BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आज दिनांक 12 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 12 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज  12 नवम्बर का राशिफल 

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा अनुभव होगा। कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। आज नौकरी एवं व्यवसाय में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। छोटे प्रवास का योग है। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा। किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें। परिजनों और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन:

आज आपका दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य फलीभूत होंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। यात्रा मंगलमय रहेगी। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आग, पानी से सावधान रहें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। थकान अनुभव हो सकता है। भाग्य 78 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

भाग्य सहायक रहेगा। पूर्व निर्धारित कार्य की तरफ आज आपको ध्यान देना चाहिए, काम बनेगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग है। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। नए काम को शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा से परहेज करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। थकान अनुभव हो सकता है। भाग्य 72 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूर्ण साहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। लंबी दूरी की यात्रा कर सकत हैं। किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। सरकारी कार्यो में आर्थिक सफलता मिल सकती है। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक:

सुख-शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे, कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्रा-भूषणों की खरीदारी होगी। सार्वजनिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में साझेदारी से लाभ मिलेगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु:

आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग लें, प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंद पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश,कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपकी मन:स्थिति नकारात्मक रहेगी, मन में निराशजनक विचार आएंगे। मन को सबल रखें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। आज किसी को उधार न दें। दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी। भाग्य 78 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

आज रुका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। मित्रों-स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। भाग्य 78 प्रतिशत साथ देगा।

अयोध्या फैसले के बाद मुस्लिम धर्मगुरु और उलेमाओं से मुलाकात करेंगे सीएम योगी

अयोध्या फैसले के बाद मुस्लिम धर्मगुरु और उलेमाओं से मुलाकात करेंगे सीएम योगी

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुस्लिम धर्मगुरु और उलेमाओं से मुलाकात करेंगे. कोर्ट के फैसले के बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं और उलेमाओं के साथ सीएम योगी की यह पहली मुलाकात है. अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा बैठक में शामिल होंगे. सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि फैसले से हिंदू-मुसलमानों के बीच की दूरी ना बढ़े. उत्तर प्रदेश के कई इलाके संवेदनशील हैं.

 

अब उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन सकते है ,NCP देने जा रही हैं समर्थन

अब उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन सकते है ,NCP देने जा रही हैं समर्थन

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राष्ट्रवादी कांग्रेस उन्हें समर्थन देने जा रही हैं. वहीँ कांग्रेस भी समर्थन देने लिए लगभग तैयार हैं. सोनिया गांधी के निवास 10 जनपथ में कांग्रेस की बैठक चल रही हैं जिसमे महराष्ट्र कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं. कांग्रेस सरकार में शामिल होगी की नहीं ये अभी स्पष्ट नहीं हैं. सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार की पार्टी एनसीपी शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार है. इससे पहले उद्धव ठाकरे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी. इस दौरान उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे. इस पुरे घटनाक्रम के साथ ही भाजपा-शिवसेना की 30 साल पुरानी दोस्ती आज टूट गई| 


इससे पहले राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी भाजपा ने पर्याप्त संख्या बल नहीं रहने के कारण सरकार बनाने के दावे से पीछे हटने का फैसला किया। इसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को न्यौता दिया। मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना का भाजपा के साथ टकराव चल रहा है। भाजपा (105) के बाद 56 विधायकों के साथ 288 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

शरद पवार और उद्धव ठाकरे की किसी अज्ञात जगह पर मुलाकात हुई. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस सैद्धांतिक तौर पर समर्थन को तैयार है. सिर्फ सरकार में रहकर या बाहर से ये फैसला होना बाकी है. NCP चाहती है कि कांग्रेस सरकार में शामिल हो. वहीं केंद्रीय कैबिनेट में शामिल शिव सेना के एक मात्र मंत्री अरविंद सावंत ने मंत्रिमंडल से अपना त्यागपत्र दे दिया है. बात करें कांग्रेस की तो कांग्रेस के एक खेमे का कहना कि पार्टी को बाहर से समर्थन करना चाहिए जबकि एक दूसरे गुट का कहना है सरकार में शामिल होना चाहिए जिससे राज्य में नेताओं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा|
 
सरकार पर फैसले से पहले संजय राऊत की तबीयत हुई खराब, लीलावती अस्पताल में कराया गया है भर्ती

