महासमुंद पुराने विवाद पर एक युवक के सिर पर ईंट से वार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। वार्ड 10 ईमलीभाठा निवासी शुभम शर्मा से वार्ड 8 संतोषी नगर नयापारा निवासी मनोज सोनवेर ने पुराने विवाद को लेकर अपशब्द कहे और सिर पर ईंट से वार कर दिया। इससे प्रार्थी घायल हो गया। प्रार्थी और आरोपी दोनों दोस्त थे। एक वर्ष पूर्व किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। इससे दोनों के बीच बात बंद थी। 11 अक्टूबर की रात साढ़े 10 बजे प्रार्थी शुभम दोस्त राजू यादव को छोडऩे नयापारा गया था। इसी दौरान उसका सामना आरोपी से हो गया और उसने अपशब्द कहते हुए ईंट से वार कर दिया।
बस्तर जगदलपुर मेंं बड़ी ही उम्मीदों के साथ मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई और इसके अच्छे संचालन और व्यापक मात्रा में लोगों को उपचार सुलभ कराने पास ही के गांव डिमरापाल में मेडिकल कालेज की नई बिल्डिंग का शुभारंभा दो वर्ष पूर्व ही हुआ। लेकिन घटिया निर्माण तथा निर्माण में की गई हेरा-फेरी से इस नई बिल्डिंग में हमेशा दुर्घटनायें घटित हो रही हैं।पिछले दिनों वार्ड में शौचालय और बाथरूम की दुर्दशा सहित लिफ्ट खराब होने की जानकारी मीडिया द्वारा लोगों को बताई गई और वार्डों में फाल्स सीलिंग गिरने की कई घटनायें हुई अब यहां पर फिर से तीसरे मंजिल का फाल्स सीलिंग अचानक ढह गया। इस घटना से सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुई।उल्लेखनीय है कि इस घटना के घटित होने के समय वहां पर काफी संख्या में मरीज व परिजन थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व मेकाज के तीसरी मंजिल में लगी हुई फाल्स सीलिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इस घटना ने कुछ देर के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का आलम दिखाई दिया । जानकारी के अनुसार गुणवत्ताहीन निर्माण के चलते पिछले कई दिनों से सीलिंग से पानी का सीपेज हो रहा था पर इसका मरम्मत नहीं करवाई गई। परिणामस्वरूप फाल्स सीलिंग गिर गई। चार माह पहले भी मेकाज के मुख्य द्वार के पास फाल्स सीलिंग गिरी थी। उस समय भी वहां कोई मौजूद नहीं था। इसी प्रकार महारानी अस्पताल के चाइल्ड आईसीसीयू में भी फाल्स सीलिंग गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।
इस संबंध में यह भी विशेष तथ्य है कि अल्प समय में ही निर्माण के बाद विभाग की लापरवाही व घटिया निर्माण की पोल खुलती जा रही है और इस मेडिकल कॉलेज भवन की इसी लिए जांच भी नहीं करवाई जाती है।
अवैध रूप से शराब बेचते पाये जाने पर तेलीबांधा व आरंग थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 35 पाव देशी शराब जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 14 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे तेलीबांध शराब दुकान के पास अवैध रूप से 35 पाव शराब लेकर खड़े अजय कुमार देवांगन 28 वर्ष पिता राजकुमार देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से देशी शराब जब्त कर लिया है। अधिक मात्रा में शराब रखे जाने के बारे में पूछताछ पर आरोपी ने पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34- 2 के तहत अपराध कायम कर जेल भेज दिया गया है। इसी तरह आरंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने 14 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे ग्राम रसनी पेट्रोल पंप के पास मुखबिर की सूचना पर 30 पाव देशी शराब के साथ परशू राम विश्वकर्मा 53 वर्ष पिता स्व. जगतराम विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध शराब जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 -2 के तहत कार्रवाई किया गया है।
5-5 हजार रुपये के जमानती मुचलके पर छूटे जुआरी
भिलाई |नेवई थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर जुआरियों को जुआ खेलते पाए जाने पर गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी हजारों रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। जुआरियों को पांच-पांच हजार रुपये के निजी मुचलके जमा करा छोड़ दिया है।
.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार नेवई थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 14 अक्टूबर को बीआरपी कालोनी स्टेशन मरोदा नर्सरी रेल्वे ट्रैक के पास जुआ खेलने की सूचना पर फड़ पर छापा मारा इस दौरान पुलिस को देखकर भागते समय मुकुल सोना पिता प्रकाश सोना उम्र 20 साल साकिन रिसाली भाठा, दीपेश कोरे पिता चन्द्रकांत कोरे उम्र 30 साल साकिन नेवई भाठा को साथ लेकर उनके द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जीआरपी कालोनी मरौदा के नर्सरी में जुआ खेलते पाए जाने पर सौरभ देवांगन 21 वर्ष पिता भोलाराम देवांगन, राजू उर्फ नकुल 36 वर्ष पिता घासीराम सतनामी, गंगाराम शाह 42 वर्ष पिता मदन शाह, दुजेंद्र कुमार 45 वर्ष पिता टेटकूराम सतनामी को पकड़कर उनके पास से 21 हजार 7 सौ 50 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई किया गया।
रायपुर। राज्य सरकार द्वारा मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया । सरकार ने 16 चिकित्सकों का तबादला आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार डॉ आदित्य केकती को नारायणपुर से कांकेर भेजा गया है।इसके साथ ही कई चिकित्सकों का तबादला किया गया|


राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा 11 से 13 अक्टूबर तक नई दिल्ली में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को बेस्ट स्टॉल प्रिपरेशन तथा हर्बल उत्पाद में उत्कृष्ट श्रेणी के अवार्ड से सम्मानित किया गया। मेला का आयोजन कृषि तथा कृषि आधारित सहकारी समितियों के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। इसमें 40 देश तथा 23 राज्यों के लोगों ने भाग लिया।

मेला में 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के वनोपज तथा हर्बल उत्पाद का प्रदर्शन सह-विक्रय किया गया। साथ ही इनका व्यापक प्रचार-प्रसार कर व्यापार को बढ़ावा देने का कार्य किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम तथा नेडैक के अध्यक्ष श्री संदीप नायक, उत्तराखण्ड के सहकारिता मंत्री डॉ. धनसिंह रावत और सहकारी युवा सशक्तिकरण समाज श्रीलंका के अध्यक्ष एम.एस. रियास द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
कलेक्टरों को लिखा पत्र, कहा चेकलिस्ट तैयार कर छात्रावासों का करें आकस्मिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर आवासीय शालाओं, छात्रावासों और आश्रमों में सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से सभी आवासीय परिसरों के निरीक्षण के लिए रोस्टर और चेकलिस्ट तैयार करने तथा कलेक्टरों को भी स्वयं आकस्मिक निरीक्षण करने कहा है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को लिखे पत्र में कहा है कि वे आने वाले समय में स्वयं आश्रमों और छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। वहां भोजन की गुणवत्ता जांचने छात्रों के साथ भोजन भी करेंगे।
छत्तीसगढ़ और लंका सरकार ने हैंडलूम उत्पादों को लेकर किया समझौता (एमओयू)
प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों की लॉटरी निकाली गई
रायपुर नगर निगम रायपुर क्षेत्र के नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड में झुग्गियों में निवासरत 66 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने सर्वसुविधायुक्त आवास देने आज लॉटरी निकाली गई । जल्द ही उन्हें कोटा में व्यवस्थापित कर दिया जायेगा।
आबकारी अधिकारी आलोक खरे के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई में करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। काली कमाई के कुबेर आबकारी अफसर आलोक खरे बड़वानी के विधायकों को शराब के ठेकेदारों से रकम दिलवाने वाले अधिकारियों की जांच कर रहे थे। आलोक खरे खुद 11 भ्रष्ट अफसरों की जांच कर रहे थे। आलोक खरे पर करोड़ों रूपए के घोटाले की जांच का जिम्मा था।
इंदौर शहर में सुबह एक स्कूल वेन पटलने से 3 बच्चे घायल हो गए। खबरों के अनुसार शिवाजी वाटिका के पास वेन पलट गई। इसमें 3 बच्चे घायल हो गए। शहर के सेंट रेफियल स्कूल की बस सुबह करीब 7:15 बजे जाते वक्त पलट गई। इस दुर्घटना में 3 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को रॉबर्ट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जिनका वहां सुचारु रूप से ईलाज किया जा रहा है| आपको बता दे की जब बच्चे स्कूली वेन में सवार होकर स्कूल जा रहे थे तभी बिच रास्ते में यह हादसा हुआ|
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सोशल मीडिया अकाउंट्स से आधार को जोड़ने की मांग करने वाली एक ताजा जनहित याचिका खारिज कर दी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम को उनकी जयंती 15 अक्टूबर पर
नमन किया। श्री बघेल ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि देश को विज्ञान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में
मिसाइलमैन डॉ.कलाम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। डॉ.कलाम सफलता की उंचाइयां छूने के बाद भी जमीन से जुड़े रहे। उन्होंने सरल
व्यक्तित्व और ऊंचे विचारों से बच्चे से लेकर बूढ़ों तक के मन में अपनी जगह बनाई और सबके चहेते बने। डॉ.कलाम कठिन
परिस्थितियों में संघर्ष कर आगे बढ़े। श्री बघेल ने कहा कि डॉ. कलाम के जीवन मूल्य और विचार हमें सदा प्रेरित करते रहेंगे।
आज दिनांक 14 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय द्वारा किया गया। I इसका इसका आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की महाविद्यालय इकाई के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से माननीय विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी उपस्थित रहे। इन्होंने विद्यार्थियों के साथ पदयात्रा की। महाविद्यालय की समस्याओं को सुना। पदयात्रा के पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर की सफाई भी की। इस आयोजन का निर्देशन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एके जायसवाल ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना से डॉक्टर मनीषा गर्ग, डॉ कल्पना झा, Dr chitra deshpande, डॉ अंजना पुरोहित उपस्थित थे। मनोविज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ उषा किरण अग्रवाल भी मुख्य रूप से उपस्थित थी।
भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) की फरवरी में की गई एयरस्ट्राइक (Airstrike) के आठ महीने बाद एक बार फिर से पाकिस्तान(Pakistan) के बालाकोट (Balakot) में आतंकी कैंप सक्रिय हो गए हैं. खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला है कि इस कैंपों में 45-50खूंखार आतंकी और फिदायीन हमलावर ट्रेनिंग ले रहे हैं.सरकार के शीर्ष सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी ए एन आई से कहा कि करीब 45-50 फिदायीन हमलावर पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-E-Mohammad) के ट्रेंनिंग कैंप में प्रशिक्षण ले रहे हैं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय खुफिया एजेंसी इन आतंकियों को मिल रही सुविधाओं और उनके पूरे घटनाक्रम की तकनीकी तौर पर निगरानी कर रही हैं. कश्मीर भेजे जा रहे हैं आतंकी सूत्रों ने कहा है कि इन कैंपों से ट्रेनिंग देकर कुछ आतंकियों को भारतीय सुरक्षाबलों (Indian Security Forces) पर आतंकी हमला करने के लिए कश्मीर (Kashmir) रवाना किया गया है. सूत्रों के मुताबिक आतंकियों की इस तरह की ट्रेनिंग भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) की बालाकोट में की गई एयरस्ट्राइक के करीब 6 माह तक बंद थी.
जनरल रावत ने भी कही थी ऐसी बात
पिछले माह थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) ने भी कहा था कि पाकिस्तान बालाकोट में एक बार फिर से आतंकी कैंपों को सक्रिय करने की कोशिश में लगा हुआ है. 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना के जाबांजों ने पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वाह (Khyber Pakhtunkhwa) में जैश के आतंकी कैंपों को नेस्तनाबूद कर दिया था.आपको बता दें 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने
भारतीय सुरक्षाबलों पर आत्मघाती हमला किया था जिसमें करीब 40 जवान शहीद हो गए थे. भारतीय वायुसेना ने इसी का बदला
लेते हुए 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग सेंटर को निशाना बनाकर उन्हें तबाह कर दिया था.
तीन मंत्रियों की उपसमिति कल देगी अपनी रिपोर्ट
जगदलपुर| मरीज की मृत्यु हो जाने के बाद परिजनों को उसके मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी स्थानीय मेकॉज में भटकना पड़ता है और बिना उसके उनका कोई कार्य मृत्क के संबंध में नहीं हो पाता है।
दीपावली पर्व को लेकर जहां इन दिनों राजधानी के बाजार एवं माल में खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों ने अपने घरों में साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम शुरू कर दिये है।
ग्रामीण क्षेत्र की ओर से आने वाले युवा यात्रियों को डरा धमकाकर टिकट होने पर भी जेल भेजने का दिखा रहे डर






















