नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट कल से कम हुए मामले, 89 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट कल से कम हुए मामले, 89 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 76 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 19 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 89 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1721 है | आज प्रदेश में 25481 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 03, राजनांदगांव से 01, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 03, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 07, रायगढ़ से 04, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 09, मुंगेली से 00, जीपीएम से 01, सरगुजा से 04, कोरिया से 00, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 00, जशपुर से 07, बस्तर से 19, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 00, कांकेर से 08, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 00, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है

अब पल भर में Whatsapp पर मिल जाएगा कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, जानें तरीका

अब पल भर में Whatsapp पर मिल जाएगा कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, जानें तरीका

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से बचाव के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है. वैक्सीन लेने के बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड करना बहुत जरूरी है, क्योंकि कई जगहों पर वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी हो गया है. अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो आपके पास वैक्सीन सर्टिफिकेट या फिर आरटी-पीसीआर निगेटिव की रिपोर्ट जरूर होनी चाहिए. अब आपको वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. आप कुछ ही पलों में अब वैक्सीन सर्टिफिकेट व्हाट्सऐप पर डाउनलोड कर सकते हैं. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, जो कोई भी अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहता है, वह एक नंबर पर एक व्हाट्सएप संदेश भेज सकता है और एक ही बार में प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है.

ऐसे पल भर में पाए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

– वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के लिए केंद्र सरकार ने MyGov कोरोना हेल्पडेस्क व्हाट्सऐप चैटबॉक्स लॉन्च किया है.

– MyGov कोरोना हेल्पडेस्क व्हाट्सऐप नंबर 9013151515 को अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट में ऐड करें.

– अब अपने मोबाइल में WhatsApp खोलें और सर्च बार में MyGov नंबर ढूंढें, अब चैट विंडो खोलें और डायलॉग बॉक्स में डाउनलोड सर्टिफिकेट टाइप करें.

– व्हाट्सऐप से आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा.

– व्हाट्सऐप चैटबॉक्स में मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें. जिस सर्टिफिकेट को आपको डाउनलोड करना है, उसे टाइप करें इसके बाद आपके चैटबॉक्स में आपका कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट आ जाएगा 

आईसीएमआर अपडेट : आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, सर्वाधिक बस्तर से, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

आईसीएमआर अपडेट : आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, सर्वाधिक बस्तर से, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

रायपुर,राज्य में आज शाम तक 65 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 14 बस्तर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में पचास से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 0, बलौदाबाजार 1, बलरामपुर 0, बस्तर 14, बेमेतरा 0, बीजापुर 0, बिलासपुर 8, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 0, दुर्ग 2, गरियाबंद 0, जीपीएम 1, जांजगीर-चांपा 8, जशपुर 7, कबीरधाम 0, कांकेर 6, कोंडागांव 1, कोरबा 1, कोरिया 0, महासमुंद 0, मुंगेली 0, नारायणपुर 0, रायगढ़ 4, रायपुर 4, राजनांदगांव 0, सुकमा 1, सूरजपुर 2, और सरगुजा 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

बड़ी खबर: IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलकायदा के नाम से पुलिस को मिला मेल, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

बड़ी खबर: IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलकायदा के नाम से पुलिस को मिला मेल, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

15 अगस्त से ठीक पहले आतंकी संगठन ने अलकायदा ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट यानी इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस को मिले ईमेल में आतंकवादी संगठन अलकायदा ने आईजीआई एयरपोर्ट पर हमला करने की योजना के बारे में चेतावनी दी।
आईजीआई हवाई अड्डे के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जांच के बाद खतरे को बेतुका और धमकी को फर्जी पाया गया है। इसके बाद से बम धमकी आकलन समिति (बीटीएसी) को हवाई अड्डे से टरमिनेट कर दिया गया। बयान में कहा गया है कि, "जांच में कुछ खास न मिलने के बाद भी एडीश्नल अलर्ट जारी कर दिया गया है और आईजीआई हवाईअड्डे पर सभी सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।"
गौरतलब है कि ये धमकी भरा ईमेल india.212@protonmail.com से आया था। इस ईमेल के सब्जेक्ट में लिखा था, "अलकायदा सरगना की ओर से IGI एयरपोर्ट पर बम ब्लास्ट की साजिश।" इस ईमेल में लिखा है, करनबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली शारदा उर्फ हसीना रविवार को सिंगापुर से भारत आ रहे हैं और वो एयरपोर्ट पर अगले एक से तीन दिन में बम रखने की साजिश रच रहे हैं। धमकी भरा मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल पर एंटी-सबोटाज चेकिंग भी शुरू कर दी गई है। आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है और लगातार पेट्रोलिंग भी हो रही है।
बता दें कि पहले भी ऐसे ही तरह की धमकी भरे मेल आ चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, इसी साल 21 मार्च को भी एक ऐसा ही मेल मिला था, जिसमें करनबीर और शैली को ISIS का सरगना बताया गया था।

 

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट कल से बढे है मामले, 162 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट कल से बढे है मामले, 162 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 120 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 22 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 162 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 03 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1735 है | आज प्रदेश में 42533 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 06, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 14, धमतरी से 00, बलौदा बाजार से 03, महासमुंद से 04, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 06, रायगढ़ से 02, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 14, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 01, सूरजपुर से 05, बलरामपुर से 03, जशपुर से 11, बस्तर से 22, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 03, सुकमा से 07, कांकेर से 08, नारायणपुर से 03, बीजापुर से 03, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है

BIG BREAKING : अब राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर हुआ सस्पेंड, जाने क्या है मामला

BIG BREAKING : अब राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर हुआ सस्पेंड, जाने क्या है मामला

कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया गया है. इसे फिर से रीस्टोर करने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है. पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा कि तब तक, वह अपने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के जरिए जुड़े रहेंगे और हमारे लोगों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और उनके लिए लड़ते रहेंगे.


कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘ राहुल गांधी का अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित हुआ है और इसकी बहाली के लिए जरूरी पक्रिया चल रही है.’’ पार्टी ने कहा, ‘‘अकाउंट बहाल होने तक वह सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म के साथ आपके साथ जुड़े रहेंगे और लोगों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे. जय हिंद.’’
दरअसल, सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में कथित रेप और हत्या के मामले की नौ वर्षीय पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करने के मामले में राहुल गांधी का अकाउंट निलंबित हुआ है. गौरतलब है कि ट्विटर ने शुक्रवार रात राहुल गांधी के इस पोस्ट को हटा दिया था. पिछले दिनों जब राहुल गांधी ने इस तस्वीर को साझा किया था तो उसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ट्विटर और दिल्ली पुलिस को पत्र भेजकर इस मामले में कार्रवाई के लिए कहा था.
 

प्रधानमंत्री इस तारीख को पीएम-किसान योजना की अगली किश्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री इस तारीख को पीएम-किसान योजना की अगली किश्त जारी करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 9 अगस्त, 2021 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की अगली किश्त जारी करेंगे। इसके माध्यम से 9.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 19,500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान लाभार्थियों से वार्तालाप करेंगे और राष्ट्र को भी संबोधित करेंगे।

पीएम-किसान के बारे में

पीएम-किसान योजना के तहत, पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000/-रूपए प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है और इस वित्तीय लाभ को 2000 रुपये की 3 किस्तों में प्रत्येक 4 माह में प्रदान किया जाता है। धनराशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत, अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि किसान परिवारों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। इस अवसर पर, केंद्रीय कृषि मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। 

आईसीएमआर अपडेट : किसी भी जिले में पचास से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले, बस्तर जिले में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मिलें, देखे जिलेवार आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : किसी भी जिले में पचास से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले, बस्तर जिले में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मिलें, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर: राज्य में आज शाम तक 105 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 20 बस्तर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में पचास से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।


आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 1, बलौदाबाजार 3, बलरामपुर 2, बस्तर 20, बेमेतरा 0, बीजापुर 3, बिलासपुर 5, दंतेवाड़ा 3, धमतरी 1, दुर्ग 3, गरियाबंद 0, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 7, जशपुर 8, कबीरधाम 0, कांकेर 8, कोंडागांव 1, कोरबा 3, कोरिया 0, महासमुंद 4, मुंगेली 1, नारायणपुर 3, रायगढ़ 1, रायपुर 15, राजनांदगांव 0, सुकमा 6, सूरजपुर 5, और सरगुजा 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एक गिरफ्तार

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, एक गिरफ्तार

बडगाम: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। मारे गए आतंकी के पास से एक एके 47 राइफल और एक पिस्टल बरामद बरामद हुआ है। वहीं एक अन्य आतंकी मुठभेड़ स्थल से भाग निकला था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंध में आईजीपी कश्मीर जोन, विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से फरार हुए दूसरे आतंकवादी को ख्रिव इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक पिस्टल और एक ग्रेनेड भी मिला है।

आपको बता दें कि कल(शुक्रवार) को थन्नामंडी तहसील के पंगाई गांव के जंगल क्षेत्र में आतंकी ढेर होने से पाकिस्तान की बड़ी साजिश उजागर हुई है। पिछले एक साल में राजोरी जिले में यह सातवीं आतंकी घटना है। इससे साफ हो रहा है कि राजोरी को फिर से आतंकवाद की आग में झोंकने की साजिश रची जा रही है।

राजोरी के कई इलाके आतंकवाद से प्रभावित रहे हैं, लेकिन लंबे समय से राजोरी आतंकी गतिविधियों से महफूज रहा। अब पिछले एक वर्ष से राजोरी को फिर से दहलाने की कोशिश की जा रही है। एक साल की घटनाओं पर नजर दौड़ाएं तो राजोरी के कलाल में सेना द्वारा पिछले साल जून में तीन आतंकियों को एलओसी से घुसपैठ करते समय ढेर किया गया था।

इसके बाद सितंबर में सेना और पुलिस ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। यह आतंकी कश्मीर घाटी से राजोरी में हथियारों की खेप लेने पहुंचे थे। यह हथियार ड्रोन से गिराए गए थे।

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज राजधानी में मिले सर्वाधिक संक्रमित, 156  मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज राजधानी में मिले सर्वाधिक संक्रमित, 156 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 109 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 13 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 156 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 03 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1780 है | आज प्रदेश में 43810 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 04, राजनांदगांव से 00, बालोद से 02, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 13, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 04, महासमुंद से 04, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 4, रायगढ़ से 05, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 10, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 05, कोरिया से 06, सूरजपुर से 00, बलरामपुर से 04, जशपुर से 11, बस्तर से 10, कोंडागांव से 01, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 08, कांकेर से 06, नारायणपुर से 04, बीजापुर से 01, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज संक्रमितों की संख्या 100 से ज्यादा, इस जिले में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मिलें, देखे जिलेवार आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज संक्रमितों की संख्या 100 से ज्यादा, इस जिले में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मिलें, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर: राज्य में आज शाम तक 110 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 16 जशपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में पचास से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।


आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 5, बलौदाबाजार 3, बलरामपुर 4, बस्तर 8, बेमेतरा 1, बीजापुर 1, बिलासपुर 6, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 1, दुर्ग 2, गरियाबंद 0, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 8, जशपुर 16, कबीरधाम 0, कांकेर 8, कोंडागांव 1, कोरबा 2, कोरिया 6, महासमुंद 4, मुंगेली 0, नारायणपुर 0, रायगढ़ 2, रायपुर 13, राजनांदगांव 0, सुकमा 8, सूरजपुर 1, और सरगुजा 5 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, 188 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, 188 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 114 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कांकेर से सर्वाधिक 17 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 109 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1830 है | आज प्रदेश में 44399 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 09, राजनांदगांव से 01, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 02, धमतरी से 01, बलौदा बाजार से 02, महासमुंद से 02, गरियाबंद से 05, बिलासपुर से 09, रायगढ़ से 05, कोरबा से 07, जांजगीर- चाम्पा से 03, मुंगेली से 00, जीपीएम से 01, सरगुजा से 05, कोरिया से 07, सूरजपुर से 02, बलरामपुर से 05, जशपुर से 10, बस्तर से 08, कोंडागांव से 02, दंतेवाड़ा से 02, सुकमा से 03, कांकेर से 17, नारायणपुर से 02, बीजापुर से 03, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज संक्रमितों की संख्या 100 से कम, इन दो जिलों में 13-13 कोरोना पॉजिटिव मिलें, देखे जिलेवार आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज संक्रमितों की संख्या 100 से कम, इन दो जिलों में 13-13 कोरोना पॉजिटिव मिलें, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर: राज्य में आज शाम तक 99 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 13-13 जशपुर और कोरबा जिलों के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में पचास से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।


आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 1, बलौदाबाजार 2, बलरामपुर 4, बस्तर 8, बेमेतरा 0, बीजापुर 3, बिलासपुर 6, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 1, दुर्ग 7, गरियाबंद 2, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 2, जशपुर 13, कबीरधाम 0, कांकेर 11, कोंडागांव 2, कोरबा 13, कोरिया 7, महासमुंद 2, मुंगेली 0, नारायणपुर 2, रायगढ़ 0, रायपुर 6, राजनांदगांव 0, सुकमा 2, सूरजपुर 2, और सरगुजा 3 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

बड़ी खबर: पेगासस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गंभीर

बड़ी खबर: पेगासस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गंभीर

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने कथित पेगासस जासूसी मामले की स्वतंत्र जांच के अनुरोध वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करते हुए कहा कि अगर इसके बारे में रिपोर्टें सही हैं तो जासूसी के आरोप गंभीर हैं। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) एन वी रमण और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने शुरू में एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और वरिष्ठ पत्रकार एन राम और शशि कुमार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से कुछ सवाल पूछे।

सीजेआई ने कहा, ‘इस सब में जाने से पहले, हमारे कुछ प्रश्न हैं। इसमें कोई शक नहीं, अगर रिपोर्ट सही है तो आरोप गंभीर हैं।’ उन्होंने यह कहते हुए देरी का मुद्दा उठाया कि मामला 2019 में सामने आया था।

सीजेआई ने कहा कि जासूसी की रिपोर्ट 2019 में सामने आई थी। मुझे नहीं पता कि क्या अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई प्रयास किए गए थे। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं कहना चाहते थे कि यह एक बाधा थी।

शीर्ष अदालत ने कहा कि वह प्रत्येक मामले के तथ्यों में नहीं जा रही है और अगर कुछ लोगों का दावा है कि उनके फोन को इंटरसेप्ट किया गया था तो टेलीग्राफ अधिनियम है जिसके तहत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। सिब्बल ने कहा, ‘मैं समझा सकता हूं। हमारे पास कई सामग्री तक पहुंच नहीं है। याचिकाओं में फोन में सीधी घुसपैठ के 10 मामलों की जानकारी है।’

कपिल सिब्बल ने दी दलील
सुनवाई के दौरान एन.राम और अन्य की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि यह स्पाइवेयर केवल सरकारी एजेंसियों को बेचा जाता है और निजी संस्थाओं को नहीं बेचा जा सकता है। एनएसओ प्रौद्योगिकी अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में शामिल है। सिब्बल ने कहा कि पेगासस एक खतरनाक तकनीक है जो हमारी जानकारी के बिना हमारे जीवन में प्रवेश करती है। इसके चलते हमारे गणतंत्र की निजता, गरिमा और मूल्यों पर हमला हुआ है।
सुनवाई के दौरान कपिल सिब्बल ने कहा कि पत्रकार, सार्वजनिक हस्तियां, संवैधानिक प्राधिकरण, अदालत के अधिकारी, शिक्षाविद सभी स्पाइवेयर द्वारा प्रभावित हैं और सरकार को जवाब देना है कि इसे किसने खरीदा? हार्डवेयर कहां रखा गया था? सरकार ने प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की?
वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं बस इतना चाहता हूं कि पेगासस जैसे गंभीर मामले में शीर्ष अदालत भारत सरकार को नोटिस जारी करें।

स्वतंत्र जांच पर विचार करे अदालत: श्याम दीवान
पेगासस मामले में शिक्षाविद् जगदीप छोडकर की ओर से पेश वरिष्ठ वकील श्याम दीवान ने कहा कि यह मामला बहुत अधिक गंभीर है। उन्होंने शीर्ष अदालत से अपील करते हुए कहा कि कृपया मामले की स्वतंत्र जांच पर विचार करें।

नागरिकों की गोपनीयता पर विचार हो: अरविंद दत्तर
याचिकाकर्ता पत्रकारों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद दत्तर ने सुप्रीम कोर्ट से अपील करते हुए कहा कि नागरिकों की गोपनीयता और व्यक्तिगत गोपनीयता पर विचार किया जाना चाहिए।

