BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
अधिक अपराध पर संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ होगी कार्रवाई : ताम्रध्वज

अधिक अपराध पर संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ होगी कार्रवाई : ताम्रध्वज

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक

प्रदेश के गृह, जेल, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में गृह विभाग सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त रूप से बैठक ली। गृहमंत्री साहू ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों को आसानी से पुलिस प्रशासन का सहयोग मिले इसके लिए जिले की पुलिस चौकी एवं थानों का परिसीमन करें। उन्होंने कहा कि जिन पुलिस चौकी का थाना के लिए उन्नयन किया जाना है, उसकी सूची उपलब्ध कराएं। इसके अलावा जहां नये थाने खोले जाने है, उनके भी प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने जिले में हो रहे अपराधों जैसे गांजा, अवैध शराब, नशा, सट्टा को कम करने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महासमुन्द विधायक विनोद चन्द्राकर, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव एवं सरायपाली विधायक किस्मतलाल नन्द विशेष रूप से उपस्थित थे।

 गृहमंत्री साहू ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जिस थानों के अंतर्गत जुआ, सट्टा सहित नशा एवं अन्य अपराध अधिक होने की सूचना मिलेगी, वहां के संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में नशे पर प्रतिबंध लगाने के लिए कार्रवाई करें। उन्होंने पुलिस वालों के कार्यों की अधिकता को देखते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक तनाव को दूर करने तथा सेहत को ध्यान में रखकर उन्हें योगा एवं तनाव प्रबंधन के कोर्स कराने के लिए कहा, ताकि उनके मानसिक तनाव दूर हो सके। साथ ही पुलिस परिवार के महिलाओं तथा बच्चों के पढ़ाई-लिखाई, स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। महिलाओं के स्व-सहायता समूह बनाकर सिलाई-कढ़ाई, बुनाई इत्यादि का प्रशिक्षण भी दिलाया जाए। शहर में यातायात कन्ट्रोल के लिए यातायात पुलिस वालो के लिए चौक-चौराहों पर शेड निर्माण करे, जिससे कि वे सुरक्षित रहकर ड्यूटी कर सके। उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस आवास की व्यवस्था के लिए नये आवास निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाकर देने को कहा है। इसके अलावा मरम्मत योग्य पुराने आवासों का मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस विभाग के कर्मचारियों के कल्याण के लिए विकासखण्डों में पुलिस पेट्रोल पम्प खोलने के लिए जगह का चिन्हांकन करें। थानों में महिलाओं के दहेज, टोनही, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों पर किए गए अत्याचार के संबंध में शिकायत आने पर उनकी अच्छी तरह से तस्दीक करें, फिर कार्रवाई करें।
 
सड़कों के गड्ढे का भराव प्राथमिकता से कराएं
 
बैठक में गृहमंत्री साहू ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के कार्यां की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में प्राथमिकता के अनुरूप सड़कों के गड्ढे भराव का कार्य कराएं। सड़क मरम्मत प्रारंभ कराएं तथा नये सड़कों एवं पुल-पुलियों के लिए प्रस्ताव बनाकर शीघ्र प्रेषित करें, ताकि उन्हें बजट में शामिल कर स्वीकृति दी जा सके। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिन सड़कों का मरम्मत या नये सड़क निर्माण कार्य करने की कार्रवाई की जा रही है, उनकी जानकारी संबंधित विधायकों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ऐसे ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर दुर्घटना रोकने के लिए ठोस उपाय करें। इस संबंध में लोक निर्माण के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों के गड्ढे भराने का कार्य कराए जा रहे है तथा मरम्मत के कार्य भी हो रहे है। इस अवसर पर कलेक्टर सुनील कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रवि मित्तल, लोक निर्माण विभाग रायपुर के अधीक्षण अभियंता  एम.एल.उइके सहित पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। 
 आरोपी शिक्षक ने पीडि़ता से दुष्कर्म के बाद उसकी बहन से अनाचार करने की धमकी दी, मामला दर्ज

आरोपी शिक्षक ने पीडि़ता से दुष्कर्म के बाद उसकी बहन से अनाचार करने की धमकी दी, मामला दर्ज

