नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ई-रुपी (e-RUPI) की शुरुआत की. इसका उद्देश्य कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देना है. ई-रुपी को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने अपने यूपीआई प्लेटफॉर्म पर वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से विकसित किया है. पीएम मोदी ने कहा कि आज देश, डिजिटल गवर्नेंस को एक नया आयाम दे रहा है. ई-रुपी वाउचर, देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन को, डीबीटी को और प्रभावी बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है. उन्होंने कहा कि सरकार ही नहीं, अगर कोई सामान्य संस्था या संगठन किसी के इलाज में, किसी की पढ़ाई में या दूसरे काम के लिए कोई मदद करना चाहता है तो, वो कैश के बजाय ई-रुपी दे पाएगा. इससे सुनिश्चित होगा कि उसके द्वारा दिया गया धन, उसी काम में लगा है, जिसके लिए वो राशि दी गई है. प्रधानमंत्री ने कहा कि ई-रुपी एक तरह से पर्सन के साथ-साथ परपस स्पेसिफिक भी है. जिस मकसद से कोई मदद या कोई बेनिफिट दिया जा रहा है, वो उसी के लिए प्रयोग होगा, ये ई-रुपी सुनिश्चित करने वाला है. पीएम मोदी निशाना साधते हुए कहा कि पहले हमारे देश में कुछ लोग कहते थे कि तकनीक तो केवल अमीरों की चीज है, भारत तो गरीब देश है, इसलिए भारत के लिए टेक्नोलॉजी का क्या काम है. जब हमारी सरकार टेक्नोलॉजी को मिशन बनाने की बात करती थी तो बहुत से राजनेता, कुछ खास किस्म के एक्सपर्ट्स उस पर सवाल खड़ा करते थे. लेकिन आज देश ने उन लोगों की सोच को नकारा भी है, और गलत भी साबित किया है. आज देश की सोच अलग और नई है. आज हम टेक्नोलॉजी को गरीबों की मदद के, उनकी प्रगति के एक टूल के रूप में देख रहे हैं.
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 214 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 70 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 157 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1919 है | आज प्रदेश में 22412 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 70, राजनांदगांव से 00, बालोद से 01, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 02, रायपुर से 39, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 03, महासमुंद से 02, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 19, रायगढ़ से 09, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 12, मुंगेली से 02, जीपीएम से 00, सरगुजा से 02, कोरिया से 04, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 00, जशपुर से 02, बस्तर से 07, कोंडागांव से 02, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 01, कांकेर से 08, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 03, अन्य राज्य से 15 मरीज शामिल है
214 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 157 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/5Q8VFfH91Z
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 1, 2021
रायपुर: राज्य में आज शाम तक 126 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 57 दुर्ग जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 60 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 0, बलौदाबाजार 1, बलरामपुर 0, बस्तर 6, बेमेतरा 0, बीजापुर 3, बिलासपुर 9, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 0, दुर्ग 57, गरियाबंद 0, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 12, जशपुर 2, कबीरधाम 1, कांकेर 3, कोंडागांव 2, कोरबा 2, कोरिया 4, महासमुंद 0, मुंगेली 2, नारायणपुर 1, रायगढ़ 9, रायपुर 9, राजनांदगांव 1, सुकमा 1, सूरजपुर 0, और सरगुजा 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
