अयोध्या. राम जन्मभूमि (Ram Janambhoomi) पर और बाबरी मस्जिद (Babri Mosque) के अयोध्या जमीन विवाद (Ayodhya Land Dispute) पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सबको बेसब्री से इंतजार है. मामले की सुनवाई पूरी होने पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. वहीं मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी (Iqbal Ansari) ने इसपर बयान देते हुए कहा कि फैसले की घड़ी आ गई है कोर्ट जो भी फैसला करेगी, वह हमें स्वीकार है. आगे उन्होंने कहा कि फैसला जो भी हो उम्मीद है उसके बाद अयोध्या तरक्की करेगा. पिछले 70 सालों से इस पर सियासत हो रही थी. कम से कम अब सियासत नहीं बल्कि विकास होगा.
सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रख लिया है फैसला
बता दें कि देश के दशकों पुराने राम जन्मभूमि (Ram Janambhoomi) और बाबरी मस्जिद (Babri Mosque) के अयोध्या जमीन विवाद (Ayodhya Land Dispute) पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court Of India) में बुधवार को ऐतिहासिक बहस पूरी हो गई. 40 दिनों तक चली इस सुनवाई के बाद संविधान पीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया और सभी पक्षों से कहा कि वे मोल्डिंग ऑफ़ रिलीफ पर 3 दिनों में कोर्ट को लिखित जवाब दें. बहस पूरी होने के बाद हिंदू महासभा के वकील वरुण सिन्हा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब ये साफ है कि इस मामले में 23 दिन के भीतर फैसला आ जाएगा.
इकबार अंसारी ने सुबह कहा था कि- हम अपनी बात पर कायम है. सुन्नी वक्फ बोर्ड ने जो पत्र श्रीराम पंचू के माध्यम से दिया है, उस पर सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा , सुप्रीम कोर्ट उनके पत्र को स्वीकार करता है या नहीं स्वीकार करता, यह कोर्ट के ऊपर निर्भर करता है. हमारे वकील ने कहा है कि कभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है, जब आएगी तो देखेंगे.
इकबाल अंसारी ने आगे कहा कि सबको अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन अदालत अपना फैसला अपने तरीके से साक्ष्यों के आधार पर करेगी. अगर मध्यस्था कमेटी के माध्यम से कोई पत्र आता है तो उस पर सुप्रीम कोर्ट विचार करेगा, यह सुप्रीम कोर्ट का विषय है.
अगले महीने करतारपुर कॉरिडोर खोलने योजना है लेकिन इस बीच अब कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान का नया पैंतरा सामने आया है. पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने कहा कि वह उन्हीं श्रद्धालुओं को मत्था टेकने देगी जो 1500 रुपये का भुगतान करेंगे, बिना पैसे दिए श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे. यानी पैसे नहीं तो दर्शन नहीं. बता दें कि भारत मुफ्त दर्शन की मांग करता आया है.गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ नवंबर को इसका उद्धाटन करेंगे. कॉरिडोर के खुल जाने के बाद हर रोज 5000 श्रद्धालु दर्शन करेंगे. लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन गोविंद मोहन ने कहा कि भारत सरकार 20 अक्टूबर से करतारपुर कॉरिडोर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी.
करतारपुर कॉरिडोर से जुड़ी जानकारी
गुरू नानकदेवजी की 550वीं जयंती पर करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने की घोषणा सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ी अहम है. कॉरिडोर खोले जाने से वह बिना किसी रुकावट और बिना किसी वीजा के गुरुद्वारे में जा सकेंगे. इस कॉरिडोर को खोलने को लेकर काफी लंबे अर्से से मांग उठ रही थी. करतारपुर साहिब की स्थापना 1522 में गुरु नानक देव ने की थी. इस जगह की अहमियत सिखों में इसलिए है क्योंकि यह नानक साहिब का निवास स्थान है. सिखों के प्रथम गुरू नानक देवजी का निवास स्थान होने की वजह से यह स्थान सिखों के लिए सबसे पावन स्थानों में से एक है.
लाखों रुपये सिलोशन को पुलिस ने जब्त किया
महासमुंद। सुराजी गांव योजना 'नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी कार्यक्रम के तहत जिला एवं विकासखंड स्तर के अमलों की बेहतर समझ एवं जानकारी हेतु जिला स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला 14 अक्टूबर को जिला के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला में कलेक्टर सुनील जैन, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर मंजीत कौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल विशेष रूप से उपस्थित थे।
रायपुर।टिकरापारा पुलिस ने नाकाबंदी कर गांजा लेकर स्कूटी से आ रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 9 किलो 750 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पचपेढ़ी नाका ओव्हरब्रिज के नीचे नीले कलर की स्कूटी मोटरसाइकिल क्रमांक ओडी 30 सी 5567 से गांजा लेकर आ रहे युवक रामा पडिय़ाम 26 वर्ष पिता ईरमा पडिय़ाम को गिरफ्तार कर उसके पास से काले रंग की बैग में रखे 9 किलो 750 ग्राम गांजा जब्त किया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मलकानगिरी ओडिशा निवासी है। मलकानगिरी से वह गांजा लेकर अभनपुर, पचपेढ़ी नाका होकर बिलासपुर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है।
दुर्गा महाविद्यालय रायपुर के भूगोल विभाग के द्वारा आज एक व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता प्रो के के भूषण पूर्व विभागध्यक्ष शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर है। उन्होंने जियो मग्नेटिसम विषय पर अपना सारगर्भित व्याख्यान दिया।इस कार्यक्रम में भूगोल विभाग की विभागाध्क्ष सहित विभाग समस्त शिक्षक डा जितेंद्र कुमार होता श्रीमती सुनीता ,डा संजीब प्रामाणिक,श्री भूपेन्द्र दुबे, के पी त्रिपाठी एवम श्री बालकदास तथा समस्त भूगोल के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुभारंभ विभागाध्क्ष ने प्रमुख वक्ता के स्वागत के साथ किया और श्रीमती सुनीता चंसोरिया ने आभार के साथ कार्यक्रम का सम्पन्न किया।
घर के अलमारी में रखे नगदी रुपये को नौकरानी द्वारा चोरी कर लेने की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सोनी मेटल सत्ती बाजार कोतवाली निवासी मनीष सोनी 38 वर्ष पिता रघुनाथ प्रसाद सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी ब्राम्हण पारा सत्यनारायण मंदिर के पास रहता है तथा सोनी मेटल वक्र्स के नाम से सत्ती बाजार रायपुर दुकान है एवं उसी में लगा उसका घर है जहां पर करीबन 02 माह से एक नौकरानी जोया साहू 21 वर्ष के द्वारा झाडू पोछा का काम करती थी 13 अक्टूबर को लगभग दोपहर 2 बजे बिना बताये घर के अलमारी में रखे 80 हजार रुपये को चोरी कर लिया है। नौकरानी का आस-पास पता किया तो उसका पता नही चलने पर प्रार्थी ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 381 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में जुटी है।
छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के ओएसडी प्रकाश चंद्र कोरी को हटाकर उन्हें वापस मार्कफेड भेजने का आदेश सरकार ने जारी किया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रकाश कोरी को राज्य सरकार ने डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ से तबादला करके मार्कफेड में मैनेजर बनाया था। बाद में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रकाश कोरी को अपना ओएसडी नियुक्त किया था। आज सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया है जिसमें ओएसडी के रूप में उनकी नियुक्ती को निरस्त करते हुये वापस मार्कफेड भेज दिया है।
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में एक खबर आई कि अगर टॉयलेट के साथ सेल्फी खींचकर सरकार को भेजा जाएगा,तभी योजना के 51 हजार रुपए मिलेंगे खबर आई तो सरकार ने इस फैसले से इनकार किया लेकिन ये साफ नहीं किया कि फिर शौचालय में सेल्फी की ये तस्वीरें क्यों खिंचवाई गईं एक तस्वीर वायरल हुई जहां दूल्हा टॉयलेट के अंदर सेल्फी ले रहा है दूल्हे का नाम मोहम्मद सद्दाम है, ये चाहते हैं कि इनकी पत्नी को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत मिलने वाले 51,000 रूपये मिलें| 10 अक्टूबर को भोपाल में हुए इस सामूहिक निकाह में भी अधिकारियों ने शौचालय के साथ सेल्फी जमा कराई थी राज्य सरकार ने अब सेल्फी लेने वाले इस फैसले से इनकार किया है कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा, ''जैसे हमारे संज्ञान में बात आई तो हमारे मंत्रियों ने स्पष्ट किया हमने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है ये पूर्ववर्ती सरकार का फैसला है हमें संशोधन करना है तो हम करेंगे.''
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेटियों की शादी पर सरकार देती है 51 हजार रुपये
मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेटियों की शादी पर 51 हजार देती है,पहले शादी से 30 दिन पहले सरकार को बताना होता था कि दूल्हे के पास उसका अपना शौचालय है पैसा तीन किस्तों में दिया जाता है,जिसमें पहले 43 हजार रुपए सीधे दुल्हन के खाते में पांच हजार घर के सामान के लिए और तीन हजार शादी के तोहफे के रूप में दिये जाते हैं|






















