नई दिल्ली । देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। तीसरी लहर की चेतावनी के बीच देश में दैनिक संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 39,742 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 535 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने एक बार फिर अपने यहां सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39,742 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,13,71,901 हो गई है। साथ ही 535 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,20,551 हो गई है। वहीं 39,972 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,05,43,138 हो गई है। फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,08,212 है।
वहीं देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस की 51,18,210 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 43,31,50,864 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में शनिवार को कोरोनावायरस के लिए 17,18,756 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद शनिवार तक कुल 45,62,89,567 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 156 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सुकमा से सर्वाधिक 18 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 410 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 03 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2789 है | आज प्रदेश में 33626 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 09, राजनांदगांव से 04, बालोद से 09, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 01, रायपुर से 15, धमतरी से 07, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 09, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 03, कोरबा से 07, जांजगीर- चाम्पा से 04, मुंगेली से 04, जीपीएम से 01, सरगुजा से 02, कोरिया से 02, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 02, जशपुर से 08, बस्तर से 13, कोंडागांव से 06, दंतेवाड़ा से 04, सुकमा से 18, कांकेर से 11, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 11, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।
156 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 410 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/Ht328KuL80
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 24, 2021
काबुल: अफगानिस्तान ने तालिबान पर बड़ी एयरस्ट्राइक की है। दो प्रांतों में अफगान वायु सेना के हवाई हमलों में 30 से अधिक तालिबान आतंकवादी मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए हैं। देश के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उत्तरी जज्जान प्रांत में प्रांतीय राजधानी शिबरघन के बाहरी इलाके में मुर्गब और हसन तब्बिन गांवों में युद्धक विमानों द्वारा आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के बाद 19 आतंकवादी मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, दक्षिणी हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्कर गाह के बाहरी इलाके में वायु सेना के हमले में दो गैर-अफगान आतंकवादियों सहित 14 तालिबान की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। तीन आतंकवादी वाहन, छह मोटरसाइकिल, दो बंकर और उनके हथियार और गोला-बारूद की एक बड़ी मात्रा को भी नष्ट कर दिया गया, बयान पढ़ा।
ये हवाई हमले ऐसे समय में किए गए हैं जब अफगानिस्तान में हिंसा में वृद्धि देखी जा रही है क्योंकि तालिबान ने अफगान बलों और नागरिकों के खिलाफ अपने आक्रमण को तेज कर दिया है और कुछ ही हफ्तों में विदेशी सेनाओं की पूर्ण वापसी के बाद से यहां हिंसा बढ़ गई है। तालिबान का अफगानिस्तान पर तेजी से नियंत्रण बढ़ता जा रहा है। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने कहा कि तालिबान, अब अफगानिस्तान के 419 जिला केंद्रों में से आधे को नियंत्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे तालिबान अधिक क्षेत्र पर कब्जा करता है, अफगान सुरक्षा बल काबुल सहित प्रमुख जनसंख्या केंद्रों की सुरक्षा के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं।
तालिबान ने अफगानिस्तान में हावी होने के बाद ईद के पवित्र त्योहार पर पाक सीमा से लगे शहर स्पिन बोल्डक में सौ नागरिकों का कत्लेआम करके खूनी खेल शुरू कर दिया है। इस नरसंहार के दौरान निर्दोषष नागरिकों के साथ लूटपाट और घृणित कार्य किए गए। अफगान सरकार ने कहा है कि तालिबान ने अपने आका पाकिस्तान के इशारे पर यह जघन्य कांड किया है।
रायपुर: राज्य में आज शाम तक 157 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 18 सुकमा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 4, बलौदाबाजार 6, बलरामपुर 2, बस्तर 13, बेमेतरा 0, बीजापुर 10, बिलासपुर 9, दंतेवाड़ा 4, धमतरी 4, दुर्ग 3, गरियाबंद 5, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 12, जशपुर 8, कबीरधाम 1, कांकेर 12, कोंडागांव 6, कोरबा 7, कोरिया 2, महासमुंद 0, मुंगेली 0, नारायणपुर 1, रायगढ़ 10, रायपुर 12, राजनांदगांव 5, सुकमा 18, सूरजपुर 1, और सरगुजा 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