आइजोल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा से पूर्वोत्तर के दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को शांत करने लिए रविवार को फोन पर बात की।
जोरामथंगा ने कहा कि फोन कॉल के दौरान फैसला किया गया कि सीमा विवाद का सौहार्दपूर्ण तरीके से सार्थक संवाद के जरिये समाधान किया जाए। उन्होंने ट्वीट किया कि फोन पर केंद्रीय गृहमंत्री और असम के मुख्यमंत्री से हुई बात के मुताबिक, हम मिजोरम-असम सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण माहौल में सार्थक वार्ता के जरिये सुलझाने पर सहमत हुए हैं।
मिजोरम के लोगों से सीएम की अपील : जोरामथंगा ने मिजोरम के लोगों से भी भड़काऊ संदेश पोस्ट करने और सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने से बचने की अपील की ताकि मौजूदा तनाव को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बीच, किसी संभावित तनाव से बचने के लिए मैं मिजोरम के लोगों से अपील करता हूं कि वे किसी संवेदनशील पोस्ट को जारी करने से बचें और सोशल मीडिया का बुद्धिमत्ता से इस्तेमाल करें।
असम-मिजोरम सीमा पर तनाव व्याप्त : असम-मिजोरम सीमा पर रविवार को भी तनाव व्याप्त रहा। आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करने वाले ट्रकों सहित अन्य वाहनों के आवागमन पर वहां प्रतिबंध रविवार छठे दिन भी जारी है। हिंसा प्रभावित क्षेत्र लैलापुर के अंदर और इसके आसपास तथा अंतरराज्यीय सीमा पर स्थिति शांत है। सीआरपीएफ जवान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 306 पर गश्त कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 26 जुलाई को मिजोरम के कोलासिब जिले के वायरेंग्टे कस्बे में हुई हिंसक झड़प में असम के छह पुलिसकर्मियों सहित कम से कम सात लोगों के मारे जाने के बाद से तनाव है।
Zika virus in India: भारत में जीका वायरस (Zika virus) अपने पांव पसारने की कोशिश में है. छिटपुट मामले सामने आ रहे हैं. केरल में जहां दो नए मरीज सामने आए हैं, वहीं महाराष्ट्र (Maharashtra) में पहला मामला सामने आया है. पीटीआई की खबर के मुताबिक, केरल (kerala) में दो और व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित पाए गए. अब यहां कुल मामले 63 हो गए हैं. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि केरल में शनिवार को एक नाबालिग लड़की सहित दो और व्यक्ति जीका वायरस से संक्रमित पाए गए, जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63 हो गई.
तिरुवनंतपुरम की निवासी हैं दोनों मरीज
खबर के मुताबिक, मंत्री ने कहा कि दोनों संक्रमित- 14 साल की लड़की और 24 साल की महिला तिरुवनंतपुरम की निवासी हैं. उन्होंने कहा कि संक्रमण की पुष्टि तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब और पब्लिक हेल्थ लैब में की गई जांच से हुई. उन्होंने कहा कि 63 मामलों में से, तीन का इलाज चल रहा है. इनमें से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है.
महाराष्ट्र में जीका वायरस का पहला मामला
महाराष्ट्र में जीका वायरस संक्रमण (Zika virus in Maharashtra) का पहला मामला पुणे जिले में सामने आया है. यह जानकारी अधिकारियों ने दी और लोगों से नहीं घबराने की अपील भी की. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि संक्रमित पाई गई महिला मरीज पूरी तरह से ठीक हो गई है. विभाग ने एक बयान में कहा कि उसे और उसके परिवार के सदस्यों में कोई लक्षण नहीं हैं.
बयान के मुताबिक, पुरंदर तहसील के बेलसर गांव निवासी 50 वर्षीय महिला की शुक्रवार को जांच रिपोर्ट मिली थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि जीका संक्रमण के अलावा वह चिकनगुनिया से भी पीड़ित थी. बयान में कहा गया है कि एक सरकारी मेडिकल टीम ने शनिवार को गांव का दौरा किया और सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों से मुलाकात करके उन्हें रोकथाम उपायों के बारे में निर्देश दिया.
