौरान की गई छोटी-छोटी गलतियों से स्किन को नुकसान पहुंच सकता है, लिहाजा इन गलतियों से पूरी तरह से बचें....

बहुत देर तक गर्म पानी से नहाना

ठंडे पानी की तुलना में गर्म पानी से नहाना ज्यादा बेहतर फील होता है, खासकर ठंड के मौसम में। लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान अगर आप बहुत देर तक नहाते रहें तो शरीर में जरूरत से ज्यादा स्टीम पहुंच जाती है। इस वजह से स्किन में मौजूद इसेंशल ग्रीज खत्म हो जाती है जिस वजह से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं जिससे स्किन में रेडनेस और खुजली की समस्या हो सकती है।

स्किन पर ज्यादा साबुन लगाना

साबुन का नेचर ऐसिडिक होता है और यह स्किन में मौजूद धूल और गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन ऐसा करने के दौरान बहुत ज्यादा साबुन अगर स्किन पर लगा ली जाए तो आपकी स्किन ड्राई और फ्लैकी हो जाएगी। साथ ही कई साबुन में परफ्यूम भी डाला जाता है ताकि उनके स्मेल आपको अट्रैक्ट करे लेकिन इस तरह के साबुन को भी यूज करने से बचना चाहिए।

बाल से कंडिशनर सही से क्लीन न करना

जब आप बालों के आखिरी सिरे पर कंडिशनर लगाती हैं लेकिन उसे पानी से सही तरीके से साफ नहीं करतीं तो यह कंडिशनर पीठ की स्किन के संपर्क में आता है जिससे स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं जिससे पीठ पर ऐक्ने और पिंपल्स की समस्या हो सकती है।

नहाने के बाद मॉइश्चराइजर यूज न करना

गर्म पानी से नहाने के बाद जैसे ही आप तौलिए से अपनी स्किन को सुखा लेती हैं, यह बेहद जरूरी है कि आप तुरंत स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं ताकि स्किन के खुले रोमछिद्र बंद हो जाएं, वरना ड्राइनेस की वजह से स्किन में खुजली की समस्या हो सकती है। जब नहाने के बाद आपकी स्किन हल्की गीली हो तभी मॉइश्चराइजर लगा लें ताकि शरीर पर ड्राई कैक्स न पड़े।

शावर हेड को साफ करें

शावर बंद करने के बाद भी उसके सिरे से पानी लीक होता रहता है जिसमें कीटाणु जमा हो जाते हैं और यही कीटाणु आपकी स्किन पर बैक्टीरिया और फंगस छोड़कर स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने जब डिमरापाल आश्रम के बच्चों की इच्छा की पूरी: बच्चों को घुमाया पूरा मुख्यमंत्री निवास

मुख्यमंत्री ने जब डिमरापाल आश्रम के बच्चों की इच्छा की पूरी: बच्चों को घुमाया पूरा मुख्यमंत्री निवास

पद्मश्री धर्मपाल सैनी के नेतृत्व में डिमरापाल आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज जन चौपाल भेंट मुलाकात में पद्मश्री धरमपाल सैनी के नेतृत्व में डिमरापाल आश्रमों के बच्चों ने सौजन्य मुलाकात की। इन बच्चों ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल से उनका निवास घूमने की इच्छा प्रकट की। बघेल ने बच्चों की इस बालसुलभ इच्छा को तुरंत ही पूरी की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी बच्चों को हरे-भरेपरिवेश में स्थित मुख्यमंत्री निवास को अंदर से पूरा घुमाया गया। इन बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता के साथ मुख्यमंत्री निवास में स्थित गौशाला, बाड़ी, डिस्पेंसरी, कैबनेट कक्ष और कार्यालय आदि को देखा। बालिका बसंती कवासी ने कहा कि गांव के घरों की तरह ही मुख्यमंत्री निवास में भी बाड़ी देखने को मिली। गांव के घरों की तरह ही यहां गौशाला है। पहली बार रायपुर आयी बालिका वनिता कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर और उनका घर देखकर बहुत ही अच्छा लगा। मुख्यमंत्री ने इसके पहले बड़ी ही आत्मीयता और अपनत्व के साथ धर्मपाल सैनी और बच्चों से मुलाकात की। बघेल ने बच्चों से पूछा कि वे कहां जा रहा है, बच्चों ने बताया कि वे वर्धा आचार्य विनोवा भावे के आश्रम पवनार जा रहे है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से विनोवा भावे जी के बारे में भी पूछा तो बच्चों ने बताया कि वे गांधी जी के शिष्य थे और उन्होंने भू-दान आंदोलन प्रारंभ किया था। बघेल को बच्चों ने यह भी बताया कि वे तीन दिन तक पवनार आश्रम में रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उनकी यात्रा के लिए शुभाकामनाएं दी। डिमरापाल के ये बच्चे भू भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोवा भावे के वर्धा पवनार स्थित आश्रम जा रहे हैं, जहां 14 ,15 ,16 नवंबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आचार्य विनोबा भावे जी के आदर्शों और सिद्धांतों पर कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। पूरे देश के बच्चे इस सम्मेलन में शामिल होने वर्धा जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के लगभग 190 बच्चे आश्रमों के शिक्षकों के साथ वर्धा जा रहे हैं। इस अवसर पर पद्मश्री सम्मान प्राप्त धर्मपाल सैनी भी उपस्थित थे। धर्मपाल सैनी पिछले 40 वर्षों से बस्तर संभाग में माता रुक्मणी सेवा संस्थान डिमरापाल के आश्रम सहित विभिन्न क्षेत्रों में 37 आश्रमों का संचालन कर रहे हैं। जिनमें 3000 बच्चे अध्ययनरत हैं। सैनी आदिवासी बच्चियों को तीरंदाजी, एथलेटिक, मैराथन ,फुटबॉल जैसे खेलों में भी प्रशिक्षण देकर तैयार कर रहे हैं। इनके संस्थान की तीन लड़कियां वर्ष 2020 में 17 वर्ष से कम आयु की महिला विश्व कप फुटबॉल के लिए भारत की टीम के चयन हेतु ट्रायल के लिए चयनित हुई हैं। ट्रायल के लिए पश्चिम बंगाल के कल्याणी में कैंप आयोजित किया गया है। सैनी ने बताया कि मैराथन और एथलेटिक स्पर्धा में उनके आश्रम की छात्राएं बड़ी संख्या में हिस्सा लेती हैं और पुरस्कार भी जीतते हैं। अनुमान के अनुसार वर्ष 2004 से अब तक पुरस्कार राशि के रूप में लगभग 30 लाख रूपए की राशि अब तक इन खिलाडियों को मिल चुकी है। फुटबॉल की अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप प्रतियोगिता में पिछले 6 वर्षों से बस्तर की बच्चियां जा रही हैं। इसी तरह प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में बड़ी संख्या में इन आश्रमों के बच्चे शामिल होते हैं और पदक हासिल करते हैं।

