रायपुर । बूढ़ेश्वर मंदिर चौक आज प्लास्टिक बंद करो और पॉलीथिन बंद करो के नारे से गूंज उठा । मौका था नो प्लास्टिक अभियान के तहत वीर छत्रपति शिवाजी इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं द्वारा यहाँ किये गए नुक्कड़ नाटक प्लास्टिक मुक्त भारत का । नाटक के एक दृश्य में एक महिला जब सब्जी वाली से सब्जी लेने के बाद पॉलीथिन मांगती है तो वो यह कह कर मना करती है कि पॉलीथिन दूंगी तो पांच हजार रु. जुर्माना लग जायेगा । वंही एक अन्य दृश्य में आफिस में जाने वाले एक कर्मचारी से उसकी पड़ोसी कहती है कि अब रोज आफिस जाओ तो कपड़े का थैला साथ लेकर जाओ ताकि रोज आते समय कोई भी समान खरीदो तो उसे घर लेन में काम आ सके और इससे पॉलीथिन का उपयोग नही करना पड़ेगा । पॉलीथिन के उपयोग से गायों व अन्य जानवरो की हो रही मृत्यु को एक दृश्य में दर्शाते हुए एक गाय का मालिक अपनी गाय की मृत्यु के बाद रोते हुए प्लास्टिक व पॉलीथिन के उपयोग न करने की अपील करता है । प्लास्टिक और पॉलीथिन बनी चार छात्राओं ने स्वयं को राक्षस निरूपित करते हुए कहा कि मैं पॉलीथिन के रूप में हर जगह मौजूद हूं और आप लोगों के लिए बहुत हानिकारक हूं ।
भारत और चीन के बीच हो रही दूसरी इन्फॉर्मल समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चेन्नई पहुंच गए हैं. अपने दो दिन के दौरे पर चीन के राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई बार मुलाकात करेंगे और दक्षिण भारत के कल्चर से रूबरू होंगे. इस दौरान चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग साउथ इंडियन थाली ही चखेंगे, यानी शुक्रवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डिनर में वह दक्षिण भारत का लज़ीज़ खाना खाएंगे.
तमिलनाडु के महाबलीपुरम में चीन के साथ ऐतिहासिक रिश्तों की वजह से ये ऐतिहासिक मुलाकात यहां हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शी जिनपिंग को खुद इस कल्चर के बारे में समझाएंगे.
शी जिनपिंग को डिनर में जो साउथ इंडियन थाली परोसी जाएगी, उसमें ये व्यंजन शामिल हो सकते हैं:
* थक्काली रसम
* कढ़लाई कुरूमा
* कवानरसी हलवा
* अरचुविता सांभर
इसके अलावा भी दक्षिण भारत की कई तरह की फेमस डिश शी जिनपिंग को परोसी जाएंगी. इससे पहले जब शी जिनपिंग चेन्नई के एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां पर भी उनका स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया, यहां उनकी अगवानी करने के लिए तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे थे.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के एमसीए
स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 5 विकेट
गंवाकर 601 रन बनाए और पहली पारी घोषित कर दी. विराट कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए
रविन्द्र जडेजा ने भी 91 रन की बहुमूल्य पारी खेली वही साउथ आफ्रिका की तरफ से रबाड़ा ने 3
विकेट अपने नाम किया
महिला एवं बाल विकास विकास मंत्री एवं बेमेतरा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की अनुशंसा पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विधायक निधि से 11 निर्माण कार्याेे के लिए 47 लाख रूपए मंजूर किए गए है।
