नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 प्रेमी ने प्रेमिका को किया आत्महत्या करने पे मजबूर,प्रेमी को हुई 10 साल की कैद

प्रेमी ने प्रेमिका को किया आत्महत्या करने पे मजबूर,प्रेमी को हुई 10 साल की कैद

कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम पौसरा निवासी आरोपित विक्की कुमार कुर्रे पिता रबी कुर्रे (22) का गांव में रहने वाली कुमारी सीमा सूर्यवंशी(19) से प्रेम संबंध था। पांच जून 2018 को युवती घर से 50 हजार रुपये लेकर गायब हो गई। उसके भाई ने सात जून को कोनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। 10 जून 2018 को युवती की पौसरा के धतरईया खार में जली हुई लाश मिली। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने विक्की कुर्रे से पूछताछ की। इसमें पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। घर से भागने के बाद युवती 50 हजार रुपये लेकर उसके साथ बिलासपुर गई थी। वहां उसने युवक के लिए मोबाइल और अपने लिए जिंस, सौदर्य प्रसाधन खरीदा। इसके बाद दोनों स्टेशन गए यहां से रायगढ़ चले गए। रायगढ़ से सात जून को वापस लौटे। मंदिर चौक में आरोपित उसे पौसरा जाने छोड़कर नाना के घर किरारी मस्तूरी चला गया था। प्रेमी के धोखा दिए जाने से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी की थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध पंजीबद्घ कर न्यायालय में चालान पेश किया। न्यायालय ने अपराध सिद्घ होने पर प्रेमी को धारा 306 में 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

जमीन बेच कर शादी के लिए रखे थे रुपये

सीमा के परिवार वाले उसकी शादी करने की तैयारी में थे। इसके लिए जमीन बेच कर घर में साढ़े तीन लाख रुपये रखे थे। इसकी जानकारी होने पर युवती ने साढ़े तीन लाख रुपये से 50 हजार निकाल लिए। प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर 26 हजार रुपये खर्च किए थे। न्यायालय ने मामले में मृतका की मां व अन्य परिवार के सदस्यों को प्रतिकर राशि दिलाने के निर्देश दिए हैं।
रूद्री बैराज में डूबने से युवक की मौत, जाने पूरी खबर

रूद्री बैराज में डूबने से युवक की मौत, जाने पूरी खबर

रूद्री बैराज से एक युवक ने छलांग लगा कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक 40 फीट की ऊंचाई से गिरने से उसकी मौत हुई है। घटना देर रात की है। जब स्थानीय लोग मार्निग वॉक में निकले तब युवक की शव बैराज पर देखी गई। तब लोगों ने इसकी सूचना रूद्री पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। रूद्री थाना प्रभारी भावेश शैंडे ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मुआयना किया गया है। प्रथम दृष्टि खुदकुशी करना प्रतित हो रहा है। पूरी जानकारी जांच के बाद ही पता चल पाऐगी। मतृक युवक का शिनाख्त नहीं हो पाया है। घटना स्थल के पास से एक बाईक मिली है। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

राजधानी में विदेशी फल "ड्रैगन फ्रूट" की बढ़ी आवक,बजारो में बिक रहा 80 रुपये किलो

राजधानी में विदेशी फल "ड्रैगन फ्रूट" की बढ़ी आवक,बजारो में बिक रहा 80 रुपये किलो

राजधानी के फल बाजार में इस समय ड्रैगन फ्रूट की आवक बढ़ गई है। इस विदेशी फल को देखकर चौंकिएगा मत, क्योंकि यह विदेश से नहीं आ रहा, बल्कि राजधानी से लगे कुम्हारी समेत कांकेर, राजनांदगांव जिले के किसान अच्छे-खासे रकबे में इसका उत्पादन कर रहे हैं। इस फल की मांग बढ़ती जा रही है। दुकानदार ने बताया कि यह 80 रुपये किलो में बिक रहा है। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर के सह प्राध्यापक डॉ. जीवनलाल नाग के अनुसार ड्रैगन फ्रूट में प्रोटीन की मात्रा 11 प्रतिशत होती है। गुलाबी रंग का यह स्वादिष्ट फल सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा विटामिन सी, प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल की क्षमता होती है, कोशिकाओं और ह्रदय की सुरक्षा के लिए बेहतर है। फाइबर भरपूर होता है। यह फल कई बीमारियों में लाभदायक है।