नई दिल्ली । रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने शनिवार को बताया कि रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन का भारत में सितंबर से पूरी तरह से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। उसको उम्मीद है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया समेत पांच कंपनियों के साथ स्पूतनिक वी वैक्सीन का उत्पादन होने से भारत टीके का प्रमुख उत्पादन केंद्र बन जाएगा।
इसके साथ ही आरडीआईएफ ने स्पष्ट किया कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी के दूसरे बैच के उत्पादन में देरी नहीं हो रही है। आरडीआईएफ ने कहा कि भारत में उसके भागीदारों ने स्पूतनिक वी टीकों के दूसरे बैचों का उत्पादन किया था जो वर्तमान में रूस में सत्यापन के दौर से गुजर रहे थे।
वहीं भारत में भागीदारों को प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण भी प्रक्रिया में है और रूसी और भारतीय वैक्सीन उत्पादन विशेषज्ञों के बीच एक सक्रिय आदान-प्रदान है। इसके साथ ही स्पूतनिक वी और स्पूतनिक लाइट की अगस्त से भारत में आपूर्ति में तेजी लाने की योजना है।
नई दिल्ली । भारत में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज कोरोना के मामले में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में 41 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, 541 लोगों की मौत हो गई। शनिवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, बीते एक दिन में 41, 649 नए मामले सामने आए थे, जबकि 593 लोगों की जान चली गई थी। वहीं रविवार को 41,831 नए मामले सामने आए हैं। देश में बीते 24 घंटे में 39, 258 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। वहीं, 17, 89, 412 लोगों का टेस्ट हुआ है।
इनमें से आधे से ज्यादा केस एक राज्य से हैं। केरल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केरल में एक दिन में 20, 624 मामले सामने आए हैं। हालांकि, केरल में दो दिन का पूर्ण लॉकडाउन लागू है, फिर भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बता दें कि केरल में ईद के मौके पर पाबंदियों में ढील दी गई थी, जिसके बाद से यहां पर कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, कर्नाटक में भी 1, 987 मामले, तमिलनाडु में 1,986,आंध्र प्रदेश में 2, 058 और महाराष्ट्र में 6, 959 मामले सामने आए हैं।
देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 3,16,55, 834 हो चुकी है, जिनमें 3,08,20,521 मरीज ठीक हो गए। वहीं कुल मौत का आंकड़ा 4,24,351 पहुंच चुका है। राहत की बात यह है कि देश में अब तक 47,02,98, 596 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की दर फिलहाल 97.36 फीसदी है।
राजस्थान, राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के सांसद किरोड़ लाल मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉ. किरोड़ लाल मीणा पर आरोप है कि पुलिस के मना करने के बावजूद उन्होंने अपने समर्थकों संग ऐतिहासिक आमागढ़ किले पर झंडा फहराया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्हें हिरासत में लिया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने भगवा झंडा फहराने की आशंका व्यक्त की थी, जिसके बाद पुलिस भी मुस्तैद थी।दरअसल, सासंद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मीणा समाज का आमागढ़ किले पर झंड़ा फहराने के बाद ट्वीट कर उसका वीडियो शेयर किया है। ट्वीट के उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की भी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है-'मुझे आमागढ़ फोर्ट गिरफ्तार कर लिया गया है।' बताया जा रहा है कि डॉक्टर किरोड़ी लाल को गिरफ्तार कर विद्याधर नगर थाने ले जाया गया है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें सांसद के साथ उनके कई समर्थक भी दिख रहे हैं। आज ही सुबह रविवार को उन्होंने जंगल के रास्ते पहाड़ी पर चढ़कर किले पर मीन समाज की ध्वजा को फहराया। सूचना मिलने पर फिर पुलिस ने फिर गिरफ्तार किया। उनके समर्थकों द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं, 'मैंने और मेरे समर्थकों ने मीणा समुदाय का झंडा फहराया है।' मीणा और उनके समर्थकों ने इस घटना के काफी वीडियो और फोटोज कैमरे में कैद किए और फिर बाद में मीणा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट और रीट्वीट भी किए गए। बता दें कि आमागढ़ किला जयपुर में स्थित है। हालांकि, सांसद मीणा की गिरफ्तारी पर राजस्थान की पू्र्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे की प्रतिक्रिया आई है। वसुंधरा राजे ने अशोक गहलोत सरकार को घेरा है और रिहाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया,'आमागढ़ क़िले के मामले में धर्म के नाम पर राजनीति कर रही कोंग्रेस को करारा जवाब देने वाले डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जी की गिरफ़्तारी निंदनीय है। डॉ.मीणा को तुरंत रिहा किया जाए'।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 102 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 12 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 203 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1863 है | आज प्रदेश में 38644 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 01, राजनांदगांव से 02, बालोद से 03, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 12, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 09, महासमुंद से 02, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 03, रायगढ़ से 07, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 09, मुंगेली से 01, जीपीएम से 01, सरगुजा से 02, कोरिया से 04, सूरजपुर से 03, बलरामपुर से 03, जशपुर से 01, बस्तर से 06, कोंडागांव से 03, दंतेवाड़ा से 06, सुकमा से 04, कांकेर से 11, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 06, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है
