नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मुख्यमंत्री ने पेश किया सरकार के 2500 दिन लेखा-जोखा, किसानों ने किया हंगामा

मुख्यमंत्री ने पेश किया सरकार के 2500 दिन लेखा-जोखा, किसानों ने किया हंगामा

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के 2500 दिन पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को चंडीगढ़ में अपनी सरकार का लेखाजोखा पेश किया। वहीं प्रेस क्लब में सीएम की प्रेस वार्ता और किसानों के विरोध को देखते हुए आसपास का क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसानों ने इस दौरान खूब नारेबाजी की। 

सीएम मनोहर लाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि अब सेवा का अधिकार कानून और पारदर्शी होगा। वहीं, एक सितंबर से ऑटो अपील पोर्टल भी शुरू हो जाएगा। इसके बाद अधिकारियों को छोटा-बड़ा काम तय समय में करना होगा। लोगों को अफसर अब घुमा नहीं सकेंगे। तय समयावधि में काम न होने पर अपील अपने आप अगले उच्च अधिकारी के पास पहुंच जाएगी।  पूर्व सरकारों में भौतिक विकास हुआ लेकिन ई गवर्नेंस विकास पर जोर नहीं। हमने हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर पर भी जोर दिया। शरीर में आत्मा डालने का काम किया है।

इसके साथ ही खट्टर ने किसान आंदोलन को विपक्ष के भ्रम की देन बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मंडियां व एमएसपी खत्म होने का भ्रम फैलाया है। जबकि सच यह है कि देश में न मंडी खत्म हुई न एमएसपी। जो मंडियां बंद थीं वह भी शुरू की गईं हैं।

कहा कि हम 10 फसलें एमएसपी पर खरीद रहे हैं, जबकि अन्य राज्यों में गेहूं व धान ही खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस का भ्रामक प्रचार सहन कर रहे हैं। हमारी सलाह है कि सही को सही व गलत को गलत कहना सीखें। कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं हैं। यही हाल रहा तो कांग्रेस का भविष्य अंधकारमय है। कांग्रेस का अंधकारमय भविष्य हमारे लिए ठीक है। हम अगले पांच साल सरकार चलाने की भी तैयारी कर रहे हैं।

कोरोना अपडेट : आज इस जिले में मिले सर्वाधिक मरीज, एक्टिव मरीजो की संख्या हुई पांच सौ से कम, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : आज इस जिले में मिले सर्वाधिक मरीज, एक्टिव मरीजो की संख्या हुई पांच सौ से कम, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 19 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 49 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 480 है | आज प्रदेश में 17660 टेस्ट हुए है |

 

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 03, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 01, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 04, मुंगेली से 00, जीपीएम से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |


 

ICMR कोरोना अपडेट: आज शाम तक किसी भी जिले में नहीं मिले 10 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, देखे जिलेवार आकड़े

ICMR कोरोना अपडेट: आज शाम तक किसी भी जिले में नहीं मिले 10 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर, राज्य में आज शाम तक 27 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 5 दुर्ग जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 10 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 0, बलौदाबाजार 3, बलरामपुर 0, बस्तर 1, बेमेतरा 0, बीजापुर 0, बिलासपुर 1, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 1, दुर्ग 5, गरियाबंद 0, जीपीएम 1, जांजगीर-चांपा 3, जशपुर 1, कबीरधाम 0, कांकेर 0, कोंडागांव 0, कोरबा 2, कोरिया 0, महासमुंद 0, मुंगेली 0, नारायणपुर 3, रायगढ़ 2, रायपुर 2, राजनांदगांव 1, सुकमा 0, सूरजपुर 0, और सरगुजा 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

बड़ी खबर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अयोध्या में रामायण कॉन्क्लेव का किया उद्घाटन, भगवान श्रीराम के बारे कही ये बड़ी बात

बड़ी खबर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अयोध्या में रामायण कॉन्क्लेव का किया उद्घाटन, भगवान श्रीराम के बारे कही ये बड़ी बात

अयोध्या | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) आज अयोध्या (Ayodhya) के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि राम के बिना अयोध्या, अयोध्या है ही नहीं. अयोध्या तो वही है, जहां राम हैं. इस नगरी में प्रभु राम (Lord Ram) सदा के लिए विराजमान हैं, इसलिए यह स्थान सही अर्थों में अयोध्या है. इसके अलावा राष्ट्रपति ने राम कथा पार्क में रामायण कॉन्क्लेव (Ramayana Conclave) का उद्घाटन करते हुए कहा कि रामायण ऐसा विलक्षण ग्रंथ है जो रामकथा के माध्यम से विश्व समुदाय के समक्ष मानव जीवन के उच्च आदर्शों और मर्यादाओं को प्रस्तुत करता है. मुझे विश्वास है कि रामायण के प्रचार-प्रसार हेतु उत्तर प्रदेश सरकार का यह प्रयास भारतीय संस्कृति तथा पूरी मानवता के हित में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा.

वहीं, राष्ट्रपति ने कहा कि अयोध्या का शाब्दिक अर्थ है, ‘जिसके साथ युद्ध करना असंभव हो’. रघु, दिलीप, अज, दशरथ और राम जैसे रघुवंशी राजाओं के पराक्रम व शक्ति के कारण उनकी राजधानी को अपराजेय माना जाता था, इसलिए इस नगरी का ‘अयोध्या’ नाम सर्वदा सार्थक रहेगा.

रामायण में उपलब्ध आचार संहिता, हमें सही मार्ग पर ले जाती है : कोविंद
वहीं, रामायण कॉन्क्लेव के दौरान उन्‍होंने कहा कि रामायण में दर्शन के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता भी उपलब्ध है जो जीवन के प्रत्येक पक्ष में हमारा मार्गदर्शन करती है. संतान का माता-पिता के साथ, भाई का भाई के साथ, पति का पत्नी के साथ, गुरु का शिष्य के साथ, मित्र का मित्र के साथ, शासक का जनता के साथ और मानव का प्रकृति व पशु-पक्षियों के साथ कैसा आचरण होना चाहिए, इन सभी आयामों पर, रामायण में उपलब्ध आचार संहिता, हमें सही मार्ग पर ले जाती है. रामचरितमानस में एक आदर्श व्यक्ति और एक आदर्श समाज दोनों का वर्णन मिलता है. रामराज्य में आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ आचरण की श्रेष्ठता का बहुत ही सहज और हृदयग्राही विवरण मिलता है:
नहिं दरिद्र कोउ, दुखी न दीना।
नहिं कोउ अबुध, न लच्छन हीना।।

कोरोना अपडेट : आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट,16 जिलो में नही मिले एक भी कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट,16 जिलो में नही मिले एक भी कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 19 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जशपुर से सर्वाधिक 5 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 54 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 510 है | आज प्रदेश में 21878 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 00, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 01, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 05, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

 

आईसीएमआर अपडेट : आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

आईसीएमआर अपडेट : आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

रायपुर: राज्य में आज शाम तक 17 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 5 जशपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 10 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 0, बलौदाबाजार 1, बलरामपुर 0, बस्तर 1, बेमेतरा 0, बीजापुर 0, बिलासपुर 0, दंतेवाड़ा 0, धमतरी 0, दुर्ग 1, गरियाबंद 0, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 2, जशपुर 5, कबीरधाम 1, कांकेर 0, कोंडागांव 0, कोरबा 0, कोरिया 2, महासमुंद 0, मुंगेली 0, नारायणपुर 0, रायगढ़ 1, रायपुर 2, राजनांदगांव 0, सुकमा 0, सूरजपुर 0, और सरगुजा 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार, सीने में दर्द के बाद हुए थे अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार, सीने में दर्द के बाद हुए थे अस्पताल में भर्ती

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत अचानक के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस)अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां जांच के बाद पता चला है कि उनके हृदय की एक धमनी में 90 फीसदी रुकावट थी। अस्पताल के अनुसार फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। 

एसएमएस मेडिकल कॉलेज की ओर से गहलोत के स्वास्थ्य के संबंध में बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री गहलोत की मुख्य धमनियों में से एक (लेफ्ट एंटीरियर डिसेंडिंग आर्टरी या लैड) में 90 फीसदी रुकावट पाई गई थी। उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग की गई है। यह प्रक्रिया कठिन थी लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। 

इससे पहले गहलोत ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि सीने में तेज दर्द के बाद वह अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, `कल से पोस्ट कोविड इफेक्ट की वजह से मेरी तबीयत खराब है। सीने में तेज दर्द हो रहा है। एसएमएस अस्पताल में सीटी एनजीओ करवाया है। एंजियोप्लास्टी की जाएगी। मुझे खुशी है कि मेरा इलाज एसएमएस हॉस्पिटल में हो रहा है। मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा। आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद मेरे साथ है। अशोक गहलोत इस वक्त अस्पताल में हैं। सवाई मान सिंह अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तम स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 

विश्वविद्यालय में अब `बाहरियों` का प्रवेश वर्जित, छात्राओं के अकेले घूमने पर प्रतिबंध`...

विश्वविद्यालय में अब `बाहरियों` का प्रवेश वर्जित, छात्राओं के अकेले घूमने पर प्रतिबंध`...

मैसूर। कर्नाटक के मैसूर में छात्रा के साथ गैंग रेप के बाद मैसूर विश्वविद्यालय ने कुक्काराहल्ली झील परिसर में शाम छह बजे के बाद प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए सर्कुलर के तहत गंगोत्री कैंपस के अंदर शाम 6:30 बजे के बाद महिलाओं के अकेले घूमने पर भी रोक लगाई गई है। वहीं विश्वविद्यालय की ओर से शाम छह बजे से नौ बजे तक सुरक्षा अधिकारियों को परिसर में पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं।

 बलात्कारियों पर हो कड़ी कार्रवाई 
पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि बलात्कारियों के साथ ठीक वैसा ही व्यवहार होना चाहिए जैसा दो साल पहले हुआ था, उन्हें गोली मार दी गई थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बलात्कारियों से निपटने के मामले में हैदराबाद पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करता हूं। जब तक कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तब तक चीजें सुधरती नहीं हैं। दरअसल, दो दिन पहले कर्नाटक के मैसूर के एक प्राइवेट कॉलेज में छात्रा का गैंगरेप कर दिया गया था। छात्रा मैसूर में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी। 

कोरोना अपडेट : आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट,14 जिलो में नही मिले एक भी कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट,14 जिलो में नही मिले एक भी कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे दुर्ग से सर्वाधिक 6 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 81 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 545 है | आज प्रदेश में 19220 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 06, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 01, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 04, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 02, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

 BREAKING: मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबीयत, सीने में तेज दर्द के बाद ले जाया गया अस्पताल

BREAKING: मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबीयत, सीने में तेज दर्द के बाद ले जाया गया अस्पताल

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद आज जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने ट्वीट करके खुद इस बात की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने बताया कि, एसएमएस अस्पताल में ही उनकी एंजियोप्लास्टी की जाएगी. डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं. सीएम गहलोत की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा भी एसएमएस अस्पताल पहुंचे हैं. 
मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट करके बताया, "कोविड के बाद से ही मुझे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थी. कल से मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा था, जिसके बाद मैंने आज एसएमएस हॉस्पिटल में अपना CT-Angio करवाया है. यहां के डॉक्टरों द्वारा मेरी एंजियोप्लास्टी की जाएगी. मुझे खुशी है कि मेरा इलाज एसएमएस हॉस्पिटल में हो रहा है. मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा. आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद मेरे साथ है." 

पोस्ट-कोविड की समस्याओं से जूझ रहे हैं गहलोत 
बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पोस्ट कोविड की समस्याओं से जूझ रहे हैं. सीएम कई बार अपने वर्चुअल कार्यक्रमों में भी ये बात कह चुके हैं. इसी के चलते  गहलोत सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नहीं शामिल हो रहे हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कल रात दिल्ली जाने का कार्यक्रम था. लेकिन रात में तबियत खराब होने के चलते इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. जिसके बाद आज सुबह सीएम मेडिकल चेकअप के लिए एसएमएस अस्पताल गए
शिक्षकों को वैक्सीन लगाने शुरू हुई मुहिम, शिक्षक दिवस से पहले सभी शिक्षकों को लगाया जायेगा वैक्सीन

शिक्षकों को वैक्सीन लगाने शुरू हुई मुहिम, शिक्षक दिवस से पहले सभी शिक्षकों को लगाया जायेगा वैक्सीन

नई दिल्ली | पांच सितंबर यानी शिक्षक दिवस से पहले देश के सभी स्कूली शिक्षकों को वैक्सीन लगाने के लिए मुहिम शुरू हो चुकी है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शिक्षकों के लिए आरक्षित वैक्सीन की पहली खेप भी जारी कर दी है।

मंत्रालय के अनुसार राज्यों को दो करोड़ वैक्सीन अतिरिक्त दी जा रही हैं, जिनका इस्तेमाल शिक्षकों के लिए किया जा सकता है। इसमें से एक करोड़ से अधिक खुराक प्रदेशों को भेज दी हैं। बाकी खुराक इसी सप्ताह के अंत तक राज्यों को उपलब्ध हो जाएंगीं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शिक्षकों के लिए विशेष टीकाकरण कार्यक्रम चलाने का अनुरोध राज्यों से किया था। मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 58.76 करोड़ से अधिक वैक्सीन राज्यों को दी जा चुकी हैं। इनमें से 3.77 करोड़ से अधिक खुराक का इस्तेमाल होना अभी बाकी है।
उधर कोविन वेबसाइट के अनुसार 13.70 करोड़ से अधिक लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। अभी तक करीब 14 फीसदी लोग टीकाकरण पूरा करवा चुके हैं।
कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराक के बीच समय का अंतर कम किया जा सकता है। अभी 12 से 14 सप्ताह के अंतराल में कोविशील्ड की दोनों खुराक दी जा रही हैं लेकिन कुछ सप्ताह बाद यह अवधि घटकर आठ से 10 सप्ताह भी हो सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय तकनीकी सलाह समिति (एनटीएजीआई) से सिफारिश मिलने के बाद फैसला किया जाएगा।

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ का ये जिला बना कोरोना हॉटस्पॉट, लगातार मिल रहे हैं बड़ी संख्या में नए कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ का ये जिला बना कोरोना हॉटस्पॉट, लगातार मिल रहे हैं बड़ी संख्या में नए कोरोना मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 47 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जशपुर से सर्वाधिक 7 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 79 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 595 है | आज प्रदेश में 33508 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 5, राजनांदगांव से 02, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 04, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 01, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 07, बस्तर से 02, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 04, कांकेर से 01, नारायणपुर से 03, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

आईसीएमआर अपडेट : आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

आईसीएमआर अपडेट : आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

रायपुर: राज्य में आज शाम तक 43 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 11 जशपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 1, बलौदाबाजार 0, बलरामपुर 0, बस्तर 2, बेमेतरा 0, बीजापुर 0, बिलासपुर 3, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 2, दुर्ग 2, गरियाबंद 0, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 3, जशपुर 11, कबीरधाम 1, कांकेर 1, कोंडागांव 0, कोरबा 3, कोरिया 1, महासमुंद 0, मुंगेली 0, नारायणपुर 3, रायगढ़ 0, रायपुर 3, राजनांदगांव 2, सुकमा 3, सूरजपुर 0, और सरगुजा 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

 BREAKING: केंद्रीय मंत्री राणे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराए गए भर्ती

BREAKING: केंद्रीय मंत्री राणे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराए गए भर्ती

मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में जमानत पर रिहा हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। ताजा जानकारी के अनुसार उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि राणे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मारने की बात कही थी। इस बयान के बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

राणे को मंगलवार दोपहर हिरासत में लेने के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रात में उन्हें रायगढ़ जिले की महाड कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। हालांकि, रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें जमानत दे दी गई। राणे को 15,000 रुपये का जमानती मुचलका भरने और 30 अगस्त और 6 सितंबर को रायगढ़ में पेश होने को कहा है।
 
तीन थाना-एक चौकी प्रभारी सहित 9 पुलिस कर्मी निलंबित, जानिए क्या है मामला

तीन थाना-एक चौकी प्रभारी सहित 9 पुलिस कर्मी निलंबित, जानिए क्या है मामला

आगरा। आगरा शहर से लेकर देहात तक जहरीली शराब बेची गई। जिसके चलते तीन दिन में दस लोगों की मौत हुई। बुधवार शाम को चार की मौत जहरीली शराब से होने की पुष्टि हुई। इस पर एडीजी राजीव कृष्ण ने सख्त कार्रवाई की। रात में थाना ताजगंज, डौकी और शमसाबाद के थाना प्रभारी सहित नौ को निलंबित कर दिया गया। आबकारी विभाग के दो निरीक्षक और तीन सिपाहियों के निलंबन की संस्तुति की गई है। 

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि शासन के सख्त निर्देश हैं कि जहरीली शराब से मौत के मामले में संबंधित थाना-चौकी प्रभारी और आबकारी विभाग के निरीक्षक जिम्मेदार माने जाएंगे। शराब से मौतें ताजगंज, डौकी और शमसाबाद क्षेत्र में हुईं। इस पर कार्रवाई की गई। निलंबित होने वालों में थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज एकता कुलदीप मलिक, बीट सिपाही देवरी अरुण कुमार, थाना डौकी के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, बीट सिपाही कौलारा कलां सोमवीर, मुख्य आरक्षी जंगजीत सिंह, शमसाबाद के एसओ राजकुमार गिरि, गांव गढ़ी जहान सिंह के बीट सिपाही उदयप्रताप और गांव महरमपुर के बीट सिपाही श्यामसुंदर हैं। 

दो आबकारी निरीक्षक सहित पांच भी दोषी
एडीजी जोन ने बताया कि अपनी जांच में सेक्टर तीन फतेहबाद के आबकारी निरीक्षक संजय कुमार विद्यार्थी, सेक्टर सात ताजगंज के आबकारी निरीक्षक रजनीश कुमार पांडेय, तीन आबकारी सिपाही विशाल कुमार शमसाबाद, राजेश कुमार शर्मा डौकी और अमरजीत तेवतिया ताजगंज को भी प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाया गया है। शराब की बिक्री कहां-कहां होती है, इसके लिए आबकारी निरीक्षक जिम्मेदार होते हैं। वह कार्रवाई करते हैं। उनकी लापरवाही से शराब बिक्री हुई। इनके निलंबन की संस्तुति की गई है।  

 दो दिन 20 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई
मंगलवार को सिकंदरा के रुनकता में 11 लाख रुपये की लूट हुई थी। एसएसपी मुनिराज जी. ने 11 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया था। बुधवार को जहरीली शराब कांड में तीन थाना प्रभारी, दो चौकी प्रभारी सहित नौ पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई। अभी कई और की जांच चल रही है।

देश में बढ़ रहे है कोरोना के मामले, कही तीसरी लहर की आहट तो नही! पिछले 24 घंटों में आए 46 हजार नए केस

देश में बढ़ रहे है कोरोना के मामले, कही तीसरी लहर की आहट तो नही! पिछले 24 घंटों में आए 46 हजार नए केस

Coronavirus Today: देश में अभी भी बड़ी संख्या में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46 हजार 164 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 607 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.


34 हजार 159 लोग ठीक हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 34 हजार 159 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 17 लाख 88 हजार 440 हो गई है. वहीं, अब एक्टिव केस बढ़कर तीन लाख 33 हजार 725 रह गए हैं.


अबतक 4 लाख 36 हजार 365 लोगों की मौत

आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अबतक तीन करोड़ 25 लाख 58 हजार 530 केस सामने आ चुके हैं. जिनमें से अबतक 4 लाख 36 हजार 365 लोगों की मौत हो चुकी है.


टीके की 60 करोड़ 38 लाख 46 हजार 475 खुराक दी गईं

वहीं, देश में टीकाकरण का कुल आंकड़ा 60 करोड़ 38 लाख 46 हजार 475 पर पहुंच गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,87,283 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 51,31,29,378 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

 

कोरोना अपडेट : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : राजधानी रायपुर में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 52 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे रायपुर से सर्वाधिक 8 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 78 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 627 है | आज प्रदेश में 24863 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 3, राजनांदगांव से 02, बालोद से 02, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 08, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 01, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 07, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 02, कोरिया से 04, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 02, जशपुर से 05, बस्तर से 02, कोंडागांव से 03, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 01, कांकेर से 00, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 04, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है |

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज संक्रमितों की संख्या 50 से ज्यादा , इस जिले में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मिलें, देखे जिलेवार आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज संक्रमितों की संख्या 50 से ज्यादा , इस जिले में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मिलें, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर: राज्य में आज शाम तक 51 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 10 रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 1, बलौदाबाजार 0, बलरामपुर 2, बस्तर 2, बेमेतरा 0, बीजापुर 4, बिलासपुर 0, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 0, दुर्ग 2, गरियाबंद 0, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 7, जशपुर 7, कबीरधाम 1, कांकेर 0, कोंडागांव 3, कोरबा 0, कोरिया 5, महासमुंद 0, मुंगेली 1, नारायणपुर 1, रायगढ़ 1, रायपुर 10, राजनांदगांव 1, सुकमा 1, सूरजपुर 0, और सरगुजा 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

मुफ्त राशन के लिए अनिवार्य किया जाए कोरोना का टीका : हाईकोर्ट

मुफ्त राशन के लिए अनिवार्य किया जाए कोरोना का टीका : हाईकोर्ट

नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने सुझाव दिया है कि मुफ्त राशन के लिए कोविड टीकाकरण की शर्त अनिवार्य की जानी चाहिए, ताकि सभी लोग महामारी से बच सकें। अदालत ने कहा कि जब तक नीति अनुमति देती है, सरकारी अधिकारी लोगों को मुफ्त राशन देते रहेंगे।

असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे सात लोगों की लॉकडाउन अवधि के दौरान बिना राशन कार्ड मुफ्त राशन आपूर्ति की मांग वाली याचिका का निपटारा करते हुए न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा कि जब तक सभी का टीकाकरण नहीं हो जाता, तब तक मुफ्त राशन नहीं दिया जाना चाहिए। यही आदेश होना चाहिए। हर दिन प्रधानमंत्री कह रहे हैं (टीका लगवाएं)। आप मुफ्त राशन के लिए अदालत आते हैं, लेकिन टीका नहीं लगवाना चाहते।

अदालत ने कहा कि यह बताने की जरूरत नहीं है कि जब तक राशन कार्ड पर जोर दिए बिना मुफ्त राशन की योजना जारी रहेगी, तब तक सरकार व संबंधित अन्य पक्ष याचिकाकर्ताओं और ऐसे अन्य लोगों को मुफ्त राशन देना जारी रखेंगे। 

याचिकाकर्ताओं के वकील ने तीसरी लहर की आशंका जताते हुए फ्री राशन जारी रखने का निर्देेश देने का आग्रह किया। अदालत ने उनसे सवाल किया कि क्या सभी याचिकाकर्ताओं को टीका लगाया गया है? उधर, दिल्ली सरकार के वकील ने अदालत को बताया कि फिलहाल उसकी नीति के तहत याचिकाकर्ताओं को बिना कार्ड मांगे ही राशन मुहैया कराया जा रहा है।

केंद्र सरकार की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केंद्रीय पूल से राज्य सरकारों को खाद्यान्न आवंटित किया जा रहा है। यह योजना नवंबर तक चालू रहेगी। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि लॉकडाउन के बाद भी याचिकाकर्ताओं को खाद्यान्न मिल रहा है। सरकार अपना काम कर रही है ऐसे में मामले में अदालत की निगरानी जरूरी नहीं है।

कोरोना अपडेट : आज रायपुर और इस जिले में मिले सर्वाधिक मरीज 1 की हुई मृत्यु, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट : आज रायपुर और इस जिले में मिले सर्वाधिक मरीज 1 की हुई मृत्यु, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 47 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे रायपुर, जशपुर से सर्वाधिक 7-7 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 102 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 653 है | आज प्रदेश में 35855 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 07, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 03, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 06, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 02, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 01, जशपुर से 07, बस्तर से 02, कोंडागांव से 03, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 02, कांकेर से 00, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |