BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही

नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही

भिलाई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दुर्ग हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक प्रखर पाण्डेय के मार्गदशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर अजीत यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला नोडल अधिकारी नशा मुुक्ति अभियान के नेतृत्व में चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान जिओ खुलकर के तहत लगातार अवैध कारोबार के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है उसी क्रम में थाना प्रभारी नेवई के निर्देशन में उप निरीक्षक के.एल.गौर द्वारा 16 अक्टूबर 2019 को शमीम सुपर मार्केट रिसाली के पास आरोपी अनिल सिंह पिता चन्द्रिका सिंह पता आजाद मार्केट रिसाली  थाना नेवई के कब्जे से ओएनआरईएक्स सिरप 100 एमएल वाला 15 नग,डब्ल्यूएलएनसीओआरईएक्स सिरप 100 एमएल वाला 20 नग एवं एएलपीआरएसीएएन 0.5 एमजी टीएबीईटी (एएलपीआरओजेडओएलए एएम)-750 टीएबीएलईटी, एएलपीआरओडब्ल्यूआईएन 0.5 एमजी एएल पीआरओजेडओएलएएम 320 टीएबीएलईटी नशीली औषधी दवाईयों  की कुल कीमती 7340 रु को थाना नेवई पुलिस स्टाफ एवं औषधि निरीक्षक दुर्ग द्वारा सयुक्तकार्यवाही किया जाकर थाना नेवई में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है इसके अलावा  पुलिस प्रशासन के द्वारा नशे के खिलाफ प्रचार-प्रसार करने एवं जनता को जागरुक करने व नशे के आदी लोगों को पुर्नवास कराने का कार्य किया जा रहा है एवं नशे व्यापारी एवं अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी।

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत जानिये पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त ...

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत जानिये पूजा का क्या है शुभ मुहूर्त ...

चंद्रमा को अध्र्य देने के उपरांत ही सुहागिनें तोड़ेंगी व्रत

करवा चौथ पूजा के लिए शुभ मुहूर्त :

सायंकाल 5:46 से रात 7:02 बजे तक, अघ्र्य 8 बजे के बाद, करवा चौथ चंद्रोदय का समय सायंकाल 8:16 के बाद।

 

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए आज करवा चौथ का व्रत रखा गया है। सुबह से ही स्नान ध्यान के साथ साज श्रृंगार कर सुहागिनें पति की आयु की वृद्धि के लिए पूर्ण श्रद्धाभाव से उपवास रखीं हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है करवा चौथ का त्योहार। उक्त तिथि पर माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए घनघोर तपस्या की थी। उक्त व्रत को सुहागिन महिलाएं निर्जला रखती हैं। रात को चांद देखने के बाद ही कुछ खाया जाता है। आज ज्योतिष मान्यता के अनुसार रायपुर में 8.12 बजे से 8.18 बजे के समयावधि में चंद्रोदय होगा। चंद्रमा चलनी से देखने के उपरांत ही सुहागिन महिलाएं अपने पति के हाथ से जल ग्रहण कर उपवास तोड़ेंगी।

वैसे तो पूरे देश में इस त्यौहार को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता हैं लेकिन उत्तर भारत खासकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश आदि में तो इस दिन अलग ही नजारा होता है। 

सूने मकान का ताला टूटा, नगदी व गहनें सहित लगभग 7 लाख की चोरी

सूने मकान का ताला टूटा, नगदी व गहनें सहित लगभग 7 लाख की चोरी

रायपुर। थाना खरोरा क्षेत्र में एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर वहां से नगदी 6 लाख 50 हजार व 45 हजार रूपये कीमत के सोने-चांदी के गहनें चोरी कर ले गये। खरोरा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर को शाम 6 बजे से रात 8 बजे के दरम्यान दुकानपारा खरोरा निवासी पूजा पति स्व.विनोद अग्रवाल (56) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी काम से घर पर ताला लगाकर बाहर गई थी। वापस लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने के बाद आलमारी भी खुली हुई थी जिसमें रखे नगदी 6 लाख 50 हजार रूपये एवं करीब 45 हजार रूपये सोने-चांदी के गहनेें भी गायब थे। इसके बाद उसने घटना की जानकारी थाने में जाकर दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457,380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

स्कूल में हथौड़ी,पेचकस चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार...

स्कूल में हथौड़ी,पेचकस चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार...

सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा में हाउसिंग बोर्ड ने अभिलाषा परिसर में सोनिया वर्मा विंध्या पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं। सोमवार की दोपहर करीब 1.30 बजे वह स्कूल में ताला बंद कर अपने घर चली गई। उनके साथ स्कूल स्टाफ भी अपने-अपने घर चले गए। मंगलवार की सुबह करीब 7.30 बजे वह स्कूल पहुंची और सामने दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गई, तब पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। चोरों ने सीसीटीवी टीवी कैमरा के साथ ही डीवीआर, नल की टोटी, पीतल की कुंडी, हथौड़ी, पेचकस के साथ ही बच्चों के खिलौनों को पार कर दिया था। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर संदेहियों की पतासाजी शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में कुदुदंड माता चौरा निवासी दुर्गेश यादव उर्फ प्रिंस पिता छबिलाल यादव (29) नजर आया। उसे पकड़कर पूछताछ की गई। फिर उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है|

 
जुहार उड़ीसा का आयोजन 19 अक्टूबर को, जाने कहा होने जा रहा है.....

जुहार उड़ीसा का आयोजन 19 अक्टूबर को, जाने कहा होने जा रहा है.....

रायपु। शनिवार  19  अक्टूबर को शाम पांच बजे शहीद स्मारक भवन रजबंधा मैदान रायपुर में जुहार उड़ीसा का आयोजन समाजसेवक प्रभाकर पटनायक एवं सार्थक फाउंडेशन के तत्वावधान में  किया जा रहा है। उक्त आयोजन छत्तीसगढ़ में निवासरत उत्कल समाज के सदस्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय पशुपालन डेयरी राज्यमंत्री  प्रताप सारंगी होंगे।  जबकि अध्यक्षता करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। अतिविशिष्ठ अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह  होंगे। विशिष्ट अतिथि बृजमोहन अग्रवाल विधायक दक्षिण,सत्यनारायण शर्मा विधायक रायपुर ग्रामीण विकास उपाध्याय, विधायक रायपुर पश्चिम महापौर प्रमोद दुबे एवं निगम सभापति प्रफुल्ला विश्वकर्मा होंगे। उक्त जानकारी प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में किशोर महानंद, प्रभाकर पटनायक, सावित्री जगत एवं संजय  नायक ने  संयुक्त  रूप से दी ।  

 
वार्ताकारों ने पत्रकारवार्ता में बताया कि उक्त अवसर पर समाज के दो सौ  गणमान्य नागरिकों को  समाजसेवा शिक्षा, चिकित्सा सेवा, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विशिष्ठ भूमिका निर्वहन करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। चिकित्सा क्षेत्र से बालाजी  सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर  डॉ. देवेंद्र  नायक पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम महापात्रा एवं हिमालय पर्वतारोहण एवं सायकल रेस के लिए गिनिज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दो बार नाम दर्ज कराने वाले पवित्र पात्रों सहित अनेक हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा दीक्षा तिलक भारतीय स्कूल  गुढिय़ारी में निशुल्क करायी जा रही है।  पटनायक ने बताया कि जुहार उड़ीसा उत्सव के दौरान संबलपुरी  नृत्य मयूरी संस्कृतिका अनुष्ठान की प्रस्तुति बीबू  किशोर एंड ग्रुप  भुनेश्वर द्वारा दी जाएगी। इसके अलावा संगीतमय योगा कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण तिलक भारतीय स्कूल के ब"ाों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में उडिय़ा समाज के संरक्षक पुरंदर मिश्रा एवं गोपाल सोना के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया जाएगा। 
भारत-पाक बार्डर पर तैनात होगा एंटी ड्रोन सिस्टम

भारत-पाक बार्डर पर तैनात होगा एंटी ड्रोन सिस्टम

पंजाब सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार अब पंजाब की भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किए जाएंगे ताकि पाकिस्तान की सीमा पार से हथियार भेजने की नापाक हरकत पर लगाम लगाई जा सके। यह सिस्टम इलेक्ट्रो मैगनेटिक पल्स (इएमपी) और फ्रीच्ेंसी तकनीक का इस्तेमाल कर हथियार लेकर सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे ड्रोन के हवा में ही परखच्चे उड़ा देगा।

बीएसएफ ने 14 अक्तूबर को पंजाब के फिरोजपुर में हजारा सिंह वाला में पाकिस्तान का ड्रोन देखा था। एंटी ड्रोन सिस्टम के जरिये तीन किलोमीटर की रेंज में आने वाले हर ड्रोन के सिग्नल को जाम कर उसे नष्ट किया जा सकता है। साथ ही इसके जरिए इसके हैंडलर की फ्रीच्ेंसी का भी पता लगाया जा सकता है। नेशनल सिक्टोरिटी गार्ड ने इस हफ्ते अपने सालाना समारोह में इस तकनीक का प्रदर्शन किया। इसके इस्तेमाल के लिए नेशनल टेक्नीकल रिसर्च ऑर्गनाईजेशन (एनटीआरओ) पाकिस्तान के ड्रोन इस्तेमाल करने वाले बेस सेंटर से फ्रीच्ेंसी का पता लगाने में मदद करेगा। खुफिया विभाग की ओर से पिछले हफ्ते पंजाब में पाकिस्तानी ड्रोन से हथियार गिराने की घटना संबंधी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी गई थी। उसमें साफ तौर पर कहा गया था कि ड्रोन की घटना के पीछे पाक के स्टेट एक्टर यानी सेना और आईएसआई का हाथ है। लेकिन रिपोर्ट में सवाल उठाए गए थे कि ड्रोन को वायुसेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) क्यों नहीं पकड़ पाया। खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियार और ड्रग्स भेजने का गंभीर प्रयोग कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी तकनीकी खुफिया एजेंसियों को इसके उपाय निकालने का निर्देश जारी किया था।

