नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
   बेटे की खोज में मुनव्वर राना के घर पहुंची यूपी पुलिस, तलाशी लेने पर परिवार के लोग नाराज

बेटे की खोज में मुनव्वर राना के घर पहुंची यूपी पुलिस, तलाशी लेने पर परिवार के लोग नाराज

लखनऊ। यूपी पुलिस शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज को गिरफ्तार करने के लिए गुरूवार को रात करीब 2 बजे पुलिस हुसैनगंज के लालकुआं स्थित एफआई टावर ढींगरा अपार्टमेंट में उनके फ्लैट पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी की। लखनऊ और रायबरेली पुलिस ने फ्लैट का कोना-कोना छान मारा लेकिन तबरेज घर पर नहीं मिला।

तबरेज के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने सभी के मोबाइल फोन छीन लिए। पुलिस ने महिलाओं से अभद्रता भी की। मुनव्वर राना और उनकी बेटी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ की पुलिस के बर्ताव से खासे नाराज हैं। 

रायबरेली जिले के सदर कोतवाल का दावा है कि 28 जून को शायर मुनव्वर के बेटे तबरेज राना पर हुआ जानलेवा हमला फर्जी था। तबरेज ने खुद अपने प्रतिद्वंदियों को फंसाने के लिए अपने गोली चलवाई थी। 

रायबरेली पुलिस ने तबरेज की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे में उल्टा तबरेज राणा को ही मुलजिम बना दिया है। इसी मुकदमे में तबरेज की गिरफ्तारी को लेकर रायबरेली पुलिस ने गुरुवार रात छापेमारी की है।

यह है पूरा मामला
28 जून को मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा ने रायबरेली में सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि वह अपनी कार से त्रिपुला चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप से डीजल लेकर निकल रहे थे तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने कार पर फायरिंग कर दी। 

तबरेज का कहना है कि वह अपनी लाइसेंसी गन लेकर नीचे उतरे तो नकाबपोश बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर मामले की जांच शुरू की। कोतवाल का दावा है कि तबरेज पर हमले का पूरा मामला फर्जी निकला। खुद तबरेज ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों को फसाने के लिए मुकदमा दर्ज कराया था। 

अब मुकदमे में रायबरेली पुलिस ने तबरेज राना को फर्जी मुकदमा दर्ज कराने, प्रतिद्वंदी को फंसाने और तथ्य छुपाने का आरोपी बना दिया है। इसके बाद रायबरेली पुलिस तबरेज राणा की तलाश कर रही है। इसी सिलसिले में गुरुवार देर रात लखनऊ में हुसैनगंज स्थित एफआई टावर के ढींगरा अपार्टमेंट में छापेमारी की गई।

मुनव्वर ने बताया था खुद और बेटे की जान को खतरा
शायर मुनव्वर राना ने बेटे तबरेज पर जानलेवा हमले के बाद रायबरेली पुलिस से जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा था कि पुश्तैनी जमीन के लिए मेरे भतीजे मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं। वह मेरी जान ले लेंगे। उन्होंने कहा था कि अगर रायबरेली पुलिस सक्रिय नहीं हुई तो उनकी हत्या हो सकती है।
 
बड़ी खबर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

बड़ी खबर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में गुरुवार देर रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। तीन से चार आतंकी अभी भी घिरे हुए हैं। वहीं, एक जवान शहीद हो गया है। दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है।

कश्मीर जोन के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा के हाजिन राजपोरा इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है। यहां तीन से चार आतंकी घिरे हैं। मुठभेड़ जारी है। बता दें कि हाजिन राजपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना खुफिया एजेंसियों को मिली थी। जिसके बाद देर रात ही सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और आतंकियों से सरेंडर करने के लिए कहा।

आतंकियों ने सरेंडर करने के बजाय सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां जवान ने दम तोड़ दिया। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है, जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हुई है। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के लाजीबल के पास पुलिस की टीम पर गुरुवार की रात करीब 8:50 बजे आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया। वहीं सुरक्षाकर्मियों द्वारा इलाके को घेर लिया गया और आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया।

इससे पहले 30 जून को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिम्मर इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों द्वारा तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था।

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 46 हजार मामले, 853 मौत

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 46 हजार मामले, 853 मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच लगातार चौथे दिन 50 हजार से कम मामले सामने आए हैं, लेकिन अब मौतों का कुल आंकड़ा चार लाख के पार पहुंच गया है। कोविड से अब तक मरने वालों की कुल संख्या 4,00,312 हो गई है। वहीं गुरुवार को कोरोना के 46,617 नए मरीज पाए गए, 853 लोगों की जान गई। जबकि 59,384 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं।

जिसके बाद देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,09,6374 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.67 हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.01 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.48 फीसदी है। आज के आंकड़ों को मिलकर देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3,04,58,251 हो गई है, वहीं अब तक 2,95,48,302 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 42,64,123 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 34,00,76,232 हुआ।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,80,026 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,42,51,520 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना अपडेट: प्रदेश में फिर से बढ़ने लगे कोरोना मरीज, 581 हुए स्वस्थ, 6 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में फिर से बढ़ने लगे कोरोना मरीज, 581 हुए स्वस्थ, 6 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 410 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 70 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 581 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5787 है | आज प्रदेश में 33662 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 10, राजनांदगांव से 2, बालोद से 4, बेमेतरा से 1, कबीरधाम से 02, रायपुर से 24, धमतरी से 10, बलौदा बाजार से 9, महासमुंद से 06, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 18, रायगढ़ से 07, कोरबा से 16, जांजगीर- चाम्पा से 26, मुंगेली से 19, जीपीएम से 04, सरगुजा से 14, कोरिया से 08, सूरजपुर से 8, बलरामपुर से 11, जशपुर से 22, बस्तर से 32, कोंडागांव से 08, दंतेवाड़ा से 26, सुकमा से 32, कांकेर से 12, नारायणपुर से 07, बीजापुर से 70, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में आज शाम 5.42 तक विभिन्न जिलों में न्यूनतम 1 और अधिकतम 70 कोरोना पॉजिटिव मिले, देखें कुल आकडों के साथ जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज शाम 5.42 तक विभिन्न जिलों में न्यूनतम 1 और अधिकतम 70 कोरोना पॉजिटिव मिले, देखें कुल आकडों के साथ जिलेवार स्थिति

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.42 तक 402 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 70 अकेले बीजापुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक सिर्फ एक जिले में 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 3, बलौदाबाजार 9, बलरामपुर 11, बस्तर 35, बेमेतरा 1, बीजापुर 70, बिलासपुर 17, दंतेवाड़ा 23, धमतरी 9, दुर्ग 11, गरियाबंद 1, जीपीएम 2, जांजगीर-चांपा 23, जशपुर 31, कबीरधाम 2, कांकेर 9, कोंडागांव 9, कोरबा 13, कोरिया 8, महासमुंद 6, मुंगेली 13, नारायणपुर 7, रायगढ़ 7, रायपुर 31, राजनांदगांव 1, सुकमा 32, सूरजपुर 6, और सरगुजा 12 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 फिर से लॉकडाउन: राज्य में 16 जुलाई तक बढ़ाया गया आंशिक लॉकडाउन

फिर से लॉकडाउन: राज्य में 16 जुलाई तक बढ़ाया गया आंशिक लॉकडाउन

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मद्देनजर लागू आंशिक लॉकडाउन को 15 दिनों के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अब यह लॉकडाउन 16 जुलाई को सुबह पांच बजे समाप्त होगा। इसके अलावा लॉकडाउन संबंधी अन्य पाबंदियां गुरुवार को सुबह पांच बजे समाप्त हो जाएंगी। ओडिशा के मुख्य सचिव एस सी महापात्रा ने बताया कि राज्य सरकार ने 30 जिलों को ए और बी नाम से दो श्रेणियों में बांटा है। ऐसे 20 जिलों को A श्रेणी में रखा गया है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से कम है जबकि शेष 10 जिलों को B श्रेणी में रखा गया है। B श्रेणी वाले जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या अधिक है।

A श्रेणी वाले जिलों में साप्ताहिक कर्फ्यू लागू नहीं होगा और वहां दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुल सकेंगी। बसों को अपनी क्षमता के मुताबिक यात्रियों को बैठाने की अनुमति होगी जबकि टैक्सी और ऑटोरिक्शा में केवल 2 लोग ही बैठ सकेंगे। इन जिलों में दैनिक बाजार और साप्ताहिक हाट खुल सकते हैं, छोटे सैलून को भी छूट रहेगी, स्ट्रीट फूड विक्रेता भोजन ले जाने की व्यवसाय के साथ काम कर सकते हैं, इसके अलावा इन जिलों में आउटडोर और इनडोर फिल्म शूटिंग की भी अनुमति है।

सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बारगढ़, संबलपुर, देवगढ़, कालाहांडी, बालांगीर, नुआपाड़ा, सोनपुर, गंजम, गजपति, कंधमाल, बौध, कोरापुट, नबरंगपुर, मलकानगिरी, रायगढ़, अंगुल, ढेंकनाल और क्योंझर को ए श्रेणी के जिलों में शामिल किया गया है। वहीं, बी श्रेणी वाले जिलों में दुकानों को सुबह 6 बजे से दिन के दो बजे तक ही खोलने की अनुमति होगी जबकि शॉपिंग माल, स्पा और ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे। इन जिलों में बस सेवा भी स्थगित रहेगी और सप्ताहांत कर्फ्यू भी जारी रहेगा।

नयागढ़, कटक, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर और मयूरभंज समेत 10 तटीय जिलों को B श्रेणी में शामिल किया गया है। इस दौरान पूरे राज्य में शाम 6 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आने-जाने की अनुमति होगी। महापात्रा ने कहा कि धार्मिक और शैक्षणिक संस्थान तथा सिनेमा हॉल बंद रहेंगे जबकि सार्वजनिक कार्यक्रमों, व्यापार मेलों और प्रदर्शनी के आयोजन पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा। महापात्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए आंशिक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है जबकि साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी शुरू करने की कोशिश की गई है।
 
कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज मिले इतने मरीज, 352 हुए स्वस्थ, 1 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज मिले इतने मरीज, 352 हुए स्वस्थ, 1 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 403 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 58 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 352 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 1 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5964है | आज प्रदेश में 36776 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 20, राजनांदगांव से 2, बालोद से 2, बेमेतरा से 28, कबीरधाम से 00, रायपुर से 15, धमतरी से 11, बलौदा बाजार से 8, महासमुंद से 08, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 06, रायगढ़ से 08, कोरबा से 17, जांजगीर- चाम्पा से 23, मुंगेली से 03, जीपीएम से 04, सरगुजा से 12, कोरिया से 07, सूरजपुर से 8, बलरामपुर से 7, जशपुर से 22, बस्तर से 27, कोंडागांव से 15, दंतेवाड़ा से 14, सुकमा से 50, कांकेर से 22, नारायणपुर से 04, बीजापुर से 58, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

 

कल से होने जा रहे है ये 8 अहम बदलाव, रहें तैयार

कल से होने जा रहे है ये 8 अहम बदलाव, रहें तैयार

1 जुलाई से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाला है जिनका आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा। इनमें कई नियम आपकी जिंदगी को आसान करेंगे तो कई नियमों से परेशानियां बढ़ जाएंगी। आइए जानते हैं वे नियम।
एलपीजी की कीमतों में बदलाव :
हर महीने की 1 तारीख को केंद्र सरकार एलपीजी सिलेंडर की कीमत का ऐलान होता है। पिछले महीने सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 122 रुपए कटौती की गई थी। इस बार भी 1 जुलाई से गैस की कीमतों में बदलाव की पूरी संभावना है, क्योंकि कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव जारी है।
SBI के ग्राहकों को लगेगा झटका :
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक हैं तो 1 जुलाई से नकदी निकालना महंगा पड़ेगा। चेक के प्रयोग के लिए भी अधिक पैसे देने होंगे। एसबीआई 1 जुलाई से नियम में बदलाव करने जा रहा है। अब बैंक से 4 बार से ज्यादा पैसा निकालने पर अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इसमें बैंक के एटीएम भी शामिल हैं। 4 बार पैसा निकालने के बाद प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर आपको 15 रुपए और जीएसटी जोड़कर चार्ज देना होगा। सभी नए सर्विस चार्ज बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों पर लागू होंगे। इन खाताधारकों को 10 चेक लेने पर 40 रुपए प्लस जीएसटी चार्ज लगेगा।
लर्निंग लाइसेंस में सुविधा :
लर्निंग लाइसेंस में आपको सुविधा मिलने जा रही है। अब आपको लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही घर से ही टेस्ट भी दिया जा सकेगा। टेस्ट में पास होने के बाद लर्निंग लाइसेंस आपके घर पहुंच जाएगा। हालांकि स्थायी लाइसेंस के लिए ट्रैक पर वाहन चलाकर दिखाना होगा। जुलाई से कई राज्यों में यह नई व्यवस्था लागू हो रही है।
छोटी बचत पर ब्याज का फैसला :
छोटी बचत योजनाओं जैसे पीपीएफ, नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स या फिर सुकन्या समृद्धि में निवेश किया है तो सरकार ब्याज दर में कटौती कर सकती है। खबरों के अनुसार छोटी बचत योजनाओं पर बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज से दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बढ़ सकती हैं गाड़ियों की कीमतें :
अगर आप गाड़ियां खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं। स्टील, प्लास्टिक और एल्युमीनियम के दामों में उछाल के बाद वाहन कंपनियां गाड़ियों के दाम अगले महीने से बढ़ाने जा रही हैं। मारुति ने भी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। हीरो मोटरकॉर्प ने भी 1 जुलाई से दामों को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
ज्यादा कटेगा टीडीएस और टीसीएस :
आयकर विभाग द्वारा रिटर्न नहीं भरने वालों से 1 जुलाई से ज्यादा टीडीएस, टीसीएस वसूलने की तैयारी है। यह नियम उन आयकरदाताओं पर लागू होगा जिनका सालाना टीडीएस 50,000 रुपए या इससे ज्यादा होता है। इंकम टैक्स रिटर्न नहीं दाखिल करने वालों के लिए लागू दर से अधिक पर टैक्स डिडक्शन का प्रावधान है। न्यूनतम 5 प्रतिशत या संबंधित सेक्शन में दिए गए रेट्स का दोगुना में से जो भी अधिक हो, वह रेट होगा।
ज्वेलरी की होगी अलग पहचान :
जिस तरह देश के सभी नागरिकों की पहचान आधार कार्ड में यूआईडी के जरिए की गई है, ठीक उसी तरह सरकार 1 जुलाई से ज्वेलरी के हर नग की विशिष्ट पहचान (यूआईडी) अनिवार्य बनाने जा रही है। गहने चोरी हो जाएं या गुमने पर असली मालिक की पहचान आसानी होगी।

इन बैंकों का बदल जाएगा आईएफएससी कोड :
1 जुलाई से केनरा बैंक में विलय हो चुके सिंडीकेट बैंक का आईएफएससी कोड बदल जाएगा। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन या लेनदेन के लिए इस कोड की आवश्यकता होती है। बिना आईएफएससी कोड के आप NEFT, RTGS जैसे लेन-देन नहीं कर पाएंगे। 1 जुलाई से इन ग्राहकों के लिए नया आईएफएससी कोड ही मान्य होगा। सिंडीकेट बैंक के ग्राहक पुराने कोड से कोई लेनदेन नहीं कर पाएंगे।

 

 आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज शाम तक इतने मरीजों की हुई पुष्टि, देखें जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज शाम तक इतने मरीजों की हुई पुष्टि, देखें जिलेवार स्थिति

रायपुर। राज्य में आज शाम तक 356 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 50 अकेले जशपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी जिले में सौ  से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। 
  
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 2, बलौदाबाजार 7, बलरामपुर 4, बस्तर 30, बेमेतरा 28, बीजापुर 48, बिलासपुर 2, दंतेवाड़ा 9, धमतरी 7, दुर्ग 17, गरियाबंद 1, जीपीएम 1, जांजगीर-चांपा 20, जशपुर 31, कबीरधाम 0, कांकेर 19, कोंडागांव 10, कोरबा 7, कोरिया 4, महासमुंद 8, मुंगेली 2, नारायणपुर 4, रायगढ़ 6, रायपुर 18, राजनांदगांव 2, सुकमा 50, सूरजपुर 8, और सरगुजा 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
  कोरोना से मौतों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कोरोना से मरने वालों के परिवार को मुआवजा दे सरकार, खुद तय करें राशि

कोरोना से मौतों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कोरोना से मरने वालों के परिवार को मुआवजा दे सरकार, खुद तय करें राशि

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कोरोना वायरस से मरने वालों के परिवार को मुआवजा देने के मामले में अपना फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया कि केंद्र कोविड से मरने वालों के परिवारों को मुआवजा दे। कोर्ट ने कहा कि केंद्र मुआवजा राशि तक कर छह हफ्तों के भीतर राज्य सरकारों को निर्देश दे। साथ ही केंद्र को निर्देश दिया कि मृत्यु प्रमाण पत्र पाने की प्रक्रिया को भी सरल किया जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए आदेश दिया कि जिनकी मौत कोरोना के कारण हुई है, केंद्र सरकार उनके परिवारों को मुआवजा दे। हालांकि, ये मुआवजा कितना होना चाहिए ये खुद सरकार को तय करना होगा। फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह भी माना कि कोरोना से मरने वालों के परिवारों को चार-चार लाख का मुआवजा नहीं दिया जा सकता है। 

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) से यह भी कहा कि वह एक ऐसा सिस्टम बनाए, जिससे कम से कम ही सही, लेकिन पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह कोविड से जुड़े मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करे, जो प्रमाण पत्र पहले ही जारी हो गए हैं, उनमें सुधार किया जाए। 

इससे पहले केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट हलफनामा दाखिल कर कहा था कि कोविड-19 के पीड़ितों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा नहीं दिया जा सकता है क्योंकि आपदा प्रबंधन कानून में केवल भूकंप, बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदाओं पर ही मुआवजे का प्रावधान है। सरकार ने आगे कहा कि अगर एक बीमारी से होने वाली मौत पर मुआवजे की राशि दी जाए और दूसरी पर नहीं तो यह पूरी तरह से गलत होगा। 

केंद्र सरकार ने कहा कि सरकारी संसाधनों की एक सीमा होती है। केंद्र ने यह भी कहा है कि अगर इस तरह से मुआवजा दिया गया तो वर्ष 2021-22 के लिए राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) के लिए आवंटित राशि 22184 करोड़ रुपये इस मद में ही खर्च हो जाएंगे और इससे महामारी के खिलाफ लड़ाई में उपयोग होने वाली राशि प्रभावित होगी। चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि राज्य सरकारों की वित्तीय सामर्थ्य से परे है। पहले से ही राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के वित्त पर भारी दबाव है।

क्या है मामला?
केंद्र सरकार ने यह जवाब वकील गौरव बंसल और रीपक कंसल द्वारा दायर उन याचिकाओं पर दिया है, जिसमें कोविड -19 महामारी से मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों को आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत  चार लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सोमवार को सुनवाई करेगा।
 
कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज मिले इतने  मरीज, 676 हुए स्वस्थ, 1 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज मिले इतने मरीज, 676 हुए स्वस्थ, 1 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 383 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सुकमा से सर्वाधिक 54 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 676 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 1 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5914 है | आज प्रदेश में 33547 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 26, राजनांदगांव से 4, बालोद से 6, बेमेतरा से 03, कबीरधाम से 00, रायपुर से 19, धमतरी से 14, बलौदा बाजार से 12, महासमुंद से 03, गरियाबंद से 07, बिलासपुर से 04, रायगढ़ से 08, कोरबा से 17, जांजगीर- चाम्पा से 28, मुंगेली से 09, जीपीएम से 04, सरगुजा से 13, कोरिया से 06, सूरजपुर से 12, बलरामपुर से 14, जशपुर से 24, बस्तर से 17, कोंडागांव से 08, दंतेवाड़ा से 19, सुकमा से 54, कांकेर से 13, नारायणपुर से 05, बीजापुर से 34, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग, रक्षा क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों पर हुई चर्चा

PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग, रक्षा क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में ड्रोन अटैक को लेकर प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास पर हाईलेवल बैठक की। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद थे।
जानकारी के मुताबिक बैठक में रक्षा क्षेत्र में भविष्य, की चुनौतियों पर चर्चा हुई। सुरक्षाबलों को आधुनिक हथियारों से लैस करने के बारे में भी चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त सुरक्षा से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
उल्लेखनीय है कि रविवार को जम्मूम एयरफोर्स स्टेेशन पर 2 कम तीव्रता वाले विस्फो ट हुए थे। इनमें दो ड्रोन का इस्तेूमाल किया गया था। यह पहला मौका था जब आतंकवादियों ने हमले के लिए ड्रोन का उपयोग किया था। इसके पीछे पाकिस्तान की साजिश बताई गई थी। हालांकि इस ब्लास्ट में एयरबेस की बिल्डिंग की छत को मामूली नुकसान पहुंचा था। इस विस्फोट के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया गया था।

 

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज शाम तक मिले इतने  मरीज, सभी जिले में 50 से कम, देखें जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज शाम तक मिले इतने मरीज, सभी जिले में 50 से कम, देखें जिलेवार स्थिति

रायपुर, राज्य में आज शाम तक 326 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 37 अकेले सुकमा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी जिले में 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 6, बलौदाबाजार 4, बलरामपुर 10, बस्तर 24, बेमेतरा 1, बीजापुर 25, बिलासपुर 5, दंतेवाड़ा 18, धमतरी 14, दुर्ग 25, गरियाबंद 6, जीपीएम 2, जांजगीर-चांपा 23, जशपुर 27, कबीरधाम 0, कांकेर 9, कोंडागांव 6, कोरबा 12, कोरिया 12, महासमुंद 1, मुंगेली 6, नारायणपुर 5, रायगढ़ 8, रायपुर 17, राजनांदगांव 4, सुकमा 37, सूरजपुर 9, और सरगुजा 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

 BREAKING: गणेश उत्सव को लेकर गाइडलाइंस जारी, जानें मूर्ति की ऊंचाई को लेकर क्या आदेश दिया है

BREAKING: गणेश उत्सव को लेकर गाइडलाइंस जारी, जानें मूर्ति की ऊंचाई को लेकर क्या आदेश दिया है

मुंबई: कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति और तीसरी लहर की आशंका के बीच महाराष्ट्र सरकार ने गणेश उत्सव को लेकर गाइडाइंस जारी किए हैं. राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वो इस त्योहार को सादे तरीके से मनाएं.

राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस में कहा गया है कि सार्वजनिक गणेश मंडलों के लिए गणेश मूर्ति की ऊंचाई 4 फीट तक हो सकती है. इसके अलावा घरों में विराजमान होने वाले गणपति मूर्ति की ऊंचाई 2 फीट रखने के आदेश दिए गए हैं.
 31 जुलाई तक वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना करें लागू : सुप्रीम कोर्ट

31 जुलाई तक वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना करें लागू : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। प्रवासी मजदूरों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश देते हुए कहा है कि सभी राज्य जुलाई 2021 तक एक नेशन एक राशन योजना लागू करें। इसके साथ ही केंद्र को राज्यों को अतिरिक्त अनाज आवंटित करने का निर्देश देते हुए कहा है कि राज्यों को प्रवासियों को सूखा राशन वितरण के लिए एक योजना लानी चाहिए। राज्यों को प्रवासी श्रमिकों के लिए महामारी के अंत तक सामुदायिक रसोई चलानी चाहिए। आदेश में यह भी कहा गया है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों समेत सभी प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण का काम 31 जुलाई 2021 तक पूरा करें।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूरों को हो रही समस्याओं पर स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई शुरू की है। सुको ने 24 मई को सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की थी। कोर्ट ने कोविड-19 महामारी के दौरान देशभर में प्रवासी मजदूरों के पंजीकरण की धीमी प्रक्रिया पर नाराजगी जताई थी, साथ ही लेबर रजिस्ट्रेशन स्कीम के स्टेटस के बारे में केंद्र सरकार से जवाब मांगा था। पिछले साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सभी प्रवासी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन करने का फैसला सुनाया था। प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा पर ध्यान देते हुए सुको ने कहा था कि उनके पंजीकरण की प्रक्रिया बेहद धीमी हो रही है और वह इस मामले पर केंद्र और राज्यों को निर्देश जारी करेगा। 

हालांकि जस्टिस अशोक भूषण और एमआर शाह ने कहा था कि वह राहत पैकेज के तौर पर रुपये देने का आदेश नहीं देंगे क्योंकि ये एक नीतिगत निर्णय है। सुको  ने कहा था कि केंद्र और राज्यों को प्रवासी कामगारों और असंगठित क्षेत्रों में काम करने वालों के पंजीकरण में तेजी लानी चाहिए। न सिर्फ प्रवासी मजदूर ही पंजीकरण के लिए सरकार से संपर्क करें, बल्कि सरकारों को भी उन्हें पंजीकृत कराने के लिए प्रवासियों से संपर्क करना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण हो जाए तो सरकारें उन प्रवासी कामगारों को लाभ दे सकती हैं, जिन्होंने महामारी के दौरान रोजगार खो दिया है। पीठ ने कहा था कि यह एक मुश्किल काम है, लेकिन इसे हासिल करना होगा। गौरतलब है कि पिछले साल जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को उन प्रवासी श्रमिकों की पूरी सूची तैयार करने का आदेश दिया था जो अपने राज्य में पहुंच गए हैं और लिस्ट में ये भी बताने को कहा था कि वह लॉकडाउन के दौरान क्या कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को लॉकडाउन के बाद इन प्रवासी कामगारों के रोजगार के लिए योजनाओं को निर्दिष्ट करने के लिए भी कहा था। इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकार को उन सभी कल्याणकारी योजनाओं का विवरण देने के लिए कहा गया, जिनका लाभ प्रवासी श्रमिक उठा सकते हैं।
 बड़ी खबर: तैराकी के दौरान नदी में डूबे दसवीं कक्षा के चार छात्र, तीन शव बरामद

बड़ी खबर: तैराकी के दौरान नदी में डूबे दसवीं कक्षा के चार छात्र, तीन शव बरामद

काकीनाडा। आंध्र प्रदेश में कोनासीमा क्षेत्र के पी गन्नावरम मंडल में तैराकी के दौरान गोदावरी नदी में डूबे दसवीं कक्षा के चार छात्रों में से तीन के शव निकाल लिये गये।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लंकाला गन्नावरम गांव के चार छात्र दसवीं की परीक्षा रद्द होने का जश्न मनाने के लिए नदी में तैरने गये और इसी दौरान नदी में बह गये। उनके घर नहीं लौटने पर माता-पिता ने उन्हें खोजना शुरू किया, तभी नदी के किनारे पर उनके कपड़े और जूते मिले।
स्थानीय तैराकों ने तीन छात्रों संथाला पवन, याररामसेट्टी रत्नसागर और बंडारू नवीनकुमार के तीन शवों को निकाल लिया। पुलिस ने कहा कि चौथे छात्र खंडावल्ली विनय के शव का अभी पता नहीं चल पाया है।
कोरोना अपडेट: देश में 102 दिनों के बाद आए कोरोना के 40 हजार से भी कम केस, रिकवरी रेट भी 96.8 फीसदी पर पहुंची

कोरोना अपडेट: देश में 102 दिनों के बाद आए कोरोना के 40 हजार से भी कम केस, रिकवरी रेट भी 96.8 फीसदी पर पहुंची

कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत को इस वायरस से बहुत बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के सिर्फ 37 हजार 566 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह 102 दिनों यानी लगभग साढ़े तीन महीने बाद दैनिक मामलों का सबसे कम आंकड़ा है। वहीं, इस दौरान देशभर में 907 मरीजों की कोरोना से जान गई है।
इसी के साथ देश में कोरोना के इलाजरत मरीज भी घटकर सिर्फ 5 लाख 52 हजार 659 ही रहे गए हैं। अब देश के सक्रिय मामले कुल मामलों के सिर्फ 1.82 प्रतिशत ही हैं। कोरोना से अब तक भारत में कुल 2 करोड़ 93 लाख 66 हजार 601 लोग ठीक हो चुके हैं।
टीकाकरण के मामले मे भी देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी तक देश में वैक्सीन की 32.90 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में कल के मुकाबले आज मिले अधिक मरीज, 787 हुए स्वस्थ, 6 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में कल के मुकाबले आज मिले अधिक मरीज, 787 हुए स्वस्थ, 6 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 405 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 46 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 787 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6208 है | आज प्रदेश में 33054 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 11, राजनांदगांव से 1, बालोद से 15, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 02, रायपुर से 21, धमतरी से 10, बलौदा बाजार से 17, महासमुंद से 11, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 9, रायगढ़ से 14, कोरबा से 07, जांजगीर- चाम्पा से 35, मुंगेली से 01, जीपीएम से 3, सरगुजा से 32, कोरिया से 12, सूरजपुर से 04, बलरामपुर से 14, जशपुर से 25, बस्तर से 30, कोंडागांव से 10, दंतेवाड़ा से 20, सुकमा से 30, कांकेर से 10, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 46, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में आज शाम 5.23  तक आकड़े 0 से अधिकतम 50 तक कोरोना पॉजिटिव मिले, देखें कुल आकडों के साथ जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज शाम 5.23 तक आकड़े 0 से अधिकतम 50 तक कोरोना पॉजिटिव मिले, देखें कुल आकडों के साथ जिलेवार स्थिति

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.23 तक 399 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 50 अकेले जशपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 15, बलौदाबाजार 15, बलरामपुर 9, बस्तर 33, बेमेतरा 0, बीजापुर 44, बिलासपुर 7, दंतेवाड़ा 16, धमतरी 8, दुर्ग 11, गरियाबंद 2, जीपीएम 1, जांजगीर-चांपा 29, जशपुर 50, कबीरधाम 2, कांकेर 10, कोंडागांव 8, कोरबा 6, कोरिया 10, महासमुंद 11, मुंगेली 1, नारायणपुर 13, रायगढ़ 14, रायपुर 19, राजनांदगांव 1, सुकमा 29, सूरजपुर 8, और सरगुजा 27 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 लॉकडाउन ब्रेकिंग: पूरे प्रदेश में 15 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जाने क्या खुलेंगे और क्या रहेंगे बंद

लॉकडाउन ब्रेकिंग: पूरे प्रदेश में 15 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, जाने क्या खुलेंगे और क्या रहेंगे बंद

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की ममत बनर्जी सरकार ने लॉकडाउन संबंधि पाबंदियों को 15 जुलाई तक बढ़ाने का ऐलान किया है। लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की है।

सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को पाबंदियों को बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि COVID 19 प्रतिबंध 15 जुलाई तक प्रभावी रहेंगे। सैलून, ब्यूटी पार्लर को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक 50% बैठने की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है, बशर्ते कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया हो। इसके अलावा जिम को 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि प्राइवेट और कॉर्पोरेट ऑफिस 50% कार्य क्षमता के साथ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रह सकते हैं।