नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
थोड़ी राहत के बाद फिर दुनिया में लौट रहा कोरोना, डेल्टा ने इन देशों को चिंता में डाला, 10 फीसदी बढ़ा संक्रमण

थोड़ी राहत के बाद फिर दुनिया में लौट रहा कोरोना, डेल्टा ने इन देशों को चिंता में डाला, 10 फीसदी बढ़ा संक्रमण

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और मौतों ने एक बार फिर दुनियाभर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नौ हफ्तों की गिरावट के बाद विश्व में संक्रमण के मामलों में पिछले हफ्ते 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। इसके चलते पाबंदियों का एक और दौर शुरू हो रहा है। जिससे जनजीवन के सामान्य होने की उम्मीद कमजोर होती जा रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को बताया कि लगातार नौ हफ्तों की गिरावट के बाद मौत की संख्या में भी वृद्धि हुई है। संक्रमण से पिछले हफ्ते 55,000 से अधिक लोगों ने जान गंवाई। जो इससे पहले वाले हफ्ते के मुकाबले तीन प्रतिशत अधिक है। वहीं संक्रमण के मामलों में पिछले हफ्ते करीब 10 फीसदी यानी की लगभग 30 लाख की वृद्धि हुई। इनमें से सबसे अधिक मामले ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया और ब्रिटेन में आए। पाबंदियां हटाने पर डब्ल्यूएचओ ने चेताया कि कई देश बाकी की सभी एहतियातों को हटाने के दबाव का सामना कर रहे हैं। लेकिन डब्ल्यूएचओ ने आगाह किया कि सही तरीके से ऐसा करने में नाकाम रहने पर संक्रमण को और फैलने का मौका मिलेगा। वहीं जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. डेविड डाउडी ने आगाह किया कि यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि कोविड में विस्फोटक तरीके से संक्रमण फैलाने की क्षमता है।

विश्व में कोरोना से 40.76 लाख से अधिक की मौत
विश्वभर में कोरोना महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18.93 करोड़ से अधिक हो गई है। जबिक अब तक इसके कारण 40.76 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है तथा कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में कोरोना से अब तक सबसे ज्यादा 6.23 लाख लोगों की मौत हुई है। इन कारणों से बढ़ रहा कोरोना

- संक्रमण के मामले बढ़ने की वजह टीकाकरण की कम दर।
- कई देशों में मास्क पहनने के नियमों में ढील देना।
- अधिक संक्रामक डेल्टा का तेजी से फैलना।
- 111 देशों में अब तक फैल चुका है डेल्टा वेरिएंट।

डेल्टा ने इन देशों की चिंता बढ़ाई
अर्जेंटीना : महामारी के मामले बढ़ने के बीच अर्जेंटीना में मृतकों की संख्या 1,00,000 के पार चली गयी है।
रूस : कोरोना वायरस से रोज होने वाली मौत की संख्या इस हफ्ते सबसे अधिक दर्ज की गयी।

बेल्जियम : कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के मामले पिछले हफ्ते से लगभग दुगुना हो गए हैं।
म्यांमार : शवदाहगृहों में सुबह से लेकर रात तक काम हो रहा है।

इंडोनेशिया : बुधवर को करीब 1,000 लोगों ने जान गंवाई और 54,000 से अधिक नए मामले आए।
ऑस्ट्रेलिया : मामलों में वृद्धि के कारण सिडनी जैसे स्थानों पर अतिरिक्त पाबंदियां लगा दी गयी हैं। वहां कम से कम जुलाई के अंत तक 50 लाख निवासी लॉकडाउन के दायरे में रहेंगे। दक्षिण कोरिया : सियोल में कड़ी पाबंदियां लागू की हैं।

स्पेन : बार्सिलोना समेत स्पेन के कई हिस्सों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इटली : विदेश जाने वाले लोगों को आगाह किया है कि उन्हें स्वदेश लौटने से पहले पृथकवास करना पड़ सकता है।

अमेरिका : दो हफ्ते में रोजाना के मामले दोगुने

दुनिया में टीकाकरण की सबसे अधिक दर वाले देशों में से एक अमेरिका में पिछले दो हफ्तों में संक्रमण के रोज आने वाले मामले दुगुने हो गए हैं। इसके पीछे तेजी से फैल रहा डेल्टा स्वरूप, टीकाकरण की कम दर और अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस पर एकत्रित हुई भीड़ वजह है। सोमवार को एक दिन में संक्रमण के मामलों की संख्या में 23,600 की वृद्धि हुई जबकि 23 जून को यह 11,300 तक थी। दो राज्यों मेन तथा दक्षिण डकोटा में पिछले दो हफ्तों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। जिन पांच राज्यों में दो हफ्तों में कोरोना वायरस के मामले सबसे अधिक बढ़े हैं वहां टीकाकरण की दर कम हैं। ये पांच राज्य मिसौरी (45.9 प्रतिशत), अरकंसास (43 प्रतिशत), नेवेडा (50.9 प्रतिशत), लुइसियाना (39.2 प्रतिशत) और उटाह (49.5 प्रतिशत) है। अमेरिका की सबसे घनी आबादी वाले काउंटी लॉस एंजिलिस में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन 1,000 से अधिक नए मामले आए।ब्रिटेन : छह माह में पहली बार 40 हजार से ज्यादा मामले

ब्रिटेन में छह महीनों में पहली बार एक दिन में 40,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 42,302 नए मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 49 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक इस महामारी से 52 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 1,29,000 लोगों की मौत हुई है। लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि बसों और ट्रेनों में मास्क पहनना होगा।

ब्राजील : कोरोना के 57736 नए मामले, 1556 और मौतें
ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 57,736 नए मामले सामने आए हैं। इसके चलते संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,92,09,729 हो गई है। इस अवधि में कोरोना से 1,556 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,37,394 हो गई है। ब्राजील में अब तक एक करोड़ 78 लाख 50 हजार से अधिक लोग कोरोना को मात भी दे चुके हैं। इससे एक दिन पहले देश में कोरोना के 45,022 नए मामले दर्ज किए गए थे और 1,605 लोगों की मौत हुई थी।

पाकिस्तान : कोरोना की चौथी लहर ने जोर पकड़ा
पाकिस्तान में कोरोना की चौथी लहर जोर पकड़ती दिख रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां संक्रमण के मामलों में 28.5 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। गुरुवार को कोराना के 2,545 नए मामले दर्ज किए गए। जबकि एक दिन पूर्व 1980 मामले दर्ज किए गए हैं। यहां 29 मई के बाद पहली बार एक दिन में 2500 से ज्यादा संक्रमण के मामले दर्ज किये गये हैं। यहां पर 29 मई को कोरोना के 2697 नए मामले दर्ज किए गए थे।

जापान : टोक्यो में चौथी बार आपातकाल लगा
जापान के टोक्यो में इस महीने ओलंपिक खेलों के शुरू होने से पहले चौथी बार आपातकाल लग गया है। वहां संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अस्पतालों में बिस्तर भरने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ओलंपिक से पहले मामले 1,000 से अधिक तक बढ़ सकते हैं और खेलों के दौरान हजारों तक हो सकते हैं।

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, आज कुल 342 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फोट, आज कुल 342 मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, देखें जिलेवार आंकड़े

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 333 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 36 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 342 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 03 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4016 है | आज प्रदेश में 40836 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 14, राजनांदगांव से 35, बालोद से 02, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 00, रायपुर से 16, धमतरी से 25, बलौदा बाजार से 10, महासमुंद से 07, गरियाबंद से 05, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से 09, कोरबा से 15, जांजगीर- चाम्पा से 24, मुंगेली से 00, जीपीएम से 01, सरगुजा से 13, कोरिया से 16, सूरजपुर से 06, बलरामपुर से 04, जशपुर से 17, बस्तर से 20, कोंडागांव से 16, दंतेवाड़ा से 07, सुकमा से 31, कांकेर से 06, नारायणपुर से 04, बीजापुर से 15, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट :  छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण का ग्राफ, देखें कुल आकडों के साथ जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण का ग्राफ, देखें कुल आकडों के साथ जिलेवार स्थिति

रायपुर। राज्य में आज शाम तक 299 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 30 अकेले सुकमा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी जिले में 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 2, बलौदाबाजार 9, बलरामपुर 4, बस्तर 19, बेमेतरा 1, बीजापुर 12, बिलासपुर 10, दंतेवाड़ा 6, धमतरी 22, दुर्ग 13, गरियाबंद 5, जीपीएम 1, जांजगीर-चांपा 16, जशपुर 20, कबीरधाम 0, कांकेर 7, कोंडागांव 15, कोरबा 14, कोरिया 15, महासमुंद 7, मुंगेली 0, नारायणपुर 4, रायगढ़ 8, रायपुर 15, राजनांदगांव 25, सुकमा 30, सूरजपुर 7, और सरगुजा 12 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 हैरान करने वाली घटना: शिव मंदिर के कुएं से निकल रहे हैं 500 और 2000 के नोट, पैसे निकालने जुट गए स्थानीय लोग

हैरान करने वाली घटना: शिव मंदिर के कुएं से निकल रहे हैं 500 और 2000 के नोट, पैसे निकालने जुट गए स्थानीय लोग

कानपुर: कानपुर में हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक प्रचीन शिव मंदिर के खंडहरनुमा कुएं से दो सौ, पांच सौ और दो हजार के नोट निकल रहे हैं। गांव के बच्चे धागे से लभेर के फलों को बांध कर नोट निकलने में लगे हैं। कुंए से नोट निकलने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने भी मौके पर जाकर देखा तो कुएं की तल पर घासफूस के नीचे नए नोट पड़े हुए दिखाई दिए।

साढ़ थाना क्षेत्र के पसेमा गांव के बाहर प्राचीन शिव मंदिर है, जो खंडहर में तब्दील हो गया है। मंदिर के बगल में प्राचीन कुआं है, जिसकी गहराई लगभग 50 फिट है, कुएं में खरपतवार भरा पड़ा है। मंगलवार दोपहर गांव के बच्चे मंदिर परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने कुएं के अंदर झांक कर देखा तो दो सौ, पांच सौ और दो हजार के नोट पड़े हैं। बच्चों ने जंगल से लभेर के फल तोड़े और धागे से बांधकर नोट निकालने में जुट गए।

8 से 9 हजार रुपए निकाल ले गए बच्चे 
इसकी भनक ग्रामीणों को हुई तो सभी कुएं को देखने पहुंच गए। ग्रामीणों ने टार्च जलाकर देखा तो कुएं के तल पर खरपतवार के नीचे नोट बिखरे पड़े थे। ग्रामीणों का कहना है कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि कुएं के भीतर एक मोबाइल फोन भी पड़ा है। जानकारी के मुताबिक बच्चे 8 से 9 हजार रुपए निकाल कर ले जा चुके हैं। पसेमा ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह यादव का कहना है कि इसकी सूचना देर शाम पुलिस को दी गई थी।

ग्रामीणों ने जताई ये आशंका
ग्रामीणों का मानना है कि किसी चोर ने कहीं चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद इस कुएं में फालतू की चीजे फेंकने के लिए आया होगा। इसी दौरान उससे नोटों की गड्डी और मोबाइल कुएं में गिर गए हैं। साढ़ थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि मंगलवार रात को सूचना मिली थी। बुधवार को दिन के उजाले में कुएं पर जाकर जांच पड़ताल की जाएगी।कानपुर में हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक प्रचीन शिव मंदिर के खंडहरनुमा कुएं से दो सौ, पांच सौ और दो हजार के नोट निकल रहे हैं। गांव के बच्चे धागे से लभेर के फलों को बांध कर नोट निकलने में लगे हैं। कुंए से नोट निकलने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीणों ने भी मौके पर जाकर देखा तो कुएं की तल पर घासफूस के नीचे नए नोट पड़े हुए दिखाई दिए।

साढ़ थाना क्षेत्र के पसेमा गांव के बाहर प्राचीन शिव मंदिर है, जो खंडहर में तब्दील हो गया है। मंदिर के बगल में प्राचीन कुआं है, जिसकी गहराई लगभग 50 फिट है, कुएं में खरपतवार भरा पड़ा है। मंगलवार दोपहर गांव के बच्चे मंदिर परिसर में खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने कुएं के अंदर झांक कर देखा तो दो सौ, पांच सौ और दो हजार के नोट पड़े हैं। बच्चों ने जंगल से लभेर के फल तोड़े और धागे से बांधकर नोट निकालने में जुट गए।

ग्रामीणों का कहना है कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि कुएं के भीतर एक मोबाइल फोन भी पड़ा है. जानकारी के मुताबिक बच्चे 8 से 9 हजार रुपए निकाल कर ले जा चुके हैं. ग्रामीणों का मानना है कि किसी चोर ने कहीं चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद इस कुएं में फालतू की चीजे फेंकने के लिए आया होगा. इसी दौरान उससे नोटों की गड्डी और मोबाइल कुएं में गिर गए हैं.
 
कौशल विकास राष्ट्रीय आवश्यकता है और आत्मानिर्भर भारत के लिए एक प्रमुख आधार : मोदी

कौशल विकास राष्ट्रीय आवश्यकता है और आत्मानिर्भर भारत के लिए एक प्रमुख आधार : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कौशल विकास राष्ट्रीय आवश्यकता है और आत्मानिर्भर भारत के लिए एक प्रमुख आधार है।


विश्व युवा कौशल दिवस और स्किल इंडिया मिशन की छठी वर्षगांठ के अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि जब समाज युवाओं के कौशल पर ध्यान केंद्रित करता है तो इसका लाभ पूरे देश को मिलता है। प्रधानमंत्री ने पिछले छह वर्षों में बने नये संस्थानों को सशक्त बनाकर स्किल इंडिया मिशन को गति देने की आवश्यकता पर बल दिया है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार अगली पीढ़ी के कौशल, रिस्किलिंग और अप-स्किलिंग पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया को स्मार्ट और कुशल मानव-शक्ति उपलब्ध कराने के लिए युवाओं का कौशल विकास रणनीति का प्रमुख आधार होना चाहिए।


मोदी ने कहा कि कुशल कार्यकर्ताओं ने ही देश को कोविड से लड़ने में मदद की और इसकी चुनौतियों ने विश्व युवा कौशल दिवस के महत्व को बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सीखना केवल पैसे कमाने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए और समय-समय पर लोगों को अपने कौशल को विकसित करते रहना चाहिए।


मोदी ने कहा कि डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर ने कमजोर वर्ग के युवाओं को कुशल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया था और कुशल भारत के माध्यम से आज देश उनके सपनों को साकार करने का प्रयास कर रहा है।

क्या आजादी के 75 साल बाद भी हमें ऐसे कानून की जरूरत है : सुप्रीम कोर्ट

क्या आजादी के 75 साल बाद भी हमें ऐसे कानून की जरूरत है : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह विरोधी कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देती याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह कानून अंग्रेजों के जमाने का है। अंग्रेज स्वतंत्रता आंदोलन को कुचलने के लिए इस कानून का इस्तेमाल करते थे। यह कानून महात्मा गांधी, बालगंगाधर तिलक जैसी हस्तियों की आवाज दबाने के लिए इस्तेमाल होता था। क्या हमें आजादी के 75 साल बाद भी ऐसे कानून की जरूरत है? हमारी चिंता इस कानून के दुरुपयोग को लेकर है। यह कानून व्यक्तियों और संस्थानों के लिए गंभीर खतरा है।

दरअसल, यह मामला भारतीय दंड संहिता यानी आईपीसी की धारा 124-A  से जुड़ा है। यही धारा देशद्रोह के मामले में सजा तय करती है। इसके तहत अधिकतम उम्र कैद की सजा का प्रावधान है। सेना के सेवानिवृत्त मेजर जनरल एसजी वोम्बटकेरे ने इस धारा को चुनौती देती याचिका दायर की है। याचिका में उनकी दलील है कि यह धारा बोलने की आजादी पर असर डालती है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी ऐसी याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की 5 अहम टिप्पणियां
मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने कहा कि सरकार कई कानूनों को खत्म कर रही है, फिर वह इस राजद्रोह विरोधी कानून के बारे में विचार क्यों नहीं कर रही? 

जब हम कानून के इतिहास को देखते हैं तो पाते हैं कि इसका खतरनाक इस्तेमाल ठीक उसी तरह हुआ है, जैसे कोई बढ़ई अपनी आरी से किसी एक पेड़ को काटने की बजाय पूरे जंगल को ही काट दे।

धारा 124-A के तहत इतनी शक्तियां मिली हुई हैं कि एक पुलिस अफसर ताश या जुआ खेलने जैसे मामलों में भी किसी के खिलाफ राजद्रोह की धारा लगा सकता है। 

हालात इतने खराब हैं कि अगर कोई सरकार या पार्टी किसी की आवाज न सुनना चाहे तो वह उन लोगों के खिलाफ इस कानून का इस्तेमाल कर लेगी। लोगों के सामने यही गंभीर सवाल है। 

केंद्र सरकार अंग्रेजों के दौर के इस कानून को हटा क्यों नहीं देती? 
00 केंद्र की दलील- प्रावधान को पूरी तरह रद्द करने की जरूरत नहीं
सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि इस कानून के प्रावधान को पूरी तरह से रद्द करने की जरूरत नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए मानदंड निर्धारित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जस्टिस यूयू ललित की अध्यक्षता वाली एक अलग पीठ ने पहले भी इसी तरह की याचिका पर नोटिस जारी किया था। उस मामले की सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख तय की गई है। इस मामले को भी उसके साथ जोड़ा जा सकता है। हालांकि, शीर्ष अदालत ने प्रावधान के दुरुपयोग पर अपनी टिप्पणियां जारी रखीं। 

विधि आयोग ने दोबारा विचार करने का सुझाव दिया था
2018 में विधि आयोग की एक रिपोर्ट में धारा 124-A पर कुछ बातें कही गई थीं। इसमें सुझाव दिया गया था कि अगर कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने और सरकार को हिंसक या गैरकानूनी तरीके से हटाने की नीयत से कोई गतिविधि हुई हो, तभी इस धारा का इस्तेमाल होना चाहिए।

10 साल में 11 हजार लोगों के खिलाफ देशद्रोह के मामले दर्ज हुए
देश की कानून व्यवस्था से जुड़ी रिसर्च करने वाली संस्था आर्टिकल-14 डॉट कॉम की इस साल फरवरी में आई रिपोर्ट कहती है कि देश में 2010 से 2020 के बीच 11 हजार लोगों के खिलाफ देशद्रोह के 816 केस दर्ज हुए। इनमें से 65 फीसदी मामले 2014 के बाद दर्ज हुए हैं।
 
कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज इतने मिले कोरोना मरीज, 370 हुए स्वस्थ, 04 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज इतने मिले कोरोना मरीज, 370 हुए स्वस्थ, 04 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 252 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 36 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 370 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 04 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4028 है | आज प्रदेश में 38731 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 07, राजनांदगांव से 00, बालोद से 06, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 01, रायपुर से 20, धमतरी से 08, बलौदा बाजार से 06, महासमुंद से 06, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 09, रायगढ़ से 15, कोरबा से 09, जांजगीर- चाम्पा से 36, मुंगेली से 01, जीपीएम से 02, सरगुजा से 05, कोरिया से 07, सूरजपुर से 07, बलरामपुर से 10, जशपुर से 17, बस्तर से 08, कोंडागांव से 11, दंतेवाड़ा से 11, सुकमा से 22, कांकेर से 03, नारायणपुर से 04, बीजापुर से 18, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट :  आकड़े 250 से भी कम, राजनांदगांव सहित अन्य 2 जिले 0, जांजगीर-चांपा सर्वाधिक, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

आईसीएमआर अपडेट : आकड़े 250 से भी कम, राजनांदगांव सहित अन्य 2 जिले 0, जांजगीर-चांपा सर्वाधिक, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

रायपुर। राज्य में आज शाम तक 237 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 30 अकेले जांजगीर-चांपा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी जिले में 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 7, बलौदाबाजार 5, बलरामपुर 7, बस्तर 10, बेमेतरा 0, बीजापुर 18, बिलासपुर 10, दंतेवाड़ा 7, धमतरी 8, दुर्ग 8, गरियाबंद 1, जीपीएम 2, जांजगीर-चांपा 30, जशपुर 17, कबीरधाम 0, कांकेर 3, कोंडागांव 12, कोरबा 9, कोरिया 7, महासमुंद 5, मुंगेली 1, नारायणपुर 5, रायगढ़ 13, रायपुर 19, राजनांदगांव 0, सुकमा 20, सूरजपुर 7, और सरगुजा 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

सरकार के कांवड़ यात्रा के निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान केंद्र को भी नोटिस

सरकार के कांवड़ यात्रा के निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान केंद्र को भी नोटिस

नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी हैं, लेकिन कुछ राज्य कांवड़ यात्रा की अनुमति दे रहे हैं, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस यात्रा को मंजूरी दी है। उत्तर प्रदेश सरकार की कांवड़ यात्रा के निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है। सुप्रीम कोर्ट  ने कोविड-19 संक्रमण के बीच कांवर यात्रा को अनुमति देने के उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय पर स्वत: संज्ञान लिया।


जस्टिस आरएफ नरीमन की अध्यक्षता वाली पीठ ने  केंद्र और यूपी को नोटिस जारी किया। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार यानी 16 जुलाई को होगी।उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर का खतरा जताए जाने के बावजूद 25 जुलाई से यात्रा की अनुमति दी है।


उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रा रद्द की
बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते कांवड़ यात्रा को रद्द करने का फैसला किया है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि कोरोना का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, ऐसे में कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती है। बता दें कि दोनों राज्यों में कोरोना के मामले अभी भी सामने आ रहे हैं, ऐसे में उत्तराखंड से कांवड़ यात्रा नहीं निकलेगी। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड नियम के तहत कांवड़ यात्रा करने की अनुमति दी है। 

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला : इतने फीसदी रहेगा आरक्षण

ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला : इतने फीसदी रहेगा आरक्षण

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर हाई कोर्ट ने मंगलवार को ओबीसी आरक्षण पर बड़ा फैसला सुनाया है। मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने पर हाई कोर्ट ने रोक बरकरार रखी है। जबलपुर हाई कोर्ट ने साफ किया है कि फिलहाल ओबीसी वर्ग को पहले की तरह 14 फीसदी आरक्षण ही दिया जा सकेगा।


मामले पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि प्रदेश में कोराना की तीसरी लहर के मद्देनजर डॉक्टर्स की नियुक्ति जरूरी है। इस पर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वो मेरिट लिस्ट तो 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के हिसाब से बना सकती है लेकिन डॉक्टर्स की नियुक्ति में 14 फीसदी ओबीसी आरक्षण ही दिया जा सकेगा।


हाई कोर्ट ने मामले पर याचिकाकर्ताओं सहित राज्य सरकार से लिखित में अपनी बहस के बिंदु पेश करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 10 अगस्त की तारीख तय कर दी है।


50%
से ज्यादा नहीं होना चाहिए आरक्षण

मंगलवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव ने कहा कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग की आर्थिक-सामाजिक स्थिति और उनकी बड़ी आबादी को देखते हुए ओबीसी आरक्षण बढ़ाना जरूरी है। हालांकि याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के मुताबिक किसी भी स्थिति में आरक्षण 50 फीसदी से ज्यादा नहीं हो सकता।


कमलनाथ सरकार में बढ़ा था आरक्षण का दायरा
कमलनाथ सरकार ने ओबीसी वर्ग का आरक्षण 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी कर दिया था, जिसे हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। बढ़े हुए आरक्षण के खिलाफ दायर की गई याचिकाओं में कहा गया था कि आरक्षण 50 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए लेकिन 27 फीसदी आरक्षण के बाद इसका दायरा 63 फीसदी तक चला गया था।

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज इतने मिले कोरोना मरीज, 658 हुए स्वस्थ, 04 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज इतने मिले कोरोना मरीज, 658 हुए स्वस्थ, 04 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 295 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 31 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 658 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 04 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4150 है | आज प्रदेश में 39831 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 11, राजनांदगांव से 00, बालोद से 04, बेमेतरा से 03, कबीरधाम से 02, रायपुर से 21, धमतरी से 07, बलौदा बाजार से 07, महासमुंद से 05, गरियाबंद से 02, बिलासपुर से 23, रायगढ़ से 12, कोरबा से 10, जांजगीर- चाम्पा से 31, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 12, कोरिया से 07, सूरजपुर से 09, बलरामपुर से 03, जशपुर से 17, बस्तर से 22, कोंडागांव से 17, दंतेवाड़ा से 07, सुकमा से 24, कांकेर से 04, नारायणपुर से 02, बीजापुर से 29, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।


आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, सर्वाधिक जांजगीर-चांपा से, देखें कुल आकडों के साथ जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, सर्वाधिक जांजगीर-चांपा से, देखें कुल आकडों के साथ जिलेवार स्थिति

रायपुर। राज्य में आज शाम तक 280 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 30 अकेले जांजगीर-चांपा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी जिले में 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 4, बलौदाबाजार 6, बलरामपुर 4, बस्तर 22, बेमेतरा 4, बीजापुर 25, बिलासपुर 21, दंतेवाड़ा 6, धमतरी 6, दुर्ग 9, गरियाबंद 2, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 30, जशपुर 18, कबीरधाम 1, कांकेर 5, कोंडागांव 16, कोरबा 11, कोरिया 4, महासमुंद 5, मुंगेली 1, नारायणपुर 2, रायगढ़ 10, रायपुर 22, राजनांदगांव 0, सुकमा 26, सूरजपुर 9, और सरगुजा 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

शेर बहादुर देउबा आज नेपाल के प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे

शेर बहादुर देउबा आज नेपाल के प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे

काठमांडू: नेपाल में कई दिनो से चल रहे सियासी घमासान अब थमने वाला है, क्योंकि शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba) मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं, विपक्ष भी उनके नेतृत्व में सरकार गठन करने की तैयारी कर रहा है. नेपाल (Nepal) की सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को संसद (Parliament) के भंग हुए निचले सदन को फिर से बहाल कर दिया. साथ ही दो दिनों के भीतर नेपाली कांग्रेस (Nepali Congress) के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba) को प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया था. नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) की जगह नए प्रधानमंत्री होंगे|

सुप्रीम कोर्ट द्वारा भंग किए गए निचले सदन को बहाल करने और विपक्षी नेता को उत्तराधिकारी के रूप में नामित करने वाले आदेश के जरिए प्रधानमंत्री बनने वाले देउबा नेपाल के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे. पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्षी गठबंधन के नेताओं में से एक बाबूराम भट्टाराई ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक, माननीय शेर बहादुर देउबा एक नया मंत्रिमंडल बनाएंगे, जिसके लिए हम परामर्श और चर्चा करेंगे.'


गठबंधन वाली सरकार बनाने की तैयारी में विपक्ष
वहीं, नेपाल के विपक्षी गठबंधन ने सोमवार को फैसला किया किया वह एक देउबा के नेतृत्व में एक गठबंधन वाली सरकार का गठन करने की दिशा में काम करेंगे. सोमवार दोपहर हुई गठबंधन की बैठक में मंगलवार को छोटा मंत्रिमंडल बनाने की दिशा में काम करने का फैसला किया गया. द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गठबंधन के नेताओं के अनुसार, बैठक में गठबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया. गठबंधन में नेपाली कांग्रेस, CPN (माओवादी सेंटर), CPN-UML माधव कुमार नेपाल-झालानाथ खनाल गुट, जनता समाजवादी पार्टी का उपेंद्र यादव गुट और राष्ट्रीय जनमोर्चा शामिल हैं|

पिछले साल सियासी संकट में फंसा नेपाल
नेपाल पिछले साल 20 दिसंबर को तब सियासी संकट में घिर गया था, जब सत्ताधारी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) में वर्चस्व को लेकर मची खींचतान के बीच प्रधानमंत्री ओली की अनुशंसा पर राष्ट्रपति भंडारी ने संसद के निचले सदन को भंग कर दिया था और 30 अप्रैल और 10 मई को नए चुनाव कराने की घोषणा की थी|

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज इतने मिले कोरोना मरीज, 564 हुए स्वस्थ, नही हुई किसी की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज इतने मिले कोरोना मरीज, 564 हुए स्वस्थ, नही हुई किसी की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 297 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 38 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 564 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 00 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4517 है | आज प्रदेश में 36056 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 12, राजनांदगांव से 02, बालोद से 01, बेमेतरा से 01, कबीरधाम से 01, रायपुर से 18, धमतरी से 16, बलौदा बाजार से 17, महासमुंद से 02, गरियाबंद से 04, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 09, कोरबा से 05, जांजगीर- चाम्पा से 38, मुंगेली से 02, जीपीएम से 01, सरगुजा से 06, कोरिया से 11, सूरजपुर से 05, बलरामपुर से 05, जशपुर से 13, बस्तर से 08, कोंडागांव से 13, दंतेवाड़ा से 08, सुकमा से 35, कांकेर से 04, नारायणपुर से 06, बीजापुर से 24, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

पड़ोसी राज्य में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में रेड अलर्ट

पड़ोसी राज्य में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में रेड अलर्ट

भोपाल: लखनऊ के बाहरी इलाके में अल-कायदा समर्थित संगठन के दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि पुलिस महानिदेशक को राज्य में रेड अलर्ट जारी करने का निर्देश दिया गया है। गृहमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार किए गए दो आतंकवादियों और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की स्थिति को देखते हुए प्रदेश में रेड-अलर्ट जारी करने की घोषणा की है। मैंने डीजीपी को इस मुद्दे पर तुरंत आदेश जारी करने का निर्देश दिया है।’’

गृहमंत्री ने राज्य में संदिग्ध या पहचाने गए सिमी या अल कायदा के संदिग्धों पर नजर रखने का भी निर्देश पुलिस को दिया है। उत्तर प्रदेश में अलकायदा समर्थित अंसार गजवत उल हिंद के दो आतंकवादियों को रविवार को लखनऊ के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। ये आतंकवादी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर मानव बन का इस्तेमाल कर विस्फोट करने की साजिश रच रहे थे।

आईसीएमआर अपडेट: आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, सर्वाधिक बस्तर जिले से

आईसीएमआर अपडेट: आज शाम तक मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, सर्वाधिक बस्तर जिले से

रायपुर। राज्य में आज शाम तक 271 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 35 अकेले बस्तर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी जिले में 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। 
  
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 1, बलौदाबाजार 12, बलरामपुर 4, बस्तर 35, बेमेतरा 1, बीजापुर 28, बिलासपुर 7, दंतेवाड़ा 8, धमतरी 15, दुर्ग 11, गरियाबंद 4, जीपीएम 1, जांजगीर-चांपा 33, जशपुर 13, कबीरधाम 1, कांकेर 4, कोंडागांव 10, कोरबा 4, कोरिया 8, महासमुंद 2, मुंगेली 0, नारायणपुर 7, रायगढ़ 8, रायपुर 17, राजनांदगांव 2, सुकमा 29, सूरजपुर 3, और सरगुजा 3 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
बड़ी खबर: जीएसटी की चोरी करने वाली 23 फर्मों के नेटवर्क का खुलासा, कारोबारियों ने ऐसे किया खेल

बड़ी खबर: जीएसटी की चोरी करने वाली 23 फर्मों के नेटवर्क का खुलासा, कारोबारियों ने ऐसे किया खेल

नई दिल्ली। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, केंद्रीय माल और सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, दिल्ली (पश्चिम) की चोरी-रोधी शाखा के अधिकारियों ने लगभग 91 करोड़ रुपये के माल रहित चालान के माध्यम से अस्वीकार्य इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के लाभ/उपयोग और पारित करने के फर्जी मामले का पता लगाया है। इस मामले में अस्वीकार्य क्रेडिट का लाभ उठाने/इनका उपयोग करने और पारित करने की कार्य-प्रणाली में कई फर्में शामिल थीं।

इस नेटवर्क में शामिल फर्मों में मेसर्स गिरधर एंटरप्राइजेज, मेसर्स अरुण सेल्स, मेसर्स अक्षय ट्रेडर्स, मेसर्स श्री पद्मावती एंटरप्राइजेज और 19 अन्य शामिल हैं। ये 23 फर्में सरकार को वास्तविक जीएसटी का भुगतान किए बिना धोखाधड़ी वाले आईटीसी को पारित करने के इरादे से माल-रहित चालान बनाने में शामिल थीं। स्वर्गीय दिनेश गुप्ता, शुभम गुप्ता, विनोद जैन और योगेश गोयल फर्जी चालान बनाने/बेचने के उक्त व्यवसाय से जुड़े थे। ये संस्थाएं विभिन्न वस्तुओं का कारोबार कर रही हैं और 551 करोड़ रुपये के माल-रहित चालान बनाने और 91 करोड़ (लगभग) रूपए की अस्वीकार्य आईटीसी पास करने में शामिल हैं। तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए स्वेच्छा से बयान दिया है। इसलिए शुभम गुप्ता, विनोद जैन एवं योगेश गोयल ने जानबूझकरसीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 132(1)(बी) एवं 132(1)(सी) के तहत अपराध किया जो कि संज्ञेय एवं गैर-जमानती अपराध हैं और धारा 132(5) के प्रावधान और उक्त अधिनियम की धारा 132 की उप धारा (1) के खंड (i) के तहत दंडनीय हैं। तदनुसार, उन्हें 10.07.2021 को सीजीएसटी अधिनियम की धारा 132 के तहत गिरफ्तार किया गया और ड्यूटी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में आगे की जांच जारी है। दिल्ली जोन जीएसटी की चोरी को रोकने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, वर्तमान वित्त वर्ष में 91.256 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का पता लगाया है। और इन मामलों में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज इतने मिले कोरोना मरीज, 263 हुए स्वस्थ, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज इतने मिले कोरोना मरीज, 263 हुए स्वस्थ, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 188 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सुकमा से सर्वाधिक 24 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 263 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4784 है | आज प्रदेश में 22479 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 07, राजनांदगांव से 01, बालोद से 05, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 05, रायपुर से 15, धमतरी से 05, बलौदा बाजार से 04, महासमुंद से 02, गरियाबंद से 06, बिलासपुर से 09, रायगढ़ से 09, कोरबा से 06, जांजगीर- चाम्पा से 07, मुंगेली से 00, जीपीएम से 00, सरगुजा से 12, कोरिया से 06, सूरजपुर से 02, बलरामपुर से 02, जशपुर से 15, बस्तर से 17, कोंडागांव से 02, दंतेवाड़ा से 07, सुकमा से 24, कांकेर से 01, नारायणपुर से 01, बीजापुर से 18, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

प्रदेश में अनलॉक-7 को लेकर गाइडलाइंस जारी जानिए क्या खुला रहेगा, क्या बंद रहेगा

प्रदेश में अनलॉक-7 को लेकर गाइडलाइंस जारी जानिए क्या खुला रहेगा, क्या बंद रहेगा

नई दिल्ली, कोरोना के कम होते मामलों और घटती संक्रमण दर के बीच दिल्ली को अनलॉक करने का सिलसिला जारी है. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) अनलॉक-7 को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. इस बार एजुकेशनल और इंस्टिट्यूशनल ट्रेनिंग को ध्यान में रखते हुए राहत दी गई है. हालांकि लंबे समय से सिनेमाहॉल, थियेटर और मल्टीप्लेक्स खोलने की मांग कर रहे व्यवसायियों को अब भी राहत नहीं मिली है.


अनलॉक-7 के तहत दिल्ली में-

किसी भी तरह की ट्रेनिंग जैसे दिल्ली पुलिस, आर्मी की ट्रेनिंग या किसी संस्थान की स्किल ट्रेनिंग, कर्मचारियों की ट्रेनिंग और स्कूल कॉलेज से जुड़ी ट्रेनिंग के लिए छूट दी गई है. ऐसी ट्रेनिंग कराने के अब DDMA की अनुमति नहीं लेनी होगी.
एकेडमिक गैदरिंग की अनुमति दे दी गई है, जैसे स्कूल कॉलेज का कोई एकेडमिक कार्यक्रम, लेक्चर या कोई अन्य शैक्षणिक प्रोग्राम.
साथ ही, स्कूल या शैक्षणिक संस्थानों के ऑडिटोरियम और असेंबली हॉल को शैक्षणिक ट्रेनिंग और मीटिंग के लिए 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दे दी गई है.
ये आदेश 12 जुलाई सुबह 5 बजे से 26 जुलाई सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा.

जानिए क्या बंद रहेगा-

स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल, कोचिंग इंस्टिट्यूट
सभी समाजिक, राजनीतिक, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सांस्कृतिक, त्योहारों से सम्बंधित आयोजनों पर पाबंदी होगी
स्विमिंग पूल
सिनेमाघर, थिएटर, मल्टीप्लेक्स
एंटरटेनमेंट पार्क, एम्यूजमेंट पार्क, वॉटर पार्क
ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल (50% सीटिंग कैपेसिटी स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों में एजुकेशनल ट्रेनिंग को छोड़कर)
बिजनेस टू बिजनेस एक्जीबिशन
स्पा
जानिए क्या खुला रहेगा-


सरकारी दफ्तर में ग्रेड-1 ऑफिसर 100% क्षमता से काम करेंगे और बाकी स्टाफ 50% ऑफिस में और 50% वर्क फ्रॉम होम करेंगे.
प्राइवेट दफ्तरों को 50% क्षमता के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही खोला जा सकेगा.
सभी स्टैंड अलोन शॉप, नेबरहुड शॉप, रेजिडेंशियल काम्प्लेक्स की दुकानें बिना ऑड इवन नियम के सभी दिनों पर खोली जा सकेंगी. हालांकि गैर जरूरी सामान/ सेवाओं से संबंधित दुकानों को खोलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक होगा.
सभी मार्केट, मार्केट काम्प्लेक्स और मॉल सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक खुले रहेंगे.
रेस्टोरेंट 50% सीटिंग कैपेसिटी के साथ सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुले रहेंगे
बार 50% बैठने की क्षमता के साथ खुले रहेंगे. समय सीमा दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक ही रहेगी
मार्केट, मार्केट कॉम्प्लेक्स, मॉल सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे
50% वेंडर्स के साथ एक जोन में एक दिन में एक साप्ताहिक बाजार खोलने की इजाजत होगी. सड़क के किनारे साप्ताहिक बाजार लगाने की इजाज़त नहीं होगी.
मैरिज हॉल बैंक्विट हॉल और होटल में अधिकतम 50 लोगों के साथ शादी समारोह आयोजित करने की इजाजत है. हालांकि, घर और कोर्ट में अभी भी पहले की तरह ही अधिकतम 20 लोगों के साथ ही शादी समारोह आयोजित करने की इजाजत है.
जिम और योगा संस्थानों 50% क्षमता के साथ खुले रहेंगे
अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते.
दिल्ली मेट्रो 50% क्षमता के साथ चलेगी.
दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों को अधिकतम 50% सीटिंग कैपेसिटी के साथ चलाया जा सकेगा.
ऑटो और रिक्शा में 2 यात्री, टैक्सी, कैब, ग्रामीण सेवा, फट-फट सेवा में अधिकतम 2 यात्री, मैक्सी कैब में 5 यात्री और RTV में अधिकतम 11 यात्रियों को एक साथ यात्रा करने की इजाजत है.
धार्मिक स्थलों को खुले रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं होगी.
पब्लिक पार्क, गार्डन, गोल्फ क्लब खोलने और आउटडोर योगा एक्टिविटी की इजाजत है
स्टेडियम या स्पोर्ट्स कंपलेक्स सामान्य तौर पर खुल सकेंगे लेकिन वहां दर्शक नहीं होने चाहिए.  

कोरोना अपडेट : देश में दूसरी लहर नही हो रही है खत्म आज भी 24 घंटे में सामने आए 41 हजार मामले, 895 मौत

कोरोना अपडेट : देश में दूसरी लहर नही हो रही है खत्म आज भी 24 घंटे में सामने आए 41 हजार मामले, 895 मौत

नई दिल्ली, देश में महामारी की दूसरी लहर खत्म होने का नाम तक नहीं ले रही है। कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में बीते 24 घंटे में 41,506 नए मरीज मिले है और 895 की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले 42,766 नए मरीज मिले और 1206 की जान गई थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,08,37,222 हो गयी है और मौत का आंकड़ा 4,08,040 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,54,118 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 41,526 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है,जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,99,75,064 हो गयी है। सुबह सात बजे तक जारी टीकाकरण आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कुल 37,60,32,586 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 37,23,367 से लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में कल कोरोना वायरस के लिए 18,43,500 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक तक कुल 43,08,85,470 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।