नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
कोरोना अपडेट: देश में कम होते-होते फिर बढ़े रहे है कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में मिले इतने नए केस

कोरोना अपडेट: देश में कम होते-होते फिर बढ़े रहे है कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में मिले इतने नए केस

देश में पिछले कई दिनों से जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही थी. लेकिन आज मामले फिर से बढ़ गए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43 हजार 733 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, पिछले दिन 47,240 लोग डिस्चार्ज हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या अब 4 लाख 59 हजार 920 हो गई है. देश में रिकवरी रेट बढ़कर अब 97.18 फीसदी हो गया है.


पिछले दिन कोरोना से 930 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले दिन कोरोना से 930 लोगों की मौत हुई है. जिसके बाद अबतक कोरोना से 4 लाख 4 हजार 211 लोगों की मौत हो चुकी है.


कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति-

• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 97 लाख 99 हजार 534
• कुल एक्टिव केस- 4 लाख 59 हजार 920
• कुल मौत- 4 लाख 4 हजार 211
• कुल टीकाकरण- 36 करोड़ 13 लाख 23 हजार 548
अबतक कुल 42 करोड़ 33 लाख 32 हजार 97 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं


भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19 लाख 7 हजार 216 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिसके बाद कल तक कुल 42 करोड़ 33 लाख 32 हजार 97 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश आज इतने मिले कोरोना मरीज, 5 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश आज इतने मिले कोरोना मरीज, 5 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 322 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सुकमा से सर्वाधिक 44 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 581 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5004  है | आज प्रदेश में 37624  टेस्ट हुए है | 

 

 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में आज शाम तक 303 कोरोना पॉजिटिव मिले, बढ़ने लगी संक्रमण की रफ़्तार,  देखें जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज शाम तक 303 कोरोना पॉजिटिव मिले, बढ़ने लगी संक्रमण की रफ़्तार, देखें जिलेवार स्थिति

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.28 तक 303 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 38 अकेले सुकमा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी जिले में 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 3, बलौदाबाजार 8, बलरामपुर 5, बस्तर 30, बेमेतरा 2, बीजापुर 27, बिलासपुर 9, दंतेवाड़ा 8, धमतरी 12, दुर्ग 12, गरियाबंद 5, जीपीएम 1, जांजगीर-चांपा 26, जशपुर 16, कबीरधाम 1, कांकेर 4, कोंडागांव 9, कोरबा 12, कोरिया 9, महासमुंद 3, मुंगेली 1, नारायणपुर 4, रायगढ़ 17, रायपुर 20, राजनांदगांव 2, सुकमा 38, सूरजपुर 12, और सरगुजा 7 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

 

 

 

 कांवड़ यात्रा प्रतिबंध : यात्रा को लेकर डीजीपी ने की आठ राज्यों के अधिकारियों संग बैठक

कांवड़ यात्रा प्रतिबंध : यात्रा को लेकर डीजीपी ने की आठ राज्यों के अधिकारियों संग बैठक

कोरोना वायरस के कारण तमाम तरह के प्रतिबंध अभी भी लागू हैं. संक्रमण न बढ़े इस वजह से इस साल भी कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) नहीं होगी. उत्तराखंड सरकार ने कांवड़ यात्रियों के आने पर रोक लगा दी है. उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने पंजाब, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश समेत आठ राज्यों के पुलिस अधिकारियों संग मीटिंग की. इसके साथ ही उन्होंने कांवड़ यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह कांवड़ लेकर हरिद्वार समेत उत्तराखंड के किसी भी शहर में न आएं.

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि 2020 में कोरोना के कारण कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया था. इस साल भी कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा है. उन्होंने कहा कि सावन शुरू होते ही यूपी-उत्तराखंड की सीमा सील कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ से सबक लेते हुए कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध का फैसला किया गया है.

दर्ज किया जाएगा मुकदमा
डीजीपी ने आगे कहा कि जो भी इस प्रतिबंध के दौरान हरिद्वार कांवड़ लेकर आएगा उन श्रद्धालुओं पर महामारी एक्ट में केस दर्ज होगा. आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हरिद्वार का कुंभ चल रहा था. इस दौरान रियायतें दी गईं, जिसके चलते उत्तराखंड सरकार की किरकिरी हुई. कांवड़ यात्रा के चलते सरकार फिर से सबकुछ दोहराना नहीं चाहती है, जिसके कारण कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है.

आस-पास के मंदिरों में चढ़ाएं जल
प्रतिबंधों की घोषणा के साथ ही डीजीपी ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि वह आसपास के शिव मंदिरों में जल चढ़ाएं. उन्होंने कहा संक्रमण के इस दौर में अपना और अपनों की सुरक्षा पर ध्यान दें. हर साल सावन के महीने में शिवभक्त बड़ी तादाद में देश के कोने-कोने से उत्तराखंड पहुंचते हैं. यहां वह गोमुख, देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार से गंगा जल भरते हैं और शिवरात्रि के दिन इस गंगाजल को भगवान शंकर पर चढ़ाते हैं.
 बड़ी खबर: गर्लफ्रेंड से बात करने पर पिता ने डांटा तो बेटे ने त्रिशूल घोंपकर की निर्मम हत्या

बड़ी खबर: गर्लफ्रेंड से बात करने पर पिता ने डांटा तो बेटे ने त्रिशूल घोंपकर की निर्मम हत्या

औरैया: औरैया के अजीतमल कोतवाली में भीखेपुर से एक मामला सामने आया है. यहां अरविंद कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं. अरविन्द कुमार का बेटे शिवम का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसे लेकर पिता अरविंद विरोध करते थे. इसी बात से पिता अरविन्द पुत्र शिवम में कहासुनी हुआ करती थी. शिवम अपने पिता अरविन्द से खफा चल रहा था. अरविंद ने अपने बेटे को गर्लफ्रेंड से बात करने पर डांट दिया. जिससे नाराज शिवम ने अपने पिता के सीने में त्रिशूल घोंप दिया. घायल पिता के चिल्लाने पर लोगों ने देखा तो पिता अरविंद को तत्काल परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अजीतमल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

बेटे प्रदीप ने दी बताया कि चार दिन पहले प्रेम प्रसंग को लेकर पिता ने शिवम को मना किया था. इससे शिवम नाराज था. सोमवार शाम को शिवम चला गया. देर रात्रि शिवम ने पास के मंदिर से त्रिशूल लाकर सो रहे पिता अरविंद को मार दिया और फरार हो गया. त्रिशूल लगने पर घायल अरविंद चिल्लाने लगा. चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के सभी सदस्य अरविंद की तरफ दौड़े तो देखा वह लहूलुहान पड़े थे. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
Modi Cabinet विस्तार: किस राज्य से कौन-कौन हैं दौड़ में, आज नए नाम भी आए सामने

Modi Cabinet विस्तार: किस राज्य से कौन-कौन हैं दौड़ में, आज नए नाम भी आए सामने

Modi Cabinet Expansion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं. इस बार मंत्रिमंडल में करीब 17 से 22 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं. इस दौरान कई मंत्रियों से अतिरिक्त प्रभार भी लिए जा सकते हैं. वहीं कई मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है. मंत्रिमंडल विस्तार में चुनावी राज्यों का खासा ख्याल रखा जा सकता है. इस बीच जिन नेताओं की मंत्रिमंडल में शामिल होने को चर्चा हो रही है, वह एक एक करके दिल्ली पहुंच रहे हैं. जानिए किस राज्य से कौन-कौन दौड़ में हैं. आज नए नाम भी सामने आए हैं.
कैबिनेट में कई पद खाली
शिवसेना और अकाली दल के एनडीए से अलग होने और रामविलास पासवान और कई अन्य के निधन के बाद कई मंत्रियों के पद खाली हैं. अभी मोदी कैबिनेट में कुल 53 मंत्री ही हैं, जबकि संविधान के अनुसार मंत्रियों की संख्या अधिक से अधिक 79 हो सकती है.
JDU नेता उमेश कुशवाहा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के नेताओं को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी. हालांकि उनकी पार्टी के कितने मंत्री बनेंगे अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है. इस बीच बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिल्ली से फोन करके बुलाया गया है. सिंधिया शाम तक दिल्ली पहुंच सकते हैं. इससे पहले सिंधिया ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि महाकाल के मंदिर से सिंधिया का पुराना नाता रहा है.
वरुण गांधी को भी कैबिनेट में जगह
अपने आक्रामक तेवरों के लिए जाने जाने जाने वाले वरुण गांधी को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है. वह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद हैं. यूपी में अगले साल चुनाव होने हैं. ऐसे में यूपी के कोटे से वरुण को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.

संभावित फेरबदल में कई मंत्रियों का बोझ कम किया जा सकता है. इन मंत्रियों में नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी से अतिरिक्त मंत्रालय का बोझ लिया जा सकता है.


इन चेहरों को मिल सकता है मौका


उत्तर प्रदेश
• तीन से चार मंत्री शामिल किए जाएंगे
• अपना दल से अनुप्रिया पटेल
बिहार
• दो से तीन मंत्री शामिल होंगे
• बीजेपी- सुशील मोदी
• जेडीयू से RCP सिंह
• और एलजेपी से पशुपती पारस
मध्य प्रदेश
• एक से दो मंत्री शामिल होंगे
• ज्योतिरादित्य सिंधिया
• राकेश सिंह
महाराष्ट्र
• एक से दो मंत्री शामिल होंगे
• नारायण राणे
• हिना ग़ावित
• रणजीत नाइक निम्बलकर
राजस्थान
• एक मंत्री शामिल हो सकता है
• जम्मू-कश्मीर - एक मंत्री बनाया जा सकता है
• लद्धाख- एक मंत्री शामिल हो सकता है
जम्मू-कश्मीर
• एक मंत्री बनाया जा सकता है
लद्धाख
• एक मंत्री शामिल हो सकता है
असम
• एक से दो मंत्री शामिल
• सोनोवाल
पश्चिम बंगाल
• शान्तनु ठाकुर
• निशीथ प्रामाणिक
ओडिशा
• एक मंत्री

 

कोरोना अपडेट : आज प्रदेश में 31557  टेस्ट हुए,  सुकमा जिले  में सर्वाधिक संक्रमित , देखें सभी आकड़े

कोरोना अपडेट : आज प्रदेश में 31557 टेस्ट हुए, सुकमा जिले में सर्वाधिक संक्रमित , देखें सभी आकड़े

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 319 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सुकमा से सर्वाधिक 47 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 571 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 1 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5220  है | आज प्रदेश में 31557  टेस्ट हुए है | 

 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में आज शाम तक विभिन्न जिलों में 0 से अधिकतम 45 कोरोना पॉजिटिव मिले, देखें कुल आकडों के साथ जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज शाम तक विभिन्न जिलों में 0 से अधिकतम 45 कोरोना पॉजिटिव मिले, देखें कुल आकडों के साथ जिलेवार स्थिति

रायपुर। राज्य में आज शाम तक 286 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 45 अकेले सुकमा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी जिले में 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 6, बलौदाबाजार 16, बलरामपुर 0, बस्तर 13, बेमेतरा 1, बीजापुर 31, बिलासपुर 3, दंतेवाड़ा 13, धमतरी 7, दुर्ग 8, गरियाबंद 2, जीपीएम 2, जांजगीर-चांपा 29, जशपुर 33, कबीरधाम 3, कांकेर 1, कोंडागांव 4, कोरबा 7, कोरिया 8, महासमुंद 11, मुंगेली 1, नारायणपुर 4, रायगढ़ 6, रायपुर 13, राजनांदगांव 2, सुकमा 45, सूरजपुर 8, और सरगुजा 9 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

कोरोना अपडेट: प्रदेश आज इतने मिले कोरोना मरीज, 3 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश आज इतने मिले कोरोना मरीज, 3 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 229 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सुकमा से सर्वाधिक 21 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 571 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5345  है | आज प्रदेश में 23479  टेस्ट हुए है | 

 

यात्रीगण कृपया ध्यान दे! रेलवे शुरू करने जा रहा 32 जोड़ी ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दे! रेलवे शुरू करने जा रहा 32 जोड़ी ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, भारतीय रेलवे धीरे-धीरे कई यात्री ट्रेनों की सेवाओं को बहाल कर रहा है, जो दूसरी लहर के दौरान कोविड -19 के बढ़ते मामलों के कारण सस्पेंड कर दी गई थीं. रेलवे यात्रा करने वाली लोगों की सुविधा के लिए, प्रवासी श्रमिकों की आवाजाही के लिए और वेटिंग लिस्ट को क्लियर करने के लिए स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है.


रेलवे 32 जोड़ी ट्रेनों को फिर से शुरू करने जा रहा है. इसमें ताज एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी.
रेलवे की ओर से फिर से शुरू की जाने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट
• 04060 आनंद विहार (टी) - मुजफ्फरपुर गरीब रथ एक्सप्रेस विशेष
• 04059 मुजफ्फरपुर - आनंद विहार (ट.) गरीब रथ एक्सप्रेस स्पेशल
• 04062 नई दिल्ली-झांसी ताज सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
• 04061 झांसी - नई दिल्ली ताज सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
• 04064 हजरत निजामुद्दीन-भुसावल जं सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस
• 04063 भुसावल-निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस
• 04080 हज़रत निज़ामुद्दीन - रायगढ़ स्पेशल
• 04079 रायगढ़ - हजरत निजामुद्दीन स्पेशल
• 04066 आनंद विहार-हल्दिया स्पेशल
• 04065 हल्दिया-आनंद विहार स्पेशल
• 04067 नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब स्पेशल
• 04068 अमृतसर- नई दिल्ली शान-ए-पंजाब स्पेशल
• 04070 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल
• 04069 जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल
• 04033 दिल्ली-कटरा जम्मू मेल एक्सप्रेस स्पेशल
• 04034 कटरा-दिल्ली जम्मू मेल एक्सप्रेस स्पेशल
• 04072 नई दिल्ली-पुडुचेरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
• 04071 पुडुचेरी -नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
• 04074 आनंद विहार-गया गरीब रथ एक्सप्रेस स्पेशल
• 04073 गया - आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस स्पेशल
• 04077 दिल्ली-पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस
• 04078 पठानकोट - दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
• 04688 अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस स्पेशल
• 04687 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ स्पेशल
• 04690 जम्मू तवी - काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस
• 04689 काठगोदाम - जम्मू गरीब रथ एक्सप्रेस स्पेशल
• 04692 अमृतसर-हजूर साहिब नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
• 04691 हजूर साहिब नांदेड़-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
• 04694 जम्मू तवी-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
• 04693 कानपुर सेंट्रल-जम्मू तवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
• 04696 अमृतसर-कोचुवेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
• 04695 कोचुवेली-अमृतसर स्पेशल
• 04698 जम्मू तवी - बरौनी मोरधज सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
• 04697 बरौनी-जम्मू मोरधज सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
• 04656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस स्पेशल
• 04655 गाजीपुर सिटी- श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस स्पेशल
• 04684 अमृतसर-लाल कुआं स्पेशल एक्सप्रेस
• 04683 लाल कुआं-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस
• 04624 फिरोजपुर कैंट जंक्शन - छिंदवाड़ा जंक्शन पातालकोट एक्सप्रेस स्पेशल
• 04623 छिंदवाड़ा जंक्शन - फिरोजपुर कैंट जंक्शन पातालकोट एक्सप्रेस स्पेशल
• 04663 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस स्पेशल
• 04664 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस स्पेशल
• 04681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल
• 04682 जालंधर सिटी - नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल
• 04666 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल
• 04665 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल
• 04270 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल
• 04269 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस स्पेशल
• 04250 आनंद विहार (टी)-वाराणसी जंक्शन गरीब रथ एक्सप्रेस स्पेशल
• 04249 वाराणसी जंक्शन - आनंद विहार (टी) गरीब रथ एक्सप्रेस स्पेशल
• 04314 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) एक्सप्रेस स्पेशल
• 04313 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) - बरेली एक्सप्रेस स्पेशल
• 04560 चंडीगढ़-कोचुवेली केरल संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
• 04559 कोचुवेली-चंडीगढ़ केरल संपर्क क्रांति सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस
• 04561 चंडीगढ़-अमृतसर इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
• 04562 अमृतसर-चंडीगढ़ इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
• 04564 चंडीगढ़-मडगांव संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
• 04563 मडगांव-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल
• 04535 कालका-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस स्पेशल
• 04536 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कालका एक्सप्रेस स्पेशल
• 04534 अम्बाला कैंट जंक्शन-बरौनी जंक्शन हरिहर एक्सप्रेस स्पेशल
• 04533 बरौनी जंक्शन - अम्बाला कैंट जंक्शन हरिहर एक्सप्रेस स्पेशल
• 04566 कालका-सैनगर शिर्डी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
• 04565 साईनगर शिर्डी-कालका सुपरफास्ट एक्सप्रेस
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश आज इतने मिले कोरोना मरीज, 581 हुए स्वस्थ, 3 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश आज इतने मिले कोरोना मरीज, 581 हुए स्वस्थ, 3 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 294 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 34 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 581कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5330 है | आज प्रदेश में 26073 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 07, राजनांदगांव से 00, बालोद से 01, बेमेतरा से 00, कबीरधाम से 00, रायपुर से 25, धमतरी से 11, बलौदा बाजार से 06, महासमुंद से 01, गरियाबंद से 00, बिलासपुर से 11, रायगढ़ से 02, कोरबा से 01, जांजगीर- चाम्पा से 21, मुंगेली से 01, जीपीएम से 00, सरगुजा से 11, कोरिया से 00, सूरजपुर से 11, बलरामपुर से 05, जशपुर से 16, बस्तर से 32, कोंडागांव से 09, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से 23, कांकेर से 11, नारायणपुर से 09, बीजापुर से 34, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

बड़ी खबर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने की धर्मांतरण मामले मे बड़ी कार्यवाही, कई खुलासे हुये

बड़ी खबर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने की धर्मांतरण मामले मे बड़ी कार्यवाही, कई खुलासे हुये

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज 3 जुलाई को उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुल छह स्थानों पर "जबरन धर्म परिवर्तन" के मामले में छापेमारी की है, यह जानकारी जांच एजेंसी ने दी है| केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली में तीन जगहों और यूपी में तीन जगहों पर की गई छापेमारी के दौरान बरामद किए गए दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि "अवैध धर्मांतरण के उद्देश्य से" कई करोड़ रुपये के विदेशी धन का भी खुलासा हुआ है. इसमें से कुछ फंडिंग कथित तौर पर पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से भी प्राप्त हुई थी, अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान कई "आपत्तिजनक" दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जो पूरे भारत में उमर गौतम और उनके संगठनों द्वारा कथित तौर पर किए गए "बड़े पैमाने पर धर्मांतरण" का खुलासा करते हैं|

ये छापेमारी इस्लामिक दावा सेंटर (आईडीसी) के कार्यालय, मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद उमर गौतम उसके सहयोगी मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी के दक्षिण दिल्ली के जामिया नगर क्षेत्र स्थित घर पर की जा रही है. उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ स्थित ‘अल हसन एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन एंड गाइडेंस एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी' के कार्यालयों में छापेमारी की जा रही है. ईडी के अधिकारियों ने कहा कि ये संगठन उमर गौतम द्वारा चलाए जा रहे हैं और कथित अवैध धर्मांतरण में "महत्वपूर्ण भूमिका" निभा रहे हैं. केन्द्रीय जांच एजेंसी ने पिछले माह धनशोधन निषेध अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत एक अपराधिक मामला दर्ज किया था, उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मामले का भंडाफोड़ किया था और एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है|

एटीएस ने उमर गौतम और कासमी को गिरफ्तार किया था, जो दिल्ली के जामिया नगर के रहने वाले हैं. साथ ही एटीएस ने दावा किया था कि वे इस्लामिक दावा सेंटर नाम से संगठन चलाते हैं और इन्हें कथित तौर पर गैर कानूनी गतिविधियां चलाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई तथा अन्य विदेश एजेंसियों से धन मिलता है|

 पूर्व गृहमंत्री को ईडी ने जारी किया तीसरा समन, 5 जुलाई को हाजिर होने का आदेश

पूर्व गृहमंत्री को ईडी ने जारी किया तीसरा समन, 5 जुलाई को हाजिर होने का आदेश

मुंबई। पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को ईडी ने तीसरा समन भेजा है. 5 जुलाई को उन्हें जांच के लिए हाजिर होने का आदेश दिया गया है. मंगलवार को उन्हें  ईडी ने समन देकर सुबह जांच के लिए बुलाया था. अनिल देशमुख ने अपनी उम्र, स्वास्थ्य और कोरोना का हवाला दिया था और वे हाजिर नहीं हुए थे. उन्होंने अपने वकील से कहलवा भेजा था कि ईडी उन्हें बताए कि उसे क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए. अनिल  देशमुख ने 8 दिनों की मोहलत भी मांगी थी.

इधर अनिल देशमुख अचानक आज सुबह दिल्ली के  लिए रवाना हो गए हैं.  उनके इस तरह अचानक दिल्ली जाने से चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कहा जा रहा है कि वे दिल्ली में इस संबंध में बड़े वकीलों से सलाह लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं.

मुंबई के बार और रेस्टॉरेंट से 100 करोड़ की वसूली प्रकरण में कुछ दिनों पहले ईडी ने उनके घर पर छापेमारी की थी. इसके बाद ईडी ने उन्हें समन भिजवाए थे. पिछले मंगलवार को उन्हें सुबह 11 बजे ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. लेकिन अनिल देशमुख ने प्रत्यक्ष रूप से हाजिर होने में अपनी असमर्थता जताई थी और आग्रह किया था कि उनका जवाब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लिया जाए. उन्होंने अपने वकील से यह पूछवाया था कि ईडी को जो डॉक्यूमेंट्स चाहिए, उनकी सूची भेजे.

इसके बाद ईडी ने उनसे छह मुद्दों पर जवाब और कागज़़ात मांगे थे. उनसे उनकी और उनके परिवार के नाम सारी संपत्तियों की डिटेल्स मांगी गई थी. पिछले पांच साल के इंकम टैक्स रिटर्न्स से संबंधित सारे डॉक्यूमेंट्स मांगे गए थे. उनके पीएस और पीए संदीप पालांडे और कुंदन शिंदे के साथ उनके आर्थिक व्यवहार की विस्तृत जानकारी मांगी थी. इन दोनों के कन्वर्शेसन की डिटेल्स मांगी थी. नागपुर के साईं शिक्षा संस्थान से अनिल देशमुख के जुड़ाव से संबंधित सारे डिटेल्स मांगे थे. ईडी सूत्रों के मुताबिक इसी संदर्भ में पूछताछ के लिए ईडी ने फिर समन भेजा है और 5 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है.
सरकार ने की खुदरा और थोक व्यापार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के रूप में शामिल करने की घोषणा

सरकार ने की खुदरा और थोक व्यापार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के रूप में शामिल करने की घोषणा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में खुदरा और थोक व्यापार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के रूप में शामिल करने की घोषणा की। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुदरा और थोक व्यापार को एमएसएमई के रूप में शामिल करते हुए एमएसएमई के लिए संशोधित दिशानिर्देशों की घोषणा की। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व मेंहम एमएसएमई को मजबूत बनाने और उन्हें आर्थिक प्रगतिका इंजन बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। श्री गडकरी ने कहा कि संशोधित दिशानिर्देशों से ढाई करोड़ खुदरा और थोक व्यापारियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि खुदरा और थोक व्यापार को अभी तक एमएसएमई के दायरे से बाहर रखा गया था, लेकिन अब संशोधित दिशानिर्देशों के तहतखुदरा और थोक व्यापार को भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार प्राथमिकता वाले क्षेत्र के तहत ऋण प्राप्त करने का लाभ मिलेगा। संशोधित दिशा-निर्देशों के साथ अब खुदरा और थोक व्यापारियों को उद्यम पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अनुमति होगी।

 

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 44 हजार मामले, 738 मौत

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 44 हजार मामले, 738 मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर थमने के बावजूद संकट अभी टला नहीं है। 27 जून से लगातार 50 हजार से कम नए कोरोना केस दर्ज किए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 44,111 नए कोरोना केस आए और 738 संक्रमितों की जान चली गई है। इसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3,05,02,362 हो गया है, वहीं अब तक 2,96,05,779 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके है। इसके बाद देश में कुल 4,95,533 मामले सक्रिय हैं। वहीं अब तक संक्रमण से 4,01,050 मौत दर्ज हुई है।


पिछले 24 घंटे में 57,477 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इस बीच सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में लगातार 51वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई है। भारत में 2 जुलाई तक देशभर में 34 करोड़ 50 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। वहीं अब तक 41 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है।

कोरोना अपडेट: प्रदेश आज इतने मिले कोरोना मरीज, 467 हुए स्वस्थ, 5 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश आज इतने मिले कोरोना मरीज, 467 हुए स्वस्थ, 5 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 305 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 39 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 467 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 5620 है | आज प्रदेश में 24806 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 19, राजनांदगांव से 6, बालोद से 5, बेमेतरा से 02, कबीरधाम से 00, रायपुर से 13, धमतरी से 15, बलौदा बाजार से 03, महासमुंद से 03, गरियाबंद से 01, बिलासपुर से 10, रायगढ़ से 19, कोरबा से 15, जांजगीर- चाम्पा से 34, मुंगेली से 02, जीपीएम से 00, सरगुजा से 06, कोरिया से 06, सूरजपुर से 04, बलरामपुर से 02, जशपुर से 04, बस्तर से 26, कोंडागांव से 08, दंतेवाड़ा से 12, सुकमा से 29, कांकेर से 15, नारायणपुर से 06, बीजापुर से 39, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

 

आईसीएमआर अपडेट :  आकड़े 200 से भी कम, कबीरधाम 0, बीजापुर सर्वाधिक देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

आईसीएमआर अपडेट : आकड़े 200 से भी कम, कबीरधाम 0, बीजापुर सर्वाधिक देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

रायपुर। राज्य में आज शाम तक 188 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 29 अकेले बीजापुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी जिले में 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 4, बलौदाबाजार 3, बलरामपुर 1, बस्तर 15, बेमेतरा 1, बीजापुर 29, बिलासपुर 6, दंतेवाड़ा 8, धमतरी 11, दुर्ग 17, गरियाबंद 1, जीपीएम 0, जांजगीर-चांपा 13, जशपुर 7, कबीरधाम 0, कांकेर 6, कोंडागांव 0, कोरबा 8, कोरिया 3, महासमुंद 3, मुंगेली 2, नारायणपुर 4, रायगढ़ 8, रायपुर 6, राजनांदगांव 5, सुकमा 19, सूरजपुर 4, और सरगुजा 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 फिर से लॉकडाउन? केंद्र ने 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर वाले राज्यों को सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

फिर से लॉकडाउन? केंद्र ने 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर वाले राज्यों को सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। कोरोना के नए वेरिएंट एक बार फिर देश और दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। देश में कुछ जगहों में डेल्टा वेरिएंट के नए मामले सामने आए हैं।इसे लेकर केंद्र सरकार एक बार फिर सख्त हो गई है।
 


 

 

केंद्र ने 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सख्त कदम उठाने का निर्देश दिए हैं। केंद्र ने राजस्थान, त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल और केरल सहित 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उन जिलों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए जहां 21 से 27 जून के बीच संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक रही।

 

 


 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्र में कहा कि देश में लगतार संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है और ऐसे में जरूरी है कि जिला और उप जिला स्तर पर हालात पर कड़ी निगरानी रखी जाए

 

 


 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने 29 जून को लिखे पत्र में कहा, ‘इसलिए, पूरे राज्य में नियंत्रित और सतर्कता के साथ पाबंदियों में ढील और गतिविधियों की अनुमति दी जानी चाहिए.’ यह पत्र राजस्थान, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, ओडिशा, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, केरल, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और असम को भेजा गया है।

 

 


 

 

खत में कहा गया है कि  इन जिलों में संक्रमण दर कम करने के लिए और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं और उसके अनुरूप हस्तक्षेप करें.’ भूषण ने पत्र में कहा, ‘जिला कार्य योजना के तत्वों, जैसे मामलों की निगरानी।

 

 


 

वार्ड और ब्लॉक वार संकेतों की समीक्षा, प्रभावी निगरानी और त्वरित आधार पर संक्रमित को पृथक करना या अस्पताल में भर्ती कराना, 24 घंटे आपात केंद्र का संचालन, कमान प्रणाली और निषिद्ध क्षेत्र में सख्त मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) की रणनीति को भी विस्तृत तरीके से और सख्ती से लागू किया जाना चाहिए.’
ईडी ने किया अभिनेत्री यामी गौतम को तलब, जानिए क्या है पूरा मामला

ईडी ने किया अभिनेत्री यामी गौतम को तलब, जानिए क्या है पूरा मामला

 नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून के कथित उल्लंघन से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री यामी गौतम को तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि अभिनेत्री को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए मुबंई में जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें पहले भी तलब किया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुई थीं। यह मामला एक बैंक खाते में जमा 1.5 करोड़ रुपए के लेन-देन से जुड़ा है। सूत्रों ने बताया कि जांच विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की जा रही है।
आरक्षण के लिए राज्य तय नहीं कर सकते कौन है पिछड़ा : सुप्रीम कोर्ट

आरक्षण के लिए राज्य तय नहीं कर सकते कौन है पिछड़ा : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। मराठा आरक्षण के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को रद्द कर दिया था। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के कुछ पहलुओं को चुनौती दी थी। लेकिन अब रेव्यू पेटिशन को खारिज कर दिया गया है। मराठा आरक्षण पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 102वें संशोधन के बाद राज्यों के पास सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों (SEBC) की पहचान कर लिस्ट बनाने का कोई अधिकार नहीं है। लेकिन केंद्र ने कहा था कि राज्यों को ऐसा करने का अधिकार है। इसी मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई थी। जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस एल. नागेश्वर राव, जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस एस. रवींद्र की पांच न्यायाधीशों की पीठ ने कहा, `हमने पांच मई के फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका को देखा और समझा। `हमें पुनर्विचार याचिका पर विचार करने का कोई मजबूत आधार दिखाई नहीं देता। लिहाजा हम पुनर्विचार याचिका खारिज करते हैं।`


सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि 5 मई को जो फैसला सुनाया गया था उसके मुताबिक संविधान में 102वें संशोधन के बाद नौकरियों और दाखिलों के लिए सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों की घोषणा करने का अधिकार अब राज्यों के पास नहीं रही। बता दें कि उच्चतम न्यायालय ने पिछले महीने महाराष्ट्र के 2018 के कानून को रद्द कर दिया था जिसमें प्रवेश और सरकारी नौकरियों में मराठा समुदाय को आरक्षण देने का प्रावधान था।
00 102
वें संशोधन पर कोर्ट की राय


संविधान पीठ के सदस्य न्यायमूर्ति एल एन राव, न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट ने 102वें संशोधन की संवैधानिक वैधता बरकरार रखने को लेकर न्यायमूर्ति भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर के साथ सहमति जताई, लेकिन कहा कि राज्य सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों (एसईबीसी) की सूची पर फैसला नहीं कर सकते और केवल राष्ट्रपति के पास ही इसे अधिसूचित करने का अधिकार है।


सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि 1992 में मंडल फैसले के तहत निर्धारित 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा के उल्लंघन के लिए कोई असाधारण परिस्थिति नहीं है। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने सुनवाई के दौरान तैयार तीन बड़े मामलों पर सहमति जताई और कहा कि मराठा समुदाय के आरक्षण की आधार एम सी गायकवाड़ आयोग रिपोर्ट में समुदाय को आरक्षण देने के लिए किसी असाधारण परिस्थिति को रेखांकित नहीं किया गया है।