जानिए याचिकाओं में क्या कहा गया है...
याचिकाओं में कहा गया है काि सैन्य-श्रेणी के स्पाइवेयर का उपयोग करके बड़े पैमाने पर जासूसी की जा रही है। जिससे कि लोगों के कई मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। यह एक तरह से स्वतंत्र संस्थानों में घुसपैठ, हमला और अस्थिर करने के प्रयास है, इसलिए इसपर जल्द से जल्द सुनवाई की जरूरत है।

याचिका में यह भी कहा गया है कि यदि सरकार या उसकी किसी भी एजेंसी ने पेगासस स्पाइवेयर का लाइसेंस लिया और किसी भी तरह से इसका इस्तेमाल किया तो केंद्र को इस बारे में जांच के माध्यम से खुलासा करने का निर्देश दिया जाए।

क्या है मामला
गौरतलब है कि मीडिया संस्थानों के अंतरराष्ट्रीय संगठन ने खुलासा किया है कि केवल सरकारी एजेंसियों को ही बेचे जाने वाले इजराइल के जासूसी साफ्टवेयर के जरिए भारत के दो केन्द्रीय मंत्रियों, 40 से अधिक पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं और एक न्यायाधीश सहित बड़ी संख्या में कारोबारियों और अधिकार कार्यकर्ताओं के 300 से अधिक मोबाइल नंबर हैक किए गए हैं। हालांकि सरकार ने अपने स्तर पर खास लोगों की निगरानी संबंधी आरोपों को खारिज किया है। सरकार ने कहा कि इसका कोई ठोस आधार नहीं है या इससे जुड़ी कोई सच्चाई नहीं है।

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, 109 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, 109 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 135 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कांकेर से सर्वाधिक 20 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 109 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 01 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1906 है | आज प्रदेश में 42546 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 06, राजनांदगांव से 00, बालोद से 04, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 09, धमतरी से 02, बलौदा बाजार से 03, महासमुंद से 03, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 04, कोरबा से 08, जांजगीर- चाम्पा से 14, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 01, कोरिया से 04, सूरजपुर से 15, बलरामपुर से 02, जशपुर से 10, बस्तर से 07, कोंडागांव से 04, दंतेवाड़ा से 06, सुकमा से 03, कांकेर से 20, नारायणपुर से 02, बीजापुर से 03, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है

 

 आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज शाम तक 111 कोरोना पॉजिटिव मिले, इन सात जिलों से एक भी मरीज नहीं

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज शाम तक 111 कोरोना पॉजिटिव मिले, इन सात जिलों से एक भी मरीज नहीं

रायपुर: राज्य में आज शाम तक 111 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 16 कांकेर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में पचास से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
 
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 4, बलौदाबाजार 2, बलरामपुर 2, बस्तर 6, बेमेतरा 0, बीजापुर 3, बिलासपुर 0, दंतेवाड़ा 6, धमतरी 1, दुर्ग 5, गरियाबंद 1, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 10, जशपुर 15, कबीरधाम 0, कांकेर 16, कोंडागांव 4, कोरबा 5, कोरिया 3, महासमुंद 2, मुंगेली 0, नारायणपुर 2, रायगढ़ 2, रायपुर 5, राजनांदगांव 0, सुकमा 2, सूरजपुर 15, और सरगुजा 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 BREAKING : पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री का विरोध, भाषण के दौरान मंच से गिरे

BREAKING : पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री का विरोध, भाषण के दौरान मंच से गिरे

नई दिल्ली: कैंट के नांगल गांव में कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के बाद 9 साल की बच्ची की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने का मामला गर्माता जा रहा है। वहीं पीड़ित परिवार की ओर से न्याय की गुहार लगाई जा रही है। बुधवार को राहुल गांधी के बाद दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal) पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इसी दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने संभाला। 

विरोध का सामना करते हुए अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद अरविंद केजरीवाल गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। मुलाकात के बाद जब वो मंच पर चढ़े थे। खबर है कि मंच से उतरने के दौरान वो गिर पड़े। बाद में उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने संभाला। इसके बाद केजरीवाल गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए।

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा उनके माता पिता को आर्थिक साहयता का ऐलान किया है। दिल्ली सरकार उन्हें 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी। साथ ही इस मामले की अब मजिस्ट्रेट जांच करवाई जाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार की ओर से बड़े वकीलों को लगाया जाएगा, ताकि दोषियों को कड़ी सज़ा मिल सके। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कड़े कदम उठाए, हम पूरा सहयोग करेंगे।

बता दें कि दिल्ली कैंट इलाके में रविवार को 9 साल की बच्ची की मौत की खबर सामने आई थी। परिवार वालों का आरोप है कि बच्ची का रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। फिर उसका अंतिम संस्कार करने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
 मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: अवंता ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर को किया गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: अवंता ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में मंगलवार को बिजनैसमैन और अवंता ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी से पहले जांच एजेंसियों ने दिल्ली और मुंबई में अवंता ग्रुप और थापर के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसी के साथ कई और वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई थी। इसके बाद थापर से पूछताछ भी की गई थी। जानकारी के मुताबिक थापर को बीती रात को गिरफ्तार किया गया है। थापर को बुधवार को अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है जहां ईडी उनकी हिरासत की मांग करेगा। अधिकारियों के अनुसार ईडी थापर की कंपनी अवंता रियल्टी, यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर और उनकी पत्नी के बीच कथित लेन-देन की जांच कर रही है। 

ईडी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इस साल जून में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने थापर समेत उनके दिल्ली और गुरुग्राम में स्थित दो निजी फर्मों के प्रमोटरों और निदेशकों को यस बैंक को 466.51 करोड़ रुपये का कथित नुकसान पहुंचाने के लिए गिरफ्तार किया था। यस बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी सहित कई एजेंसियों द्वारा उद्योगपति की जांच की जा रही है जिसमें निजी बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को भी गिरफ्तार किया गया है।
 वैवाहिक विवाद में बच्चे के डीएनए टेस्ट को नहीं दी जा सकती अनुमति : सुप्रीम कोर्ट

वैवाहिक विवाद में बच्चे के डीएनए टेस्ट को नहीं दी जा सकती अनुमति : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर एडल्ट्री (व्याभिचार) का कोई प्राथमिक सबूत नहीं है तो शादी के दौरान पैदा हुए बच्चे की वैधता स्थापित करने के लिए डीएनए टेस्ट का आदेश नहीं दिया जा सकता है। न्यायमूर्ति विनीत सरन और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की बेंच ने निचली अदालत और बोम्बे हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद में अपने बच्चे के डीएनए टेस्ट का आदेश देने की याचिका की अनुमति दी थी, क्योंकि उसने आरोप लगाया था कि वह उस बच्चे का बायोलॉजिकल पिता नहीं है और उसकी पत्नी के अन्य पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध थे। भारतीय एविडेंस अधिनियम की धारा 112 का जिक्र करते हुए बेंच ने कहा कि एडल्ट्री (व्याभिचार) साबित करने के लिए सीधे डीएनए टेस्ट का आदेश नहीं दिया जा सकता है और निचली अदालत और हाईकोर्ट ने आदेश पारित करने में गलती की है। 

बता दें कि ये धारा एक बच्चे की वैधता के अनुमान के बारे में बताती है। पीठ ने कहा कि एडल्ट्री के आरोप को साबित करने के लिए कुछ प्राथमिक सबूत होने चाहिए और उसके बाद ही अदालत डीएनए टेस्ट पर विचार कर सकती है।

याचिका देने वाले इस कपल की शादी 2008 में हुई थी और 2011 में इनके घर एक बेटी का जन्म हुआ था। जिसके छह साल बाद पति ने तलाक की याचिका दायर की थी। इसके बाद उन्होंने बच्चे के डीएनए टेस्ट के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। हालांकि निचली अदालत ने उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया जिसे हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखा। इसके बाद पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख किया।
CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, 177 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

CG कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, 177 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 142 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 21 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 177 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1881 है | आज प्रदेश में 40555 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 06, राजनांदगांव से 00, बालोद से 00, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 02, रायपुर से 08, धमतरी से 08, बलौदा बाजार से 04, महासमुंद से 02, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 08, रायगढ़ से 07, कोरबा से 02, जांजगीर- चाम्पा से 17, मुंगेली से 01, जीपीएम से 01, सरगुजा से 00, कोरिया से 04, सूरजपुर से 03, बलरामपुर से 01, जशपुर से 09, बस्तर से 21, कोंडागांव से 02, दंतेवाड़ा से 01, सुकमा से 02, कांकेर से 09, नारायणपुर से 07, बीजापुर से 15, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है