14 वर्षीय बेटा निकला गे, गुस्साएं पिता ने गोली मारकर की हत्या

14 वर्षीय बेटा निकला गे, गुस्साएं पिता ने गोली मारकर की हत्या

अमेरिका के नेवादा में एक पिता ने अपने 14 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक लड़के गोओवानी की मां ने बताया कि पिता के मन में था कि बेटे के गे होने से अच्छा है कि बेटे का न होगा। जांच के बाद पुलिस ने दावा किया कि पिता ने बेटे को गोली मारकर मौत के घाट उतारा। पुलिस ने कहा है कि 53 साल के पिता वेन्डेल मेल्टन ने बहस के बाद गिओवानी मेल्टन को गुरुवार को गोली मार दी। पिता और बेटे में बहस इस बात को लेकर हुई थी कि गिओवानी गे है और उसका बॉयफ्रेंड भी है।

यह भी सामने आया है कि पिता ने इससे पहले भी बेटे पर बंदूक तानी थी जब उसने बॉयफ्रेंड के साथ बेटे को पकड़ लिया था। पुलिस घरेलू हिंसा की सूचना मिलने पर गिओवानी के फ्लैट में पहुंची थी, लेकिन तब तक 14 साल का लड़का क्रिटिकल कंडिशन में पहुंच चुका था। पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया गिओवानी फ्लैट में अकेले रहता था। पिता पर मर्डर और बच्चे के शोषण का आरोप लगाया गया है। अब तक ये साफ नहीं है कि क्या पिता पर हेट क्राइम के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। गोओवानी की परवरिश करने वाली मां सोनिया जोन्स ने कहा कि उसकी काफी खूबसूरत जिंदगी थी। 

राफेल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनाएगा फैसला

राफेल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनाएगा फैसला

राफेल डील मामले में लगाई गई पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को अपना फैसला सुनाने जा रहा है। इस मामले में दिसंबर 2018 में मोदी सरकार को शीर्ष कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद पुनर्विचार याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल अहम फैसला देने जा रहा है। यह याचिका पूर्व केंद्रीय मंत्रियों अरुण शौरी, यशवंत सिन्हा और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण द्वारा लगाई गई है। रिटायरमेंट के पहले चीफ जस्टिस रंजन गोगोई इस मामले पर भी अपना निर्णय सुनाने जा रहे है। इसके पूर्व जस्टिस गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय बेंच अयोध्या मामले पर 9 नवंबर को ऐतिहासिक फैसला सुना चुकी है। बता दें कि शीर्ष कोर्ट में पुनर्विचार याचिका यह कहते हुए दाखिल की गई थी कि यह फैसला सरकार के गलत दावों के आधार पर दिया गया था। 

राफेल के साथ राहुल गांधी के मामले में भी आएगा फैसला

सुप्रीम कोर्ट राफेल डील केस को लेकर लगी पुनर्विचार याचिका के साथ ही लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस लीडर राहुल गांधी द्वारा दिए गए विवादित नारे 'चौकीदार चोर है' पर भी अपना निर्णय सुनाएगा। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी द्वारा दिए गए इस विवादित बयान के बाद सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका लगाई थी। राफेल डील के साथ ही इस अवमानना याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला देगा।

बता दें कि अवमानना याचिका दायर किए जाने के बाद राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर बिना शर्त माफी मांगी थी। राहुल गांधी ने राफेल से जुड़े शीर्ष कोर्ट के आदेश को पीएम मोदी के खिलाफ लगाए गए 'चौकीदार चोर है' के स्लोगन से भी जोड़ा था।