सरकार पर फैसले से पहले संजय राऊत की तबीयत हुई खराब, लीलावती अस्पताल में कराया गया है भर्ती

 

महाराष्ट्र  में सरकार गठन को लेकर चल रही कवायद के बीच शिवसेना नेता संजय राऊत की तबीयत बिगड़ गई है। वे इतने अस्वस्थ हो गए कि उन्हें लीलावती अस्पताल में जाकर भर्ती होना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें दो दिन लीलावती अस्पताल में ही भर्ती रहना पड़ेगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार का दिन अहम है। क्याेंकि शिवसेना को आज शाम 7 बजे तक सरकार बनाने का दावा पेश करना है। संजय राऊत  महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाने की कवायद में जुटे थे। वे एनसीपी चीफ शरद पवार से लगातार संपर्क में थे। व कांग्रेस काे भी मनाने की कोशिश में थे।लेकिन अब उनके अस्पताल में  भर्ती रहने से शिवसेना की चिंता बढ़ सकती है।  बताया जा रहा है कि संजय राऊत की एंजियोग्राफी भी हो सकती है। डॉक्टरों ने उनकी तबीयत खराब होने व अस्पताल में भर्ती होने के कारण उनका तनाव बढ़ना बताया है।

 
9 नक्सलियों ने फिर किया आत्मसमर्पण, इसमें 10 लाख का इनामी कमांडर शामिल

9 नक्सलियों ने फिर किया आत्मसमर्पण, इसमें 10 लाख का इनामी कमांडर शामिल

सुकमा | छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कोंटा पुलिस के पुलिस के समक्ष एक 10 लाख के इनामी नक्सली कमांडर ने अपने नौ अन्य साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली कमांडर 12 जुलाई साल 2009 में राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा में एंबुश लगाकर पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल था। इस बड़े हमले में जिले के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार चौबे सहित 29 पुलिस जवान शहीद हो गए थे। कोंटा थाना प्रभारी शरद सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा, जिले के पुलिस अधीक्षक सलभ सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से प्रभावित होकर कुछ माओवादियों ने पिछले दिनों आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। उनसे बातचीत करने पर वे आत्मसमर्पण के लिए तैयार हो गए। उन्होंने कोंटा थाना पहुंच कर अपने हथियार सहित आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में गड्डो कृष्णा उर्फ बदरू भेजी क्षेत्र का रहने वाला है और नक्सलियों की उत्तर गढ़चिरौली डिविजन की कंपनी नंबर 4 में कमांडर के रूप में काम कर रहा था। उस पर सरकार की ओर से 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। साल 2001 में वह नक्सल संगठन में शामिल हुआ था और छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर गोलीबारी की कई घटनाओं में शामिल रहा था। साल 2009 में मदनवाड़ा में पुलिस जवानों को एंबूश में फंसाकर किए गए हमले का यह प्रमुख मास्टरमाइंड भी था। इसके अलावा आईइडी विष्फोट और वाहनों में आगजनी की कई घटनाओं में भी वह शामिल रहा है। नक्सली कमांडर के साथ ही उसके साथी कुंजाम हिड़मा उर्फ विज्जा, महिला नक्सली कुंजामी बुधरा, मड़कम सन्नी, मड़कम बोटी उर्फ बुधरा, पोडियम हुंगा, पोडियम लच्छु, कवासी हिड़मा और मड़कम मुके नामके नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।

 

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

आज शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका  उद्घाटन पूर्व प्राचार्यडॉ श्रीमती संध्या वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए पुस्तकों के महत्व के बारे में जानकारी दी एवं अधिक से अधिक अध्ययन करने की ओर छात्राओं को प्रोत्साहित किया इस दौरान डॉ प्रीति पांडे डॉक्टर कल्पना झा डॉ मीना पाठक डॉ सीरिल डेनियल डॉ मिनी गुप्ता डॉ अंजना पुरोहित आदि उपस्थित थे।

यह आयोजन  ग्रंथपाल डॉ नरेश पूरी एवं मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ उषा किरण अग्रवाल के निर्देशन में किया गया। इस प्रदर्शनी में सामान्य ज्ञान के साथ-साथ विभिन्न विषयों जैसे अंग्रेजी ,हिंदी, वाणिज्य गृह विज्ञान जीव विज्ञान ,वनस्पति विज्ञान, अर्थशास्त्र समाजशास्त्र मनोविज्ञान गणित भौतिकी, रसायन ,एवं अन्य विषयों की बहुत ही अच्छी पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। छात्राओं ने एवं प्राध्यापकों ने बहुत उत्साह के साथ पुस्तकों का अवलोकन किया एवं क्रय किया। इस प्रदर्शनी के आयोजन में प्राचार्य डॉ ए के जायसवाल का सक्रिय सहयोग रहा।

