BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अमेरिकी सेना की बड़ी कार्यवाही मारा गया बगदादी,आतंक के 'प्रोफेसर' करदश को मिली ISIS की कमान

अमेरिकी सेना की बड़ी कार्यवाही मारा गया बगदादी,आतंक के 'प्रोफेसर' करदश को मिली ISIS की कमान

अमेरिकी सेना ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आका अबु बकर-अल बगदादी को मार दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को इस बात की पुष्टी की है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बगदादी सुरंग में छुपा हुआ था जो अमेरिकी सेना के हमले में मारा गया. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बगदादी के साथ उसके तीन बच्चे भी मारे गए हैं.डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "वह किसी कायर की तरह मारा गया. अब दुनिया और भी सुरक्षित हो गई है. गॉड-ब्लेस अमेरिका. अबु बकर अल बगदादी मारा गया." ट्रंप ने कहा कि बगदादी रोता-बिलखता हुआ मरा. उसने सुरंग के जरिए भागने की कोशिश की और वहीं पर मारा गया.

ट्रम्प ने बताया की बगदादी अपने बच्चो के साथ सुरंग के जरिए भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन कामयाब नहीं हो पाया. खुद को फंसता हुआ देख बगदादी ने अपनी सुसाइड वेस्ट जला ली और अपने तीन बच्चों समेत मारा गया. डोनाल्ड ट्रम्प ने बगदादी और उसके सपोर्टर को लूजर बताया. ट्रंप ने कहा, "बगदादी एक बीमार और बुरा आदमी था लेकिन अब वो नहीं है. वह हिंसक था और हिंसा में ही मारा गया." डोनाल्ड ट्रंप ने रूस, तुर्की, सीरिया, इराक और सीरियाई कुर्दों के सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया. इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश की इंटेलिजेंस और सेना को भी धन्यवाद दिया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जाता है कि सद्दाम हुसैन की सेना के पूर्व अधिकारी अब्दुल्ला करदश को इस आतंकी संगठन का नया प्रमुख बनाया गया है. करदश के बारे में अब तक बेहद कम जानकारी ही सामने आ पाई है. माना जाता है कि हाजी अब्दुल्ला अल अफारी या प्रोफेसर के नाम से मशहूर करदश को बगदादी ने आईएसआईएस के कथित 'मुस्लिम मामलों' का विभाग चलाने के लिए  खुद चुना था. न्यूज़ वीक की खबर के मुताबिक, बगदादी की मौत के बाद प्रोफेसर को आईएसआईएस की कमान मिली है.

आचार्य सम्राट देवेंद्र मुनि जी महाराज साहब की 89 जन्म जयंती पर पारिवारिक जाप अनुष्ठान कराया गया

आचार्य सम्राट देवेंद्र मुनि जी महाराज साहब की 89 जन्म जयंती पर पारिवारिक जाप अनुष्ठान कराया गया

महा साध्वी श्री प्रिय दर्शना श्रीजी के पावन सानिध्य में आनंद मधुकर रतन भवन के आनंद पुष्कर दरबार में पारिवारिक जाप अनुष्ठान आयोजित हुआ जिसमें प्रत्येक परिवार के सदस्य अपने घर से जाप अनुष्ठान करने अपने साथ दरी गलीचा साथ लाए थे और परिवार के सभी सदस्य एक साथ इस जाप अनुष्ठान में हिस्सा लिए साध्वी रत्न ज्योति जी महाराज ने कहा परिवार परमात्मा से मिलने की ट्रेनिंग स्कूल है जो परिवार में रहना सीख लेता है वह परमात्मा से मिल लेता है परिवार हो प्रसन्न ऐसा हो हमारा वर्तन परिवार को प्रभु का मेहमान मानना चाहिए इस चिंतन से प्रेम देने में आपको अभूतपूर्व आनंद आएगा आप सुगमता से अपने कर्तव्य को निभाते निभाने में सफल हो सकते हैं प्रेम एवं शांति परिवार का प्राण है जिस प्रकार जीवित रहने के लिए हवा पानी भोजन आवश्यक है वैसे ही परिवार में प्रेम शांति की आवश्यकता है परिवार के सभी सदस्यों के प्रति हमेशा सद्भावना रखनी चाहिए साध्वी विचक्षण श्री ने सामूहिक परिवारिक जाप अनुष्ठान करवाया जिसमें विविध प्रकार के मंत्रोच्चारण के साथ जप कराया गया वर्धमान स्वामी गौतम स्वामी पारस प्रभु नवकार महामंत्र श्रीधारा सिद्धि चक्र स्वास्तिक एवं आचार्य श्री घासी लाल जी महाराज का नवस्मरण का जाप कराया गया
बड़ी संख्या में श्रमण संघ परिवार के लोग उपस्थित रहे श्रद्धा भक्ति के साथ भक्तजनों ने जाप कर के आनंद की अनुभूति प्राप्त की
आज रात्रि 11:00 बजे से 12:00 बजे तक दीपावली के पावन प्रसंग पर संवत्सरण जाप समवशरण की प्रतिकृति को मध्य रखकर पचरंगी जाप किया गया 

आज दीपावली पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि को जाने

आज दीपावली पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि को जाने

 

हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने की अमावस्या को लक्ष्मी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर को साफ और पवित्र किया जाता है और दीपक जलाए जाते हैं। दीपकों की पंक्ति बनने के कारण ही इस महापर्व को दीपावली कहा गया है। इस साल दीपावली 27 अक्टूबर रविवार यानी आज कार्तिक माह की अमावस्या पर तुला राशि और चित्रा नक्षत्र में मनाई जाएगी। आज पद्म योग बन रहा है। इस योग में लक्ष्मी जी की पूजा का दोगुना फल प्राप्त होता है।

·         खरीदारी और पूजा के मुहूर्त

सुबह 08:10 से 11:55 तक

दोपहर 01:35 से 02:50 तक

शाम 05:40 से रात 10:20 तक

निशिता मुहूर्त -  रात 11:40 से 12:25

वृष लग्न -  शाम 06:45 से रात 08:25 तक

सिंह लग्न - रात 01:15 से 03:20 तक सिंह लग्न

·         लक्ष्मी-गणेश पूजा के लिए स्थापना

1.   पूजा के स्थान पर लक्ष्मीजी और गणेशजी की मूर्तियां स्थापित करें। ये मूर्तियां इस तरह रखें कि उनका मुख पूर्व या पश्चिम में रहे।

2.   कलश को लक्ष्मीजी के पास चावल पर रखें। नारियल को लाल वस्त्र में इस प्रकार लपेटें कि नारियल का आगे का भाग दिखाई दे और इसे कलश पर रखें। यह कलश वरुणदेव का प्रतीक है।

3.   अब दो बड़े दीपक रखें। एक में घी और दूसरे में तेल का दीपक लगाएं। एक दीपक चौकी के दाहिनी ओर रखें और दूसरी मूर्तियों के चरणों में।

4.   इनके अतिरिक्त एक दीपक गणेशजी के पास रखें।

पूजा की थाली

1.   पूजा की थाली के संबंध में शास्त्रों में उल्लेख किया गया है कि लक्ष्मी पूजन में तीन थालियां सजानी चाहिए।

2.   पहली थाली में 11 दीपक समान दूरी पर रख कर सजाएं। दूसरी थाली में पूजन सामग्री इस क्रम से सजाएं- सबसे पहले धानी (खील), बताशे, मिठाई, वस्त्र, आभूषण, चंदन का लेप, सिंदूर कुमकुम, सुपारी और थाली के बीच में पान रखें।

3.   तीसरी थाली में इस क्रम में सामग्री सजाएं- सबसे पहले फूल, दूर्वा, चावल, लौंग, इलाइची, केसर-कपूर, सुगंधित पदार्थ, धूप, अगरबत्ती, एक दीपक। 

4.   इस तरह थाली सजा कर लक्ष्मी पूजन करें।

देवी लक्ष्मी और श्रीगणेश पूजा

1.   घर को साफ कर पूजा-स्थान को भी पवित्र कर लें और स्वयं भी स्नान आदि कर श्रद्धा-भक्तिपूर्वक शाम के समय शुभ मुहूर्त में महालक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश की पूजा करें।

2.   दिवाली पूजन के लिए किसी चौकी या कपड़े के पवित्र आसन पर गणेशजी के दाहिने भाग में महालक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें।

3.   श्रीमहालक्ष्मीजी की मूर्ति के पास ही एक साफ बर्तन में केसरयुक्त चंदन से अष्टदल कमल बनाकर उस पर कुछ रुपए रखें, एक साथ ही दोनों की पूजा करें। 

4.   सर्वप्रथम भगवान श्रीगणेश की पूजा करें। इसके बाद कलश पूजन तथा षोडशमातृका (सोलह देवियों का) पूजन करें।

5.   इसके बाद प्रधान पूजा में मंत्रों से पूजा की सभी सामग्री द्वारा महालक्ष्मी का पूजन करें।

6.   लक्ष्मी पूजा के समय आभूषण, सोना और चांदी के सिक्कों की पूजा करें। इसके साथ ही तिजोरी और घर में स्थिति मंदिर में हल्दी और केसर घोलकर उस पानी से स्वास्तिक चिन्ह बनाएं। उस स्वास्तिक पर लक्ष्मीजी को स्थापित कर के पूजा करें।

7.   लक्ष्मी पूजा करते समय नीचे लिखे मंत्र बोलते जाएं और पूजा की सामग्री देवी लक्ष्मी पर चढ़ाते जाएं।

लक्ष्मी पूजा के मंत्र

1. ॐ श्रीं श्रीयै नम:

2. ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः॥ 

3. ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥

समर्पण - पूजा के आखिर में कृतोनानेन पूजनेन भगवती महालक्ष्मीदेवी प्रीयताम्, न मम। यह बोलकर सभी पूजन कर्म भगवती महालक्ष्मी को समर्पित करें और जल छोड़ें।

इसके बाद देहलीविनायक (श्रीगणेश), कलम, माता सरस्वती, भगवान कुबेर और दीपक की पूजा की जाती है।

·         देहलीविनायक पूजन

दुकान या ऑफिस में दीवारों पर ॐ श्रीगणेशाय नम:, स्वस्तिक चिह्न, शुभ-लाभ सिंदूर से लिखे जाते हैं। इन्हीं शब्दों पर ॐ देहलीविनायकाय नम: इस नाममंत्र द्वारा गंध-पुष्पादि से पूजा करें।

·         श्रीमहाकाली (दवात) पूजन

स्याहीयुक्त दवात (स्याही की बोतल) को महालक्ष्मी के सामने फूल और चावल के ऊपर रखकर उस पर सिंदूर से स्वास्तिक बना दें और मौली लपेट दें। फिर  श्रीमहाकाल्यै नम: ये मंत्र बोलते हुए पूजा की सुगंधित वस्तुएं, फूल और अन्य चीजों से दवात एवं भगवती महाकाली की पूजा करें और आखिर में प्रार्थनापूर्वक प्रणाम करें।

·         लेखनी पूजन

लेखनी (कलम) पर मौली बांधकर सामने रख लें और  लेखनीस्थायै देव्यै नम: मंत्र द्वारा गंध, फूल, चावल आदि से पूजा कर के प्रणाम करें।

  

·         बहीखाता पूजन

बहीखाता पर रोली या केसर युक्त चंदन से स्वास्तिक का चिह्न बनाएं और पांच हल्दी की गांठें, धनिया, कमलगट्टा, चावल, दूर्वा एवं कुछ रुपए रखकर  वीणापुस्तकधारिण्यै श्रीसरस्वत्यै नम: मंत्र बोलकर गंध, फूल, चावल आदि चढ़ाते हुए सरस्वती माता का पूजन करें। 

·         कुबेर पूजन

तिजोरी या रुपए रखे जाने वाले संदूक के ऊपर स्वस्तिक का चिह्न बनाएं और फिर कुबेर का आह्वान करें। आह्वान के बाद ॐ कुबेराय नम: इस मंत्र से गंध, फूल आदि से पूजन कर अंत में इस प्रकार प्रार्थना करें। प्रार्थना करने के बाद हल्दी, धनिया, कमलगट्टा, रुपए, दूर्वादि से युक्त थैली तिजोरी मे रखें। पूजा होने के बाद कुबेर से धन लाभ के लिए प्रार्थना करें।

·         कुबेर प्रार्थना मंत्र

धनदाय नमस्तुभ्यं निधिपद्माधिपाय च।

भगवान् त्वत्प्रसादेन धनधान्यादिसम्पद:।।

·         दीपमालिका (दीपक) पूजन

एक थाली में 11, 21 या उससे अधिक दीपक जलाकर महालक्ष्मी के पास रखें। फिर एक फूल और कुछ पत्तियां हाथ में लें। फिर उसके साथ सभी प्रकार की पूजन साम्रगी भी लें। इसके बाद ॐ दीपावल्यै नम: इस मंत्र बोलते हुए फूल पत्तियों को सभी दीपकों पर चढ़ाएं और दीपमालिकाओं की पूजा करें। दीपकों की पूजा कर संतरा, ईख, धान इत्यादि पदार्थ चढ़ाएं। धान का लावा (खील) गणेश, महालक्ष्मी तथा अन्य सभी देवी-देवताओं को भी अर्पित करें।

इस तरह पूजा करने के बाद लक्ष्मीजी की आरती करें। नैवेद्य लगाएं और सभी में प्रसाद बांट दें।

ईवीएम से चुनाव कराने हेतु भाजपा ने सौपा  राज्यपाल को ज्ञापन

ईवीएम से चुनाव कराने हेतु भाजपा ने सौपा राज्यपाल को ज्ञापन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि मंडल आज प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया से भेंट कर नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम के माध्यम से ही कराए जाने का निर्देश राज्य सरकार को दिए जाने का आग्रह किया। मंत्रिमंडल द्वारा ईवीएम की जगह मतपत्रों के माध्यम से चुनाव निष्पादित कराए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने गहरा षड्यंत्र होने का अंदेशा व्यक्त किया है। कहीं न कहीं सरकार की मंशा पर सवाल उठता है। जो सरकार ईवीएम के माध्यम से चुनाव जीतकर बनी हो और छत्तीसगढ़ में अभी वर्तमान में हुए दो उपचुनावों में भी ईवीएम के माध्यम से चुनाव हुए और परिणाम भी उनके पक्ष में रहा फिर भी नगरीय निकाय चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल ये सरकार क्यों कर रही हैं यह समझ से परे हैं। कहीं न कहीं दाल में कुछ काला है या पूरी दाल की काली है। यह चिंतनीय विषय है।
सांसद सुनील सोनी ने महामहिम राज्यपाल से कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में पार्षदों के जीतने का अंतर बहुत कम होता है और मतपत्रों के माध्यम से चुनाव कराने पर काफी सारे मत अवैध घोषित हो जाते है जिसका चुनाव परिणामों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है कई बार तो ऐसा होता है कि जीतने वाले प्रत्याशी का मतांतर अवैध घोषित मतपत्रों से काफी कम होता है ऐसे समय चुनाव परिणाम की वैधता भी संदिग्धता की दायरे में आती है और स्वच्छ और स्पष्ट जनादेश प्राप्त करने में भी इसका प्रभाव पड़ता है। जबकि ईवीएम के माध्यम से चुनाव कराने पर एक भी मत अवैध नहीं होते हैं। इससे स्वच्छ एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होती है।
पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि जहां एक ओर भारत वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ रहा है वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार प्रदेश को वापस 20-25 वर्ष पीछे ले जा रही है। देश में रोज नए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है और प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ को लगातार पीछे ले जा रही है। ईवीएम की जगह मतपत्रों से चुनाव कराने पर भी ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। जबकि ईवीएम से चुनाव कराने पर जहां एक ओर समय, श्रम और खर्च की बचत होती है वहीं तत्वरित चुनाव प्रक्रिया भी सम्पन्न होती है। वर्तमान सरकार जो स्वयं ईवीएम से चुनकर आयी है और दो उपचुनाव भी जीती है उसके द्वारा ऐसा निर्णय लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। कहीं न कहीं सरकार की मतपत्रों के माध्यम से चुनाव कराने की मंशा पर संदेह होता है।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने महामहिम महोदया से आग्रह किया कि वे निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में राज्य सरकार को निर्देश करे कि सरकार नगरीय निकायों के चुनाव भी ईवीएम के माध्यम से ही सम्पन्न कराएं ताकि समय और पैसे दोनों की बचत हो और चुनाव परिणाम निष्पक्ष हो, तथा अवैध मतपत्रों के कारण किसी भी मतदाता का मत अवैध घोषित न हो और एक जनप्रतिनिधि को चुनने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका सुनिश्चित हो। इस आशय का निर्देश राज्य शासन को दें ताकि नगरीय निकाय के चुनाव भी बाकी सभी चुनावों की तरह ही ईवीएम से सम्पन्न हो सकें।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, सच्चिदानंद उपासने, संजय श्रीवास्तव, राजीव कुमार अग्रवाल, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नरेशचंद्र गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, दीपक म्हस्के, सत्यम दुवा उपस्थित रहे। 

