नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
देश में कोरोना संक्रमण में आई गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता

देश में कोरोना संक्रमण में आई गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन राहत की खबर है कि सक्रीय मरीजों की संख्या लगतार कम हो रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27,176 नए मामले सामने आए। जबकि दैनिक मौतों में कमी के साथ 284 लोगों की संक्रमण से मौत दर्ज की गई है।


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में नए संक्रमित मरीजों के साथ अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,33,16,755 हो गई। वहीं जबकि संक्रमण से 4,43,497 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि पिछले लगातार 80 दिन से कोविड-19 के रोजाना 50 हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक दिन में सक्रीय मरीजों में 11 हजार तक की कमी देखने को मिली है। इस प्रकार देश में उपचाराधीन सक्रीय मरीजों की संख्या भी कम होकर 3,51,087 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.05 प्रतिशत है। वहीं 38,012 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए। इस प्रकार मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.62 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,404 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 339 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं 37,127 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। यानी बुधवार को मंगलवार की तुलना में 1772 अधिक मामले आए हैं। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट तो 1.69 पर्सेंट ही है। यह आंकड़ा बीते 16 दिनों से 3 फीसदी से कम पर ही है। इसके अलावा वीकली पॉजिटिविटी रेट भी करीब तीन महीनों से 3 फीसदी से कम पर बना हुआ है।


केरल में 15,876 मामले
वहीं केरल में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,876 नए मामले सामने आए हैं और 129 लोगों की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 15,058 नए कोरोना के मामले सामने आए थे। इस दौरान 28,439 कोरोना के मरीज ठीक हुए थे और 99 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई थी।


ऐसे बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। दूसरी ओर देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 61,15,690 डोज लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 75,89,12,277 हो गया है।

मौसम अलर्ट : राजधानी के लिए आज यलो व कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम अलर्ट : राजधानी के लिए आज यलो व कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली। बीते दिनों लगातार भीगने के बाद मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में सूरज के कड़े तेवर रहे। हालांकि, अगले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम करवट लेगा और तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है। विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 सितंबर से एक बार फिर तेज बारिश का संयोग बना रहा है। ऐसे में आने वाले चार दिनों के लिए बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 35.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों के भीतर हवा में नमी का अधिकतम स्तर 98 व न्यूनतम 68 फीसदी रहा। सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 3.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

विभाग ने मंगलवार के लिए बादल छाए रहने की संभावना जताई थी। इसके विपरित सुबह से ही दिल्ली में सूरज के कड़े तेवर देखने को मिले। दिनभर सूरज की अधिक तपिश की वजह से घरों से बाहर से निकले लोग अधिक धूप होने की वजह से छांव का सहारा ढूंढते रहे। शाम को सूरज ढलने के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में दिल्ली में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ शाम तक तेज बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने की वजह से अधिकतम तपामान में कमी आएगी और अधिकतम पारा 33 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, बृहस्पतिवार को दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट की संभावना है।

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 35 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे कोरबा से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 39 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 371 है | आज प्रदेश में 26444 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 02, बालोद से 00, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 05, रायगढ़ से 01, कोरबा से 06, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 02, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 01, कांकेर से 04, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है |

बड़ी खबर: 470 भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ राज्य सरकार ने दाखिल की चार्जशीट

बड़ी खबर: 470 भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ राज्य सरकार ने दाखिल की चार्जशीट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 470 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। कोर्ट में 207 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विगत चार वर्षों में सतर्कता प्रतिष्ठान द्वारा भ्रष्टाचार से जुड़े 142 मामलों में विभागीय कार्रवाई भी की गई है, जबकि 202 मामलों में अभियोजन की मंजूरी 10 मामलों में मामूली सजा सात अन्य में वसूली की गई है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि सतर्कता प्रतिष्ठान के कामकाज को ज्यादा कुशल बनाने के लिए लखनऊ, मेरठ, बरेली, आगरा, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी कानपुर में 10 सेक्टर खोले गए हैं।

विजिलेंस प्रतिष्ठान के मुताबिक राज्य सरकार ने पिछले चार साल में 1,156 जांच के आदेश दिए हैं। इनमें से 267 गहन जांच, 497 खुली, 168 गोपनीय 169 खुफिया जानकारी जुटाने जालसाजी के मामले थे, जिसमें से 55 कार्यवाही की गई।