शराब पीने से रोका तो कर दिया धड़ से सर अलग, कटा सर लेकर पहुंचा पुलिस स्टेशन

शराब पीने से रोका तो कर दिया धड़ से सर अलग, कटा सर लेकर पहुंचा पुलिस स्टेशन

गरा । उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी पत्नी का कटा सिर लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया। इससे स्टेशन में मौजूद पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। यह घटना सोमवार को सामने आई जब आरोपी शख्स आगरा के हरि प्रभात पुलिस स्टेशन में कटा सिर लेकर पहुंच गया। जिसके भी यह वाकया देखा उसके होश उड़ गए। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक आरोपी ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसकी पत्नी ने उसे शराब पीने से रोका था। घटना रविवार रात को आगरा के एतमादुद्दौला इलाके में घटी। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या का जुर्म भी कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी नरेश टीवी सुधारता है। उसकी 17 साल पहले शांति से शादी हुई थी। दंपति की 3 लड़कियां और 1 लड़का है। नरेश को शराब की लत है इस वजह से पति पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता था। रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को भी नरेश घर में बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान पत्नी शांति ने उसे रोकने की कोशिश की। इससे गुस्साए नरेश ने चाकू उठाकर शांति का गला सिर धड़ से अलग कर दिया। रातभर उसने पत्नी के सिर को कनस्तर में रखा। इस दौरान उसने पत्नी के बाकी धड़ को एक कमरे में रखकर उसे ताला लगा दिया।

सुबह जब बच्चे उठे तो उन्हें मां नजर नहीं आई। इसके बाद सबसे बड़ी बेटी अपने मां-बाप के कमरे में पहुंची और अपनी मां का शव देखा। इसके बाद बदहवास बच्ची ने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी। रिश्तेदारों ने यह जानकारी पुलिस को दी। एक तरफ जहां इस मामले में पुलिस नरेश की तलाश कर रही थी, वहीं नरेश वह कनस्तर जिसमें उसकी पत्नी का सिर था, उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया। पुलिस नरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उसने यह इंकार किया कि उसने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कि बल्कि उसका कहना है कि उसने पत्नी पर के अवैध संबंध होने का आरोप लगाया।

 चातुर्मास का अंतिम कार्यक्रम भिक्षु दया संपन्न

चातुर्मास का अंतिम कार्यक्रम भिक्षु दया संपन्न

आध्यात्मिक चातुर्मास आनंद पुष्कर दरबार में अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है साध्वी भगवंतो को श्रमण संघ परिवार के सदस्यों ने  उपहार के रूप में भिक्षु दया कर एक उपहार उनकी झोली में डाला है 

एक दिन जैन साधु संत जिस तरह से जीवन जीते हैं जैसी अपनी आहार चर्या की पालन करते हैं उसी तरह का जीवन श्रमण संघ के वर्धमान सेवा मंच श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल एवं श्रमण संघ के बड़े बुजुर्गों ने भी 1 दिन का साधु जीवन जीते हुए यह तप आराधना की इस अवसर पर श्रमण संघ के प्रत्येक सदस्यों में हर्ष और उल्लास का वातावरण था 

 भिक्षु दया करते हुए श्रमण संघ के सदस्यों ने जैन समाज के विभिन्न घरों में जाकर भिक्षा मांगकर भोजन लाया और जिन घरों से भिक्षा ली  उन  घर के सदस्यों को  कई धार्मिक नियमों का संकल्प भिक्षु दया करने वाले सदस्यों ने दिलाया और एक साथ मिल बैठकर गोचरी (भोजन) ग्रहण किया गया

 

 

प्रातः 6:30 बजे से आयोजित इस भिक्षु दया तप महोत्सव में किस तरह के अपने आचरण को रखना है किस तरह से भिक्षा मांगना है उनके नियम एवं सिद्धांत साध्वी श्री रत्न ज्योति एवं साध्वी विचक्षण श्री ने धर्मसभा में श्रमण संघ के सदस्यों को बताया