हरियाणा। देश आज कोरोना के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहा है, ऐसी में केंद्र सरकार के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता बढ़ा कर देने की घोषणा की है। राज्य में महंगाई भत्ता का दर 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत होगा। राज्य में यह दर 1 जुलाई से लागू होगा। इस घोषणा से हरियाणा के 2.85 लाख कर्मचारियों व 2.62 लाख पैंशनरों को लाभ होगा।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 118 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 17 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 312 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3046 है | आज प्रदेश में 30450 टेस्ट हुए है |

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कनाचक इलाके में पुलिस ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। इस ड्रोन के गिरने पर पांच किलो आईईडी भी बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि ड्रोन को भारतीय सीमा के छह किलो मीटर अंदर मारा गया है।
बता दें कि सीमा पर बीते कई दिनों से लगातार ड्रोन देखे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। खुफिया एजेंसियां पहले ही अंदेशा जता चुकी हैं कि आतंकी ड्रोन के जरिए किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हों। वहीं सुरक्षा बलों ने भी इस चुनौती से निपटने के लिए रणनीति बनाई है और माना जा रहा है कि यह ड्रोन जिसे मार गिराया गया ये उसी का नतीजा है।
सोपोर में दो आतंकी ढेर
उधर, बारामुला जिले के सोपोर के वारपोरा में सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो दहशतगर्दों को मार गिराया गया है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। बाकी आतंकियों की तलाश जारी है। मुठभेड़ कल (गुरुवार) रात से चल रही है।
ड्रोन से भारतीय वायुसेना स्टेशन को बनाया जा चुका है निशाना
27 जून को भारतीय वायुसेना स्टेशन पर आतंकियों ने ड्रोन के जरिए विस्फोटक गिराकर हमला किया था। इस हमले में दो लोगों को हल्की चोटें आईं थीं। इस हमले के बाद से ही घाटी में पुलिस लेकर सेना तक अलर्ट है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ड्रोन पर उभरते खतरे को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई थी।
ड्रोन के पीछे लश्कर की साजिश
सुरक्षा एजेंसियों ने अंदेशा जताया है कि इस ड्रोन साजिश के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है। आतंकी 27 जून के जैसे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। आतंकियों द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल लगातार किए जाने पर पुलिस महकमा चिंतित है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा की रणनीति दोबारा बनाने के लिए कहा है। साथ ही आतंकियों के ड्रोन इस्तेमाल करने को लेकर सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 217 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 38 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 359 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3241 है | आज प्रदेश में 39352 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 09, राजनांदगांव से 00, बालोद से 02, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 05, रायपुर से 11, धमतरी से 04, बलौदा बाजार से 21, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 15, रायगढ़ से 12, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 38, मुंगेली से 01, जीपीएम से 04, सरगुजा से 04, कोरिया से 09, सूरजपुर से 04, बलरामपुर से 02, जशपुर से 13, बस्तर से 15, कोंडागांव से 05, दंतेवाड़ा से 07, सुकमा से 12, कांकेर से 08, नारायणपुर से 03, बीजापुर से 09, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
217 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 359 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/oF9Fp4rkXc
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 22, 2021
रायपुर: राज्य में आज शाम तक 190 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 31 अकेले जांजगीर-चांपा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 50 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 2, बलौदाबाजार 21, बलरामपुर 2, बस्तर 17, बेमेतरा 0, बीजापुर 9, बिलासपुर 12, दंतेवाड़ा 5, धमतरी 5, दुर्ग 9, गरियाबंद 1, जीपीएम 3, जांजगीर-चांपा 31, जशपुर 12, कबीरधाम 3, कांकेर 3, कोंडागांव 5, कोरबा 3, कोरिया 8, महासमुंद 0, मुंगेली 2, नारायणपुर 3, रायगढ़ 10, रायपुर 10, राजनांदगांव 0, सुकमा 8, सूरजपुर 2, और सरगुजा 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
मुंबई। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। 100 करोड़ रुपये की वसूली कांड के बाद अब उनके खिलाफ 15 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में पूर्व पुलिस कमिश्नर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एक बिजनेसमैन ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें 6 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं दो अन्य लोग हैं। जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है।
00 15 करोड़ रिश्वत मांगने का आरोप
केस दर्ज करवाने वाले बिल्डर का आरोप है कि उनके खिलाफ दर्ज कुछ मामले और शिकायतों का निपटारा करने के बदले में उनसे 15 करोड़ की मांग की गई थी। जिन पुलिस अधिकारियों के नाम शिकायत में हैं, उनमें से एक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट में डीसीपी हैं। जबकि अन्य पुलिसकर्मी क्राइम ब्रांच की अलग-अलग यूनिट्स में इंस्पेक्टर रैंक पर तैनात हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, जांच अधिकारी जल्द ही इस मामले से जुड़े अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी।
परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें कि पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली का गंभीर लगाया था। इस मामले के बाद महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आ गया था। उनके इस आरोप के बाद अनिल देशमुख को गृहमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं परमबीर सिंह को भी अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। 100 करोड़ रुपये के वसूलीकांड का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। हालांकि, शीर्ष कोर्ट ने उच्च न्यायालय जाने को कहा था।
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा महानगर में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला और उसके तीन बच्चों की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह घर के दरवाजे खुले थे जिसके बाद आसपास के लोगों को हत्या की जानकारी हुई और पुलिस को इसकी सूचनी दी गई।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कूचा साधुराम की है। यहां रेखा राठौर पत्नी सुनील राठौर अपने दो बेटों और एक बेटी के साथ रह रही थीं। बताया गया है कि दो साल पहले रेखा का तलाक हुआ था। सुनील राठौर कहीं अन्य जगह रहता है। रेखा के तीन बच्चे हैं जिनमें एक 12 साल का बेटा, आठ साल की लड़की माही और दस साल का बेटा पारस है। गुरुवार सुबह रेखा के घर का दरवाजा खुला हुआ था और कुछ सामान घर के बाहर बिखरा था। जिसके बाद पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में रक्तरंजित चार शव पड़े मिले। घर की पहली मंजिल पर सभी चार शव मिले हैं।
सूत्र बताते हैं कि नीचे के कमरे में चार नीबू, हल्दी, दिया आदि सामान मिला है। जो तंत्र-मंत्र की ओर इशारा कर रहा है। लेकिन पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा है जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट भी की गई है। फिलहाल पुलिस की टीम ने फोरेंसिक विभाग की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए है। खोजी श्वान दस्ता ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। एसपी सिटी बोत्रे प्रमोद रोहन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 188 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 22 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 136 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3384 है | आज प्रदेश में 31077 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 01, बालोद से 02, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 15, धमतरी से 04, बलौदा बाजार से 13, महासमुंद से 03, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 18, रायगढ़ से 09, कोरबा से 11, जांजगीर- चाम्पा से 22, मुंगेली से 02, जीपीएम से 03, सरगुजा से 02, कोरिया से 06, सूरजपुर से 05, बलरामपुर से 07, जशपुर से 11, बस्तर से 11, कोंडागांव से 08, दंतेवाड़ा से 04, सुकमा से 08, कांकेर से 08, नारायणपुर से 06, बीजापुर से 02, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
आज 188 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 136 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/gUWTPh69E7
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 21, 2021
नई दिल्ली, कोरोना के मुद्दे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान भारत सरकार के गलत फैसलों ने हमारे पचाल लाख बहनें, भाई और अभिभावकों की जान ली. केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, “सच्चाई. कोविड की दूसरी लहर के दौरान भारत सरकार के गलत फैसलों ने हमारी 50 लाख बहनों, भाइयों, माताओं और पिताओं की जान ले ली.” गौरतलब है कि कोरोना महामारी और उससे जुड़े फैसलों को लेकर राहुल गांधी सरकार को लगातार कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. अपने एक और ट्वीट में उन्होंने कहा, “अपनों को खोने वालों के आँसुओं में सब रिकॉर्ड है.” वहीं इससे पहले उन्होंने कहा था कि सिर्फ़ ऑक्सीजन की ही कमी नहीं थी. संवेदनशीलता व सत्य की भारी कमी- तब भी थी, आज भी है." बता कें मंगलवार को संसद के मानसूत्र सत्र के दौरान विपक्ष ने सरकार पर कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा छुपाने का आरोप लगया. इसका केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने जवाब भी दिया. उन्होंने कोरोना पर राजनीति करने और आंकड़े छिपाने के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि जिन राज्यों में कोविड प्रबंधन की दिशा में बेहतर काम हुआ है, उनकी खुल कर सराहना की गई है और यह नहीं देखा गया कि उन राज्यों में कौन से दल की सरकार है. मनसुख मंडाविया ने था ‘‘देश में कोविड-19 महामारी का प्रबंधन, टीकाकरण का कार्यान्वयन और संभावित तीसरी लहर को देखते हुए नीति और चुनौतियां’’ विषय पर उच्च सदन में हुई अल्पकालिक चर्चा का जवाब देते हुए कहा ‘‘कोविड महामारी के चर्चा में ज्यादातर सदस्यों ने, जो अच्छा हुआ उसका श्रेय अपने राज्य की सरकार को दिया लेकिन अगर अच्छा नहीं हुआ तो उसके लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास किया. सरकार में सबकी मिली-जुली जिम्मेदारी होती है.’’ कोविड-19 महामारी को लेकर राजनीति करने और आंकड़े छिपाने के आरोपों को नकारते हुए मंडाविया ने कहा ‘‘राज्यों ने जब स्वयं श्रेय मांगा, तो प्रधानमंत्री ने इससे इंकार नहीं किया. राज्यों ने टीके आयात करने की अनुमति मांगी तो उन्हें यह अनुमति दी गई. यह अलग बात है कि टेंडर निकाले जाने पर टीका निर्माता कंपनियों ने राज्यों की ओर रुख नहीं किया. लॉकडाउन के दौरान भी राज्यों ने अपने अपने तरह से प्रयास किए और उन्हें सराहा गया.’’
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल सरकार ने पूरे राज्य में दो दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। 23 और 24 जुलाई को पूरे राज्य में सख्त पाबंदियां लागू रहेंगी। इसके साथ ही पिनराई विजयन सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को टेस्टिंग बढ़ाने को कहा है। हर दिन 3 लाख सैंपल जांच का आदेश दिया गया है। ईद पर तीन दिन तक पाबंदियों में छूट को लेकर सुप्रीम कोर्ट से फटकार लगने के बाद केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने मंगलवार को कहा था कि राज्य में पाबंदियों में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। साथ ही यह भी कहा था कि शुक्रवार को अतिरिक्त 3 लाख जांच की जाएगी। कोरोना समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा, ''पाबंदियों में अभी छूट नहीं दी जाएगी। एक और सप्ताह के लिए पाबंदियां जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में औसत पॉजिटिविटी दर बढ़कर 10.8 फीसदी हो चुकी है।
पीएम मोदी ने जताई थी चिंता
16 जुलाई को छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंथन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि केरल और महाराष्ट्र में कोरोना मामलों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है। पीएम मोदी ने तीसरी लहर को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर कई कदम उठाने को कहा था। पीएम ने टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और टीका का मंत्र देते हुए माइक्रो कंटेनमेंट जोन्स पर फोकस करने को कहा था।
गुवाहाटी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर असम में हैं। आज उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर का मुद्दा उठाया और कहा कि इसे राजनीतिक फायदे के लिए सांप्रदायिकता का जामा पहनाया जा रहा है। RSS प्रमुख ने कहा कि CAA से किसी मुसलमान को कोई दिक्कत नहीं होगी। CAA-NRC का हिंदू-मुस्लिम विभाजन से कोई लेना-देना नहीं है। गुवाहाटी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, 1930 से योजनाबद्ध तरीके से मुस्लमानों की संख्या बढ़ाने के प्रयास हुए, ऐसा विचार था कि जनसंख्या बढ़ाकर अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे और फिर इस देश को पाकिस्तान बनाएंगे। ये विचार पंजाब, सिंध, असम और बंगाल के बारे में था, कुछ मात्रा में ये सत्य हुआ, भारत का विखंडन हुआ और पाकिस्तान हो गया। लेकिन जैसा पूरा चाहिए था वैसा नहीं हुआ। RSS प्रमुख ने कहा, CAA किसी भारत के नागरिक के विरुद्ध बनाया हुआ कानून नहीं है। भारत के नागरिक मुसलमान को CAA से कुछ नुकसान नहीं पहुंचेगा। विभाजन के बाद एक आश्वासन दिया गया कि हम अपने देश के अल्पसंख्यकों की चिंता करेंगे। हम आजतक उसका पालन कर रहे हैं। पाकिस्तान ने नहीं किया। एक पुस्तक का विमोचन करने के बाद भागवत ने कहा, स्वतंत्रता के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि अल्पसंख्यकों का ध्यान रखना होगा और अब तक यही होता आया है। हम ऐसा आगे भी जारी रखेंगे। CAA के कारण किसी मुसलमान को परेशानी नहीं होगी। विमोचन किए गए पुस्तक का शीर्षक `Citizenship debate over NRC and CAA-Assam and the Politics of History` है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 189 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 21 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 320 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 04 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3334 है | आज प्रदेश में 32218 टेस्ट हुए है |