आईआईटी हॉस्टल के 5वें फ्लोर से गिरी छात्रा, आत्महत्या की आशंका

आईआईटी हॉस्टल के 5वें फ्लोर से गिरी छात्रा, आत्महत्या की आशंका

नईदिल्ली| भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में एक 18 वर्षीय छात्रा हॉस्टल के पांचवें फ्लोर से गिर गई. इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई| पुलिस को आशंका है कि उसने आत्महत्या की है वहीं, छात्रा की मां ने कहा है कि पढ़ाई को लेकर उनकी बेटी काफी तनाव में रहती थी| बताया जा रहा है कि छात्रा हॉस्टल के पांचवें माले से नीचे गिरी| पुलिस ने बताया कि 8 नवंबर शाम 6 बजे एम्स के ट्रॉमा सेंटर से उनके पास फोन आया और जानकारी दी गई कि एक छात्रा गंभीर हालत में भर्ती करवाई गई है. बाद में छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया| पुलिस ने बताया कि मृतका की मां ने कहा कि उनकी बेटी पढ़ाई को लेकर काफी दिनों से तनाव में थी. जिस दिन हादसा हुआ उस दोपहर वह घर भी आई थी और शाम तक वहीं रुकी थी. उसी शाम को वह होस्टल की बिल्डिंग से गिर गई|

पुलिस ने बताया कि हादसे के समय एक सिक्योरिटी गार्ड वहीं से गुजर रहा था, तभी जोर की आवाज सुनकर वह घटनास्थल की तरफ भागा. वहां पर युवती गंभीर हालत में थी. उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया और परिजन को इसकी सूचना दी गई. बाद में पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पाया कि छात्रा पांचवें माले के रैंप की तरफ अकेली ही जा रही थी. इसके कुछ ही देर बाद युवती बिल्डिंग से गिर गई. हालांकि, पुलिस को अभी तक कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है|

नहीं थम रहा है  राजधानी में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाए ,वाहन मालिक हो रहे है परेशान

नहीं थम रहा है राजधानी में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाए ,वाहन मालिक हो रहे है परेशान

फैक्ट्री के सामने खड़ी मोटरसाइकिल 
राजधानी रायपुर में मोटरसाइकिल चोर सक्रिय, आए दिन हो रही मोटरसाइकिल चोरी फिर भी नहीं पकड़ में आ रहे हैं चोर। ऐसा ही एक मामले की रिपोर्ट आमानाका थाने में दर्ज की गई है। फैक्ट्री के सामने खड़ी की मोटरसाइकिल को किसी ने चोरी कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार बीएसयूपी कालोनी सरोना निवासी निलकंठ कुर्रे 30 वर्ष पिता नारायण कुर्रेे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि डुमरतालाब ओम फैक्ट्री के पास प्रार्थी ने अपनी मोटरसाइकिल हीरो होण्डा एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 04 एमवी 3242 कीमत 48775 को किसी ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 डिप्टी कलेक्टर मनीष मिश्रा को सौंपा गया कौशल विकास का प्रभार...

डिप्टी कलेक्टर मनीष मिश्रा को सौंपा गया कौशल विकास का प्रभार...

धमतरी। कलेक्टर रजत बंसल ने डिप्टी कलेक्टर  मनीष मिश्रा को उन्हें सौंपे गए प्रभार शाखाओं के साथ-साथ नोडल अधिकारी, कौशल विकास का प्रभार भी अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सौंपा है। गौरतलब है कि पूर्व में यह दायित्व डिप्टी कलेक्टर डी.सी.बंजारे को सौंपा गया था, उसे संशोधित करते हुए अब डिप्टी कलेक्टर मनीष मिश्रा को सौंपा गया है।

निकम्मा से ऐक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही शिल्पा शेट्टी

निकम्मा से ऐक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही शिल्पा शेट्टी

ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का कहना है कि 13 साल तक फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला उनका खुद का था और ऐसा उन्होंने सोच-समझकर ही किया था। शिल्पा शब्बीर खान की ऐक्शन फिल्म निकम्मा से ऐक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। इस 13 साल लंबे ब्रेक के बारे में बात करते हुए शिल्पा ने कहा, मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा पहले भी रही हूं और अभी भी कहीं न कहीं मैं इसका हिस्सा बनी रही हूं। जब आप लाइमलाइट में नहीं रहते हैं तो आप इस चीज को मिस करते हैं, आपको लगने लगता है कि आप फेम से दूर होते जा रहे हैं, लोग आपको भूलते जा रहे हैं। मैंने इसे कभी मिस नहीं किया, क्योंकि मैं तभी भी टेलिविजन में काम कर रही थी। ब्रेक लेने का फैसला मेरा खुद का और यह सोचा-समझा था। साल 2007 में आई फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो और अपने में शिल्पा आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आई थीं। ऐक्टिंग में अपने अब तक के सफर को पीछे मुड़कर देखते हुए शिल्पा कहती हैं, ऐक्टर बनना किस्मत में था। 15 साल की थी तब एक इवेंट में गई हुई थी वहां एक आदमी ने मुझे देखा और मुझे अपनी तस्वीरें खिंचवाने को कहा। अगले दिन, एक शो के सेट पर उन तस्वीरों को बांट दिया गया और तब मुझे काम मिलना शुरू हुआ। शिल्पा ने लव, लाफ, लाइव शो के एक एपिसोड में अपने करियर और अपनी निजी जिंदगी का खुलासा किया है।

अलग अलग थाना क्षेत्र में गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार,2 क्विंटल 52 किलो गांजा  जब्त

अलग अलग थाना क्षेत्र में गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार,2 क्विंटल 52 किलो गांजा जब्त

रायपुर। गांजा लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से दो किलो 2 सौ ग्राम गांजा जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 12 नवंबर को ग्राम सारखी मोड़ के पास अभनपुर में गांजा लेकर आ रहे नरेन्द्र बेहरा 19 वर्ष पिता नीलांबर बेहरा को गिरफ्तार कर उसके पास से दो किलो 2 सौ ग्राम गांजा मादक पदार्थ जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 ख के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

 
ट्रक में परिवहन किया जा रहा 12 लाख का गांजा पकड़ाया 
जगदलपुर। गांजा तस्कर को शराब पीना मंहगा पड़ गया। बीती रात शराब के नशे के चलते एक गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के मुरैना में रहने वाला धर्मेद्र गोस्वामी ओडिशा से गांजा लेकर अपनी ट्रक से वापस एमपी जा रहा था। रास्ते में उसने जमकर शराब पी ली थी। इसके बाद वह जैसे ही आड़ावाल पहुंचा तो यहां मुस्कान पेट्रोल पंप में डीजल भरवाने के दौरान उसने ट्रक पंप के मशीन पर चढ़ा दी। घटना के बाद पंप के कर्मचारियों ने गाड़ी और धर्मेंद्र को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो इसमें से 2 क्विंटल 49 किलो गांजा निकला। जब्त गांजा की कीमत की 12 लाख के करीब आंकी जा रही है। पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र इतना बेफिक्र था कि उसने ट्रक में दूसरा कोई माल भी नहीं भरा था और 11 बोरियों में सिर्फ गांजा लेकर ही वह ओडि़शा से निकला था। उसने ओडि़शा और छत्तीसगढ़ का बार्डर भी पार कर लिया था यदि वह नशे में धुत होकर पेट्रोल पंप के मीटर में ट्रक से ठोकर नहीं मारता तो संभवत: गांजा ले जाने में सफल हो जाता।
 
 
मेकअप के जरिये झुर्रियां छिपा आप भी लग सकते है आकर्षक  जाने कैसे ...

मेकअप के जरिये झुर्रियां छिपा आप भी लग सकते है आकर्षक जाने कैसे ...

ढलती उम्र का असर शरीर के साथ-साथ चेहरे पर भी पड़ता है। स्किन ड्राई हो जाती है और झुर्रियां पडऩे लगती हैं। इसकी वजह से चेहरा बदसूरत लगने लगता है। लेकिन कुछ मेकअप ट्रिक्स के जरिए रिंकल्स यानी झुर्रियों को छिपाया जा सकता है। हालांकि मेकअप ऐसा होना चाहिए कि वह चेहरे पर दिखे न।


झुर्रियां हैं तो अलग तरह का फाउंडेशन
सबसे पहले तो चेहरे के लिए एक बेस या फाउंडेशन की जरूरत होगी। चूंकि चेहरे पर झुर्रियां हैं तो इसके लिए अलग तरह का फाउंडेशन चाहिए। रिंकल्ड स्किन के लिए ऐसे फाउंडेशन लें जिनमें कॉलेजन को बढ़ावा देने वाले तत्व जैसे कि रैटिनॉल, ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और पेप्टाइटड्स हों।

सैलिसिलिक ऐसिड वाला फाउंडेशन न लगाएं
फाउंडेशन ऐसा हो जिसमें मॉइश्चराइजर पर्याप्त मात्रा में हो। इससे यह होगा कि मेकअप के बाद भी स्किन ग्लोइंग लगेगी। ऐसे फाउंडेशन चुनें जिनमें सैलिसिलिक ऐसिड न हो क्योंकि इससे स्किन ड्राई हो जाती है।

एसपीएफ रिच सनस्क्रीन लगाएं
स्किन चाहे कैसी भी हो लेकिन उसे सूरज की खतरनाक पराबैंगनी किरणों से बचाना बहुत जरूरी होता है। इसलिए एसपीएफ रिच सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

डेड स्किन रिमूव करने के लिए यह स्क्रब लगाएं
किसी भी स्किन टाइप पर मेकअप करने से पहले जरूरी है कि उसे एक्सफोलिएट कर लिया जाए। इसके लिए शहद और चीनी का स्क्रब सबसे बेस्ट है। 2 चम्मच शहद में 1 चम्मच चीनी मिलाकर पूरे चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट बाद हाथों से रगड़कर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

मॉइश्चराइजर और प्राइमर लगाएं
अब चेहरा सूख जाए तो मॉइश्चराइजर लगाएं और फिर प्राइमर लगाएं। इससे पूरे चेहरे पर एक समान बेस बनेगा। झुर्रियों वाली जगह पर प्राइमर अच्छी तरह से लगाएं ताकि वे छिप जाएं।

स्पंज की मदद से लगाएं फाउंडेशन
फाउंडशेन लगाएं और ब्लशर की मदद से स्किन को स्मूद करें। चाहे तो स्पंज की मदद से फाउंडेशन लगा सकती हैं। इससे यह डीप पोर्स में सेट हो जाएगा। एक्स्ट्रा फाउंडेशन को ब्रश की मदद से रिमूव करें।

कंसीलर लगाएं
इसके बाद कंसीलर लगाएं और ऊपर से ट्रान्सलूसन्ट पाउडर लगाएं। इसकी मदद से फाउंडेशन और रिंकल्स को समान रूप से कवर किया जा सकता है।
रेलवे प्रशासन बेबस स्टेशन के प्रवेश द्वार में आटो चालकों का लगा रहता है जमघट, यात्री हो रहे परेशान

