BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कोरोना अपडेट : आज 4 जिलो में सर्वाधिक मरीज के साथ प्रदेश में मिले इतने मरीज, 1 की हुई मृत्यु

कोरोना अपडेट : आज 4 जिलो में सर्वाधिक मरीज के साथ प्रदेश में मिले इतने मरीज, 1 की हुई मृत्यु

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 27 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे 4 जिलो से सर्वाधिक 3-3 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 60 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 863 है | आज प्रदेश में 12504 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 02, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 02, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 03, कोरिया से 02, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 03, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 01, कांकेर से 02, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

एक अक्टूबर से 12 घंटे होगा ऑफिस टाइम? इन विभिन्न नियमों के बदलाव करने जा रही है मोदी सरकार

एक अक्टूबर से 12 घंटे होगा ऑफिस टाइम? इन विभिन्न नियमों के बदलाव करने जा रही है मोदी सरकार

नई दिल्ली | केन्द्र की मोदी सरकार एक अक्टूबर से श्रम कानून के नियमों में बदलाव करने की तैयारी में है। अगर यह नियम लागू हुआ तो एक अक्टूबर से आपका ऑफिस टाइम बढ़ जाएगा। नए श्रम कानून में 12 घंटे काम करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके अलावा आपकी इन हैंड सैलरी पर भी इस कानून का असर पड़ेगा। आइए जानते हैं नया लेबर कोड का आप पर क्या कुछ प्रभाव पड़ सकता है।

नए ड्राफ्ट रूल के अनुसार, मूल वेतन कुल वेतन का 50% या अधिक होना चाहिए। इससे ज्यादातर कर्मचारियों की वेतन संरचना बदलेगी, क्योंकि वेतन का गैर-भत्ते वाला हिस्सा आमतौर पर कुल सैलेरी के 50 फीसदी से कम होता है। वहीं कुल वेतन में भत्तों का हिस्सा और भी अधिक हो जाता है। मूल वेतन बढ़ने से आपका पीएफ भी बढ़ेगा। पीएफ मूल वेतन पर आधारित होता है। मूल वेतन बढ़ने से पीएफ बढ़ेगा, जिसका मतलब है कि टेक-होम या हाथ में आने वाला वेतन में कटौती होगी।

रिटायरमेंट की राशि में होगा इजाफा
ग्रेच्युटी और पीएफ में योगदान बढ़ने से रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली राशि में इजाफा होगा। इससे लोगों को रिटायरमेंट के बाद सुखद जीवन जीने में आसानी होगी। ज्यादा भुगतान वाले अधिकारियों के वेतन संरचना में सबसे अधिक बदलाव आएगा और इसके चलते वो ही सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। पीएफ और ग्रेच्युटी बढ़ने से कंपनियों की लागत में भी वृद्धि होगी। क्योंकि उन्हें भी कर्मचारियों के लिए पीएफ में ज्यादा योगदान देना पड़ेगा। इन चीजों से कंपनियों की बैलेंस शीट भी प्रभावित होगी।

काम के घंटे 12 घंटे करने का प्रस्ताव
नए ड्राफ्ट कानून में कामकाज के अधिकतम घंटों को बढ़ाकर 12 करने का प्रस्ताव पेश किया है। ओएसच कोड के ड्राफ्ट नियमों में 15 से 30 मिनट के बीच के अतिरिक्त कामकाज को भी 30 मिनट गिनकर ओवरटाइम में शामिल करने का प्रावधान है। मौजूदा नियम में 30 मिनट से कम समय को ओवरटाइम योग्य नहीं माना जाता है। ड्राफ्ट नियमों में किसी भी कर्मचारी से 5 घंटे से ज्यादा लगातार काम कराने को प्रतिबंधित किया गया है। कर्मचारियों को हर पांच घंटे के बाद आधा घंटे का विश्राम देने के निर्देश भी ड्राफ्ट नियमों में शामिल हैं।

 

बड़ी खबर: नही रहे इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री

बड़ी खबर: नही रहे इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री

लखनऊ । अभी-अभी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जी का निधन संजय गांधी पीजी इंस्टीट्यूट मेडिकल कॉलेज में हो गया है
आपको बता दे कल्याण सिंह का जन्म 6 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री तेजपाल लोधी और माता का नाम श्रीमती सीता देवी था! कल्याण सिंह के 2 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और कई बार अतरौली के विधानसभा सदश्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, और साथ ही साथ ये उत्तर प्रदेश में लोक सभा सांसद और राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पहली बार कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री वर्ष 1991 में बने और दूसरी बार यह वर्ष 1997 में मुख्यमंत्री बने थे। ये प्रदेश के प्रमुख राजनैतिक चेहरों में एक इसलिए माने जाते हैं, क्यूंकि इनके पहले मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान ही बाबरी मस्जिद की घटना घटी थी।

 

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ का ये जिला फिर बना कोरोना हॉटस्पॉट, प्रदेश में आज कल से अधिक मरीजों की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ का ये जिला फिर बना कोरोना हॉटस्पॉट, प्रदेश में आज कल से अधिक मरीजों की हुई पहचान

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 74 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 34 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 108 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 897 है | आज प्रदेश में 23287 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 00, बालोद से 02, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 07, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 07, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 05, रायगढ़ से 00, कोरबा से 34, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 05, बस्तर से 02, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 02, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 03, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज संक्रमितों की संख्या 100 से कम, इस जिले में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मिलें, देखे जिलेवार आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज संक्रमितों की संख्या 100 से कम, इस जिले में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मिलें, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर: राज्य में आज शाम तक 75 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 36 कोरबा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 50 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 2, बलौदाबाजार 6, बलरामपुर 0, बस्तर 2, बेमेतरा 0, बीजापुर 3, बिलासपुर 3, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 0, दुर्ग 4, गरियाबंद 0, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 1, जशपुर 5, कबीरधाम 0, कांकेर 0, कोंडागांव 0, कोरबा 36, कोरिया 0, महासमुंद 0, मुंगेली 0, नारायणपुर 0, रायगढ़ 0, रायपुर 8, राजनांदगांव 0, सुकमा 2, सूरजपुर 1, और सरगुजा 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट के सामने आग लगाने वाले युवक की अस्पताल में हुई मौत, युवती की हालात गंभीर

बड़ी खबर: सुप्रीम कोर्ट के सामने आग लगाने वाले युवक की अस्पताल में हुई मौत, युवती की हालात गंभीर

नई दिल्ली। दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के सामने आग लगाने वाले युवक की आरएमएल अस्पताल में मौत हो गई है. जबकि युवती अभी वेंटिलेटर पर है, उसकी हालत काफी नाजुक है. यूपी के घोसी से बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली युवती ने अपने साथी के साथ सोमवार दोपहर सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह की कोशिश की थी.

सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर दोनों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. सासंद के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई नहीं होने से दोनों आहत थे.

पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय पीडि़ता यूपी के बलिया और युवक गाजीपुर का रहने वाला था. दोनों सोमवार दोपहर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और गेट नंबर डी के अंदर घुसने की कोशिश की थी. आईडी नहीं होने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया था. वहीं साढ़े 12 के आस-पास दोनों ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी. इससे वहां अफरा तफरी मच गई थी.

पुलिस ने अनुसार युवती 85 फीसदी और युवक 65 फीसदी जल गया था. पुलिस को मौके से एक बोतल मिली थी. माना जा रहा है कि दोनों इसी बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लाए थे. पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया था. पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाते हुए युवती ने बयान दिया कि उसने बसपा सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.

ये मामला वाराणसी में चल रहा है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है. इसलिए वो सुप्रीम कोर्ट आए थे. युवक इस मामले में गवाह है और युवती बयान दिलवाने के लिए उसे साथ लेकर आई थी.
कोरोना अपडेट : प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार हुई कम, आज 16 जिलो में नही मिले एक भी मरीज, सर्वाधिक मरीज इस जिले से

कोरोना अपडेट : प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार हुई कम, आज 16 जिलो में नही मिले एक भी मरीज, सर्वाधिक मरीज इस जिले से

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 48 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 11 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 75 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 931 है | आज प्रदेश में 23399 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 00, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 04, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 05, रायगढ़ से 02, कोरबा से 11, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 05, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 03, जशपुर से 05, बस्तर से 01, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 03, कांकेर से 04, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

खुशखबरी: आ गया बच्चों के लिए भी टीका, 12+ के लिए ZyCoV-D को मंजूरी

खुशखबरी: आ गया बच्चों के लिए भी टीका, 12+ के लिए ZyCoV-D को मंजूरी

पूरी दुनिया में अभी कोरोना से जंग खत्म नहीं हुई है। इस महामारी से जारी लड़ाई के बीच खुशखबरी भी आई है। 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी वैक्सीन को मंजूरी दे दी गई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया ने जायडस कैडिला वैक्सीन के आपातकाल इस्तेमाल की इजाजत दी है। यह दुनिया की पहली भारत में बनी कोविड-19 वैक्सीन है जो डीएनए पर आधारित है। यह वैक्सीन व्यस्कों के अलावा 12 साल से ज्यादा के उम्र के बच्चों को लगाई जाएगी।


ZyCoV-D कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन होगी जिसे किसी भारतीय कंपनी द्वारा विकसित किया गया है। इस तरह से देश में मंजूरी पाने वाली यह यह छठी वैक्सीन है जिसे सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, रूस के स्पुतनिक-वी, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीिन के बाद अनुमोदित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक जेनेरिक दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर लिमिटेड ने ZyCoV-D के सिर्फ इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दी है। कंपनी ने बीते 1 जुलाई को आवेदन दिया था।
 

आस्था को आतंक से कुचला नहीं जा सकता, सोमनाथ मंदिर हमारे विश्वास का प्रेरणास्थल : नरेंद्र मोदी

आस्था को आतंक से कुचला नहीं जा सकता, सोमनाथ मंदिर हमारे विश्वास का प्रेरणास्थल : नरेंद्र मोदी

अहमदाबाद। गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर को बड़ी सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में कई नई योजनाओं की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोमनाथ `समुद्र दर्शन` पैदल पथ, सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र और नवीनकृत अहिल्याबाई होलकर मंदिर का उद्घाटन किया। साथ ही श्री पार्वती मंदिर की आधारशिला रखी। पार्वती मंदिर श्वेत पत्थरों से बनाया जाएगा और इसकी ऊंचाई 71 फीट होगी।

आतंक का अस्तित्व स्थायी नहीं- पीएम मोदी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सावन के महीने में एक बड़ी शुरुआत हुई है। पीएम मोदी ने कहा कि आस्था को आंतक से कुचला नहीं जा सकता, सोमनाथ मंदिर हमारे विश्वास का प्रेरणास्थल है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर का अस्तित्व मिटाने की कई बार कोशिश हुईमंदिर जितनी बार गिराया गया उतनी ही बार खड़ा हुआ। आतंक ज्यादा दिनों तक मानवता को नहीं गिरा सकता है। आतंक का अस्तित्व स्थायी नहीं हो सकता है। दुनिया आज भी आतंक की विचारधारा से पीड़ित है। अतीत के खंडहरों पर आधुनिक गौरव का निर्माण हुआ है। समृद्ध भारत का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर। पीएम ने कहा कि देश का मूल भाव है सबका साथ, सबका विकास।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत सरदार पटेल के कामों को आगे बढ़ाने से की। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर को भव्यता देने का काम जारी है। धार्मिक पर्यटन से राजस्व में इजाफा होगा। साथ ही इससे युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। 

लोग ऑनलाइन कर रहे मंदिर का दर्शन : अमित शाह
इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने बतौर मुख्यमंत्री ही सोमनाथ मंदिर के विकास की शुरुआत की थी, आज ऑनलाइन के जरिए लोग इस मंदिर का दर्शन कर रहे हैं। शाह ने कहा कि इस मंदिर पर कई बार हमले हुए, लेकिन हर बार यह मंदिर खड़ा हुआ। 

अहिल्याबाई होलकर अभी तक पुराने सोमनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है । इसके नवीनीकरण पर 3.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, करीब एक किलोमीटर लंबा `समुद्र दर्शन` पैदल पथ के निर्माण पर करीब 47 करोड़ रुपये की लागत आई है। सोमनाथ मंदिर परिसर में स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र के पास सोमनाथ प्रदर्शनी केंद्र बना है। 

 भ्रष्टाचार, अश्लील हरकत के आरोप में एपीसीसीएफ मीणा निलंबित

भ्रष्टाचार, अश्लील हरकत के आरोप में एपीसीसीएफ मीणा निलंबित

 भोपाल। रेंजर से अपने बेटे के बैंक खाते में 30 हजार रुपये जमा कराने और महिला वनकर्मियों से अश्लील हरकत करने के मामले में राज्य शासन ने अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं बैतूल के पूर्व मुख्य वनसंरक्षक मोहनलाल मीणा को निलंबित कर दिया है। निलंबित अवधि में उनका मुख्यालय वन बल प्रमुख कार्यालय रहेगा। मामले की जांच के लिए गठित दोनों समितियों ने मीणा के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। मामले में मीणा को एक माह पहले बैतूल को हटाया जा चुका है। बैतूल में रहते हुए मीणा ने बेटे की फीस के लिए प्रशिक्षु रेंजर अमित साहू से 30 हजार रुपये की मांग पर फोन की थी। इस चर्चा का ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। इस आधार पर वन बल प्रमुख आरके गुप्ता ने मामले की जांच के लिए एपीसीसीएफ विभाष ठाुर और शुभरंजन सेन की दल गठित किया था। इस दल ने बैतूल जाकर संबंधितों के बयान दिए। बयानों के दौरान लेन-देन के तीन अन्य मामले सामने आ गए। वहीं चार मामले महिला कर्मचारियों को प्रताडि़त करने के थे। जिनमें महिलाओं ने मीणा पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। जांच दल ने इन मामलों के लिए अलग से जांच दल गठित करने की अनुशंसा की थी। इस आधार पर एपीसीसीएफ बिंदु शर्मा और अर्चना शुक्ला को जांच सौंपी गई। एक मामले की जांच के लिए भेजे गए जांच दल को आठ मामले मिल गए। दोनों जांच दलों ने संबंधित मामलों में मीणा को प्रथम दृष्टया दोषी पाया। इस आधार पर वन बल प्रमुख ने शासन को कार्रवाई की अनुशंसा की थी।  

कोरोना अपडेट : प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार हुई कम, आज सिर्फ इतने मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज इस जिले से....

कोरोना अपडेट : प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार हुई कम, आज सिर्फ इतने मरीजों की हुई पहचान, सर्वाधिक मरीज इस जिले से....

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 61 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 11 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 74 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 959 है | आज प्रदेश में 34702 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या

दुर्ग से 10, राजनांदगांव से 00, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 10, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 02, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 05, बस्तर से 11, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 06, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

आईसीएमआर अपडेट : आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

आईसीएमआर अपडेट : आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

रायपुर: राज्य में आज शाम तक 65 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 11 रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 1, बलौदाबाजार 2, बलरामपुर 0, बस्तर 10, बेमेतरा 0, बीजापुर 0, बिलासपुर 3, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 1, दुर्ग 10, गरियाबंद 2, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 3, जशपुर 7, कबीरधाम 1, कांकेर 0, कोंडागांव 1, कोरबा 0, कोरिया 2, महासमुंद 0, मुंगेली 0, नारायणपुर 0, रायगढ़ 2, रायपुर 11, राजनांदगांव 0, सुकमा 6, सूरजपुर 0, और सरगुजा 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

धर्मांतरण के खिलाफ बने कानून पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल विवाह के आधार पर एफआईआर नहीं की जा सकती

धर्मांतरण के खिलाफ बने कानून पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: केवल विवाह के आधार पर एफआईआर नहीं की जा सकती

अहमदाबाद। गुजरात हाई कोर्ट ने विवाह के लिए होने वाले धर्मांतरण के खिलाफ बने कानून की कुछ धाराओं पर रोक लगा दी है। गुजरात धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम, 2021 में राज्य में दूसरे धर्म में विवाह के लिए धर्मांतरण पर प्रतिबंध है, लेकिन कोर्ट ने कुछ धाराओं पर रोक लगा दी है।


आज सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने विवाह के माध्यम से धर्मांतरण के खिलाफ बने कानून की कुछ धाराओं पर रोक लगा दी है। कोर्ट कानून के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी। राज्य सरकार के कानून के मुताबिक धोखाधड़ी से या जबरन धर्म बदलवाने पर दंड का प्रावधान है।

गुजरात में 'लव जिहादÓ को लेकर बने कानून पर हाईकोर्ट ने बड़ी टिप्पणी की है। अदालत ने साफ किया है कि केवल शादी के आधार पर ही मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकती है। कोर्ट ने इस दौरन गुजरात धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम की कुछ धाराओं में हुए संशोधनों को लागू करने पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। हाल ही में उच्च न्यायालय ने गुजरात धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम से जुड़ी एक याचिका में सुनवाई के बाद राज्य सरकार को नोटिस भेजा था।
गुरुवार को गुजरात उच्च न्यायालय ने कहा है कि अंतर-धार्मिक विवाह के मामले में केवल शादी को ही एफआईआर का आधार नहीं बनाया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि बगैर यह साबित हुए कि शादी जोर-जबरदस्ती से हुई है या लालच से हुई है, पुलिस में एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती है। कोर्ट की तरफ से अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 6 के संशोधनों को लागू करने पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

बता दें कि मंगलवार को मामले पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के सामने राज्य सरकार ने अपने धर्मांतरण विरोधी कानून का बचाव भी किया था। सरकार ने दावा किया था कि कानून सिर्फ शादी के लिए धर्मांतरण से संबंधित है। यह कानून दूसरे धर्मों में विवाह करने से नहीं रोकता है। सिर्फ गैर कानमूनी धर्मांतरण के खिलाफ है। हाई कोर्ट द्वारा उठाई गईं आशंकाओं को दूर करते हुए सरकार के वकील ने कहा कि कानून में कई सुरक्षा वाल्व हैं।
कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजो की संख्या हुई हजार से कम, रायपुर में मिले सर्वाधिक, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव मरीजो की संख्या हुई हजार से कम, रायपुर में मिले सर्वाधिक, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 64 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 127 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 974 है | आज प्रदेश में 37905 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 02, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 08, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 03, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 06, रायगढ़ से 04, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 04, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 02, कोरिया से 02, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 02, जशपुर से 05, बस्तर से 05, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 06, कांकेर से 04, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 03, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

 

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज संक्रमितों की संख्या 100 से कम, इस जिले में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मिलें, देखे जिलेवार आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज संक्रमितों की संख्या 100 से कम, इस जिले में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मिलें, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर: राज्य में आज शाम तक 65 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 7 जशपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 10 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 1, बलौदाबाजार 2, बलरामपुर 3, बस्तर 4, बेमेतरा 0, बीजापुर 3, बिलासपुर 5, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 1, दुर्ग 5, गरियाबंद 1, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 4, जशपुर 7, कबीरधाम 0, कांकेर 4, कोंडागांव 0, कोरबा 3, कोरिया 2, महासमुंद 1, मुंगेली 0, नारायणपुर 0, रायगढ़ 4, रायपुर 6, राजनांदगांव 2, सुकमा 6, सूरजपुर 0, और सरगुजा 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

 अदालत ने अश्लील फिल्मों के मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तारी से दिया अंतरिम संरक्षण

अदालत ने अश्लील फिल्मों के मामले में राज कुंद्रा को गिरफ्तारी से दिया अंतरिम संरक्षण

मुंबई। बंबई हाईकोर्ट ने कारोबारी राज कुंद्रा को 2020 में शहर की पुलिस द्वारा दर्ज अश्लील फिल्मों के रैकेट से संबंधित मामले में गिरफ्तारी से बुधवार को अंतरिम संरक्षण दिया। जस्टिस एस के शिंदे की एकल पीठ ने कुंद्रा द्वारा गिरफ्तारी से पूर्व जमानत के अनुरोध संबंधी याचिका पर पुलिस को 25 अगस्त तक जवाब देने का निर्देश दिया है। जस्टिस शिंदे ने कहा, तब तक गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण दिया जाता है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति, कुंद्रा कुछ मोबाइल ऐप्लिकेशनों पर अश्लील क्लिपों के निर्माण एवं वितरण से जुड़े दूसरे मामले में जुलाई में गिरफ्तार किए जाने के बाद से फिलहाल जेल में बंद हैं। उन्होंने 2020 के मामले के सिलसिले में पिछले हफ्ते अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी जब एक सत्र अदालत ने गिरफ्तारी से पूर्व जमानत देने संबंधी उनकी याचिका खारिज कर दी थी। कुंद्रा ने अपनी याचिका में दावा किया है कि मामले में अन्य आरोपी को जमानत मिल चुकी है और इसलिए उन्हें भी जमानत मिलनी चाहिए। हाईकोर्ट में बुधवार को याचिका का विरोध करते हुए अतिरिक्त लोक अभियोजक प्रजाक्ता शिंदे ने दलील दी कि मामले में कुंद्रा की भूमिका मामले में अन्य आरोपी से अलग है। उन्होंने आवेदन के बारे में और निर्देश प्राप्त करने के लिए समय मांगा। जस्टिस शिंद ने उन्हें समय देते हुए कुंद्रा को गिरफ्तारी से अगली सुनवाई तक यानी 25 अगस्त तक के लिए संरक्षण देने का निर्देश दिया।
 मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़, एमपी और महाराष्ट्र समेत देश के इन हिस्सों में होगी तेज बारिश

मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़, एमपी और महाराष्ट्र समेत देश के इन हिस्सों में होगी तेज बारिश

नई दिल्ली : मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 18 से 21 के बीच अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, देश के कई अन्य राज्यों में इनदिनों झमाझम बारिश हो रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बुधवार को तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए आइएमडी ने यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। वेदर डॉट कॉम के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक महाराष्ट्र के विदर्भ-और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

इसके साथ ही दक्षिण बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश
बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात के कारण 18 अगस्त के बाद राजधानी भोपाल सहित जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर के जिलों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। वहीं 19 अगस्त यानी गुरुवार के बाद इंदौर सहित प्रदेश भर में मानसून की गतिविधियों में तेजी आएगी और बारिश होगी। इसके अलावा बिहार एवं झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

बिहार के इन हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर तक बारिश का पूर्वानुमान
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद आदि क्षेत्रों में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। हल्के से मध्यम स्तर तक बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, दक्षिण बिहार के कई जिलों में बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

हिमाचल में भारी बारिश का जारी हुआ अलर्ट
भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में नदियां उफान पर हैं। हिमाचल प्रदेश में 23 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो दिन तक भारी बारिश और तूफान चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 19 अगस्त के लिए मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में बारिश-अंधड़ का अलर्ट जारी किया है।
 देश को मिल सकती हैं पहली महिला सीजेआई, सरकार को भेजी गई 9 नामों की सिफारिश में 3 महिला जज भी शामिल

देश को मिल सकती हैं पहली महिला सीजेआई, सरकार को भेजी गई 9 नामों की सिफारिश में 3 महिला जज भी शामिल

नई दिल्ली। भारत में प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक के पद को महिलाएं सुशोभित कर चुकी हैं। अब भारत को पहली महिला चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया मिलने की भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने जिन नौ जजों की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी है, उसमें तीन महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। हालांकि, भारत को पहली महिला जीफ जस्टिस के लिए 2027 तक का इंतजार करना होगा।

नौ जजों की होनी है सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति
पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई के नवंबर 2019 में सेवानिवृत्त हो जाने के बाद से कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को नियुक्ति के लिए एक भी नाम की सिफारिश नहीं भेजी थी। न्यायमूर्ति नरीमन के 12 अगस्त को बाहर होने के बाद से सुप्रीम कोर्ट में नौ जजों की जगह खाली थी, लेकिन 18 अगस्त यानी आज न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा भी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके बाद 10 लोगों की जगह सुप्रीम कोर्ट में खाली हो जाएगी।  

नौ नाम में तीन महिला जज 
कॉलेजियम की ओर से जो नाम केंद्र सरकार को नियुक्ति के लिए भेजे गए हैं, उसमें कर्नाटक हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना का नाम शामिल है, जो पदोन्नत होकर देश की पहली महिला सीजेआई बन सकती हैं। इसके अलावा तेलंगाना हाईकोर्ट की हिमा कोहली व गुजरात हाईकोर्ट की बेला त्रिवेदी के नाम की सिफारिश भी कॉलेजियम ने की। इन तीन महिला जज के अलावा कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस अभय श्रीनिवास, गुजरात के विक्रम नाथ, सिक्किम के जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, केरल के सीटी रविकुमार व एमएम सुंदरेश भी शामिल हैं। 

अभी सुप्रीम कोर्ट में है सिर्फ एक महिला जज
सुप्रीम कोर्ट में हाल-फिलहाल सिर्फ एक महिला जज हैं। इनका नाम है जस्टिस इंदिरा बनर्जी लेकिन, जस्टिस बनर्जी अगले साल 2022 सितंबर में सेवानिवृत्त हो जाएंगी। बता दें अभी तक सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ आठ महिला जजों की ही नियुक्ति हुई है। अगर केंद्र सरकार कॉलेजियम की सभी सिफारिशों को मान लेता है तो सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 33 हो जाएगी। केंद्र सरकार कॉलेजियम की ओर से भेजी गई सिफारिशों को समीक्षा के लिए वापस भेज सकता है, लेकिन अगर कॉलेजियम दोबारा उन नामों की संतुति करता है तो केंद्र सरकार को इसको मानना अनिवार्य होगा। 
 
कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में आज कल से कम मिले मरीज, 156 हुए स्वस्थ, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में आज कल से कम मिले मरीज, 156 हुए स्वस्थ, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 56 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 09 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 156 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1037 है | आज प्रदेश में 38926 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 07, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 02, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 01, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 09, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 01, जशपुर से 05, बस्तर से 07, कोंडागांव से 02, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 03, कांकेर से 05, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है |

देश में पिछले 24 घंटों में 88 लाख 13 हजार से अधिक टीके लगाए गये, भारत ने एक नया रिकॉर्ड बनाया

देश में पिछले 24 घंटों में 88 लाख 13 हजार से अधिक टीके लगाए गये, भारत ने एक नया रिकॉर्ड बनाया

नई दिल्ली: देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत पिछले 24 घंटों में भारत ने टीके की 88.13 लाख से अधिक खुराकें लगाईं। हमारे अभियान के शुरू होने के बाद से एक दिन में ये सबसे ज्यादा टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही कोविड-19 टीकाकरण कवरेज कल 55 करोड़ के पड़ाव पर पहुंच गया। आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 62,12,108 सत्रों के जरिये टीके की कुल 55,47,30,609 खुराकें लगाई गईं।
सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है। भारत में रिकवरी दर 97.51 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।


महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,14,48,754 मरीज कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 36,830 मरीज स्वस्थ हुये हैं। 154 दिनों में भारत में दैनिक नये मामलों में सबसे कम (25,166) मामले दर्ज किये गये।


लगातार 51 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।


भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3,69,846 दर्ज की गई है, जो 146 दिनों में सबसे कम है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.15 प्रतिशत रह गये हैं, जो मार्च 2020 के बाद देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सबसे कम है।


देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 15,63,985 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 49.66 करोड़ से अधिक जांचें की गईं हैं।


एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.98 प्रतिशत है, जो पिछले 53 दिनों में तीन प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर भी 1.61 प्रतिशत रही, जो पिछले 22 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 71 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।