नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 आईसीएमआर प्रमुख ने दी जानकारी देश के दो-तिहाई लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी

आईसीएमआर प्रमुख ने दी जानकारी देश के दो-तिहाई लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी

नई दिल्ली. आईसीएमआर ने जानकारी दी है की दो-तिहाई लोगों में इस वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी पाई गई है. जबकि 40 करोड़ आबादी को अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा है, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने हाल ही में हुए चौथे सीरो सर्वे के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी।


भार्गव ने कहा, 'चौथे सीरो सर्वे में 6 से 17 साल के 28975 लोगों को शामिल किया गया था. इनमें से 62 फीसदी लोगों ने वैक्सीन नहीं ली थी, जबकि 24 फीसदी लोगों ने एक डोज और 14 फीसदी लोगों ने दोनों डोज लिया था.' उन्होंने बताया कि इस सर्वे में सीरो प्रीवलेंस 67 पर्सेंट पाया गया है।

 

बड़ी खबर: बकरीद की नमाज के वक्त राष्ट्रपति भवन के पास रॉकेट से हमला

बड़ी खबर: बकरीद की नमाज के वक्त राष्ट्रपति भवन के पास रॉकेट से हमला

काबुल/नई दिल्ली: अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से तालिबान का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर धमाकों की गूंज से सहम उठी है। मंगलवार सुबह काबुल में राष्ट्रपति भवन पर हुए रॉकेट हमले ने सबके रौंगटे खड़े कर दिए। यह हमला उस वक्त हुआ, जब राष्ट्रपति अशरफ गनी बकरीद की नमाज में हिस्सा ले रहे थे।

अफगानिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार यह हमला सुबह 8 बजे के करीब हुआ। जिस जगह हुआ, वहां से राष्ट्रपति भवन बेहद करीब है। इस हमले को लेकर माना जा रहा है कि हमले का निशाना अफगानिस्तान में के राष्ट्रपति अशरफ गनी हो सकते थे।

प्रारंभिक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन और ग्रीन जोन के आसपास के इलाके में तीन रॉकेट दागे गए। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि अफगान की राजधानी काबुल के राष्ट्रपति भवन के पास कम से कम तीन रॉकेट से हमला बोला गया। ईद की नमाज के वक्त राष्ट्रपति भवन के पास काबुल में बाग-ए-अली मर्दन, चमन-ए-होजोरी क्षेत्रों में और मनाबे बशारी क्षेत्र में रॉकेट से हमला किया गया। बता दें कि लंबे वक्त से यहां सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच संघर्ष चल रहा है।

बता दें कि करीब दो दशक तक अफगानिस्तान में रहने के बाद अमेरिकी सेना स्वदेश लौट चुकी है, जिसके बाद से तालिबान तेजी से कब्जा करता जा रहा है। अमेरिकी और नाटो सैन्य टुकड़ियों की रवानगी के साथ ही खबरें आने लगीं कि जिस तालिबान को खत्म करने के लिए अमेरिका ने पश्चिमी देशों के साथ मिलकर युद्ध लड़ा, वह फिर अफगानिस्तान के कई हिस्सों में अपना कब्जा जमाना शुरू कर चुका है।

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज बढ़े कोरोना के मामले, 4 की हुई मृत्यु, देखे जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज बढ़े कोरोना के मामले, 4 की हुई मृत्यु, देखे जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 316 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 35 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 562 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 04 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3469 है | आज प्रदेश में 40259 टेस्ट हुए है | 

 

 आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव

आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव

रायपुर राज्य में आज शाम तक 270 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 28 अकेले बस्तर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में 50 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
 
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 2, बलौदाबाजार 8, बलरामपुर 0, बस्तर 28, बेमेतरा 4, बीजापुर 17, बिलासपुर 8, दंतेवाड़ा 7, धमतरी 17, दुर्ग 11, गरियाबंद 6, जीपीएम 1, जांजगीर-चांपा 20, जशपुर 23, कबीरधाम 1, कांकेर 13, कोंडागांव 12, कोरबा 4, कोरिया 8, महासमुंद 6, मुंगेली 2, नारायणपुर 10, रायगढ़ 22, रायपुर 13, राजनांदगांव 0, सुकमा 15, सूरजपुर 9, और सरगुजा 3 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
नए मंत्रियों का परिचय भी नहीं करा पाए पीएम मोदी, भारी हंगामे के कारण लोकसभा स्थगित

नए मंत्रियों का परिचय भी नहीं करा पाए पीएम मोदी, भारी हंगामे के कारण लोकसभा स्थगित

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया। संसद पहुंच कर पीएम मोदी ने कहा कि धारदात सवाल पूछें, लेकिन सरकार को जवाब देने का मौका भी दें। संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही कोरोना की दूसरी लहर, महंगाई और चीन से जुड़े मामले और पत्रकारों-नेताओं की जासूसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12:24 तक के लिए और लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में अपने मंत्रिपरिषद का परिचय दे रहे थे, तब हो रहे हंगामे के खिलाफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई।


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का विपक्ष पर निशाना
लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर हमला बोला है। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने नए मंत्रियों को सदन में परिचय नहीं होना दिया, आज सदन की परंपरा को तोड़ा गया है।

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 281 कोरोना मरीजों ने जीती जंग, छत्तीसगढ़ में आज सिर्फ इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 281 कोरोना मरीजों ने जीती जंग, छत्तीसगढ़ में आज सिर्फ इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 165 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 17 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 281 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3719 है | आज प्रदेश में 26833 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 10, राजनांदगांव से 07, बालोद से 02, बेमेतरा से 02, कबीरधाम से 06, रायपुर से 16, धमतरी से 04, बलौदा बाजार से 01, महासमुंद से 03, गरियाबंद से 04, बिलासपुर से 06, रायगढ़ से 07, कोरबा से 06, जांजगीर- चाम्पा से 17, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 03, कोरिया से 08, सूरजपुर से 01, बलरामपुर से 01, जशपुर से 05, बस्तर से 14, कोंडागांव से 05, दंतेवाड़ा से 04, सुकमा से 10, कांकेर से 11, नारायणपुर से 00, बीजापुर से 12, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

BIG BREAKING : राजधानी में कांवड़ यात्रा पर प्रशासन ने लगाई रोक, कोरोना के चलते लिया गया बड़ा फैसला

BIG BREAKING : राजधानी में कांवड़ यात्रा पर प्रशासन ने लगाई रोक, कोरोना के चलते लिया गया बड़ा फैसला

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर है कि  कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली में भी कांवड़ यात्रा रद्द कर दी गई है | दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने इस बात की जानकारी दी | इससे पहले उत्तराखंड और शनिवार को यूपी सरकार ने कांवड़ यात्रा रद्द कर दी |

उत्तराखंड सरकार ने इस हफ्ते की शुरुआत में कांवड़ यात्रा को रद्द कर दिया था जिसमें हजारों शिव भक्त पैदल चलकर गंगाजल लेने जाते हैं और फिर अपने कस्बों, गांवों को लौटते हैं | वहीं यूपी के अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने शनिवार को बताया कि राज्‍य सरकार की अपील के बाद कांवड़ संघों ने यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया | कांवड़ यात्रा 25 जुलाई से शुरू होनी थी |

बता दें कि केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि राज्य सरकारों को महामारी के मद्देनजर कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं देनी चाहिए और टैंकरों के जरिए गंगा जल की व्यवस्था निर्दिष्ट स्थानों पर की जानी चाहिए |

VIRAL VIDEO : कुत्ते ने अपनी शादी में दुल्हन के साथ पोज़ दे कर कराया फोटो शूट, देखें विडियो

VIRAL VIDEO : कुत्ते ने अपनी शादी में दुल्हन के साथ पोज़ दे कर कराया फोटो शूट, देखें विडियो

नई दिल्ली | आपने शादियां तो बहुत देखी होंगी और वेडिंग फोटोशूट भी देखे होंगे लेकिन एक अनोखी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी धड़कन मूवी का गाना 'दूल्हे का सहरा सुहाना लगता है' याद आ जाएगा | हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह इंसानों की नहीं बल्कि कुत्तों की शादी का शूट है |

दरअसल, @24_birds_animals यूजरनेम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाला है, जिसमें दिखाया गया है कि कुत्ते की एक जोड़ी की शादी कराई गई है | आप देख पाएंगे कि फीमेल डॉग ने बिंदी लगाई हुई है, सिर पर पल्लू रखा हुआ है और बालों का विग और उस पर झुमका भी टांगा हुआ है | इस दुल्हन के साथ ही एक मेल डॉग दूल्हा बना खड़ा है | दोनों के ही गले में वरमाला डली हुई है | 

कुत्तों के इस निराले वेडिंग फोटोशूट को देखकर लोग भी खुद को कमेंट करने से नहीं रुक पा रहे हैं | अब तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर जमकर टिप्पणी भी कर रहे हैं | इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'बस यही बाकी था.' वहीं एक यूजर ने कहा, 'क्यूट लेकिन क्या आपको पता है इन्हें टॉर्चर किया जाता है.' वीडियो के कमेंट सेक्शन में कुछ लोग अपने दोस्तों को चिढ़ाने के लिए उन्हें टैग भी कर रहे हैं | वहीं एक यूजर ने मजाक में कहा कि आंटियां कह रही होंगी कि जोड़ी ठीक से नहीं मिलाई गई |

आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, सर्वाधिक अकेले रायपुर से

आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, सर्वाधिक अकेले रायपुर से

रायपुर: राज्य में आज शाम तक 155 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 29 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक कुल 4 जिलों में कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।


आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 2, बलौदाबाजार 1, बलरामपुर 1, बस्तर 14, बेमेतरा 1, बीजापुर 12, बिलासपुर 7, दंतेवाड़ा 1, धमतरी 2, दुर्ग 8, गरियाबंद 2, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 15, जशपुर 5, कबीरधाम 7, कांकेर 8, कोंडागांव 4, कोरबा 4, कोरिया 8, महासमुंद 3, मुंगेली 0, नारायणपुर 0, रायगढ़ 6, रायपुर 29, राजनांदगांव 4, सुकमा 8, सूरजपुर 0, और सरगुजा 3 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

यूपी में कांवड़ यात्रा रद्द करने के फैसले का अखाड़ा परिषद ने किया समर्थन

यूपी में कांवड़ यात्रा रद्द करने के फैसले का अखाड़ा परिषद ने किया समर्थन

प्रयागराज । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) ने जारी महामारी के मद्देनजर कांवड़ यात्रा रद्द करने के योगी आदित्यनाथ सरकार के फैसले का समर्थन किया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से इस कार्यक्रम को रद्द करने के लिए कहने के बाद कांवर संघों ने शनिवार देर रात यात्रा बंद करने का फैसला किया। उत्तराखंड ने पहले ही कांवड़ यात्रा रद्द कर दी थी।
एबीएपी के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, अखाड़ा परिषद की ओर से मैं शिव भक्तों से अपील करना चाहता हूं कि वे कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कांवड़ यात्रा न निकालें। अपने घर में पार्थिव शिवलिंग (मिट्टी से बना शिवलिंग) गंगा नदी का जल या गांव के तालाब का जल भगवान शिव को अर्पित करें।
उन्होंने आगे कहा कि हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री चाहते थे कि सभी निर्धारित कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा निकाली जाए, लेकिन साथ ही यह भक्तों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे देखें कि उनके कार्य महामारी की तीसरी लहर को ट्रिगर करने की संभावना को बढ़ाएं नहीं।
गिरि ने कहा, इसलिए यह सलाह दी जाती है कि पूजा अपने-अपने घरों में पार्थिव शिवलिंग बनाकर की जानी चाहिए या सभी भक्त पड़ोसी शिव मंदिर में जाने का फैसला करते हैं, तो उन्हें निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी का जीवन भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि धार्मिक प्रथाएं, इसलिए सबसे अच्छा विकल्प यह है कि पिछले साल की तरह इस साल भी हमें यात्रा नहीं करनी चाहिए।
जूना अखाड़े के मुख्य संरक्षक महंत हरि गिरि ने कहा, अखाड़ा परिषद ने सही निर्णय लिया है क्योंकि कांवड़ यात्रा निकालते समय धार्मिक भावनाएं काफी अधिक होती हैं भक्त अक्सर अपने भीड़ भक्तों के समूह के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखना भूल जाते हैं। यह वायरस फैलने के जोखिम को बढ़ा सकता है अनावश्यक रूप से तीसरी लहर को आमंत्रित कर सकता है।
 

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले 41,157 नए केस, 518 की गई जान

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले 41,157 नए केस, 518 की गई जान

नई दिल्ली । देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ गई है। तीसरी लहर की आशंका के बीच कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर शुरू हो गया है।देश में बीते 24 घंटे में 41,157 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 518 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को देश में 38,112 नए केस मिले थे और 560 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 518 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,13,609 पर पहुंची। भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,22,660 हुई है। रिकवरी रेट में बढ़ोतरी है।
भारत में 41,157 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद देश में अब तक संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 3,11,06,065 हो गयी, जबकि 518 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,13,609 पर पहुंच गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,22,660 हो गयी, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.36 प्रतिशत है।
कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.31 प्रतिशत है। उसने बताया कि पिछले 24 घंटों में 1,365 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। शनिवार को कोविड-19 के लिए 19,36,709 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक इस महामारी का पता लगाने के लिए किए गए नमूनों की जांच की संख्या 44,39,58,663 हो गयी है।
आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,02,69,796 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की कुल 40.49 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

कोरोना अपडेट : आज कुल इतने नए कोरोना मरीजों की पहचान, आज फिर जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक संक्रमित, देखें आकड़े

कोरोना अपडेट : आज कुल इतने नए कोरोना मरीजों की पहचान, आज फिर जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक संक्रमित, देखें आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 226 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 26 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 354 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 02 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3837 है | आज प्रदेश में 40638 टेस्ट हुए है | 

 

आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, सर्वाधिक 25 अकेले सुकमा जिले

आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, सर्वाधिक 25 अकेले सुकमा जिले

रायपुर: राज्य में आज शाम 5.24 तक 210 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 25 अकेले सुकमा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी जिले में 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 1, बलौदाबाजार 6, बलरामपुर 4, बस्तर 10, बेमेतरा 1, बीजापुर 13, बिलासपुर 14, दंतेवाड़ा 3, धमतरी 1, दुर्ग 10, गरियाबंद 2, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 20, जशपुर 23, कबीरधाम 1, कांकेर 8, कोंडागांव 9, कोरबा 5, कोरिया 6, महासमुंद 5, मुंगेली 0, नारायणपुर 3, रायगढ़ 11, रायपुर 21, राजनांदगांव 1, सुकमा 25, सूरजपुर 5, और सरगुजा 2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

भाजपा नेताओं के काफिले पर किसानों ने किया हमला, मेयर की गाड़ी हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

भाजपा नेताओं के काफिले पर किसानों ने किया हमला, मेयर की गाड़ी हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के काफिले पर किसानों ने हमला कर दिया। शनिवार दोपहर के समय हुई इस घटना के दौरान चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने ईंट, डंडों और पत्थरों से हमला कर भाजपा नेताओं की गाड़ियों को तोड़ दिया है।


कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों ने चंडीगढ़ के सेक्टर-48 स्थित मोटर मार्केट में शनिवार को हंगामा किया। मोटर मार्केट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे चंडीगढ़ के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और हिमाचल के सह प्रभारी संजय टंडन,चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा सहित मंडल अध्यक्ष अभि भसीन की गाड़ी पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान तथाकथित किसानों ने काफी देर तक मेयर सहित दूसरे भाजपा नेताओं के काफिले को घेर कर रखा। मौजूद पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मेयर सहित अन्य नेताओं को निकाला। मेयर की गाड़ी सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई है जबकि संजय टंडन की गाड़ी के आगे पीछे वाले शीशे टूट गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची है।

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना मरीज, आज इतने मरीजों की हुई पहचान, 358 मरीज हुए स्वस्थ्य

कोरोना अपडेट : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना मरीज, आज इतने मरीजों की हुई पहचान, 358 मरीज हुए स्वस्थ्य

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 312 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 32 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 358 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 03 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3967 है | आज प्रदेश में 43562 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 31, राजनांदगांव से 06, बालोद से 03, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 01, रायपुर से 11, धमतरी से 16, बलौदा बाजार से 10, महासमुंद से 10, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 25, रायगढ़ से 18, कोरबा से 14, जांजगीर- चाम्पा से 32, मुंगेली से 02, जीपीएम से 02, सरगुजा से 04, कोरिया से 07, सूरजपुर से 09, बलरामपुर से 06, जशपुर से 15, बस्तर से 20, कोंडागांव से 11, दंतेवाड़ा से 04, सुकमा से 22, कांकेर से 09, नारायणपुर से 08, बीजापुर से 11, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है ।

बड़ी खबर : कांवड़ यात्रा को लेकर लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : कांवड़ यात्रा को लेकर लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात, पढ़ें पूरी खबर

यूपी | कोरोना के बीच कांवड़ यात्रा को लेकर सस्पेंस अभी तक बना हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह रोक नहीं रहेगी, सांकेतिक रूप से कांवड़ यात्रा जारी रहेगी। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि वह सीमित संख्या में तीर्थयात्रियों के साथ राज्य के अंदर कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। साथ ही राज्य में कांवड़ियों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर विचार करे। सरकार को इसपर सोमवार तक जवाब देना होगा। 

'लोगों का जीवन सर्वोपरि'

न्यायमूर्ति आरएफ नरीमन की अगुवाई वाली पीठ ने एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के आधार पर मामले का स्वत: संज्ञान लिया था। कोर्ट ने कहा 'भारत के नागरिकों का स्वास्थ्य और जीवन का अधिकार सर्वोपरि है। अन्य सभी भावनाएं चाहे धार्मिक हों वह इस मूल मौलिक अधिकार के अधीन हैं।' उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि यात्रा प्रतीकात्मक होगी और इसमें कुछ ही लोग हिस्सा लेंगे, जबकि सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं के लिए गंगाजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर सकती है।

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर रोक

 

केंद्र की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा को उत्तराखंड जाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए, हालांकि गंगाजल को ऐसी जगह उपलब्ध करवाना चाहिए ताकि कांवड़ियें पास के शिव मंदिर में पूजा कर सकें। आपको बता दें कि कोरोना संकट को देखते हुए इस बार उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण तरीके से रोक नहीं लगाई गई थी। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया गया था। कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस अब सख्त हो गई है। 24 जुलाई से हरिद्वार बॉर्डर को कांवड़ियों के लिए सील कर दिया जाएगा। डीजीपी की ओर से ये निर्देश दिए गए हैं।

बड़ी खबर रायपुर : जीएसटी विभाग ने कारोबारी के यहां मारा छापा, कई घंटेे चली जांच

बड़ी खबर रायपुर : जीएसटी विभाग ने कारोबारी के यहां मारा छापा, कई घंटेे चली जांच

रायपुर। जीएसटी चोरी करने के मामले में जीएसटी विभाग की टीम ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर के एक हार्डवेयर कारोबारी के खिलाफ  बड़ी कार्रवाई की है। शहर के बॉम्बे मार्केट कॉम्पलेक्स की एक हार्डवेयर शॉप पर छापा मारते हुए विभाग ने देर रात तक जांच की। करीब 8 घंटे की जांंच के बाद अफसर यहां से लौटे। इस कार्यवाही के दौरान विभाग ने कितने की जीएसटी चोरी पकड़ी है इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये छापा बॉम्बे मार्केट की सुधामा नट बोल्ट शॉप पर मारा गया। जीएसटी की टीम को इस शॉप के कारोबारी द्वारा लगभग 13 करोड़ की जीएसटी चोरी की जानकारी मिली थी। इसी की तस्दीक करने अधिकारियों ने यहां दबिश दी। अफसरों को अब तक की जांच में ये पता चला है कि कुछ दस्तावेजों के जरिए टैक्स की चोरी की गई है। करीब 8 अफसरों की टीम ने दिन भर इस दुकान में पड़ताल की। रात में शटर गिराकर जांच जारी रखी गई। अहम सबूत टीम अपने साथी ले गई है।

इस कार्रवाई से पहले जीएसटी की टीम ने रायपुर से एक कारोबारी को गिरफ्तार भी किया। केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों ने फर्म के दो ठिकानों पर छापा मारकर 7 करोड़ 26 लाख की जीएसटी चोरी पकड़ी है। उसके बाद फर्म के एक पार्टनर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्थित सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद कार्यालय के संयुक्त आयुक्त श्रवण कुमार बंसल ने बताया, रायपुर के फाफाडीह में लालगंगा मिडास स्थित मेसर्स श्री श्यामजी इंडस्ट्रीज के कार्यालय और दोंदेकलां में परफेक्ट धर्मकांटा के पास श्री श्यामजी इंडस्ट्रीज के कारखाने में तलाशी ली। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त हुए हैं।
सरकार ने जारी किया ड्रोन रूल्स 2021 का ड्राफ़्ट, आम लोगों से मांगी राय...

सरकार ने जारी किया ड्रोन रूल्स 2021 का ड्राफ़्ट, आम लोगों से मांगी राय...

नई दिल्ली। मिनिस्ट्री ऑफ़ सिविल एविएशन ने ड्रोन नियमों का एक संशोधित ड्राफ़्ट 2021 जारी किया है। 12 मार्च को पेश किए गए ड्राफ़्ट की अपेक्षा इस नए ड्राफ़्ट में ड्रोन को उड़ाने के नियमों को आसान किया गया है और क़रीब 12 तरह के एप्रूवल को रद्द कर दिया गया है। यानी अब इन एप्रूवल की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा अब पहले की तरह 25 फ़ार्म नहीं भरने होंगे बल्कि उनकी जगह सिर्फ़ 6 फ़ॉर्म ही भरने होंगे। नए ड्राफ्ट पर 5 अगस्त तक आम लोग अपनी राय दे सकते हैं।

ड्रोन की फ़ीस घटी, जुर्माना भी कम हुआ
नए ड्राफ़्ट में ड्रोन उड़ाने की फ़ीस भी काफ़ी घटा दी गई है और अब ड्रोन के आकार के आधार पर फ़ीस कम या ज़्यादा भी नहीं की जाएगी। ड्रोन रूल्स 2021 का उल्लंघन होने पर 1 लाख रूपए तक का जुर्माना होगा। ये जुर्माना पहले कई गुना ज़्यादा रखा गया था. अन्य नियमों का उल्लंघन होने पर जुर्माना इसके अलावा होगा।


ऑनलाईन अनुमतियों के लिए बनेगा डिजिटल स्काई प्लेटफ़ार्म

ड्रोन के प्रोफेशनल इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक सिंगल विंडो ऑनलाईन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा और एक डिजिटल स्काई प्लेटफ़ार्म को स्थापित किया जाएगा। इस डिजिटल स्काई प्लेटफ़ार्म के ज़रिए ड्रोन उड़ाने की अधिकतर अनुमतियाँ मानव रहित सिस्टम से दी जाएँगी जो कि सेल्फ़ जनेरेटेड होंगी। डिजिटल स्काई लाईन को ग्रीन, यलो और रेड ज़ोन के मैप में दिखाया जाएगा ताकि ड्रोन उड़ाने के अलग अलग इलाक़ों के नियमों को समझा जा सके।


कहां किस ऊंचाई तक उड़ा सकेंगे ड्रोन

यलो ज़ोन के अंतर्गत एयरपोर्ट के इर्द गिर्द के 12 किलोमीटर का दायरा आएगा। पहले ये दायरा 25 किलोमीटर का था। ग्रीन ज़ोन में 400 फ़िट की ऊँचाई तक ड्रोन उड़ाने के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। इसी तरह एयरपोर्ट के 8 किलोमीटर से 12 किलोमीटर के बीच की दूरी में 200 फ़िट तक ड्रोन उड़ाने के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।


छोटे ड्रोन के लिए अनुमति की ज़रूरत नहीं होगी
ग़ैर व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए इस्तेमाल होने वाले माइक्रो ड्रोन, नैनो ड्रोन और रिसर्च एंड डेवलपमेंट संस्थाओं के ड्रोन को अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी। भारत में रजिस्टर्ड विदेशी कम्पनियों पर भी कोई प्रतिबंध नहीं होगा। ड्रोन टैक्सी इत्यादि के लिए इस्तेमाल होने वाले 300 किलोग्राम तक के ड्रोन की जगह अब 500 किलोग्राम तक के ड्रोन को अनुमति होगी।


ड्रोन ट्रेनिंग स्कूल और स्वतंत्र कार्गो कॉरिडर भी बनेगा
ड्रोन की ट्रेनिंग और टेस्टिंग के लिए आधिकारिक ड्रोन ट्रेनिंग स्कूल खोले जाएंगे। ये स्कूल डीजीसीए से जुड़ा होगा जो ऑनलाईन ड्रोन पायलट लाइसेंस भी जारी करेगा। कार्गो डिलेवरी के लिए एक स्वतंत्र ड्रोन कॉरिडर भी बनाया जाएगा।

कोरोना से जंग को PM मोदी ने कहा  'हमें टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और टीका की रणनीति पर फोकस करते हुए, पढ़े पूरी खबर

कोरोना से जंग को PM मोदी ने कहा 'हमें टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और टीका की रणनीति पर फोकस करते हुए, पढ़े पूरी खबर

पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के ज्यादा केसों वाले राज्यों को संक्रमण से निपटने के लिए '4T' का मंत्र दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र, ओडिशा और दक्षिण भारत के 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग के दौरान यह फॉर्मूला दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को हुई वर्चुअल मीटिंग में कहा, 'हमें टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और टीका की रणनीति पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना है। इसके अलावा माइक्रो कंटेनमेंट जोन्स पर भी ध्यान देना होगा। जिन जिलों में कोरोना के ज्यादा केस मिल रहे हैं, वहां उतनी ही ज्यादा सख्ती रखनी होगी।
उन्होंने कहा कि अभी पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत में पता लगा कि कई राज्यों में लॉकडाउन ही नहीं लगा, लेकिन उन्होंने माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर खास जोर दिया। इस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यों को बिना लॉकडाउन के भी कोरोना से निपटने का फॉर्मूला बताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिन राज्यों में केस बढ़ रहे हैं, उन्हें पहले से सक्रिय होते हुए तीसरी लहर की आशंका को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लंबे समय तक केस बढ़ने से कोरोना म्यूटेट हो सकता है और इससे नए वैरिएंट्स का खतरा बढ़ जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके लिए हमें वही स्ट्रेटेजी अपनानी होगी, जो पहले भी अपना चुके हैं। ग्रामीण इलाकों पर फोकस करने की बताई जरूरत
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से भी राज्यों को ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने और आईसीयू बेड्स तैयार करने के लिए फंड मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में 23 हजार करोड़ रुपये का कोविड रेस्पॉन्स बजट जारी किया है। इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि हमें ग्रामीण इलाकों पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। कहा, यूरोप और अमेरिका में बढ़ते केसों से है सबक सीखने की जरूरत
महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के 5 राज्यों के साथ संवाद में पीएम मोदी ने कहा कि आप किसी अफसर को तैनात करें और ऑक्सीजन प्लांट्स के कामकाज को सुनिश्चित कराएं। इसके अलावा बच्चों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें उन्हें कोरोना संकट से बचाने के लिए विशेष तैयारी करनी होगी। उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि यूरोप और अमेरिका में बहुत तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। इसके अलावा भारत के पड़ोस की बात करें तो बांग्लादेश और थाईलैंड में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। यह हमारे लिए चेतावनी है। हमें सभी को याद दिलाना है कि कोरोना हमारे बीच से अभी गया नहीं है।

 

Covid-19: पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक

Covid-19: पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक

कोरोना वायरस की तीसरी लहर के लिए पहले से तैयारी करने में लगे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक वर्चुअल बैठक करेंगे, जिसमें कोरोनो वायरस के बढ़ रहे मामलों को लेकर चर्चा की जाएगी। बीतें कुछ दिनों में- तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में कोरोना के मामलों मे बढ़ोतरी देखी गई है। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्य मंत्रियों के साथ भी कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा कर चुके हैं। पूर्वोंत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करते समय पीएम मोदी ने हिल स्टेशनों और बाजारों में बेपर्दा पर्यटकों की आमद पर चिंता व्यक्त की थी, जिसमें छोटे कंटेनमेंट जोन पर अधिक जोर देने का आह्वान किया गया था।
बैठक में मौजूद मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कोविड -19 मामलों की संख्या बढ़ रही है," हमें छोटे स्तर पर स्थिति पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

प्रधान मंत्री मोदी ने यह भी कहा था कि अधिकारियों को विभिन्न कोविड -19 वेरिएंट्स पर नजर रखने की जरूरत है, जिन भी वेरिएंट्स पर वर्तमान में विशेषज्ञों द्वारा अध्ययन किया जा रहा है, उन पर नजर रखे जाना जरूरी है। उन्होंने कहा, "हमें कोरोना के हर एक वेरिएंट पर नजर रखने की जरूरत है। ऐसी गतिशील स्थिति में समय पर रोकथाम और उपचार बहुत महत्वपूर्ण है।" शुक्रवार को होने वाली अपनी बैठक में पीएम मोगी कोरोना की समग्र स्थिति पर चर्चा करेंगे. छह राज्यों-तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, ओडिशा और महाराष्ट्र में टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करने की उम्मीद है।

देश भर के कुल 55 जिलों ने 13 जुलाई को सप्ताह के आखिर में कोविड -19 परीक्षण-सकारात्मकता दर में 10% से अधिक की सूचना दी। इन छह राज्यों में से, ओडिशा और तमिलनाडु वे राज्य हैं जो मुख्य रूप से टीकों की कमी की शिकायत कर रहे हैं।