 उधारी में सिगरेट ना देना दुकान दार को पड़ा भारी,युवक ने कर दी पिटाई

उधारी में सिगरेट ना देना दुकान दार को पड़ा भारी,युवक ने कर दी पिटाई

पान ठेला संचालक ने उधारी में सिगरेट देने से मना कर दिया, तब युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान तोड़फोड़ भी की। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
 
सकरी निवासी निर्मल मसीह लोखंडी फाटक के पास पान ठेला चलाता है। गुरुवार की दोपहर सरीफ पटेल ठेले में आया। उसे सज्जन मसीह ने सिगरेट के लिए भेजा था। लेकिन, युवक ने उधारी में सिगरेट देने की मांग की। निर्मल ने उसे उधार देने से मना कर दिया। इस पर सरीफ पटेल हंगामा मचाने लगा। इस मामले की शिकायत सकरी थाने में की गई। फिर शाम को सज्जन उसकी दुकान में रज्जन को लेकर पहुंच गया। इस दौरान दोनों भाई मिलकर हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ करने लगे। उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई। दुकानदार की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 294323, 327, 506(बी), 427, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
 28 को रहेगा राज्य के सभी कोषालयों-बैंकों में अवकाश

28 को रहेगा राज्य के सभी कोषालयों-बैंकों में अवकाश

राज्य सरकार द्वारा दीपावली के दूसरे दिन याने 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के दिन पूरे प्रदेश में सिर्फ कोषालयों एवं बैंकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस दिन प्रदेश भर के कोषालय और बैंकों में पूर्ण अवकाश रहेगा। 

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव रीता शांडिल्य के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह अवकाश केवल छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोषालयों व बैंकों के लिए लागू होगा और 28 अक्टूबर को प्रदेश के समस्त कोषालयों व बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 
हाईवा की चपेट में आने से एक मौत, तीन गंभीर

हाईवा की चपेट में आने से एक मौत, तीन गंभीर

करतला निवासी श्यामलाल कंवर शुक्रवार को अपने परिवार के प्रभाव गजेंद्र और 8 वर्षीय राजेश के साथ दिवाली की खरीदारी करने भैंसमा बाजार आया था। वे चारों एक ही बाइक में सवार थे। दिवाली के लिए दिया, प्रसाद और पटाखा लेकर वे शाम को अपने गांव के लिए लौट रहे थे। वे भैंसमा बाजार से थोड़ी दूर आगे मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे कि करतला की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाईवा के चालक ने उनकी बाइक को ठोकर मार दिया। घटना में बाइक समेत सभी चारों लोग गिर गए। इसमें श्यामलाल कंवर की हाईवा के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाकारित हाईवा का चालक मौके से वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

टीवी देखने से मना किया, तो लगा ली फांसी

टीवी देखने से मना किया, तो लगा ली फांसी

दीपका थाना अंतर्गत ग्राम रंजना निवासी 18 वर्षीय रोशन कुमार गुरुवार की रात घर पर टी वी देख रहा था। इस दौरान परिजन ने उसे ज्यादा रात तक टीवी देखने से मना किया। इस बात से नाराज होकर रोशन घर से बाहर निकल गया। बाद में उसने गांव के एक पेड़ पर फांसी लगा ली। सुबह ग्रामीणों ने परिजन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दीपका पुलिस को सूचना दी। 
राशनकार्डो के डेटा एंट्री एवं त्रुटि सुधार 30 अक्टूबर तक

