BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर : अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश, पास में मिला 8 पन्नों का सुसाइड नोट

बड़ी खबर : अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का फांसी के फंदे पर लटकती मिली लाश, पास में मिला 8 पन्नों का सुसाइड नोट

प्रयागराजअखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का सोमवार शाम बाघंबरी मठ में निधन हो गया। पुलिस के अनुसार महंत नरेंद्र गिरि ने मठ के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है । बताया जा रहा है कि महंत नरेंद्र गिरि पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे। हालांकि उनके अनुयायी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 

पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो एक शिष्य ने बताया कि दोपहर 12 बजे गुरुजी सभी शिष्यों के पास पंगत में थे। इसके बाद वह अपने आश्रम में गए। वहां से कुछ कागज लिए। कहा कि अतिथि गृह में कोई मिलने आ रहा है। उन्हें कॉल करके कोई परेशान नहीं करेगा। दोपहर में शिष्यों को लगा कि वह आराम कर रहे हैं लेकिन पांच बजे शाम को जब मंदिर जाने के लिए भी नहीं निकले तो खलबली मची। फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा था।

शिष्यों ने दरवाजा खटखटाया। बाहर से एसी बंद कर दिया लेकिन फिर भी नहीं निकले तो धक्का देकर दरवाजा खोल दिया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर शिष्य चीख उठे। थोड़ी ही देर में वहां सन्नाटा छा गया। बड़े और छोटे सभी शिष्य पहुंच गए। सबसे पहले पुलिस के एक बड़े अधिकारी को कॉल करके जानकारी दी गई। इसके बाद लगभग साढ़े पांच बजे जार्जटाउन इंस्पेक्टर महेश सिंह को आत्महत्या की सूचना मिली।

पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर फांसी पर लटके महंत नरेंद्र गिरि का शव फंदा काटकर नीचे उतारा जा चुका था। वहीं पास में एक डिब्बे में सल्फास की गोलियां रखी थीं लेकिन उसे खोला नहीं गया था। पास में ही आठ पन्ने का सुसाइड नोट था। इसकी जानकारी मिलते ही आईजी केपी सिंह, डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी और डीएम संजय खत्री समेत सभी अफसर पहुंच गए और विधिक कार्रवाई शुरू की। वहीं, बबलू नाम के एक शिष्य ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले ही गेहूं में रखने के लिए गुरुजी ने सल्फास की गोलियां मंगाई थी।

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना मरीज, आज हुई इतने नए मरीजों की हुई पहचान, 2 मरीजों की हुई मौत

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना मरीज, आज हुई इतने नए मरीजों की हुई पहचान, 2 मरीजों की हुई मौत

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 38 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे दुर्ग से सर्वाधिक 08 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 43 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 297 है | आज प्रदेश में 23243 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 08, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 05, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 04, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 03, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

 किसानों और आम लोगों को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात : बिजली और पानी के बिल किए माफ

किसानों और आम लोगों को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात : बिजली और पानी के बिल किए माफ

चंडीगढ़. पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने पदभार संभालने के बाद किसानों और आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. चन्नी ने शपथ ग्रहण करने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम किसानों के पानी और बिजली के बिल माफ करेंगे.’ पंजाब के सीएम ने कहा, ‘पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है. हम केंद्र से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील करते हैं. अगर ये तीनों कानून वापस नहीं लिए गए तो किसानी खत्म हो जाएगी और पंजाब के हर परिवार पर फर्क पड़ेगा.’  उन्होंने इसके साथ ही कि किसानों पर अगर किसी तरह की आंच आई तो वह अपनी गर्दन पेश कर देंगे.

चंडीगढ़ में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चन्नी भावुक हो गए. उन्होंने खुद के गरीब परिवार में पैदा होने का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं. उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस ने एक आम आदमी को मुख्यमंत्री बना दिया है.’ उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीम है. सीएम या एमएलए सुप्रीम नहीं है.’ उन्होंने कहा कि सरकार कांग्रेस की विचारधारा पर चलेगी, जो सबको साथ लेकर चलने की है. उन्होंने कहा कि जाति या संप्रदाय के नाम पर कोई तोड़ नहीं सकता. उन्होंने कहा, ‘पंजाब की एकता, अखंडता और भाईचारा को कायम रखना है. हम सबको मिलकर रहना है. पंजाब को आगे बढ़ाना है.’

चन्नी ने यह भी कहा कि रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सभी मुद्दों का समाधान होगा. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की ओर से तय 18 सूत्री कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि वह राज्य के लोगों का भरोसा दिलाते हैं कि आने वाले दिनों में सभी मसलों का हल होगा. नवनियुक्त सीएम ने कहा, ‘मैं पंजाब के आम लोगों की आवाज बनूंगा. कैप्टन अमरिंदर सिंह पर चन्नी ने कहा ‘वह हमारे नेता हैं. उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार के अधूरे काम हम पूरे करेंगे.’

AAP से मुद्दा छीनने की कोशिश!
चन्नी ने कहा, ‘राहुल गांधी एक क्रांतिकारी नेता हैं. मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस, कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब के लोगों का शुक्रगुजार हूं.’ चन्नी ने कहा, ‘मैं खुद एक रिक्शा चालक रहा हूं… मैं किसी को भी कृषि क्षेत्र को चोट नहीं पहुंचाने दूंगा… मैं केंद्र से काले कानूनों को निरस्त करने की अपील करूंगा. मैं किसानों के संघर्ष का पूरा समर्थन करता हूं.’

गौरतलब है कि राज्य में विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया था कि अगर वह आगामी चुनावों के बाद सरकार में आई तो फ्री बिजली और पानी का इंतजाम करेगी. ऐसे में कांग्रेस सरकार की कोशिश है कि वह अपने विपक्षियों को जनता के बीच कोई खास मौका ना दे.
कोरोना अपडेट : प्रदेश के इन तीन जिलों के मिले सर्वाधिक मरीज, प्रदेश में आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इन तीन जिलों के मिले सर्वाधिक मरीज, प्रदेश में आज इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 28 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 03-03 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 41 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 304 है | आज प्रदेश में 17176 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 00, राजनांदगांव से 01, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 00, कोरबा से 00, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

भारतीय रेलवे ने इन 15 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, देखें सूची

भारतीय रेलवे ने इन 15 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, देखें सूची

नई दिल्ली भारतीय रेलवे के पश्चिम रेलवे जोन ने यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर कई विशेष ट्रेनों के ठहराव समय में बदलाव करने का फैसला किया है। साथ ही, पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 7 जोड़ी त्योहार स्पेंशल ट्रेनों के फेरों को अगली सूचना तक बढ़ाया है। पश्चिम रेलवे ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमीत ठाकुर के मुताबिक, ट्रेन संख्या 09012 अहमदाबाद-मुंबई गुजरात एक्सप्रेस एसएफ स्पेशल का समय 20 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा से संशोधित किया गया है। ट्रेन अब अहमदाबाद से 07.00 बजे के बजाय 07.05 बजे प्रस्थान करेगी और 15.55 बजे के बजाय 16.00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 09210 पुरी-वलसाड स्पेशल के समय को 19 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा से बदलाव किया गया है। ट्रेन अब सूरत स्टेशन पर 10.47/10.52 बजे के बजाय 10.57/11.02 बजे पहुंचेगी और खुलेगी और 12.00 बजे के बजाय 12.10 बजे वलसाड पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 06588 बीकानेर-यशवंतपुर स्पेशल के समय को 21 सितम्बर से शुरू बदलाव किया गया है। ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12.26/12.28 बजे के बजाय 12.32/12.34 बजे और बोईसर स्टेशन पर 13.07/13.09 बजे के बजाय 13.12/13.14 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 04806 बाड़मार-यशवंतपुर स्पेशल के समय में 23 सितम्बर से शुरू होने वाली यात्रा को संशोधित किया गया है। ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12.26/12.28 बजे के बजाय 12.32/12.34 बजे पहुंचेगी/प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 09028 जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का समय 20 सितम्बर से शुरू वाली ट्रेन का समय बदलाव है। ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12.26/12.28 बजे के बजाय 12.32/12.34 बजे और बोरीवली स्टेशन पर 14.00/14.03 बजे के बजाय 14.05/14.08 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 02930 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का समय 25 सितम्बर से यात्रा में बदलाव किया गया है। ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12.26/12.28 बजे के बजाय 12.32/12.34 बजे और बोरीवली स्टेशन पर 14.00/14.03 बजे के बजाय 14.05/14.08 बजे पहुंचेगी और 14.50 बजे के बजाय 15.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 02950 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल के समय में भी बदलाव किया गया है। 23 सितम्बर से शुरू होने वाली ट्रेन अब नए टाइम पर चलेगी। ट्रेन अब वापी स्टेशन पर 12.37/12.39 बजे के बजाय 12.40/12.42 बजे पहुंचेगी और प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 04672 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल का समय भी बदला है। 21 सितम्बर से शुरू होने वाली यात्रा में संशोधन किया गया है। ट्रेन अब 16.00 बजे के बजाय 16.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
7 जोड़ी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े
पश्चिम रेलवे ने सात जोड़ी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया है। ट्रेन नंबर 02989 दादर-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल को 30 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा. 02990 अजमेर-दादर सुपरफास्ट स्पेशल को 29 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 09707 बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर स्पेशल को 2 जुलाई 2022 तक और 09708 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 30 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 02474 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल को 28 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा. वहीं ट्रेन संख्या 02473 बीकानेर-बांद्रा टर्मिन सुपरफास्ट स्पेशल को 27 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।
ट्रेन नंबर 02490 दादर-बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल को 29 जून 2022 तक और 02489 बीकानेर-दादर सुपरफास्ट स्पेशल को 28 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 04818 दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट स्पेशल को 1 जुलाई 2022 तक और 04817 को भरत की कोठी-दादर सुपरफास्ट स्पेशल को 30 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा।
ट्रेन नंबर 02940 जयपुर-पुणे सुपरफास्ट स्पेशल को 28 जून 2022 तक जबकि 02939 पुणे-जयपुर सुरपफास्ट ट्रेन संख्या 09601 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल को 25 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 09602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर स्पेशल को 27 जून 2022 तक बढ़ाया जाएगा। ट्रेन नंबर 02989, 09707, 02474, 02490 एवं 04818 की बुकिंग 20 सितम्बर से शुरू होगी।

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के इस जिले में अचानक बढ़े कोरोना के मरीज, प्रदेश में आज कुल इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के इस जिले में अचानक बढ़े कोरोना के मरीज, प्रदेश में आज कुल इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 28 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे राजनांदगांव से सर्वाधिक 07 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 42 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 332 है | आज प्रदेश में 23081 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 07, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 03, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 00, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 02, बस्तर से 00, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 01, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है |

बड़ी खबर : कोरोना के तीसरी लहर के चलते देश में फिर लगेगा लॉकडाउन ?, केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी किया दिशा-निर्देश

बड़ी खबर : कोरोना के तीसरी लहर के चलते देश में फिर लगेगा लॉकडाउन ?, केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी किया दिशा-निर्देश

नई दिल्ली | चिकित्सा विशेषज्ञों ने त्यौहारी सीजन में लापरवाही के चलते कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका जताई है। विशेषज्ञों ने त्यौहारों में जमावड़ों पर रोक लगाने को लेकर सख्त कदम उठाए जाने का सुझाव भी दिया है। इस बीच केंद्र सरकार ने शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना की स्थितियों का गहन विश्लेषण करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी सुझाव दिया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना चाहिए और जरूरी दवाओं का स्टाक करना चाहिए।

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 प्रबंधन और प्रतिक्रिया रणनीति की समीक्षा की। गौबा ने राज्यों से कहा कि किसी तरह की लापरवाही को कोई जगह नहीं दी जा सकती है। कोरोना की चुनौतियों को देखते हुए राज्य सरकार को अस्पतालों में मानव संसाधन को बढ़ाना चाहिए। गौबा ने राज्यों से त्यौहारी सीजन में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी। उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सख्त कदमों को उठाने के भी निर्देश दिए।
दुनिया के उन देशों का उदाहरण देते हुए जिन्होंने कोरोना की कई लहरों को देखा है, राजीव गौबा ने देश के कुछ हिस्सों में उच्च पाजिटिविटी रेट पर चिंता जताई। उन्होंने राज्य सरकारों को सलाह दी कि वे स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार करें और जरूरी दवाओं का स्टाक करें। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 11 राज्यों में सीरोटाइप- II डेंगू  की उभरती चुनौती पर प्रकाश डाला जो बीमारी के अन्य वैरिएंट की तुलना में अधिक जटिलताओं से जुड़ा है।
केंद्र सरकार ने राज्यों को मामलों का शीघ्र पता लगाने, बुखार हेल्पलाइन का संचालन करने, जांच किटों और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक करने को कहा। राज्यों से त्वरित जांच के लिए क्वकि रिएक्शन टीमों की तैनाती जैसे कदम उठाने को भी कहा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बुखार के मामलों का सर्वेक्षण, संपर्क ट्रेसिंग, वेक्टर नियंत्रण, रक्त और प्लेटलेट्स का पर्याप्त भंडार को बनाए रखने के लिए ब्लड बैंकों को सचेत करने का भी सुझाव दिया।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि 15 राज्यों के 70 जिले चिंता का विषय हैं क्योंकि इनमें से 34 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10 फीसद से ज्यादा है। यही नहीं इन राज्यों के 36 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5-10 फीसद के दायरे में है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आने वाले त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों से सभी आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही भीड़भाड़ वाले बंद स्थानों से बचने के लिए प्रभावी कदम उठाने का भी सुझाव दिया।
दरअसल विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारों के सीजन में जमावड़ों में लोगों की ओर से कोविड प्रोटोकाल के पालन में लापरवाही कोरोना के बढऩे महत्वपूर्ण कारक साबित हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो तीसरी लहर के संबंध में कोरोना का नया वैरिएंट घातक साबित हो सकता है क्योंकि त्योहारों के सीजन में लोगों की भीड़ में इसके तेजी से फैलने की आशंका होगी। विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि तीसरी लहर को लेकर सबसे बड़ा खतरा त्यौहारों के सीजन में ही होगा।
 
रिकॉर्ड टीकाकरण देख एक पार्टी को आया बुखार : नरेंद्र मोदी

रिकॉर्ड टीकाकरण देख एक पार्टी को आया बुखार : नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गोवा के स्वास्थ्यकर्मीगोवा के कोरोना योद्धा और फ्रंटलाइन वर्क्स के साथ संवाद किया। इसके अलावा टीकाकरण के लाभार्थियों से भी चर्चा की। दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा। पीएम मोदी ने कहा कि शुक्रवार (17 सितंबर) को रिकॉर्ड टीकाकरण होने से एक पार्टी को बुखार आ गया है। अब इस राजनीतिक बुखार का इलाज क्या है? पीएम ने कहा कि पार्टी के नेता ज्यादा वैक्सीनेशन होने पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि शुक्रावर को 2.5 करोड़ टीकाकरण हुआ, जन्मदिन आएंगे जाएंगे लेकिन कल यानी 17 सितंबर का दिन मेरे लिए खास और भावुक करने वाला था। 

संक्रमण कम होने से पर्यटकों की बढ़ेगी संख्या : पीएम
पीएम मोदी ने इस दौरान गोवा के विकास के लिए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को भी धन्यवाद दिया। गोवा विकास के कई कामों में आगे है। गोवा के हर घर में आज बिजली पानी पहुंच रहा है। गोवा के ग्रामीण इलाकों में भी आज घर-घर जल पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में गोवा की अहम भूमिका है। संक्रमण कम होने से पर्यटकों की संख्या बढ़ने वाली है। हालांकि, उन्होंने कहा कि संक्रमण कम हुआ, लेकिन इसे अभी हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। कोविड विहेवियर का पालन करना हमें जरूरी है। इस कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और कोरोना वारियर्स शामिल हैं। 

कोरोना अपडेट : प्रदेश के 14 जिलों में आज नहीं मिले एक भी कोरोना मरीज, प्रदेश में आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : प्रदेश के 14 जिलों में आज नहीं मिले एक भी कोरोना मरीज, प्रदेश में आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 26 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे कोरिया से सर्वाधिक 04 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 31 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 1 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 346 है | आज प्रदेश में 22544 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 00, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 03, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 02, रायगढ़ से 00, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 02, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 04, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 01, कोंडागांव से 0, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 01, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 03, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

बड़ी खबर : पेट्रोल और डीजल को GST में शामिल करने को लेकर आया बड़ा फैसला, GST काउंसिल की बैठक हुई समाप्त

बड़ी खबर : पेट्रोल और डीजल को GST में शामिल करने को लेकर आया बड़ा फैसला, GST काउंसिल की बैठक हुई समाप्त

नई दिल्ली | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में जीएसटी काउंसिल की 45वीं बैठक के नतीजे आ गए हैं। बैठक में पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की उम्मीद थी। हालांकि, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी काउंसिल को लगा कि यह पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकतर राज्य इस विचार से सहमत हैं। मतलब ये कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक झटका है।

हालांकि, तेल विपणन कंपनियों को डीजल में मिलाने के लिए आपूर्ति की जाने वाली बायोडीजल पर जीएसटी दर को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। अब देखना अहम होगा कि तेल कंपनियां क्या ग्राहकों को इस छूट का फायदा देती हैं कि नहीं। आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। इस वजह से आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल के जीएसटी दायरे में लाने की उम्मीद की जा रही थी।


केरल, महाराष्ट्र का विरोध: इससे पहले राज्यों की ओर से पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया। केरल के वित्त मंत्री के एन बालागोपाल ने कहा कि अगर पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने को लेकर कोई कदम उठाया जाता है, राज्य उसका पुरजोर विरोध करेगा। बालागोपाल के मुताबिक इस कदम से राज्य के राजस्व संग्रह पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। वहीं, महाराष्ट्र ने भी ऐसे किसी प्रस्ताव के विरोध का ऐलान किया है।

कोरोना दवाओं पर छूट बरकरार: मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि कोरोना से जुड़ी दवाओं पर जीएसटी छूट जारी रहेगी। ये छूट 31 दिसंबर 2021 तक के लिए है। वहीं, जीवन-रक्षक दवाओं पर भी जीएसटी छूट का फैसला लिया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि ज़ोल्गेन्स्मा और विल्टेप्सो दवाओं पर जीएसटी छूट दी गई है। ये दोनों बेहद जरूरी दवाएं हैं जिनकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपए है। इसलिए जीएसटी काउंसिल ने इन 2 दवाओं के लिए जीएसटी से छूट देने का फैसला किया है। वहीं, मेडिकल इक्विपमेंट्स पर जीएसटी छूट नहीं दी गई है।

विशेष विकलांग व्यक्तियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले वाहनों के लिए रेट्रो फिटमेंट किट पर जीएसटी दरों को भी घटाकर 5% कर दिया गया है। वहीं, फूड डिलिवरी ऐप्स को जीएसटी दायरे में लाए जाने को लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है। आपको बता दें कि देश में कोरोना महामारी के प्रकोप के बाद काउंसिल की पहली फिजिकल बैठक थी। कोरोना काल में अब तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हो रही थी।

 

 जीएसटी के दायरे में आ सकते हैं पेट्रोल-डीजल, शुरू हुई परिषद की बैठक

जीएसटी के दायरे में आ सकते हैं पेट्रोल-डीजल, शुरू हुई परिषद की बैठक

लखनऊ। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक लखनऊ में शुरू हो गई है। इसमें चार दर्जन से अधिक वस्तुओं पर टैक्स दर की समीक्षा हो सकती है। इसमें कोविड-19 से संबंधित 11 दवाओं पर टैक्स छूट को 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाने का फैसला भी हो सकता है।

इस बैठक में पेट्रोल और डीजल, प्राकृतिक गैस और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (विमान ईंधन) को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार हो सकता है। बैठक में राज्यों के राजस्व नुकसान पर मुआवजे पर भी चर्चा हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में जीएसटी परिषद से जुड़ी सभी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कॉमन इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल भी लॉन्च हो सकता है। 

साथ ही परिषद जोमैटो और स्विगी जैसे ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप को रेस्टोरेंट मानते हुए उनके डिलीवरी पर 5 फीसदी जीएसटी लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है। वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों एवं केंद्र सरकार व राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल होंगे।

जीएसटी के दायरे में आ सकते हैं पेट्रोल-डीजल
एक या एक से अधिक पेट्रोलियम पदार्थों- पेट्रोल, डीजल, प्राकृतिक गैस और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (विमान ईंधन) को जीएसटी के दायरे में लाया जा सकता है। केरल हाईकोर्ट की ओर से पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाए जाने के निर्देश के बाद जीएसटी काउंसिल के समक्ष यह मामला 17 सितंबर को लाया जाएगा। जीएसटी काउंसिल ने अभी तक उस तारीख की घोषणा नहीं की है जब से पेट्रोलियम पदार्थों पर जीएसटी लागू होगा। 

नाम न लेने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि राजस्व को देखते हुए जीएसएटी काउंसिल के उच्च अधिकारी पेट्रोलियम पदार्थों पर एक समान जीएसटी लगाने को तैयार नहीं हैं। दरअसल, वित्तीय वर्ष 2019-20 में पेट्रोलियम पदार्थों से राज्य व केंद्र सरकार को 5.55 लाख करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इसमें पेट्रोल व डीजल से ही सबसे ज्यादा राजस्व सरकारों को मिला। एक समान जीएसटी से पेट्रोल व डीजल के दामों में भारी कमी आएगी। पेट्रोल पर केंद्र सरकार 32 फीसदी तो राज्य सरकार 23.07 फीसदी टैक्स ले रही है। वहीं डीजल पर केंद्र 35 तो राज्य सरकारें 14 फीसदी से ज्यादा का टैक्स वसूल कर रही हैं। 

कोरोना उपचार से जुड़ी दवाइयों पर भी मिल सकती है राहत
इतना ही नहीं, बैठक में कोरोना उपचार से जुड़े उपकरणों व दवाइयों पर भी टैक्स से रियायत भी दी जा सकती है। इससे जीएसटी परिषद की 44वीं बैठक 12 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी। इसमें 30 सितंबर 2021 तक कोरोना वायरस में काम आने वाले उपकरणों और दवाओं पर जीएसटी की दरें घटाई गई थीं। तब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीके पर पांच फीसदी की कर दर को कायम रखने पर सहमति बनी थी। 

एम्बुलेंस पर जीएसटी की दर को 28 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी किया गया था। टेम्परेचर चेकिंग इक्विपमेंट्स के लिए जीएसटी की दर पांच फीसदी की गई। दवाओं की बात करें, तो Anti-coagulants like Heparin और रेमडेसिविर की दर 12 फीसदी से पांच फीसदी हो गई है। इतना ही नहीं, 44वीं बैठक में ब्लैक फंगस के इलाज में काम आने वाली Amphotericin B दवा पर जीएसटी की दर शून्य की गई थी। Tocilizumab पर भी सरकार ने कर की दर शून्य की थी। जबकि पहले इन पर पांच फीसदी टैक्स लगता था।

लॉन्च हो सकता है कॉमन इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल 
लखनऊ में होने वाली अगली बैठक में जीएसटी से जुड़ी सभी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कॉमन इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल लॉन्च हो सकता है। इसके बाद जीएसटी पंजीकरण, कर भुगतान, रिटर्न भरने, गणना और आईजीएसटी सेटलमेंट का काम एक ही पोर्टल के जरिये किया जा सकेगा। इसके अलावा मौजूदा जीएसटी ग्राहकों को आधार सत्यापन की सुविधा भी दी जा सकती है। 

राज्यों के राजस्व नुकसान पर मुआवजे पर हो सकती है चर्चा 
इस बैठक में राज्यों के राजस्व नुकसान पर मुआवजे पर भी चर्चा हो सकती है। मालूम हो कि सरकार का माल एवं सेवा (जीएसटी) संग्रह अगस्त 2021 में 1,12,020 करोड़ रुपये रहा है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि अगस्त में 1,12,020 करोड़ रुपये के कुल जीएसटी संग्रह में सकल जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) की हिस्सेदारी 20,522 करोड़ रुपये रही, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) की हिस्सेदारी 26,605 करोड़ रुपये रही, एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) की हिस्सेदारी 56,247 करोड़ रुपये और सेस (Cess) की हिस्सेदारी 8,646 करोड़ रुपये रही।
 
कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में मिले सर्वाधिक, आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में मिले सर्वाधिक, आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 31 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे कोंडागांव से सर्वाधिक 11 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 29 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 0 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 352 है | आज प्रदेश में 27446 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 00, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 04, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 01, रायगढ़ से 03, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 00, बस्तर से 00, कोंडागांव से 11, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 01, कांकेर से 00, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |


 

   लव मैरिज को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : ‘माला पहनने से शादी नहीं हो जाती, विधि-विधान से 7 फेरे लेना जरूरी’

लव मैरिज को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : ‘माला पहनने से शादी नहीं हो जाती, विधि-विधान से 7 फेरे लेना जरूरी’

लव मैरिज को लेकर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) हाई कोर्ट (High Court) ने बड़ा फैसला सुनाया है. ग्वालियर खंडपीठ ने कहा कि सिर्फ माला पहनने से शादी नहीं हो जाती.उसके लिए पूरे विधि-विधान के साथ अग्नि के 7 फेरे लेने जरूरी हैं. हाई कोर्ट ने यह टिप्पणी आर्य समाज मंदिर में शादी करने का दावा कर रहे मुरैना के कपल की सुनवाई के दौरान की. कपल ने शादी के बाद हाई कोर्ट से सुरक्षा मांगी थी.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इस याचिका को खारिज किया जाता है. क्योंकि, इसमें एक भी ऐसा साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे पता चले कि प्रेमी-प्रेमिका को धमकी मिली है या वे पुलिस के पास गए. गौरतलब है कि मुरैना निवासी 23 साल के लड़के ने 21 साल की लड़की के साथ 16 अगस्त को ग्वालियर के लोहा मंडी किलागेट स्थित आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की.

आर्य समाज ने इस मैरिज का सर्टिफिकेट भी दिया. इसके बाद दोनों ने हाई कोर्ट में अपनी सुरक्षा को लेकर एक याचिका दायर की थी. इस दौरान याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि दोनों ने लव मैरिज की है. दोनों के परिजन झूठी शिकायतें कर रहे हैं, जिन पर कार्रवाई न की जाए. वैवाहिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए उनको सुरक्षा प्रदान की जाए. उनकी जान को लोगों से खतरा है.

कोर्ट ने सुनवाई के बाद खारिज की याचिका
शासकीय अधिवक्ता दीपक खोत ने इस याचिका का विरोध किया. उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने इसके लिए किसी भी थाने में आवेदन नहीं दिया है. उन्हें किससे खतरा है, किसने धमकी दी है, कौन परेशान कर रहा है? नहीं बताया है. सीधे कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है, इसलिए यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं लगती. पूरी सुनवाई के बाद कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी.
 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की 5 बजे होगी अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस : हो सकता है बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की 5 बजे होगी अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस : हो सकता है बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार शाम 5 बजे अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेट्रोल को जीएसटी में लाने जैसे मामलों की जानकारी दे सकती है. इसके अलावा बैड बैंक को लेकर कैबिनेट में हुए फैसलों की विस्तार से जानकारी भी वित्त मंत्री दे सकती है. 

आपको बता दें कि 17 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक होने वाली है. इसीलिए आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस को अहम माना जा रहा है. यह एक ऐसा कदम होगा जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों को राजस्व के मोर्चे पर जबर्दस्त 'समझौताÓ करना होगा.

17 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले वित्त मंत्री पेट्रोल और डीज़ल को जीएसटी में लाने के मामलों की जानकारी दे सकती है. इसके अलावा बैड बैंक को लेकर कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी भी वित्त मंत्री दे सकती है. आपको बता दें कि कैबिनेट ने एनपीए के समाधान के तहत राष्ट्रीय संपत्ति पुनर्गठन कंपनी (एनएआरसीएल) द्वारा जारी सिक्योरिटी रिसीट्स पर सरकारी गारंटी देने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है.
 
भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने सरकार की गारंटी लगभग 31,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया है. आईबीए को 'बैड बैंकÓ स्थापित करने का काम सौंपा गया है.

प्रस्तावित बैड बैंक या एनएआरसीएल लोन के लिए सहमत मूल्य का 15 फीसदी नकद में भुगतान करेगा और बाकी 85 फीसदी सरकार की गारंटी वाली सिक्योरिटी रिसीट्स में होगा.

पिछले महीने आईबीए ने 6,000 करोड़ रुपये के एनएआरसीएल की स्थापना के लिए लाइसेंस हासिल करने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक के पास आवेदन दिया था .सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल की मंजूरी जरूरी थी क्योंकि एनएआरसीएल द्वारा जारी सिक्योरिटी रिसीट्स के लिए सॉवरेन गारंटी दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल की मंजूरी से बैड बैंक चालू करने का रास्ता साफ होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल के बजट में बैड बैंक की स्थापना को लेकर घोषणा की थी.
 मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़, दिल्ली, यूपी सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी...

मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़, दिल्ली, यूपी सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी...

नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में अगले तीन से पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि ओडिशा के समुद्री तट पर पैदा हुए डिप्रेशन की वजह से भारत के 13 राज्यों में बारिश होने का अनुमान है। उसने कहा है कि दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र का उत्तर-मध्य हिस्सा और उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बुधवार रात से हल्की से मध्यम बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। आईएमडी ने कहा कि शहर में मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तर पूर्व भारत, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश संभव है।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान
छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। प्रदेश के बिलासपुर, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर और मुंगेली जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, राजनंदगांव, दुर्ग और कबीरधाम समेत सात जिलों में बहुत ज्यादा बारिश की संभावना है।

दिल्ली में आज रात से फिर होगी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज यानि बुधवार रात से हल्की से मध्यम बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शहर में मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। ऑरेंज अलर्ट अत्यधिक खराब मौसम के लिए चेतावनी के तौर पर जारी किया जाता है।

यूपी में झूमकर बरस रहा बादल, 18 सितंबर तक बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून झूमकर बरस रहा है। प्रदेश के कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। पूर्वांचल में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक वाराणसी, जौनपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, भदोही, गाजीपुर में तेज हवा के साथ जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 18 सितंबर तक बारिश का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मानसून सक्रिय है। उत्तर प्रदेश के जिलों में जमकर बरसात हो रही है। अभी तीन दिनों तक मौसम में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।

राजस्थान में जारी हुआ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, कोटा, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर में 18 सिंतबर तक मध्यम से अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट को जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि बारिश का ये दौर 15 से 18 सिंतबर तक बना रहेगा। साथ ही बताया गया कि 16, 17, 18 को इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

गुजरात में 2-3 दिन भारी बारिश का अनुमान, रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में अगले दो-तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। सूरत, डांग, नवासरी, वलसाड, तापी और दक्षिणी गुजरात में भी खूब बारिश हुई। वहीं, राजकोट, अमरेली, भावनगर, गिर-सोमनाथ और सौराष्ट्र क्षेत्र में आने वाले केंद्रशासित प्रदेश दमन और दीव में भी बारिश का अनुमान है।

गोवा में तेज बारिश की आशंका, मछुआरों को किया गया अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने गोवा में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया गया है क्योंकि जोरदार समुद्री हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।
 
कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 20 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे दुर्ग से सर्वाधिक 05 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 41 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 0 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 350है | आज प्रदेश में 27337 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 01, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 03, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 00, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 00, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 01, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 00, कांकेर से 00, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, 
अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है |

 

 

देश में कोरोना संक्रमण में आई गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता

देश में कोरोना संक्रमण में आई गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन राहत की खबर है कि सक्रीय मरीजों की संख्या लगतार कम हो रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27,176 नए मामले सामने आए। जबकि दैनिक मौतों में कमी के साथ 284 लोगों की संक्रमण से मौत दर्ज की गई है।


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में नए संक्रमित मरीजों के साथ अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,33,16,755 हो गई। वहीं जबकि संक्रमण से 4,43,497 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि पिछले लगातार 80 दिन से कोविड-19 के रोजाना 50 हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक दिन में सक्रीय मरीजों में 11 हजार तक की कमी देखने को मिली है। इस प्रकार देश में उपचाराधीन सक्रीय मरीजों की संख्या भी कम होकर 3,51,087 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.05 प्रतिशत है। वहीं 38,012 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए। इस प्रकार मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.62 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,404 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 339 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं 37,127 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। यानी बुधवार को मंगलवार की तुलना में 1772 अधिक मामले आए हैं। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट तो 1.69 पर्सेंट ही है। यह आंकड़ा बीते 16 दिनों से 3 फीसदी से कम पर ही है। इसके अलावा वीकली पॉजिटिविटी रेट भी करीब तीन महीनों से 3 फीसदी से कम पर बना हुआ है।


केरल में 15,876 मामले
वहीं केरल में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,876 नए मामले सामने आए हैं और 129 लोगों की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 15,058 नए कोरोना के मामले सामने आए थे। इस दौरान 28,439 कोरोना के मरीज ठीक हुए थे और 99 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई थी।


ऐसे बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। दूसरी ओर देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 61,15,690 डोज लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 75,89,12,277 हो गया है।

मौसम अलर्ट : राजधानी के लिए आज यलो व कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम अलर्ट : राजधानी के लिए आज यलो व कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

नई दिल्ली। बीते दिनों लगातार भीगने के बाद मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में सूरज के कड़े तेवर रहे। हालांकि, अगले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम करवट लेगा और तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना है। विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 सितंबर से एक बार फिर तेज बारिश का संयोग बना रहा है। ऐसे में आने वाले चार दिनों के लिए बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 35.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटों के भीतर हवा में नमी का अधिकतम स्तर 98 व न्यूनतम 68 फीसदी रहा। सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 3.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

विभाग ने मंगलवार के लिए बादल छाए रहने की संभावना जताई थी। इसके विपरित सुबह से ही दिल्ली में सूरज के कड़े तेवर देखने को मिले। दिनभर सूरज की अधिक तपिश की वजह से घरों से बाहर से निकले लोग अधिक धूप होने की वजह से छांव का सहारा ढूंढते रहे। शाम को सूरज ढलने के बाद भी लोगों को उमस से राहत नहीं मिली।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में दिल्ली में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ शाम तक तेज बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने की वजह से अधिकतम तपामान में कमी आएगी और अधिकतम पारा 33 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, बृहस्पतिवार को दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट की संभावना है।

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में फटा कोरोना बम, प्रदेश में आज इतने नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 35 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे कोरबा से सर्वाधिक 06 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 39 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 371 है | आज प्रदेश में 26444 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 02, बालोद से 00, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 00, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 05, रायगढ़ से 01, कोरबा से 06, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 01, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 00, जशपुर से 02, बस्तर से 00, कोंडागांव से 00, दंतेवाड़ा से 00, सुकमा से 01, कांकेर से 04, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है |

बड़ी खबर: 470 भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ राज्य सरकार ने दाखिल की चार्जशीट

बड़ी खबर: 470 भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ राज्य सरकार ने दाखिल की चार्जशीट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 470 भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। कोर्ट में 207 मामलों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विगत चार वर्षों में सतर्कता प्रतिष्ठान द्वारा भ्रष्टाचार से जुड़े 142 मामलों में विभागीय कार्रवाई भी की गई है, जबकि 202 मामलों में अभियोजन की मंजूरी 10 मामलों में मामूली सजा सात अन्य में वसूली की गई है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि सतर्कता प्रतिष्ठान के कामकाज को ज्यादा कुशल बनाने के लिए लखनऊ, मेरठ, बरेली, आगरा, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी कानपुर में 10 सेक्टर खोले गए हैं।

विजिलेंस प्रतिष्ठान के मुताबिक राज्य सरकार ने पिछले चार साल में 1,156 जांच के आदेश दिए हैं। इनमें से 267 गहन जांच, 497 खुली, 168 गोपनीय 169 खुफिया जानकारी जुटाने जालसाजी के मामले थे, जिसमें से 55 कार्यवाही की गई।