नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज इतने मिले कोरोना मरीज, 487 हुए स्वस्थ, सर्वाधिक रायपुर समेत देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज इतने मिले कोरोना मरीज, 487 हुए स्वस्थ, सर्वाधिक रायपुर समेत देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 359 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 44 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 487 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4862 है | आज प्रदेश में 31481 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 12, राजनांदगांव से 01, बालोद से 07, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 07, रायपुर से 44, धमतरी से 08, बलौदा बाजार से 10, महासमुंद से 04, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से 09, कोरबा से 04, जांजगीर- चाम्पा से 29, मुंगेली से 08, जीपीएम से 04, सरगुजा से 10, कोरिया से 05, सूरजपुर से 10, बलरामपुर से 08, जशपुर से 27, बस्तर से 24, कोंडागांव से 06, दंतेवाड़ा से 13, सुकमा से 29, कांकेर से 07, नारायणपुर से 05, बीजापुर से 41, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

 

आईसीएमआर अपडेट: आज शाम तक मिले 300 से अधिक कोरोना पॉजिटिव, सर्वाधिक रायपुर जिले से

आईसीएमआर अपडेट: आज शाम तक मिले 300 से अधिक कोरोना पॉजिटिव, सर्वाधिक रायपुर जिले से

रायपुर, राज्य में आज शाम तक 314 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 36 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी जिले में 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 6, बलौदाबाजार 8, बलरामपुर 9, बस्तर 25, बेमेतरा 1, बीजापुर 35, बिलासपुर 15, दंतेवाड़ा 9, धमतरी 5, दुर्ग 10, गरियाबंद 12, जीपीएम 3, जांजगीर-चांपा 25, जशपुर 30, कबीरधाम 7, कांकेर 5, कोंडागांव 3, कोरबा 1, कोरिया 5, महासमुंद 4, मुंगेली 7, नारायणपुर 5, रायगढ़ 9, रायपुर 36, राजनांदगांव 1, सुकमा 23, सूरजपुर 8, और सरगुजा 7 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

BIG BREAKING : यूरोपीय संघ के 15 देशों ने भारत की कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता दी

BIG BREAKING : यूरोपीय संघ के 15 देशों ने भारत की कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता दी

नई दिल्ली, विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक डॉक्टबर सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि यूरोपीय संघ के 15 देशों ने अब भारतीय सीरम संस्थान द्वारा निर्मित कोविशील्ड टीके को मान्यता दी है। उनकी यह टिप्पणी बेल्जियम द्वारा कल कोविशील्ड टीके को मान्यता दिए जाने के बाद आई है। स्विट्जरलैंड, आइसलैंड और यूरोपीय संघ के कुछ देशों ने पहले यात्रा प्रवेश के लिए कोविशील्ड को हरी झंडी दी थी। उधर, एस्टोनिया ने इस बात की पुष्टि की है कि वह यात्रा के लिए भारत सरकार के सभी टीकों को मान्यता देगा। 

15 अगस्त से पहले एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस होगा लाल किला

15 अगस्त से पहले एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस होगा लाल किला

नई दिल्ली। देश की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा के लिए खुफिया एजेंसिया हर पल अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा को लेकर बरती जा रही चौकसी के बीच लालकिला को एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस करने की तैयारी हो रही है। दरअसल जम्मू हमले के बाद से ही खुफिया इकाइयां हवाई मार्ग से खतरे का इनपुट मुहैया करा रही हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा से जुड़े सभी एहतियात बरते जा रहे हैं।


आकाश मार्ग की सुरक्षा के तहत जहां एक तरफ तो हेलीकाप्टर पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो टीम आकाश मार्ग से सुरक्षा की कमान संभालेगी, वहीं आसमान को सुरक्षित करने के लिए ‘एंटी-ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम’ की लालकिले पर तैनाती की जाएगी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस हवा में उड़ने वाली चीजों पर रोक लगाने के आदेश के लिए सीआरपीसी की धारा 144 के तहत यह निषेधाज्ञा भी जल्द ही जारी करेगी। लुटियन जोन इलाके से लेकर लाल किले तक पहुंचने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य वीआईपी रूट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। रूट के अलावा लाल किले और आसपास के दायरे में करीब पुलिस ने अत्याधुनिक हथियारों से लैस 16 कमांडो वाहन ‘पराक्रम’ को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगाया जा रहा है। सुरक्षा तैयारियों के मद्देनजर इन कमांडो वाहनों के साथ सुरक्षाकर्मी अपनी-अपनी पोजिशन ले रहे हैं। इसमें से कुछ आसपास के इलाके में गश्त भी करेंगी।

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज फिर बढ़े कोरोना मरीज मिले इतने, लेकिन एक्टिव मरीज पांच हजार से अभी भी कम, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज फिर बढ़े कोरोना मरीज मिले इतने, लेकिन एक्टिव मरीज पांच हजार से अभी भी कम, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 391 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सुकमा और बीजापुर से सर्वाधिक 44 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 307 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4993 है | आज प्रदेश में 39204 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 20, राजनांदगांव से 01, बालोद से 04, बेमेतरा से 04, कबीरधाम से 06, रायपुर से 22, धमतरी से 13, बलौदा बाजार से 08, महासमुंद से 09, गरियाबंद से 03, बिलासपुर से 15, रायगढ़ से 10, कोरबा से 11, जांजगीर- चाम्पा से 28, मुंगेली से 02, जीपीएम से 06, सरगुजा से 13, कोरिया से 15, सूरजपुर से 12, बलरामपुर से 04, जशपुर से 23, बस्तर से 17, कोंडागांव से 18, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से 44, कांकेर से 13, नारायणपुर से 07, बीजापुर से 44, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

 बड़ा हादसा : राजधानी के एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अब तक 50 लोगों की मौत- देखे विडियो

बड़ा हादसा : राजधानी के एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अब तक 50 लोगों की मौत- देखे विडियो

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुए है। इस हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। फैक्ट्री में लगी आग का एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक, दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। 50 से ज्यादा लोगों की मौत मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी ढाका की एक फैक्ट्री में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी में आग की वजह से तीन लोगों की मौत की खबर मिली, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि मौत का सिलसिला बढ़ने लगा और एक वीडियो जारी कर बताया जा रहा है कि इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
 

जबकि दूसरी तरफ अन्य मीडिया हाउस के सूत्रों ने बताया कि आग की वजह से 40 लोगों की मौत हो गई। जबकि कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं। अभी भी कुछ लोग ऊपरी मंजिल से आग से बचने के लिए कूद गए। मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना राजधानी ढाका से 20 किमी दूर स्थित है। सुदूर नारायणगंज जिले में फलों के रस का कारखाना बताया जा रहा है। छठी मंजिल पर अचानक आग लगी है। आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने कई घंटों मशक्कत की। इस घटना में 3 महिला श्रमिकों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। दमकलकर्मियों के शव बरामद किए गए हैं।
 
कोविड महामारी से निपटने के लिए 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के नए पैकेज को मंजूरी : पीएम मोदी

कोविड महामारी से निपटने के लिए 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के नए पैकेज को मंजूरी : पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोविड महामारी से निपटने के लिए 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के नए पैकेज को मंजूरी दी गई है। श्री मोदी ने ट्वीट में कहा कि इस पैकेज से देश के सभी जिलों में बाल चिकित्सा इकाई से लेकर आईसीयू बेड, ऑक्सीजन भंडारण, एंबुलेंस और दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुिओं की व्यवस्था की जाएगी। उन्हों ने यह भी कहा कि कैबिनेट की बैठक में कृषि और किसान कल्याण के बारे में महत्वएपूर्ण फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों को सशक्त बनाने के लिए कृषि बुनियादी ढांचा कोष के उपयोग की भी व्यवस्था की गई है।

 एक्शन में मोदी के नए रेल मंत्री: बदल दिया कर्मचारियों का समय

एक्शन में मोदी के नए रेल मंत्री: बदल दिया कर्मचारियों का समय

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में नए रेल मंत्री का पदभार संभालते ही अश्विनी वैष्णव एक्शन में आ गए हैं। मोदी सरकार के नए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपना कार्यभार संभाला और पदभार संभालते ही उन्होंने सबसे पहले अपने ऑफिस के स्टाफ के काम करने की टाइमिंग में बदलाव किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को दो शिफ्ट में काम करने का आदेश दिया।

रेल मंत्री के दफ्तर से जारी आदेश के मुताबिक, पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे शुरू होगी और शाम 4 बजे समाप्त होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे शुरू होगी और मध्यरात्रि में 12 बजे समाप्त होगी। रेल मंत्रालय के एडीजी पीआर डीजे नारायण के मुताबिक, यह आदेश सिर्फ एमआर सेल (मंत्री कार्यालय) के लिए जारी किया गया है न कि प्राइवेट या रेलवे स्टाफ के लिए। 

रेल मंत्रालय के एडीजी पीआर डीजे नारायण ने कहा कि रेल मंत्री ने निर्देश दिया है कि मंत्री के दफ्तर रके सभी कार्यालय और कर्मचारी तत्काल प्रभाव से दो शिफ्ट यानी 7.00 बजे से 4.00 बजे और 3.00 बजे -12.00 बजे तक काम करेंगे। इस आदेश पत्र में लिखा हुआ है कि मिशन मोड पर रेलवे के लिए अभी बहुत कुछ करना है और हर मिटन यहां कीमती है।  

कार्यभार संभालने के बाद नए मंत्री ने कहा था कि रेलवे पीएम मोदी के विजन का अहम हिस्सा है और वह इस विजन को हकीकत में बदलने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे के जरिये लोगों के जीवन को बदलना है ताकि आम आदमी, किसान, गरीबों को इसका लाभ मिले।

एक पूर्व आईएएस अधिकारी वैष्णव को रेल मंत्री, संचार मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, वैष्णव से पहले रेल मंत्रालय पहले पीयूष गोयल के अधीन था, जिन्हें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालयों, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा का प्रभार दिया गया है। 
कोरोना अपडेट: प्रदेश धीरे धीरे फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज आज मिले इतने, लेकिन एक्टिव मरीज हुए पांच हजार से कम, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश धीरे धीरे फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज आज मिले इतने, लेकिन एक्टिव मरीज हुए पांच हजार से कम, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 346 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सुकमा से सर्वाधिक 45 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 446 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4914 है | आज प्रदेश में 33948 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 10, राजनांदगांव से 04, बालोद से 02, बेमेतरा से 03, कबीरधाम से 02, रायपुर से 19, धमतरी से 03, बलौदा बाजार से 08, महासमुंद से 04, गरियाबंद से 04, बिलासपुर से 21, रायगढ़ से 13, कोरबा से 16, जांजगीर- चाम्पा से 25, मुंगेली से 00, जीपीएम से 11, सरगुजा से 05, कोरिया से 09, सूरजपुर से 05, बलरामपुर से 04, जशपुर से 28, बस्तर से 22, कोंडागांव से 16, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से 45, कांकेर से 06, नारायणपुर से 04, बीजापुर से 38, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

नई टीम के साथ प्रधानमंत्री ने वर्चुअली बैठक की, हेल्थ इमरजेंसी पैकेज के लिए 23 हजार करोड़, सहित अन्य कई महत्वपूर्ण फैसले

नई टीम के साथ प्रधानमंत्री ने वर्चुअली बैठक की, हेल्थ इमरजेंसी पैकेज के लिए 23 हजार करोड़, सहित अन्य कई महत्वपूर्ण फैसले

मोदी कैबिनेट विस्तार के एक दिन बाद अपनी नई टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअली बैठक की. इस बैठक में कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्रों समेत कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट करते हुए कहा- "कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के एक नए पैकेज को मंजूरी दी गई है. इसके तहत देश के सभी जिलों में पीडियाट्रिक केयर यूनिट से लेकर आईसीयू बेड, ऑक्सीजन स्टोरेज, एंबुलेंस और दवाओं जैसे जरूरी इंतजाम किए जाएंगे."


कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसानों को मंडी के जरिए एक लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे. अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष 15 मई को 'एग्रीकल्चर फंड' का गठन किया गया था, उसे एपीएमसी को मजबूत करने के लिए किया गया था. उन्होंने कहा कि इस फंड में वित्तीय योगदान के तरीकों में बदलाव किया गया है. अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए 23,123 करोड़ रुपए के इमरजेंसी पैकेज को कैबिनेट ने मंज़ूरी दी है. एपीएमसी मंडियो के सशक्तिकरण के लिए कार्य किया जा रहा है.


मंडी के जरिए किसानों को 1 लाख करोड़ रुपये


केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नए कृषि कानूनों पर प्रदर्शन कर रहे किसानों से अपना आंदोलन खत्म करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता कृषि क्षेत्र है. तोमर ने कहा कि नारियल एक्ट में संशोधन किया जाएगा. दुनियाभर में नारियल कारोबार बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. इसके साथ ही, नारियल बोर्ड में सीईओ की नियुक्ति होगी. उन्होंने कहा कि APMC मंडियों को और मजबूत किया जाएगा. कृषि मंडियों को संसाधन देंगे. उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले से किसानों की आय बढ़ेगी.

 

कृषि मंत्री ने आगे कहा- "मोदी सरकार लगातार किसानों के लिए क़दम उठती आई है. मैं आंदोलन करने वाले किसानों से कहना चाहता हूं कि बार-बार जो कहा जाता है कि नए कृषि क़ानून से मंडियां ख़त्म होगी. लेकिन बजट में साफ़ कहा गया कि मंडियां ख़त्म नहीं होंगी बल्कि और मजबूत होंगी. आज निर्णय लिया गया कि एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का इस्तेमाल एपीएमसी ( कृषि बाज़ार उत्पाद समिति ) भी कर सकेंगे."


हेल्थ इमरजेंसी पैकेज के लिए 23 हजार करोड़


स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हेल्थ इमरजेंसी के लिए 23 हजार करोड़ का पैकेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि 8 हजार करोड़ राज्य सरकारों को देंगे. मंडाविया ने कहा कि देश में 4 लाख से ज्यादा ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि कोविड अस्पताल 163 से बढ़कर 4,389 हो गए हैं और ऑक्सीजन बेडों को 50,000 से बढ़ाकर 4,17,396 कर दिए गए.


स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि पहले पैकेज का सही तरीके से इस्तेमाल हुआ है. अप्रैल 2020 में पहला पैकेज 15 हजार करोड़ रुपये का दिया गया था. उन्होंने कहा कि पहले ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड सिर्फ 15 हजार थे जो अब बढ़कर 4 लाख हो चुके हैं.


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के साथ कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद थे. इससे पहले मोदी कैबनेट की बैठक के दौरान 30 मंत्री शामिल थे. नई कैबिनेट टीम के साथ यह प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली बैठक थी.


एक दिन पहले हुआ कैबिनेट विस्तार


गौरतलब है कि बुधवार को मोदी कैबिनेट का विस्तार किया गया है. इसमें 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है. इसके बाद मोदी कैबिनेट में 77 मंत्री हो गए हैं. 36 नए चेहरों को जगह दी गई है जबकि 7 मंत्रियों को प्रमोशन कर उन्हें कैबिनेट रैंक दिया गया है. इसके साथ ही, कैबिनेट विस्तार से पहले रवि शंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर और हर्ष वर्धन समेत कई बड़े नेताओं ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.


नए कैबिनेट में उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों को तरजीह दी गई है, जहां पर अगले साल विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं. इसके साथ ही, कैबिनेट में युवाओं, पेशेवर और अनुभवी लोगों को खास तरजीह दी गई है. 

आईसीएमआर अपडेट :  आकड़े 300 से भी कम, मुंगेली 0, सुकमा सर्वाधिक देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

आईसीएमआर अपडेट : आकड़े 300 से भी कम, मुंगेली 0, सुकमा सर्वाधिक देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.00 तक 273 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 29 अकेले सुकमा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी जिले में 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 2, बलौदाबाजार 7, बलरामपुर 4, बस्तर 23, बेमेतरा 3, बीजापुर 26, बिलासपुर 9, दंतेवाड़ा 16, धमतरी 3, दुर्ग 9, गरियाबंद 5, जीपीएम 10, जांजगीर-चांपा 20, जशपुर 21, कबीरधाम 2, कांकेर 2, कोंडागांव 16, कोरबा 8, कोरिया 9, महासमुंद 4, मुंगेली 0, नारायणपुर 4, रायगढ़ 10, रायपुर 19, राजनांदगांव 4, सुकमा 29, सूरजपुर 5, और सरगुजा 3 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

बड़ा झटका: फ्रेंच कोर्ट ने भारतीय संपत्तियों को जब्त करने के आदेश दिये, जानिए पूरा मामला

बड़ा झटका: फ्रेंच कोर्ट ने भारतीय संपत्तियों को जब्त करने के आदेश दिये, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली: भारत सरकार की मुश्किले बढ़ गई है, फ्रांसीसी कोर्ट ने 20 भारतीय सरकारी संपत्तियों को केयर्न एनर्जी द्वारा जब्त करने का आदेश दिया है, केयर्न एनर्जी (Cairn Energy) ने कहा कि उसने देश की सरकार के साथ कर विवाद में मध्यस्थता पुरस्कार (Arbitration Award) की वसूली के लिए पेरिस में भारतीय राज्य के स्वामित्व वाली प्रोपर्टीज को प्रभावी ढंग से जब्त कर लिया है, फाइनेंशियल टाइम्स ने रिपोर्ट किया कि एडिनबर्ग स्थित ऑयल प्रोड्यूसर को 20 मिलियन GBP से ज्यादा की 20 भारतीय सरकारी संपत्तियों को जब्त करने के लिए एक फ्रांसीसी अदालत का आदेश मिला है|

जानें क्या गया है रिपोर्ट में?
रिपोर्ट में कहा गया कि केयर्न ने कहा कि ट्रिब्यूनल ज्यूडिशियरी डे पेरिस का आदेश "प्रोपर्टीज का मालिकाना हक लेने के लिए एक जरूरी शुरुआती कदम था और ये सुनिश्चित करता है कि किसी भी बिक्री की आय केयर्न के कारण होगी." दिसंबर 2020 में, द हेग, नीदरलैंड में एक स्थायी मध्यस्थता न्यायालय ने फैसला सुनाया था कि भारत सरकार को Cairn एनर्जी को 1.2 बिलियन डॉलर का हर्जाना देना चाहिए, क्योंकि इसने गलत तरीके से टैक्स डिमांड को लागू किया था|


जानें क्या है मामला?
भारत ने ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ अपील दायर की है. इस बीच, केयर्न ने दबाव बनाने और अपना बकाया वसूलने के लिए विदेशों में भारत सरकार की संपत्तियों की पहचान की है.15 मई को, UK की Cairn एनर्जी Plc ने न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के लिए US डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में भारत के राष्ट्रीय वाहक एयर इंडिया पर मुकदमा दायर किया. न्यूज एजेंसी PTI ने बताया है कि केयर्न ने राशि एकत्र करने के लिए संभावित जब्ती के लिए विदेशों में 70 अरब डॉलर की भारतीय संपत्ति की पहचान की है, जो अब ब्याज और जुर्माना सहित कुल 1.72 अरब डॉलर हो गई है|

विभागों का हुआ बंटवारा, नए स्वास्थ्य और रेल मंत्री के नामों का एलान, सिंधिया को मिला ये मंत्रालय | जानें किसे क्या मिला

विभागों का हुआ बंटवारा, नए स्वास्थ्य और रेल मंत्री के नामों का एलान, सिंधिया को मिला ये मंत्रालय | जानें किसे क्या मिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रीपरिषद में बुधवार को विस्तार और फेरबदल किया गया। इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है जबकि सात वर्तमान राज्यमंत्रियों को पदोन्नत कर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए सभी 43 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन सभी मंत्रियों के विभागों का बटवारा भी कर दिया गया है।
किस मंत्री को कौन सा विभाग और पोर्टफोलियो मिला नीचे दी गई लिस्ट में आप देख सकते हैं।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश धीरे धीरे फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज आज मिले इतने, 315 हुए स्वस्थ, 2 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश धीरे धीरे फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज आज मिले इतने, 315 हुए स्वस्थ, 2 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 330 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सुकमा से सर्वाधिक 38 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 315 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 2 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5017 है | आज प्रदेश में 33789 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 12, राजनांदगांव से 03, बालोद से 04, बेमेतरा से 06, कबीरधाम से 02, रायपुर से 20, धमतरी से 06, बलौदा बाजार से 06, महासमुंद से 04, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 11, रायगढ़ से 12, कोरबा से 10, जांजगीर- चाम्पा से 35, मुंगेली से 02, जीपीएम से 00, सरगुजा से 19, कोरिया से 08, सूरजपुर से 06, बलरामपुर से 09, जशपुर से 21, बस्तर से 14, कोंडागांव से 13, दंतेवाड़ा से 17, सुकमा से 38, कांकेर से 08, नारायणपुर से 07, बीजापुर से 34, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट :  आकड़े 300 से भी कम, जीपीएम 0, बीजापुर सर्वाधिक, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

आईसीएमआर अपडेट : आकड़े 300 से भी कम, जीपीएम 0, बीजापुर सर्वाधिक, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

रायपुर, राज्य में आज शाम तक 281 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 33 अकेले बीजापुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी जिले में 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 4, बलौदाबाजार 5, बलरामपुर 3, बस्तर 11, बेमेतरा 6, बीजापुर 33, बिलासपुर 11, दंतेवाड़ा 13, धमतरी 6, दुर्ग 14, गरियाबंद 3, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 25, जशपुर 16, कबीरधाम 2, कांकेर 8, कोंडागांव 12, कोरबा 6, कोरिया 8, महासमुंद 3, मुंगेली 1, नारायणपुर 7, रायगढ़ 9, रायपुर 18, राजनांदगांव 1, सुकमा 31, सूरजपुर 7, और सरगुजा 18 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

बड़ी खबर: मोदी मंत्रिमंडल के 12 मंत्रियों का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकारा

बड़ी खबर: मोदी मंत्रिमंडल के 12 मंत्रियों का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकारा

नई दिल्ली: देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने यह निर्णय प्रधानमंत्री की सलाह पर ली है। मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने वालों में डी.वी. सदानंद गौड़ा, रविशंकर प्रसाद, थावरचंद गहलोत, रमेश पोखरियाल `निशंक`, डॉ हर्षवर्धन वर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबाश्री चौधरी शामिल हैं।

बड़ी खबर : राष्ट्रपति भवन से आया आमंत्रण, केंद्रीय मंत्रियों का शपथ ग्रहण शाम 6 बजे

बड़ी खबर : राष्ट्रपति भवन से आया आमंत्रण, केंद्रीय मंत्रियों का शपथ ग्रहण शाम 6 बजे

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री परिषद् के नव नियुक्त सदस्य आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन से इस सम्बन्ध में सूचना जारी कर दी गई है।  

बड़ी खबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या, हिरासत में एक संदिग्ध

बड़ी खबर: पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी की हत्या, हिरासत में एक संदिग्ध

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में पिछली रात अपराध की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत पीआर. कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की उनके घर में ही हत्या कर दी गई है। किट्टी कुमारमंगलम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में रहती थीं। साउथ वेस्ट दिल्ली पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस हत्याकांड में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि बीती रात करीब नौ बजे धोबी घर आया, नौकरानी ने दरवाजा खोला। नौकरानी को जबरदस्ती एक कमरे में घसीट कर बंद कर दिया। इसी बीच दो अन्य लड़के अंदर आए और किट्टी कुमारमंगलम का गला घोंट दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गए। घटना के बाद नौकरानी ने शोर मचाया।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे हमें सूचना मिली। जिसके बाद टीमें बनाई गईं। नौकरानी के बयान के बाद पुलिस ने रात में ही धोबी जिसका नाम राजू है, उसे गिरफ्तार कर लिया। 24 साल का राजू वसंत विहार के ही भंवर सिंह कैंप में रहता है। वारदात में शामिल बाकी दो आरोपियों की भी पहचान हो गई है, जिनकी तलाश जारी है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि 67 वर्षीय किट्टी कुमारमंगलम की घर के अंदर लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी।

बड़ी खबर: मोदी कैबिनेट की आज होने वाली बैठक रद्द, सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ता बहाली पर होनी थी चर्चा

बड़ी खबर: मोदी कैबिनेट की आज होने वाली बैठक रद्द, सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ता बहाली पर होनी थी चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के विस्तार की खबरों बीच सरकारी कर्मचारियों को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी। केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार यानी आज सुबह 11 बजे होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है। कयास लगाए जा रहे थे कि इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) लाभों को फिर से बहाल करने पर फैसला लिया जा सकता था। 

बता दें कि कोरोना महामारी का कहर शुरू होने के बाद करीब एक साल पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रोक दिया गया था। वहीं अब जब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। ऐसे में माना जा रहा था कि आज इस पर कैबिनेट की बैठक में कोई बड़ा फैसला हो सकता है, लेकिन बैठक रद्द होने के चलते सरकारी कर्मचारी मायूस हो गए हैं।
वित्त मंत्रालय ने किया था खंडन

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि केंद्र सरकार ने जुलाई से सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत को फिर से शुरू करने को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके बाद वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर इस खबर का खंडन किया था। मंत्रालय ने कहा था कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई को लेकर एक दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जुलाई 2021 से सरकारी कर्मचारियों और केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को महंगाई राहत दी जाएगी। भारत सरकार ने ऐसा कोई दस्तावेज अभी जारी नहीं किया है। 

कांग्रेस ने की भत्ता बहाली की मांग 
कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान के संबंध में केंद्र सरकार के कर्मचारियों, सेना के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के प्रति द्वेषपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही बकाया राशि के तत्काल भुगतान की मांग की।