साध्वी श्री वंदिता ने लोगस्स सूत्र पर  का ध्यान अनुष्ठान कराया 24 तीर्थंकरों की स्तुति करते हुए इस अनुष्ठान को कराया गया जिसे उपस्थित सभी जन समूह ने खूब सराहा

 साध्वी डॉ विचक्षण श्री के मार्गदर्शन में आज दोपहर को श्रमण संघ के युवा सदस्यों के लिए जैन धार्मिक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग में रखा गया था

 

प्याज के साथ साथ सब्जियों के दाम में लगी आग, जाने क्या है बाजार भाव

प्याज के साथ साथ सब्जियों के दाम में लगी आग, जाने क्या है बाजार भाव

स्तर में प्याज की कीमत में फिर आग लग गई है। दीपावली तक चिल्हर बाजार में 50 रूपए प्रति किलो बिक रहा प्याज पिछले कुछ दिनों से थोक में ही 60 रूपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। चिल्हर बाजार में प्याज की कीमत 70 रूपए किलो बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि 80 रूपए किलो तक पहुंचने की संभावना है। संजय बाजार के थोक व्यपारियों ने बताया कि नासिक से आ रहे नए प्याज की फसल बारिश में बुरी तहर से प्रभावित हुई है। जो ट्रक से राजधाननी पहुंचते-पहुंचते और अधिक खराब हो रही है। नासिक से प्याज की जो नई फसल आ रही है, वह पानी खाई हुई जिसके कारण 40-50 किलो की प्याज की बोरी में सिर्फ 20 से 25 किलो प्याज ही सही मिल रहा है, बाकी खराब निकल रहा है। एसे में थोक में 45 रूपए बिक रहे नए प्याज के खराब माल की भरपाई व्यापारी इसे चिल्हर 60 रूपए प्रति किलो पर बेचकर कर रहे हैं। वहीं बाजार में पुराने प्याज का स्टॉक कम होने के कारण यह थोक में ही 60 रूपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। इस हालात में नए व पुराने स्टॉक का प्याज आने वाले दो तीन दिनों में 80 रूपए तक महंगा हो जाएगा। 

साथ ही शहर के साप्ताहिक बाजार में इस बाजार रौनक दिखी। बताया जा रहा है प्याज 70, आलू 25, अदरक 80-90, लहसून 200, फूलगोभी 60, पत्तागोभी 40, करेला 40, कुंदरू 30, परवल 60, टमाटर 40, शिमला मिर्च 50, बिंस 60, भिंडी 60 एवं धनियापत्ती 100 रूपए किलो में बिक रही है। वहीं लाल एवं पालकभाजी 10 रूपए में 7-8 जूड़ी बिक रही है।
पिता की नौकरी पाने बेटे ने अपने ही पिता की कर दी निर्मम हत्या, जानिए कहा की है ये घटना

पिता की नौकरी पाने बेटे ने अपने ही पिता की कर दी निर्मम हत्या, जानिए कहा की है ये घटना

शपुर. सन्ना में अनुकम्पा नौकरी पाने की लालसा एक बेटे पर इस कदर हावी हुई कि अपने पिता की ही योजना बनाकर हत्या करा दी, जिससे अनुकम्पा नियुक्ति मिल सके। अपने ही साले और उसके दोस्त से मिलकर पैसो का लालच देकरअपने पिता की हत्या का सौदा किया था।
आरोपी बेटे का प्लान था कि पिता की मौत के बाद उनकी जगह उसे नौकरी मिल जाए और वह मौज में रह सके।
*3
दिन बाद होने वाले थे रिटायर*

 

27 अक्टूबर को हुई थी हत्या


पुलिस ने बेटे और हत्यारे को रविवार 10/11/19 को गिरफ्तार कर लिया है। रिश्तों को तार-तार करने वाली यह घटना जशपुर जिले की सन्ना की है। 27 अक्टूबर को मवेशियों के लिए चारा खुराकी देने चरवाहे के पास ग्राम खाइडकोना गए हुए थे वहाँ से वापस आते वक्त सुनसान जगह पर मृतक महावीर राम लोहार उम्र 62 वर्ष जाती लोहार की धारदार हथियार से हत्या कर दिया गया जिसकी लिखित शिकायत आनंद राम पिता महावीर राम द्वारा किया गया था

