BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
हाट-बाजारों में रही नशा-मुक्ति की गूंज

हाट-बाजारों में रही नशा-मुक्ति की गूंज

बच्चों ने वीडियो के जरिए बड़ों को दी सीख

ग्राम पंचायत झलप, खट्टी सहित ग्राम कमरौद एवं देवरी के हाट बाजारों में तंबाकू नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अभ्यास के दौरान बाजारों में सब्जी व राशन खरीदने आए बच्चे-बूढ़े-जवान सभी को प्रवेश द्वार पर ही फेस-टू-फेस मौखिक और पाम्पलेट, बैनर व पोस्टर के जरिए लिखित में जानकारी दे कर तंबाकू सेवन के दुष्परिणाम बताए गए।

बाजार भ्रमण कर कोटपा अधिनियम 2003 के तहत जगह-जगह चेतावनी बोर्ड चस्पा किए गए, ताकि सेवनकर्ता एवं विक्रेताओं दोनों को सार्वजनिक क्षेत्र में धूम्रपान न करने व नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री न किए जाने के लिए निर्धारित प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई।  इस दौरान कुछ जुझारू बच्चे जिला तंबाकू नशा मुक्ति दल के साथ हो लिए। हमउम्र बच्चों से जानकारी साझा करते हुए बड़े-बुजूर्गों को भी समझाइश दी। बच्चों ने पालकों को सुधारने आईईसी सामग्री ली, स्वेच्छा से एन्टी टोबैको वॉलेंटियर बने और स्वास्थ्य संबंधी शिक्षाप्रद वीडियो बनवाते हुए तंबाकू से दूर रहने की शपथ लेकर सभी से मासूमियत भरी विनम्र अपील की।

जगदलपुर भाजपा महापौर प्रत्याशी को करमजीत कौर देंगी टक्कर

जगदलपुर भाजपा महापौर प्रत्याशी को करमजीत कौर देंगी टक्कर

 काँग्रेस नेत्री करमजीत कौर ने भाजपा महापौर पद की दावेदार दीप्ति पांडे को चुनौती दी है कि अगर भाजपा ने शहर के किसी वार्ड से श्रीमती दीप्ति पांडे को मैदान में उतारा तो उनके सामने मैं मैदान में  लड़ूंगी। गौरतलब है की श्रीमती दीप्ति पांडे की सुभाष वार्ड या इंदिरा वार्ड से लडऩे की संभावना चल रही है, अब करमजीत के दावे से मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है।

गौ माता भारतीय नागरिकों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है

गौ माता भारतीय नागरिकों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है

गौ ग्राम स्वालम्बन के संबंध में बैठक सम्पन्न

गौ ग्राम स्वावलम्बन योजना छत्तीसगढ़ के अन्तर्गत बस्तर जिले में विशेष बैठक आज श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आहूत की गयी। बैठक के प्रारंभ में गौ ग्राम स्वावलम्बन अभियान के संयोजक हेमंत पांडे ने कहा कि गौ माता के बिना कृषि आधारित अर्थव्यवस्था नहीं चल सकती। गौ माता भारतीय नागरिकों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। हर घर में गौ माता को स्थान मिलना चाहिए।

बैठक में बस्तर जिले के सभी विकासखंडों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस योजना का लाभ लेने के लिए संबंध में चर्चा की गयी। इसके अतिरिक्त बैठक में उजड़ते ग्राम, गांव से शहर की ओर पलायन करते युवक, जहरीले होते अनाज व फल-पौधे, उतर होती भूमि आदि का एक ही समाधान गाय गोबर आधारित खाद की खेतों में अधिक से अधिक मात्र में उपयोग किये जाने पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में गौ ग्राम स्वावलम्बन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों की कार्यकारिणी की बैठक आगामी 24 अक्टूबर को नगर के शांतिनगर स्थित शिशु मंदिर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अभियान के संयोजक श्री हेमंत पांडे, जिला  संयोजक राजनारायण आचार्य, अभियान के संरक्षक सुबीर नंदी, सुशील सिंह तोकापाल, महेश जोशी, बोरजू राम लोहंडीगुड़ा, अशोक सिंह राणा बकावंड, गदाधर बैध, सुभाष बिसाई, धरमूराम, रूपनाथ, राजाराम मौर्य सहित गौ सेवा से जुड़े अनेक सदस्य उपस्थित थे।

अर्जुन कपूर ने पूरा किया अक्षय का बाला चैलेंज

अर्जुन कपूर ने पूरा किया अक्षय का बाला चैलेंज

 ब से अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 का गाना शैतान का साला रिलीज हुआ है, तब से बाला चैलेंज ने लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। वे सोशल मीडिया पर इस गाने के सिग्नेचर स्टेप्स परफॉर्म करके मजेदार विडियो पोस्ट कर रहे हैं। इस लिस्ट में फिल्म सिलेब्रिटीज का नाम भी शामिल है। करीना कपूर खान से लेकर रणवीर सिंह, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी तक इस बाला चैलेंज को पूरा कर चुके हैं और अब इस ग्रुप में अर्जुन कपूर और मनीष पॉल का नाम भी शामिल हो गया है। अर्जुन हाल ही में मनीष के साथ उनके नए शो मूवी मस्ती विद मनीष पॉल के लिए शूट कर रहे थे। शूट के दौरान ही अर्जुन और मनीष ने शैतान का साला के हुक स्टेप्स को परफॉर्म किया। अर्जुन ने इसका विडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। हाउसफुल 4 इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के अलावा कृति सेनन, कृति खरबंदा, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, चंकी पांडे और कई अन्य कलाकार होंगे।

डूमरतराई व भैंसथान को विकसित कर रहा रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड

डूमरतराई व भैंसथान को विकसित कर रहा रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड

व्यापारिक केंद्र बनने से बढ़ेंगे नए व्यापार व रोजगार के संसाधन

 

रायपुर। कई वर्षों से रिक्त पड़े भू-खंड को नागरिक सुविधाओं के लिए उपयोगी बनाने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड बहुत जल्द अपनी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जमीनी स्तर पर लाने जा रहा है। शहर के मध्य भैसथान और डुमरतराई थोक बाजार के समीप रिक्त भूमि में वाणिज्यिक परिसर निर्मित करने स्मार्ट सिटी ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना को 4 वर्ष के भीतर  पूरा कर स्मार्ट सिटी, नगर निगम के लिए राजस्व आय के नए स्रोत भी विकसित करेगा। एम.डी  शिव अनंत तायल ने अपनी तकनीकी टीम को इस योजना के जरिए रोजगार और व्यापार के नए स्त्रोत विकसित करने के निर्देश भी दिए हैं।

 

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक (तकनीकी)  एस.के. सुंदरानी के अनुसार भैसथान व डुमरतराई थोक मार्केट में वाणिज्यिक भवन निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया की कार्यवाही शुरू की है। लगभग ढाई एकड़ के भूखंड में 50 प्रतिशत स्थल हरीतिमा युक्त होगी और शेष भूखंड पर ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण होगा। इस ग्रीन बिल्डिंग में ऊर्जा के न्यूनतम उपयोग के साथ ही साथ ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि न्यूनतम ऊष्मा उत्सर्जन के साथ जल का उपयोग भी कम से कम हो। इस भवन में पुनर्चक्रीय वस्तुओं के प्रयोग सुनिश्चित किए जाने की योजना भी बनाई गई है। इस तरह डुमरतराई के थोक बाजार के समीप ढाई एकड़ की रिक्त भूमि को वाणिज्यिक उपयोग के लिए तैयार करने की योजना है। उक्त कार्य 4 वर्षों में पूर्ण होगा और राजस्व आय भी बढ़ेगी। भैसथान से नगर निगम को जहां 46 करोड़ वहीं डुमरतराई बाजार से 24 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति का अनुमान है।

निविदा शर्तों के अनुसार बोली लगाने वाले इस स्थान पर शॉपिंग मॉल, वाणिज्यिक कार्यालय व दुकान आदि विकसित कर सकेंगे, जो उन्हें 30 वर्षों की अवधि के लिए लीज पर प्रदाय की जाएगी, जिसमें निर्माण अवधि के 4 वर्ष को भी सम्मिलित किया गया है।  सुंदरानी के अनुसार पीपीपी मोड पर विकसित होने वाले इस भूमि का वाणिज्यिक उपयोग इस तरीके से किया जाएगा कि स्थानीय लोगों को व्यापारिक गतिविधियों के लिए श्रेष्ठ स्थल मिले और शहर में रोजगार के नए साधन सुलभ हो सकें।

सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश

सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश

सभी जिलों में इंडोर स्टेडियम बनाने प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश

मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने की लोक निर्माण विभाग के काम-काज की समीक्षा

लोक निर्माण मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने आज सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन के सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंताओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संभागवार सड़कों के संधारण तथा वार्षिक बजट में शामिल सड़क और पूल कार्यों के प्राक्कलन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यो में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य रूप से प्रदेश के सभी मार्गो को गड्ढा मुक्त करने हेतु आवश्यक मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने और बजट में शामिल कार्यो के प्राक्कलन इस महीने की 31 तारीख तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में लगभग 6000 किलोमीटर लंबाई की सड़कें वर्तमान में परफॉर्मेंस गारंटी में है। इस जानकारी पर मंत्री ने कड़े रूख अपनाते हुए कहा कि परफॉर्मेंस गारंटी के अंतर्गत आने वाली सड़कों का निरीक्षण तत्काल करें और यह तय करें कि यदि इन मार्गों में कोई क्षति हुई है तो उनके मरम्मत का कार्य संबंधित ठेकेदारों से उन्हीं की राशि से करवाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता नियंत्रण हेतु एक निरीक्षण दल का गठन करने के निर्देश दिए, जो निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण करने के बाद विस्तृत प्रतिवेदन शासन को प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में होने वाली लापरवाही के लिए विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

 साहू ने कार्यपालन अभियंता स्तर पर 20 लाख रूपए तक के कार्य सामान्य निविदा से करने और पंजीकृत बेरोजगार इंजीनियरों को काम देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यपालन अभियंताओं को जिला स्तर पर नियमित बैठक लेने और विभागीय कार्यो तथा उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया ताकि विभाग की महत्वपूर्ण कार्यो की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंच सके। उन्होंने आय का स्त्रोत बढ़ाने के लिए उपयोग में नहीं लाये जा रहे खाली पड़े शासकीय भूमि को व्यवसायिक बनाने के लिए भी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।  साहू ने सभी जिलों में इंडोर स्टेडियम बनाने की कार्ययोजना पर चर्चा की और स्टेडियम के लिए भी प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव लोक निर्माण  अमिताभ जैन ने सड़क सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों की मरम्मत एवं संधारण के लिए मैदानी अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए सड़कों में हुए गड्ढ़ों का समतलीकरण, गति अवरोधक आदि के निर्देश दिए। बैठक में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  अनिल राय, प्रमुख अभियंता  डी.के.अग्रवाल सहित सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता एवं परियोजना निदेशक ए.डी.बी. प्रोजेक्ट उपस्थित थे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव रायपुर लौटेंगे

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव रायपुर लौटेंगे

 पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव नई दिल्ली और भोपाल प्रवास के बाद 16 अक्टूबर को रायपुर लौटेंगे। वे 16 अक्टूबर को दोपहर 03:25 बजे नियमित विमान से भोपाल से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम 5 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

राज्यपाल ने राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन

राज्यपाल ने राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का किया अवलोकन

देशभर के बाल वैज्ञानिकों के मॉडल बने आकर्षण का केन्द्र

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज बीटीआई मैदान शंकर नगर रायपुर में 46वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में लगे बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का अवलोकन भी किया। 

राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में देश के 27 प्रदेशों के 127 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं, जो प्रमुख आकर्षण का केन्द्र है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना जिसमें नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी मॉडल को चहुंमुखी कृषि विकास एवं किसान कल्याण हेतु अभिनव पहल के रूप में प्रदर्शित किया गया है। यह नयनाभिराम मॉडल बरबस ही लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। इसके अलावा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मुंगेली छत्तीसगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा दीपांजलि नामदेव और जूली सोनकर के द्वारा प्रदर्शित मॉडल 'कबाड़ से जुगाडÓ़ (गरीब पम्प) भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इसमें स्थितिज ऊर्जा को गतिज ऊर्जा में फिर गतिज ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलकर सायकल से पम्प चलाकर पानी खींचना एवं अल्प मात्रा में बिजली प्राप्त करता है। 

राजधानी रायपुर में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में 127 मॉडलों को बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किया है। राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण की थीम 'जीवन की चुनौतियों के लिए वैज्ञानिक समाधानÓ विषय पर केन्द्रित बाल वैज्ञानिकों ने प्रमुख वैज्ञानिक मॉडल प्रदर्शित किए हैं। उनमें उत्तराखण्ड के बाल वैज्ञानिकों ने सिवरेज सिस्टम, उत्तर प्रदेश के छात्रों ने पेट्रोल गैस बर्नल से खाना बनाने, डिजास्टर मैनेजमेन्ट रोबोट, घर में झाडू, पोछा लगाने वाला रोबोट, चण्डीगढ़ की बालिकाओं ने पार्किन्संस के मरीज को खाने का चम्मच (स्मार्ट स्पून), मरीजों के लिए दवाई खाने का एलार्म, बीपी नापने का मशीन, दिल्ली के छात्रों ने मेडिकल एटीएम, मध्यप्रदेश के बालकों ने कोकोनट, लकड़ी का बुरादा एवं पत्ते से बायोगैस का निर्माण, गोवा के बाल वैज्ञानिकों ने बेस्ट मैनेजमेन्ट, बिहार के छात्रों ने फायर फायटिंग रोबोट एवं वेस्ट मटेरियल से कोल्ड ब्रिक्स निर्माण, सीएटी धर्मशाला के बालिकाओं ने भौतिकी के सूत्र को आसान बनाने एवं चारकोल फिल्टर, केरल के बाल वैज्ञानिकों ने न्यूमेरिकल कंट्रोल मशीन, महाराष्ट्र के छात्रों ने बहुउद्देशीय कृषि यंत्र, चण्डीगढ़ के बालकों ने केले के पौधे से रोपमेट (रस्सी, पेपर एवं बैग) बनाने, विन्डटावर तथा गुजरात के छात्रों ने बैटरी लेस इलेक्ट्रानिक कार आदि मॉडल का प्रदर्शन किया। 

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, महापौर  प्रमोद दुबे, प्रमुख सचिव शिक्षा  गौरव द्विवेदी,एनसीईआरटी के निदेशक डॉ. ऋषिकेश देवसेनापति, संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण (एससीईआरटी) समग्र शिक्षा पी. दयानंद, संचालक स्कूल शिक्षा  एस. प्रकाश, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक आदि उपस्थित थे। 

हिटलरी गुमान से दिए हर हिटलर फरमान का पुरजोर विरोध होगा - विजय शर्मा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष

हिटलरी गुमान से दिए हर हिटलर फरमान का पुरजोर विरोध होगा - विजय शर्मा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष

 भारतीय जनता युवा मोर्चा ने छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपेंद्र कुमार मीणा से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है।  ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने अपने युवाओं को कौशल विकास का अधिकार दिया है और आज इसी राज्य के युवा अपने अधिकार से वंचित हैं। राज्य में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना पूरी तरह से बंद है, इसे तुरंत प्रारंभ किया जाना चाहिए। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा है कि पूरे प्रदेश में 23 सौ से अधिक वीटीपी (वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडर) का पंजीयन एक साथ रद्द कर दिया गया है जिससे इन संस्थाओं से जुड़े 20,000 से अधिक युवा बेरोजगार हो गए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है की प्रत्येक जिले में 4 से 6 करोड रूपया इन संस्थाओं को भुगतान किया जाना शेष है। राज्य सरकार ने 135 करोड रुपए का प्रावधान कौशल विकास हेतु विगत बजट में किया था वह पैसा कहां है। विजय शर्मा ने कहा है कि विभाग के वेबसाइट cssda.cg.nic.in के आधार पर अब तक सिर्फ 25 वीटीपी पंजीकृत हो पाए हैं और वे सभी शासकीय लाइवलीहुड कॉलेज ही हैं। आर्थिक रूप से पिछड़े युवा इस योजना के माध्यम से अपना जीवन संघर्ष प्रारंभ करते हैं परंतु आज वे सभी इससे वंचित हैं नए वीटीपी के पंजीयन का मापदंड राष्ट्रीय मापदंडों से भी ऊपर रखा गया है।  युवा मोर्चा ने कहा है कि हम हर अच्छे प्रयास के साथ हैं परंतु व्यवहारिकता के धरातल पर इसका परीक्षण किया जाना चाहिए। 8 माह से विभाग द्वारा किया हुआ प्रयास अपर्याप्त है भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी के ध्यान में इस विषय को लाया है और साथ ही साथ प्रत्येक जिला के सहायक संचालकों को भी इस आशय का ज्ञापन आगामी 20 अक्टूबर तक सौंपा जाएगा युवा मोर्चा ने युवाओं के लिए कल्याणकारी इस योजना को तुरंत प्रारंभ करने का माँग किया है और प्रारम्भ नहीं होने की स्थिति में वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपते समय युवामोर्चा प्रदेश महमंत्री संजू नारायण सिंग, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय,जिला महामंत्री अमित मैसेरी,विजय व्यास, उमेश घोरमोड़े,राहुल राव ,हरिओम साहू, वासु शर्मा,नमन शर्मा,डॉ उपेंद्र त्रिवेदी, सुमीत शर्मा, गिरीश मिश्रा उपस्थिति थे।

वीर सावरकर को भारत रत्न दिलाएंगे –बीजेपी

वीर सावरकर को भारत रत्न दिलाएंगे –बीजेपी

बीजेपी ने किया महाराष्ट्र चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी

आज भाजपा महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव हेतु अपना घोषणा पत्र जारी किया जिसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित वादे किए है-

5 साल में महाराष्ट्र को सुखा मुक्त करंगे – बीजेपी

 

अगले 5 साल में एक करोड़ रोजगार देंगे - बीजेपी

महाराष्ट्र की 3 हस्तियों को भारत रत्न का प्रस्ताव – बीजेपी

ज्योतिबा फुले , सावित्रीबाई फुले को भी भारत रत्न  - बीजेपी

 

महापौर और अध्यक्ष चुनाव न होने के चलते 16 अक्टूबर को भाजपा करेगी धरना-प्रदर्शन

महापौर और अध्यक्ष चुनाव न होने के चलते 16 अक्टूबर को भाजपा करेगी धरना-प्रदर्शन

रायपुर। महापौर और अध्यक्ष का अप्रत्यक्ष तरीके से चुनाव कराने के सरकार के फैसला का विरोध शुरु हो गया है| फैसले के विरोध में भाजपा 16 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी| मोतीबाग के पास आयोजित धरना-प्रदर्शन के पश्चात पार्टी नेता राज्यपाल अनुसूईया उइके को सरकार के इस फैसले के विरोध में ज्ञापन सौंपेंगे और उनसे अध्यादेश पर अपनी सहमती न प्रदान करने का आग्रह भी करेंगे इस संबंध में भाजपा नेताओं ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कांग्रेस सरकार अपनी विफलता से डरी हुई है,इस कारण जनता से सीधे अध्यक्ष व महापौर चुनने का अधिकार मतदाताओ से छीनना चाहती है जिसका हर स्तर पर विरोध करने का निर्णय भाजपा ने किया है धरना प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंपेगा|

 
बिजली के तारों की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत,जानवरों के शिकार के लिए बिछा रखे थे तार...

बिजली के तारों की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत,जानवरों के शिकार के लिए बिछा रखे थे तार...

बलरामपुर थाना क्षेत्र के दलधोवा गांव में जानवरों का शिकार करने खेत में बिजली के तार बिछा रखे थे इन बिजली के तारों की चपेट में आने एक ग्रामीण की मौत हो गई है इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है बताया जा रहा है कि बलरामपुर थाना के दलधोवा गांव में मक्का खेत में 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार बिछाकर जानवरों का शिकार किया जा रहा था इस दौरान एक ग्रामीण इसकी चपेट में आ गया जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी खबर मिलते ही मौके पर बलरामपुर पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे है और मामले की जांच कर रहे है|

 घर-घर ढूंढा मानसिक रोग, धमतरी जिला मानसिक स्वास्थ्य की अनूठी पहल

घर-घर ढूंढा मानसिक रोग, धमतरी जिला मानसिक स्वास्थ्य की अनूठी पहल

 धमतरी। मनोरोग कोई अभिशाप नहीं है बल्कि सामान्य शारीरिक रोगों की तरह ही एक मानसिक अस्वस्थता है, जो समय पर इलाज कराने पर ठीक हो सकती है। समाज में लाख कोशिशों के बाद भी आज मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्ति को पागल ही समझा जाता है। लेकिन समाज की इस मिथ्या को धमतरी जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अधिकारियों ने तोड़ा है। एक अनूठी पहल करते हुए जिले में घर-घर भ्रमण कर मानसिक रोगों से ग्रसितों की पड़ताल जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कि गई।


मनोचिकित्सक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. सुचिता गोयल के अनुसार जिले में मनोरोग या मानसिक अस्वस्थता से पी़डि़तों को खोजने के लिए अप्रैल 2019 से जून 2019 तक घर-घर भ्रमण किया गया था। जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के घरों में सर्वे कर विभिन्न मानसिक विकारों से ग्रसित लोगों की पहचान की गई थी। इस दौरान 250 घरों का भ्रमण किया गया जिनमें लगभग 100 मानसिक रोगियों की पहचान हुई। जिनमें बच्चों से लेकर उम्रदराज लोग भी शामिल थे, इन्हें बेहतर इलाज के जिला अस्पताल और स्पर्श क्लीनिक रेफर किया गया। वहीं जिन्हें काउंसिलिंग की जरूरत थी उन्हें काउंसिलिंग भी दी जा रही है।
ज्यादातर नशाखोरी और अवसाद ग्रसित - जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. जे.एस. खालसा के मुताबिक डोर टू डोर सर्वे में कुल 250 घरों का भ्रमण किया गया। टीम द्वारा इस दौरान प्रत्येक घर के लोगों की जानकारी ली गई। साथ ही उन्हें मानसिक बीमारियों के बारे में भी बताया गया। सर्वे के दौरान एक प्रश्नावली तैयार कर उसके आधार पर प्रत्येक घर के लोगों की मानसिक स्थिति का आंकलन किया गया। डॉ. खालसा के अनुसार इस दौरान ज्यादातर मरीज नशाखोरी की वजह से अवसाद , तनाव से ग्रस्त मिले वहीं बच्चों में भी एन्गजाइटी या मानसिक रोग देखने को मिली।

 जागरूकता ने बढ़ाई ओपीडी में संख्या- सीएमएचओ धमतरी डॉ. डी.के. तुर्रे ने बताया जिले में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के संचालन के बाद से लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। यही वजह है कि जिला अस्पताल के ओपीडी  में विभिन्न तरह की मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ी है। प्रति सप्ताह मानसिक स्वास्थ्य की ओपीडी लगती है जिसमें औसतन 40-45 व्यक्ति तनाव, अवसाद, अनिद्रा  जैसी मानसिक बीमारियों से पीडि़त होते हैं। 800-850 प्रतिमाह पहुंच रहे अस्पताल-  डॉ. जे.एस. खालसा जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी ने बताया प्रदेश में 2014-15 में जब मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू हुआ था तब केवल 11 जिलों में उक्त कार्यक्रम संचालित हो रहे थे। इनमें धमतरी 11 वां जिला था। मगर अब स्थिति यह है कि जिले में मानसिक रोग विशेषज्ञ भी हैं और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोग जागरूक होकर अस्पताल भी पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि ओपीडी में भी मानसिक बीमारों की संख्या में इजाफा हुआ है। हालात यह है कि एक माह में विभिन्न मानसिक बीमारियों से पीडि़त लगभग 800 से 850 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल, स्पर्श क्लीनिक और अन्य काउंसिलिंग के माध्यम से किया जा रहा है। डॉ. खालसा के मुताबिक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रति जागरूकता की वजह से लोग अब मानसिक बीमारी को छुपाते नहीं बल्कि उसका इलाज करवा रहे हैं।
मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली

मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली

 त्तीसगढ़ जगदलपुर के सुकमा जिले में आज सुबह नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक वर्दीधारी नक्सली को मार गिराया, जिसकी शिनाखत की जा रही है। मौके से पुलिस ने मृत नक्सली के शव समेत भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है।

बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि पुसपाल थाना से पुलिस का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग और नक्सल विरोधी अभियान के तहत रवाना किया गया था। ग्राम तुलसीडोंगरी की पहाड़ी के निकट घात लगाये नक्सलियों ने पुलिस को जान से मारने की नीयत से गोली बरसानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस के जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। लगभग 1 घंटे तक दोनों ओर से रूक-रूककर कई राऊंड फायरिंग के बाद अंतत: नक्सलियों के पैर उखड़ गये और वे घने जंगल व पहाड़ी की आड़ लेकर भाग निकले।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया है, जिसकी पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से एक बंदूक और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

दस हजार रुपए रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार...

दस हजार रुपए रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार...

 बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला मुख्यालय में दबिश दी है,और एक महिला पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। एसीबी की टीम ने बेमेतरा निवासी दूल्हा साहू की शिकायत पर कार्यवाही की है। दूल्हा साहू के मुताबिक पटवारी आकांशा मेमन ने जमीन के नकल व खसरा के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।जिसकी शिकायत उन्होने 30 सितम्बर को रायपुर स्थित एसीबी के दफ्तर में की थी। एसीबी ने दूल्हा साहू की शिकायत की तस्दीक करते हुए आज  बेमेतरा स्थित पटवारी हल्का 49 के कार्यालय में दबिश दी और 7 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को पकड़ा ।

मंत्रिमंडल समिति ने लिया बड़ा फैसला,बैलेट पेपर से होगा चुनाव,जाने क्या है पूरी खबर...

मंत्रिमंडल समिति ने लिया बड़ा फैसला,बैलेट पेपर से होगा चुनाव,जाने क्या है पूरी खबर...

रायपुर। राज्य सरकार ने नगरीय निकाय एक्ट में बदलाव करने का ऐलान किया है| नगरीय निकाय मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा समिति ने निर्णय लिया है कि अप्रत्यक्ष प्रणाली से ही नगरीय निकायों के चुनाव होंगे| मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ भी नगरीय निकाय चुनाव होंगे नगरीय निकाय चुनाव में महापौर, पालिकाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों के चुनाव सीधे नहीं होंगे इनका चुनाव सामान्य सभा के लिए चुने गए पार्षदों द्वारा करवाए जाएंगे प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में अब पार्षद ही महापौर और अध्यक्ष चुनेंगे बैठक के बाद समिति में शामिल केबिनेट मंत्री शिव डहरिया,मोहम्मद अकबर और रविन्द्र चौबे ने मंत्रालय में प्रेस कांफ्रेंस कर ये जानकारी दी नगरी प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया ने उप समिति की बैठक में कहा कि अब अप्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर और अध्यक्ष का चुनाव होंगे इसका मसौदा तैयार है इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव रखा जाएगा मतपत्रों से ही नगरीय निकायों का चुनाव होगा आरक्षण रोस्टर के आधार पर जो पात्र है वही मेयर बन सकता है|

वहीं खरीद फरोख्त की आशंका को लेकर वन मंत्री मुहोम्मद अकबर ने कहा ऐसा कुछ नहीं होगा निर्वाचन व्यय में कमी को लेकर यह निर्णय लेना आवश्यक था सीमित साधन में भी पार्षद बन सकते हैं जनता को उनके वास्तविक अधिकार मिलने चाहिए इसलिए यह फैसला किया गया| गौरतलब है कि साल 1994 में अविभाज्य एमपी में महापौर और अध्यक्ष पार्षद करते थे इसके बाद साल 1999 से इनका चुनाव,विधायक-सासंद की तरह सीधे जनता के द्वारा होता आ रहा है|
टावर में लगे दो नग बैटरी चोरी, मामला दर्ज

टावर में लगे दो नग बैटरी चोरी, मामला दर्ज

 टेलीकाम का टावर में लगे दो नग बैटरी को किसी ने चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट तेलीबांधा थाने में दर्ज की गई। मिली जानकारी के अनुसार मठपुरैना टिकरापारा रायपुर निवासी परमेश चतुर्वेदी 27 वर्ष पिता दिनेश प्रसाद चतुर्वेदी ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 20 सितंबर को कबीर सिब्बल का प्लांट व्हीआईपी रोड तेलीबांधा एटीसी टेलीकाम के टावर में लगे बैटरी 25 अगस्त को रात्रि 12 बजे से सुबह 3 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया। चोर का पता तलाश करते रहे उसके बाद पुन: 20 सितंबर को रात्रि करीबन 12.00 बजे से 05.00 बजे के मध्य एक नग बैटरी अज्ञात चोर चोरी कर लिया। इस तरह से कुल दो नग कीमत 40 हजार रुपये की बैटरी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। कंपनी के द्वारा टावर में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं लगाया गया है इसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर टावर के नीचे लगे सेल्टर का दरवाजा का ताला तोडकर चोरी कर ले गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457,380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 
शराबी ने अपने ही घर में लगा ली आग, पत्नी और 3 बच्चे बाल-बाल बचे

शराबी ने अपने ही घर में लगा ली आग, पत्नी और 3 बच्चे बाल-बाल बचे

 जगदलपुर। शहर के पनारापारा इलाके में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने ही घर में आग लगा दी। घर के अंदर तीन बच्चे भी सो रहे थे। पुलिस के अनुसार सोनबाली कश्यप ने फोन पर पुलिस को सूचना दी थी कि उसका पति मुन्ना उसके साथ मारपीट कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो झोपड़ी में आग लगी थी। बिलखती पत्नी ने बताया कि नशे में मुन्ना ने मारपीट के बाद झोपड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने झोपड़ी की आग बुझाई और अंदर सो रहे तीन बच्चों को बाहर निकाला। इधर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुन्ना ने बड़ी मुश्किल से झोपड़ी को बनाया था और छत के नाम पर इसे झिल्ली से ढंका गया था।

छात्राओं ने सुनीं रेडियो कार्यक्रम लोकवाणी

छात्राओं ने सुनीं रेडियो कार्यक्रम लोकवाणी

 महासमुंद| प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास महासमुंद में छात्राओं ने मुख्यमंत्री के रेडियो कार्यक्रम लोकवाणी सुनीं। शरद पूर्णिमा पर आयोजित रेडियो कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं मातृशक्ति विषय आधारित था। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुपोषण अभियान का महिलाओं ने सराहना करते हुए इसे गर्भवती और शिशुवती महिलाओं के लिए फायदेमंद बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार तीजा और हरेली में अवकाश दिया गया। वार्ता में दिसंबर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के संबंध में बताया और दिवाली की बधाई देते हुए गोवर्धन पूजा को गोठान दिवस के रूप में मनाने की बात कहीं। इस दौरान अधीक्षिका ऋतु चंद्राकर, रूखमणि साहू, तनूजा चंद्राकर, सुषमा महोबिया, उमेश साहू, मनीषा राज सहित छात्राएं मौजूद थीं।

 
दीपावली बाजार सजे, सराफा एवं मालवीय रोड में लोग कर रहे जमकर खरीददारी ....

दीपावली बाजार सजे, सराफा एवं मालवीय रोड में लोग कर रहे जमकर खरीददारी ....

रायपुर|दीपावली के लिए अब चंद दिन ही शेष है।इस बार दीप पर्व  27 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। दिवसीय दिवाली का शुभारंभ 25 अक्टूबर धनतेरस से शुरू होगा। 28 को अन्नकूट महोत्सव एवं 29 तारीख को भाई-बहन का स्नेहिल पर्व भाईदूज धूमधाम से मनाने के लिए रायपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों की भीड़ सराफा एवं गोलबाजार क्षेत्र में सुबह से ही दिखना प्रारंभ हो गई है।स्वयं प्रतिनिधि ने आज दोपहर 12 बजे सदर बाजार एवं मालवीय रोड गोलबाजार क्षेत्र का भ्रमण कर त्यौहारी भीड़ द्वारा जमकर खरीददारी करने का नजारा देखा। व्यापारियों के अनुसार इस वर्ष भी पिछले वर्ष के मुकाबले गिफ्ट आइटम, कपड़े, चादर, फर्नीशिंग क्लाथ, इलेक्ट्रानिक सामान, ड्राईफु्रट, लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं/फोटो, सजावटी झालर एवं धनतेरस के मद्देनजर नए आभूषण की खरीद फरोख्त में भी धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है।इधर आटोमोबाइल सेक्टर में भी त्यौहारी छूट का लाभ एवं एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में युवा दोपहिया वाहन विशेषकर बाइक की खरीदी जमकर कर रहे हैं।वहीं चार पहिया वाहनों में बिक्री में इजाफा करने के लिए बड़ी चार पहिया वाहन कंपनियां ग्राहकों को अधिक से अधिक छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं। कुल मिलाकर देश के प्रमुख त्यौहार दीपावली के अवसर पर आम लोगों को नई वस्तुओं का क्रय लाभ दिलाने के लिए प्राइवेट सेक्टर बाजार जमकर मशक्कत कर रहा है।