राशनकार्डो के डेटा एंट्री एवं त्रुटि सुधार 30 अक्टूबर तक

खाद्य विभाग द्वारा राशनकार्डो के डेटा एंट्री एवं त्रुटि सुधार की कार्रवाई के लिए राज्य के सभी कलेक्टरों को पत्र प्रेषित कर 30 अक्टूबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य विभाग द्वारा कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा गया है कि राशनकार्ड नवीनीकरण में प्राप्त आवेदन पत्रों की त्रुटि रहित डेटा एंट्री का कार्य 20 अक्टूबर 2019 तक पूर्ण कराने के निर्देश पूर्व में जारी किए गए थे।


खाद्य विभाग द्वारा कलेक्टरों को राशनकार्ड में नाम जोड़ने, नाम त्रुटि सुधार करने, मुखिया का नाम सुधार करने, दावा आपत्ति की एंट्री पूर्ण कराने एवं अप्राप्त आवेदनों की डेटा एंट्री 30 अक्टूबर 2019 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने कहा गया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि राशनकार्डों के डेटा एंट्री एवं सुधार के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके बाद और समय-सीमा में वृद्धि नहीं की जाएगी। 30 अक्टूबर 2019 तक की गई डेटा एंट्री एवं त्रुटि सुधार के आधार पर राशनकार्ड नवीनीकरण का डेटा विभागीय वेबसाइट में अंतिम मान्य किया जाएगा।

अपर संचालक खाद्य द्वारा जारी पत्र के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नवीन राशनकार्ड बनाने तथा राशनकार्डो में नाम जोड़ने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगा। 30 अक्टूबर के बाद भी नवीन राशनकार्ड बनाने एवं राशनकार्ड में सदस्य जोड़ने, अंतरित करने की कार्यवाही राशनकार्ड नियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी
फर्जी नामों पर बुक करते थे e-टिकट,सतर्कता दल ने किया खुलासा

फर्जी नामों पर बुक करते थे e-टिकट,सतर्कता दल ने किया खुलासा

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे की सतर्कता दल ने फर्जी नामों पर बुक किए गए टिकटों का खुलासा किया है। त्योहारी सीजन में एक ही नाम पर अलग अलग तारीखों में टिकट बुक होने पर कई टिकटों को ब्लॉक कर दिया गया है। माना जा रहा है कि ये टिकटें संदिग्ध सॉफ्टवेयर के माध्यम से अनधिकृत टिकट एजेंटों द्वारा बुक किए गए हैं।पश्चिम रेलवे मुख्‍य जनसम्‍पर्क अधिकारी ने बताया कि PRS प्रणाली में संदिग्ध बुकिंग ट्रान्जेक्शन के आधार पर पश्चिम रेलवे की सतर्कता टीम ने दीपावली छुट्टी के दौरान अलग-अलग तारीख को एक ही यात्री के नाम पर ट्रेन सं.22956 भुज-बांद्रा टर्मिनस कच्छ एक्सप्रेस में बुक किए गए ई-टिकटों का पता लगाया।


मुख्य सतर्कता निरीक्षक हिमांशु कपाडिया, सतर्कता निरीक्षक शेख मोहम्मद जुबेर तथा उपमुख्य यातायात निरीक्षक नीरज मेहता और साजी फिलिप सहित पूरी टीम द्वारा ट्रेन सं. 22956 भुज-बांद्रा टर्मिनस कच्छ एक्सप्रेस में एक नवंबर से 13 नवंबर में बुक किए इस प्रकार के ई-टिकटों की पूरी तरह से जांच की गई तथा 1692 यात्रियों के 282 संदिग्ध PNR तथा 719100/- रु मूल्य के संबंधित टिकटों को सतर्कता टीम द्वारा पीआरएस प्रणाली में ब्लॉक कर दिया गया।
 

एक नवंबर से 13 नवंबर तक के लिए ट्रेन सं. 22956 भुज-बांद्रा टर्मिनस कच्छ एक्सप्रेस ई-टिकट धारक यात्रियों के पश्चिम रेलवे द्वारा अनुरोध किया गया है कि वे अपने टिकट स्टेटस की जांच करें तथा ब्लॉक पाए जाने पर गांधीधाम, अहमदाबाद तथा मुंबई सेंट्रल स्टेशन के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक से संपर्क करें तथा अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करें।पी आर एस कार्यालय गांधीधाम, अहमदाबाद और मुंबई सेंट्रल को प्रस्तुत किए गए पहचान पत्र की झेरॉक्स प्रति का सत्यापन किया जाएगा तथा उसके बाद वैध यात्रियों की टिकटें अनब्लॉक करके रिलिज की जाएगी।
आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश,मदिरा के लिए प्लास्टिक की बोतल और कैप प्रतिबंधित

आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश,मदिरा के लिए प्लास्टिक की बोतल और कैप प्रतिबंधित

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण तथा फैलने वाले कचरे को देखते हुए राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया कि प्लास्टिक बोतलों तथा प्लास्टिक कैप के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाए। राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार आबकारी विभाग द्वारा 01 दिसंबर 2019 से देशी मदिरा में उपयोग होने वाली प्लास्टिक बोतलों तथा विदेशी मदिरा में लगने वाले प्लास्टिक सीलिंग कैप का उपयोग नहीं करने के संबंध में आदेश आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से जारी किया गया है।  इस आदेश के पालन के लिए सभी आसवनियों, विदेशी मदिरा भराई करने वाली यूनिटों, ब्रेवरेज कारपोरेशन, मार्केटिंग कारपोरेशन, समस्त जिले के आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे आरपी मंडल

छत्तीसगढ़ राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे आरपी मंडल

रायपुर | वरिष्ठ आईएएस अफसर आरपी मंडल राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे।
वे सुनील कुजूर का स्थान लेंगे, जिन्हें केंद्र  सरकार ने एक्सटेंशन देने से इनकार कर दिया है।
मंडल का कार्यकाल 11 महीने का होगा। वे 1987 बैच के आईएएस हैं।
वर्तमान मुख्य सचिव सुनील कुजूर इस महीने रिटायर हो जाएंगे।
भूपेश सरकार इस कोशिश में लगी हुई थी कि कुजूर को किसी भी हालत में एक्सटेंशन मिल जाए।
मंडल को परफारमेंस देने वाले अफसरों की श्रेणी में शुमार किया जाता है।
वैसे कहा जा रहा था कि सीके खेतान और मंडल के बीच इस पद के लिए जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा रही । 
पूर्व आईपीएस मुकेश गुप्ता की याचिका पर सुनवाई 4 को, राज्य सरकार से सुको ने मांगा जवाब

पूर्व आईपीएस मुकेश गुप्ता की याचिका पर सुनवाई 4 को, राज्य सरकार से सुको ने मांगा जवाब

रायपुर। पूर्व आईपीएस मुकेश गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने पुलिस के खिलाफ राजनीतिक कारणों से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कोर्ट से कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। उनकी बेटियों के फोन टैप किए जा रहे हैं। शुक्रवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने छत्‍तीसगढ़ सरकार से पूछा कि अफसर एवं परिवारवालों के फोन टेप क्यों हो रहे हैं? कोर्ट ने कहा कि उसे फोन टैप की ज्यादा चिंता है। इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से चार नवंबर तक जवाब मांगा है।

वैद्य सुषेण ने बचाए थे लक्ष्मण के प्राण, श्रीराम ने दिया था उन्हें अपने ननिहाल में स्थान....

वैद्य सुषेण ने बचाए थे लक्ष्मण के प्राण, श्रीराम ने दिया था उन्हें अपने ननिहाल में स्थान....

धनतेरस से दीपावली महापर्व की शुरूआत हो जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार धनतेरह को ही समुद्र मंथन से भगवान धन्वन्तरि निकले थे। इन्‍हें आयुर्वेद की चिकित्सा करने वाले वैद्य आरोग्य का देवता कहते हैं। इन्होंने ही अमृतमय औषधियों की खोज की थी। धन्वन्तरि के प्राकट्य दिवस पर हम मृत संजीवनी विद्या के जानकार सुषेण वैद्य से जुड़ी कहानी बता रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 27 किलोमीटर की दूरी पर चंदखुरी गांव है।

           माता कौशल्या जी

इसे भगवान राम की मां कौशिल्या का जन्म स्थान माना जाता है। इस गांव को औषधि ग्राम या वैद्य चंदखुरी भी कहा जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि यहां सुषेण वैद्य का आश्रम था।

श्रीरामचरित मानस के लंका कांड में सुषेण वैद्य का जिक्र आता है। युद्ध में मेघनाद की शक्ति से श्रीराम के भाई लक्ष्मण अचेत हो गए थे। विभीषण ने राम को बताया कि लंका के राजवैद्य सुषेण लक्ष्मण को बचा सकते हैं। श्रीराम के कहने पर हनुमान जी सुषेण वैद्य को लंका से उनके भवन सहित ले आए थे। लक्ष्मण का परिक्षण करने के बाद सुषेण वैद्य ने उनका उपचार संजीवनी बूटी बताया था। सुषेण के बताए अनुसार हनुमान जी हिमालय से वह पर्वत उठा लाए थे, जिसमें बूटी थी।

सुषेण वैद्य ने संजीवनी बूटी से दवा बनाकर लक्ष्मण को पुन: चेतन्य किया था। इसके बाद रामायण में कहीं भी सुषेण वैद्य का जिक्र नहीं आता है। हालांकि उनकी कहानी यहीं खत्म नहीं हुई थी। रावण के वध के बाद सुषेन ने श्रीराम से भेंट की और खुद को अपनी शरण में लेने का अनुरोध किया था। श्रीराम सुषेण वैद्य के अनुरोध पर उन्हें अपने साथ ले आए और उन्हें अपनी ननिहाल कौशल राज्य में भेज दिया। सुषेण वैद्य ने अपना शेष जीवन यही बिताया।

रायपुर जिले के चंदखुरी गांव में सुषेन वैद्य का मंदिर बना है, जिसमें एक बड़ा पत्थर भी रखा है, ऐसा माना जाता है कि सुषेण वैद्य इसी पत्थर पर बैठा करते थे। मंदिर के पुजारी संतोष चौबे के अनुसार मान्यता है कि सुषेण वैद्य के मंदिर की मिट्‌टी या भभूत लगाने से कई लोगों की बीमारियां ठीक हो चुकी हैं।

 

 

 

 संस्कृति विभाग पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कालीबाड़ी चौक प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि करेगा

संस्कृति विभाग पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कालीबाड़ी चौक प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि करेगा

नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष राधेष्याम विभार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि 31 अक्टूबर 2019 गुरूवार को सुबह 10 बजे राजधानी शहर के कालीबाड़ी चौक में स्थित उनके प्रतिमा स्थल में उन्हें ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोछिठत किया गया है। नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा आयोछिठत कार्यक्रम में प्रतिमा स्थल में नियत दिवस को प्रतिमा स्थल का ससम्मान प्रतिमा की साफ-सफाई व्यवस्था, प्रतिमा स्थल के आसपास विषेष सफाई व्यवस्था, प्रतिमा की सादर पुष्प सज्जा कार्यक्रम स्थल में आवष्यकता के अनुरूप पेयजल की समुचित व्यवस्था की जायेगी। 
लोकवाणी में इस बार नगरीय विकास का नया दौर पर होगी बात

लोकवाणी में इस बार नगरीय विकास का नया दौर पर होगी बात

28 से 30 अक्टूबर तक रिकार्ड करा सकेंगे आमजन अपनी बात

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की चौथी कड़ी का प्रसारण आगामी 10 नवम्बर को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी में इस बार का विषय 'नगरीय विकास का नया दौर' रखा गया है। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर आगामी 28, 29 एवं 30 अक्टूबर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं।
एक्ट्रेस बनने की चाह ने उसे पोर्न इंडस्ट्री तक पहुंचा दिया,कौन है वो

एक्ट्रेस बनने की चाह ने उसे पोर्न इंडस्ट्री तक पहुंचा दिया,कौन है वो

न्यूयॉर्क: एक पोर्न एक्ट्रेस ने बीते दिनों एक इंटव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं। इस पोर्न एक्ट्रेस ने बताया कि उसका सपना एक्ट्रेस बनने का था, लेकिन पोर्न एक्ट्रेस बनना नहीं था। हाल ही में इस एक्ट्रेस को न्यूयॉर्क एक प्रसिद्ध मैग्जिन ने बीते दिनों एक बड़ा खिताब दिया था।

दरअसल इस एक्ट्रेस का नाम एड्डी एडम्स है। एड्डी एडम्स नाम की महिला 17 साल की उम्र में चर्च से जुड़ गई थीं। इंटरव्यू के दौरान एड्डी ने बताया कि वह शुरू में नौ सालों तक सेक्स से दूर रहने वालीं एक धार्मिक महिला थी, लेकिन एक्ट्रेस बनने की चाह ने उसे पोर्न इंडस्ट्री तक पहुंचा दिया। अब एड्डी का नाम टॉप पोर्न एकट्रेस में गिना जाता है। गौर करने वाली बात यह है एड्डी का परिवार एक धार्मिक परिवार है, लेकिन उन्हें उसके काम से कोई ऐतराज नहीं है।

एड्डी की परवरिश पैसिफिक नॉर्थवेस्ट में रहने वाले एक धार्मिक परिवार में हुई थी। चर्च से 9 साल तक जुड़े रहने के बाद उन्होंने लॉस एंजेलिस जाकर एक्ट्रेस बनने की कोशिश की। चर्च से निकलने के बाद एड्डी एक्ट्रेस बनने के लिए निकल पड़ी थी, लेकिन जब उनका यह प्लान फेल हो गया तो वह पोर्न इंडस्ट्री के दरवाजे तक जा पहुंची।

मौसम विभाग ने आज फिर जारी किया येलो अलर्ट, इन जगहों में हो सकती है भारी बारिश...

मौसम विभाग ने आज फिर जारी किया येलो अलर्ट, इन जगहों में हो सकती है भारी बारिश...

रायपुर। दक्षिण भारत के अरब सागर में बने सिस्टम के प्रभाव से एक बार फिर से प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। प्रदेश में बने तगड़े सिस्टम की वजह से राजधानी रायपुर समेत कई जगहों में अगले 24 घंटे में झमाझम बारिश हो सकती है।

आज धनतेरस के दिन सुबह से ही आसमान में बदली छाएं हुए है। वहीं शाम को गरज चमक के साथ बारिश के छीटें पड़ सकते है। मौसम वैज्ञानिकों ने मध्य छ्त्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कांकेर राजनांदगांव और बस्तर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। पिछलें दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठंडक भी महसूस की जा रही है।

उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश तथा उससे लगा दक्षिण उड़ीसा पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन चक्रवाती सिस्टम से आने वाले 2-3 दिनों तक हवा में नमी बनी रहेगी। जिससे बाऱिश होगी।

मुख्यमंत्री ने धनतेरस पर नवा रायपुर में राजभवन, मुख्यमंत्री निवास सहित अन्य आवासीय परिसरों का किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने धनतेरस पर नवा रायपुर में राजभवन, मुख्यमंत्री निवास सहित अन्य आवासीय परिसरों का किया भूमिपूजन