50 करोड़ के डीएमएफ मद घोटाले में नोडल अधिकारी के साथ मेसर्स साहू एसोसिएट्स के खिलाफ अपराध दर्ज

50 करोड़ के डीएमएफ मद घोटाले में नोडल अधिकारी के साथ मेसर्स साहू एसोसिएट्स के खिलाफ अपराध दर्ज

कोरबा। जिले के डीएमएफ मद में 50 करोड़ के घोटाला मामले में इओडब्ल्यू ने जिला खनिज संस्थान न्यास के तत्कालीन नोडल अधिकारी श्रीकांत दुबे, मेसर्स साहू एसोसिएट्स रायपुर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि डीएमएफ मद में घोटाले की शिकायत कोरबा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अजय जायसवाल ने की है। उन्होंने अलग-अलग मामले में मद का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। वर्तमान में ईओडब्ल्यू ने आरोपियों के खिलाफ धारा 409,120बी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की 13-1 क के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा प्रकरण जांच में लिया है। 

एक पिस्टल व दो जिंदा कारतुस के साथ तीन गिरफ्तार, जानिए कहा की है ये घटना

एक पिस्टल व दो जिंदा कारतुस के साथ तीन गिरफ्तार, जानिए कहा की है ये घटना

राजधानी रायपुर में बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आज इसका खुलासा करते हुए बताया कि शहर में अवैध तरीके से कट्टा व पिस्टल की खरीदी बिक्री होने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ एच शेख द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आरोपियों की तस्दीकी एवं पतासाजी हेतु लगाया गया था। इसी क्रम में थाना आजाद चैक की टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बजरंग नगर स्थित मंगलम भवन पास खड़ा है तथा वह पिस्टल रखा है। जिस पर थाना प्रभारी आजाद चौक द्वारा एक टीम बनाकर उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के आधार पर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान थाना गंज का निगरानी बदमाश गुरूजोत सिंह पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ा गया। टीम द्वारा आरोपी गुरूजोत सिंह की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 नग पिस्टल मिला। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी गुरूजोत सिंह ने बताया कि पिस्टल का राउण्ड उसके साथी शेख शाहरूख एवं शेख कासिम के पास है तथा वह दोनों को पिस्टल का जिंदा राउण्ड लेकर मंगलम भवन के बुलाया है। जिस पर टीम द्वारा दोनों आरोपियों को पकडऩे हेतु ट्रैप पार्टी लगाया गया तथा जैसे ही दोनों आरोपी मंगलम भवन पास पहुंचे टीम द्वारा दोनों आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 01-01 नग जिंदा राउण्ड जप्त किया गया। आरोपी गुरूजोत सिंह एवं शेख शाहरूख थाना गंज के निगरानी बदमाश है जिनके विरूद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट, आम्र्स एक्ट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट एवं धारा 151 जा.फौ. के दर्जनों भर से अधिक मामले पंजीबद्ध है। आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक रायपुर में धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग पिस्टल एवं 02 नग जिंदा राउण्ड जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
कवि सम्मेलन देखने गए वृद्ध की जेब कटी, देखिये कहा की है ये घटना

कवि सम्मेलन देखने गए वृद्ध की जेब कटी, देखिये कहा की है ये घटना

 राजधानी रायपुर के इण्डोर स्टेडियम में बुधवार को हुए कवि सम्मेलन के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति की जेब कट गई। हाउसिंग बोर्ड कालोनी बोरियाकला माना निवासी गपनत राव (62) कल रात में बुढ़ापारा स्थित इण्डोर स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन देखने गया हुआ था। इस दौरान कोई अज्ञात चोर ने भीड़ का फायदा उठाकर उसके जबे से पर्स पार कर दिया। पर्स में नगद 12 हजार रूपये एवं एटीएम कार्ड रखा हुआ था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

 
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े आठ लाख रूपये की ठगी जानिए क्या है पूरी खबर...

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े आठ लाख रूपये की ठगी जानिए क्या है पूरी खबर...

रायपुर। प्रशासनिक विभाग नगरीय निकाय में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से साढ़े आठ लाख रूपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट अभनपुर थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी उत्तम ढीढी (45) निवासी बड़े उरला अभनपुर ने कल शाम को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी देवचरण टण्डन पिता मंगलराम ने  प्रशासनिक विभाग नगरीय निकाय रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे नगद एवं चेक के जरिए 8 लाख 50 हजार रूपये लिए थे, लेकिन नौकरी नहीं दिलाते हुए धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। 

रीसर्चरों द्वारा बाढ़ झेल सकने वाली फसल की खोज

रीसर्चरों द्वारा बाढ़ झेल सकने वाली फसल की खोज

बाढ़ और अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद हो जाती हैं। प्रमुख फसलों में सिर्फ धान की ही फसल बाढ़ को झेल पाती है। लेकिन एक नई रिसर्च से यह स्थिति बदल सकती है। यह दुनिया के लिए एक अच्छी खबर है कि जहां कई जगह वर्षा की अवधि और तीव्रता में वृद्धि हो रही है वहीं साइंस पत्रिका में प्रकाशित रिसर्च में यह जानने की कोशिश की गई कि जलमग्न होने के बाद धान की तुलना में दूसरी फसलों की क्या स्थिति होती है। धान की फसल उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में उगने वाली जंगली प्रजातियों से तैयार की गई थी, जहां उसने मानसून और जलमग्न खेतों के अनुसार खुद को ढाल लिया था। इस अनुकूलन के लिए जिम्मेदार जीन दूसरे पौधों में भी मौजूद होते हैं लेकिन इन जीनों ने जड़ों के जलमग्न होने की स्थिति में सक्रिय होने के लिए खुद को विकसित नहीं किया है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया रिवरसाइड में आनुवंशिकी की प्रोफेसर और इस अध्ययन की प्रमुख लेखक जूलिया बेली-सेरेस ने कहा कि हम चावल के बारे में अर्जित जानकारी का लाभ उठा कर दूसरे पौधों में भी जीनों को सक्रिय करना चाहते हैं ताकि ये पौधे जलमग्न स्थिति को झेलने में समर्थ हो सकें। अपने अध्ययन में रिसर्चरों ने उन कोशिकाओं की जांच की जो जड़ों के छोर में वास करते हैं। बाढ़ आने पर सबसे पहले प्रतिक्रिया जड़ों की तरफ से होती है। जड़ों के छोर और टहनी के बड (कली) ऐसे अंग हैं जहां पौधे का विकसित होने का सामर्थ्य मौजूद रहता है। इन हिस्सों में ऐसी कोशिकाएं विद्यमान रहती हैं जो पौधे को बाढ़ की स्थिति झेलने में मदद कर सकती हैं।
 
अधिक गहराई से जांच करते हुए रिसर्चरों ने जड़ों के छोर की कोशिकाओं के जीनों पर अपना ध्यान केंद्रित किया। इसका मकसद यह पता लगाने का था कि पानी से ढके होने तथा ऑक्सीजन से वंचित होने पर क्या ये जीन सक्रिय होते हैं और यदि होते हैं तो कैसे होते हैं। एक प्रमुख रिसर्चर मॉरिसियो रेनोसो ने कहा कि हमने यह जानने की कोशिश की कि अप्रत्याशित स्थिति का सामना करने के लिए डीएनए कोशिका को क्या निर्देश देता है। एक अन्य रिसर्चर सियोभान ब्रॉडी ने कहा कि यह पहला अवसर है जब बाढ़ के खिलाफ पौधे की प्रतिक्रिया को बारीकी से समझा गया है। बाढ़ अनुकूलन में शामिल जीनों को 'सबमर्जेंस अप-रेगुलेटेड फैमिलीजÓ (एसयूआरएफ) कहा जाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया रिवरसाइड के रिसर्चरों ने चावल के जीन-समूहों का विश्लेषण किया और जलमग्न स्थिति में जीनों के व्यवहार पर प्रयोग किए जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया डेविस के रिसर्चरों ने यही प्रयोग टमाटर की प्रजातियों के साथ किए। जलमग्नता के प्रयोगों में टमाटर की सभी प्रजातियों में एसयूआरएफ जीन सक्रिय जरूर हुए लेकिन उनकी आनुवंशिक प्रतिक्रिया चावल की भांति कारगर नहीं थी। रेगिस्तानी जमीन में उगने वाले जंगली टमाटर जलमग्नता को बर्दाश्त नहीं कर पाए। जलवायु परिवर्तन से अत्यधिक सूखे की स्थितियां भी उत्पन्न होती हैं। ऐसी स्थितियों का सामना करने वाली फसलों पर अलग से अध्ययन हो रहा है। लेकिन बेली-सेरेस का कहना है कि सूखे की तुलना में पौधों की बाढ़ प्रतिक्रिया पर बहुत कम अध्ययन हुआ है। अत: यह रिसर्च ज्यादा अहमियत रखती है।
 
रिसर्चर ऐसे पौधों के टिकने की दर में सुधार करना चाहते हैं जो इस समय अत्यधिक पानी से मुरझाने लगते हैं या सडऩे लगते हैं। इसके लिए वे अतिरिक्त अध्ययन की तैयारी कर रहे हैं। यह पहला साल नहीं है जब अतिवृष्टि के कारण किसान फसलों की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। बाढ़ ने उन फसलों की गुणवत्ता को भी नुकसान पहुंचाया है, जिन्हें किसान उगा सकते थे। यह प्रवृत्ति आगे भी बनी रहेगी क्योंकि जलवायु में लगातार परिवर्तन हो रहा है। यदि हमने फसलों को विषम परिस्थितियों में उगने के लायक बनाने के लिए समुचित प्रयास नहीं किए तो विश्व की खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। बेली-सेरेस ने कहा कि जरा ऐसी दुनिया के बारे में सोचिए जहां बच्चों को विकसित होने के लिए समुचित कैलोरी की कमी हो जाए। अत: वैज्ञानिकों के समक्ष यह बड़ी जिम्मेदारी है कि वे पौधों को बाढ़ की स्थितियों को झेलने के लायक बनाएं और भविष्य के लिए खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करें।
जिला अस्पताल में अनुपस्थित डाक्टरों का कटेगा एक दिन का वेतन

जिला अस्पताल में अनुपस्थित डाक्टरों का कटेगा एक दिन का वेतन

कोरबा। कलेक्टर किरण कौशल जिला अस्पताल पहुॅची और अस्पताल में ओपीडी में डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर खासी नाराज हुई। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ.अरूण तिवारी को अनुपस्थित डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने का सख्त निर्देश दिया। कौशल लाईफलाईन एक्सप्रेस के ऑपरेषन थियेटरों में हुये मोर्तियाबिंद के ऑपरेषनों वाले मरीजों से मिलने पहुॅची थी। अस्पताल के ओपीडी विभाग में मरीजों की लंबी लाईन देखकर वे वहॉं पहुॅंची और मरीजों से बात की। मरीजों ने बताया कि लगभग दो-तीन घण्टों से वे ईलाज के लिये डॉक्टरों के इन्तजार में बैठे है। इस पर कलेक्टर नाराज हुई और सिविल सर्जन को व्यवस्थायें सुधारने के निर्देश दिये। कौशल ने लगातार निर्देशों के बाद भी व्यवस्थायें नहीं सुधरने पर स्वास्थ्य सचिव को शिकायती पत्र लिखने की भी चेतावनी सिविल सर्जन को दी।


अस्पताल में कलेक्टर ने निर्देशों के बाद भी अब तक मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री और उनके ऑनलाईन ईलाज का विवरण दर्ज करने की व्यवस्था नहीं होने पर भी अस्पताल कन्सलटेंट के प्रति नाराजगी जताई और आगामी पन्द्रह दिनों में सभी ओपीडी में आने वाले मरीजों का विवरण, ईलाज और दी जाने वाली दवाओं आदि की जानकारी कम्प्यूटरीकृत करने के निर्देश दिये।कौशल ने दवाओं के वितरण की व्यवस्था भी अस्पताल में देखी। उन्होने सिविल सर्जन को मौसम परिवर्तन पर होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिये उचित व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये।
 
प्राथमिकता के साथ कराएं आश्रय योजना सर्वे-आयुक्त

प्राथमिकता के साथ कराएं आश्रय योजना सर्वे-आयुक्त

कोरबा। आयुक्त राहुल देव ने निगम के जोन कमिश्नरों को निर्देश देते हुए कहा है कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप राजीव आश्रय योजना हेतु किए जा रहे सर्वे कार्य को सर्वप्राथमिकता व पूरी गंभीरता के साथ पूरा कराएं। उन्होने निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना में संलग्न दलों का आवश्यक सहयोग करें एवं वार्ड कार्यालयों की व्यवस्थाओं को बेहतर रखकर कार्यालयों का समुचित संचालन सुनिश्चित करें। उक्ताशय के निर्देश आयुक्त राहुल देव ने निगम अधिकारियों की बैठक के दौरान दिए। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में आयुक्त राहुल देव ने निगम के जोन कमिश्नरों, जोन प्रभारियों व निगम के अन्य अधिकारियों की बैठक ली तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, जनशिकायतों के निराकरण, समयसीमा के प्रकरणों, निगम के विकास व निर्माण कार्यो सहित निगम द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं व सुविधाओं की कार्यप्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की। बैठक के दौरान आयुक्त देव ने जोन कमिश्नरों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप राजीव आश्रय योजना के संबंध में सर्वे का कार्य किया जा रहा है, इस हेतु निगम में जोनवार दल गठित कर दिए गए हैं, दलों के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी भी संलग्न हैं,अत:उचित समन्वय बनाकर इस सर्वे कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा कराएं। उन्होने निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की 12 टीमें कोरबा शहरी क्षेत्र में काम कर रही हैं, जोन कमिश्नर इन टीमों का आवश्यक सहायक करें, ताकि शिविरों के आयोजन एवं इन शिविरों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की शासन की मंशा केा सफलतापूर्वक मूर्त रूप दिया जा सके। उन्होने आगे कहा कि मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजनांतर्गत निगम क्षेत्र में संचालित वार्ड कार्यालयों की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाएं, इन कार्यालयों में प्राप्त शिकायतों एवं मांग का समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान आयुक्त श्री देव ने निगम के विकास व निर्माण कार्यो, सड़क रोशनी व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, आवारा पशु नियंत्रण, पेंशन प्रकरण, भवन निर्माण अनुमति, नल कनेक्शन, पेयजल एवं जलापूर्ति आदि सहित निगम की विभिन्न सेवाओं व नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यो की बिन्दुवार समीक्षा की तथा इनकी बेहतरी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

 
पुलवामा  में  छत्तीसगढ़  के  मृतक  मजदुर  के  परिजनों  को  मुख्यमंत्री  बघेल जी ने  4 लाख  रूपए  सहायता  की  घोषणा की

पुलवामा में छत्तीसगढ़ के मृतक मजदुर के परिजनों को मुख्यमंत्री बघेल जी ने 4 लाख रूपए सहायता की घोषणा की

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकियों ने छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की हत्या कर दी है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने इस घटना की निंदा करते हुए मृतक के परिजनों को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने को कहा है। साथ ही उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक को जम्मू-कश्मीर पुलिस से इस संबंध में आवश्यक समन्वय करने को कहा है। मृतक मजदूर की पहचान छत्तीसगढ़ के सेठी कुमार सागर के रूप में की गई जो वहां ईंट के भट्टे में काम कर रहा था।
छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा के दिन मनाया जाएगा ‘गौठान दिवस‘ जानिए क्या है पूरी खबर...

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा के दिन मनाया जाएगा ‘गौठान दिवस‘ जानिए क्या है पूरी खबर...

छत्तीसगढ़ राज्य में दीपावली त्यौहार के पश्चात गोवर्धन पूजा की मान्यता तथा परम्परा है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के अंतर्गत निर्मित गौठानों में गोवर्धन पूजा के दिन गौठान दिवस मनाया जाएगा। राज्य सरकार के कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा सुराजी गांव योजना के तहत गोवर्धन पूजा के दिन गौठान दिवस मनाए जाने के संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टरों और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 
जारी निर्देश के अनुसार सुराजी गांव योजना के तहत चयनित गांवों में गौठान निर्मित किए गए हैं, जहां गौवंश प्रतिदिन आते है। गोवर्धन पूजा के दिन उन गौठानों में गौठान दिवस मनाने का निर्णय राज्य शासन द्वारा लिया गया है। कार्यक्रम में परम्परागत पूजा-अर्जना की जाएगी। इसके अतिरिक्त गौठान दिवस के पूर्व गौठान सेवा समिति का गठन सुनिश्चित करने और गौैठान सेवा समिति को औपचारिक रूप से कार्यभार गौठान दिवस में सौंपे जाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।  
    गौठान समिति के बैंकों में तत्काल खाता खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि नवम्बर माह से इन खातों में आबंटन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया स्थापित हो सके। जिलों के सभी गौठान सेवा समिति के सदस्यों के नाम और खातों की जानकारी 10 नवम्बर तक संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि नवीन गौठान चयनित और स्वीकृत हांे तो उनका भूमि-पूजन भी पंचायत एवं ग्राम के समक्ष गौठान दिवस पर कराया जाएगा। 

    महिला स्व-सहायता समूहों को जो गौठान में कार्य करते हैं और जो भविष्य में गौठान सेवा समिति के साथ गौठान कार्याें का संपादन करेंगे, इन सभी स्व-सहायता समूहों की सहभागिता भी गौठान दिवस के कार्यक्रम में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

शिक्षाविदों के साथ खेल गतिविधियों में अनुसुइया जी ने भाग लिया...

शिक्षाविदों के साथ खेल गतिविधियों में अनुसुइया जी ने भाग लिया...

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छात्रों को अपने संबोधन में कहा कि छात्रों के लिए शिक्षाविदों के साथ-साथ खेल गतिविधियों में आत्मविश्वास के साथ भाग लेना महत्वपूर्ण है। वर्तमान में, खेल के क्षेत्र में करियर बनाने की अपार संभावनाएं हैं। बच्चों को उन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ समर्पण प्रयास करना चाहिए। राज्यपाल उइके नारायणपुर जिला मुख्यालय में रामकृष्ण मिशन आश्रम और भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खेल मेले के पुरस्कार वितरण और समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं। सरकार ने खेलों के विकास के लिए दो लाख रुपये की घोषणा की। इस अवसर पर, राज्यपाल उइके ने खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। सचिव रामकृष्ण मिशन स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि नारायणपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली बच्चों की कमी नहीं है। रामकृष्ण मिशन इन बच्चों की प्रतिभा को चमकाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। प्राचार्य शास्त्रस्यानंद ने उन बच्चों को सलाह दी जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए अगली बार निराश न हों और कठिन परिश्रम न कर सकें। निदेशक बीएसपी केके सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सोनमोनी बोरा, बस्तर संभाग के आयुक्त अमृत कुमार खलखो, आईजी  विवेकानंद सिन्हा, नारायणपुर के कलेक्टर  पीएस एल्मा, एसपी  मोहित गर्ग और बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों के साथ-साथ खेल-कूद -लोवर उपस्थित थे

 रायपुर : राज्यपाल को नगरीय निकाय निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी ज्ञापन सौंपा

रायपुर : राज्यपाल को नगरीय निकाय निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी ज्ञापन सौंपा

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की और नगरीय निकाय के निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल, श्री श्रीचंद सुंदरानी, श्री सच्चिदानंद उपासने, रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव और प्रतिनिधिमण्डल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

Ayodhya Case: इकबाल अंसारी बोले- 'जो भी फैसला आएगा हमें मंजूर है, हम दोबारा अपील नहीं करेंगे'

Ayodhya Case: इकबाल अंसारी बोले- 'जो भी फैसला आएगा हमें मंजूर है, हम दोबारा अपील नहीं करेंगे'

 

योध्या. राम जन्मभूमि (Ram Janambhoomi) पर और बाबरी मस्जिद (Babri Mosque) के अयोध्या जमीन विवाद (Ayodhya Land Dispute) पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सबको बेसब्री से इंतजार है. मामले की सुनवाई पूरी होने पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. वहीं मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी (Iqbal Ansari) ने इसपर बयान देते हुए कहा कि फैसले की घड़ी आ गई है कोर्ट जो भी फैसला करेगी, वह हमें स्वीकार है. आगे उन्होंने कहा कि फैसला जो भी हो उम्मीद है उसके बाद अयोध्या तरक्की करेगा. पिछले 70 सालों से इस पर सियासत हो रही थी. कम से कम अब सियासत नहीं बल्कि विकास होगा.

 

सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रख लिया है फैसला

बता दें कि देश के दशकों पुराने राम जन्मभूमि (Ram Janambhoomi) और बाबरी मस्जिद (Babri Mosque) के अयोध्या जमीन विवाद (Ayodhya Land Dispute) पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Of India) में बुधवार को ऐतिहासिक बहस पूरी हो गई. 40 दिनों तक चली इस सुनवाई के बाद संविधान पीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया और सभी पक्षों से कहा कि वे मोल्डिंग ऑफ़ रिलीफ पर 3 दिनों में कोर्ट को लिखित जवाब दें. बहस पूरी होने के बाद हिंदू महासभा के वकील वरुण सिन्हा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब ये साफ है कि इस मामले में 23 दिन के भीतर फैसला आ जाएगा.

 हम अपनी बात पर कायम है

 

 

 

इकबार अंसारी ने सुबह कहा था कि- हम अपनी बात पर कायम है. सुन्नी वक्फ बोर्ड ने जो पत्र श्रीराम पंचू के माध्यम से दिया है, उस पर सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा , सुप्रीम कोर्ट उनके पत्र को स्वीकार करता है या नहीं स्वीकार करता, यह कोर्ट के ऊपर निर्भर करता है. हमारे वकील ने कहा है कि कभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है, जब आएगी तो देखेंगे.

 

 

 

 

इकबाल अंसारी ने आगे कहा कि सबको अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन अदालत अपना फैसला अपने तरीके से साक्ष्यों के आधार पर करेगी. अगर मध्यस्था कमेटी के माध्यम से कोई पत्र आता है तो उस पर सुप्रीम कोर्ट विचार करेगा, यह सुप्रीम कोर्ट का विषय है.

 

 

 

पैसे नहीं तो दर्शन नहीं , करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान का नया पैंतरा

पैसे नहीं तो दर्शन नहीं , करतारपुर कॉरिडोर पर पाकिस्तान का नया पैंतरा

गले महीने करतारपुर कॉरिडोर खोलने योजना है लेकिन इस बीच अब कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान का नया पैंतरा सामने आया है. पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने कहा कि वह उन्हीं श्रद्धालुओं को मत्था टेकने देगी जो 1500 रुपये का भुगतान करेंगे, बिना पैसे दिए श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे. यानी पैसे नहीं तो दर्शन नहीं. बता दें कि भारत मुफ्त दर्शन की मांग करता आया है.गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ नवंबर को इसका उद्धाटन करेंगे. कॉरिडोर के खुल जाने के बाद हर रोज 5000 श्रद्धालु दर्शन करेंगे. लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन गोविंद मोहन ने कहा कि भारत सरकार 20 अक्टूबर से करतारपुर कॉरिडोर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी.अपने नए पैंतरे के तहत पाकिस्तान ने जजिया टैक्स लगा दिया है. इसे हटाने से उसने साफ तौर पर इनकार कर दिया है. पाकिस्तान ने 20 डॉलर का जजिया टैक्ट लगाया है. विशेष पर्वों के अवसर पर 10000 अतिरिक्त लोगों के दर्शन करने पर भी पाकिस्तान ने गोलमोल जवाब दिया है. इसके अलावा दर्शनार्थियों के साथ भारतीय काउंसलर आने पर भी साफ इंकार दिया है.कॉरिडोर के जरिए जो भारतीय श्रद्धालु पाकिस्तानी साइड में जाएंगे उन्हें अपना पासपोर्ट दिखाना के लिए रखना पड़ेगा. इमरान खान की सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह 20 डालर की रकम दिए बिना श्रद्धालुओं को मत्था नहीं टेकने देगी.करतारपुर कॉरिडोर परियोजना के चरण में तो सड़क के जरिए पाकिस्तान में प्रवेश मिलेगा लेकिन जैसे ही नदी में बाढ़ आएगी यह सड़क डूब जाएगी. पाकिस्तान ने इस जगह पर पुल बनाने की बात कही थी लेकिन बाद में अपनी बात से मुकर गया और उसका कहना है कि वह पुल महीने बाद बनाना शुरू करेगा.

करतारपुर कॉरिडोर से जुड़ी जानकारी

गुरू नानकदेवजी की 550वीं जयंती पर करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने की घोषणा सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ी अहम है. कॉरिडोर खोले जाने से वह बिना किसी रुकावट और बिना किसी वीजा के गुरुद्वारे में जा सकेंगे. इस कॉरिडोर को खोलने को लेकर काफी लंबे अर्से से मांग उठ रही थी. करतारपुर साहिब की स्थापना 1522 में गुरु नानक देव ने की थी. इस जगह की अहमियत सिखों में इसलिए है क्योंकि यह नानक साहिब का निवास स्थान है. सिखों के प्रथम गुरू नानक देवजी का निवास स्थान होने की वजह से यह स्थान सिखों के लिए सबसे पावन स्थानों में से एक है.

 

 दिल्ली सरकार अपने बारे में फैलाए जा रहे झूठ का अब ऐसे करेगी  पर्दाफाश

दिल्ली सरकार अपने बारे में फैलाए जा रहे झूठ का अब ऐसे करेगी पर्दाफाश

दिल्ली (Delhi) की अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार ने एक नया ऐप (App) 'AK' लांच किया है. खासतौर से दिल्ली और दिल्ली सरकार से जुड़ी खबरों के बारे में ये ऐप बताएगा कि सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रही खबर की सच्चाई क्या है. उसमें कितना झूठ और कितना सच है. ये ऐप उस खबर (News) से जुड़े सभी सही और गलत तथ्यों के बारे में जानकारी देगा.

‘झूठी खबरों का ऐसे बताएंगे सच’
सीएम अरविंद केजरीवाल  ने कहा कि कई बार आम आदमी पार्टी के खिलाफ, दिल्ली सरकार  के खिलाफ झूठा प्रोपेगेंडा चलाया जाता है. उसकी सफाई में हमें अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया जाता है. अब इस ऐप के माध्यम से हम इस प्रकार के सभी प्रोपेगेंडा के खिलाफ जनता तक अपना पक्ष पहुंचाएंगे. इस ऐप में एक भाग है जिसका नाम है 'Truth V/s Propaganda',  इस भाग में आप दिल्ली सरकार के खिलाफ फैलाए जा रहे ऐसे किसी भी प्रकार के झूठ के संबंध में सारी सच्चाई देख और सुन सकेंगे. जिससे कि जनता को पता चल सके कि झूठ क्या है और सच क्या है.
आप और दिल्ली सरकार के बारे में देगा पूरी जानकारी
सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अब एक ऐप के जरिए आम आदमी पार्टी, दिल्ली सरकार से जुड़े सभी लोगों के संबंध में समस्त जानकारियां मिल सकेंगी. पहले लोगों को सरकार के काम, पार्टी की रणनीतियों के संबंध और अन्य चीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न स्रोतों को खंगालना पढ़ता था. सरकार द्वारा दिल्ली में चलाए जा रहे गुड गवर्नेंस मॉडल से जुड़ी सभी खबरें, वीडियो एवं फोटोग्राफ भी उपलब्ध होंगे
घर बैठे देखे सकेंगे सरकारी कार्यक्रम
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के एवं सरकार के जो कार्यक्रम होते हैं वह अब इस ऐप के माध्यम से घर बैठे लाइव देखे जा सकेंगे. उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस ऐप के माध्यम से दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी, महिला सुरक्षा के मद्देनजर जो सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम, स्ट्रीट लाइट लगाने का जो काम चल रहा है, उसके सभी वीडियो और फोटो देखे जा सकेंगे. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई एक पार्टी है. आंदोलन से लेकर अब तक का जो भी हमारा संघर्ष रहा है, उस संघर्ष से जुड़ी सभी खबरें, सभी कहानियां, सभी वीडियो, सभी फोटोग्राफ भी आपको इस ऐप के माध्यम से मिल सकेंगी.

ऐप से जुड़ने के ये हैं तीन तरीके

1- 9871 010101 पर मिस कॉल करें। आपके फोन पर एक लिंक आएगा, उस लिंक के माध्यम से ऐप डाउनलोड करें.

2- हमारी एक वेबसाइट है arvindkejriwal.in उसके माध्यम से भी आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं.

3- अपने फोन के प्ले स्टोर पर जाकर "Arvind Kejriwal" टाइप करें, हमारा ऐप आ जाएगा। वहां से भी आप इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं.