BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज फिर बढे मरीज, 327 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज फिर बढे मरीज, 327 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 164 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 18 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 327 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2226 है | आज प्रदेश में 36208 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 06, राजनांदगांव से 02, बालोद से 05, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 15, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 14, महासमुंद से 04, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 05, रायगढ़ से 06, कोरबा से 03, जांजगीर- चाम्पा से 18, मुंगेली से 02, जीपीएम से 00, सरगुजा से 14, कोरिया से 02, सूरजपुर से 03, बलरामपुर से 04, जशपुर से 08, बस्तर से 08, कोंडागांव से 08, दंतेवाड़ा से 03, सुकमा से 05, कांकेर से 16, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 08, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है

आईसीएमआर अपडेट :  आकडों में आज राजधानी रायपुर सर्वाधिक, आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव,  देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

आईसीएमआर अपडेट : आकडों में आज राजधानी रायपुर सर्वाधिक, आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

रायपुर, राज्य में आज शाम तक 160 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 24 रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 25 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 5, बलौदाबाजार 14, बलरामपुर 4, बस्तर 14, बेमेतरा 1, बीजापुर 8, बिलासपुर 4, दंतेवाड़ा 2, धमतरी 1, दुर्ग 7, गरियाबंद 1, जीपीएम 1, जांजगीर-चांपा 11, जशपुर 8, कबीरधाम 0, कांकेर 16, कोंडागांव 8, कोरबा 3, कोरिया 2, महासमुंद 4, मुंगेली 2, नारायणपुर 0, रायगढ़ 6, रायपुर 24, राजनांदगांव 2, सुकमा 3, सूरजपुर 2, और सरगुजा 7 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 राखी बांधकर जिस मुस्लिम लड़के को बनाया था भाई, उसी ने जबरन धर्मपरिवर्तन करवा किया निकाह

राखी बांधकर जिस मुस्लिम लड़के को बनाया था भाई, उसी ने जबरन धर्मपरिवर्तन करवा किया निकाह

इस्लामाबाद: पाकिस्तान से हिंदू समुदाय के उत्पीड़न की खबरें तो लगातार ही आती रही हैं, वहां हिंदू लड़कियों को अगवा कर उनका जबरन धर्मपरिवर्तन करवा उनसे जबरन निकाह करना भी बेहद आम हो गया है। लेकिन पाकिस्तान से जो ताजा मामला सामने आया, उसने विश्नास को पूरी तरह से खत्म ही कर दिया है। दरअसल पाकिस्तान के सिंध प्रांत कि रीना मेघवार को मुस्लिम समुदाय के एक व्यक्ति द्वारा अगवा कर उसका धर्म परिवर्तन कर उससे जबरन निकाह कर लिया था, हालांकि रीना की वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पाकिस्तानी अदालत दबाब में हरकत में आई और उसने रीना को उसके माता-पिता को सौंपने का फरमान सुनाया।

रीना मेघवार ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि जिस मुस्लिम लड़के ने उसे अगवा किया, उस लड़के को रीना ने रक्षाबंधन के मौके पर राखी बांधी थी, वो उनके पड़ोस में ही रहता है लेकिन बाद में उसकी नियत खराब हो गई और उसने रीना को अलवा किया और फिर वही हुआ जो पाकिस्तान में अगवा होने वाली हर हिंदु लड़की के साथ होता है।

हालांकि इस दौरान रीना ने मदद की गुहार लगाई और उनका एक वीडियो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। रीना मेघवार को फरवरी महीने में उसके पड़ोसी कासिम ने किडनैप कर लिया था, रीना ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान की पुलिस कासिम के पक्ष में बयान देने के लिए उसपर दबाव डालती थी। हालांकि इस मामले में आरोपी के परिवार का दावा है कि रीना ने अपनी मर्जी से फरवरी में परिवार छोड़ कर कासिम से शादी की थी और कोर्ट में उनके पक्ष में बयान भी दिया था जबकि रीना का कहना है कि वो बयान उसे पाकिस्तानी पुलिस द्वारा डरा धमका कर लिया गया था।
CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 254 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, अब बचे है सिर्फ इतने ही एक्टिव मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 254 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, अब बचे है सिर्फ इतने ही एक्टिव मरीज, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 128 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 18 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 254 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2390 है | आज प्रदेश में 38998 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 05, राजनांदगांव से 04, बालोद से 05, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 01, रायपुर से 09, धमतरी से 08, बलौदा बाजार से 08, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 05, रायगढ़ से 04, कोरबा से 09, जांजगीर- चाम्पा से 01, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 06, कोरिया से 02, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 01, जशपुर से 06, बस्तर से 18, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 03, सुकमा से 04, कांकेर से 07, नारायणपुर से 05, बीजापुर से 10, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है


BREAKING: कर्नाटक के नए सीएम होंगे बसवराज बोम्मई, विधायक दल की बैठक के बाद दी ये प्रतिक्रिया

BREAKING: कर्नाटक के नए सीएम होंगे बसवराज बोम्मई, विधायक दल की बैठक के बाद दी ये प्रतिक्रिया

बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक में बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुना गया. बोम्मई बुधवार या गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बोम्मई की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है.


बोम्मई ने क्या कहा?

बसवराज बोम्मई ने कहा, “मौजूदा स्थिति में ये एक बड़ी जिम्मेदारी है. मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के अनुरूप गरीबों के लिए काम करने की कोशिश करूंगा. मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी. हालांकि मुझे अपनी मेहनत पर भरोसा था और मुझे इसका परिणाम मिला.” बोम्मई कर्नाटक के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर बीएस येदियुरप्पा की जगह लेंगे.


हम सब बहुत खुश हैं- बीएस येदियुरप्पा

वहीं, कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हमने सर्वसम्मति से बसवराज बोम्मई को विधायक दल का नेता चुना, हम सब बहुत खुश हैं. कर्नाटक बीजेपी के नेता के सुधाकर ने कहा, "यह फैसला सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से लिया. उन्हें पार्टी से ही नहीं, पार्टी के बाहर से भी सम्मान मिलता है. बसवराज एस बोम्मई संभवत: कल शपथ लेंगे."


पूर्व दिवंगत सीएम एस आर बोम्मई के बेटे हैं बसवराज बोम्मई

पार्टी सूत्रों के मुताबिक उत्तरी कर्नाटक से आने वाले लिंगायत नेता बोम्मई को कार्यवाहक मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का भी समर्थन था. बसवराज बोम्मई पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एस आर बोम्मई के पुत्र हैं. बोम्मई येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार में गृह, कानून, संसदीय एवं विधायी कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.

सोमवार को येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. विधायक दल की बैठक के बाद बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा ने नए नेता के नाम का प्रस्ताव रखा और गोविंद करजोल, आर अशोक, के एस ईश्वरप्पा, बी श्रीरामुलु, एस टी सोमशेखर, पूर्णिमा श्रीनिवास ने इसका अनुमोदन किया और पार्टी के नवनिर्वाचित नेता और नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई होंगे.”
घोषणा के तुरंत बाद बोम्मई ने येदियुरप्पा से आशीर्वाद मांगा और अन्य पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी. नया नेता चुनने के लिये विधायक दल की बैठक शहर के एक होटल में हुई और इस दौरान बीजेपी संसदीय बोर्ड की तरफ से नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी भी मौजूद थे.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील और राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि समेत कई अन्य नेता भी इस दौरान मौजूद थे. अपनी बेदाग और गैर-विवादास्पद छवि के लिए चर्चित बोम्मई को येदियुरप्पा का करीबी माना जाता है.

 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में आज शाम 5.25 तक100 कोरोना पॉजिटिव मिले, इन दो जिलों में आकड़े एक जैसे, देखें जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज शाम 5.25 तक100 कोरोना पॉजिटिव मिले, इन दो जिलों में आकड़े एक जैसे, देखें जिलेवार स्थिति

रायपुर। राज्य में आज शाम तक 100 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 14-14 बस्तर-रायपुर जिलों के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 25 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 5, बलौदाबाजार 5, बलरामपुर 1, बस्तर 14, बेमेतरा 0, बीजापुर 7, बिलासपुर 2, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 7, दुर्ग 5, गरियाबंद 0, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 2, जशपुर 8, कबीरधाम 0, कांकेर 6, कोंडागांव 1, कोरबा 4, कोरिया 2, महासमुंद 0, मुंगेली 0, नारायणपुर 2, रायगढ़ 2, रायपुर 14, राजनांदगांव 3, सुकमा 3, सूरजपुर 1, और सरगुजा 5 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

मुख्यमंत्री ममता के सत्ता संभालने के बाद उनका राष्ट्रीय राजधानी का पहला दौरा, लगाए जा रहे कई कयास, पढ़े पूरी खबर

मुख्यमंत्री ममता के सत्ता संभालने के बाद उनका राष्ट्रीय राजधानी का पहला दौरा, लगाए जा रहे कई कयास, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली , पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को अपने पांच दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली पहुंचीं। यह तीसरी बार पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालने के बाद उनका राष्ट्रीय राजधानी का पहला दौरा है और वह मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं। इसके अलावा ममता अपनी यात्रा के पहले दिन तीन कांग्रेसी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। हालांकि, इसे सिर्फ शुरुआत कहा जा सकता है। अगले तीन दिनों में ममता बनर्जी सोनिया गांधी से भी चाय पर मिलेंगी। हालांकि, अभी तक इसकी तारीख और समय नहीं बताया गया है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ममता बनर्जी मंगलवार को शाम चार बजे प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी। हालांकि, ममता की पहली मुलाकात आज दोपहर 2 बजे कांग्रेस नेता कमलनाथ से हैं। 3 बजे वह आनंश शर्मा से मिलेंगी और इसके बाद शाम साढ़े 6 बजे वह फिर से कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी से मुलाकात करेंगी। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने वाली ममता बनर्जी का विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद यह पहला दिल्ली दौरा है। संसद के मानसून सत्र के दौरान दिल्ली दौरे पर पहुंचीं ममता बनर्जी अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि 26-30 जुलाई के दौरे के दौरान ममता बनर्जी संसद भी जा सकती हैं, जहां मॉनसून सत्र चल रहा है। हालांकि, उनका यह दौरा कोरोना नियमों पर ही निर्भर रहेगा।
वहीं, बनर्जी के दिल्ली दौर पर निशाना साधते हुए भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फर्जी टीकाकरण शिविर मामला, चुनाव बाद हिंसा और अन्य मुद्दों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं और इससे बचने के लिए वह कुछ दिन के लिए राज्य से बाहर रहना चाहती हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों को एकजुट करने का बनर्जी का प्रयास सफल नहीं होगा।

कोरोना अपडेट : प्रदेश में बढ़ने लगी संक्रमितों की संख्या, आज मिले इतने, अब एक्टिव मरीजों की संख्या हुई इतनी, देखें सभी आकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में बढ़ने लगी संक्रमितों की संख्या, आज मिले इतने, अब एक्टिव मरीजों की संख्या हुई इतनी, देखें सभी आकड़े

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 192 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला दुर्ग से सर्वाधिक 18 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 411 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2518 है | आज प्रदेश में 37440 टेस्ट हुए है | 

 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में आज शाम 5.40  तक बेमेतरा में 0 और अधिकतम इतने दुर्ग में कोरोना पॉजिटिव मिले, देखें कुल आकडों के साथ जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज शाम 5.40 तक बेमेतरा में 0 और अधिकतम इतने दुर्ग में कोरोना पॉजिटिव मिले, देखें कुल आकडों के साथ जिलेवार स्थिति

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.40 तक 151 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 17 अकेले दुर्ग जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 50 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 2, बलौदाबाजार 8, बलरामपुर 4, बस्तर 12, बेमेतरा 0, बीजापुर 12, बिलासपुर 9, दंतेवाड़ा 3, धमतरी 4, दुर्ग 17, गरियाबंद 3, जीपीएम 1, जांजगीर-चांपा 7, जशपुर 11, कबीरधाम 0, कांकेर 16, कोंडागांव 1, कोरबा 4, कोरिया 2, महासमुंद 3, मुंगेली 3, नारायणपुर 4, रायगढ़ 5, रायपुर 9, राजनांदगांव 4, सुकमा 5, सूरजपुर 1, और सरगुजा 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

बड़ी खबर : राजधानी पुलिस ने पोर्न विडियो के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले 3 लोगों को किया गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर : राजधानी पुलिस ने पोर्न विडियो के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले 3 लोगों को किया गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली | 'आप पोर्न वीडियो देखते हैं, इसलिए आपको 3000 रुपए जुर्माना देना होगा |' कुछ इसी तरह का नोटिस देखकर लोगों को चकमा देने वाला एक गिरोह राजधानी में इन दिनों सक्रिय है | दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने ऐसे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को पोर्न देखने के नाम पर फर्जी तरीके से धमका कर उनसे पैसे वसूलते थे | साइबर धोखाधड़ी के इस अजीबो-गरीब मामले का आज दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने खुलासा किया है | पुलिस का कहना है कि इन तीनों आरोपियों ने कम से कम 1000 लोगों को ऐसे धमकी भरे नोटिस भेजे, जिनमें पॉर्न वीडियो देखने के नाम पर फर्जी तरीके से जुर्माना वसूला गया |

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए कहा है कि आरोपियों के पास से कुछ खातों की भी जानकारी मिली है, जिनके जरिये 30 से 40 लाख रुपए का लेन-देन किया गया है | पुलिस ने तीनों आरोपियों को इंटरनेट यूजर्स को धमकी देने, उनसे पोर्न देखने के नाम पर फर्जी तरीके से जुर्माना वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है | साइबर सेल के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी इतने शातिर तरीके से इंटरनेट यूजर्स को नोटिस भेजते थे कि लोग झांसे में आ जाते थे | इंटरनेट यूजर्स को जब आरोपियों की तरफ से पोर्न वीडियो देखने और उस पर जुर्माने का नोटिस मिलता, तो वे डर के मारे जुर्माना भर देते थे |

दिल्ली पुलिस ने पोर्न देखने के नाम पर फर्जी तरीके से जुर्माना वसूली का भांडा फोड़ा
आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ समय से लगातार साइबर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं | पिछले सप्ताह भी पश्चिमी दिल्ली जिले के साइबर सेल की टीम ने एक फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया था |  पुलिस के मुताबिक यह गैंग अमेरिका और कनाडा के नागरिकों से ऑनलाइन जालसाजी को अंजाम दे रहा था | गैंग के सदस्य इंटरनेट पर फर्जी पॉप-अप्स भेजकर लोगों को उनके सिस्टम में तकनीकी खराबी आने का मैसेज भेजते थे और बदले में उनसे पैसा लिया जाता था |  गिरोह लोगों को कंप्यूटर में वायरस आने जैसी सुरक्षा संबंधी सूचनाएं भेजकर फर्जीवाड़े को अंजाम देता था |

BIG BREAKING : मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफ़ा, कही ये बड़ी बात

BIG BREAKING : मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफ़ा, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली | बीएस येडियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल थावरचंद गहलोत को सौंप दिया है | लिंगायत नेता अब आगे क्या करेंगे इसको लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं | इस्तीफा देने के बाद येडियुरप्पा ने कहा कि उनके राज्य छोड़कर कहीं और राज्यपाल बनने का कोई सवाल ही नहीं उठता | 78 वर्षीय येडियुरप्पा ने कहा कि वो कर्नाटक के लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखेंगे |

येडियुरप्पा ने आगे कहा कि सीएम का पद छोड़ने के बाद उनमें असंतोष की कोई भावना नहीं है. लिहाज़ा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो भी काम दिया जाएगा वो करने के लिए तैयार हैं | येदियुरप्पा ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, 'मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा | साथ ही मेरे समर्थक भी पार्टी का पूरा साथ देंगे.

इस्तीफे पर हैरानी
कर्नाटक कैबिनेट में एक मंत्री के सुधाकर ने कहा कि येडियुरप्पा केवल मुख्यमंत्री पद छोड़ रहे हैं, सक्रिय राजनीति नहीं | उन्होंने कहा, 'ये मेरे लिए (उनका इस्तीफा) आश्चर्य की बात थी | उन्होंने मुझसे कहा कि 26 जुलाई तक उन्हें हाईकमान से अनुकूल फैसला मिल सकता है, लेकिन हम सभी को पार्टी के नियमों का पालन करना होगा |'

पद छोड़ने का नहीं था दबाव
येडियुरप्पा ने कहा कि किसी ने उन पर पद छोड़ने का दबाव नहीं डाला | उन्होंने कहा, 'मैंने ये फैसला खुद से लिया ताकि कोई और सरकार के दो साल पूरे होने के बाद सीएम का पद संभाल सके | मैं अगले चुनाव में भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए काम करूंगा | मैंने अपने उत्तराधिकारी के नाम का सुझाव नहीं दिया है |'

भावुक हुए येडियुरप्पा
सामाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक येडियुरप्पा ने भावुक होते हुए और रुंधे गले से कहा, ‘मेरी बात को अन्यथा मत लीजिएगा, आपकी अनुमति से... मैंने फैसला किया | मैं दुखी होकर नहीं, बल्कि खुशी से ऐसा कर रहा हूं |'

 

ट्रैक्टर मार्च निकालने पर पुलिस ने सुरजेवाला समेत कई कांग्रेस नेताओं को लिया हिरासत में

ट्रैक्टर मार्च निकालने पर पुलिस ने सुरजेवाला समेत कई कांग्रेस नेताओं को लिया हिरासत में

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन कर ट्रैक्टर मार्च निकालने पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला, युवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बीवी और कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल राहुल गांधी किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे। राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, बीवी श्रीनिवास और दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता नजर आए। इस दौरान सुरजेवाला और श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया गया है। 

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, `` ये किसान की आवाज है, किसानों की बात सुनी नहीं जा रही है। मैं किसानों का संदेश लेकर आए हैं। सरकार को इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना होगा, ये काले कानून हैं। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें आतंकवादी तक कह दिया जा रहा है। ``

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान संसद लगाई जा रही है। करीब 200 किसान हर रोज जंतर-मंतर पर संसद करेंगे, जोकि संसद के मानसून सत्र तक जारी रहेगी। बता दें कि पिछले करीब एक साल से किसानों का आंदोलन दिल्ली के टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर जारी है। किसानों की मांग है कि तीनों कानून वापस हो, लेकिन सरकार का कहना है कि कानून वापस नहीं होंगे। अगर कोई बदलाव करना है, तो सरकार बातचीत के लिए तैयार है। वहीं मानसून सत्र में कृषि कानून और पेगासस जासूसी विवाद से जुड़े हंगामे के कारण संसद के दोनों सदन में कामकाज नहीं हो पा रहा है। 

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज 176 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, प्रदेश में आज 176 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 130 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कांकेर से सर्वाधिक 19 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 176 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 05 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2738 है | आज प्रदेश में 25840 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 09, राजनांदगांव से 03, बालोद से 01, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 06, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 04, महासमुंद से 00, गरियाबंद से 05, बिलासपुर से 10, रायगढ़ से 03, कोरबा से 08, जांजगीर- चाम्पा से 16, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 00, कोरिया से 06, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 00, जशपुर से 04, बस्तर से 13, कोंडागांव से 02, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 04, कांकेर से 19, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 10, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है

आईसीएमआर अपडेट: प्रदेश में आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, इस जिले से मिले सर्वाधिक

आईसीएमआर अपडेट: प्रदेश में आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, इस जिले से मिले सर्वाधिक

रायपुर: राज्य में आज शाम तक 110 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 13-13 बस्तर और कांकेर जिलों के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 25 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।


आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 1, बलौदाबाजार 3, बलरामपुर 0, बस्तर 13, बेमेतरा 1, बीजापुर 9, बिलासपुर 7, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 2, दुर्ग 9, गरियाबंद 5, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 7, जशपुर 4, कबीरधाम 1, कांकेर 13, कोंडागांव 2, कोरबा 8, कोरिया 6, महासमुंद 0, मुंगेली 0, नारायणपुर 0, रायगढ़ 5, रायपुर 5, राजनांदगांव 3, सुकमा 4, सूरजपुर 0, और सरगुजा 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

मन की बात कार्यक्रम के 79वें एपिसोड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कही ये बात, पढ़े विस्तार से

मन की बात कार्यक्रम के 79वें एपिसोड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कही ये बात, पढ़े विस्तार से

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम `मन की बात` के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया। ओलंपिक खेलों में गए भारतीय खिलाड़ियों को उन्होंने शुभकामनाएं दी और लोगों से ओलंपिक में गए भारतीय दल को प्रोत्साहित करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि खिलाड़ी चुनौतियों को पार कर पहुंचे हैं। उनका हौसला बढ़ाना जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा देखकर पूरा देश रोमांचित हुआ।
मन की बात कार्यक्रम के 79वें एपिसोड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल युद्ध से लेकर अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के बारे में चर्चा की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के आखिरी में कहा कि त्योहारों के दौरान हम यह नहीं भूले कि कोरोना हमारे बीच से चला गया है। इस दौरान सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।
आप लोगों से मिला सुझाव ही मन की बात की असली ताकत : प्रधानमंत्री
मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों से मिला सुझाव ही `मन की बात` की असली ताकत है। आपके सुझाव ही मन की बात के माध्यम से भारत कि विविधिता को प्रकट करते हैं, भारवासियों के सेवा और त्याग के खुशबू को चारों दिशाओं में फैलाती हैं। मन की बात में आप कई तरह के आइडिया भेजते हैं। हम सभी पर तो नहीं चर्चा कर पाते हैं, लेकिन उनमें से बहुत सुझावों को मैं संबंधित विभागों को जरूर भेजता हूं ताकि उन पर आगे का काम किया जा सके।
करगिल के वीरों को नमन करें
पीएम ने कहा कि कल यानि 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस भी है। करगिल का युद्ध भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम का प्रतीक है। इस बार ये गौरवशाली दिवस भी अमृत महोत्सव के बीच मनाया जाएगा। इसलिए ये और भी खास हो जाता है मैं चाहूंगा कि आप सभी करगिल के रोमांचित कर देने वाली गाथा जरूर पढ़ें, करगिल के वीरों को हम सब नमन करें।
हमें आजादी के 75 साल होने पर गर्व
पीएम मोदी ने कहा कि इस बार 15 अगस्त को आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। यह बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 साल होने के हम साक्षी बन रहे हैं।इस बार अमृत महोत्सव पर बड़ा कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कितने ही स्वतंत्रता सेनानी और महापुरुष हैं, जिन्हें अमृत महोत्सव में देश याद कर रहा है। सरकार और सामाजिक संगठनों की तरफ से भी लगातार इससे जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अमृत महोत्सव किसी सरकार का, किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है। यह कोटि-कोटि भारतवासियों का कार्यक्रम है।
15 अगस्त पर होगा बड़ा कार्यक्रम
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि इस बार 15 अगस्त पर एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जो राष्ट्रगान से जुड़ा हुआ है। इस दिन ज्यादा से ज्यादा लोग राष्ट्रगान गाएं, इसके लिए एक वेबसाइट भी बनाई तैयार की गई है। सांस्कृतिक मंत्रालय की कोशिश से यह वेबसाइट तैयार हुई है।
पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए हमें एकजुट होना होगा। छोटे-छोटे प्रयास से ही नतीजे मिलेंगे। हम नौकरी करते हुए भी सेवा कार्य से जुड़ सकते हैं।
मन की बात कार्यक्रम का यह 79वां संस्करण
बता दें कि मन की बात कार्यक्रम का यह 79वां संस्करण है। इस कार्यक्रम को आकाशवाणी, दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क ,और मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जा रहा है। इसके साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी देखा जा सकता है।
 

अमेरिका में मिला ज्यादा तेजी से फैलने वाला डेल्टा-3 वैरिएंट, भारत में अलर्ट...

अमेरिका में मिला ज्यादा तेजी से फैलने वाला डेल्टा-3 वैरिएंट, भारत में अलर्ट...

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर नए म्यूटेशन ने वैश्विक स्तर पर वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है। पिछले कुछ सप्ताह में अमेरिका के अंदर कोरोना के नए मामले मिले हैं और उन सभी में वायरस का डेल्टा-3 वैरिएंट मिला है जो डेल्टा की तुलना में न सिर्फ सबसे ज्यादा फैलने की क्षमता रखता है बल्कि वैक्सीन ले चुके या फिर संक्रमित हो चुके व्यक्तियों को भी फिर से संक्रमण की चपेट में ला सकता है।
भारत में अभी तक डेल्टा-3 का कोई मामला नहीं मिला है, लेकिन जीनोम सीक्वेंसिंग की निगरानी कर रहे इन्साकॉग समिति ने अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार अक्तूबर 2020 में महाराष्ट्र में सबसे पहले डबल म्यूटेशन मिला था जिससे डेल्टा और कप्पा वैरिएंट बाहर आए थे। इसके बाद डेल्टा वैरिएंट से डेल्टा प्लस और एवाई 2 नामक दो और वैरिएंट मिले लेकिन इनके अधिक मामले सामने नहीं आए हैं। अब एक और डेल्टा-3 नामक वैरिएंट सामने आया है जो अमेरिका के ज्यादातर राज्यों में मिला है। भारत में अभी तक एक भी केस नहीं मिला है।
देश में गहन निगरानी शुरू
नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया ने बताया कि वायरस में म्यूटेशन होने के बाद एवाई.3 वेरिएंट मिला है जिसे डेल्टा-3 नाम भी दिया है। इस पर भारत में काफी गहन निगरानी शुरू हो चुकी है। सामान्य व्यक्तियों के लिए बात करें तो यह समय पूरी तरह से सतर्क रहने का है। यह पहले से विदित था कि वायरस में म्यूटेशन हो सकता है क्योंकि पिछले डेढ़ साल में भारत में ही 230 म्यूटेशन हम देख चुके हैं। इनमें से सभी नुकसान देने वाले नहीं है लेकिन इनमें से कुछ डेल्टा जैसे चिंताजनक हैं जिनकी वजह से बीते अप्रैल और मई में हमने महामारी का सामना किया था।
भारत में 90 फीसदी सैंपल में मिला डेल्टा
आंकड़ों की बात करें तो अभी तक दुनिया भर में 2,28,888 सैंपल की सीक्वेसिंग में डेल्टा वैरिएंट की मौजूदगी का पता चल चुका है। भारत में इस समय 90 फीसदी तक सैंपल में यही वैरिएंट मिल रहा है और इसकी वजह से ही दूसरी लहर का आक्रामक रूप देखने को मिला था। इससे निकले अन्य वैरिएंट की बात करें तो दुनिया भर में 348 सैंपल में डेल्टा प्लस, 628 में डेल्टा-2 (एवाई.2) और अब 2013 सैंपल में डेल्टा-3 (एवाई.3) की पुष्टि हुई है। यह सभी आंकड़े वैश्विक स्तर पर बनाए कोविड सीक्वेंसिंग के पोर्टल जीआईएसएआईडी पर मौजूद हैं।

डेल्टा से ज्यादा गंभीर मिला
डॉ. स्कारिया के अनुसार एवाई.3 यानी डेल्टा 3 कुछ राज्यों के लिए स्थानीय लगता है, जैसे अमेरिका के मिसिसिपी और मिसूरी पास के राज्यों में धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि इसका एपि-ट्रेंड बहुत स्पष्ट नहीं हैं लेकिन प्रारंभिक अध्ययन से पता चला है कि एवाई.3 वैरिएंट डेल्टा बी.1.617.2 की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है। यह संभावित रूप से क्लस्टर परीक्षण के कारण भी हो सकता है, लेकिन निश्चित रूप से पुष्टि करने के लिए एपी डेटा की आवश्यकता है।
भारत के लिए चिंता क्यों?
वैज्ञानिकों के अनुसार एवाई.3 में डेल्टा प्लस और एवाई.2 जैसा स्पाइक प्रोटीन में के417एन नामक म्यूटेशन नहीं मिला है। यह म्यूटेशन भारत के लिए नया नहीं है। इसलिए डेल्टा 3 और गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इसमें विशेष रूप से ओआरएफ1ए में म्यूटेशन हुआ है जो वायरल ट्रांसमिशन के संकेत देता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल भारत में ऐसा मामला नहीं है लेकिन अब निगरानी और अधिक बढ़ गई है। सभी राज्यों से आने वाले सैंपल को सीक्वेंसिंग के दौरान डेल्टा-3 के लिहाज से भी परखा जा रहा है। अगर यह वैरिएंट भारत में मिलता है तो निश्चित ही यह चिंताजनक होगा।
वायरस में नहीं होगा म्यूटेशन : डॉ गुलेरिया
हाल ही में दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा था कि हम वायरस के व्यवहार का आकलन नहीं कर सकते हैं लेकिन ऐसा देखने को मिल रहा है कि पहले की तरह अब वायरस में म्यूटेशन आगामी महीनों में नहीं मिलेगा। उन्होंने यह दावा सीरो सर्वे के आधार पर किया था। लेकिन दूसरी ओर इन्साकॉग का मानना है कि भारत की वर्तमान स्थिति को देखें तो अभी कोई नया म्यूटेशन नहीं मिला है, लेकिन अमेरिका और बाकी देशों पर गौर करें तो सतर्कता जरूरी है क्योंकि भारत में मिला डेल्टा वैरिएंट अब तक दुनिया के 100 से भी ज्यादा देशों में पहुंच चुका है, वह भी तब जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवागमन बंद था। इसलिए वायरस के म्यूटेशन को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
 

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले इतने हजार नए मामले, 535 मौत

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले इतने हजार नए मामले, 535 मौत

नई दिल्ली । देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। तीसरी लहर की चेतावनी के बीच देश में दैनिक संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 39,742 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 535 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कई राज्यों ने एक बार फिर अपने यहां सख्ती बरतनी शुरू कर दी है।
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39,742 नए मामले सामने आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,13,71,901 हो गई है। साथ ही 535 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,20,551 हो गई है। वहीं 39,972 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,05,43,138 हो गई है। फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,08,212 है।
वहीं देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस की 51,18,210 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 43,31,50,864 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में शनिवार को कोरोनावायरस के लिए 17,18,756 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद शनिवार तक कुल 45,62,89,567 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
 

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज नए मरीजों की तुलना में 3 गुना मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज नए मरीजों की तुलना में 3 गुना मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 156 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सुकमा से सर्वाधिक 18 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 410 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 03  कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2789  है | आज प्रदेश में 33626 टेस्ट हुए है | 

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 09, राजनांदगांव से 04, बालोद से 09, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 01, रायपुर से 15, धमतरी से 07, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 09, बिलासपुर से 00, रायगढ़ से 03, कोरबा से 07, जांजगीर- चाम्पा से 04, मुंगेली से 04, जीपीएम से 01, सरगुजा से 02, कोरिया से 02, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 02, जशपुर से 08, बस्तर से 13, कोंडागांव से 06, दंतेवाड़ा से 04, सुकमा से 18, कांकेर से 11, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 11, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

बड़ी खबर: तालिबानियों पर अफगान सेना की बड़ी एयरस्ट्राइक, 30 आतंकी ढेर, 17 घायल

बड़ी खबर: तालिबानियों पर अफगान सेना की बड़ी एयरस्ट्राइक, 30 आतंकी ढेर, 17 घायल

काबुल: अफगानिस्तान ने तालिबान पर बड़ी एयरस्ट्राइक की है। दो प्रांतों में अफगान वायु सेना के हवाई हमलों में 30 से अधिक तालिबान आतंकवादी मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए हैं। देश के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उत्तरी जज्जान प्रांत में प्रांतीय राजधानी शिबरघन के बाहरी इलाके में मुर्गब और हसन तब्बिन गांवों में युद्धक विमानों द्वारा आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के बाद 19 आतंकवादी मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, दक्षिणी हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्कर गाह के बाहरी इलाके में वायु सेना के हमले में दो गैर-अफगान आतंकवादियों सहित 14 तालिबान की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। तीन आतंकवादी वाहन, छह मोटरसाइकिल, दो बंकर और उनके हथियार और गोला-बारूद की एक बड़ी मात्रा को भी नष्ट कर दिया गया, बयान पढ़ा।


ये हवाई हमले ऐसे समय में किए गए हैं जब अफगानिस्तान में हिंसा में वृद्धि देखी जा रही है क्योंकि तालिबान ने अफगान बलों और नागरिकों के खिलाफ अपने आक्रमण को तेज कर दिया है और कुछ ही हफ्तों में विदेशी सेनाओं की पूर्ण वापसी के बाद से यहां हिंसा बढ़ गई है। तालिबान का अफगानिस्तान पर तेजी से नियंत्रण बढ़ता जा रहा है। ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने कहा कि तालिबान, अब अफगानिस्तान के 419 जिला केंद्रों में से आधे को नियंत्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे तालिबान अधिक क्षेत्र पर कब्जा करता है, अफगान सुरक्षा बल काबुल सहित प्रमुख जनसंख्या केंद्रों की सुरक्षा के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं।


तालिबान ने अफगानिस्तान में हावी होने के बाद ईद के पवित्र त्योहार पर पाक सीमा से लगे शहर स्पिन बोल्डक में सौ नागरिकों का कत्लेआम करके खूनी खेल शुरू कर दिया है। इस नरसंहार के दौरान निर्दोषष नागरिकों के साथ लूटपाट और घृणित कार्य किए गए। अफगान सरकार ने कहा है कि तालिबान ने अपने आका पाकिस्तान के इशारे पर यह जघन्य कांड किया है।

आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, इस जिले से मिले सर्वाधिक

आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, इस जिले से मिले सर्वाधिक

रायपुर: राज्य में आज शाम तक 157 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 18 सुकमा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।


आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 4, बलौदाबाजार 6, बलरामपुर 2, बस्तर 13, बेमेतरा 0, बीजापुर 10, बिलासपुर 9, दंतेवाड़ा 4, धमतरी 4, दुर्ग 3, गरियाबंद 5, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 12, जशपुर 8, कबीरधाम 1, कांकेर 12, कोंडागांव 6, कोरबा 7, कोरिया 2, महासमुंद 0, मुंगेली 0, नारायणपुर 1, रायगढ़ 10, रायपुर 12, राजनांदगांव 5, सुकमा 18, सूरजपुर 1, और सरगुजा 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।