श्रीमती भेंड़िया की अनुशंसा पर कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी द्वारा विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम एवं ग्राम पंचायत नारायणपुर हाईवे से स्कूल तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5.20 लाख रूपए, ग्राम एवं गाम पंचायत करमसेन केंवट समाज के मंदिर से कृपा निषाद के घर तक सीसी रोड़ के लिए 5.20 लाख रूपए, ग्राम बुंदेली ग्राम पंचायत परसदा आशोक के घर से सियाराम के घर तक सीसी रोड़ 2.60 लाख रूपए, ग्राम एवं ग्राम पंचायत एरमसाही साहड़ा चौक के पास सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम पंचायत एरमसाही गौठान के पास सामुदायिक भवन के लिए 1.90 लाख रूपए, ग्राम मोहलाई ग्राम पंचायत दर्री में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम मोहलाई ग्राम पंचायत दर्री जैतखाम के पास चबुतरा निर्माण के लिए 1.50 लाख रूपए, ग्राम एवं ग्राम पंचायत दर्री प्राथमिक शाला से घनश्याम घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 5.20 लाख रूपए, ग्राम एवं ग्राम पंचायत दर्री सामुदायिक भवन सतनामी पारा में 5 लाख रूपए, की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी सीईओ जनपद पंचायत नवागढ़ को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह विधानसभा क्षेत्र नवागढ़ के अंतर्गत विकासखण्ड बेमेतरा के ग्राम कंेवाछी में सतनामी पारा में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5.20 लाख रूपए, एवं ग्राम आंदु मेन रोड़ से कृपाराम के घर तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 5.20 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी सीईओ जनपद पंचायत बेमेतरा़ को नियुक्त किया गया है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा इस संबंध में स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया है।
चित्रकोट विधानसभा उप निर्वाचन के अन्तर्गत दिन-प्रतिदिन की व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किए जाने पर रिटर्निंग अधिकारी श्री इन्द्रजीत चन्द्रवाल द्वारा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अभ्यर्थी श्री बोमड़ा राम मण्डावी को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थी श्री मण्डावी 9 अक्टूबर को आहूत लेखा मिलान की बैठक में शामिल नहीं हुए और ना ही उनके द्वारा व्यय लेखा प्रस्तुत किया गया, जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 78 का उल्लंघन है। अभ्यर्थी से कहा गया है कि वे तीन दिनों के भीतर 8 अक्टूबर तक किए गए समस्त व्यय का लेखा निर्वाचन अनुवीक्षण प्रकोष्ठ जिला पंचायत जगदलपुर में जमा करें। व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं करने पर निर्वाचनों का संचालन नियम 1961 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की तीसरी कड़ी का प्रसारण आगामी 13 अक्टूबर को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो तथा क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं, सवालों और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी में इस बार का विषय ‘स्वास्थ्य एवं मातृशक्ति‘ रखा गया है।
प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा पद ग्रहण करते ही कर्जमाफी और किसानों को 2500 रुपए में धान का बोनस देने की घोषणा कारोबारी जगत के लिए भी वरदान साबित हुई। आटोमोबाइल सेक्टर के लिए जो पूरे देश में बेहद मंदी का सामना कर रहा था, यह घोषणा संजीवनी की तरह साबित हुई। इसकी गवाही न केवल उस दौर में बाइक के पीछे लिखी कर्जमाफी से प्राप्त जैसे स्लोगन देते हैं अपितु आरटीओ, दुर्ग के आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं। वर्ष 2018 और वर्ष 2019 में आटोमोबाइल सेक्टर में खरीदी का अंतर देखे तो कर्जमाफी और २५०० रुपए में धान खरीदी से आया अंतर स्पष्ट नजर आता है। वर्ष 2018 में जनवरी से जून तक जिले में 18 हजार 272 वाहन बिके थे जबकि इसी अवधि में वर्ष 2019 में 21034 वाहन बिके। यह लगभग 15 प्रतिशत का फर्क है जो दुर्ग जिले में आटोमोबाइल सेक्टर में दर्ज किया गया जबकि देश के दूसरे राज्यों में बिक्री के आंकड़े सामान्यतः अच्छे नहीं थे। वर्ष 2018 में जनवरी से जून तक छह महीनों में 16 हजार 554 मोटरसाइकल-स्कूटर बिके जबकि वर्ष 2019 में लगभग 20 हजार 95 मोटरसाइकिल-स्कूटर बिके। ट्रैक्टर की बिक्री में भी यह अंतर लक्षित किया जा सकता है। वर्ष 2018 में जनवरी से जून तक की अवधि में 397 ट्रैक्टर बिके जबकि वर्ष 2019 में इस अवधि में 689 ट्रैक्टर बिके। ट्रेलर की बात करें तो 146 ट्रेलर वर्ष 2018 में जनवरी से जून माह की अवधि में बिके जबकि इसी अवधि में वर्ष 2019 में 169 ट्रेलर बिके।
कैसे तेजी से चढ़ता गया कर्जमाफी के बाद बिक्री का ग्राफ
जनवरी माह से इसकी शुरूआत करें। आरटीओ अधिकारी श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 के जनवरी माह में जब मार्केट देश भर में अपेक्षाकृत अच्छी स्थिति में था तब दुर्ग जिले में 3050 मोटरसाइकल-स्कूटर बिके। वहीं इस साल जनवरी माह में 3884 मोटरसाइकिल बिके। जहां वर्ष 2018 में इस अवधि में 91 ट्रैक्टर बिके थे, वहीं वर्ष 2019 में 159 ट्रैक्टर बिके। फरवरी 2018 में जहां 72 ट्रैक्टर बिके थे, वहीं फरवरी 2019 में 122 ट्रैक्टर बिके। वर्ष 2018 में फरवरी में जहां 2592 मोटरसाइकल-स्कूटर बिके थे, वहीं वर्ष 2019 के फरवरी माह में यह संख्या 3685 हो गई। मार्च 2018 में 74 टैªक्टर और 2805 मोटर साइकल-स्कूटर बिके। वहीं मार्च 2019 में 116 ट्रैक्टर और 3503 मोटर साइकल-स्कूटर बिके। इसी तरह अप्रैल 2018 में जहां केवल 35 ट्रैक्टर बिके थे, वहीं अप्रैल 2019 में 108 ट्रैक्टर बिके। अप्रैल 2018 में जहां 2667 मोटर साइकल-स्कूटर बिके थे, वहीं अप्रैल 2019 में 3373 मोटर साइकल-स्कूटर बिके। इसी तरह मई 2018 में जहां 49 ट्रैक्टर और 2695 मोटर साइकल-स्कूटर बिके, वहीं मई 2019 में 107 ट्रैक्टर और 2948 मोटर साइकल-स्कूटर बिके।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती से पुख्ता होती है शहरी अर्थव्यवस्था भी
कर्जमाफी और धानखरीदी के 2500 रुपए देने से किसानों के पास पूंजी आई। अर्थव्यवस्था की गति तेजी से बढ़ने के पीछे उत्पादकों को मिलने वाला संतोषजनक प्रतिफल बड़ा कारण होता है। इससे शहरी अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है और अर्थव्यवस्था में मंदी का चक्र पूरी तरह से टूट जाता है। छत्तीसगढ़ शासन की नीतियों ने ऐसे समय में आटोमोबाइल बाजार को संकट से बचाया जब देश भर में कमजोर मांग के चलते यह सेक्टर टूटन का शिकार हो रहा था।
ट्रैक्टर, ट्रेलर की बिक्री बढ़ी, आधुनिक खेती की ओर किसानों को बढ़ाने का संकल्प हो रहा पूरा
इस साल ट्रैक्टर, ट्रेलर काफी संख्या में बिके। यह खेती-किसानी को आधुनिक दिशा में बढ़ाने के राज्य सरकार के संकल्प के अनुरूप है। ट्रैक्टर-ट्रेलर के साथ ही कृषि यंत्रों की खरीदारी की दिशा में बाजार गुलजार हुआ।
Reliance Jio ने अपने कस्टमर्स से नॉन जियो कॉलिंग पर पैसे लेने का फैसला किया है. लेकिन अब तक लोगों को ये कन्फ्यूजन थी कि ये कब से लागू होगा. रिलायंस जियो के एक स्टेटमेंट आया है जिसके बाद अब लोगों को इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब मिल गया है.
आज पर्यावरण प्रदूषण की मुख्य वजह प्लास्टिक और पॉलिथीन है जो हमारे रायपुर शहर और पूरे देश के लिए एक विकट समस्या बन गया है, जसकी वजह से मानव जीवन विनाश की ओर बढ़ रहा है। वजह है इसका डिस्पोज़ ऑफ या डिग्रेड नहीं होना है। जिससे आप इसे जितने भी दिन रखें ये प्राकृतिक रूप से नष्ट नहीं होता जिसका खामियाजा हमारे वातावरण को और हमें झेलना पड़ता है । इससे बचने के लिए अभी पूरे विश्व में नो प्लास्टिक की मुहिम चल रही है । इस मुहिम में हमारा देश भारत भी पीछे नहीं है और न ही हमारा शहर रायपुर। ऐसे में इस महा विनाशकारी प्लास्टिक से बचाने के लिए नगर निगम स्मार्ट सिटी, जिला प्रशासन के द्वारा बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इन्ही के साथ ही स्वयंसेवी संस्था *"सहयोग...एक कोशिश"* जो स्वास्थ्य शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत है उसके द्वारा 1 अक्टूबर 2019 *"नो प्लास्टिक डे"* से जन जागरण अभियान की शुरुआत *प्लास्टिक हटाओ जीवन बचाओ* के नारे के साथ किया है। जिसमें इसके द्वारा जगह जगह कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को प्लास्टिक पॉलिथीन से होने वाले नुकसान और विनाश के बारे में बताकर इसका उपयोग ना करने की अपील की जा रही है और साथ ही प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग ना करने की शपथ भी दिलाई जा रही है।*सहयोग...एक कोशिश* के बसंत बागरेचा, अविनाश शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, जावेद खान, सतीश कोठारी, मोनिका बागरेचा, जी एल गुप्ता, राज अग्रवाल, दीप अग्रवाल, यश जैन, रजनीकांत सिंग व अन्य सदस्यों द्वारा स्कूल कॉलेज व सार्वजनिक आयोजनों में जागरूकता के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिसमे महंत कॉलेज गांधी चौक, होली क्रॉस स्कूल पेंसन बाड़ा, होली हार्ट्स स्कूल सिविल लाइन्स, शास विद्यालय शंकर नगर व खमरारडीह के साथ ही नवरात्रि में हो रहे गरबा आयोजन में कार्यक्रम किया जा रहा है जो बहुत ही प्रसंसनीय है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और करूणा का रास्ता दिखाया। गांधीजी के
इन जीवन मूल्यों में ठोस आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक दर्शन है। इस दर्शन में स्वावलंबन का सूत्र भी छुपा है।
उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा की ताकत को पहचाना। उनका अहिंसा पर अटूट विश्वास था। मुख्यमंत्री आज राजधानी
रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कंडेल से प्रारंभ हुई सप्ताहव्यापी ’गांधी विचार पदयात्रा’ के समापन अवसर पर आयोजित
विशाल आमसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर पूरी दुनिया में याद किया जा रहा है, क्योकि
उन्होंने अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलायी। महात्मा गांधी अहिंसा की ताकत को पहचानते थे। उन्होंने पशुबल
के सामने आत्मबल को खड़ा किया। उनका अहिंसा का रास्ता आम जनता के लिए था। महात्मा गांधी ने किसानों के लिए संघर्ष
किया, बुनकरों को सम्मान दिलाया। उन्होंने कहा कि हाथ से काम करने वाले भी सम्मान के पात्र हैं। स्वतंत्रता आंदोलन में
राष्ट्रपिता ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का काम किया और ’अंग्रेजों भारत छोड़ो’ तथा ’करो या मरो’ का नारा दिया और
अहिंसा की ताकत से देश को आजादी दिलायी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गांधी जी की करूणा को समझने के साथ-साथ सम्प्रदायिकता की अंतरंग बुनावट और तानाशाही
की मंशा के समाजशास्त्र को भी समझना होगा तभी गांधी विचार यात्रा पूरी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ’कंडेल
नहर सत्याग्रह’ को समर्थन देने के लिए छत्तीसगढ़ आये थे। उन्होंने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर के गांधी मैदान में
आमसभा को सम्बोधित किया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उनकी स्मृति मेें कंडेल से 4 अक्टूबर को
’गांधी विचार पदयात्रा’ प्रारंभ की गई और आज इस सप्ताहव्यापी पदयात्रा का गांधी मैदान में समापन हो रहा है। उन्होंने कहा
कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एक परिवार के जैसा है। सुख-दुख में हम सब एक दूसरे के साथी हैं। छत्तीसगढ़ सरकार इसी भावना के
साथ कार्य कर रही है। नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी ये केवल नारे नहीं है बल्कि इसमें गांधी जी का दर्शन और स्वावलंबन सूत्र
छुपा है।
श्री बघेल ने इस पदयात्रा में शामिल सभी लोगों को बधाई देेते हुए कहा कि आप सब ने पूरे जोश और उत्साह के साथ इस
पदयात्रा में शामिल होकर गांधी जी के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि बारिश के बीच भी पदयात्रा पूरे
उत्साह के साथ बिना रूके आगे बढ़ती रही, जिसके लिए आप सब बधाई के पात्र है।
कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं गांधी जी के आदर्शों और विचारों से प्रेरित
हैं। विधायक श्री मोहन मरकाम ने भी आम सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा
मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, सांसद श्रीमती छाया वर्मा, विधायक श्री धनेन्द्र साहू, श्री अरूण वोरा, श्री कुलदीप जुनेजा और श्री
विकास उपाध्याय, पूर्व सांसद श्रीमती करूणा शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कोच्चि. केरल (Kerala) में कोच्चि से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां गुरुवार तड़के एक शख्स ने 17 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर जिंदा जला डाला. पुलिस (Police) ने बताया कि जब लड़की ने आरोपी के प्यार (Love) का प्रस्ताव ठुकरा दिया तो उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. वह उससे प्यार करने का दावा करता था. आग लगने से खुद की भी मौत हो गई.
पुलिस (Police) के मुताबिकि आरोपी मिधुन भी आग की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई. यह घटना इंफो पार्क थानक्षेत्र के कक्कानाड के अथानी की है. पुलिस के अनुसार, बारहवीं क्लास में पड़ने वाली छात्रा के ऊपर आरोपी ने पेट्रोल डाला और आग लगा दी. पुलिस को संदेह है कि युवक लड़की को आग लगाने के बाद अपनी जान देने के लिए उसके गले लग गया.
रात में लड़की के घर पहुंचा था युवक
आरोपी से अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में लड़की के पिता शालान झुलस गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मिधुन रात में सवा बारह बजे लड़की के घर पहुंचा. जब लड़की के पिता ने दरवाजा खोला तो उसने लड़की से मिलने की मांग की लड़की के बाहर घर से बाहर आते ही आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी. पड़ोसियों द्वारा सूचना देने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. लेकिन अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
रायपुर। डीकेएस घोटाला मामले में आरोपियों की जमानत याचिका कोर्ट ने स्वीकार कर ली गई है।
6 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी।
50 करोड़ से अधिक के घोटाला मामले में गुरुवार को कोर्ट में पुनीत गुप्ता के साथ पीएनबी के जीएम
राजीव खेड़ा , डीजीएम सुनील अग्रवाल पेश हुए। पुलिस ने एसीजीएम पंकज आलोक तिर्की की कोर्ट में
चालान पेश किया था।
भारत की ओर से पहले दिन के हीरो मयंक अग्रवाल रहे। मयंक ने 108 रन की शतकीय पारी खेली, इसी के साथ वह लगातार दो मैच में सैकड़ा जमाने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे ओपनर बन गए। आज टेस्ट मैच के पहले दिन भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा।

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से पुणे में शुरू हुआ। खराब रोशनी की वजह से पांच ओवर पहले ही दिन का खेल खत्म कर दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। विराट कोहली (63) और अजिंक्य रहाणे (18) रन बनाकर नाबाद लौटे।
ACJM पंकज आलोक तिर्की की कोर्ट में चालान पेश होगा. तीनों को कोर्ट में हाजिर रहने के निर्देश हैं.
डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के 50 करोड़ अधिक के घोटाला मामले में पुलिस आज चालान पेश करेगी. पूर्व अधीक्षक डॉ पुनीत गुप्ता, PNB के GM राजीव खेड़ा और PNB के DGM सुनील अग्रवाल के खिलाफ पुलिस पूरक चालान पेश करेगी.

कॉल टर्मिनेशन चार्ज से जुड़े नियमों की अनिश्चितता के कारण उद्योगपति मुकेश अंबानी की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने बुधवार को घोषणा की है कि वह कस्टमर्स से कॉलिंग के पैसे लेगा। जियो यूजर्स को जियो के अलावा बाकी नेटवर्क पर किए जाने वाले वॉयस कॉल के लिए 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज किया जाएगा, लेकिन उन्हें बराबर मूल्य का फ्री डेटा देकर जियो इसे बैलेंस भी करने वाला है।
जियो ने एक बयान में कहा है कि जब तक टेलिकॉम ऑपरेटरों को अपने यूजर्स द्वारा अन्य ऑपरेटरों के नेटवर्क पर किए गए मोबाइल फोन कॉल के लिए पेमेंट करने की जरूरत पड़ रही है, तब तक 6 पैसा प्रति मिनट शुल्क ही लागू रहेगा। ये चार्ज जियो यूजर्स द्वारा दूसरे जियो नंबर पर किए गए कॉल और वॉट्सएप, फेसटाइम या ऐसे अन्य प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करके किए गए फोन और लैंडलाइन कॉल पर लागू नहीं होगा।
ट्राई के फैसले से नुकसान
2017 में दूरसंचार नियामक ट्राई ने इंटरकनेकट यूसेज चार्ज (IUC) को 14 पैसे से 6 पैसे प्रति मिनट तक घटा दिया था और कहा था कि इसे जनवरी, 2020 तक खत्म कर दिया जाएगा। अब ट्राई ने रिव्यू के लिए एक कंसल्टेशन पेपर मंगवाया है कि क्या इस टाइमलाइन को बढ़ाने की जरूरत है। चूंकि जियो नेटवर्क पर वॉइस कॉल फ्री हैं, इसलिए कंपनी को भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसे ऑपरेटर्स को किए गए कॉल्स के लिए 13,500 करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ा है।
इनकमिंग कॉल्स होंगी फ्री
ट्राई के इस कदम से हुए नुकसान की भरपाई के लिए जियो ने अपने राइवल के नेटवर्क पर हर कॉल के लिए ग्राहकों से 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लेने का फैसला किया है। यह पहली बार होगा जब जियो यूजर्स वॉयस कॉल के लिए पेमेंट करेंगे। अब तक जियो केवल डेटा के लिए चार्ज लेता है, और देश में कहीं भी और किसी भी नेटवर्क पर वॉइस कॉल पूरी तरह फ्री है। हालांकि, सभी नेटवर्क से इनकमिंग कॉल्स पहले की तरह फ्री में जारी रहेंगी।
केंद्रीय कर्मचारियों और किसानों को मिला दिवाली गिफ्ट! जानिए कैबिनेट के 4 बड़े फैसले
रायपुर। इन दिनों पूरे देश के साथ साथ राजधानी रायपुर में भी गरबा की धूम देखने को मिल रही है। शहर के वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म में आयोजित 5 दिवसीय गरबा रास का अनोखा आयोजन किया जा रहा है।

अनोखा इस लिहाज से कि एक रास गरबा में पूरे पांच दिन पांच बुराईयों को खत्म करने का संकल्प लिया जाता है।
जिसके तहत कल पबजी जैसे मोबाइल वीडियो गेम की लत को दूर करने का सन्देश दिया गया

साथ ही कल मिरर गरबा थीम था जिसके तहत दो एक जैसे परिधान पहने वाले लोगो को एक साथ गरबा करना था
आयोजन समिति की ऋचा ठाकुर और अमित चिमनानी जी ने बताया रविवार को पूरे रेड थीम पर गरबा किया जायेगा साथ ही एक हजार एक सौ ग्यारह दियों से माता की आरती की जायेगी।
महात्मा गांधी के 150वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए आयोजित गांधी विचार पदयात्रा का आज तीसरा दिन है, आज तीसरे दिन भी सीएम भूपेश बघेल इस पद यात्रा में शामिल होंगे।
आज यह पद यात्रा भूसरेंगा से सिहाद होते हुए भखारा तक जाएगी। इस दौरान करीब 7 जगहों पर सभाओं को आयोजन होगा।
भखारा में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।
गांधी विचार यात्रा के दौरान सीएम भूपेश बघेल शाम करीब 6 बजे पहुचेंगे।
इस दौरान वे महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण करेंगे और विभिन्न कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
पदयात्रा में कई केबिनेट मंत्री सहित प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
धमतरी के कंडेल गांव से शुक्रवार को कांग्रेस ने गांधी विचार यात्रा शुरू की है,
10 अक्टूबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान 22 सभाएं होंगी,
साथ ही गांधी के विचारों, आदर्शों को भी बताया जाएगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पदयात्रा का शुभारंभ किया है ।
रायपुर| अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में छात्रसंघ के नव-मनोनीत पदाधिकारियों को आज शपथ दिलाई गई. महाविद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर ने मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष शंकरहरि अग्रवाल ने की. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष तथा शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी एवं छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केन्द्रीय सचिव डा जे.पी. अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश नैयर ने अपने संबोधन में कहा कि युवा-वर्ग समाज में नए विचार और क्रांति का प्रतीक होता है. उन्होंने छात्रसंघ के मनोनीत पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे अपने महाविद्यालय में सभी विद्यार्थियों के कल्याण के लिए किसी नवाचार की पहल जरुर करें. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष शंकरहरि अग्रवाल ने युवाओं का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर कार्य करते हुए अपने भविष्य को संवारें. विशिष्ट अतिथि-द्वय अजय दानी तथा डा जे.पी. अग्रवाल ने भी नए पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
महाविद्यालय के डायरेक्टर डा. वी.के अग्रवाल ने नए पदाधिकारियों से कहा कि वे आपने कार्यकाल का उपयोग विद्यार्थियों के कल्याण के कार्यों में करें. महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने छात्रसंघ के नए पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की, कि वे छात्र-हित तथा महाविद्यालय की प्रगति के लिए कार्य करेंगे. शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के छात्रसंघ प्रभारी प्रो विकास शर्मा ने किया. आभार प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य डा युलेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि छात्रसंघ के पदाधिकारियों पर महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों के हित में कार्य करने का दायित्व होता है. उन्होंने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं.
नशा-मुक्ति पर एन.एस.एस. छात्रों ने किया नुक्कड़ नाटक

शपथ ग्रहण के पश्चात महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) छात्रों द्वारा ‘नशामुक्ति अभियान सप्ताह’ के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. साथ ही नशा-मुक्ति के लिए सभी को शपथ दिलाई गई. इसका संयोजन एन.एस.एस. प्रभारी प्रो कविता अग्रवाल ने किया.






