रेलवे प्रशासन बेबस स्टेशन के प्रवेश द्वार में आटो चालकों का लगा रहता है जमघट, यात्री हो रहे परेशान

रायपुर। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर आटो का जमघट आने जाने वाले यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बनते जा रहा है। अनेकों बार शासन प्रशासन द्वारा चेतावनी देने के बाद भी ऑटो चालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ज्ञातव्य है कि यातायात पुलिस द्वारा प्रीपेड बूथ का निर्माण भी स्टेशन के करीब किया गया है एवं ऑटो चालकों को पार्किंग करने के निर्देश भी यातायात अमले ने दिये हैं। इसके बाद भी सवारी अधिक बैठाने के चक्कर में आटो चालक ज्यादा से ज्यादा कमाई करने के फेर में स्टेशन को जाम कर रहे हैं। अनेक यात्रियों ने चर्चा के दौरान बताया कि जल्दी जाने के लिए यात्रियों को ट्रेन पकडऩे की जल्दी रहती है किंतु प्रवेश द्वार खाली नहीं होने के कारण कई बार यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है जिसके कारण उनका कामकाज प्रभावित होता है। वहीं ऑटो चालकों द्वारा बेतरतीब पार्किंग कर यात्रियों के आवाजाही के मार्ग को बाधित किया जाता है। तेज रफ्तार आटो स्टेशन में जल्दी पहुंचने के चक्कर में कई बार यात्रियों को अपनी चपेट में भी ले लेती है जिसके कारण दुर्घटनाएं होती रहती है। यात्रियों ने पुलिस प्रशासन के जिम्मेदारों से आटो चालकों द्वारा स्टेशन का प्रवेश द्वार जाम करने वाले आटो चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। 

नगरीय प्रशासन मंत्री ने राजधानी में लगभग 62 करोड़ के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

नगरीय प्रशासन मंत्री ने राजधानी में लगभग 62 करोड़ के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

बस शेल्टर, ई.स्मार्ट पब्लिक टॉयलेट, ई. लाइब्रेरी, पाइपलाइन विस्तार का लोकार्पण

रायपुर शहर के विकास में आम नागरिक बने सहभागी: डॉ. शिवकुमार डहरिया
रोड निर्माण एवं ई. लाइब्रेरी विकास के लिए 14 लाख की घोषणा
 
रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने आज नगर निगम रायपुर के अलग-अलग जोन में आयोजित कार्यक्रमों में दर्जन भर से अधिक वार्डों के लिए लगभग 62 करोड़ रूपए के विकास कर्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। डॉ.डहरिया ने स्थानीय कटोरा तालाब उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में 2 करोड 60 लाख की लागत से निर्मित ई.स्मार्ट पब्लिक टॉयलेट व बस शेल्टर का लोकार्पण किया। उन्होंने आनंद नगर जोन क्रमांक-तीन में आयोजित कार्यक्रम में अमृत मिशन योजना के तहत पाइपलाइन विस्तार और 13 विकास कार्यो के लिए 49 करोड़ 37 लाख रूपए का भूमिपूजन और 52 लाख 33 हजार रूपए के नवनिर्मित ई.लाईब्रेरी एवं विकास कार्य का लोकार्पण किया। डॉ.डहरिया ने सोमवार शाम को धरम नगर, टिकरापारा में आयोजित कार्यक्रम में आठ करोड़ 63 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन और एक करोड़ तेइस लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान पुजारी पार्क के पीछे वाली गली में सुगम यातायात के लिए लगभग 500 मीेटर रोड निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ़.डहरिया ने कार्यक्रमों को संबोंधित करते हुए कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार स्तंभ किसान है। राज्य में लगभग 85 प्रतिशत लोग खेती-किसानी से जीवन यापन करते है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की सोच है कि जब किसान समृद्ध होगा तो व्यापार समृृद्ध होगा तभी प्रदेश और देश प्रगति की ओर अग्रसर होगा। इसी को संकल्प को फलिभूत करते हुए भूपेश बघेल की सरकार ने किसानो का अल्पकालीन कृषि ऋण माफ किया। पच्चीस सौ में प्रति क्विंटल के मान से धान खरीदने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। वहीं 2500 रूपए में धान खरीदने वाला छत्तीसगढ़ देश में पहला राज्य है। उन्होंने बताया कि आम गरीबों को भारी भरकम बिजली के बिल से निजात दिलाने के लिए 400 यनिट तक बिजली बिल हाफ किया। जिसका लाभ उपभोक्ता को मिल रहा है। डॉ.डहरिया ने कहा कि प्रदेश के सभी 168 नगरिय निकायों के रहवासियों के लिए बिजली, पानी, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने राज्य सरकार संकल्पित है। इसके लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि रायपुर शहर की व्यवस्थित और गुणवत्ता पूर्ण विकास के लिए हम सबकी सहभागिता होनी चाहिए। मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि राज्य शासन शहरी निर्धन परिवारों के साथ हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं सुव्यवस्थित और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पहुंचे इस संकल्प के साथ योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कर रही है। शहरी आवासहीनों को खुद का आशियाना मिले इसके लिए राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित ना रहे। उन्होंने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा रायपुर में नागरिक सुविधाओं के उन्नयन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत की जड़ों से जुड़े रायपुर में सुविधाओं की उन्नत तकनीकों का उपयोग कर जन सुविधाओं को तेजी से आगे बढ़ाने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड तेजी से काम करेगा। कार्यक्रमों में महापौर प्रमोद दुबे ने राज्य की नीतियों एवं कार्यक्रमों के जरिए आवास, पेयजल, स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में नगर निगम के प्रयासों की विस्तार से चर्चा की। लोकार्पण कार्यक्रम को विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  कुलदीप जुनेजा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष  प्रफुल्ल विश्वकर्मा, लोककर्म विभाग के अध्यक्ष  सतनाम सिंह पनाग, जोन अध्यक्ष प्रमोद साहू, सहित पार्षद गण इन्द्रजीन सिंह, मिथिलेश घ्रुव, श्रीमती निशा यादव, जीतू भारती, अजीत कुकरेजा, गिरिश दुबे, अलख चतुर्वेदानी सहित बड़ी संख्या मं जनप्रति निधिगण, नगरवासी और संबंधित जोन एवं वार्ड के अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।
कुत्ता घूमाने के विवाद में मोटरसाइकिल सवार को चाकू मारकर किया घायल

