रायपुर: राज्य में आज शाम 5.00 तक 64 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 11 जांजगीर-चांपा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 1, बलौदाबाजार 1, बलरामपुर 0, बस्तर 9, बेमेतरा 0, बीजापुर 1, बिलासपुर 5, दंतेवाड़ा 2, धमतरी 0, दुर्ग 5, गरियाबंद 0, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 11, जशपुर 4, कबीरधाम 0, कांकेर 7, कोंडागांव 3, कोरबा 1, कोरिया 0, महासमुंद 2, मुंगेली 0, नारायणपुर 1, रायगढ़ 2, रायपुर 3, राजनांदगांव 1, सुकमा 2, सूरजपुर 1, और सरगुजा 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 68 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 224 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1138 है | आज प्रदेश में 33778 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 06, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 02, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 01, कोरबा से 08, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 04, जीपीएम से 00, सरगुजा से 03, कोरिया से 00, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 02, जशपुर से 06, बस्तर से 04, कोंडागांव से 05, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 04, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है |
आज 68 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 224 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/WIAhihf1eo
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 16, 2021
रायपुर: राज्य में आज शाम 6.10 तक 75 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 10 कोरबा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 0, बलौदाबाजार 3, बलरामपुर 2, बस्तर 4, बेमेतरा 0, बीजापुर 2, बिलासपुर 6, दंतेवाड़ा 2, धमतरी 1, दुर्ग 4, गरियाबंद 2, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 3, जशपुर 6, कबीरधाम 0, कांकेर 5, कोंडागांव 5, कोरबा 10, कोरिया 0, महासमुंद 2, मुंगेली 2, नारायणपुर 2, रायगढ़ 1, रायपुर 7, राजनांदगांव 1, सुकमा 0, सूरजपुर 1, और सरगुजा 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 49 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 11 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 114 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1295 है | आज प्रदेश में 17530 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 00, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 05, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 05, रायगढ़ से 04, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 02, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 11, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 01, कांकेर से 05, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |
49 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 114 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/Qq4d1kr7vb
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 15, 2021
महाराष्ट्र | भारत में कोरोना फिर से अपना पैर पसारने लगा है | कोरोना के तीसरे लहर के चलते बड़ों के साथ साथ बच्चे भी इसके चपेट में आ रहे है | इसी बीच महाराष्ट्र से कोरोना से सम्बंधित एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि आज स्वतंत्रता दिवस के दिन महाराष्ट्र में कोरोना के 4,797 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,710 लोग स्वास्थ्य हो कर डिस्चार्ज हुए और 130 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 4,797 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,710 लोग डिस्चार्ज हुए और 130 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2021
कुल सक्रिय मामले: 64,219
कुल डिस्चार्ज: 61,89,933
कुल मृत्यु: 1,35,039 pic.twitter.com/N1kIJmG102
अफगानिस्तान पर अब तालिबान के कब्जे को लेकर महज औपचारिक घोषणा की बाकी है। तालिबानी लड़ाके आज पहले राजधानी काबुल में चारों तरफ से घुस गए। उनका आतंक देख अमेरिकी दूतावास के अधिकारी मौंके से भाग खड़े हुए। कुछ को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। अब खबर आ रही है कि तालिबान के वार्ताकार सत्ता के 'हस्तांतरण' की तैयारी के लिए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन जा रहे हैं। एसोसिएटेड प्रेस ने अफगान अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है।
Taliban negotiators are heading to Afghan presidential palace to prepare for a 'transfer' of power, reports Associated Press quoting Afghan official
— ANI (@ANI) August 15, 2021
आपको बता दें कि तालिबान के लड़ाकों ने राजधानी काबुल के बाहरी इलाकों में रविवार को प्रवेश कर लिया। चरमपंथियों की देश पर मजबूत होती पकड़ के बीच, घबराए सरकारी कर्मचारी दफ्तरों को छोड़कर भाग निकले। इसी दौरान अमेरिकी दूतावास पर हेलीकॉप्टर आ गए हैं।
अफगानिस्तान के तीन अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि तालिबान ने राजधानी काबुल के बाहरी इलाकों में रविवार को प्रवेश कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि तालिबान के लड़ाके कलाकान, काराबाग और पघमान जिलों में मौजूद हैं। चरमपंथियों ने इससे पहले जलालाबाद पर कब्जा किया था।
काबुल में गोलीबारी की रूक-रूककर आ रही आवाज के बीच तालिबान ने काबुल को 'जबरदस्ती अपने कब्जे में नहीं लेने का संकल्प लिया। तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि वो शांतिपूर्ण हस्तांतरण का इंतजार कर रहे हैं।
तालिबान ने कहा, ''किसी की भी जान, संपत्ति, सम्मान को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा और काबुल के नागरिकों की जिंदगी पर खतरा नहीं होगा।''
तीन सालों में पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइल सेवा निर्बाध रूप से जारी रहीं, जहां तनावमुक्त माहौल में जश्न-ए-आजादी मनाया जा रहा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने एक ट्वीट कर कहा, 'न तो इंटरनेट बंद है न ही स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पाबंदियां हैं।' यह तीन सालों में पहली बार है जब स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में इंटरनेट और मोबाइस सेवाएं प्रभावित नहीं हैं।
पहले सुरक्षा इंतजामों के तहत स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ये सेवाएं बंद कर दी जाती थीं। इससे पहले 2018 में राज्यपाल एनएन वोहरा के कार्यकाल के दौरान ये सेवाएं बंद नहीं की गई थीं। गौरतलब है कि 15 अगस्त 2005 को आतंकवादियों ने तब स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम स्थल बख्शी स्टेडियम के बाहर आईईडी विस्फोट के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था।
अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में लोगों की आवाजाही पर कोई पाबंदी नहीं है यद्यपि कश्मीर में संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।
नई दिल्ली, एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर कहा है कि अगर लोग कोविड प्रोटोकॉल का अच्छे से पालन करते हैं तो हो सकता है कि तीसरी लहर आए ही नहीं। शनिवार को रणदीप गुलेरिया विशाखापत्तनम में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कुछ भी कहना अभी मुश्किल है।
विशाखापत्तनम के गीतम संस्थान में रणदीप गुलेरिया को स्थापना दिवस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर अप्रत्याशित है, इसलिए ये कहना मुश्किल है कि तीसरी लहर में वायरस कैसे और कितना प्रभाव डालेगा। गुलेरिया ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोरोना की तीसरी लहर दूसरी लहर की तरह घातक होगी।
रणदीप गुलेरिया ने तीसरी लहर में बच्चों के सबसे अधिक संक्रमित होने की संभावना को लेकर कहा कि तीसरी लहर में बच्चे सबसे अधिक चपेट में आ सकते हैं, क्योंकि बच्चे अधिक सेंसटिव होते हैं और उनका अभी टीकाकरण भी नहीं हुआ है। गुलेरिया ने बताया कि सीरो सर्वेक्षण के अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे पहले ही संक्रमित हो चुके हैं और उनमें एंटीबॉडीज हैं।
बच्चों की वैक्सीन पर बोलते हुए गुलेरिया ने कहा कि अगले 1 या 2 महीने में बच्चों का भी टीका आ जाएगा। इसके बाद बच्चों का वैक्सीनेशन भी शुरू होगा। गुलेरिया ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन ही बच्चों में संक्रमण के गंभीर प्रभाव को कम कर सकती है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी लोगों में संक्रमण फैल रहा है, लेकिन वो गंभीर परिणामों के शिकार नहीं हो रहे हैं।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 83 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 11 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 144 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1361 है | आज प्रदेश में 36234 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या

रायपुर: राज्य में आज शाम तक 80 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 9-9 जशपुर और कोरबा जिलों के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 1, बलौदाबाजार 0, बलरामपुर 1, बस्तर 5, बेमेतरा 0, बीजापुर 6, बिलासपुर 6, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 1, दुर्ग 2, गरियाबंद 0, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 7, जशपुर 9, कबीरधाम 2, कांकेर 3, कोंडागांव 5, कोरबा 9, कोरिया 1, महासमुंद 2, मुंगेली 0, नारायणपुर 1, रायगढ़ 6, रायपुर 6, राजनांदगांव 2, सुकमा 3, सूरजपुर 0, और सरगुजा 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
Nasal Vaccine Update: देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर धीरे-धीरे कम हो रहा है. एक समय रोजाना दर्ज होने वाले मामले 4 लाख पार कर गए थे जो अब 40 हजार के आस पास पहुंच गए हैं. कोरोना से जंग के लिए भारत में 18 से 44 साल तक के लोगों को फिलहाल तीन वैक्सीन दी जा रही है. कुछ और वैक्सीन जल्द आने वाले हैं और परीक्षण के अलग-अलग चरणों में हैं. इन सबके बीच भारत बायोटेक (Bharat Biotech) के नाक से दिये जाने वाले कोविड टीके को दूसरे, तीसरे चरण के परीक्षण की मंजूरी मिल गई है.
भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोविड-19 के नाक से दिये जा सकने वाले पहले टीके को दूसरे और तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण के लिए नियामक की मंजूरी मिल गई है. जैवप्रौद्योगिकी विभाग (DBT) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. डीबीटी ने कहा कि 18 साल से 60 साल के आयुवर्ग के समूह में पहले चरण का क्लिनिकल परीक्षण पूरा हो गया है. उसने कहा, ‘भारत बायोटेक का नाक से दिया जाने वाला (इन्ट्रानेजल) टीका पहला नेजल टीका है, जिसे दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण के लिए नियामक की मंजूरी मिल गई है.’
यह इस तरह का पहला कोविड-19 टीका है जिसका भारत में मनुष्य पर क्लिनिकल परीक्षण होगा. यह टीका बीबीवी154 है जिसकी प्रौद्योगिकी भारत बायोटेक ने सेंट लुईस स्थित वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से प्राप्त की थी.
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 77 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 11 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 163 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1423 है | आज प्रदेश में 40098 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 00, बालोद से 02, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 05, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 03, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 05, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 06, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 02, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 01, जशपुर से 08, बस्तर से 11, कोंडागांव से 03, दंतेवाड़ा से 03, सुकमा से 02, कांकेर से 03, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 05, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |
77 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 163 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/DLqoYgyg2o
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 13, 2021
रायपुर, राज्य में आज शाम तक 86 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 12 बस्तर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 1, बलौदाबाजार 0, बलरामपुर 1, बस्तर 12, बेमेतरा 0, बीजापुर 5, बिलासपुर 5, दंतेवाड़ा 3, धमतरी 5, दुर्ग 3, गरियाबंद 2, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 6, जशपुर 10, कबीरधाम 1, कांकेर 3, कोंडागांव 3, कोरबा 4, कोरिया 2, महासमुंद 1, मुंगेली 0, नारायणपुर 1, रायगढ़ 6, रायपुर 8, राजनांदगांव 0, सुकमा 2, सूरजपुर 0, और सरगुजा 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के मुख्य सचिवों को पत्र लिख कर कहा है कि रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं में कोविड-19 का टीका कम लग रही है। ऐसे में आयोग ने आग्रह किया है कि वह ऐसे कदम उठाएं, जिससे इस लैंगिक अंतर को खत्म किया जा सके और महिलाएं भी टीकाकरण अभियान में पीछे नहीं रहे। दो लिंगों के बीच टीकाकरण कवरेज में अंतर आयोग के लिए बहुत चिंता का विषय है। और इसलिए अध्यक्ष सुश्री रेखा शर्मा ने पत्र में उल्लेख किया है कि टीकाकरण बूथों पर टीके के लिए आने वाली महिलाओं के अनुपात को बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता है। जिससे इस अंतर को ठीक किया जा सके।
पत्र में यह भी लिखा गया है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने की जरूरत है ताकि प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक महिलाओं का टीकाकरण किया जा सके। पत्र की एक प्रति सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों को भी भेजी गई है। मीडिया रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया था कि टीकाकरण में वर्तमान लिंग-अंतर युवा महिलाओं की तुलना में बुजुर्ग महिलाओं में काफी अधिक है। यह समाज में लिंग के आधार पर मौजूद रूढ़िवादिता को दर्शाता है जिसके कारण महिलाओं को पीछे छोड़ दिया जा रहा है। इसकी वजहों में एक, दोनों लिंगों के लिए संसाधन और प्रौद्योगिकी की असमान पहुंच भी शामिल है।
पत्र में, राष्ट्रीय महिला आयोग ने उल्लेख किया है कि कई घरों में, महिलाओं के स्वास्थ्य को पुरुषों की तुलना में कम तरजीह दी जाती है। यदि वे घर से बाहर काम नहीं करती हैं और तो उन्हें टीकाकरण में बेहद कम वरीयता दी जाती हैं। हालांकि, प्राथमिक स्तर पर परिवार के किसी भी बीमार सदस्य की देखभाल करते समय महिलाओं के संक्रमित होने की अधिक आशंका रहती है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिखा है कि केंद्र टीके के किसी भी दुष्प्रभाव के बारे में गलत सूचना और अफवाहों को दूर करने के लिए नियमित अभियान चला रहा है। साथ ही देश के हर कोने-कोने तक पहुंचने के लिए गहन टीकाकरण अभियान भी चला रहा है। राज्य सरकारों को भी इस तरह का अभियान जारी रखना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो कि सही जानकारी भारत के दूर-दराज के इलाकों तक पहुंच रही है।
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तत्वावधान में महिलाओं के हितों की रक्षा और बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग राष्ट्रीय स्तर का सर्वोच्च संगठन है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 98 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 15 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 146 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1509 है | आज प्रदेश में 41946 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 02, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 02, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 11, कोरबा से 10, जांजगीर- चाम्पा से 15, मुंगेली से 01, जीपीएम से 01, सरगुजा से 01, कोरिया से 02, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 02, जशपुर से 09, बस्तर से 10, कोंडागांव से 02, दंतेवाड़ा से 04, सुकमा से 03, कांकेर से 06, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 03, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |
आज 98 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 146 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/YKWEvRCBTR
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 12, 2021