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में हुआ कोरोना विस्फोट, कल की तुलना में प्रदेश में आज बढ़ें हैं कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में हुआ कोरोना विस्फोट, कल की तुलना में प्रदेश में आज बढ़ें हैं कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 38 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे बिलासपुर से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 38 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 376 है | आज प्रदेश में 26311 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 00, राजनांदगांव से 00, बालोद से 02, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 00, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 06, रायगढ़ से 00, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 05, जशपुर से 03, बस्तर से 01, कोंडागांव से 02, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 02, कांकेर से 05, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है |

कोवैक्सिन का टीका लगवाने वालो के लिए खुशखबरी, इसी हफ्ते मिल सकती है डब्ल्यूएचओ से मंजूरी

कोवैक्सिन का टीका लगवाने वालो के लिए खुशखबरी, इसी हफ्ते मिल सकती है डब्ल्यूएचओ से मंजूरी

नई दिल्ली, विश्व स्वास्थ्य संगठन इसी हफ्ते भारत में तैयार हुई कोवाक्सिन को मंजूरी दे सकता है। अब भारत में जो वैक्सीन इस्तेमाल हो रही हैं, उनमें कोविशील्ड, स्पूतनिक को तो डब्ल्यूएचओ की मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन परीक्षण नतीजों से जुड़े डेटा के देर से प्रकाशित होने की वजह से अब तक कोवाक्सिन को संगठन से मंजूरी नहीं मिल पाई थी।
गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछले महीने ही कहा था कि भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन को आपातकालीन मंजूरी देने पर सितंबर अंत तक फैसला लिया जा सकता है। इस टीके को अभी तक किसी पश्चिमी देश की नियामक संस्था से भी मंजूरी नहीं मिली है।
कुछ दिनों पहले ही भारत में बने इस टीके पर कुछ अध्ययन प्रकाशित हुए थे। हालांकि, भारत के किसी अनुसंधानकर्ता ने टीके पर कोई उन्नत शोध प्रकाशित नहीं किया था। जिसके चलते इसे डब्ल्यूएचओ से मंजूरी मिलने में देर हो गई। हालांकि, भारत में इस टीके को कोविशील्ड के साथ टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत से ही इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह टीका 78 प्रतिशत तक प्रभावी है।
बता दें कि भारत बायोटेक ने जुलाई की शुरुआत में बताया था कि उसने अपने कोविड-19 टीके कोवैक्सीन के आपात उपयोग के लिए सभी जरूरी दस्तावेज विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सौंप दिए हैं। कंपनी ने वैक्सीन को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद भी जताई थी। कोवाक्सिन को डब्ल्यूएचओ से आपातकालीन उपयोग सूचीबद्धता (ईयूएल) प्रक्रिया के तहत मंजूरी मिलेगी, जिसके बाद इसे दुनियाभर में मान्यता मिल जाएगी।
 

 नए मुख्यमंत्री ने लिया शपथ, शामिल हुए कई राज्य के मुख्यमंत्री...

नए मुख्यमंत्री ने लिया शपथ, शामिल हुए कई राज्य के मुख्यमंत्री...

अहमदाबाद। गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज गांधीनगर में स्थित राजभवन में शपथ ले ली है। उनके शपथ ग्रहण में गृह मंत्री अमित शाह समेत 5 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे। पटेल ने गुजराती में शपथ ली। वे गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले भूपेंद्र पटेल घर में पूजा-अर्चना के बाद थलतेज स्थित साईं बाबा के मंदिर और अडालज स्थित दादा भगवान मंदिर पहुंचे और इसके बाद सीधे नितिन पटेल से आशीर्वाद लेने उनके घर गए। इसके बाद उन्होंने पहला ट्वीट जामनगर में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए किया। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को एयरलिफ्ट करने के आदेश दिए गए हैं।
कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 18 जिलो में नही हुई एक भी मरीजों की पहचान, लेकिन इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 18 जिलो में नही हुई एक भी मरीजों की पहचान, लेकिन इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 20 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे कांकेर से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 23 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 376 है | आज प्रदेश में 14309 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 00, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 02, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 06, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |
 

BIG BREAKING : बीजेपी ने किया गुजरात के अगले सीएम का एलान, भूपेंद्र पटेल होंगे नए मुख्यमंत्री

BIG BREAKING : बीजेपी ने किया गुजरात के अगले सीएम का एलान, भूपेंद्र पटेल होंगे नए मुख्यमंत्री

इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है भाजपा से गुजरात के अगले सीएम का नाम आया सामने आ गया है. भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे. भूपेंद्र पटेल घाटलोदिया सीट से विधायक हैं, और पटेल पाटीदार समुदाय से आते हैं। 

Weather Forecast: अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट

Weather Forecast: अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट

Weather Forecast: पिछले दो दिनों में 380.2 मिमी बारिश के साथ, दिल्ली ने नया रिकॉर्ड बनाया है. 121 सालों में दूसरी सबसे ज्यादा बारिश इन दो दिनों में दर्ज की गई है. इससे पहले राजधानी में साल 1944 के बाद सबसे अधिक बारिश हुई, जिससे यह एक सदी में सबसे अधिक बारिश वाला सितंबर बन गया. दिल्ली में आज भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है. दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, राजस्थान में भी आज बारिश हो सकती है.
बना हुआ है हवा के कम दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार कम हवा का क्षेत्र लगातार बना हुआ है जिसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों से दूर बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में केंद्रित होने और बाद के 2-3 दिनों के दौरान उत्तर ओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.
इसके अलावा एक अन्य निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान और आस-पड़ोस पर स्थित है, जो संबंधित चक्रवाती परिसंचरण के साथ मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है. कम दबाव का क्षेत्र और इसके अवशेष 3-4 दिनों के दौरान उसी क्षेत्र में बने रहने की संभावना है और अगले 5 दिनों के दौरान निम्न दबाव क्षेत्र और इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और इसके और तेज होने के कारण पश्चिमी तट के साथ निचले स्तर की पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने की संभावना है.
अगले पांच दिनों में इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ व्यापक रूप से व्यापक वर्षा होने की संभावना है.
वहीं, 13 से 14 सितंबर के दौरान ओडिशा, गुजरात राज्य और मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.
अगले 5 दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत में काफी व्यापक वर्षा जारी रहने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है 12-13 को तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में और 12से-15 तक केरल में भी बारिश की संभावना है.
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के हिस्सों, कोकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है.
वहीं पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ एक ही स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, बिहार और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश संभव है.

 

सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश: कोरोना से हुई मौत का उल्लेख किया जायेगा उनके मृत्यु प्रमाणपत्र में...

सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश: कोरोना से हुई मौत का उल्लेख किया जायेगा उनके मृत्यु प्रमाणपत्र में...

कोरोना से होने वाली मौत को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और इंडियन काउंसिल फ़ॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने राज्य सरकारों को निर्देश जारी कर दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार केंद्र ने राज्यों को निर्देश दिया है कि अगर किसी व्यक्ति की कोरोना से मौत हो जाती है तो डेथ सर्टिफिकेट पर 'कोरोना से मौत' लिखना जरूरी होगा. साथ ही जिन लोगों की कोरोना के चलते पहले मृत्यु हो चुकी है उनका परिवार भी इस नए डेथ सर्टिफिकेट की मांग कर सकता है. उनकी मांग पर विचार करने के लिए हर जिले में एक कमिटी के गठन किया जाएगा. ये कमिटी आवेदन मिलने के 30 दिन के भीतर उस पर फैसला लेगी.

सुप्रीम कोर्ट ने रीपक कंसल और गौरव बंसल नाम के 2 याचिकाकर्ताओं की अलग-अलग याचिकाओं पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन ऑथोरिटी (NDMA) को कोरोना से हुई मौत के लिए न्यूनतम मुआवजा तय करने के लिए कहा था. 30 जून को दिए इसी फैसले में कोर्ट ने सरकार से डेथ सर्टिफिकेट में मौत की वजह कोरोना लिखे जाने की व्यवस्था बनाने के लिए कहा था. इस दिशा में काम न होने के लिए कोर्ट इससे पहले नाराजगी जता चुका है. अब केंद्र ने हलफनामा दायर कर बताया है कि मृत्यु-प्रमाणपत्र के बारे में दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं.

क्या है केंद्र के दिशानिर्देश

इसके तहत यह कहा गया है कि अगर RT-PCR या मोलेक्यूलर टेस्ट या RAT या अस्पताल में हुई किसी जांच में मरीज को कोरोना की पुष्टि हुई हो तो उसकी मौत होने पर डेथ सर्टिफिकेट पर 'कोरोना से मौत' लिखना जरूरी होगा. घर या अस्पताल, दोनों जगह हुई मौत के लिए ये डेथ सर्टिफिकेट जारी होंगे. हालांकि, जहर खाने के चलते हुई मौत, आत्महत्या, हत्या या दुर्घटना से हुई मौत के मामले में भले ही मृतक कोरोना पॉजिटिव रहा हो, लेकिन डेथ सर्टिफिकेट में मौत की वजह कोरोना नहीं लिखी जाएगी.

हर जिले में बनेगी वरिष्ठ प्रशासनिक और चिकित्सा अधिकारियों की कमिटी

हर जिले में वरिष्ठ प्रशासनिक और चिकित्सा अधिकारियों की एक कमिटी बनाई जाएगी. उसकी मंज़ूरी से ही कोरोना मृत्यु-प्रमाणपत्र जारी होंगे. जिन लोगों को अपने परिवार में हुई किसी मौत के लिए जारी डेथ-सर्टिफिकेट पर आपत्ति हो, वह जिलाधिकारी को आवेदन दे सकते हैं, जिसके बाद ये आवेदन कमिटी के पास भेजा जाएगा. कमिटी तथ्यों की जांच करेगी और 30 दिनों के भीतर आवेदन का निपटारा कर देगी.

 

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज भी 17 जिलो में नही हुई एक भी मरीजों की पहचान, इस जिले से मिले सर्वाधिक मरीज, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज भी 17 जिलो में नही हुई एक भी मरीजों की पहचान, इस जिले से मिले सर्वाधिक मरीज, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 24 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे दुर्ग से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 36 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 379 है | आज प्रदेश में 24635 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 03, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

 

 BREAKING : प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

BREAKING : प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पद के इस्तीफा देने की वजह निभाया. विजय रुपाणी ने कहा कि गुजरात की विकास यात्रा में योगदान का मौका मिला. साथ ही उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी देने के लिए पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.
 
कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 17 जिलो में नही हुई एक भी मरीजों की पहचान, रायपुर जिले से मिले सर्वाधिक मरीज, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 17 जिलो में नही हुई एक भी मरीजों की पहचान, रायपुर जिले से मिले सर्वाधिक मरीज, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 23 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे रायपुर से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 28 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 391 है | आज प्रदेश में 19867 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 03, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 05, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 01, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 02, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 02, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है |
 

 इस राज्य को मिली `मेडिसिन फ्रॉम द स्काई` प्रोजेक्ट की अनुमति, ड्रोन से होगी दवाओं की होम डिलीवरी

इस राज्य को मिली `मेडिसिन फ्रॉम द स्काई` प्रोजेक्ट की अनुमति, ड्रोन से होगी दवाओं की होम डिलीवरी

चेन्नई। तेलंगाना में जल्द ही ड्रोन के माध्यम से दवाओं की होम डिलीवरी शुरू होने जा रही है। अपने मेडिसिन फ्रॉम द स्काई प्रोजेक्ट को तेलंगाना सरकार संभवत: शनिवार से शुरू कर देगी। यह प्रोजेक्ट वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, नीति आयोग और हेल्थनेट ग्लोबल के साथ साझेदारी से शुरू किया जा रहा है। इसके तहत बियॉन्ड विजुअल लाइन ऑफ साइट ड्रोन फ्लाइट्स का प्रयोग करके विकाराबाद जिले के चिह्नित हवाई क्षेत्र में टीकों व दवाओं का वितरण किया जाएगा। 

इस प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले तेलंगाना सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी मांगी थी। जानकारी के तहत, मंत्रालय ने इसकी अनुमति दे दी है, जिसके बाद शनिवार को विकाराबाद जिले के पुलिस परेड ग्राउंड से प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया जाएगा। परियोजना के शुरू होने से पहले ही आठ संघों में से तीन ब्लूडार्ट मेड एक्सप्रेस कंसोर्टियम, हेलीकॉप्टर कंसोर्टियम व क्यूरिसफ्लाई कंसोर्टियम विकाराबाद पहुंच चुके हैं। 
मेडिसिन फ्रॉम द स्काई प्रोजेक्ट वाला तेलंगाना पहला राज्य होगा। यहां दवाओं की डिलीवरी ड्रोन के माध्यम से होगी। लंबी दूरी और भारी पेलोड पर ड्रोन की क्षमता आंकने के लिए अधिकारी टेस्ट कर रहे हैं। 
 
कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज सिर्फ इतने मरीजों की हुई पहचान, इस जिले से मिले सर्वाधिक मरीज

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज सिर्फ इतने मरीजों की हुई पहचान, इस जिले से मिले सर्वाधिक मरीज

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 25 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे राजनांदगांव से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 18 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 396 है | आज प्रदेश में 20891 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 04, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 02, कोरबा से 3, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 03, सुकमा से 00, कांकेर से 02, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है | 

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ का ये जिला फिर बना कोरोना हॉटस्पॉट, प्रदेश में आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ का ये जिला फिर बना कोरोना हॉटस्पॉट, प्रदेश में आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 48 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे कोरबा से सर्वाधिक 12 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 22 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 390 है | आज प्रदेश में 29614 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 09, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 02, कोरबा से 12, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 03, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 06, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 03, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है |

बड़ी खबर: अब महिलाएं भी दे सकेंगीं एनडीए की परीक्षा

बड़ी खबर: अब महिलाएं भी दे सकेंगीं एनडीए की परीक्षा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी(एनडीए) के माध्यम से महिलाओं को सशस्त्र बलों में शामिल करने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल(एएसजी) ऐश्वर्या भाटी ने जस्टिस संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ को यह जानकारी दी। पीठ ने एनडीए परीक्षा में महिला को भाग लेने की अनुमति देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की।

एएसजी भाटी ने पीठ से कहा, `एक अच्छी खबर है। सेना और सरकार के उच्चतम स्तर पर निर्णय लिया गया है कि एनडीए के माध्यम से महिलाएं सशस्त्र बलों में जा सकेंगी।` भाटी ने कहा कि मंगलवार शाम को यह निर्णय लिया गया है।

जिसके बाद पीठ ने एएसजी से एक हलफनामे के जरिए इस बयान को रिकॉर्ड में रखने को कहा। पीठ ने कहा, `सशस्त्र बल इस देश की सम्मानित बल हैं। लेकिन लैंगिक समानता पर उन्हें और अधिक ध्यान देना होगा।` पीठ अब दो हफ्ते बाद इस मामले पर सुनवाई करेगी।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश पारित कर महिलाओं को अस्थायी आधार पर एनडीए परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी थी। कुश कालरा द्वारा दायर इस याचिका में एनडीए में योग्य एवं इच्छुक महिला उम्मीदवारों को शामिल नहीं करने का मसला उठाया गया है। याचिका में कहा गया है कि महिलाओं को केवल लिंग के आधार पर एनडीए में शामिल नहीं किया जाता है जो समानता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

याचिका में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की गुहार लगाई गई थी कि योग्य महिला उम्मीदवारों को एनडीए परीक्षा में बैठने और एनडीए में प्रशिक्षण प्राप्त करने की अनुमति दी जाए। याचिका में कहा गया है कि योग्य महिला उम्मीदवारों को एनडीए से लगातार बाहर रखना संवैधानिक रूप से उचित नहीं है और ऐसा महज उनके लिंग के आधार पर किया जाता है।

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज बढे कोरोना के मामले, इन 2 जिलों से मिले सर्वाधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज बढे कोरोना के मामले, इन 2 जिलों से मिले सर्वाधिक मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 56 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे बिलासपुर, कोरबा से सर्वाधिक 09-09 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 46 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 364 है | आज प्रदेश में 30330 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 02, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 04, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 09, रायगढ़ से 01, कोरबा से 09, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 04, बस्तर से 01, कोंडागांव से 04, दंतेवाड़ा से 03, सुकमा से 01, कांकेर से 08, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इन 2 जिलों से मिले सर्वाधिक मरीज, 1 की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इन 2 जिलों से मिले सर्वाधिक मरीज, 1 की हुई मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 33 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे बलौदा बाजार- कोरबा से सर्वाधिक 05-05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 46 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 354 है | आज प्रदेश में 27468 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 01, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 05, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 04, कोरबा से 05, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 02, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 01, जशपुर से 01, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 01, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |