रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों की अंतिम मतदाता सूची बुधवार को वार्डों में बांट दी गई है। जो सूची तैयार हुई है, उसके अनुसार राजधानी के 5 वार्डों में अब भी मतदाताओं की संख्या 17 हजार से ज्यादा है। सबसे ज्यादा 17882 वोटर वामनराव लाखे वार्ड-66 में हैं। सबसे कम 6977 मतदाताओं वाले मदर टेरेसा वार्ड-48 है।
वार्ड वार मतदाताओ की संख्या कुछ इस प्रकार है :-
1 वीर सावरकर 14,505
2 जवाहरलाल नेहरु 15070
3 संत कबीरदास 12,298
4 यतियतनलाल 12,330
5 बंजारी माता 15,226
6 अवंति बाई 11,706
7 कुशाभाऊ ठाकरे 17,785
8 पं. मोतीलाल नेहरु 12,964
9 डॉ. अंबेडकर 10,434
10 रानी लक्ष्मीबाई 13,938
11 कालीमाता 10,047
12 महात्मा गांधी 11,912
13 राजीव गांधी 11,961
14 रमण बाई मंदिर 11,649
15 नेताजी बाजारी 12,743
16 वीर शिवाजी14,640
17 ठक्कर बापा 14,208
18 बालगंगाधर तिलक 17,427
19 डॉ कलाम 11,233
20 रामकृष्ण परमहंस 8,106
21 शहीद भगत सिंह 15,294
22 ईश्वरी चरण 9,670
23 शहीद बक्शी 15,557
24 सरदार पटेल 15,547
25 संत रामदास 9,978
26 भामाशाह 15, 596
27 इंदिरा गांधी 13,824
28 हेमू कलाणी 8,430
29 गुरु गोविंद सिंह 12,770
30 शंकर नगर 9,957
31 नेताजी सुभाष 13,209
32 वाल्मीकि 12,613
33 शहीद वीरनारायण 7,386
34 लालबहादुर शास्त्री 9,728
35 पंडित रविशंकर 9,361
36 अब्दुल हमीद 8,635
37 तात्यापारा 14,508
38 शहीद चूडामणि 13,671
39 आत्मानंद 8,726
40 ठाकुर प्यारेलाल 17,153
41 पंडित दीनदयाल 13,636
42 पंडित सुंदरलाल 15,169
43 म. लक्ष्मीनारायण दास 13,041
44 ब्राह्मणपारा 13,338
45 स्वामी विवेकानंद 13,684
46 मौलाना रउफ 15,620
47 सिविल लाइंस 11,286
48 मदर टेरेसा 6,977
49 गुरु घासीदास 14,666
50 रानी दुर्गावती 17,169
51 पंडित विद्याचरण 10,035
52 डॉ. राजेंद्र प्रसाद 15,704
53 जगजीवन राम 9,558
54 कामरेड सुधीर 11,920
55 रविंद्रनाथ टैगोर 11,709
56 अरविंद दीक्षित 15,617
57 भगवती चरण 11,920
58 शहीद पंकज 13,079
59 मोरेश्वरराव गद्रे 16,496
60 चंद्रशेखर आजाद13,072
61 श्यामा प्रसाद 12,703
62 श. राजीव पांडे 12,400
63 ब्रिगेडियर उस्मान 14,201
64 डॉ. विपिन बिहारी 9,540
65 महामाया मंदिर 11,393
66 वामनराव लाखे 17, 882
67 भक्तमाता 12,360
68 खूबचंद बघेल 13,343
69 माधव राव सप्रे 16,529
70 संत रविदास 10,479
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने बोल्ड कैरेक्टर और आइटम नंबर के लिए जानी जाती हैं। लेकिन अब सनी एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। वह जल्द दर्शकों के सामने क्लासिकल डांस करती नजर आएंगी। सनी लियोनी एक डांस शो ‘अभिमन्यु’ में नजर आएंगी, जिसे कथक डांसर संदीप महावीर कोरियोग्राफ कर रहे हैं। अभिमन्यु’ एक तरह का प्ले है, जो ब्रोडवे स्टाइल में किया जाएगा। इसमें कथक और हिप-हॉप डांस का मिश्रण होगा।


अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल
रायपुर, इस बार राज्योत्सव को पिछले वर्षों की तुलना में कुछ खास बनाने की तैयारियों में राज्य सरकार पूरी तरह जुटी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्योत्सव के उद्घाटन के ठीक पहले भूपेश कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। यह बैठक इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि राज्योत्सव में मुख्य अतिथि कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी होगी। राज्योंत्सव के अवसर पर राज्य सरकार के द्वारा कई बड़े ऐलान कर सकती है। जो कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष किया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि प्रदेश में सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी में चुनाव के दौरान अपने जनघोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उनकों ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं इस दौरान की जा सकती है। इन घोषणाओं के पूर्व कैबिनेट की बैठक में इसका अनुमोदन लिया जाना जरुरी होगा। वहीं प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव सुनील कूजुर 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे है, इनकी सेवानिवृत्ति के पश्चात नए मुख्य सचिव की ताजपोशी भी की जानी है। कैबिनेट की बैठक में ही वर्तमान मुख्यसचिव कुजूर को विदाई तथा नए मुख्य सचिव का स्वागत किए जाने की परंपरा पूर्व से ही बरकरार रही है। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो प्रदेश के नए मुख्य सचिव के रुप में आरपी मंडल के नाम पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। फिलहाल सीके खेतान व आरपी मंडल के बीच इस पद को लेकर खीचतान की चर्चा थी।
राज्य सरकार ने श्री कुजूर को सेवा विस्तार दिलाने के लिए जुलाई में ही केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को पत्र लिखा था। इस महीने एक रिमाइंडर भेजा गया, लेकिन केन्द्र सरकार उन्हें एक्सटेंशन देने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोपहर बाद किसी भी समय विधिवत तौर पर नए मुख्य सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी किया जा सकता है।
आरपी मंडल 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य सचिव के तौर पर आरपी मंडल का कार्यकाल 11 महीने का होगा। आरपी मंडल की छवि ईमानदार और भरोसेमंद अधिकारियों में मानी जाती है। इसके अलावा उन्हें परफारमेंस देने वाले अधिकारियों की श्रेणी में भी शामिल माना जाता है।
ट्रक का दो किस्त नहीं पटने पर आरोपी ने ट्रक का फर्जी एग्रीमेंट कर दूसरे को बेंच दिया। घटना की रिपोर्ट खमतराई थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बंजारी नगर रावाभाठा खमतराई निवासी राजकुमार गुप्ता 45 वर्ष पिता स्व. चंद्रदीप गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी ग्राम हाजीपुर थाना हाजीपुर जिला वैशाली बिहार का निवासी है तथा करीबन 20 साल से रावाभाठा में खुद का मकान बना कर रह रहा है दो ढाई साल पहले मैधमा फायनेंस कंपनी शंकर नगर रायपुर से पुराना ट्रक सीजी 04 जे ई 0571 को जो पूर्व में किसी इंन्द्र नील घोष के नाम पर था में 11 लाख 50 हजार रूपये में खरीदा था तथा मुझे प्रतिमाह 21069 रूपये का किस्त देना था मेरे को ब्याज का रकम मिला कर करीबन 17 लाख 74 हजार रूपये देना था वाहन के खरीदने के बाद वाहन को मेरे नाम पर पंजीयन करवाया गया था वाहन आज दिनांक तक भी मेरे नाम पर है माह अगस्त तथा सितंबर को दो किस्त नही दे पाया था दिनांक 27-09-2019 को मै अपने गांव बिहार में था ट्रक को आर के आटो इलेक्ट्रीकल के पास खड़ी थी वहां से मैधमा फायनेंस कंपनी वाले आकर ट्रक को खीचकर ले गये। जब गांव से वापस आया तो पता चला कि विकास कुमार व रफीक अंसारी के द्वारा गाड़ी का फर्जी कागजात बनाकर व फर्जी साइन कर असरफ अंसारी को बेच दिया गया है आरोपियों ने फर्जी हस्ताक्षर तथा अंगूठा लगाकर नोटरी करवाया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अपराध कायम किया है।
प्रदेश के सबसे बड़े लोह इस्पात संयंत्र यानी कि बीएसपी प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है ।
वरिष्ठ आईएएस आरपी मंडल के नए मुख्य सचिव बनने के साथ 9 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में व्यापक फेरबदल कर दिया गया है. राजस्व मंडल के अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी संभाल रहे अजय सिंह को राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष बना दिया गया है. वहीं सी.के. खेतान राजस्व मंडल का अध्यक्ष बना दिया गया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ज़िम्मेदारी संभाल रहे सुब्रत साहू को गृह एवं जेल जैसे महत्वपूर्ण विभागों के साथ-साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ज़िम्मेदारी सौंप दी गई है.



बिलासपुर जिले के तखतपुर मेनसड़क पार कर रहे बच्चे को बस ने मारी ठोकर बच्चे को आइ गम्भीर चोट। वही बस चालक ने बस को तखतपुर थाना में खड़ा कर दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक कुमार लहरें पिता दुकालू राम लहरें उम्र 14 वर्ष निवासी बरदुली अपने बड़े भाई भोला दिलीप के साथ कमाने खाने के लिए बिलासपुर से मेरठ जाने के लिए निकला था। तभी मोड़े मार्ग के पास विवेक कुमार लहरें अपने भाई के लिए गुटका लेने के लिए रोड क्रॉस कर रहा था । तभी बिलासपुर की ओर से आ रही सवारी बस राम श्याम बस ट्रैवल्स सीजी10 जी 0683 का चालक तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बालक विवेक कुमार को ठोकर मार दिया जिससे विवेक के कमर पीठ हाथ व अन्य हिस्से में चोटे आई। उसके भाइयों ने उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए ले जाया गया। वही बस चालक ने बस को सीधा तखतपुर थाना में खड़ा कर दिया वही बस में बैठे सवारी सभी थाना के पास उतरे।
रायपुर,छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रति वर्ष राज्योत्त्सव के समय राज्य अलंकरण पुरुस्कारों की घोषणा करती है इस वर्ष हमारे सूत्रों के मूताबिक इन नामो की घोषणा आज देर शाम तक राज्य सरकार द्वारा की जा सकती है
हम सबसे पहले आपको इन नामो के बारे में बताने जा रहे है देखिये कौन से विभाग के अन्तरगत दिए जाने वाले पुरुस्कारों की सूचि -
कलेक्टर ने दो महीने के चावल भण्डारण-वितरण का आदेश किया जारी
कोरबा जिले के सभी राशनकार्ड धारकों को पात्रतानुसार नवम्बर महीने में ही नवम्बर एवं दिसम्बर दो माह का चावल एक साथ मिल जायेगा। कलेक्टर किरण कौशल ने नवम्बर एवं दिसम्बर माह की चावल का शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में एकमुष्त भण्डारण करके वितरण करने के निर्देश जारी कर दिये हैं। शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चावल भण्डारण के लिये सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये गये हैं। दुकानों में पर्याप्त जगह नहीं होने पर ग्राम पंचायत भवनों, सामुदायिक भवनों या अन्य शासकीय भवनों का चिन्हांकन कर चावल भण्डारण किया जायेगा। उचित मूल्य की दुकानों में भण्डारित खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन भी निगरानी समिति द्वारा होगा। जिसकी पुष्टि खाद्य निरीक्षक एवं सहायक खाद्य अधिकारी करेंगे।
कलेक्टर कौशल ने उचित मूल्य की दुकानों में भण्डारित खाद्यान्न की किसी भी तरह की अफरा-तफरी या व्यपवर्तन पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी जारी किये हैं। जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चावल महोत्सव का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों, निगरानी समिति के सदस्यों एवं कलेक्टर द्वारा नॉमित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष चावल का वितरण होगा। राशनकार्डधारी हितग्राहितयों को वितरित किये गये राशन की सामग्री की मात्रा को उनके राशनकार्ड में भी इन्द्राज किया जायेगा। इसके साथ ही वितरीत सामग्री की पंजी संधारित होगी।
छत्तीसगढ़ में सरकार की पहली प्राथमिकता सभी लोगों को खाद्य सुरक्षा की गारंटी देकर भूख और कुपोषण से मुकाबला करना है। राज्य सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में किए गए घोषणा के अनुरूप राज्य के सभी परिवारों को हर महीने 35 किलो चावल देने का वचन पूरा किया है। राज्य के सभी परिवारों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने 02 अक्टूबर 2019 से सार्वभौम पीडीएस शुरू किया गया है।
शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के मापदंडों के खिलाफ प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में शिक्षक अभी भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक अभी भी निजी और सरकारी स्कूलों में 43 से अधिक शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने प्रशिक्षण लिया ही नहीं है और न ही इसके लिए कोई कोर्स ही किया है, जबकि आरटीई के नियमानुसार अप्रशिक्षित शिक्षकों को 31 मार्च 2015 तक ही प्रशिक्षित कर लेना था। पिछले सालों में राज्य सरकार ने अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित कराने के लिए डीएड और डीएलएड कोर्स भी कराए। इसके बावजूद अभी तक अप्रशिक्षित शिक्षक स्कूलों में जमे हुए हैं। केंद्र सरकार का फरमान था कि 31 मार्च 2019 तक सभी शिक्षकों को प्रशिक्षित करना है।
इसके लिए केंद्र सरकार ने देश भर के अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए डीएलएड (डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन) कोर्स कराया था। निजी और सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को यह कोर्स करना था इसके बाद भी कुछ शिक्षकों ने यह कोर्स नहीं किया। निजी स्कूलों में भी अप्रशिक्षितों के हवाले बच्चों को छोड़ दिया गया है।
आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर जेलों में बंद किए गए बस्तर संभाग व राजनांदगांव जिले के आदिवासियों की रिहाई जल्द हो सकती है| आदिवासियों पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा के लिए बनी विशेष समिति ने आबकारी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों को समाप्त करने की अनुशंसा करने का निर्णय लिया है।
बुधवार को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में हुई विशेष समिति की बैठक में ये निर्णय लिया गया है। बैठक में बस्तर संभाग व राजनांदगांव जिले में आदिवासियों के खिलाफ दर्ज उन प्रकरणों की समीक्षा की गर्ई इनमें से विशेषकर आबकारी एक्ट के तहत दर्ज मामलों पर आज की बैठक में विचार किया गया। आदिवासियों पर आबकारी एक्ट के तहत ऐसे कई मामले दर्ज हैं, जिनमें तय सीमा से अधिक शराब रखने का आरोप है। ज्यादातर आदिवासी इलाकों में लोगों को कानून व नियमों की जानकारी नहीं होती है। इसलिए ऐसे प्रकरणों में उन्हें राहत देने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि आबकारी एक्ट के तहत ऐसे कितने प्रकरण हैं, जिनमें आदिवासियों को रिहा करने की अनुशंसा की जाएगी, इसकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। फिर भी माना जा रहा है कि ऐसे 8 हजार से अधिक प्रकरण होंगे।
छत्तीसगढ़ के चीफ सिकरेट्री सुनील कुजूर आज शाम 5 बजे रिटायर हो जाएंगे। इससे पहले सरकार को नए सीएस का ऐलान करना होगा। हालांकि, पूरी संभावना है कि नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा आज दोपहर बाद ही की जाएगी।






.jpg)












.jpg)