कुत्ता घूमाने के विवाद में मोटरसाइकिल सवार को चाकू मारकर किया घायल

अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज 

रायपुर। कुत्ता घूमाने के विवाद में मोटरसाइकिल चालक को चाकू मारकर घायल कर देने की रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार कंचन गंगा फेस-2 डीडी रायपुर निवासी पूनम वर्मा 53 वर्ष पिता एमपी वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 12 नवंबर को प्रार्थियां का भाई चंद्रशेखर वर्मा उम्र 55 वर्ष चौबे कालोनी से अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर गायत्री अस्पताल की ओर जा रहा था तभी एक व्यक्ति अपना कुत्ता घूमाने निकला था प्रार्थियां की भाई को कुत्ते ने दौड़ा दिया इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा तभी चंद्रशेखर वर्मा को जान से मारने की नियत से कुत्ता घुमा रहे व्यक्ति ने पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
इमरजेंसी लैडिंग के 5 दिन बाद भी एयर इंडिया का विमान माना विमान तल से नहीं भर पाया है उड़ान

इमरजेंसी लैडिंग के 5 दिन बाद भी एयर इंडिया का विमान माना विमान तल से नहीं भर पाया है उड़ान

रायपुर। आग लगने की सूचना के बाद राजधानी रायपुर के अंतर्राज्यीय स्वामी विवेकानंद विमानतल में आपातकाल स्थिति में उतारा गया एयर इंडिया का विमान अभी तक यहां से उड़ान नहीं भर पाया है। विमान की मरम्मत का काम अभी तक जारी है।


ज्ञात हो कि भुनेश्वर से मुंबई जा रहा एयर इंडिया का विमान 670 के इंजन में आग लगने की सूचना के बाद विमान को रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आपातकाल स्थिति में उतारा गया था। जिसके बाद से विमान की लगातार मरम्मत का काम जारी है। बताया जा रहा है कि विमान के इंजन की जांच के बाद विशेषज्ञों ने एक इंजन को बदलने के लिए कहा है। जिसके बाद अब विमान के एक इंजन को बदलने के लिए दिल्ली और मुंबई से आवश्यक टूल्स मंगवाए गए है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में टूल्स आने के बाद विमान का इंजन और अन्य सुधार कार्य किया जाएगा जिसके बाद विमान यहां से उड़ान भरेगा। 
 सड़कों पर भूत बनकर राहगीरों को डराना यूट्यबर्स को पड़ा महंगा,7 यूट्यबर्स हुए गिफ्तार

सड़कों पर भूत बनकर राहगीरों को डराना यूट्यबर्स को पड़ा महंगा,7 यूट्यबर्स हुए गिफ्तार

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में कुछ वक्त से सड़कों से गुजरते लोगों का 'भूतों' से सामना हो रहा था। दरअसल कुछ शरारती यूट्यबर्स वीडियो बनाने के लिए ऐसा कदम उठा रहे थे। इस तरह की कई शिकायतें सामने आने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में 7 यूट्यूबर्स को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार लोगों की उम्र 20 से 27 साल के बीच की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सभी लोग वीडियो बनाने के लिए रात में भूतों की तरह दिखने वाले डरावने कपड़े पहनकर रात के अंधेरे में सड़कों पर निकलते थे। इस दौरान गुजरने वाले राहगीरों को यह लोग भूत बनकर डराते थे। बेंगलुरु के डीसीपी एस कुमार के मुताबिक सभी आरोपी युवक जबर्दस्ती मुसाफिरों को रोककर उन्हें डरा रहे थे। सभी को जमानती धाराओं में गिरफ्तार किया गया इसके बाद उन्हें थाने से जमानत दे दी गई है। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को सीसीटीवी फुटेजेस के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में सभी युवक सफेद कपड़ों और लंबे बालों वाली विग पहनकर ऑटो चालक और बाइक सवारों को डराते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के शिकार एक ऑटो ड्रायवर ने पुलिस में इसकी शिकायत करते हुए सड़क पर भूत होने की बात कही थी। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी युवक झुग्गियों में रहने वाले हैं।

पिछले कुछ वक्त में यूट्यूब पर प्रेंक वीडियो अपलोड करने के लिए इस तरह का चलन काफी बढ़ गया है। लोग मजाक करने और यूट्यूब के ज्यादा से ज्यादा हिट्स पाने के चक्कर में इस तरह के वीडियो तैयार कर रहे हैं। लेकिन कई बार इसका खामियाजा आम लोगों को परेशानी भुगतकर उठाना पड़ता है।
आज दिनांक 13 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 13 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 13 नवम्बर  का राशिफल

इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
आज के दिन आपको कुछ ऐसे लोगों की सलाह पर अमल करना होगा, जिससे आपके पारिवारिक जीवन में चल रही नाराजगी दूर हो जाए। हो सकता है आपके घर में कोई ऐसा भी सदस्य हो जिसको वैवाहिक संबंध बनाने में परेशानी आ रही हो।
 
वृषभ:
बहुत कोशिश के बावजूद आप अपने कामकाज को सही तरीके से प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं। दूसरे लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आपको अपनी छवि सुधारने और अपने कामकाज को बेहतर करने का हुनर भी सीखना चाहिए।

मिथुन:
आज का दिन आपको किसी पिछली घटना को याद दिलाकर उत्साह में कमी ला सकता है। यदि आपको आगे की तरफ जाना है तो उन हदों को भी तोड़कर काम करने का साहस करना होगा, जिनके कारण पहले आपको हार का मुंह देखना पड़ा।
 
कर्क:
आप अपनी आजीविका की कोशिश कर रहे हों तो आपको आज अनुशासन की बात स्वीकार करनी होगी। कई बार आप अपने आपको ढीला छोड़ देते हैं या फिर किसी काम को उसके अंतिम छोर पर जाकर उम्मीद गवां देते हैं।
 
सिंह:
इस वक्त आप अपनी जमा पूंजी और बैंक बैलेंस के चक्कर में अधिक रहेंगे। जोखिम भरे कामों से धन कमाना चाहते हैं तो यह उम्मीद आपको आगे चलकर बहुत अच्छा परिणाम नहीं देगी। आज के दिन बेहतर यही होगा कि आप जहां धन लगाएं वहां सुरक्षा देखें।

कन्या:
आज के दिन आपकी सोच और विचार शक्ति कुछ भौतिकवादी अधिक हो रही है। घर के अंदर जो सामान बेकार पड़ा है, उसको ठीक-ठाक करने के बजाय आप कुछ नया सामान घर में लाने की तरकीब लड़ा रहे हैं।
 
तुला:
आज के दिन आपको अपनी जरूरत को पूरी करने के लिए कुछ नियमित आमदनी का भी ख्याल रखना होगा। अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार धन लाभ के साधन भी पैदा करने होंगे। आपकी जरूरत तभी पूरी हो सकती है जब आपके हाथ में उसके अनुसार रकम भी आती रहे।
 
वृश्चिक:
अपने आपको सफल बनाने के लिए आपको मजबूत इरादे और मेहनत के साथ कुछ ऐसी राह भी बनानी होगी, जोकि असलियत जिन्दगी से नजदीक हो। आपके जीवन में चल रहे कुछ विवादास्पद मामले ऐसे हैं जिन्हें इस वक्त सुलझा लेना जरूरी होगा।
 
धनु:
पिछले दिनों में आपने जो काम का बोझ अपने सिर पर लिया था वह आज कुछ कम हो सकता है। दूसरों के द्वारा सहयोग नहीं मिलने के कारण दिन रात जुटकर आपने अपनी कमर भी सीधी नहीं की।
 
मकर:
आज के दिन आप अपने रूके हुए काम को पूरा करने के लिए कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो कि अप्रत्याशित होंगे। दूसरों की तारीफ करके या अपने सहकर्मियों को खानेपीने की दावत देकर आप जल्दी जल्दी अपने कार्यभार से मुक्त होने की कोशिश कर सकते हैं।
 
कुंभ:
आज के दिन आपको अपनी आजीविका में छवि सुधारने की चिन्ता रहेगी। वैसे तो आप मेहनत करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन कभी कभी कुछ ऐसे गलती भी आप कर जाते हैं जिससे आसपास के लोगों में गलतफहमी पैदा होती है।
 
मीन:
इस समय आपकी बौद्धिक और शारीरिक ऊर्जा शिखर पर है। यही नहीं आपने सफलता प्राप्त करने के लिए सही सीढ़ी या मार्ग का चुनाव भी कर रखा है। आज धन वृद्धि के अलावा आप ख्याति और यश के भी भागीदार हो सकते हैं।
 
ट्रेन में हुआ प्रसव पीड़ा ट्रेन की चैन खिची, रेलवे स्टेशन में महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

ट्रेन में हुआ प्रसव पीड़ा ट्रेन की चैन खिची, रेलवे स्टेशन में महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

जांजगीर, छत्तीसगढ़। अकलतरा रेलवे स्टेशन में एक महिला ने दो स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। ट्रेन में सफर कर रही गर्भवती महिला को प्रसव पी़ड़ा उठने पर परिजनों ने चेन पुलिंग कर अकलतरा स्टेशन पर ट्रेन को रोका। यहां के डॉक्टरों ने स्टेशन में जाकर महिला का प्रसव कराया। महिला ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया है ।

महिला और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं और अकलतरा अस्पताल में भर्ती हैं। मूलतः बिहार के रहने वाले राजू चौधरी, रायपुर में काम करते हैं, जो साऊथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में रायपुर से बिहार अपनी गर्भवती पत्नी पूजा चौधरी के साथ जा रहा थे। इस बीच महिला को प्रसव का दर्द उठा और फिर परिजन ने चेन पुलिंग की ।

इसके बाद ट्रेन से स्टेशन में गर्भवती महिला को उतारा और अकलतरा अस्पताल के डॉक्टर को सूचना दी गई। सूचना के बाद डॉक्टर और स्टाफ नर्स के साथ हेल्थ टीम पहुंची। इस दौरान महिला ने एक बच्चे को स्टेशन में जन्म दे दिया था, फिर दूसरे बच्चे का डॉक्टरों ने जन्म कराया। इसके बाद महिला और जुड़वा बच्चे को अकलतरा अस्पताल लाकर भर्ती किया गया, जहां तीनों स्वस्थ हैं। यहां अकलतरा अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ ने स्टेशन जाकर महिला का प्रसव कराने में तत्परता दिखाई, उसकी तारीफ हो रही है ।

 आज है देव दीवाली,कहि आपके हाथ से ना निकल जाये शुभ मुहूर्त

आज है देव दीवाली,कहि आपके हाथ से ना निकल जाये शुभ मुहूर्त

ऐसा कहा जाता है कि लक्ष्मी नारायण की पूजा आषाढ़ शुक्ल एकादशी से भगवान विष्णु चार मास के लिए योग निद्रा में लीन होकर कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं। भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागरण से प्रसन्न होकर समस्त देवी-देवताओं ने पूर्णिमा को लक्ष्मी-नारायण की महाआरती कर दीप प्रज्वलित किए। यह दिन देवताओं की दीपावली है। इस दिन दीप दान और व्रत-पूजा आदि कर देवों की दीपावली में शामिल होते हैं।

ऐसी भी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के एक राक्षस का वध किया था। कहा जाता है कि इस खुशी में देवताओं ने दिवाली मनाई और काशी के घाट पर गंगा में दीपदान किया। तभी से कार्तिक की पूर्णिमा के दिन दीपदान किया जाता है। इस दिन लोग सुबह सवेरे स्नान कर भगवान लक्ष्मी नारायण और भगवान शिव की अराधना करते हैं। 

शक्ति ज्योतिष केन्द्र के पण्डित शक्ति धर त्रिपाठी के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 11 की शाम को 5.55 से शुरु होकर अगले दिन मंगलवार 12 नवंबर को शाम 7.03 पर समाप्त होगी। इस बीच सभी शुभ कार्यों में उत्तम भरणी नक्षत्र रहेगा। जिससे पूर्णिमा और भी पुण्यदायी है।
श्रीकृष्ण ने बताया है मार्गशीर्ष मास को पवित्र, जानिए महत्व और कैसे करें पूजा

श्रीकृष्ण ने बताया है मार्गशीर्ष मास को पवित्र, जानिए महत्व और कैसे करें पूजा

न्यूज़डेस्क। मार्गशीर्ष मास को सनातन संस्कृति के सभी मासों में सबसे पवित्र मास माना जाता है। इस मास में भजन-मंडलियां सुबह-सुबह भजन-कीर्तन करते हुए प्रभातफेरी निकालती है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने इस मास के संबंध में कहा है कि 'मासानां मार्गशीर्षोऽयम्'। मान्यता है कि सतयुग में देवताओं ने मार्गशीर्ष मास की प्रथम तिथि को वर्ष का प्रारंभ किया था। कश्यप ऋषि ने भी धरती के स्वर्ग कश्मीर की रचना इसी मास में की थी।

मार्गशीर्ष मास का महत्व

श्रीमद भागवत के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि मार्गशीर्ष मास स्वयं मेरा ही स्वरूप है। इस मास में नदी, सरोवरों और पवित्र कुंडों में स्नान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। भगवान श्रीकृष्ण ने मार्गशीर्ष मास की महत्ता गोपियों तो बताते हुए कहा था कि इस मास में यमुना के जल में स्नान करने से मैं सहज ही सभी को प्राप्त हो जाउंगा। इसलिए श्रीकृष्ण के समय से इस मास में स्नान का खास महत्व है। इस मास में स्नान करने के लिए तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। जल में तुलसी के पौधे की मिट्टी, जड़ और उसके पत्ते मिलाकर स्नान करना चाहिए। इसके साथ ही 'ओम नमो नारायणाय' या 'गायत्री मंत्र' का जप करना चाहिए।

मार्गशीर्ष मास की उपासना

मार्गशीर्ष में उपवास का भी विशेष महत्व है। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी को उपवास का प्रारम्भ कर हर महीने की द्वादशी को उपवास करते हुए कार्तिक मास की द्वादशी तक इसका उपवास करना चाहिए। द्वादशी तिथि का उपवास करते हुए हर द्वादशी को श्रीहरी के केशव से लेकर दामोदर तक 12 नामों में से हर नाम की एक-एक मास तक आराधना करना चाहिए।

मान्यता है कि भगवान विष्णु की इस तरह आराधना करने से उपासक को पूर्व जन्म की घटनाओं का स्मरण होने लगता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा को चंद्रमा की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा को अमृत से सींचा जाता है। मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा के दिन गायों को नमक और परिवार की महिलाओं को सुंदर वस्त्र प्रदान किए जाते हैं। इसी दिन भगवान दत्तात्रेय जन्मोत्सव भी मनाया जाता है।