हजारों करोड़ के निवेश के बाद भी नवा रायपुर में नहीं बस पाया शहर : मुख्यमंत्री

 मंत्रीगण यहां रहेंगे तो बसेगा शहर:  भूपेश बघेल

 नवा रायपुर अटल नगर में 591.75 करोड़ रूपए की लागत से 24 माह में पूरी होगी यह परियोजना
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धनतेरस के अवसर पर यहां नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-24 में 591.75 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले राजभवन, मुख्यमंत्री निवास, विधानसभा अध्यक्ष निवास, मंत्रीगणों के आवास गृह एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आवासीय परिसर का भूमिपूजन किया। समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मंत्री परिषद् के सदस्यों एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां कि नई राजधानी का शिलान्यास सोनिया गांधी ने वर्ष 2001 में किया था, तब से लेकर अब तक यहां हजारों करोड़ रुपए का पूंजी निवेश हुआ। सड़कें बन गयी, बिजली पानी की व्यवस्था भी हो गई लेकिन शहर अब तक नहीं बस पाया है। उन्होंने कहा कि देश में कई राज्यों में नई विकसित की गई राजधानियों में भी अब तक बसाहट नहीं हो पाई है, इसी तथ्य को ध्यान में रखकर हमने यह फैसला किया है पहले यहां मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री परिषद के सदस्य और सभी वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे, तो धीरे-धीरे शहर बसेगा। छोटे अधिकारी कर्मचारी भी यहां बसेंगे, तो बाजार और अस्पताल भी विकसित होंगे। बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने इस अवसर पर कहा कि हम सब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़वो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं । गांव से लेकर नवा रायपुर राजधानी तक गढऩे का काम हम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बने 19 बरस हो गए हैं लेकिन अब तक यहां निवेश की गई राशि का कितना उपयोग हुआ है, यह हम सब जानते हैं, धनतेरस के पावन अवसर पर आज नवा रायपुर में लगभग 591 करोड़ रुपए की इस परियोजना का भूमि पूजन किया गया है, जिससे यहां शहर बसे। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस आवासीय परियोजना को पूरा करने के लिए अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। जिसे समय सीमा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस टीम के अधिकारी परियोजना के शुरू होने से लेकर इसके पूरा होने तक का कार्य करेंगे, जिससे उनकी जिम्मेदारी भी तय की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव  अमिताभ जैन ने इस आवासीय परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि नवा रायपुर में राज्य स्तरीय प्रशासनिक व्यवस्थाएं एवं चहुंमुखी विकास हेतु नया रायपुर क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में यहां मंत्रालय, सचिवालय एवं विभिन्न विभागों के राज्य स्तरीय कार्यालयों का संचालन हो रहा है। नया रायपुर क्षेत्र की बसाहट में तेजी लाने एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवा रायपुर के सेक्टर-24 एवं सेक्टर-18 में राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, मंत्रीगणों के आवास, वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आवास निर्माण तथा परिसर के अधोसंरचना विकास कार्य किया जाएगा। राजभवन कुल 12.60 एकड़ में विकसित होगा। यहां दरबार हॉल और सचिवालय भवन सहित विभिन्न भवन होंगे। मुख्यमंत्री आवास एवं कार्यालय 7.50 एकड़ में होगा। विधानसभा अध्यक्ष आवास एवं कार्यालय के लिए 3.19 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इसी प्रकार मंत्रीगण व नेता प्रतिपक्ष आवास एवं कार्यालय 1.50 एकड़ में होगा। ऐसे 13 आवास बनाए जाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों हेतु 85 आवास बनाए जाएंगे। प्रत्येक आवास 0.45 एकड़ में निर्मित होगा। इन कार्यों के लिए सेक्टर-24 में 158 एकड़ पर तथा सेक्टर-18 में 64 एकड़ कुल 222 एकड़ भूमि आबंटित की गई है, निर्माण कार्य के लिए 24 माह की समयावधि तय की गई है। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  टी एस सिंहदेव, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंंिडय़ा, राजस्व मंत्री  जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री  गुरु रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल, सांसद  दीपक बैज, छाया वर्मा और  सुनील सोनी, विधायक  मोहन मरकाम,  विकास उपाध्याय, रायपुर के महापौर  प्रमोद दुबे, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवी वर्मा, अपर मुख्य सचिव  सी.के. खेतान और  अमिताभ जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक तथा आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में इस अवसर पर उपस्थित है।
एक्टिवा सवार युवती का मोबाईल छीनकर दो युवक हुये फरार, मामला दर्ज

एक्टिवा सवार युवती का मोबाईल छीनकर दो युवक हुये फरार, मामला दर्ज

एक्टिवा सवार युवती का मोबाइल छीनकर स्कूटी सवार दो लड़के फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर कालोनी पुरानी बस्ती रायपुर निवासी लीपसा कोसरिया 22 वर्ष पिता ओमप्रकाश कोसरिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 24 अक्टूबर को अपनी एक्टिवा से घर जा रही थी इसी दौरान पीछे से आ रहे स्कूटी सवार दो युवक राजधानी अस्पताल के आगे पचपेढ़ी नाका के पास प्रार्थियां के हाथ में रखे वन प्लस मोबाईल फोन एक नग कीमत 20 हजार रुपये को छीनकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 379, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।