BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 छत्तीसगढिय़ा कलेवर में रंगा होगा इस साल का राज्योत्सव

छत्तीसगढिय़ा कलेवर में रंगा होगा इस साल का राज्योत्सव

राज्योत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा एक नवम्बर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन
छत्तीसगढ के 20वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक राज्योत्सव का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इस साल का राज्योत्सव छत्तीसगढिय़ा कलेवर में रंगा होगा। प्रशासन ने राज्योत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। 
राज्योत्सव का आयोजन लगभग 13 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा जिसमें 19 शासकीय विभागों की योजनाओं और गतिविधियों से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास, जनसम्पर्क, खनिज, श्रम, संस्कृति तथा पर्यटन, जल संसाधन, वन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आवास एवं पर्यावरण,लोक निर्माण, ऊर्जा, कृषि, आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग, महिला तथा बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, समाज कल्याण तथा शिक्षा विभाग शामिल हैं। इसके साथ ही फूड कोर्ट में 26 स्टॉल होंगे जिसमें गढ़कलेवा के छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ अन्य व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकेगा। व्यवसायिक पेवेलियन में विभिन्न उद्योगों से संबंधित 52 स्टॉल होंगे इनमें उद्योग विभाग से लाभान्वित कुटीर और लघु उद्यमियों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। लोगों की जानकारी और प्रदर्शन के लिए पब्लिक सेक्टर यूनिट एन.टी.पी.सी, जेएसपीएल, बाल्को, एनएमडीसी, बीएसपी, सीएसआईडीसी, बार्क के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र, अग्निशमन केन्द्र, पुलिस सहायता केन्द्र और मीडिया सेंटर की व्यवस्था की गई है। राज्योत्सव के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विशाल स्टेज बनाया गया है। यहां छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा विभिनन प्रस्तुतियां दी जाएंगी। राज्योत्सव के आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कर ली है। 
राज्योत्सव में कृषि विभाग का पृथक स्टॉल लगाया जा रहा है, जिसमें राज्य की महत्वाकांक्षी योजना 'नरवा गरवा घुरवा बारी' का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें मछली पालन, पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग के समन्वय से छत्तीसगढ़ में पाए जाने वाले पशु, पौधे सहित तालाबों एवं नदियों में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की मछलियों का एक्वेरियम के माध्यम से प्राकृतिक और जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ अपने प्राकृतिक कोसा के लिए भी प्रसिद्ध है। रेशम विभाग द्वारा डाबा कोसा और बस्तर के रैली कोसा कोकून से कोसा धागा निर्माण प्रक्रिया को भी दिखाया जाएगा। राज्य शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गए नवाचारों को शिक्षा विभाग द्वारा मॉडल और जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से बताया जाएगा ।
राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों सहित विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में तीन दिनों तक होंगे आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में एक नवम्बर को शाम सात बजे आयोजित राज्योत्सव शुभारंभ एवं अलंकरण समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती सोनिया गांधी होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल करेंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री  टी.एस.सिंह देव,  ताम्रध्वज साहू,  रविन्द्र चौबे, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम,  मोहम्मद अकबर,  कवासी लखमा, डॉ. शिव कुमार डहरिया, श्रीमती अनिला भेंडिय़ा,  जयसिंह अग्रवाल, गुरू रूद्र कुमार,  उमेश पटेल,  अमरजीत भगत, नेता प्रतिपक्ष  धरमलाल कौशिक, सांसद  सुनील सोनी और महापौर रायपुर  प्रमोद दुबे होंगे। 
दो नवम्बर को शाम 6.30 बजे आयोजित अलंकरण समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सु अनुसुईया उइके होंगी। समारोह की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री डॉ.शिव डहरिया, सांसद सुनील सोनी, सांसद श्रीमती छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक  धनेन्द्र साहू, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  कुलदीप जुनेजा, विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, विधायक  विकास उपाध्याय और महापौर रायपुर  प्रमोद दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।  
तीन नवम्बर को शाम 6.30 बजे आयोजित अलंकरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल होंगे। समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री  टी.एस. सिंहदेव,  ताम्रध्वज साहू,  रविन्द्र चौबे, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम,  मोहम्मद अकबर,  कवासी लखमा, डॉ. शिव कुमार डहरिया, श्रीमती अनिला भेंडिय़ा,  जयसिंह अग्रवाल, गुरू रूद्र कुमार,  उमेश पटेल,  अमरजीत भगत, नेता प्रतिपक्ष  धरमलाल कौशिक, सांसद  सुनील सोनी, महापौर रायपुर  प्रमोद दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
जानें कल से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में क्या कुछ बदल जाएगा,

जानें कल से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में क्या कुछ बदल जाएगा,

नई दिल्ली: 31 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख देश के दो नए केन्द्र शासित राज्य हो जाएंगे. इसके बाद इन दोनों जगहों के प्रशासन और व्यवस्था बदले हुए कानून के अंतर्गत काम करेंगी. अब इन जगहों पर रनबीर पेनल कोड की जगह इंडियन पेनल कोड यानि आईपीसी की धाराएं काम करेंगी. इसके साथ ही केन्द्र सरकार ने ये भी साफ कर दिया है कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख रीजन में जो मौजूदा साढ़े तीन लाख सरकारी कर्मचारी काम कर रहे हैं वो आने वाले कुछ महीनों तक मौजूदा व्यवस्था के तहत ही अपने अपने इलाकों में काम करते रहेंगे. केन्द्र सरकार के मुताबिक दोनों नए केन्द्र शासित राज्यों में बदलाव की ये प्रक्रिया बेहद सादगी भरी समारोह में होगी.