शिक्षक जैसे पवित्र कार्य को करने वाले गुरु से ज्ञान का प्रकाश फैलाने की उम्मीद होती है लेकिन जब शिक्षक ही दुष्कर्म जैसे कर्मों का आरोपी हो तो समाज का विश्वास इस पवित्र कार्य को करने वाले व्यक्ति के प्रति नहीं रह जाता। ऐसा ही एक मामला आरंग थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है जहां 25 वर्षिया छात्रा के साथ आरोपी शिक्षक रमन शर्मा ने 11 अप्रैल 2018 को 12वीं के बच्चों को पढ़ाने के बहाने बुलाकर अपने किराये के मकान में पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया। अपमान से आहत पीडि़ता ने घर के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जिसे घर वालों के प्रयास से बचाया गया। उक्त मामले में पीडि़ता द्वारा 11 अप्रेल को ही आरंग थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी गई। पुलिस द्वारा आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी पुलिस की पकड़ से फरार होकर चार माह बाद 13 जुलाई 2018 को जमानत पर हाईकोर्ट से छूटा। हाईकोर्ट पहुंचकर जमानत के लिए आवेदन लगाया जिस पर न्यायालय द्वारा आरोपी को जमानत दी गई। जमानत पर छूटने के उपरांत आरोपी द्वारा तीन अगस्त 2018 को जब पीडि़ता सब्जी लेने गई थी खुलेआम रास्ता रोककर धमकी देते हुए पीडि़ता को केस वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए कहा कि केस वापस नहीं लेने पर अब तेरी बहन के साथ रेप करूंगा। उक्त मामले पर पीडि़ता ने पुन: थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने धारा 294 एवं 506 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी रमन शर्मा ने पीडि़ता को खुलेआम धमकाते हुए कोर्ट से मामला वापस नहीं लेने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरंग थाना द्वारा उक्त मामले के संबंध में विवेचना जारी है।
 बस्तरवासियों के लिए कामधेनु से कम नहीं है महुआ वृक्ष

बस्तरवासियों के लिए कामधेनु से कम नहीं है महुआ वृक्ष

टोरा तेल के माध्यम से भी महुआ प्रदान करता है ग्रामीणों को रोजगार
 
बस्तर में महुआ का उत्पादन पिछले सैकड़ों वर्षों से हो रहा है और महुआ ऐसा वृक्ष है जो यहां के ग्रामीणों के लिए कामधेनु के समान है। महुआ से ग्रामीण खाद्य पदार्थ प्राप्त तो करते ही हैं। इसके अलावा बस्तर में इसका उपयोग मद्य बनाने के लिए करते हैं। वहीं सर्वाधिक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि इसके बीजों से भी तेल निकालने से यहां के ग्रामीणों को अतिरिक्त रोजगार व आय की प्राप्ति हो जाती है। इस तेल का उपयोग दिपावली में मिट्टी के दीपों को प्रकाशवान करने के लिए किया जाता है। 

महुआ के बीजों को यहां टोरा कहा जाता है और यह टोरा या महुआ तेल को सबसे शुद्ध व प्राकृतिक रूप से उत्तम तेल के रूप में जाना जाता है। पिछले सैकड़ों वर्षों से बस्तर के ग्रामीण इस तेल से दिपावली के पर्व में भरे हुए तेल के दीप जला कर न केवल अपने घरों को प्रकाशवान करते हैं वरन लोगों के घरों को भी प्रकाशवान होने में सहायक हो रहे हैं। यह विडंबना है कि बस्तर में पूर्व में महुआ वृक्षों की संख्या अधिक थी और आसानी से यह टोरा तेल अल्प मूल्य में उपलब्ध हो जाता था, लेकिन बीते वर्षों में इस कामधेनु वर्ष पर ही ऐसी कुल्हाडिय़ां चली की आज इस टोरा तेल की भी कीमत बढ़ गई है। जिससे अब दूसरे तेलों का भी दिये जलाने में उपयोग होने लगा है। 
इस संबंध में यह भी विशेष तथ्य है कि स्थानीय मंडी सहित अन्य मंडियों में प्रतिवर्ष लगभग 75 हजार च्ंिटल महुआ तथा 45 हजार च्ंिटल से अधिक टोरा का कारोबार होता है। टोरा तेल का उपयोग ऊंची कीमत पर बिकने वाले साबुन बनाने के उद्योग में होता है और इस तेल का स्थानीय ग्रामीण खाद्य तेल के रूप में भी उपयोग करते हैं और इसे औषधी के रूप में भी प्रयुक्त किया जाता है। 
पिता की हैवानियत, अपने दो मासूम बच्चों की गला दबाकर की हत्या

पिता की हैवानियत, अपने दो मासूम बच्चों की गला दबाकर की हत्या

लाश को कुएं में फेंका

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के पचेपडी क्षेत्र में एक हैवान पिता ने गहरी नींद में सो रहे अपने दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। पिता ने गला दबाकर दोनों बच्चों की हत्या की, फिर शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के सोनसरी गांव में रहने वाले दशरथ विश्वकर्मा ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने 10 वर्षीय बेटे सुमित और 8 साल की बेटी आशा का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई, फिर उसने उनके शव को कुएँ में फेंक दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों का शव कुएं से निकाल लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही आरोपी दशरथ विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, आखिर ऐसा क्या हो गया था, कि उसने अपने दोनों मासूम बच्चो को मौत के घाट उतार दिया।
 बोलने वाली मैना के संवर्धन के सभी दावे खोखले साबित हुए

बोलने वाली मैना के संवर्धन के सभी दावे खोखले साबित हुए

स्थानीय वन विद्यालय स्थित बोलने वाली मैना के बड़े पिंजरे में इस समय एक मोरनी को रखा गया है और मैना के दो बच्चों को एक छोटे से पिंजरे में ही रखा गया है। इस प्रकार बोलने वाली मैना के संवर्धन के प्रति जितने दावे वन विभाग द्वारा किए गए थे वे सभी खोखले सिद्ध हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार इन मैना के बच्चों को करीब दो वर्ष पूर्व जंगल से पकड़कर यहां लाया गया था और अब बच्चे व्यस्क हो चुके हैं, लेकिन सोनू-मोनू नाम के इन बच्चों को अभी तक बड़ा आवास उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। 


उल्लेखनीय है कि इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों की उदासीनता स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रही है। स्थानीय वन विद्यालय में जो गीदम मार्ग पर स्थित है वहां ये मैना के बच्चे छोटे से आवास में ही निवास कर रहे हैं, जबकि इनके लिए बड़े आवास की आवश्यकता होती है। बड़ा पिंजरा इस समय वन विद्यालय परिसर में करीब 20 लाख रूपए की लागत से निर्मित हुआ था। वर्तमान में अभी एक मैना और एक मोरनी इस पिंजरे में रह रहे हैं। कोटोमसर के जंगलों से मैना के इन बच्चों को पकड़कर यहां रखा गया था। जिस छोटे पिंजरे में इन्हें रखा गया है आज भी वे इसी पिंजरे में निवास कर रहे हैं। अब यह उस समय के बच्चे बड़े हो चुके हैं और उन्हें बड़े पिंजरे में रखे जाने की आवश्यकता है, लेकिन कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक ने इस संबंध में कोई सकारात्मक उत्तर नहीं दिया जिसके कारण स्पष्ट रूप से वन विभाग की लापरवाही और उदासीनता झलक रही है।
केबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद के निर्णय, पार्षद के लिए  आयु सीमा 21 वर्ष

केबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद के निर्णय, पार्षद के लिए आयु सीमा 21 वर्ष

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरूवार को उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नानुसार निर्णय लिए गए हैं। 
 
निर्णयों में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम (संशोधन) अध्यादेश, 2019 एवं छत्तीसगढ़ नगर पालिका (संशोधन) अध्यादेश, 2019 का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत महापौर/अध्यक्षों का निर्वाचन अप्रत्यक्ष रीति से होगा। जिसमें निर्वाचित पार्षदों के द्वारा निर्वाचित पार्षदों में से महापौर/अध्यक्षों का निर्वाचन किया जाएगा। चुनाव दलीय आधार और मतपत्र से होगा। पार्षद निर्वाचन के लिए आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष तय है। 
 
राज्य की नवीन औद्योगिक नीति 2019-24 का अनुमोदन किया गया। जो आगामी एक नवंबर से 31 अक्टूबर 2024 के लिए लागू होगी। आपसी सहमति से भूमि क्रय नीति, 2016 में संशोधन का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत आपसी सहमति से ग्रामीण क्षेत्रों में अर्जित की जाने वाली भूमि एवं उस भूमि पर स्थित स्थावर परिसंपत्तियों के मूल्य की मुआवजा राशि को दो गुना से बढ़ाकर 4 गुना किया गया है। 
 
राज्य के शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकायों द्वारा निर्मित दुकानों के किराए में कटौती का निर्णय लिया गया। जिससे करीब 3 हजार हितग्राही लाभान्वित होंगे। पूर्व में इन दुकानों का किराया स्वीकृत प्रीमियम राशि का 7.2 प्रतिशत अधिकतम था जिसे घटाकर ऑफसेट प्राइस के 2 प्रतिशत पर सीमित किया गया। इससे निकाय क्षेत्रों में खाली दुकानों की नीलामी उचित मूल्य पर संभव हो सकेगी साथ ही निकायों की आय में भी वृद्धि होगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।
 
मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के गठन आदेश की कंडिका-3(5) में संशोधन का अनुमोदन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा के अध्यक्ष को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
 
विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित 14 प्रकरणों को जनहित में न्यायालय से वापस लेने का निर्णय लिया गया।
 
वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए संचालित मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के स्थान पर वर्ष 2019-20 में ''तीरथ बरत योजना''का संचालन करने एवं इसके लिए कोष में संचित 8.65 करोड़ रूपए तथा आगामी अनुपूरक बजट में 10 करोड़ रूपए के बजट प्रावधान का निर्णय लिया गया। भारतीय वन सेवा (संवर्ग) नियम 1966 के नियमों के तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक वेतनमान में दो अस्थायी संवर्गीय पदों का दो वर्ष के लिए सृजन का निर्णय लिया गया।  
 
छत्तीसगढ़ के रहने वाले तथा छत्तीसगढ़ में शहीद हुए सी.आर.पी.एफ. के आरक्षक  शहीद नीरज शर्मा के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण उनके छोटे भाई सूरज शर्मा को जिला बल में आरक्षक (सामान्य) पद पर विशेष नियुक्ति का निर्णय लिया गया।
 
सविता दास वैष्णव अनिवार्य सेवानिवृत्त निरीक्षक को पुन: सेवा में बहाल किए जाने का निर्णय लिया गया। राज्य शासन के विभिन्न विभागों में अपलेखित भण्डार को नीलाम करने हेतु ऑनलाईन आक्शन का विकल्प करने हेतु भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम एमएसटीसी लिमिटेड को नामांकन के आधार पर अधिकृत करने का निर्णय लिया गया।
पुराने विवाद के चलते ,किशोरी को चार लोगों ने मिलकर पीटा

पुराने विवाद के चलते ,किशोरी को चार लोगों ने मिलकर पीटा

कुसमुंडा थाना क्षेत्र के बाजार दफाई में एक किशोरी को चार लोगों ने मिलकर पीटा। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बाजार दफाई निवासी काजल वैष्णव ने पुलिस से शिकायत की है कि पुराने विवाद को लेकर बाजार दफाई में ही रहने वाले अंजली बैरागी, कविता वैष्णव, सूरज और मोमबाई ने पहले विवाद किया फि र मारपीट की। घटना को देखकर छुड़ाने पहुंचे किशोरी के पिता सरोज वैष्णव और माता रानू वैष्णव के साथ भी मारपीट की। है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई की है।
एक युवक के पास से पुलिस ने किया,420 ग्राम गांजा जब्त

एक युवक के पास से पुलिस ने किया,420 ग्राम गांजा जब्त

कुसमुंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक धरमपुर दुर्गा पंडाल दशहरा मैदान के पास गांजा बेचने के लिए घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और चुनचुनी कॉलोनी आदर्श नगर निवासी 32 वर्षीय हरिप्रसाद किशोर को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसके पास से 420 ग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसे वह बेचने के लिए क्षेत्र में घूम रहा था। आरोपी के खिलाफ 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 

अवैध रूप से शराब रखने के जुर्म में तीन गिरफ्तार,  35 पाव देशी व अंग्रेजी शराब एवं 4 अद्धी देशी जब्त

अवैध रूप से शराब रखने के जुर्म में तीन गिरफ्तार, 35 पाव देशी व अंग्रेजी शराब एवं 4 अद्धी देशी जब्त

रायपुर। आजाद चौक व सेज बहार थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब के साथ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 35 पाव देशी व अंग्रेजी व 4 अद्धी शराब जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आजाद चौक थाना पुलिस ने 24 अक्टूबर को बगीचापारा रामकुंड में अमर सिंह निर्मलकर 65 वर्ष पिता टापलाल निर्मलकर को गिरफ्तार कर उसके पास से 29 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। वहीं सेजबहार थाना क्षेत्र में बाजार चौक सिवनी के पास कृष्णा पटेल 27 वर्ष पिता दुलाल पटेल को गिरफ्तार कर उसके पास 6 पाव देशी शराब जब्त किया गया है व राजा तालाब सिवनी सेजबहार में राजू साहू 35 वर्ष पिता स्व. राजी साहू को गिरफ्तार कर आरोपी के पास से 4 अध्धी देशी शराब जब्त किया गया है। अवैध रूप से शराब रखने के जुर्म में तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34-1 की तहत कार्रवाई किया गया है। 
अलग-अलग थाना क्षेत्र में जुआ खेलते 19 जुआरी गिरफ्तार

अलग-अलग थाना क्षेत्र में जुआ खेलते 19 जुआरी गिरफ्तार

नगदी 14 हजार 8 सौ 65 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त 

दीपावली के आगमन होते ही राजधानी में अलग-अलग थाना क्षेत्र में जुआरियों द्वारा जुआ का फड़ लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर 19 जुआरियों को गिरफ्तार कर 14 हजार 8 सौ 65 रुपये नगदी एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तेलीबांधा में पानी टंकी के नीचे जुआ खेलते पाए जाने पर भगत धीवर 27 वर्ष पिता राजू धीवर एवं अन्य दो जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 हजार 75 रुपये जब्त किया है। 

इसी तरह खमतराई थाना पुलिस ने उरकूरा सक्ति पारा में दौलतराम साहू 38 वर्ष पिता स्व. मजीर साहू एवं अन्य तीन जुआरियों को जुआ खेलते पाए जाने पर गिरफ्तार कर उनके पास से 2 हजार 4 सौ 70 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। वहीं उरला थाना क्षेत्र में दुर्गा नगर 

बीरगांव के पास जुआ खेलते पाये जाने पर कन्हैया निषाद 35 वर्ष पिता विष्णु निषाद एवं अन्य चार जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 हजार 2 सौ 40 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया गया है व सेज बहार  थाना क्षेत्र में राजा तालाब सिवनी के पास जुआ खेलते पाये जाने पर रोहित पाल 30 वर्ष पिता विश्राम पाल एवं अन्य तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास 1 हजार रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया गया है। वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बेहरा कालोनी पंडरी में जुआ खेलते पाये जाने पर रामकुमार साहू 56 वर्ष पिता सावत राम साहू एवं अन्य दो जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 3 हजार 80 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया गया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई किया गया है। 
जिद्दी दाग को बर्तनों से साफ करने के नैचुरल तरीके

जिद्दी दाग को बर्तनों से साफ करने के नैचुरल तरीके

हर महिला को पसंद है कि उसके रसोई  के बर्तन हमेशा चमकते रहें, लेकिन अगर बर्तन जल जाता है तो, उसे साफ करने में दिक्कत आती हैं। आज हम आपको बर्तन को साफ करने के तरीके बताएंगें। इससे आपको अपने बर्तन चमकदार बनाने में आसानी होगी।


प्याज का प्रयोग-
एल्यूमीनियम के जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए उसमें एक प्याज डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर बर्तन धोने के पाउडर से साफ करें।

नींबू प्लास्टिक कंटेनर को बहुत ही अच्छे से साफ करने और उसमें से बदबू दूर करने के लिये फ्रेश नींबू का प्रयोग करें। नींबू के छिलके से कंटेनर को रगड कर साफ करें। इससे दाग हल्के और धीरे-धीरे साफ हो जाता है।
बेकिंग सोडा बरतन में 10-15 मिनट के लिए बेकिंग सोडा भिगो कर रखें दें। फिर सोडे को गोलाई में रगडे। इससे आपका एकदम साफ हो जाएगा।

बर्तनों के दाग-धब्बे साफ करने के लिए आप दही का इस्तेमाल अच्छा होता है। अगर बर्तनों पर कडा और जिद्दी दाग है और आप के पास वाइन है तो उससे बर्तन को आसानी से साफ किया जा सकता है।
सेहत और सुंदरता से जुड़ीं कई समस्याओं में कारगर है लौकी के छिलके, आप भी जानिए कैसे?

सेहत और सुंदरता से जुड़ीं कई समस्याओं में कारगर है लौकी के छिलके, आप भी जानिए कैसे?

लौकी की सब्जी चाहे आपको खाने में पसंद नहीं हो, लेकिन इसके छिलके में सेहत और सौन्दर्य समस्याओं से राहत देने वाले गुण मौजूद होते हैं, उन्हें जानने के बाद जब भी आप बाजार जाएंगे, लौकी जरूर खरीद कर लाएंगे। आइए, जानते हैं लौकी के छिलके में कौन से 3 औषधीय गुण होते है –


सनबर्न या टैनिंग - आपको यह जानकर हैरानी होगी, लेकिन लौकी के छिलके का प्रयोग धूप से झुलसी एवं काली हो चुकी त्वचा के लिए बेहद फायदमंद साबित हो सकता है। इसके लिए बस इन छिलकों का पेस्ट बनाना है, और त्वचा पर लगाकर रखना है और फिर धो लेना है।

गर्माहट व जलन - अधिक गर्मी के कारण त्वचा एवं पैर के तलवों में जलन होने लगती है, जिससे बचने के लिए लौकी के छिलकों का प्रयोग किया जा सकता है। इन छिलकों को त्वचा पर रगडऩे से राहत मिलती है।

बवासीर - बवासीर या पाइल्स की समस्या होने पर भी लौकी के छिलके फायदेमंद है। इन छिलकों को सुखाकर पाउडर बना लें और इसे रोजाना ठंडे पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करें। जल्द राहत मिलेगी।
 
 महापौर परिषद की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर हुई चर्चा

महापौर परिषद की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर हुई चर्चा

भिलाई महापौर परिषद की बैठक महापौर देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई एवं कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर महापौर परिषद के सदस्यों द्वारा चर्चा की गई| जोन क्रमांक 6 रिसाली द्वारा लाए गए प्रस्ताव आजाद मार्केट चौक रिसाली को संस्था लाइफ केयर स्कैन सेंटर ओम परिसर, आर्य नगर दुर्ग को सौंदर्यीकरण एवं संचालन के लिए दिए जाने पर महापौर परिषद द्वारा चर्चा की गई! बता दें कि लाइफ केयर स्कैन सेंटर ओम परिसर द्वारा आजाद मार्केट चौक रिसाली के पास शहीद चौक, योगा चौक, स्वच्छता चौक एवं महतारी चौक के सौंदर्यीकरण एवं संचालन स्वयं के व्यय से किए जाने के लिए मांग प्रस्तुत किया है जिस पर महापौर परिषद ने नियम शर्तों के साथ संचालन एवं संधारण का जिम्मा दिए जाने पर सहमति व्यक्त की है! महापौर श्री यादव ने कहा कि इसी तरह पीपीपी, विज्ञापन आधारित तथा स्वयं के व्यय से कोई कार्य करने का इच्छुक हो तो जोन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं जिस पर कार्यवाही की जावेगी| इसके अतिरिक्त महापौर परिषद की बैठक में कोसा नाला रेलवे स्टेशन के समीप स्थित साइकिल स्टैंड, पावर हाउस इंदिरा मार्केट रेलवे स्टेशन के समीप स्थित साइकिल स्टैंड, वार्ड क्रमांक 6 चिंगरी पारा कमला मेडिकल के सामने साइकिल स्टैंड हेतु पार्किंग, वार्ड क्रमांक 4 संजय नगर मैदान में साइकिल स्टैंड हेतु पार्किंग, वार्ड क्रमांक 4 सर्कस मैदान में साइकिल स्टैंड हेतु पार्किंग, वार्ड क्रमांक 6 अकाश गंगा गार्डन में साइकिल स्टैंड हेतु पार्किंग का संचालन महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित करने पर महापौर परिषद द्वारा चर्चा की गई तथा पावर हाउस बस स्टैंड के सामने स्थित साइकिल स्टैंड के लिए महिला स्व सहायता समूह के द्वारा दरें प्रस्तुत नहीं करने पर पूर्व ठेकेदार से समानुपातिक राशि जमा कराने की अनुमति के संबंध में चर्चा की साथ ही संचित निधि से राशि आहरण के संबंध में लेखा विभाग द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा की गई! जीई रोड स्थित उद्यान मे गढ़ कलेवा के तर्ज पर छत्तीसगढ़ी व्यंजन/नाश्ता केंद्र खोले जाने के प्रस्ताव पर महिला समिति तथा महिला कमांडो को शामिल करते हुए नियमों में आंशिक संशोधन के साथ रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित करने पर महापौर परिषद द्वारा सहमति व्यक्त की गई|निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण हेतु लेआउट प्लान तैयार करने हेतु कंसलटेंट नियुक्त करने तथा वार्ड क्रमांक 27 घासीदास नगर थाना चौक से नंदनी रोड तक मार्ग सीमेंट्रीकरण कार्य एवं नाली निर्माण कार्य के स्थल परिवर्तन पर चर्चा हुई| भिलाई क्षेत्र अंतर्गत 66 एमएलडी जल शोधन संयंत्र नेहरू नगर से डबरा पारा चौक तक विज्ञापन हेतु स्वयं के व्यय से यूनीपोल निर्माण एवं विज्ञापन के माध्यम से व्यय की वसूली करने का कार्य, कामकाजी महिला हॉस्टल निर्माण योजना हेतु सहमति पत्र तथा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत भारत सरकार द्वारा जारी वाटर प्लस एवं स्टार रेटिंग हेतु दावा आपत्ति के प्रस्ताव पर भी महापौर परिषद द्वारा चर्चा की गई! महापौर परिषद की बैठक में महापौर परिषद के सदस्य नीरज पाल, लक्ष्मीपति राजू, सूर्यकांत सिन्हा, दिवाकर भारती, जोहन सिन्हा, सुभद्रा सिंह, केशव बंछोर, नरेश कोठारी, दुर्गा प्रसाद साहू, सुशीला देवांगन, सदीरन बानो तथा अधीक्षण अभियंता आरके साहू, उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं टीपी लहरें, जोन आयुक्त एवं विभाग प्रमुख आदि मौजूद रहे|
रायपुर एअरपोर्ट में पार्किग शुल्क की नयी दरे तय ,जाने किसे कितने रुपए लगेंगे....

रायपुर एअरपोर्ट में पार्किग शुल्क की नयी दरे तय ,जाने किसे कितने रुपए लगेंगे....

रायपुर स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा रायपुर में दिनाक 28 अक्टूबर 2019 से नयी पार्किग शुल्क की दर लागु हो जायेगी जिससे अब कार की पार्किंग के लिए सिर्फ २० रूपये शुरुवाती आधे घंटे के लिए लगेंगे

अब किसे कितने रुपये देने होंगे जानिये

 

 

सरकार ने किया 66 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों को दीवाली पूर्व वेतन और एरियस का भुगतान,बाकी बचे पेमेंट 2 दिन में हो जाएंगे पूरे..

सरकार ने किया 66 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों को दीवाली पूर्व वेतन और एरियस का भुगतान,बाकी बचे पेमेंट 2 दिन में हो जाएंगे पूरे..

रायपुर| छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। ट्रेजरी का सर्वर डाउन होने के बाद अब इसे ठीक कर लिया है। पेंशन एवं कोषालय के संचालक महादेव कावरे गुरुवार को रायपुर कोषालय ऑफिस का निरीक्षण करने पहुंचे यहां उन्होंने अधिकारियों को 2 दिनों में सभी कर्मचारियों के वेतन और सातवां वेतनमान का एरियर भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आईएएस महादेव कावरे ने बताया कि पूरे राज्य में सभी जिला कोषालय एवं डीडीओ को निर्देशित किया गया है कि इसका पालन करें । अबतक लगभग 66% कर्मचारियों को भुगतान भी कर दिया गया है। इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है कल तक सभी कर्मचारियों को भुगतान हो जाएगा।


गौरतलब है कि ट्रेजरी का सर्वर डाउन होने की वजह से कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो पाएगा ऐसी खबर आ रही थी। लेकिन पेंशन एवं कोषालय के संचालक महादेव कावरे और उनकी टीम ने इसे कर दिखाया। इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के अनुरूप 25 तारीख तक सभी कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन और सातवें वेतनमान का एरियस का भुगतान कर दिया जाएगा।
 टीम इंडिया का ऐलान बांग्लादेश सीरीज के लिए ; शिवम दुबे पहली बार टी-20 टीम में, सैमसन को 4 साल बाद मौका

टीम इंडिया का ऐलान बांग्लादेश सीरीज के लिए ; शिवम दुबे पहली बार टी-20 टीम में, सैमसन को 4 साल बाद मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत-बांग्लादेश टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया। ऑलराउंडर शिवम दुबे को टी-20 में पहली बार मौका मिला, जबकि केरल के संजू सैमसन की चार साल बाद वापसी हुई। बीसीसीआई ने विराट कोहली को आराम देते हुए रोहित शर्मा को टी-20 टीम का कप्तान बनाया।

भारत का अपनी घरेलू जमीन पर पहला टी-20 दिल्ली में 3 नवंबर को, दूसरा टी-20 7 नवंबर को गुजरात के राजकोट और महाराष्ट्र के नागपुर में तीसरा टी-20 10 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद पहला टेस्ट इंदौर में 14 से 18 नवंबर के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट कोलकाता में 22 से 26 नवंबर के बीच होगा।

गांगुली टीम की जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं

चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछला टेस्ट खेल चुके शहबाज नदीम को टीम से बाहर कर दिया। इनके अलावा चोट से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को किसी भी टीम में शामिल नहीं किया गया। कोहली ने कहा, ‘‘पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बहुत क्रिकेट खेली है। वे टीम की जरूरतों को अच्छी तरह से समझते हैं।’’

संजू ने एकमात्र टी-20 2015 में खेला था
हार्दिक पंड्या पीठ की चोट के चलते टीम से बाहर हैं। उनका लंदन में इलाज चल रहा है। बीसीसीआई ने उनकी जगह ऑलराउंडर शिवम को टी-20 टीम में शामिल किया। वहीं, केरल के बल्लेबाज संजू ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में रिकॉर्ड 212 रन की पारी खेली थी। वे काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं, जिसे देखते हुए उन्हें मौका मिला है। संजू ने अपना एकमात्र अंतरराष्ट्रीय टी-20 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था, जिसमें 19 रन बनाए थे।

टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा और ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, शुभमन गिल।

टी-20: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर।

शेख हसीना कोलकाता टेस्ट देखने आएंगी
ईडन गार्डन में होने वाले दूसरे टेस्ट को देखने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी आएंगी। सौरव गांगुली के मुताबिक, वे ईडन गार्डन में घंटी बजाकर टेस्ट शुरू होने का संकेत देंगी। बीसीसीआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित करेगा।

अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में आज समाज कार्य विभाग द्वारा हुआ सेमिनार

अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में आज समाज कार्य विभाग द्वारा हुआ सेमिनार

 ‘’ हेल्प-लाइन नम्बरों से पाएं तत्काल मदद”’

रायपुर. अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में आज समाज कार्य विभाग द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें सखी सेंटर (हेल्प-लाइन नम्बर-181) की मुख्य प्रबंधक मनीषा दत्ता और केंद्र प्रभारी प्रीति पाण्डेय तथा हेल्प लाइन नम्बर -104 केंद्र के प्रभारी राजू पाण्डेय ने अपने केन्द्रों द्वारा उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई.  

 

मनीषा दत्ता ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी को हेल्प-लाइन नम्बर-181 की जानकारी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर प्रकार के शोषण और अत्याचार से खुद को बचाने के लिए जागरूक होना जरुरी है. इसी केंद्र की प्रभारी प्रीति पाण्डेय ने बताया कि देश का पहला सखी सेंटर रायपुर में शुरू किया गया है. इस केंद्र में अब तक महिलाओं से सम्बंधित करीब साढ़े तीन हजार प्रकरण दर्ज किये जा चुके हैं, जिनमें से लगभग पचहत्तर फ़ीसदी प्रकारणों का निवारण हो चुका है. वहीँ, हेल्प लाइन नम्बर -104 केंद्र के प्रभारी राजू पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों के लिए परामर्श पाने की खातिर कोई भी व्यक्ति किसी भी समय इस नम्बर पर संपर्क कर सकता है.  

 

कार्यक्रम में स्वागत भाषण करते हुए महाविद्यालय के डायरेक्टर डा वी.के. अग्रवाल ने कहा कि समाज सेवा मनुष्य होने का मूल धर्म है. हम सभी को अपने स्तर पर इसे जरुर अपनाना चाहिये. प्राचार्य डा. युलेंद्र कुमार राजपूत ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि सभी वक्ताओं ने जो कीमती जानकारी दी है, उसका अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि महिलाओं सहित सभी की मदद हो सके. महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने भी सभी वक्ताओं को उनके प्रेरक उद्बोधन के लिए साधुवाद दिया. कार्यक्रम का संचालन समाज-कार्य विभाग की समन्वयक प्रो. कविता अग्रवाल ने किया. उन्होंने आगामी 31 अक्टूबर को मनाए जाने वाले कौमी एकता दिवस के लिए सभागार में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई. इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों के प्राध्यापक और विधार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए.

 निर्मित गौठानों में परंपरा अनुसार होगा गोवर्धन पूजा का आयोजन- तूलिका

निर्मित गौठानों में परंपरा अनुसार होगा गोवर्धन पूजा का आयोजन- तूलिका

ग्राम गौठान समितियों के गठन और औपचारिक रूप से गौठान भी सौंपे जाएंगे

बैकुण्ठपुर। कोरिया जिले के सभी निर्मित गौठानों में आगामी गोवर्धन पूजा के अवसर पर पारंपरिक ढंग से गौ-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में राज्य शासन के निर्देशानुसार ग्राम गौठान समितियों का गठन भी कर उन्हे औपचारिक रूप से गौठान की जिम्म्ेादारी भी सौपी जाएगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी तूलिका प्रजापति ने बताया कि राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि ग्राम गौठान समितियों का गठन किस तरह से किया जाना है और ग्राम पंचायत के प्रभावी व्यक्ति से लेकर शासकीय सेवक तक सभी को उस समिति में किस तरह जिम्मेदारी दी जानी है। यह कार्यवाही तय समय सीमा में करने के लिए कलेक्टर कोरिया  डोमन सिंह ने बैठक लेकर सभी को निर्देशित कर दिया है। उन्होने इस संबंध में बताया कि गोवर्धन पूजा दीपावली के बाद ग्रामीण क्षेत्रों का एक प्रमुख त्योहार है जब किसान अपने पालतू पशुओं की साफ सफाई कर उनका पूजन करते हैं और उन्हे गुड़ खिचड़ी हरा चारा आदि खिलाते हैं। इस दिन सभी गौठानों में दीप प्रज्ज्वलन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


गोवर्धन पूजा के दिन गांव में निर्मित गौठानों के साफ सफाई के साथ पारंपरिक गौपूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कलेक्टर कोरिया  डोमन सिंह ने सुराजी ग्राम योजना के तहत कार्यरत सभी विभाग पशु चिकित्सा विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग और जल संसाधन विभाग के प्रमुखों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि वह एनजीजीबी से संबंधित साप्ताहिक गतिविधियों के लिए नियमित बैठक का अयोजन करें और उसका प्रतिवेदन भी जिला कार्यालय को उपलब्ध करांए। सीइओ जिला पंचायत ने बताया कि इसके पूर्व ही आवश्यक ग्राम सभाओं का आयोजन कर ग्राम गौठान समिति का गठन किया जाना है। इसमें अघ्यक्ष का दायित्व गांव के प्रभावशाली व्यक्ति को दिया जाना है साथ ही इस समिति में सचिव का पद ग्राम पंचायत के सरपंच को या फिर वार्ड पंच को दिया जाना है। इस समिति में शासकीय सेवक के रूप में गांव में कार्यरत कृषि विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, उद्यानिकी या ग्राम पंचायत के सचिव या रोजगार सहायक को रखा जाना है। इस समिति में महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। समिति में गांव के पांच युवाओं चाहे वह युवक हों या युवती उनको भी शामिल किया जाना है। इसके अतिरिक्त चरवाहों के समूह से भी एक सदस्य को इस समिति में शामिल किया जाना है।
बस्तर की जनता ने पुरे बारह में बारह सीट  दे कर भूपेश जी को दिया दीपावली पर सौगात- विकास तिवारी

बस्तर की जनता ने पुरे बारह में बारह सीट दे कर भूपेश जी को दिया दीपावली पर सौगात- विकास तिवारी

स्तर,एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री श्री भूपेश जी के कार्यो को बस्तर की जनता ने लगायी मुहर आज हुए मतगणना के बाद प्रदेश प्रवक्ता श्री विकास तिवारी जी ने कहा की ये माननीय भूपेश जी के द्वारा लगातार किये जा रहे अपने घोषणा के अनुसार कार्यो को  जनता ने स्वीकार किया साथ ही उनके द्वारा आदिवासियों को जमीन वापसी सहित कर्जा माफ़ी कर उनके भरोसे को बढाया है हम आगे भी उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे

आओ करे शुरुआत "एक दिया छत्तीसगढ़ महतारी के नाम"

आओ करे शुरुआत "एक दिया छत्तीसगढ़ महतारी के नाम"

धमतरी,इस दीपावली छत्तीसगढ़ के कुम्हारों, हस्तशिल्पियों, बुनकरों एवं अन्य कारीगरों द्वारा बनाए गए दीयों, वस्त्र सजावट की वस्तुएं, उपहार एवं अन्य सामग्रियों का अधिकाधिक क्रय करें। कलेक्टर रजत बंसल ने सभी विभागों के प्रमुख एवं अधिकारी, कर्मचारियों तथा आमजनों से अपील की है कि वे आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर यथासंभव इनकी खरीददारी करें। उन्होंने कहा कि इस छोटे से प्रयास से जिले के हजारों लोगों के जीवन में दीवापली की खुशहाली आएगी।