दो साल पहले ड्रैगन फ्रूट की खेती की शुरुआत करने वाले किसान आज न केवल बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं, बल्कि दूसरे किसानों को भी प्रेरित कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के 122 गांवों के कई किसानों ने ड्रैगन फ्रूट की फसल लगाई। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर के सह प्राध्यापक डॉ. जीवनलाल नाग नेबताया कि ड्रैगन फ्रूट की खेती विवि समेत जिले भर में किसान करने लगे हैं। ड्रैगन फ्रूट की खेती से मुनाफा अच्छा होता है, इसकी फसल को पानी की अधिक जरूरत नहीं होती। कुछ वर्ष पहले कुछ किसान अपने रिश्तेदार के घर बांग्लादेश गए थे, वहीं से ड्रैगन फ्रूट की कलम लेकर आए थे।
मामूली विवाद पर तीन युवकों ने एक युवक पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

मामूली विवाद पर तीन युवकों ने एक युवक पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

मामूली विवाद पर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारकर हत्या करने की नियत से पत्थर पर पटककर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट आरंग थाना में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बनर्सी आरंग निवासी योगेश्वर साहू 26 वर्ष पिता किशनलाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मामूली विवाद पर चन्द्रशेखर साहू एवं अन्य दो युवकों ने 28 अक्टूबर को प्रार्थी के भाई घनश्याम साहू जो बीच बचाव कर रहा था उसे गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारकर पत्थर पर पटककर हत्या करने की नियत से चोट पहुुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 294, 506, 323, 307, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 


 
घर के सामने खड़ी टीवीएस जुपिटर पार, मामला दर्ज जाने कहा की है ये घटना

घर के सामने खड़ी टीवीएस जुपिटर पार, मामला दर्ज जाने कहा की है ये घटना

रायपुर | घर के पास खड़ी जुपिटर मोटर साइकिल को किसी ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार चौरसिया कालोनी टिकरापारा निवासी कमल पाण्डेय 32 वर्ष पिता स्व. राम अभिलाप पाण्डेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 22 अक्टूबर को 2.30 बजे घर के सामने खड़ी टीवीएस जुपिटर क्रमांक सीजी 04 एमसी 7751 कीमत 30 हजार रूपए मोटर साइकिल को किसी ने चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

राज्योत्सव कार्यक्रम के चलते रायपुर की कुछ सड़के रहेंगी बंद, जाने पूरी खबर....

राज्योत्सव कार्यक्रम के चलते रायपुर की कुछ सड़के रहेंगी बंद, जाने पूरी खबर....

एक नवंबर से शुरू होने वाले राज्योत्सव समारोह को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही साइंस मैदान में एक से 3 नवंबर तक 500 पुलिस जवानों को समारोह स्थल की सुरक्षा में तैनात करने का खाका तैयार किया है। समारोह में आने वाले दर्शकों की गाडिय़ों को खड़ी करने 6 पार्किंग का इंतजाम किया गया है। इसमें वीआईपी, वीवीआईपी और सामान्य केटेगरी की पार्किंग बनाई गई है। साथ ही कुछ रास्तों को ब्लॉक किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत राजोत्सव कार्यक्रम चलने तक जीई रोड पर वाहनों का प्रवेश 3 दिनों तक शाम 4 बजे से रात 2 बजे तक पूरी तरह बैन रहेगा। इस रोड पर चलने वाले वाहन कालीबाड़ी चौक से पचपेड़ीनाका के रास्ते आवागमन कर सकेंगे।
दुर्ग-भिलाई की ओर से आने वाली गाडिय़ां टाटीबंध चौक से मोहबाबाजार होते हुए यूनिवर्सिटी गेट से होकर एनआईटी कॉलेज परिसर स्थित पार्किंग स्थल पहुंच सकेंगी। बिलासपुर की ओर से आने वाली गाडिय़ां भनपुरी तिराहा से टाटीबंध चौक से जीई रोड होकर महोबाबाजार चौक यूनिवर्सिटी गेट के रास्ते एनआईटी परिसर स्थित पार्किंग स्थल पहुंच सकेंगी। बलौदाबाजार की ओर से आने वाली गाडिय़ां विधानसभा चौक से तेलीबांधा पचपेड़ीनाका भाटागांव चौक कुशालपुर चौक रायपुरा ओवरब्रिज सरोना ब्रिज से मारुति शोरूम आमानाका तिराहा होकर कांगेर वैली एकेडमी से एनसीसी ग्राउंड स्थित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगी। आरंग-महासमुंद की ओर से आने वाली गाडिय़ां तेलीबांधा चौक से पचपेड़ी नाका चौक रायपुरा ओवरब्रिज सरोना ब्रिज से मारुति शोरूम आमानाका तिराहा मार्ग से होते हुए कांगेर वैली एकेडमी से एनसीसी ग्राउंड स्थित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगी। गरियाबंद धमतरी मार्ग की ओर से आने वाली गाडिय़ां पचपेड़ी नाका चौक से भाटागांव चौक कुशालपुर चौक रायपुर ओवरब्रिज सरोनाब्रिज के नीचे से मारुति शोरुम आमानाका टर्निंग से होते हुए कांगेर वैली एकेडमी होकर एनसीसी ग्राउंड स्थित पार्किंग स्थल तक पहुंच सकेंगी। यहां होंगी पासधारी गाडिय़ों की पार्किंग बस डिपो पार्किंग शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों की गाडिय़ां बस डिपो यूनिवर्सिटी गेट के सामने खड़ी होंगी। मीडिया, कलाकार और वीआईपी मीडिया, कलाकार और वीआईपी गाडिय़ां पार्किंग यूनिवर्सिटी गेट से होते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासनिक भवन के सामने खड़ी होंगी। हरा, ऑरेंज और पीला कार पास हरा एवं ऑरेंज कार पासधारी गाडिय़ां पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में खड़ी होंगी। वहीं पीला कार पासधारी गाडिय़ां यूनिवर्सिटी प्रशासनिक भवन के सामने खड़ी होंगी। साइंस कॉलेज में होगी पार्किंग शहर की ओर से आने वाली गाडिय़ां साइंस कॉलेज एवं आयुर्वेदिक कॉलेज में खड़ी होंगी।

दिनदहाड़े घर से हुई लाखो की चोरी, जाने कहा की घटना.

दिनदहाड़े घर से हुई लाखो की चोरी, जाने कहा की घटना.

चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान को निशाना बनाकर आलमारी में रखे 40 हजार नकद, सोने-चांदी के जेवर समेत ढाई लाख की चोरी कर ली। घर की एक महिला सदस्य नजदीक में ही गोवर्धन पूजा करने की गई थी। इस दौरान यह घटना हुई। एक रिश्तेदार पर संदेह होने पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही।
रजगामार प्रेमनगर अंतर्गत सरस्वती चौक के पास अनिल गुप्ता अपने परिवार के साथ निवास करता है। मंगलवार की सुबह अनिल कुसमुंडा ड्यूटी चला गया था। उसकी पत्नी गीता गुप्ता व बच्चे सुबह 10.30 बजे मोहल्ले में ही आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल होने गए हुए थे। दोपहर करीब एक बजे वह घर पहुंची। घर का ताला खोलने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। अंदर से सिटकनी लगा दिया गया था। उसने मिठाई दुकान में काम करने वाले अपने भाई को बुलाया। वह पीछे से शीट व दरवाजे के बीच की खाली जगह से अंदर गया और दरवाजा खोला। दरअसल यह करामात चोर की थी। पीछे के उस खाली जगह से ही अंदर प्रवेश कर आलमारी तोड़कर उसमें रखे 40 हजार नकद और उसमें रखे सोने चांदी के जेवर ले भागे। इस घटना की सूचना रजगामार पुलिस को दी गई। बाल्को थाना प्रभारी राजेश पटेल व डीएसपी रामगोपाल करियारे घटनास्थल पहुंचे। उनके साथ डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। चोरों ने आलमारी को भी आसानी से खोला और लॉकर में रखे नकदी रकम व जेवरात समेत ढाई लाख का सामान पार कर दिया। अनिल ने पुलिस को चोरी गए जेवर की जानकारी दी है, जिसमें सोने के पांच ग्राम के हार, झुमका, मंगलसूत्र, अंगूठी, मांगटिका, चांदी की पायल, बाजूबंद शामिल हैं। नजदीक में ही रहने वाले एक परिजन पर संदेह जाहिर किया गया है। इस आधार पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही। घर के पीछे काफी बड़ा नाला है। पीछे के रास्ते से चोर बाहर निकल गए। डॉग स्क्वायड से भी पुलिस को कोई खास मदद नहीं मिल पाई। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना कर रही है।

0
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया, मामला दर्ज जाने कहा की है ये घटना

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया, मामला दर्ज जाने कहा की है ये घटना

पिछले एक माह से लापता थी युवती

दुर्ग | घर से लापता युवती लगभग एक माह बाद उसके परिजनों को मिली है। लापता युवती की तलाश पुलिस कर रही थी। युवती ने एक युवक पर अपना दैहिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
लापता युवती के साथ अनाचार का यह मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। 26 वर्षीय युवती 18 सितंबर को अपने घर से बिना बताए कही चली गई थी। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने पर युवती के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी नही मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की पतासाजी प्रारंभ की थी। लगभग एक माह बाद 28 अक्टूबर को युवती के चाचा ने युवती के मिलने की जानाकरी पुलिस को दी। पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि तितुरडीह निवासी जगेश उर्फ गोलू तांडी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ रायपुर ले गया था। जहां उसके साथ जबरिया शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह उसे गोंदिया, भंडारा, राजनांदगांव ले गया, वहां भी युवती के साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाए। जिसके बाद आरोपी युवती को दुर्ग में छोड़ गया और इस संबंध में किसी को भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मोहन नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ दफा 376, 560 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है।
तेज रफ़्तार मोटरसाईकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल, जाने कहा की है ये घटना

तेज रफ़्तार मोटरसाईकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल, जाने कहा की है ये घटना

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर जाने के कारण दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसाार मंगलवार को शाम 7 बजे के आसपास मैनपुर गरियाबंद मुख्यमार्ग मे नगर से 9 किलोमीटर दूर झापन नाला के पास मोटर सायकल से फिसलकर गिर जाने से दो युवक बूरी तरह से घायल हो गये है जिन्हे महतारी 102 से मैनपुर लाया गया जंहा प्रारंभिक उपचार के बाद घायल दोनो युवको को जिला अस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया। दोनों युवक स्वयं के हीरो होण्डा मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 023 एफ 1236 से मैनपुर जयंतीनगर निवासी बजरंग यादव पिता महेश यादव उम्र 28 वर्ष एवं दिनेश यादव पिता गयाराम यादव उम्र 23 वर्ष मोटर सायकल से धवलपुर मातर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम देखने गये थे कि वापस आते समय झापन नाला के पास मोड़ मे वाहन के अनियंत्रित होकर फिसल जाने से दोनो मोटरसायकल सवार सड़क पर घिसटकर दूर जा गिरे जिससे मोटरसायकल चला रहे बजरंग यादव के सिर, कंधे व पैर मे गंभीर चोटे आयी है वहीं पीछे बैठे दिनेश यादव के बायां पैर बायां हाथ एवं सिर पर चोट लगी है राहगीरो की मदद से महतारी 102 एक्सपे्रस से मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया प्रारंभिक उपचार के बाद घायलो की स्थिति को देखते हुए गरियाबंद जिला अस्पताल रिफर किया गया।

तमिलनाडु में मचा बारिश से हाहाकार स्कूल और कॉलेज बंद, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

तमिलनाडु में मचा बारिश से हाहाकार स्कूल और कॉलेज बंद, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

 तमिलनाडु के 6 जिले भारी बारिश का सामना कर रहे हैं। यहां बारिश का कहर जारी है। राज्‍य के 6 जिलों तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, थेनी, निरुद्धनगर, वेल्लोर और रामनाथपुरम के सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
खबरों के मुताबिक, तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यहां के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने मछुआरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। तमिलनाडु के अलावा मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
  तेलंगाना, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इसके अलावा मौसम विभाग की तरफ से पूर्वानुमान लगाया गया है कि कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। पिछले काफी दिनों से कर्नाटक में लगातार भारी बारिश हो रही है। इस बारिश को देखते हुए राज्य में स्कूल और कॉलेज बंद रखने का ऐलान किया गया था। वहीं मछुआरों को 3 दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई थी। गौरतलब है कि हर बार की अपेक्षा इस बार मानसून सीजन में अधिकतम बारिश हुई है।
गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान क्यार के चलते दक्षिण भारत के कर्नाटक में पिछले दिनों से तेज बारिश हो रही है। यह बाद के 3 दिनों के दौरान दक्षिण ओमान-यमन के तटों से अदन की खाड़ी की ओर बढ़ सकता है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में सर्दी ने दस्‍तक दे दी है। इस समय दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। दिवाली के बाद से लगभग मौसम में लगातार परिवर्तन आ रहा है।
राजभवन में एक नवम्बर को ओपन हाउस आप भी मिल सकते है छत्तीसगढ़ की राज्यपाल से...

राजभवन में एक नवम्बर को ओपन हाउस आप भी मिल सकते है छत्तीसगढ़ की राज्यपाल से...

रायपुर  राजभवन में एक नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस और दीपावली के उपलक्ष्य पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक ओपन हाउस का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके आमजनों से मुलाकात करेंगी। 

जम्मू-कश्मीर में 31 अक्टूबर को बड़े आतंकी हमले का अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर में 31 अक्टूबर को बड़े आतंकी हमले का अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में आतंकवादी बड़े हमले की फिराक में हैं। राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनने जा रहे जम्मू-कश्मीर में 31 अक्टूबर को बड़े आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। नोटिफिकेशन जारी होने से पहले आतंकी जम्मू-कश्मीर में बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते हैं।


खबरों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार, आतंकी दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के किसी सरकारी कार्यालय को निशाना बना सकते हैं। गौरतलब है कि 31 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर व लद्दाख आधिकारिक तौर पर राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनेगा और इसी को लेकर राज्य में पहले से ही हाई अलर्ट है। आतंकियों को उनके आकाओं ने मरो या मारो का आदेश दिया है। आतंकियों के निशाने पर जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के कई बड़े सरकारी दफ्तर हैं। सीमा पार के कई आतंकी संगठन जम्मू कश्मीर में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

इससे पहले पुलवामा में सीआरपीएफ की एक पेट्रोल पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। यह हमला एक एग्जाम सेंटर के पास हुआ था जिसमें 5 स्टूडेंट्स भी फंस गए थे। ये आतंकी आने वाले दिनों में दुनिया का ध्यान कश्मीर की तरफ खींचने के लिए अहम व्यक्तियों को बंधक भी बना सकते हैं। जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन ने श्रीनगर जिले के जोनकार, रैनावाड़ी और सफकदल में आतंकी हमले की योजना बनाई है। खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षाबलों के कार्यालयों पर ग्रेनेड हमले की आशंका भी जताई। आतंकी इस हमले के जरिए सरकारी अधिकारियों और आम लोगों में खौफ पैदा करना चाहते हैं। आतंकी संगठन कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में धमकी भरे पोस्टर भी लगा रहे हैं, जिनमें स्थानीय दुकानदारों से घाटी में बंद का समर्थन करने को कहा गया है। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्‍छेद 370 हटा दिया गया था और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को 2 अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था।
जानिए कब और कहाँ हो रही है,आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी

जानिए कब और कहाँ हो रही है,आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जबसे मीडिया के सामने अपने रिश्ते को कबूला है, तब से इनकी शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। कुछ दिन पहले ही आलिया-रणबीर की शादी का फेक कार्ड भी खूब वायरल हुआ। जिसपर आलिया की मां सोनी राजदान ने अपनी सफाई भी दी। अब खबर आ रही है कि आलिया और रणबीर नवंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबर के मुताबिक, तो आलिया और रणबीर दो हफ्तों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल फ्रांस में शादी करेगा। 


उनकी शादी के लिए शेफ रितु डालमिया को केटरिंग के अरेंजमेंट के लिए अप्रोच किया गया है। बता दें कि अनुष्का-विराट की शादी में भी रितु ने ही केटरिंग सर्विस दी थी। हालांकि इस पर दोनों के परिवार से कोई आधिकारिक बयान नहीं मिल पाया है। आपको बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी बीते साल नवंबर में ही शादी की थी। हालांकि दीपिका-रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कार्ड बकायदा पोस्ट कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी। आलिया-रणबीर की फिल्मों की बात करें, तो आलिया इन दिनों अपनी पापा महेश भट्ट की फिल्म सड़क की शूटिंग में व्यस्त हैं वहीं रणबीर ने भी शमशेरा की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में एक ऐड में नजर आया यह कपल आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करने जा रहा है। वहीं बीते दिनों उनकी शादी का फेक कार्ड भी वायरल हो चुका है जिसके बारे में आलिया ने कहा था कि उड़ती-उड़ती खबर है, उड़ती रहेगी।
 
रायपुर iskcon में आज संपन्न हुई गोवर्धन पूजा

रायपुर iskcon में आज संपन्न हुई गोवर्धन पूजा

रायपुर ,इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष श्री एचएस सिद्धार्थ स्वामी जी ने अपने प्रवचन में बताया की,गोवर्धन पर्वत चाहे वृंदावन में हो या और कही भी उसकी परिक्रमा करने से किसी भी प्रकार के जहरीले जीव जंतु से भय नहीं होता एवं सुख शांति मिलती है,

इसके साथ साथ उन्होंने अन्नकूट की महत्ता भी बताई और ५६ भोग क्यों लगाना  चाहिए बताया, नियत समय पर मंदिर में भोग के सामान से गोवर्धन पर्वत बना कर पूजा पाठ किया गया एवं सभी भक्तजन हरि नाम संकीर्तन करते हुए गोवर्धन पर्वत का बड़े ही हर्ष उल्लास और नाचते गाते झूमते हुए के 5 चक्कर लगाए,भगवान बाके बिहारी जी के आरती के पश्चात 56 भोग छप्पन भोग का प्रसाद भक्तों में वितरण किया गया उपरोक्त जानकारी समिति के राजेंद्र पारख एवं दिलीप केडिया जी ने दी.

 

दिवाली मनाने गया युवक ट्रेलर को आते देख बाइक से कूदा, मौके पर ही मौत

दिवाली मनाने गया युवक ट्रेलर को आते देख बाइक से कूदा, मौके पर ही मौत

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर- रामानुजगंज को जोड़ने वाली सड़क पर दर्दनाक हादसा हुआ। मंगलवार की सुबह हुई इस घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। मृतक परिवार के पास दिवाली मनाने जा रहा था। अब उसके परिवार में त्योहार की खुशी नहीं बल्कि मौत का मातम है। दरअसल जिले के औराझरिया घाट के यह घटना हुई। पिपरौल निवासी सुभाष सोनी नाम के युवक की इस हादसे में मौत हो गई। इस घटना में उसका एक साथी ओमप्रकाश बुरी तरह से जख्मी हो गया। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्थल पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर को आता देख सुभाष डर गया। वह बाइक पर पीछे बैठा था। उसे लगा कि ट्रेलर उन्हें रौंद देगा। वह चलती बाइक से अपनी जान बचाने कूद गया। सड़क पर गिरने के बाद उसे संभलने का मौका नहीं मिला और भारी वाहन से उसे कुचल दिया। बाइक चला रहा ओमप्रकाश भी गिरकर घायल हो गया। अन्य घटना में सोमवार की शाम बलरामपुर में गौरवपथ के डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार भवानीपुर निवासी रूपनाथ की भी मौत हो गई।

 

बचत के साथ खरीददारी का मजा भी, ऑनलाइन शॉपिंग के लिए ये 7 रूल्स करें फॉलो

बचत के साथ खरीददारी का मजा भी, ऑनलाइन शॉपिंग के लिए ये 7 रूल्स करें फॉलो

 आजकल समय की कमी और काम के दवाब के चलते हम अपने बहुत सारे पसंदीदा कामों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। शॉपिंग भी इनमें से एक है। इसलिए अब ज्यादातर समय हम चीजें ऑनलाइन मंगाना ही पसंद करते हैं। यहां जानिए, उन जरूरी बातों के बारे में, जो ऑनलाइन शॉपिंग के आपके अनुभव को मजेदार बना देंगी।

पहला रूल- लिस्ट बनाएं

जब आप खुद बाजार शॉपिंग करने जाती हैं तो पहले से लिस्ट तैयार कर लेती हैं कि क्या-क्या खरीदना है। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय भी ऐसा ही करें ताकि अपनी पसंद का सामान सर्च करते वक्त आप चीजें भूलें ना। साथ ही मिल रहे ऑफर्स और कॉम्बो पैक्स का पूरा लाभ ले सकें।

दूसरा रूल- ऐसे बचाएं पैसे

कई बार एक लिमिट तक के पेमेंट पर शॉपिंग साइट्स ग्राहकों को पेमेंट में छूट या गिफ्ट वाउचर देते हैं। कई बार कैशबैक का ऑफर भी होता है। ऐसे में आप अगर लिस्ट बनाकर शॉपिंग करती हैं तो आपको उस अमाउंट तक शॉपिंग करने में मदद भी मिलती है और फालतू की चीजें भी नहीं खरीदीं जाती।

तीसरा रूल- मेजरमेंट करके बैठें

ऑनलाइन शॉपिंग में कपड़े खरीदते वक्त अपना साइज मेजर करके बैठें। सही मेजमेंट जानने के लिए आप किसी फैमिली मेंबर की मदद भी ले सकती हैं। पहले से सोचकर रखें कि आपको टाइट फिट कपड़े चाहिए या लूज, जो आपको कंफर्ट फिट दे सकें।

चौथा रूल- फिल्टर्स की मदद लें

शॉपिंग करते समय आपके लैपटॉप, मोबाइल या कंप्यूटर की स्क्रीन पर जो भी टैब्स साइड में दिखाई दे रहे हों, उन सभी पर क्लिक करके दिए जा रहे ऑफर की जानकारी लें। साथ ही प्राइज चेक करें। इससे आपको पैसे सेव करने में मदद मिलेगी।

पांचवा रूल- विश लिस्ट में भेजें पहले

कोई भी आइटम पसंद आने के बाद उसके लिए तुरंत पे न करें। उसे साइट पर दिए गए विश लिस्ट के ऑप्शन में ऐड करें और जब पूरी शॉपिंग कर लें तो एक बार विश लिस्ट को चेक करें कि क्या खरीदना जरूरी है और क्या नहीं।

छठा रूल- रिव्यू और रिटर्न पॉलिसी चेक करें

किसी भी साइट से शॉपिंग करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि जो प्रॉडक्ट आपने पसंद किया है, उस पर कस्टमर के रिव्यूज कैसे हैं, ये जरूर चेक करें। इसकी रिटर्न पॉलिसी क्या है, इस पर भी नजर डालें।

सातवां रूल- पेमेंट के लिए रेडी रहना

कई बार कैश ऑन डिलिवरी लेने पर एक्स्ट्रा पेमेंट करना होता है। यह फिक्स नहीं है कि कोई साइट आपसे कितना पैसा लेगी। सबकी फी अलग होती है। ऐसे में कैश ऑन डिलिवरी का ऑप्शन चुनते समय यह जरूर चेक करें कि इस पर कितने पैसे एक्स्ट्रा पे करने होंगे। जबकि तुरंत ऑनलाइन पेमेंट करने पर कोई ऑफर तो नहीं है, यह भी चेक करें।

ब्रेस्ट साइज़ बढ़ाने की सर्जरी कराने के बाद एक महिला की जान चली गई. वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ब्रेस्ट साइज़ बढ़ाने की सर्जरी कराने के बाद एक महिला की जान चली गई. वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

 लंदन: ब्रेस्ट एन्लार्जमेंट सर्जरी कराने की वजह से एक महिला की जान चली गई है. दरअसल डॉक्टरों को उसे परिवार की ब्लड क्लॉटिंग का इतिहास नहीं पता था और यही उस महिला के मौत का कारण बना.इंग्लैंड की रहने वाली लुइस हार्वे लंदन की ट्रांसफॉर्म कॉस्मेटिक सर्जरी क्लिनिक में पेट की चर्बी घटाने और ब्रेस्ट एन्लार्जमेंट करवाने गई थी. लुइस हार्वे ने को जब पता चला कि दोनों सर्जरी साथ करवाने से सस्ता पड़ेगा तो वह मान गईं.

सर्जरी के दो दिन बाद उन्हें घर भेज दिया गया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम में पता चला कि लुइस हार्वे की मौत फेफड़ों में खून जमने की वजह से हुई. दरअसल लुइस हार्वे की मां लिंडा हार्बे ने बताया कि उन्हें सर्जरी के बाद बिना ब्लड थिनर के ही घर भेज दिया गया. जिसके बाद लुइस के शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया. उसके दिल और फेफड़े में खून जमने लगा और फिर उसने दम तोड़ दिया.

बता दें कि लुइस हार्वे के तीन बच्चे हैं. उनके परिवार के सदस्यों को पहले भी ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो चुकी थी. ऐसे में अगर लुइस हार्वे की फैमली हिस्ट्री के बारे में डॉक्टरों को पता होता तो उन्हें बचाया जा सकता था.

 

अब कलेक्टर का निवास भी नहीं रहा सुरक्षित वहा भी हो गयी चोरी तो आम जनता कैसे रहेगी सुरक्षित ,जाने क्या है मामला

अब कलेक्टर का निवास भी नहीं रहा सुरक्षित वहा भी हो गयी चोरी तो आम जनता कैसे रहेगी सुरक्षित ,जाने क्या है मामला

रायपुर ,बेमेतरा में पदस्थ कलेक्टर शिखा राजपूत के शांति नगर स्थित घर में रविवार रात को चोरी हो गई है। उनके आवास से लाखों के गहने और नकदी लेकर चोर फरार हो गए।

बताया जा रहा की शांति नगर स्थित सरकारी आवास पर  चोरो ने धावा बोला और नगद, सोने व चांदी के जेवर और मोबाइल समेत करीब 6 लाख रूपयों का माल उड़ाकर फरार हो गए। कलेक्टर ने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया है।

जस्टिस शरद अरविन्द बोबडे होंगे अगले मुख्य न्यायाधीश, 18 नवंबर को ले सकते है शपथ.. जानिये उनके उनके बारे में..

जस्टिस शरद अरविन्द बोबडे होंगे अगले मुख्य न्यायाधीश, 18 नवंबर को ले सकते है शपथ.. जानिये उनके उनके बारे में..

नई दिल्ली। जस्टिस शरद अरविंद (एसए) बोबडे भारत के 47वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जस्टिस बोबडे मुख्य न्यायाधीय जस्टिस रंजन गोगाई की जगह लेंगे। 17 नवंबर को जस्टिस गोगोई के रिटायर होने के बाद 18 नवंबर को जस्टिस एसए बोबडे मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे. उनका कार्यकाल 18 महीने का होगा।

§  बीते 18 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट में अपने बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश एसए बोबडे को अपना उत्तराधिकारी बनाने की सिफारिश की थी।

§  मुख्य न्यायाधीश गोगोई ने परंपरा के अनुसार अपने उत्तराधिकारी के रूप में अपने बाद अगले वरिष्ठतम न्यायाधीश के नाम की सिफारिश की थी।

§  एनसीएलएटीजस्टिस गोगोई ने तीन अक्टूबर 2018 को देश के 46वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ग्रहण किया था। वह आने वाले 17 नवंबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

§  एसए बोबडे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रह चुके हैं। वह कई महत्वपूर्ण पीठों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा मुंबई में महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और नागपुर में महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के वह चांसलर भी हैं।

§  जस्टिस बोबडे ने नागपुर विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी डिग्री ली है। वह अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में 29 मार्च 2000 को बॉम्बे हाईकोर्ट की खंडपीठ का हिस्सा बने थे।

§  उन्होंने 16 अक्टूबर 2012 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। वह 12 अप्रैल 2013 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए थे।

§  जस्टिस बोबडे का जन्म 24 अप्रैल 1956 को नागपुर में हुआ था। वह 23 अप्रैल 2021 को रिटायर होने वाले हैं। वह सुप्रीम कोर्ट में चल रहे अयोध्या विवाद, बीसीसीआई और पटाखों के खिलाफ चल रहे मामलों का हिस्सा रह चुके हैं।

 

 दीपावली त्यौहार पर पुरानी बस्ती समेत कई जगह सजा जुआ का फड, हत्थे चढ़े पुलिस के

दीपावली त्यौहार पर पुरानी बस्ती समेत कई जगह सजा जुआ का फड, हत्थे चढ़े पुलिस के

रायपुर, लक्ष्मी-पूजा व दीवापली के दिन जुआ खेलते पुलिस ने 45 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हजारों रूपए नगदी व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है।मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापामार कर भाठागांव पुरानी बस्ती में कल्याण साहू 30 वर्ष पिता डहराराम साहू एवं अन्य दो जुआरियों को जुआ खेलते पाए जाने पर गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 25 हजार रूपए एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया है व कुशालपुर पुरानी बस्ती में दीपक निर्मलकर 35 वर्ष पिता भारत निर्मलकर एवं दो अन्य जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 सौ 50 रूपए जब्त किया गया है। वहीं भाठागांव पुरानी बस्ती में यशवंत सोनकर 29 वर्ष पिता विशाल सोनकर एवं अन्य तीन जुआरियों को गिरफ्तार उनके पास से नगदी 1 हजार 6 सौ 80 रूपए एवं ताश की 52 पत्ती जब्त किया गया है। भाठागांव में जुआ खेलते पाए जाने पर मनोज साहू 32 वर्ष पिता सुखदेव साहू एवं अन्य कुल तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 हजार 6 सौ रूपए जब्त किया गया है। टिकरापारा थानाक्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामार कर भगत सिंह चौक के पास जुआ खेलते पाए जाने पर रजत तांडी, पिता परमेश्वर तांडी एवं अन्य तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 1 हजार 2 सौ रूपए व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है व नुतन स्कूल के पास मठपारा में जुआ खेलने की सूचना पर रंजीत जांगड़े पिता बाबूराव जांगड़े एवं अन्य दो जुआरियों को पुलिस ने 1 हजार 2 सौ 20 रूपए जब्त किया है, बकरा मार्केट संजय नगर में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापामार कर पुष्पराज सिंह पिता सर्वजीत सिंह एवं अन्य 9 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 6 हजार 8 सौ रूपए जब्त किया है। इसी तहर उरला थानाक्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापामार कर जुए के फड़ पर सरोरा उरला में धर्मेन्द्र मरावी 33 वर्ष पिता साय मरावी एवं 4 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 हजार 4 सौ रूपए जब्त किया गया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्यवाही किया गया है।