अभी तक जम्मू कश्मीर में लागू सभी पुराने कानून जो विशेषकर जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देते थे वह सभी 31 अक्टूबर से समाप्त हो जाएंगे. जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए गृह मंत्रालय ने संयुक्त सचिव के स्तर के एक नए अधिकारी की तैनाती की मांग की है. साथ ही गृह मंत्रालय में पहली बार जम्मू कश्मीर के अलावा लद्दाख सेक्शन भी खोला गया है. लद्दाख डिवीजन के विकास के लिए केंद्र सरकार जल्दी एक बड़े पैकेज की घोषणा करने जा रही है.

लद्दाख डिवीजन में गवर्नर के दो एडवाइजर भी लगाए जायेंगे. केंद्र सरकार ने निर्देश दिए हैं कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में जो ऑफिसर जहां तैनात हैं फिलहाल वही रहेंगे. नई व्यवस्था के तहत आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लिए यूनियन टेरिटरी के अफसर तैनात किए जाएंगे.



यानी कुल मिलाकर अब यूटी कैडर के अधिकारी लद्दाख से लेकर अंडमान तक तैनात होंगे दिल्ली भी उनमें एक है. इस योजना को अंतिम कार्य रूप साल 2020 तक दे दिया जाएगा लेकिन तब तक जम्मू-कश्मीर में तैनात अधिकारी यूटी कैडर के अधिकारी ही कहे जायेंगे.

दो नए केन्द्र शासित राज्य जम्मू कश्मीर और लद्दाख व्यवस्था के बदलाव होंगे



पुलिस व्यवस्था: जम्मू कश्मीर में डीजीपी का मौजूदा पद कायम रहेगा जबकि लद्दाख में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस वहां के पुलिस का मुखिया होंगे. दोनों ही केन्द्र शासित राज्यों की पुलिस केन्द्र सरकार के निर्देश पर काम करेंगी.



हाईकोर्ट: फिलहाल जम्मू कश्मीर की श्रीनगर और जम्मू बेंच मौजूदा व्यवस्था के अंतर्गत काम करेंगी और लद्दाख के मामलों की सुनवाई भी अभी की तरह ही होगी. चंडीगढ़ की तर्ज पर इसे लागू करने का फैसला लिया गया है.



केन्द्रीय अर्धसैनिक बल: आनेवाले दिनों में भी इन दोनों केन्द्र शासित राज्यों में केन्द्र सरकार के निर्देश पर ही केन्द्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती होगी.



आयोग का कामकाज: जम्मू कश्मीर और लद्दाख में फिलहाल जो आयोग काम कर रहे थे अब उनकी जगह केन्द्र सरकार के आयोग अपनी भूमिका निभाएंगे.



विधायिका का कामकाज: दोनों केन्द्र शासित राज्यों में एलजी की भूमिका प्रमुख होगी और उन्हीं की अनुमति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे.



केन्द्र सरकार जल्द ही इन दोनों केन्द्र शासित राज्यों के सरकारी कर्मचारियों से उनके काम करने के प्राथमिकता की जगह पूछेगी. फिर आनेवाले दिनों में उस हिसाब से तैनाती की जाएगी. इसके अलवा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी सरकारी नियुक्तियां जल्द ही की जाएंगी.

 

 

5 अगस्त को सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर दिया था. कल से जम्मू कश्मीर और लद्दाख दो केंद्र शासित राज्य हो जाएंगे.

अब लालू प्रसाद यादव पर बनेगी बायोपिक फिल्म 'लालटेन', जानिये कौन एक्टर निभाने जा रहा है  रोल

अब लालू प्रसाद यादव पर बनेगी बायोपिक फिल्म 'लालटेन', जानिये कौन एक्टर निभाने जा रहा है रोल

लालू की बायोपिक फिल्म का जो नाम रखा गया है वो दरअसल उनके राजनीतिक दल राष्ट्रीय जनता दल का चुनाव चिह्न है.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव वो शख्स हैं जिन्होंने भारतीय राजनीति में कई दिग्गजों को धूल चटाई है. उनके बात करने का अलग अंदाज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. अपनी बातों से लोगों को हंसाने का हुनर रखने वाले और राजनीति में पेचीदा दांव खेलने के माहिर लालू प्रसाद यादव पर अब फिल्म बनने जा रही है.

बात करें लालू प्रसाद यादव की बायोपिक की तो इसमें भोजपुरी एक्टर यश कुमार लालू का किरदार प्ले करते नजर आएंगे. लालू की बायोपिक फिल्म का जो नाम रखा गया है वो दरअसल उनके राजनीतिक दल राष्ट्रीय जनता दल का चुनाव चिह्न है. लालू की बायोपिक चर्चा और विवादों से घिरे उनके जीवन पर खुलकर बात करेगी. अब तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ये फिल्म अगले साल फरवरी तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

यश गोंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उन्होंने फिल्म दिलदार सांवरिया से अपना डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने इच्छाधारी, रुद्र, लुटेरे और दरिया दिल जैसी तमाम फिल्में कीं. इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म परवरिश काफी चर्चा में रही थी. यश के पारिवारिक जीवन की बात करें तो वह शादीशुदा हैं. उनकी एक पत्नी है जिसका नाम अंजना सिंह है. उनकी एक बेटी भी है

कौन करेगा लीड एक्ट्रेस का रोल?

एक्टर यश सिन्हा ने कहा, "फिल्म का नाम लालटेन है और ये अगले साल फरवरी तक रिलीज हो सकती है. फिल्म लालू के राजनीतिक जीवन पर आधारित होगी." जहां तक फिल्म की बाकी स्टार कास्ट का सवाल है तो इसमें स्मृति सिन्हा लालू की पत्नी राबड़ी का किरदार निभाएंगी. लालू प्रसाद यादव की पत्नी भी कुछ वक्त के लिए मुख्यमंत्री पद संभाल चुकी हैं. फिल्म में उनके किरदार पर खास काम किए जाने की संभावना है. फिल्म की शूटिंग बिहार और गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में की जा रही है.

 

 

 सेक्स रैकेट का पर्दाफास, मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट

सेक्स रैकेट का पर्दाफास, मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट

मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स का खुलासा हुआ हैैै। दबिश देने पहुंची पुलिस ने 5 युवतियां और 9 युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़ाई कई 5 युवतियां दूसरे राज्य की बताई जा रही है। वहीं, 9 युवक छोटे व्यापारी है। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बरेली जिले का है। यहां के फीनिक्स मॉल के सामने स्थित एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर देह व्यापार चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मुखबीर ने पुलिस को ये जानकारी दी थी कि यहां मसाज पार्लर की आड़ में जिस्मफरोसी का धंधा चल रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम ने यहां छापामार कार्रवाई की। जिसके बाद पुलिस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से 9 युवकों और 5 युवतियों को सदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया। पकड़ी गईं लड़कियां असम, दिल्ली और हल्द्वानी की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं युवक बरेली शहर के छोटे व्यापारी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि करीब 6 महीने पहले ही मसाज पार्लर का दुकान खोला गया था। वहीं, यहां सिर्फ लड़कियां मसाज कराने आती थी। लेकिन इस खुलासे से पुलिस के होश उड़ गए। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है।
भारत में Moto G8 Plus की बिक्री शुरू, जानिए कीमत और फीचर्स

भारत में Moto G8 Plus की बिक्री शुरू, जानिए कीमत और फीचर्स

मोटोरोला का सबसे किफायती फोन - Moto G8 Plus - मंगलवार से पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हुई। Moto G8 Plus की बिक्री मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुरू हुई और फ्लिपकार्ट पर यह दो रंग के ऑप्शन में मिल रहा था। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और वाइड-एंगल होरिजोंटल वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा शामिल है। Moto G8 Plus में वाटर-रेप्लस डिजाइन है और यह 15W TurboPower फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करता है।


Moto G8 Plus की भारत में कीमत, बिक्री ऑफर

Moto G8 Plus को भारत में सिंगल 4GB RAM + 64GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 13,999 रुपए रखी गई है। यह कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल पिंक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। Moto G8 Plus पर जो ऑफर दिए गए हैं, उनमे शामिल हैं - 2200 रुपए तक का Jio कैशबैक, 3,000 रुपए का क्लियरट्रिप वाउचर और 2,000 रुपए का जूम कार वाउचर। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट नो कॉस्ट ईएमआई प्लान, एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की तत्काल छूट, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत असीमित कैशबैक और एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत की छूट भी दे रहा है।
 
 

Moto G8 Plus की अन्य खूबियां

6.3 इंच की Full HD+ IPS LCD स्क्रीन। साथ में वटरड्रॉप नॉच। यह फोन 4 GB रैम और 64 GB मेमोरी के ऑपशन्स हैं। 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल वाइड एंगल सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है।

डेडिकेटेड नाइट मोड है। सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल का कैमरा है। 4000 mAh का पावर बैकअप है जो 15 W के टर्बो चार्जर से चार्ज होता है। डॉल्बी साउड दिया गया है।
भाजपा विधायक दल के फिर से  नेता चुने गए फडणवीस, कहा- महायुति की ही बनेगी सरकार

भाजपा विधायक दल के फिर से नेता चुने गए फडणवीस, कहा- महायुति की ही बनेगी सरकार

 देवेंद्र फडणवीस ने कहा, चुनाव में मिला जनादेश महायुति (भाजपा-शिवसेना गठबंधन) के लिए था क्यों हमने महायुति के लिए ही वोट मांगे थे। लोगों ने इसके समर्थन में वोट हमें दिया। इस पर कोई शंका नहीं होनी चाहिए। ये एक महायुति सरकार होगी

 

कांग्रेस ने बताया आध्यात्मिक दौरे पर फिर विदेश रवाना हुए राहुल गांधी जी

कांग्रेस ने बताया आध्यात्मिक दौरे पर फिर विदेश रवाना हुए राहुल गांधी जी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी फिर विदेश यात्रा पर चले गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार वे सोमवार को विदेश के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि वह एक हफ्ते तक वहां रहेंगे। वहीं उनकी पार्टी ने खराब अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन की तैयारी की हुई है।

कांग्रेस एक से आठ नवंबर के बीच 35 प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। इसी मुद्दे पर पांच से 15 नवंबर के बीच देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ऐसे में राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए जा रहे थे। जिसे लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सफाई दी है।

 

सुरजेवाला ने कहा, 'राहु्ल गांधी पहले भी समय-समय पर आध्यात्मिक दौरे पर जाते रहे हैं। वह वर्तमान में वही हैं। कांग्रेस का एक से आठ नवंबर के बीच 35 प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सरकार को घेरने की योजना को पूरी तरह से उनके दिशा-निर्देशों और परामर्श पर तैयार किया गया है।

 Whatsapp पर खूब वायरल हो रहा है Free Adidas Shoes वाला मैसेज,जानिए क्या है सच! .

Whatsapp पर खूब वायरल हो रहा है Free Adidas Shoes वाला मैसेज,जानिए क्या है सच! .

अगर आप भी इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इन दिनों व्हाट्सएप पर एक मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स को फ्री में एडिडास जूते देने का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही मैसेज में एक लिंक भी दिया गया है। क्या है वायरल मैसेज में-
 
वायरल मैसेज में एडिडास के 70वीं सालगिरह को सेलिब्रेट करने के लिए कंपनी की तरफ से 700 जोड़ी जूते और 7000 टी-शर्ट्स देने की बात कही जा रही है।
 
क्या है सच-
 
सच यह है कि यह मैसेज फेक है। इस मैसेज पर बिलकुल यकीन ना करें और ना ही दिए गए लिंक पर क्लिक करने की भूल करें। दरअसल, स्कैमर्स यूजर को मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने को कहते हैं, जो कि मैलिशियस लिंक होता है, जिससे यूजर के पर्सनल डेटा को खतरा हो सकता है।
अधिकतर मामलों में इस तरह के लिंक पर क्लिक करने पर असली दिखने वाली फेक वेबसाइट खुल जाती है, जिसमें यूजर्स से उनकी पर्सनल डिटेल मांगी जाती है।
 
कमाल की बात यह है कि स्कैमर्स इस बार यूजर के पैर का साइज भी पूछते हैं, ताकि लोगों को यकीन हो जाए कि वह असली वेबसाइट है और ये ऑफर भी सही है।
 
बता दें कि इस तरह का एक फेक मैसेज पिछले साल भी वायरल हुआ था जिसके जरिये कहा जा रहा था कि 93वीं वर्षगांठ पर एडिडास 3000 जोड़ी जूते बांट रहा है। इस मैसेज के साथ भी एक लिंक दिया हुआ था जिस पर क्लिक करने पर जूतों को क्लेम करने की बात कही गई थी, लेकिन यह भी फेक था।
आइए, अब जानते हैं कि इस तरह के स्कैम मैसेजेज को पहचानने के तरीके...
 
फ्री और अनलिमिटेड ऑफर
 
फ्री और अनलिमिटेड ऑफर वाले मैसेज अक्सर फेक होते हैं। इनमें कोई उपहार, कूपन या फ्री टॉकटाइम का ऑफर दिया जाता है। ऐसे मैसेज पर बिल्कुल भरोसा न करें।
 
गलत स्पैलिंग
 
फेक मैसेज में अक्सर स्पेलिंग गलत होती है। जबकि किसी भी कंपनी द्वारा भेजे गए मैसेज में ऐसा नहीं होता है। ऐसे में गलत स्पैलिंग वाले मैसेज को क्लिक न करें।
 
लिंक वेरिफिकेशन
 
अगर आपके पास आए मैसेज में कोई लिंक दिया होता है, तो उसके ऑफिशियल लिंक से जरूर वेरिफाई करें।
 
ऑफिशियल सोर्स से कन्फर्मेशन
 
अगर आपको किसी कंपनी की तरफ से मैसेज आता है, तो उसे ऑफिशियल सोर्स से जरूर कन्फर्म करें।
APL  राशनकार्ड जारी जाने कैसे अपना नाम और नम्बर देख सकते हैं

APL राशनकार्ड जारी जाने कैसे अपना नाम और नम्बर देख सकते हैं

 अगर आपने भी नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया था तो आपका राशन कार्ड बना या नहीं यह पता करने के लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं आप सिर्फ निचे दिए लिंक को क्लिक करे और उसमे अपने वार्ड के नाम को चुन कर जान सकते है आपके राशन कार्ड का पूरा विवरण

 

 

khadya.cg.nic.in/rationcards/rcmodule/Reports/RC_AplCardsWPWise.aspx

 

 यात्रि अब चलती ट्रेन में भी करवा सकते है रिजर्वेशन, HHT डिवाइस से बर्थ होगी कंफर्म

यात्रि अब चलती ट्रेन में भी करवा सकते है रिजर्वेशन, HHT डिवाइस से बर्थ होगी कंफर्म

ट्रेनों में रिजर्वेशन चार्ट तैयार होने के बाद सीट कंफर्म होना मुश्किल होता है। ऐसे में यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द ही करना पड़ती है या फिर खड़े-खड़े सफर करना पड़ जाता है। मगर अब हैंड हेल्ड टर्मिनल(एचएचटी) डिवाइज के जरिए चलती ट्रेन में भी सीट कंफर्म हो सकेगी। इस डिवाइज के इस्तेमाल के लिए रेलवे अधिकारियों ने मंजूरी दे दी है। शुरूआत में लंबी दूरी की ट्रेनों में इसे शुरू करने की प्लानिंग है।इस डिवाइज की मदद से ट्रेनों की वर्तमान स्थिति के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी। इसके जरिए वेटिंग टिकट कंफर्म होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ट्रेनों में यह सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। 

चैकिंग स्टॉफ को यह डिवाइज उपलब्ध कराए जाने की तैयारी है। इसमें ट्रेनों में बर्थ की स्थिति अपडेट होती रहेगी।जिससे यदि कोई यात्री अपना टिकट रद्द कराता है या किसी कारण यात्रा नहीं कर पाता है तो चैकिंग स्टाफ को पता चल जाएगा। जिससे वेटिंग टिकट वालों को कंफर्म बर्थ मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। क्योंकि टीटीई इन बर्थ को दूसरे यात्रियों को उपलब्ध करा सकेंगे। प्रारंभिक चरण में इसे लंबी दूरी की ट्रेनों में शुरू किया जा रहा है। क्योंकि टिकट कंफर्म नहीं होने पर सबसे ज्यादा ऐसे ही लोग परेशान होते हैं, जिनको लंबी दूरी की यात्रा करना होती है।

बर्थ की खरीद फरोख्त पर लगेगा अंकुशः-

ट्रेनों में अभी यदि कोई बर्थ खाली होती है तो टीटीई अपनी मनमर्जी से किसी को भी अधिक पैसे लेकर उपलब्ध करा देते हैं। इससे वेटिंग टिकट वालों की बर्थ कंफर्म ही नहीं हो पाती है और उनको खड़े-खड़े यात्रा करना पड़ती है। रेलवे इस पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाता है, लेकिन कोई खास असर नहीं होता है। इस डिवाइज के कारण ट्रेनों में चलने वाली बर्थ की खरीद फरोख्त के खेल पर भी अंकुश लग सकेगा।
किशोरी को अकेले पा कर युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं कीया आरोपी को गिरफ्तारी

किशोरी को अकेले पा कर युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं कीया आरोपी को गिरफ्तारी

लखीमपुर-खीरी| कोतवाली पसगवां क्षेत्र के अन्तर्गत घर पर परिजनों की नामौजूदगी का फायदा उठाते हुए गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म क डाला। किशोरी की बुआ के आ जाने पर दुष्कर्मी जान-माल की धमकी देकर फरार हो गया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दीपावली की रात को एक युवक ने घर में घुसकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

यह है पूरा मामला

पीड़िता के पिता ने बताया कि वह परिवार सहित साले की मौत होने पर ससुराल गया था। दीपावली की रात को उसकी 19 वर्षीय पुत्री सहित तीन बच्चे घर पर थे। रात लगभग 11 बजे गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान शोर सुनकर किशोरी की बुआ आ गई, तब उक्त युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है लेकिन पुलिस की आरोपी युवक से सांठगांठ हो जाने के कारण पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बल्कि पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों ने कोतवाली में रोक लिया, जिसकी शिकायत एसपी पूनम और एडीजी/नोडल पुलिस अधिकारी एसके माथुर से की गई।
 
आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज
 
अधिकारियों के मौखिक निर्देश पर पीड़िता के पिता की तहरीर पर सोमवार देर रात दुष्कर्म के आरोप में एक आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल को भेजा गया। उधर पीड़िता के पिता ने बताया कि अभियुक्त भी उसके विरुद्ध फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली आया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। उक्त विवेचना इंस्पेक्टर कोतवाली पसगवां को सौंपी गई है।
दहेज ने फिर ली एक नवविवाहिता की जान  लेने की कोसिस,हालत गंभीर

दहेज ने फिर ली एक नवविवाहिता की जान लेने की कोसिस,हालत गंभीर

जबलपुर। खितौला थाना अंतर्गत बरा मोहल्ला निवासी एक नवविवाहिता ने बुधवार सुबह खुद को आग के हवाले कर लिया। गंभीर हालत में नवविवाहिता को इलाज के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल लाया गया जहां करीब 40 फ़ीसदी झुलसने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। अग्निदग्धा ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि शादी के बाद से ही उसका पति दहेज को लेकर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता था। फिलहाल पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामले को जांच में लिया है।

नवविवाहिता ने खुद को किया आग के हवाले, हालत गंभीर

पति दहेज के लिए आए दिन करता था मारपीट, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

हासिल जानकारी के मुताबिक कैमोर निवासी रवि शंकर महोतिया की बेटी अंजना मलिक (25) की शादी 20 जून 2018 को बरा मोहल्ला खितौला निवासी देवराज मलिक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही देवराज अपनी पत्नी को दहेज कम लाने की बात कहकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। अंजना ने अपने माता पिता को इस बात की जानकारी कई बार फोन पर दी। इस बीच अंजना जून 2019 में एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद भी पति देवराज अंजना के साथ मारपीट करने लगा। बुधवार को अंजना के माता-पिता उसे लेने के लिए कैमोर से खितौला आ रहे थे, इस बीच उन्हें फोन पर जानकारी लगी कि उनकी बेटी ने खुद को आग लगा ली है।

गैस चालू कर साड़ी की पल्लू से लगाई आग :

एसडीओपी भावना मरावी और नायब तहसीलदार राहुल मेश्राम को दिए बयान में अंजना ने बताया कि बुधवार सुबह शराब के नशे में उसके पति देवराज ने उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट से परेशान होकर अंजना ने घर मैं रखी गैस के चूल्हे को चालू किया और पल्लू से आग लगा ली। आग लगने से वह बुरी तरीके से झुलस गई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सिहोरा अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया।

 

दबंगों ने घर में घुसकर महिला समेत परिवार वालों को पीटा,वजह जानकार आप हो जायेंगे हैरान

दबंगों ने घर में घुसकर महिला समेत परिवार वालों को पीटा,वजह जानकार आप हो जायेंगे हैरान

रायपुर.छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले में दबंगों की गुंडई का मामला सामने आया है। यहां करीब 15 से 20 दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। दबंगों ने परिवार के लोगों पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में परिवार के 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल, घटना खरोरा थाना क्षेत्र के घोरभट्टी गांव की है, यहां विश्वनाथ वर्मा नामक शख्स के घर के बाहर कुछ दबंग शराब पी रहे थे। विश्वनाथ और उसके परिवार वालों ने जब अपने घर के बाहर शराब पीने से रोका तो दबंगों से उनकी कहासुनी हो गई। उस समय दबंग वहां से चले गए, लेकिन उसी रात लाठी डंडे और धारदार हथियारों से लैस करीब 15 से 20 लोगों ने विश्वनाथ के घर पर हमला बोल दिया। दबंगों ने हमले में महिला, बुजुर्गों समेत बच्चों को भी नहीं छोड़ा।

 

घटना में दो महिला, 1 बुजुर्ग समेत कुल 6 लोग घायल हो गए। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी पीड़ितों के शरीर पर डंडों से पिटाई और धारदार हथियार से हमले के निशान हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना के बाद जब पीड़ित परिवार शिकायत के लिए भटक रहा है। दरअसल, खरोरा थाना प्रभारी समेत पूरा स्टाफ राज्योत्सव ड्यूटी के लिए तैनात किया गया है

पुलिस ने निकला निगरानीशुदा बदमाशों का जुलूस, व्यापारियों से की थी नगदी-मोबाइल की लूट

पुलिस ने निकला निगरानीशुदा बदमाशों का जुलूस, व्यापारियों से की थी नगदी-मोबाइल की लूट

रायपुर राजधानी के गंज इलाके में कारोबारी के साथ हुई लूट के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके रसूख वाले इलाके में जुलुस निकाला। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिनदहाड़े राजातालाब निवासी कारोबारी मोहम्मद शहजाद और माजिद खान गैस चूल्हा बेचकर पैदल अपने घर जा रहे थे ।इसी दौरान चूनाभट्टी के पास आरोपी शेख अब्बास,जय चंद्राकर, आशीष गरूड और सुल्तान उर्फ दुर्गा तिवारी ने उन्हें रोका और उनको चाकू मारने का भय दिखाकर करीब 6 हजार रूपए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।पीड़ितों ने इसकी शिकायत गंज थाने में की तो पुलिस हरकत में आई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को उनके रसूख वाले इलाके में जुलूस निकाला। पुलिस के मुताबिक आरोपी शेख अब्बास और जय चंद्राकर गंज थाने का निगरानीशुदा बदमाश है, उनसे खिलाफ कई संगीन अपराध भी दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

भगवान महावीर को अर्पित किया निर्वाण लड्डू,जाने कहा की ये खबर

भगवान महावीर को अर्पित किया निर्वाण लड्डू,जाने कहा की ये खबर

गौतम रास का श्रवण कर श्रद्धालुओं ने किया पुण्यार्जन

आगामी विविध अनुष्ठानों की तिथियां निर्धारित

जैन दादाबाड़ी, एमजी रोड रायपुर में मंगलवार, 29 अक्टूबर को अध्यात्म योगी महेन्द्र सागर, युवा मनीषी मनीष सागर के सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस पर प्रात:काल 4.45 बजे सदर बाजार स्थित श्री ऋषभदेव जैन मंदिर में द्वारोद्घाटन के पश्चात् भगवान को निर्वाण लड्डू अर्पित किया गया। तदुपरांत सभी श्रद्धालुजन चैत्य परिपाटी के रूप में जैन दादाबाड़ी पहुंचे, जहां प्रात: 6 बजे से गुरू व मुनि भगवंत के  श्रीमुख से गौतम रास का वांचन किया गया। बड़ी संख्या में एकत्र श्रद्धालुओं ने जिसका श्रवण कर पुण्यार्जन किया।

आज प्रवचन शीतलनाथ जिनालय देवेंद्रनगर में
चातुर्मास समिति के अध्यक्ष धरमराज बेगानी व प्रचार संयोजक तरुण कोचर ने बताया, आगामी अनुष्ठानों के अंतर्गत कल बुधवार, 30 अक्टूबर को शीतलनाथ जिनालय, देवेंद्रनगर में एवं गुरुवार, 31 अक्टूबर को शंकरनगर स्थित पाश्र्वनाथ जिनालय में सुबह 8 बजे से विशेष प्रवचन होगा। शुक्रवार, 1 नवंबर को जैन दादाबाड़ी एमजी रोड में ज्ञानपंचमी पर सुबह 8.45 बजे से प्रवचन एवं ज्ञानपंचमी की क्रिया विधि कराई जाएगी।  2 से 9 नवम्बर तक बारह व्रतों पर आधारित विशेष प्रवचन एवं 10 नवम्बर को सुबह 8.45 बजे से सामूहिक जीवन राशि क्षमापणा सह श्रावक व्रत धारण विधि, रविवार, 3 नवम्बर को प्रवचन सभा के पश्चात् जीव दया रथ का उद्घाटन एवं शाम 7.30 बजे से खैरागढ़ के कलाकार मास्टर सौरभ दोसी व साथियों द्वारा संगीतमय भक्तिपूर्ण कार्यक्रम 'एक शाम जीव दया के नाम की प्रस्तुति, 11 नवम्बर को सुबह 8.45 बजे से 'चातुर्मास समापन : क्या खोया-क्या पाया पर विशेष प्रवचन सभा, 12 नवम्बर को कार्तिक पूनम का वरघोड़ा सदर जैन मंदिर से प्रात: 7 बजे एवं दादाबाड़ी में शत्रुंजय महातीर्थ की भावयात्रा प्रात: 10 बजे से होगी। 

 

दिन-रात का टेस्ट मैच  क्रिकेट को नया आयाम देगा भारत में होने जा रहा है पहली बार : गांगुली

दिन-रात का टेस्ट मैच क्रिकेट को नया आयाम देगा भारत में होने जा रहा है पहली बार : गांगुली

 कोलकाता,भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरभ गांगुली का मानना है कि दिन-रात का टेस्ट मैच खेल के सबसे बड़े प्रारूप को उसकी खोई हुई पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। भारत को 22 नवंबर से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ अपना पहला दिन-रात का टेस्ट मैच खेलना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को ही भारत के साथ कोलकाता में पहले दिन-रात के टेस्ट मैच को हरी झंडी दी।

गांगुली ने कहा, दिन-रात का टेस्ट मैच एक बहुत बड़ा कदम है और हमारा मानना है कि यह दर्शकों और युवा बच्चों को स्टेडियम तक लेकर आएगा। मैं बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं कि ईडन गार्डन भारत में होने वाले पहले दिन-रात के टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।
उन्होंने कहा, मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नज्मुल हसन और उनकी टीम को इतने कम समय में हमारे अनुरोध को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं भारत के कप्तान विराट कोहली को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं। गांगुली ने कहा कि यह भारतीय क्रिकेट में एक विशेष चीज की शुरुआत है।
गांगुली ने कहा, यह भारतीय क्रिकेट में एक विशेष चीज की शुरुआत है। देश की क्रिकेट को आगे ले जाना ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और एपेक्स काउंसिल के सदस्यों की प्राथमिकता है। भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट की प्राथमिकता सबसे अधिक है और हम इस प्रारूप को वापस लोकप्रिय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
 
 प्रेमी ने प्रेमिका को किया आत्महत्या करने पे मजबूर,प्रेमी को हुई 10 साल की कैद

प्रेमी ने प्रेमिका को किया आत्महत्या करने पे मजबूर,प्रेमी को हुई 10 साल की कैद

कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम पौसरा निवासी आरोपित विक्की कुमार कुर्रे पिता रबी कुर्रे (22) का गांव में रहने वाली कुमारी सीमा सूर्यवंशी(19) से प्रेम संबंध था। पांच जून 2018 को युवती घर से 50 हजार रुपये लेकर गायब हो गई। उसके भाई ने सात जून को कोनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। 10 जून 2018 को युवती की पौसरा के धतरईया खार में जली हुई लाश मिली। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने विक्की कुर्रे से पूछताछ की। इसमें पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। घर से भागने के बाद युवती 50 हजार रुपये लेकर उसके साथ बिलासपुर गई थी। वहां उसने युवक के लिए मोबाइल और अपने लिए जिंस, सौदर्य प्रसाधन खरीदा। इसके बाद दोनों स्टेशन गए यहां से रायगढ़ चले गए। रायगढ़ से सात जून को वापस लौटे। मंदिर चौक में आरोपित उसे पौसरा जाने छोड़कर नाना के घर किरारी मस्तूरी चला गया था। प्रेमी के धोखा दिए जाने से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी की थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध पंजीबद्घ कर न्यायालय में चालान पेश किया। न्यायालय ने अपराध सिद्घ होने पर प्रेमी को धारा 306 में 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

जमीन बेच कर शादी के लिए रखे थे रुपये

सीमा के परिवार वाले उसकी शादी करने की तैयारी में थे। इसके लिए जमीन बेच कर घर में साढ़े तीन लाख रुपये रखे थे। इसकी जानकारी होने पर युवती ने साढ़े तीन लाख रुपये से 50 हजार निकाल लिए। प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर 26 हजार रुपये खर्च किए थे। न्यायालय ने मामले में मृतका की मां व अन्य परिवार के सदस्यों को प्रतिकर राशि दिलाने के निर्देश दिए हैं।
रूद्री बैराज में डूबने से युवक की मौत, जाने पूरी खबर

रूद्री बैराज में डूबने से युवक की मौत, जाने पूरी खबर

रूद्री बैराज से एक युवक ने छलांग लगा कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक 40 फीट की ऊंचाई से गिरने से उसकी मौत हुई है। घटना देर रात की है। जब स्थानीय लोग मार्निग वॉक में निकले तब युवक की शव बैराज पर देखी गई। तब लोगों ने इसकी सूचना रूद्री पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। रूद्री थाना प्रभारी भावेश शैंडे ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मुआयना किया गया है। प्रथम दृष्टि खुदकुशी करना प्रतित हो रहा है। पूरी जानकारी जांच के बाद ही पता चल पाऐगी। मतृक युवक का शिनाख्त नहीं हो पाया है। घटना स्थल के पास से एक बाईक मिली है। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।

राजधानी में विदेशी फल "ड्रैगन फ्रूट" की बढ़ी आवक,बजारो में बिक रहा 80 रुपये किलो

राजधानी में विदेशी फल "ड्रैगन फ्रूट" की बढ़ी आवक,बजारो में बिक रहा 80 रुपये किलो

राजधानी के फल बाजार में इस समय ड्रैगन फ्रूट की आवक बढ़ गई है। इस विदेशी फल को देखकर चौंकिएगा मत, क्योंकि यह विदेश से नहीं आ रहा, बल्कि राजधानी से लगे कुम्हारी समेत कांकेर, राजनांदगांव जिले के किसान अच्छे-खासे रकबे में इसका उत्पादन कर रहे हैं। इस फल की मांग बढ़ती जा रही है। दुकानदार ने बताया कि यह 80 रुपये किलो में बिक रहा है। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर के सह प्राध्यापक डॉ. जीवनलाल नाग के अनुसार ड्रैगन फ्रूट में प्रोटीन की मात्रा 11 प्रतिशत होती है। गुलाबी रंग का यह स्वादिष्ट फल सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते हैं। इसके अलावा विटामिन सी, प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल की क्षमता होती है, कोशिकाओं और ह्रदय की सुरक्षा के लिए बेहतर है। फाइबर भरपूर होता है। यह फल कई बीमारियों में लाभदायक है।


दो साल पहले ड्रैगन फ्रूट की खेती की शुरुआत करने वाले किसान आज न केवल बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं, बल्कि दूसरे किसानों को भी प्रेरित कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के 122 गांवों के कई किसानों ने ड्रैगन फ्रूट की फसल लगाई। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर के सह प्राध्यापक डॉ. जीवनलाल नाग नेबताया कि ड्रैगन फ्रूट की खेती विवि समेत जिले भर में किसान करने लगे हैं। ड्रैगन फ्रूट की खेती से मुनाफा अच्छा होता है, इसकी फसल को पानी की अधिक जरूरत नहीं होती। कुछ वर्ष पहले कुछ किसान अपने रिश्तेदार के घर बांग्लादेश गए थे, वहीं से ड्रैगन फ्रूट की कलम लेकर आए थे।
मामूली विवाद पर तीन युवकों ने एक युवक पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

मामूली विवाद पर तीन युवकों ने एक युवक पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज

मामूली विवाद पर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारकर हत्या करने की नियत से पत्थर पर पटककर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट आरंग थाना में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बनर्सी आरंग निवासी योगेश्वर साहू 26 वर्ष पिता किशनलाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मामूली विवाद पर चन्द्रशेखर साहू एवं अन्य दो युवकों ने 28 अक्टूबर को प्रार्थी के भाई घनश्याम साहू जो बीच बचाव कर रहा था उसे गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारकर पत्थर पर पटककर हत्या करने की नियत से चोट पहुुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 294, 506, 323, 307, 34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।