नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
पूर्व गृहमंत्री के खिलाफ ईडी ने जारी किया `लुकआउट नोटिस`...

पूर्व गृहमंत्री के खिलाफ ईडी ने जारी किया `लुकआउट नोटिस`...

मुंबई। 100 करोड़ की वसूली मामले में आरोपी महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख देश छोड़कर भागने की फिराक में हैं। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उन्हें लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, जिसके बाद वे देश से बाहर नहीं जा सकेंगे।

बता दें, मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया था। उन पर पुलिस अधिकारियों के गलत इस्तेमाल, जबरन वसूली करवाना व ट्रांसफर-पोस्टिंग में दखल का भी आरोप है। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। 

100 करोड़ की वसूली की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशायल अनिल देशमुख को अब तक पांच बार समन जारी कर चुका है, लेकिन वे एक बार भी ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें राहत देने से इंकार कर दिया था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जांच से बचने के लिए देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। 

जांच के दौरान सीबीआई की रिपोर्ट लीक करने के मामले में सीबीआई के सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। सामने आया था कि अभिषेक तिवारी ने देशमुख के वकील आनंद डागा से रिश्वत के रूप में आईफोन लिया था। मामला सामने आने के लिए आनंद डागा को भी गिरफ्तार किया गया है। देशमुख की गिरफ्तारी के लिए ईडी कई ठिकानों पर छापेमारी भी कर चुकी है। 

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश के इन जिलों से मिले अधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश के इन जिलों से मिले अधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 24 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे बिलासपुर से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 37 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 368 है | आज प्रदेश में 19489 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 00, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 04, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 06, रायगढ़ से 00, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 01, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 00, जशपुर से 03, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 01, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

 दुनिया के शीर्ष नेताओं को पछाड़ते हुए पीएम मोदी बने सबसे लोकप्रिय नेता...

दुनिया के शीर्ष नेताओं को पछाड़ते हुए पीएम मोदी बने सबसे लोकप्रिय नेता...

नई दिल्ली। एक बार फिर अपनी छवि को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। दुनिया भर के दिग्गज नेताओं को पछाड़ते हुए प्रधानमंत्री मोदी अप्रूवल रेटिंग में शीर्ष स्थान पर हैं। द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में नरेंद्र मोदी अप्रूवल रेटिंग में सबसे आगे हैं। पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत दुनिया के 13 दिग्गज राष्ट्रों के प्रमुखों को पीछे छोड़ दिया है।

इसी साल जून में जारी हुई अप्रूवल रेटिंग की तुलना में इस बार प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग ज्यादा बेहतर हुई है। गौरतलब है कि जून में पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 66 परसेंट थी। ऐसा नहीं है कि मोदी की अप्रूवल रेटिंग में ही इजाफा हुआ है, बल्कि उनकी डिसअप्रूवल रेटिंग में गिरावट भी आई है। करीब 25 फीसदी की गिरावट के साथ अब यह लिस्ट में सबसे निचले स्थान पर है।

इस सर्वे में पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70% है। 2 सितंबर को अपडेट किए गए इस सर्वे में पीएम मोदी के बाद मेक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल लोपेज ओब्राडोर दूसरे और इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी तीसरे नंबर पर रहे। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल (52 प्रतिशत) चौथे नंबर पर हैं। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रंपति जो बाइडेन (48 फीसदी) वैश्विक नेताओं की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। इसके बाद ऑस्ट्रे लिया के प्रधानमंत्री स्कॉडट मॉरिसन 48% रेटिंग के साथ छठे स्थान पर हैं। सातवें पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो हैं, जिनकी रेटिंग 45% है।

वहीं, आठवें पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन हैं, उनकी रेटिंग 41 प्रतिशत है। इसके बाद ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो हैं, उनकी रेटिंग 39 प्रतिशत है। इसके बाद 38 प्रतिशत रेटिंग के साथ दक्षिण कोरिया के राष्ट्रहपति मून जाए-इन 10वें स्थान पर हैं। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज 35% के साथ 11वें स्थान पर हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 34% के साथ 12 वें स्थान पर हैं जबकि 13वां स्थान जापान के प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा को मिला है, जिनकी रेटिंग 25% है।
 
 कोरोना वायरस के बाद अब निपाह वायरस का कहर : वायरस से 12 वर्षीया बच्चे की मौत, केंद्र ने भेजी टीम

कोरोना वायरस के बाद अब निपाह वायरस का कहर : वायरस से 12 वर्षीया बच्चे की मौत, केंद्र ने भेजी टीम

तिरुवनंतपुरम। केरल में एक ओर कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। वहीं, दूसरी ओर निपाह वायरस भी पैर पसार रहा है। कोझीकोड में आज तड़के निपाह वायरस से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। 3 सिंतबर को बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रही थी। शनिवार को बच्चे को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया।रविवार सुबह पांच बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया । वहीं, निपाह वायरस से बच्चे की मौत के बाद केंद्र की एक टीम कोझीकोड पहुंच गई है।

पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने निपाह वायरस से बच्चे की मौत की पुष्टि की है। इंस्टीट्यूट ने बताया कि बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि 12 वर्षीय लड़के को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर एक मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

केंद्रीय टीम संक्रमण के मामलों की करेगी तलाश
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह दल राज्य को तकनीकी सहायता प्रदान करेगा। केंद्र ने कुछ तात्कालिक लोक स्वास्थ्य कदम उठाने का परामर्श दिया है जिसमें पीड़ित लड़के के परिवार, अन्य परिवारों, गांव एवं आसपास की स्थिति वाले इलाकों खासकर मल्लापुरम में संक्रमण के मामलों की तलाश करेगी।

कोझीकोड पहुंच रहीं स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज
स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि बच्चे के अलावा परिवार के किसी सदस्यों में ऐसा लक्ष्ण नहीं पाया गया है। फिलहाल सभी को क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है। इसी सिलसिले में मैं और मंत्री पीए मोहम्मद रियास रविवार को कोझीकोड जा रहे हैं। 

कितना खतरनाक है निपाह वायरस
बता दें कि केरल के कोझिकोड और मल्लापुरम जिलों में 2018 में निपाह वायरस संक्रमण फैला था। इस वायरस की चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी। मरीजों को निपाह वायरस की चपेट में आने के बाद मरीजों को सांस लेने में परेशानी शुरू हो जाती है। साथ ही तेज बुखार भी आ सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो इस वायरस की चपेट में आने से 50-75 फीसदी मरीजों की मौत होने की संभावना रहती है। जब इस वायरस का संक्रमण पहली बार फैला था, तब 250 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आए थे और इनमें से अस्पतालों में भर्ती करीब 40 फीसदी मरीजों को गंभीर बीमारी हुई थी और उनकी मौत हो गई थी।
 
कोरोना अपडेट : प्रदेश के लगभग सभी जिले में बढ़ रहे है कोरोना के मामले, आज इतने मिले कोरोना मरीज, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के लगभग सभी जिले में बढ़ रहे है कोरोना के मामले, आज इतने मिले कोरोना मरीज, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 46 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे रायगढ़ से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 46 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 381 है | आज प्रदेश में 28032 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 02, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 06, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 03, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 02, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 04, बस्तर से 00, कोंडागांव से 02, दंतेवाड़ा से 03, सुकमा से 05, कांकेर से 05, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है |
 

 मरीजों को बड़ी राहत : देश में जरूरी दवाइयों के दाम होंगे कम

मरीजों को बड़ी राहत : देश में जरूरी दवाइयों के दाम होंगे कम

नई दिल्ली। केंद्र सरकार मरीजों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। दरअसल, सरकार व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली कुछ आवश्यक दवाओं की कीमतों में कमी लाने की कर रही है। सूत्रों ने कहा कि सरकार ने आवश्यक दवाओं की राष्ट्रीय सूची में संशोधन किया है और प्रस्तावित मूल्य सीमा के लिए सूची के तहत 39 नए नाम जोड़े गए हैं। जिन दवाइयों के नाम सूची में जोड़े गए हैं उनमें कुछ एंटीवायरल के अलावा कैंसर, मधुमेह, टीवी और एचआईवी से लडऩे वाली दवाएं शामिल हैं। 

सरकार ने मौजूदा सूची से 16 दवाओं को हटा दिया है। अब इस लिस्ट में 399 आवश्यक दवाएं शामिल हैं, जिनके दाम सरकार के द्वारा घटाए गए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के तहत विशेषज्ञ समिति द्वारा तैयार की गई संशोधित सूची स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को सौंपी गई। एक बार जब स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सूची को जारी किया जाता है, तो इसका मूल्यांकन दवाओं और स्वास्थ्य उत्पादों की स्थायी समिति द्वारा किया जाएगा। इसमें यह देखा जाता है कि किन दवाओं की कीमत को कम करने की अधिक आवश्यकता है। अंतिम मूल्य निर्धारण नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल की अध्यक्षता में स्ष्ट्ररू॥क्क की सिफारिशों के आधार पर राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा।
कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फ़ोट, आज इतने मिले कोरोना मरीज, 1 की हुई मृत्यु, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फ़ोट, आज इतने मिले कोरोना मरीज, 1 की हुई मृत्यु, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 37 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे कोंडागांव से सर्वाधिक 8 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 40 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 381 है | आज प्रदेश में 26934 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 00, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 04, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 06, रायगढ़ से 00, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 04, बस्तर से 02, कोंडागांव से 08, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 01, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 04 मरीज शामिल है |

बड़ी खबर: न्यूजीलैंड में आतंकवादी हमला, छह घायल, 3 की हालत गंभीर

बड़ी खबर: न्यूजीलैंड में आतंकवादी हमला, छह घायल, 3 की हालत गंभीर

वेलिंगट: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में आज आतंकवादी हमले में छह लोग घायल हो गए।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने हमले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ऑकलैंड में न्यू लिन सुपरमार्केट में स्थानीय समयानुसार दोपहर 14.40 बजे एक हिंसक चरमपंथी ने वहां मौजूद लोगों पर चाकू से हमला किया।


सुश्री आर्डन ने कहा कि हमलावर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से प्रेरित था। यह संदिग्धएक श्रीलंकाई नागरिक है , जो अक्टूबर 2011 में न्यूजीलैंड आया था।
प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद न्यूज़ीलैंड के पुलिस आयुक्त एंड्रयू कॉस्टर ने कहा कि पुलिस ने कई लोगों को घायल करने वाले हमलावर को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फ़ोट, कल से ज्यादा आये आज कोरोना मरीज, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फ़ोट, कल से ज्यादा आये आज कोरोना मरीज, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 46 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे सुकमा से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 52 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 385 है | आज प्रदेश में 28626 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 02, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 04, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 03, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 07, रायगढ़ से 00, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 04, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 01, जशपुर से 00, बस्तर से 04, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 04, सुकमा से 08, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है |

 

 BREAKING:  पूर्व राज्य सभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

BREAKING: पूर्व राज्य सभा सांसद और वरिष्ठ पत्रकार का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

कोलकाता। वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ चंदन मित्रा का बुधवार देर रात निधन हो गया । उनके निधन की जानकारी राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता ने दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, `मैंने आज सुबह अपने सबसे करीबी दोस्त- संपादक और पूर्व सांसद चंदन मित्रा को खो दिया। हम ला मार्टिनियर के छात्र के रूप में एक साथ थे और सेंट स्टीफंस और ऑक्सफोर्ड गए। हम एक ही समय में पत्रकारिता में शामिल हुए और अयोध्या और भगवा लहर के उत्साह को साझा किया।` 

चंदन मित्रा के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया ` उनको तेज दिमाग और अंतर्दृष्टि के लिए याद किया जाएगा, उन्होंने मीडिया के साथ-साथ राजनीति की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति,`
कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फ़ोट, एक्टिव मरीजो की संख्या हुई 400 से कम, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फ़ोट, एक्टिव मरीजो की संख्या हुई 400 से कम, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे सुकमा से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 52 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 391 है | आज प्रदेश में 25846 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 05, रायगढ़ से 00, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 02, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 08, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है |

 BREAKING: इन राज्यों में आज से खुल रहे स्कूल, जानिए क्या हैं कोविड प्रोटोकॉल...

BREAKING: इन राज्यों में आज से खुल रहे स्कूल, जानिए क्या हैं कोविड प्रोटोकॉल...

नई दिल्ली। देश में कोरोना टीकाकरण की गति तथा संक्रमण के मामलों में आ रही गिरावट को देखते हुए कुछ राज्यों ने सुरक्षात्मक प्रोटोकॉल के तहत स्कूल संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है। कई राज्यों ने कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ स्कूलों को ऑफलाइन कक्षा के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यों से 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस से पहले भारत भर के सभी स्कूल शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करने को कहा है। 

मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में आज से यानी 1 सितंबर से फिर से स्कूल खुलने जा रहे हैं। यहां जानिए राज्यों द्वारा जारी दिशा निर्देश:

रायपुर : प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद 6 सितंबर से अब 6वीें और सातवीं व ग्यारहवीं की कक्षाएं भी लगाने की तैयारी है। स्कूल खोलने को लेकर सीएम भूपेश ने भी स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। स्कूल के साथ ही सभी आवासीय हॉस्टल भी खोले जा सकते है। यानी 17 महीने बाद स्कूल पूरी तरह शुरू हो जाएंगे।

बता दे कि इससे पहले राज्य सरकार ने दो अगस्त को पहली से पांचवीं, आठवीं और दसवीं तथा बारहवीं की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया था। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने स्वीकार किया कि बची कक्षाएं भी खोली जा रही हैं। कैबिनेट बैठक की औपचारिकता बाकी है। प्रदेश में कोरोना का असर अब एक फीसदी से भी नीचे गिर गया है। महीनेभर पहले प्रारंभ की गई क्लासेस निर्बाध रूप से चल रही हैं।

प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने कहा है कि एक माह हो गए हैं कुछ कक्षाओं को शुरू हुए। कहीं से कोई दिक्कत नहीं आई है, सब ठीक है। इसे देखते हुए हमने 6वीं, 7वीं 9वीं और 11वीं की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति मांगी है। इनमें बच्चों की उपस्थिति भी अच्छी है। इस वजह से शासन से छठवीं, सातवीं, नवमी और ग्यारहवीं कक्षाएं भी शुरू करने की अनुमति मांगने नोटशीट चलाई गई।
 
दिल्ली: थर्मल स्क्रीनिंग, वैकल्पिक बैठने की व्यवस्था जैसे नियम शामिल
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार के बाद, दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 1 सितंबर से फिर से खुलेंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा घोषित दिशा-निर्देशों में लंच ब्रेक, वैकल्पिक बैठने की व्यवस्था, प्रति कक्षा केवल 50 फीसदी छात्रों की अनुमति, अनिवार्य थर्मल स्क्रीनिंग और नियमित अतिथि यात्राओं से बचना शामिल है।

तमिलनाडु: छात्रों को संस्थानों तक जाने के लिए मुफ्त सेवा
1 सितंबर से योजना के अनुसार तमिलनाडु में कक्षा नौवीं से बारहवीं, कॉलेज और पॉलिटेक्निक के लिए कक्षाएं फिर से खुल जाएंगी, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को इसकी घोषणा की थी। नियमों के नए सेट के मुताबिक तमिलनाडु में 1 सितंबर से परिवहन निगम की बसों में कॉलेज और स्कूली छात्र (कक्षा 9 से 12) संस्थानों तक मुफ्त (बिना बस पास के) में यात्रा कर सकते हैं।

हरियाणा: माता पिता की अनुमति अनिवार्य
हरियाणा सरकार ने 1 सितंबर से कक्षा चौथी और पांचवीं के लिए प्राथमिक स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। छात्रों को उनके माता-पिता की पूर्व लिखित अनुमति के साथ स्कूल आने दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश: 50 फीसदी छात्रों के साथ खुलेंगे स्कूल
एमपी सरकार कक्षा छठवीं से बारहवीं के लिए 1 सितंबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ स्कूलों को फिर से खोलेगी। राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि पहली से आठवीं तक के छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू करने पर निर्णय बाद में लिया जाएगा।
 
राजस्थान: नौवीं से बारहवीं के लिए खुल रहे स्कूल
राजस्थान सरकार ने भी 1 सितंबर से कक्षा नौवीं से बारहवीं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की। कोविड-19 प्रोटोकॉल बनाए रखने के लिए प्रत्येक सत्र में केवल 50 प्रतिशत छात्रों को कक्षाओं में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

असम: 10वीं से 12वीं तक के ऑफलाइन कक्षाएं होंगी संचालित
राज्य सरकार 1 सितंबर से 10वीं से 12वीं तक के स्कूलों में शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पुडुचेरी: दो पालियों में आयोजित होंगी कक्षाएं
पुडुचेरी में स्कूल 1 सितंबर से कक्षा 9वीं से 12वीं तक 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से शुरू होंगे। स्कूल दो पालियों में सुबह और शाम वैकल्पिक तरीके से कक्षाएं आयोजित करेगा।

उत्तर प्रदेश: आज से खुलेंगे पांचवीं तक के स्कूल
उत्तर प्रदेश के स्कूल आज से कक्षा पहली से कक्षा पांचवीं तक के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे। राज्य ने कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए 16 अगस्त से और कक्षा छठवीं से आठवीं तक के लिए 23 अगस्त से स्कूलों में शारीरिक कक्षाओं की अनुमति दे दी है।

 
 
कोरोना वैक्सीनेशन में भारत ने रचा इतिहास, एक दिन में फिर हुआ एक करोड़ से ज्यादा टीकाकरण

कोरोना वैक्सीनेशन में भारत ने रचा इतिहास, एक दिन में फिर हुआ एक करोड़ से ज्यादा टीकाकरण

कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी जंग में भारत ने आज एक नया मुकाम हासिल किया है. आज एक बार फिर भारत में एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा कोरोना की डोज़ लोगों को लगाई गई है. खास बात ये है कि आज वैक्सीनेशन में नया रिकॉर्ड भी कायम हुआ है.
इससे पहले हाल ही में देश में एक दिन में 1.09 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज़ लोगों को लगाई गई थी, लेकिन आज ये आंकड़ा और आगे बढ़ चुका है. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस उपलब्धि पर खुशी ज़ाहिर करते हुए इसकी जानकारी साझा की.
मनसुख मडाविया ने ट्वीट किया, "देश ने स्थापित किया नया कीर्तिमान! PM नरेंद्र मोदी जी के #SabkoVaccineMuftVaccine अभियान ने 1.09 करोड़ से अधिक डोज के अपने पिछले कीर्तिमान को तोड़ते हुए आज नया कीर्तिमान बनाया. देश में आज इससे अधिक टीके अब तक लग गए हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है. सभी देशवासियों को बधाई."

65 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी गई वैक्सीन
कोविन की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी तक 65,03,29,061 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. इनमें से 50,12,44,655 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की एक डोज़ लगवाई है, जबकि 14,90,84,406 लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज़ ले ली है.

 

कोरोना अपडेट : जन्माष्टमी त्यौहार के बाद प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फ़ोट, इतने नए मरीजों की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : जन्माष्टमी त्यौहार के बाद प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फ़ोट, इतने नए मरीजों की हुई पहचान

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे महासमुंद से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 58 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 412 है | आज प्रदेश में 30305 टेस्ट हुए है | 

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 03, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 06, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 01, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 02, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 02, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

सुप्रीम कोर्ट के 9 नवनियुक्त न्यायाधीशों ने एक साथ ली शपथ...

सुप्रीम कोर्ट के 9 नवनियुक्त न्यायाधीशों ने एक साथ ली शपथ...

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में नियुक्त नौ नए न्यायाधीशों को सीजेआई एनवी रमण मंगलवार को शपथ दिलाई। यह पहला मौका है जब इतना बड़ा शपथ समारोह हुआ। नौ नए न्यायाीधीशों में तीन महिला न्यायाधीश शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह उच्चतम न्यायालय के अतिरिक्त भवन परिसर के सभागार में आयोजित किया गया। 

सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में यह पहला मौका है जब नौ जजों को एक साथ शपथ दिलाई गई। आमतौर पर नए जजों को शपथ प्रधान न्यायाधीश के कोर्ट रूम में दिलाई जाती है। मंगलवार को नौ नए जजों की शपथ के बाद शीर्ष अदालत में सीजेआई रमण समेत जजों की संख्या बढ़कर 33 हो जाएगी, जबकि स्वीकृत संख्या 34 है। शपथ समारोह का डीडी न्यूज, डीडी इंडिया और लाइव वेबकास्ट पर सीधा प्रसारण किया गया। 

इन नौ नए न्यायाधीश ने ली शपथ
शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में पद की शपथ लेने वाले नौ नए न्यायाधीशों में शामिल हैं- न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना, न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश, न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और पीएस नरसिम्हा। 

जस्टिस नागरत्ना सितंबर 2027 में पहली महिला सीजेआई बनने की कतार में हैं। जस्टिस नागरत्ना पूर्व सीजेआई ई एस वेंकटरमैया की बेटी हैं। इन नौ नए जजों में से तीन जस्टिस नाथ, नागरत्ना और नरसिम्हा सीजेआई बनने की कतार में हैं।

बता दें, नौ नए जजों के नामों को सीजेआई रमण की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 17 अगस्त को हुई बैठक में मंजूरी दी थी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में नए जजों की नियुक्ति को लेकर 21 माह से जारी गतिरोध खत्म हो गया। इस गतिरोध के कारण ही 2019 के बाद से एक भी नए जज की नियुक्ति शीर्ष कोर्ट में नहीं हो सकी थी। 17 नवंबर 2019 को तत्कालीन सीजेआई रंजन गोगोई की बिदाई के बाद से यह गतिरोध कायम था।

अब नेताओं को देना होगा हर दिन का रिपोर्ट कार्ड, लॉन्च हुआ मूल्यांकन ऐप

अब नेताओं को देना होगा हर दिन का रिपोर्ट कार्ड, लॉन्च हुआ मूल्यांकन ऐप

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड देश की पहली राजनीतिक पार्टी बन गई है जिसने एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है जिससे वह अपने नेताओं के काम पर नजर रख सकेगी और उसका मूल्यांकन भी करेगी।

जेडीयू ने जिस ऐप को लॉन्च किया है उसका नाम `जदयू मूल्यांकन` ऐप है इसके तहत पार्टी के तमाम नेताओं को अपने रोजाना के काम की जानकारी इस ऐप पर अपलोड करनी पड़ेगी। जनता दल यूनाइटेड द्वारा बनाया गया यह ऐप पूरी तरीके से आंतरिक है।

जानकारी के मुताबिक पार्टी के इस नए मूल्यांकन ऐप पर प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर के सभी नेता अपने आप को रजिस्टर करेंगे जिसमें प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी, लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी और प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे। पार्टी के नेताओं के द्वारा ऐप पर अपलोड किए गए काम की समीक्षा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा करेंगे।

उमेश कुशवाहा ने इस नए ऐप को लेकर बताया है कि उन्हें पार्टी नेताओं से काफी दिनों से इस बात को लेकर शिकायत मिल रही थी कि वह जो भी काम करते हैं वह आलाकमान के सामने नहीं आ पाता है जिससे उनके काम को पहचान नहीं मिल पाती है।

बताया गया है कि इस ऐप के लांच होने के बाद जो भी नेता अच्छा और सराहनीय काम करेगा उसको पार्टी के तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा।
पार्टी के द्वारा शुरू किए गए इस ऐप को जनता दल यूनाइटेड के आईटी सेल ने पाटिल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की देखरेख में बनाया गया है।

 

 मुख्यमंत्री ने किया ऐलान: अब मांस-मदिरा की बिक्री पर लगेगी रोक

मुख्यमंत्री ने किया ऐलान: अब मांस-मदिरा की बिक्री पर लगेगी रोक

मथुरा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संतों की इच्छा अनुरूप ब्रज की पावन धरा पर मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रभावित लोगों का व्यवस्थित पुनर्वास किया जाए। इसके निर्देश अफसरों को दिए गए हैं। इस दौरान सीएम ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। 

सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने महाविद्या रामलीला मैदान पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग अब तक हिंदू त्योहार को नजरअंदाज करते थे। मंदिर जाने से कतराते थे, वो भी अब कहने लगे हैं कि राम हमारे भी हैं और कृष्ण भी हमारे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए शराब और मांस के व्यापार में लगे। इससे प्रभावित लोग दूध बेचना शुरू कर सकते हैं। द्वापर युग का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन और दूध की बिक्री के क्षेत्र में लोगों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

ब्रज के विकास पर जोर
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रज के विकास में किसी प्रकार का अवरोध नहीं आएगा। धन की कोई कमी नहीं होगी। सप्तपुरियों में शामिल मथुरा को भौतिक और तकनीकी रूप से परिपूर्ण करते हुए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र के मुताबिक तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का पहला आगमन अयोध्या में हुआ है। यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत की तस्वीर है। 

मुख्यमंत्री ने वृंदावन वैष्णव कुंभ की भव्यता पर चर्चा की। इसे प्रयागराज के बाद बड़ा धार्मिक आयोजन बताया।
मथुरा में जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में कान्हा के दर्शन किए। वह काफी देर तक श्रीराधाकृष्ण की अद्भुत छवि को निहारते रहे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से इस मौके का इंतजार कर रहा था, लेकिन हर बार कोई न कोई बाधा उन्हें रोक देती थी। अब उनकी इच्छा पूरी हुई है।
 
कोरोना अपडेट : आज इन 2 जिलो में मिले सर्वाधिक मरीज, 18 जिलो में नही मिले एक भी मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : आज इन 2 जिलो में मिले सर्वाधिक मरीज, 18 जिलो में नही मिले एक भी मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 22 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे बलौदा बाजार और कोरबा से सर्वाधिक 06-06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 63 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 439 है | आज प्रदेश में 18569 टेस्ट हुए है | 

 

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 06, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 00, कोरबा से 06, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 03, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 00, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

सावधान! भारत मे अक्टूबर-नवंबर में चरम पर हो सकती है कोरोना की तीसरी लहर, वैज्ञानिको ने किया दावा

सावधान! भारत मे अक्टूबर-नवंबर में चरम पर हो सकती है कोरोना की तीसरी लहर, वैज्ञानिको ने किया दावा

भारत में कोविड-19 की तीसरी लहर अक्टूबर और नवंबर के बीच चरम पर हो सकती है, लेकिन इसकी तीव्रता दूसरे लहर की तुलना में काफी कम होगी. महामारी के गणितीय प्रारूपन में शामिल एक वैज्ञानिक ने यह बात सोमवार को कही.
आईआईटी-कानपुर के वैज्ञानिक मणिंद्र अग्रवाल ने कहा कि अगर कोई नया स्वरूप नहीं आता है तो स्थिति में बदलाव की संभावना नहीं है. वह तीन सदस्यीय विशेषज्ञ दल का हिस्सा हैं, जिसे संक्रमण में बढ़ोतरी का अनुमान लगाने का कार्य दिया गया है.

अगर तीसरी लहर आती है तो देश में प्रतिदिन एक लाख मामले सामने आएंगे, जबकि मई में दूसरी लहर के चरम पर रहने के दौरान प्रतिदिन चार लाख मामले सामने आ रहे थे. दूसरी लहर में हजारों लोगों की मौत हो गई और कई लाख लोग संक्रमित हो गए थे.

अग्रवाल ने ट्वीट किया, ‘‘अगर नया उत्परिवर्तन नहीं होता है तो यथास्थिति बनी रहेगी और सितंबर तक अगर 50 फीसदी ज्यादा संक्रामक उत्परिवर्तन सामने आता है, तो नया स्वरूप सामने आएगा. आप देख सकते हैं कि नये स्वरूप से ही तीसरी लहर आएगी और उस स्थिति में नये मामले बढ़कर प्रतिदिन एक लाख हो जाएंगे.’’

पिछले महीने, मॉडल के मुताबिक बताया गया था कि तीसरी लहर अक्टूबर और नवंबर के बीच में चरम पर होगी और रोजाना मामले प्रति दिन डेढ़ लाख से दो लाख के बीच होंगे, अगर सार्स-कोव-2 का ज्यादा संक्रामक उत्परिवर्तन होता है.

बहरहाल, डेल्टा से ज्यादा संक्रामक उत्परिवर्तन सामने नहीं आया. पिछले हफ्ते का अनुमान भी इसी तरह का था लेकिन नए अनुमान में रोजाना मामलों की संख्या घटाकर डेढ़ से एक लाख की गई है. अग्रवाल ने कहा कि नवीनतम आंकड़ों में जुलाई और अगस्त में हुए टीकाकरण और सीरो सर्वेक्षण को भी शामिल किया गया है.

 

 राजधानी में स्कूल-कॉलेज खोलने के लिए नई गाइडलाइंस जारी, अभी बंद ही रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

राजधानी में स्कूल-कॉलेज खोलने के लिए नई गाइडलाइंस जारी, अभी बंद ही रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना के कम होते मामलों के बीच स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को खोलने की तैयारी है। सोमवार को डीडीएमए द्वारा सभी गाइडलाइन्स भी जारी कर दी गई हैं। इनके मुताबिक 8वीं तक के स्कूलों को अभी दिल्ली में बंद ही रखा जाएगा। 


डीडीएमए के आदेशानुसार, 9वीं क्लास से ऊपर के सभी स्कूल, कॉलेज, ट्रेनिंग सेंटर, लाइब्रेरी को 50 फीसदी की क्षमता के साथ खोला जाएगा। आदेश में कहा गया है कि सभी संस्थानों को कोरोना की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए छात्रों को बुलाना चाहिए। इस एसओपी में स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक/कोचिंग संस्थान, स्किल डेवलेप और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, अन्य प्रशिक्षण संस्थान, पुस्तकालय आदि छात्रों के लिए खोले जाने के दौरान अपनाए जाने वाले विभिन्न एहतियाती उपायों की रूपरेखा दी गई. साथ ही सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए उपायों/दिशानिर्देशों के अनुपालन की बात कही गई है।