आज 102 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 203 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/7rAdTnqs9O
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 31, 2021
रायपुर, राज्य में आज शाम तक 100 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 19 रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 25 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 4, बलौदाबाजार 9, बलरामपुर 2, बस्तर 7, बेमेतरा 0, बीजापुर 5, बिलासपुर 4, दंतेवाड़ा 4, धमतरी 2, दुर्ग 1, गरियाबंद 0, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 9, जशपुर 1, कबीरधाम 0, कांकेर 6, कोंडागांव 3, कोरबा 1, कोरिया 4, महासमुंद 2, मुंगेली 1, नारायणपुर 1, रायगढ़ 5, रायपुर 19, राजनांदगांव 1, सुकमा 4, सूरजपुर 1, और सरगुजा 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में स्थित जिला कारागार में एक बड़ा हादसा हुआ है। भिंड जेल की एक बैरक की 150 साल पुरानी जेल में दीवार ढहने से 22 कैदी घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल इन कैदियों को यहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह जेल 150 साल पुरानी है। इस दीवार के ढहने से बैरक 6 पूरी से ध्वस्त हो गई है। इसमें 64 कैदी थे। पूरी जेल में 255 कैदी थे और 22 कैदी गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें यहां से निकालकर अस्पताल भेजा गया है।
भिंड के एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा, `आज सुबह जेल की दीवारें गिरने लगी। बैरक नंबर 6 ध्वस्त हो गया, इसमें 64 कैदी थे। पूरी जेल में 255 कैदी थे और 22 कैदी घायल हैं। अब तक किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है।`
जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब 5.10 बजे छह नंबर बैरक की दीवार ढह गई। उन्होंने बताया, ` इस हादसे में 22 कैदी घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल कैदियों में से एक को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है जबकि अन्य कैदियों को जिला अस्पताल ले जाया गया।` उन्होंने बताया कि घटना के समय जेल में 255 कैदी थे। सिंह ने कहा, `जैसे ही हमें सूचना मिली पुलिसकर्मियों को बचाव अभियान के लिए जेल भेजा गया। जेल की इमारत काफी पुरानी है इसलिए हो सकता है पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण दीवार गिर गई हो।
जेल प्रशासन ने घटनास्थल पर तेजी से बचाव कार्य शुरू कराया और घायल कैदियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। घटनास्थल पर जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच बचाव अभियान और कैदियों के इलाज के इंतजाम में लगे रहे।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 125 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 15 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 243 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 03 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1965 है | आज प्रदेश में 42714 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 07, राजनांदगांव से 03, बालोद से 03, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 08, धमतरी से 06, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 06, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 05, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 01, जीपीएम से 04, सरगुजा से 08, कोरिया से 04, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 03, जशपुर से 07, बस्तर से 15, कोंडागांव से 03, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 09, कांकेर से 09, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 07, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है
125 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 243 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/OBO9J0uKt6
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 30, 2021
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उत्तर भारत के एक पान मसाला उत्पादन समूह पर छापेमारी में 400 करोड़ रुपए से अधिक के बेनामी लेनदेन पकड़े जाने की बात कही है। इनकम टैक्स विभाग ने गुरुवार को कानपुर, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और कोलकाता में कंपनी के 31 परिसरों में छापेमारी की। यह समूह रियल स्टेट बिजनेस भी करता है।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने समूह के नाम का खुलासा किए बिना कहा, ''शुरुआती आंकड़े 400 करोड़ से अधिक के बेनामी लेनदेन की ओर इशारा कर रहे हैं।'' सीबीडीटी आईटी डिपार्टमेंट के लिए पॉलिसी तैयार करता है। सीबीडीटी की ओर से कहा गया है, ''समूह पान मसाला की बेनामी बिक्री और रियल स्टेट के बेनामी कारोबार से बड़ी रकम अर्जित कर रहा है।'' मुखौटा कंपनियों के माध्यम से पैसा वापस लाया जाता था।
छापेमारी के दौरान 52 लाख रुपए कैश और 7 किलो सोना भी बरामद किया गया। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई में कागजों में मौजूद कंपनियों के नेटवर्क का पता चला, जिनके डायरेक्टर्स के पास कोई आर्थिक साधन नहीं है। इन कंपनियों ने रियल स्टेट समूह को तीन साल में 266 करोड़ रुपए का कथित लोन और अडवांस दिया। बयान में कहा गया है कि 115 मुखौटा कपनियों का नेटवर्क पाया गया है।
नई दिल्ली। झारखंड के धनबाद में जज की संदिग्ध मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने मुख्य सचिव और डीजीपी से एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी। बेंच ने कहा कि देश भर में न्यायिक अधिकारियों पर हमले की कई घटनाएं हुई हैं। हम उनकी सुरक्षा के व्यापक विषय पर सुनवाई करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि हाल ही में अदालत परिसर के अंदर और बाहर न्यायिक अधिकारियों और वकीलों पर हमले के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे में न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा के मुद्दों पर विचार करने की जरूरत है।
ऑटो ने जज को मारी टक्कर
गौरतलब है कि गुरुवार को धनबाद में मार्निंग वॉक के दौरान जज उत्तम आनंद को ऑटो ने कुचल दिया था, गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जिस तरह घटना को अंजाम दिया गया है उसे साजिश बताया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जज उत्तम आनंद सड़क किनारे धीरे-धीरे दौड़ लगा रहे हैं और पीछे से तेज रफ्तार एक ऑटो सड़क पर सीधा चल रहा है और जज के नजदीक आकर वह अपना डायरेक्शन बदल देता है और जज को रौंदते हुए आगे निकल जाता है।
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट में डीजीपी ने कहा,जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा, अगर जांच सही नहीं हुई तो केस सीबीआई के पास ट्रांसफर किया जाएगा।
पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया
गैंगस्टर को जमानत देने से इनकार के बाद धनबाद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या के मामले में गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल ऑटो को भी जब्त किया है।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 130 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 14 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 270 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2086 है | आज प्रदेश में 40501 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 07, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 05, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 03, महासमुंद से 04, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 05, रायगढ़ से 05, कोरबा से 08, जांजगीर- चाम्पा से 14, मुंगेली से 02, जीपीएम से 06, सरगुजा से 12, कोरिया से 03, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 06, जशपुर से 08, बस्तर से 11, कोंडागांव से 03, दंतेवाड़ा से 04, सुकमा से 04, कांकेर से 08, नारायणपुर से 02, बीजापुर से 05, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है
आज 130 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 270 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/BXgOAfFC9E
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 29, 2021
Raj Kundra Pornography Case: पोर्नोग्राफी केस में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी और मुंबई क्राइम ब्रांच की तरफ पूछताछ के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ा है. शिल्पा शेट्टी ने मीडिया पर अपनी छवि को बदनाम करने की का आरोप लगाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का रूख किया है.
Actor Shilpa Shetty has filed defamation suit in Bombay High Court against 29 media personnel & media houses for 'doing false reporting & maligning her image' in a pornography case in which her husband Raj Kundra is accused. Hearing in the case scheduled for tomorrow
— ANI (@ANI) July 29, 2021
(File pic) pic.twitter.com/DGTthMEXGi
शिल्पा शेट्टी ने 29 मीडिया कर्मियों और मीडिया घरानों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में हाईकोर्ट में मानहानि मुकदमा दायर किया है. राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी ने गलत रिपोर्टिंग और छवि को खराब करने का आरोप लगाया है. इस मामले पर कोर्ट में कल सुनवाई होगी.
रायपुर। राज्य में आज शाम तक 126 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 13-13 रायपुर, जांजगीर-चांपा और बस्तर जिलों के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 25 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।