मृतक महावीर राम सन्ना के ही शासकीय अस्पताल में स्वीपर के पद पर काम करते थे और तीन दिन बाद ही रिटायर होने वाले थे। जब पुलिस ने जांच की तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। साजिशकर्ता मृतक का बेटा जीवन साय उम्र 28 वर्ष ही निकला, जिसने अपने साले बिरहोर राम पिता सोहर राम उम्र 25 वर्ष जाति लोहार ग्राम शाहपुर (कुसमी) व मार्शल राम पिता मार्टिन उरांव उम्र 21 वर्ष जाति उरांव ग्राम शाहपुर(कुसमी) से बात कर अपने पिता की हत्या करने की प्लान बनाया और प्लान के मुताबिक ही आरोपियों ने मृतक महावीर को कुल्हाड़ी व छुरी के द्वारा घात कर मौत के घाट उतार दिया।
बेटे तक ऐसे पहुंची पुलिस
मुखबिर द्वारा पुलिस को जब पता चला कि मृतक महावीर राम 31 अक्टूबर को री टायर्ड होने वाला था और उसका बेटा बेरोजगार है। उसी सन्देह में जब उसके बेटे जीवन से पूछताछ किया गया तो उसने बेरोजगारी की बात करते हुए अपने पिता के जगह अनुकम्पा मिलेगी सोच अपने सालो के साथ मिलकर हत्या करने की जुर्म कबुल किया
मामले का खुलासा करते हुए व समस्त सन्ना पुलिस के सक्रियता से आरोपी को बारह दिन के अंदर ही पकड़ कर अपराध क्रमांक 62/19 धारा 302,34 आईपीसी के तहत न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया

डीजे वाले बाबु ने मनपसंद गाना नहीं बजाया तो युवक ने  मारा चाकू

डीजे वाले बाबु ने मनपसंद गाना नहीं बजाया तो युवक ने मारा चाकू

राजधानी दिल्ली में मनपसंद गाना ना बजाने पर एक युवक ने डीजे वाले को चाकू मार दिया। पब्लिक ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 


पुलिस के मुताबिक, घायल की पहचान 27 साल के सागर के तौर पर हुई है। वह परिवार के साथ मंगोलपुरी में रहते हैं। उनका डीजे का काम है। देर रात उसने मंगोलपुरी के ब्लॉक बी में एक कार्यक्रम में डीजे लगाया हुआ था। देर रात एक युवक डीजे पर काम कर रहे सागर के पास आया और गाना बजाने के लिए कहने लगा। सागर ने कहा कि रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाते हैं। इस बात को लेकर आरोपी और सागर में बहस होने लगी। इतने में चाकू निकाल कर सागर के पेट में मार दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर धर दबोचा। हमले में घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
अवैध रूप से स्मार्ट फोन टेप करने की होगी जांच: मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

अवैध रूप से स्मार्ट फोन टेप करने की होगी जांच: मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

प्रमुख सचिव गृह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में कुछ व्यक्तियों के स्मार्ट फोन काल को अवैध रूप से टेप किए जाने की जानकारी को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट फोन टेप करने संबंधी शिकायतों को नागरिकों की स्वतंत्रता के हनन से जुड़ा प्रश्न बताया है। उन्होंने इन शिकायतों की जांच के लिए प्रमुख सचिव गृह की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समिति के अन्य सदस्यों में पुलिस महानिरीक्षक रायपुर एवं संचालक जनसम्पर्क होंगे। समिति सम्पूर्ण घटना की विस्तृत जांच कर एक माह में तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। पुलिस महानिदेशक समिति को जांच केे लिए सभी आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। 
 
हड़बड़ाहट में रेलवे क्रासिंग पर रोक दी कार,फिर जो हुआ आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान

हड़बड़ाहट में रेलवे क्रासिंग पर रोक दी कार,फिर जो हुआ आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान

कोरबा। मानिकपुर चौकी अंतर्गत एस ई सी एल के ऑफिसर्स कालोनी निवासी संतोष कुमार झा 28 रविवार की रात करीब 8 बजे शराब पीकर कार सीजी.12.एक्यू.4215 चलाते हुए मुडापार की तरफ से टी पी नगर की ओर आ रहा था। इस दौरान टी पी नगर रेलवे क्रासिंग से जल्दीबाजी में कार पार करने का प्रयास किया। लेकिन रेलवे ट्रैक पर मालगाडी को आते देखकर वह हडबडा गया। उसने कार रोककर टर्न करने कोशिश की। लेकिन कार रेलवे ट्रैक पर रुक गई। सूचना पर यातायात थानेदार प्रमोद सिंह ने स्टाफ समेत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। चालक झा को कार से निकालकर बाहर किया गया। जांच करने पर वह शराब के नशे में मिलने पर उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वहीं उसकी कार जब्त करके यातायात थाना भेज दिया गया। 

 
बड़ी खबर :  काचेगुडा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनें आपस में टकराई, कई लोग घायल

बड़ी खबर : काचेगुडा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनें आपस में टकराई, कई लोग घायल

हैदराबादतेलंगाना के हैदराबाद में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के काचेगुडा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं हैं। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि MMPS और इंटरसिटी एक्सप्रेस के बीच यह भिडंत हुई है। ट्रेनों के टकराने के बाद कई डिब्बे ट्रेन से उतर गए हैं। वहीं इस हादसे के बाद हड़कंप मंच गया है। शुरुआती तौर पर इसमें रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। हालांकि दोनों ट्रेनें किस वजह से आमने-सामने से टकराईं फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल वहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इस हादसे के बाद रेल्वे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात मच गए थे। वहीं यात्रियों में चिल्ला पुकार मच गई थी। बताया जा रहा है हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन का इंजिन दूसरे में भिड़ गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा गलत सिग्नल की वजह से हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब कोंगु एक्सप्रेस को MMTS(लोकल) ट्रेन ने टक्कर मार दी। यह हादसा गलत सिग्नल दिखाए जाने की वजह से हुआ है। इस हादसे के बाद कुछ ट्रेनों को दोबारा रिशेड्यूल किया गया है।

दिल्ली में भी 1 नवंबर को एक कोच पटरी से उतरा था

 

 

दिल्ली में भी 1 नवंबर को ट्रेन के एक कोच के पटरी से उतरने का मामला सामने आ चुका है। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन EMU का कोच पटरी से उतर गया था। तब रेलवे प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया था कि प्लेटफॉर्म नंबर एक पर कोच पटरी से उतरा है। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह की जन-धन की हानि नहीं हुई थी।

पत्नी की चरित्र पर संदेह कर किया पिटाई, पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पत्नी की चरित्र पर संदेह कर किया पिटाई, पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

रायपुर। पत्नी के चरित्र पर संदेह कर पति ने पिटाई कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट विधानसभा थाने में दर्ज की गई। मिली जानकारी के अनुसार ओम शांति निकेतन स्कूल के पास आमा सिवनी निवासी सरिता वर्मा 40 वर्ष पति विनोद वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियां का पति विनोद वर्मा 48 वर्ष पिता भूवन लाल वर्मा चरित्र पर संदेह कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 506 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 खुले में पड़े भोजन खाने से हुई, 14 गायों की मौत

खुले में पड़े भोजन खाने से हुई, 14 गायों की मौत

दुर्ग जिले के भिलाई में  गायों कि मौत का मामला सामने आया है। मामला भिलाई के रिसाली क्षेत्र के दशहरा मैदान का है। जहां एक कथा के आयोजन के बाद खुले में पड़े भोजन को खाने से 14 गायों की मौत हो चुकी है। इन गायों को नगर निगम की टीम ने डिस्पोज करने के लिए भेज दिया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के क्षेत्र में पडऩे वाले दशहरा मैदान में आदर्श सांस्कृतिक मंच द्वारा खाटू श्याम महाराज की भागवत कथा का आयोजन किया गया था। जिसमें भंडारे के कार्यक्रम के बाद बचा खाना खुले में फेंक दिया गया था। जिसे खाने से रविवार को 5 और सोमवार को 9 गायों की मौत हुई। कुल 14 गायों की मौत हो चुकी है। वही आदर्श संस्कृतिक मंच के सदस्य इस बात से पल्ला झाड़ रहे हैं। जबकि नगर पालिक निगम भिलाई का निर्देश है, कि कहीं भी अगर 100 से अधिक लोगों के भोजन की व्यवस्था हो तो उससे पहले नगर निगम से आपको अनुमति लेनी पड़ेगी। पूर्व निगम आयुक्त एक के सुन्दरानी ने स्वछत भारत अभियान के तहत यह निर्देश जारी किए गए थे । लेकिन इसके बाद भी भोजन खुले में फेंक दिया गया जिससे 14 गायों की मौत हो चुकी है।

 
अब उल्लुओं की रक्षा करेगी पुलिस, तस्करी व शिकार रोकने PhQ का आदेश, जाने पूरी खबर

अब उल्लुओं की रक्षा करेगी पुलिस, तस्करी व शिकार रोकने PhQ का आदेश, जाने पूरी खबर

रायपुर पुलिस मुख्यालय के एक अनोखे फरमान की इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है। दरअसल किसान हितैषी पक्षी उल्लू की तस्करी और शिकार पर लगाम कसने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखा है। इस पत्र के मिलने से थानेदार से लेकर पुलिस अधिकारी यह सोचकर परेशान हैं कि कानून व्यवस्था को छोड़कर अब उल्लुओं की रक्षा भी करनी पड़ेगी। हालांकि इस फरमान को लेकर खुलकर टीका-टिप्पणी करने से अफसर बच रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्यालय से मिले सभी निर्देशों का पालन कराया जाएगा। उल्लू ऐसा निशाचर पक्षी है, जो सन्नाटे और घुप्प अंधेरे में चुपचाप उड़ान भरता है। किसान हितैषी पक्षी उल्लू की तस्करी और शिकार प्रदेश में लगातार होने से उसकी संख्या लगातार कम होती जा रही है।

सरगुजा, कोरिया, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, बलरामपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, पेंड्रा समेत अन्य जिलों में उल्लुओं की तस्करी और शिकारके कई मामले सामने आए हैं। यही वजह है कि मुख्यालय ने उल्लुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी वर्दीवालों को सौंपी है।

जानकारी के मुताबिक दिवाली के समय उल्लुओं की मांग बढ़ जाती है। अंधविश्वास के चक्कर में लोग दिवाली पर उल्लुओं की बलि चढ़ाते हैं। पक्षियों का व्यापार करने वाले तस्कर उल्लू को पकड़कर एक अच्छी कीमत लेकर बेच देते हैं, जबकि वन अधिनियम के तहत उल्लू पालना या उसका शिकार करना दंडनीय अपराध है।

बावजूद इसके उल्लुओं की खरीद-फरोख्त जारी है। इस पर रोक लगाने के लिए वन विभाग सख्त हो गया है। अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के अलावा विभाग तस्करी रोकने में लगा है। तस्कर आग जलाकर पेड़ों में छिपे उल्लुओं को निकालते हैं। उनके बाहर निकलते ही जाल फैलाकर उनको फंसा लेते हैं।

पुलिस मुख्यालय ने उल्लुओं की तस्करी और शिकार को लेकर निर्देश जारी कर पुलिस को उल्लुओं की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा है। निर्देश में कहा गया है कि उल्लू को किसान हितैषी पक्षी कहा गया है, जो खेतों में फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीट-पतंगों व चूहों का शिकार कर किसानों की मदद करता है। लिहाजा उल्लू को संरक्षण दिया जाए और शिकार या तस्करी कर उन पर अत्याचार करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें जेल भेजा जाए।

तंत्र-मंत्र के और अंधविश्वास के चक्कर में चढ़ाते हैं बलि

दरअसल दिवाली के दिन तांत्रिक तंत्र-मंत्र जगाने का काम करते हैं। इसके लिए वे उल्लू की बलि देते हैं। उल्लू के वजन, आकार, रंग, पंख के फैलाव के आधार पर उसका दाम तय किया जाता है। लाल चोंच और शरीर पर सितारा धब्बे वाले उल्लू लाखों में बिकते हैं, जबकि वन अधिनियम के तहत उल्लू संरक्षित प्रजाति है और उसका शिकार करना दंडनीय अपराध है।

जशपुर, बलरामपुर, कोरबा जिले में पिछले दिनों उल्लुओं की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ था। भारतीय वन्य जीव अधिनियम, 1972 की अनुसूची एक के तहत उल्लू संरक्षित पक्षी है। ये विलुप्त प्राय जीवों की श्रेणी में दर्ज है। इनके शिकार या तस्करी करने पर कम से कम 3 वर्ष या उससे अधिक सजा का प्रावधान है। पूरी दुनिया में उल्लू की लगभग 225 प्रजातियां हैं।

उल्लू का शिकार या तस्करी करने वालों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई का प्रावधान है। उल्लू को नुकसान पहुंचाते या शिकार करते पकड़े जाने पर आरोपित के खिलाफ इस अधिनियम के तहत 7 साल तक की सजा का प्रावधान है।

छत्तीसगढ़ में अलग अलग जगहों पर ट्रैन से कटकर दो लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में अलग अलग जगहों पर ट्रैन से कटकर दो लोगों की मौत

 त्तीसगढ़ के रायगढ़ में छात्र सहित दो लोगों की रविवार रात ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत हो गई। चक्रधर नगर रेलवे फाटक पर जहां युवक का शव मिला, वहीं किरोड़ीमल रेलवे लाइन के पास से छात्र का शव बरामद किया गया है। युवक देर रात दुकान बंद करने के बाद घर के लिए निकला था। जबकि छात्र खाना खाने के बाद टहलने की बात कहकर घर से निकला और फिर नहीं लौटा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की शिनाख्त की। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस दोनों ही मामलों में हत्या के पक्ष को लेकर भी जांच कर रही है।

 

 

संजय नगर निवासी अजय यादव (26) चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की एक किराना दुकान में काम करता था। रविवार देर रात दुकान से काम खत्म करने बाद वह घर के लिए निकला था। थोड़ी ही देर में डायल 112 को सूचना मिली की रेलवे फाटक के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक के आत्महत्या करने की आशंका है, लेकिन इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज िदया गया है।

 

भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के डुमरपाली निवासी चक्रधर साहू का पुत्र रोशन लाल साहू (19) पीडी कालेज रायगढ़ में बीकाम प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार देर रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद सभी लोग घर पर सोने के लिए चले गए। इसी बीच रोशन टहलने की बात कह घर से निकल गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सुबह रेलवे लाइन पर उसका रक्तरंजित शव मिला। लोग जहां आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। 
क्या आपके बाल सफ़ेद हो रहे है , इन घरेलू चीजों से कर सकते है सफेदी दूर...

क्या आपके बाल सफ़ेद हो रहे है , इन घरेलू चीजों से कर सकते है सफेदी दूर...

काले बालों के लिए आप क्या-क्या हेयर प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल नहीं करती हैं। बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने के लिए बाजार में महंगे प्रॉडक्ट्स मौजूद हैं। आपको बता दें कि इन केमिकल प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल की बजाय, आप कुछ घरेलू चीजों से ही खूबसूरत बाल पा सकती हैं। आइए,आपको बताते हैं कि बालों की सफेदी दूर करने के लिए आपको अपने डायट में क्या-क्या शामिल करना चाहिए।अगर आपके बाल बहुत जल्दी सफेद होने लगे हैं, तो आपके लिए आंवला और गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद रहेगा। आंवला, गुड़हल और तिल का पेस्ट बना लें। इसमें नारियल तेल की कुछ बूंदे मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करने से फायदा होगा।प्याज के कुछ टुकड़ों को अच्छी तरह मिक्सर में पीस लें। इसके बाद उसे निचोड़कर, उसके रस से स्कैल्प पर मसाज कीजिए। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से फायदा होगा। मेंहदी और मेथी को मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इसके बाद उसमें कुछ मात्रा में बटर मिल्क और नारियल का तेल मिला लीजिए। इस मिक्सचर से मसाज करना बहुत फायदेमंद रहेगा।बालों में नियमित रूप से तेल लगाना बहुत जरूरी है। नारियल तेल और बादाम के तेल को मिलाकर लगाने से बहुत फायदा होता है।बालों की अच्छी हेल्थ के लिए आपके शरीर में गुड फैट का होना लाजमी है। ऐसे में ओमेगा-3 युक्त आहार अपनी डाइट में जरुर शामिल करें। एवोकाडो, सीताफल और अखरोट में ओमेगा -3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा ओमेगा 3 युक्त हेयर ऑयल भी आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद है। हफ्ते में 2 बार ओमेगा 3 युक्त हेयर ऑयल से बालों की मसाज जरुर करें।

युवक ने किशोरी का किया पहले अपहरण,फिर किया दुष्कर्म,मामला दर्ज

युवक ने किशोरी का किया पहले अपहरण,फिर किया दुष्कर्म,मामला दर्ज

कोरबा। बांगो क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी एक सप्ताह पहले जंगल में बकरी चराने गई थी। जहां गांव निवासी राजू कंवर 18 नामक युवक पहुंचा। उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर दूसरे गांव ले गया था। जहां युवक ने कई दिन तक किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में वह किशोरी को छोड़ दिया। लौटकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने बांगो थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई।