BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कोरोना अपडेट: प्रदेश में एक्टिव मरीजो की संख्या हुई दस हजार से कम,1001 मरीज हुए स्वस्थ, 9 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में एक्टिव मरीजो की संख्या हुई दस हजार से कम,1001 मरीज हुए स्वस्थ, 9 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 479 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 65 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 1001 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 9 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 9531 है | आज प्रदेश में 42754 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 11, राजनांदगांव से 8, बालोद से 11, बेमेतरा से 7, कबीरधाम से 10, रायपुर से 24, धमतरी से 22, बलौदा बाजार से 29, महासमुंद से 5, गरियाबंद से 18, बिलासपुर से 21, रायगढ़ से 9, कोरबा से 18, जांजगीर- चाम्पा से 19, मुंगेली से 0, जीपीएम से 3, सरगुजा से 23, कोरिया से 27, सूरजपुर से 15, बलरामपुर से 8, जशपुर से 16, बस्तर से 23, कोंडागांव से 21, दंतेवाड़ा से 22, सुकमा से 23, कांकेर से 12, नारायणपुर से 9, बीजापुर से 65, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है ।

 

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, देखें रायपुर समेत इन जिलो में कितने मिले मरीज

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज मिले इतने कोरोना पॉजिटिव, देखें रायपुर समेत इन जिलो में कितने मिले मरीज

रायपुर, राज्य में आज शाम तक 556 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 91 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 9, बलौदाबाजार 24, बलरामपुर 8, बस्तर 23, बेमेतरा 7, बीजापुर 64, बिलासपुर 25, दंतेवाड़ा 22, धमतरी 15, दुर्ग 19, गरियाबंद 15, जीपीएम 3, जांजगीर-चांपा 14, जशपुर 36, कबीरधाम 11, कांकेर 11, कोंडागांव 21, कोरबा 20, कोरिया 26, महासमुंद 8, मुंगेली 0, नारायणपुर 9, रायगढ़ 11, रायपुर 91, राजनांदगांव 3, सुकमा 23, सूरजपुर 15, और सरगुजा 23 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

अनलॉक को लेकर राज्यों को सलाह: अनलॉक कर रहे राज्यों को केंद्र ने दी ये 5 सलाह

अनलॉक को लेकर राज्यों को सलाह: अनलॉक कर रहे राज्यों को केंद्र ने दी ये 5 सलाह

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया चकले रही है। इस बीच केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों को पत्र लिखकर कोविड संबंधी व्यवहार और टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट रणनीति का पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से हालात पर बारीकी से निगरानी रखने के लिए कहा है। 

केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों के प्रमुख सचिवों को लिखे पत्र में कहा, `मामलों में गिरावट के बाद गतिविधियों को दोबारा शुरू करना जरूरी है। ऐसे में राज्य और केंद्रशासित प्रदेश इस बात को सुनिश्चित करें की पूरी प्रक्रिया सावधानी के साथ अमल में लाई जा रही है।` उन्होंने कहा है कि पाबंदियों को लगाने और हटाने का फैसला जमीनी हालात के आकलन के बाद लिया जाएगा। 

पत्र में सचिव भल्ला ने कोविड की रोकथाम के लिए पांच रणनीतियों पर जोर दिया है। इसमें कोविड संबंधी व्यव्हार, टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट और टीकाकरण शामिल है। उन्होंने कहा है कि कुछ राज्यों में पाबंदियों में ढील के बाद लोगों की भीड़ का जुटना शुरू हो गया है। ऐसे में इस बात को पुख्ता किया जाना जरूरी है कि दोबारा खुलने की प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की ढिलाई ना हो। 

टेस्टिंग को लेकर सचिव ने छोटे स्तर पर सक्रियता की बात कही है। उन्होंने कहा, `हालात गतिशील हैं। ऐसे में एक्टिव केस या पॉजिटिविटी की बढ़ती दर के संकेतों पर नजर रखे जाने की जरूरत है।` उन्होंने कहा, `माइक्रो स्तर पर एक सिस्टम को स्थापित करना चाहिए, जहां मामले बढ़ने पर वहीं कंटेनमेंट उपायों के जरिए उनकी जांच हो सके.` उन्होंने कहा है कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए वैक्सीनेशन बेहद जरूर है। ऐसे में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारों से तेज रफ्तार से ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाना चाहिए। 

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रमुख डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने तीसरी लहर की आशंका जताई है। उन्होंने कहा है कि 6-8 हफ्तों में तीसरी लहरी की दस्तक हो सकती है. एनडीटीवी से बातचीत के दौरान उन्होंने भी दोबारा जुट रही लोगों की भीड़ पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा, `अब जब हमने अनलॉकिंग शुरू कर दी है, तो फिर से कोविड संबंधी व्यवहार की कमी देखी जा रही है। ऐसा नहीं लग रहा कि हमने पहली और दूसरी लहर के बीच क्या हुआ, इससे कुछ सीखा है। फिर से भीड़ जुटना शुरू हो गई है... लोग एक साथ मिल रहे हैं। 
 
कोरोना अपडेट: देश में कोरोना हो रहा अब पस्त, 24 घंटे में 60 हजार नए केस और 1674 मौतें, रिकवरी रेट से राहत

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना हो रहा अब पस्त, 24 घंटे में 60 हजार नए केस और 1674 मौतें, रिकवरी रेट से राहत

कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग रंग लाती दिख रही है। देश में कोरोना महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में लगातार गिरावट जारी है। भारत में आज यानी शनिवार को बीते 24 घंटे में महज 60 हजार नए कोरोना केस सामने आए हैं, जो कई महीनों के निचले स्तर पर है। हालांकि, मौत के मामलों में अब भी स्थिरता कामय है। देश में 74 दिनों बाद देश में सबसे कम एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं और एक्टिव केस घटकर 7.60 लाख हो गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, देश में शनिवार को बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 60753 नए मामले सामने आए, जिससे कोरोना के कुल मामलों की संख्या 29823726 हो गई। वहीं, कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में 1674 लोगों की मौतें हुई हैं।
फिलहाल, देश में अब तक कोरोना वायरस के 28678390 लोग ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 97743 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। आंकड़ों की मानें तो बीते 37 दिनों से लगातार कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या रोजाना मिलने वाले नए मरीजों से अधिक है। फिलहाल, सबसे अच्छी बात है कि देश में रिकवरी रेट में बढ़ोतरी जारी है और कोरोना से यह रिकवरी रेट बढ़कर 96.16% हो गया है।
वहीं कोरोना जांच की बात करें तो देश में शुक्रवार को 19.02 लाख कोरोना जांच हुई। इस तरह से अब तक 38.92 करोड़ सैम्पल टेस्ट हो चुके हैं। इसकी जानकारी आईसीएमआर ने दी है।
 

इस बॉलीवुड अभिनेता की मां का हुआ निधन, ट्वीट कर कहा ये..

इस बॉलीवुड अभिनेता की मां का हुआ निधन, ट्वीट कर कहा ये..

बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है. गुरुवार के दिन उनकी मां का देहान्त हो जाने से वह काफी उदास हो गए हैं. मां के निधन की जानकारी शेखर सुमन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि वह अपनी मां के चले जाने से काफी टूट गए हैं और अनाथ महसूस कर रहे हैं.


अभिनेता शेखर सुमन ने मां के निधन के बाद ट्वीट करते हुए उन्होंने अपनी मां को हर मुश्किल परिस्थिति में उनके और परिवार के साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद दिया है. उनका कहना है कि वह अपनी आखरी सांस तक अपनी मां को याद करते रहेंगे. इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को उनकी मां के लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद दिया है.

 

 

लापरवाही न करें: इतने दिनों में भारत आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, एम्स चीफ ने बताया

लापरवाही न करें: इतने दिनों में भारत आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, एम्स चीफ ने बताया

जून महीने में भारत को कोरोना की दूसरी लहर से थोड़ी राहत मिलते दिख रही है लेकिन यह पूरी तरह मंद नहीं पड़ी है। इस बीच भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की आशंका भी जाहिर की गई है और अब एम्स के चीफ रणदीप गुलेरिया ने बयान दिया है कि अगले 6 से 8 हफ्तों में यानी की 2 महीने के अंदर भारत में कोविड-19 की तीसरी लहर दस्तक दे सकती है।
एम्सी चीफ ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान यह बयान दिया है। बता दें कि दूसरी लहर में भारत में अस्पतालों में बिस्तर की कमी के साथ ही मेडिकल सप्लाई की भी कमी हो गई थी। दूसरी लहर के बीच कई राज्यों ने सख्त प्रतिबंध लागू किए थे, जिनमें अब ढील दी जा रही है। इसी को लेकर एम्स चीफ ने अगले दो महीने में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जाहिर की है।
उन्होंने कहा, 'हमने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फिर से कोरोना नियमों का पालन करने में लापरवाही देखी जा रही है। ऐसा लगता है जैसे पहली और दूसरी लहर में जो कुछ हुआ, हमने उससे कुछ सीखा नहीं। फिर से भीड़ जमा हो रही है। लोग इकट्ठे हो रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ने में समय लगेगा लेकिन अगले 6 से आठ हफ्तों में केस बढ़ने लगेंगे..या कुछ और देर से। यह सब निर्भर करता है कि हम कैसे कोरोना नियमों का पालन कर रहे हैं और भीड़ इकट्ठा होने से रोक रहे हैं।'
बता दें कि कोरोना संक्रमण ने दुनियाभर में अब तक 40 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। इसमें 50 फीसदी हिस्सेदारी भारत, अमेरिका, ब्राजील, रूस और मेक्सिको शामिल हैं। वहीं, भारत में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के 60 हजार 753 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद अब देश में ऐक्टिव मामले घटकर 7 लाख 60 हजार के पास पहुंच गए हैं।
वहीं, 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक वैक्सीन की 27.23 करोड़ खुराकें लगाई गई हैं। देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 38 करोड़ 92 लाख 7 हजार 637 सैंपलों की जांच की गई है।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 1122 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग 7 की मृत्यु, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 1122 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग 7 की मृत्यु, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 509 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 49 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 1122 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 10062 है | आज प्रदेश में 44844 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 25, राजनांदगांव से 10, बालोद से 9, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से 7, रायपुर से 27, धमतरी से 16, बलौदा बाजार से 24, महासमुंद से 21, गरियाबंद से 9, बिलासपुर से 6, रायगढ़ से 27, कोरबा से 7, जांजगीर- चाम्पा से 30, मुंगेली से 3, जीपीएम से 3, सरगुजा से 23, कोरिया से 36, सूरजपुर से 23, बलरामपुर से 15, जशपुर से 14, बस्तर से 37, कोंडागांव से 17, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से 27, कांकेर से 9, नारायणपुर से 5, बीजापुर से 49, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है ।

बेरहम पिता ने अस्पताल की छत से बेटे को फेंका फिर खुद भी........ पुलिस जांच मे जुटी

बेरहम पिता ने अस्पताल की छत से बेटे को फेंका फिर खुद भी........ पुलिस जांच मे जुटी

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दिल देहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक शराबी पिता ने (9) साल के बच्चे को अस्पताल के छत से फेंक दिया, आरोपी ने इसके बाद खुद भी छलांग लगा दी| जिससे दोनों की मौत हो गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है| घटना के बाद एसएसपी रोह‍ित स‍िंंह सजवाण ने बताया क‍ि सुसाइड करने वाले शख्‍स का अल्कोहल एड‍िक्‍शन को लेकर अस्‍पताल में इलाज चल रहा था|

घटना बरेली जिले के प्रेम नगर के गंगशील अस्पताल की है, बारादरी के संजयनगर निवासी दीपक कश्यप (35) का गंगाशील अस्पताल में शराब छोड़ने का इलाज चल रहा था| बताया जा रहा है कि उसी दौरान दीपक ने अपने नौ वर्षीय बेटे दिव्यांश को छत से फेंक दिया और खुद भी कूद गया. आसपास मौजूद लोगों ने घायल दीपक को तुरंत अस्‍पताल में भर्ती कराया, लेकिन कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है|

चंद्रावती ने रोते हुए बताया क‍ि दीपक बहुत ज्‍यादा शराब पीने लगा था|  इस वजह से हम लोग उसका इलाज करा रहे थे, बता दें कि दीपक की पत्‍नी का नाम कंचन है. दीपक तीन बहनों का इकलौता भाई था. सोच भी नहीं सकते थे क‍ि दीपक ऐसा कर देगा. मासूम बेटे के साथ दीपक की मौत से पर‍िवार में कोहराम मचा है. बरेली के एसससपी रोहित स‍िंंह सजवाण ने बताया क‍ि पुल‍िस शवों को पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भ‍िजवा रही है. घटना के सम्‍बंध में व‍िस्‍तृत जानकारी जुटाई जा रही है|

किसान आंदोलन के दौरान किसान आंदोलन मे शामिल लोगो ने एक शख्स को ज़िंदा जलाया , जानिए पूरा मामला

किसान आंदोलन के दौरान किसान आंदोलन मे शामिल लोगो ने एक शख्स को ज़िंदा जलाया , जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली: किसान आंदोलन का एक बार फिर भयानक रूप सामने आया है. किसान आंदोलन में शामिल लोगों ने एक शख्स को जिंदा जला दिया है. मृतक की पहचान हरियाणा के बहादुरगढ़ के कसार गांव के रहने वाले मुकेश के रूप में हुई है| आरोप है कि मुकेश ने किसान आंदोलन में शामिल कुछ लोगों के साथ आंदोलन स्थल पर ही शराब पी थी, इसके बाद मुकेश और उन लोगों में कुछ कहासुनी हो गई, फिर इस घटना को अंजाम दिया गया|


तेल छिड़ककर शख्स को जिंदा जलाया
बता दें कि किसान आंदोलन में गए मुकेश के ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा दी गई। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया| गंभीर रूप से झुलसे मुकेश की कुछ घंटों बाद इलाज के दौरान मौत हो गई|

प्रदर्शनकारियों ने रची शहीद बताने की साजिश
गौरतलब है कि आरोपियों ने मुकेश की हत्या के बाद उसे शहीद बताने की कोशिश की दरअसल प्रदर्शनकारी ये जताना चाहते थे कि केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में मुकेश ने खुद को आग लगाई. जबकि सच्चाई ये है कि प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित मुकेश को आग के हवाले किया|

मृतक के परिजनों ने लगाए ये आरोप
मृतक मुकेश के परिवार का सीधे तौर पर आरोप है कि घटना के चारों आरोपी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का हिस्सा हैं. पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने मुकेश के शव को सिविल अस्‍पताल के सामने रखकर प्रदर्शन भी किया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गृह मंत्री से की बात
मामले को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि आंदोलन में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से किसान आंदोलन को लेकर बात हुई है. किसान आंदोलन स्थल पर हिंसात्मक और अनैतिक गतिविधियां चिंता का विषय बन चुकी हैं. टिकरी बॉर्डर हो या सिंघु बॉर्डर हो स्थानीय लोग उनका विरोध कर रहे हैं. अनैतिकताओं की सीमाएं पार हो गई हैं.

किसान नेता ने किया पलटवार
उधर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के किसान आंदोलन के नाम पर अनैतिक कार्य वाले बयान पर भारतीय किसान यूनियन, हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पलटवार करते हुए कहा कि खट्टर साहब ने बयान दिया है कि आंदोलन अगर शांति से चलता तो हमें दिक्कत नहीं है. अब आंदोलन में अनैतिक काम होने लगे हैं. क्या-क्या अनाप-शनाप बोल रहे हैं? लेकिन हम बता देना चाहते हैं कि इससे बड़ा और क्या सबूत होगा के 7 महीने से आंदोलन शांतिपूर्वक चल रहा है|

उन्होंने आगे कहा कि हमारे कितने ‌लोग शहीद हो गए हैं, उसके बावजूद भी आंदोलन शांतिपूर्ण चल रहा है. जींद में दो दिन पहले एक किसान ने आत्महत्या कर ली. उसके बावजूद भी आंदोलन नहीं भड़का. इतना सब शांतिपूर्ण होने के बाद भी हम पर आरोप लगा रहे हैं कि आंदोलन में छेड़छाड़ हो रही है. हम खट्टर साहब से पूछना चाहते हैं कि क्या पूरे हरियाणा में कहीं और कोई अपराध नहीं हुआ. 500 किसान धरने पर शहीद हो गए, यह आपको नजर नहीं आया. सरकार बदनाम करने के इंतजार में है या फूट डालने के इंतजार में हैं|

राकेश टिकैत का बयान
घटना को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि वहां कुछ लोग शराब पी रहे थे. वहां एक शख्स ने आत्महत्या की है. अगर किसी ने जलाया भी है तो ये दुखद घटना है. इसकी जांच होनी चाहिए. किसान वहां पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण है. अगर कोई घटना हो रही है तो उसकी जांच हो. वहां पर 500 से ज्यादा लोगों की शहादत हुई है. लेकिन हमारे ऊपर सरकार के इस तरह के आरोप सही नहीं है. शराब तो लोग सरकारी ठेके से लाए और पुलिस ही लाइन में लगवा कर शराब बिकवाती है. अगर ऐसा है तो शराब के ठेके बंद होने चाहिए|

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई- अनिल विज
वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने किसान आंदोलन पर कहा कि एक किसान को पेट्रोल डालकर जला दिया गया. हमने उसके लिए एफआईआर दर्ज की है. धारा 302 भी लगाई है. जो भी कार्रवाई बनती होगी वो की जाएगी|

शख्स को जिंदा जलाने के मामले पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि आंदोलन के नाम पर अपराध हो रहा है. पहले बलात्कार और अब हत्या की गई|

 ट्रेलर में जा घुसी तेज रफ़्तार कार, हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत

ट्रेलर में जा घुसी तेज रफ़्तार कार, हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत

जयपुर। भांकरोटा इलाके में अजमेर हाईवे पर बीती देर रात एक ट्रेलर में तेजगति कार जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चौथा साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर में घुसी कार को बाहर निकलवाया। इसके बाद दोनों वाहनों को सडक़ से हटवाया।

थानाधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब डेढ़ बजे अजमेर हाईवे पर डीपीएस स्कूल के सामने हुआ। घटनाक्रम के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता पंकज निहालवानी, सुमित, बाबू खां और कीरत स्वामी कार से अजमेर की ओर से जयपुर आ रहे थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी। तभी हाईवे पर डीपीएस स्कूल के सामने आगे चल रहे एक ट्रेलर में कार पीछे से जा घुस गई।

एयरबैग भी नहीं बचा सके जान 
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार चारों जने बूरी तरह फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार चारों जनों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और गंभीरावस्था में अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पंकज, सुमित व बाबू खां को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल कीरत को इलाज के लिए भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि लग्जरी कार में एयरबैग लगे थे, लेकिन उसके बाद भी तीनों युवकों की मौत हो गई।
PM मोदी ने किया एक और महाअभियान का आगाज

PM मोदी ने किया एक और महाअभियान का आगाज

नई दिल्ली। कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्करों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक क्रैश कोर्स लॉन्च किया। इसके साथ ही उन्होंने महामारी कोविड-19 को लेकर देश को तैयार रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज शुरू किए जा रहे क्रैश कोर्स के जरिए 1 लाख वारियर्स को महामारी का सामना करने के लिए तैयार किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने क्रैश कोर्स करने वाले फ्रंटलाइन वर्करों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई की वे जल्द ही हेल्थकेयर वर्करों के सहयोग के लिए तैयार होंगे।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्कर्स के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए इस `क्रैश कोर्स प्रोग्राम` का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 3.0 के तहत देश भर के 26 राज्यों में स्थित 111 प्रशिक्षण केंद्रों में की जाएगी। लॉन्च के इस मौके पर स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।

2-3
महीने में पूरा होगा क्रैश कोर्स
यहां प्रधानमंत्री ने कहा, `इस कोविड-19 महामारी ने दुनिया के हर देश, हर संस्था, हर समाज, हर परिवार, हर इंसान के सामर्थ्य को बार-बार परखा है। वहीं इस महामारी ने साइंस, सरकार, समाज, संस्था और व्यक्ति के रूप में हमें अपनी क्षमताओं का विस्तार करने के लिए सतर्क भी किया है।` पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ रही वर्तमान फोर्स को सपोर्ट करने के लिए देश में करीब 1 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है, ये कोर्स 2-3 महीने में ही पूरा हो जाएगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस अभियान से कोविड से लड़ रही हमारी हेल्थ सेक्टर की फ्रंट लाइन फोर्स को नई ऊर्जा भी मिलेगी और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे, बीते 7 साल में देश में नए एम्स, नए मेडिकल कॉलेज, नए नर्सिंग कॉलेज के निर्माण पर बल दिया गया है, इनमें से कई ने काम करना भी शुरु कर दिया है।

पीएमओ के मुताबिक इस कार्यक्रम का उद्देश्य देशभर में एक लाख से अधिक कोविड योद्धाओं को कौशल से लैस करना और उन्हें कुछ नया सिखाना है। इस कार्यक्रम को 276 करोड़ रुपये के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना तृतीय के केन्द्रीय घटक के तहत एक विशेष कार्यक्रम के रूप में तैयार किया गया है।

इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में श्रमशक्ति की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए कुशल गैर-चिकित्सा स्वास्थ्यकर्मियों को तैयार किया जाएगा। किसी विषय विशेष की जानकारी देने और कौशल विकसित करने के मकसद से अल्प अवधि के लिए चलाये जाने वाले कार्यक्रम को क्रैश कोर्स कहते हैं।

कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटों में सामने आए 62 हजार मामले, मौतों की संख्या में दर्ज हुई कमी

कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटों में सामने आए 62 हजार मामले, मौतों की संख्या में दर्ज हुई कमी

नई दिल्ली। देश में कोरोना के संक्रमण में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 62 हजार नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी घट रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 62,480 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान मौत के आंकड़े में गिरावट देखी गई है। बीते 24 घंटे में देशभर में 1587 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।
इसके साथ ही देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना से 88,997 लोग रिकवर हुए। इसको मिलाकर अबतक देश में कुल 2 करोड़ 85 लाख 80 हजार 647 लोग ठीक हो चुके हैं। इससे कोरोना की रिकवरी दर बढ़कर 96.03 फीसद हो गई है। देश में कोरोना से सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 28,084 एक्टिव केस कम हुए हैं। इसके बाद अब देश में सिर्फ कोरोना के 7 लाख 98 हजार 656 सक्रिय मामले बचे हैं। भारत की कोरोना एक्टिव दर अभी 2.68% है।
देश में कोरोना के कुल केस की बात करें तो अब तक देश में 2 करोड़ 97 लाख 62 हजार 793 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में कोरोना से अभी तक कुल 3,83,490 लोगों की मौत हो चुकी है। देश की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.29% है।
देशभर में गुरुवार 17 जून तक 26 करोड़ 89 लाख 60 हजार 399 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते एक दिन में 32 लाख 59 हजार 3 टीके लगाए गए। देश में कोरोना की जांच की बात करें तो अबतक 38 करोड़ 71 लाख 67 हजार 696 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 19 लाख 29 हजार 476 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए।

 

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 1027 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग 7 की मृत्यु, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 1027 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग 7 की मृत्यु, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 590 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 43 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 1027 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 10682 है | आज प्रदेश में 45774 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 36, राजनांदगांव से 15, बालोद से 19, बेमेतरा से 19, कबीरधाम से 10, रायपुर से 13, धमतरी से 25, बलौदा बाजार से 38, महासमुंद से 9, गरियाबंद से 16, बिलासपुर से 19, रायगढ़ से 27, कोरबा से 35, जांजगीर- चाम्पा से 31, मुंगेली से 5, जीपीएम से 03, सरगुजा से 30, कोरिया से 32, सूरजपुर से 22, बलरामपुर से 13, जशपुर से 19, बस्तर से 43, कोंडागांव से 16, दंतेवाड़ा से 26, सुकमा से 16, कांकेर से 7, नारायणपुर से 5, बीजापुर से 41, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है ।


बड़ी खबर: अब पार्टी के लोग ही करने लगे मुख्यमंत्री को हटाने की मांग

बड़ी खबर: अब पार्टी के लोग ही करने लगे मुख्यमंत्री को हटाने की मांग

बेंगलुरु, कर्नाटक में एक बार फिर राजनीतिक नाटक शुरू हो गया है. बीजेपी के भीतर कुछ एमएलए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का एग्जिट चाहते हैं. इसी मसले को सुलझाने के लिए बीजेपी महासचिव अरुण सिंह कर्नाटक दौरे पर हैं और लगातार एक-एक कर विधायकों से बैठक कर रहे हैं. इस बीच बीजेपी एमएलसी एच विश्वनाथ ने नेतृत्व पर सवाल उठाया है. उनका कहना है कि आम जनता की सरकार को लेकर राय नकारात्मक है. साथ ही येदियुरप्पा पर भाई भतीजावाद का आरोप लगाया.


एच विश्वनाथ ने कहा कि येदियुरप्पा की उम्र, स्वास्थ्य…वह सीएम के रूप में प्रदेश चलाने की स्थिति में नहीं है. उनकी जगह किसी और को उस स्थान पर बिठाना चाहिए. प्रशासन में परिवारिक दखल से चीजें और बिगड़ रही हैं. मैंने अरुण सिंह से बात की है.


बगावत के सुर आरोपों में तब्दील

उधर बगावत के सुर आरोपों में उस वक्त तब्दील हो गए जब बीजेपी के ही हुबली धारवाड़ वेस्ट एमएलए अरविंद बेल्लाद ने कहा कि उनके फोन को टैप किया जा रहा है साथ ही उनके हर मूवमेंट पर अवैध तरीके से नजर रखी जा रही है. उन्होंने गृह मंत्री से सुरक्षा की मांग भी की है.


बीजेपी नेता अरुण सिंह लगातार अब इस मसले पर बैठे कर रहे हैं. वहीं बीजेपी के भीतर येदयुरप्पा को निकालने का सुर तेज हो गया है. दूसरी तरफ बीजेपी के कुछ नेता इसे कांग्रेस की साजिश करार दे रहे हैं.

 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में आज शाम 5.25 तक विभिन्न जिलों में न्यूनतम 1 और अधिकतम 54 कोरोना पॉजिटिव मिले, देखें कुल आकडों के साथ जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज शाम 5.25 तक विभिन्न जिलों में न्यूनतम 1 और अधिकतम 54 कोरोना पॉजिटिव मिले, देखें कुल आकडों के साथ जिलेवार स्थिति

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.25 तक 269 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 54 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 7, बलौदाबाजार 7, बलरामपुर 1, बस्तर 12, बेमेतरा 14, बीजापुर 8, बिलासपुर 4, दंतेवाड़ा 11, धमतरी 6, दुर्ग 10, गरियाबंद 9, जीपीएम 2, जांजगीर-चांपा 5, जशपुर 27, कबीरधाम 2, कांकेर 5, कोंडागांव 2, कोरबा 9, कोरिया 6, महासमुंद 6, मुंगेली 1, नारायणपुर 5, रायगढ़ 14, रायपुर 54, राजनांदगांव 4, सुकमा 9, सूरजपुर 20, और सरगुजा 9 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट जमीन खरीद विवाद में नया मोड़, 8 करोड़ में एक और जमीन का सौदा आया सामने

राम मंदिर ट्रस्ट जमीन खरीद विवाद में नया मोड़, 8 करोड़ में एक और जमीन का सौदा आया सामने

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन पर राजनीतिक दलों के द्वारा आरोप-प्रत्यारोप का दौर अभी थमा भी नहीं था कि इसी मामले पर एक नया मोड़ सामने आया है। पता चला है कि ट्रस्ट की तरफ से विवाद वाले दिन एक और जमीन की डील की गई, जिसमें 8 करोड़ रुपए भुगतान किए गए।


दरअसल जिस दिन साढ़े 18 करोड़ रुपए वाली जमीन की डील हुई, जिस पर विवाद चल रहा है। उसी दिन गाटा संख्या 242 में ही हरीश पाठक और कुसुम पाठक ने 1.037 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के पक्ष में की। जिसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कुसुम पाठक और हरीश पाठक के खातों में आठ करोड़ में आरटीजीएस किया। बता दें जिस दिन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी से 1.208 हेक्टेयर जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट किया था, उसी दिन उसी समय ट्रस्ट ने कुसुम पाठक और हरीश पाठक से बैनामा लिया है।


दरअसल 18 मार्च, 2021 को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पक्ष में 18 करोड़ 50 लाख का अनुबंध करने वाले सुल्तान अंसारी और रवि मोहन ने इसी दिन संबंधित भूमि गाटा संख्या 242, 243, 244 और 246 को 1.208 हेक्टेयर जमीन पहले हरीश पाठक और कुसुम पाठक से खरीदी। बाद में बैनामा होल्डर सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी ने दो करोड रुपए में खरीदी हुई जमीन 18 करोड़ 50 लाख में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को करार के तौर पर अनुबंध की, जिसमें 17 करोड़ रवि मोहन और सुल्तान अंसारी के खातों में बराबर-बराबर 8 करोड़ 50 लाख रुपए सुल्तान अंसारी और 8 करोड़ 50 करोड़ रुपए रवि मोहन तिवारी के खाते में ट्रस्ट ने आरटीजीएस किया.


आपको बताते चलें कि हरीश पाठक और कुसुम पाठक ने 18 मार्च 2021 को दो रजिस्ट्री की है। पहला बैनामा रवि मोहन तिवारी और सुल्तान अंसारी के नाम 1.208 हेक्टेयर का किया गया. वहीं दूसरा बैनामा गाटा संख्या 242 में ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के पक्ष में 1.037 हेक्टेयर भूमि का बैनामा किया गया. लगभग 100 बिसवा से ज्यादा जमीन ट्रस्ट के पक्ष में सुल्तान अंसारी और रवि मोहन ने 18 करोड़ 50 लाख रुपए में अनुबंध किया तो वहीं लगभग 80 बिस्वा जमीन उसी जगह उसी स्थल के समीप 8 करोड़ रुपए में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने हरीश पाठक और कुसुम पाठक से रजिस्ट्री की है।


अब सवाल उठता है कि आखिर क्यों 100 बिसवा जमीन 18 करोड़ 50 लाख में ली गई और 80 बिसवा जमीन उसी स्थल से सटी हुई मात्र आठ करोड़ में ली गयी? जबकि दोनों भूमि कुसुम पाठक और हरीश पाठक की ही थी।


बता दे कि हरीश पाठक ने सुल्तान अंसारी के साथ एक अनुबंध पत्र 2011 में ही जमीन से संबंधित अनुबंधित किया था, जो समय समय पर रिनिवल होता रहा. संबंधित जमीन पर पेशगी के तौर पर पहले ₹10 लाख 2011 में सुल्तान अंसारी ने चुकाए थे और फिर 2017 में 50 लाख दिया गया था जमीन का करार दो करोड़ में हुआ था। 18 मार्च 2021 में करार के मुताबिक रवि मोहन और सुल्तान अंसारी के नाम कुसुम पाठक और हरीश पाठक ने 1.208 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री की, जिसे बाद मैं सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी ने जिस दिन बैनामा लिया, उसी दिन ट्रस्ट के साथ 18 करोड़ 50 लाख में अनुबंधित किया है। जबकि हरीश पाठक और कुसुम पाठक ने उसी दिन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 1.037 हेक्टेयर जमीन रजिस्ट्री की है, जिसके 8 करोड़ रुपए ट्रस्ट द्वारा जमीन की कीमत कुसुम पाठक और हरीश पाठक के खातों में आरटीजीएस की गई है।

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा एनआईए की हिरासत मे

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा एनआईए की हिरासत मे

 मुंबई: एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन मर्डर मामले में नए-नए खुलासे हो रहे है, ऐसे मे आज मुंबई के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा के घर पर एनआईए की टीम छापेमार कार्रवाई कर रही है। प्रदीप शर्मा से घंटों पूछताछ के बाद एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रदीप शर्मा एनआईए के रडार पर काफी समय से चल रहे थे, लेकिन जांच एजेंसी के पास प्रदीप शर्मा के खिलाफ पूख्ता सबूत नहीं थे। अब एनआईए के पास ठोस सबूत मिले हैं ।

उसके बाद  मुंबई के अंधेरी के जेपी नगर इलाके में भगवान भवन बिल्डिंग की छठी मंजिल पर स्थित प्रदीप शर्मा के आवास पर एनआईए की टीम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की। जांच के दौरान कई सबूत मिले उसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप शर्मा के आवास पर एनआईए के साथ सीआरपीएफ की टीम भी मौजूद है। इसमें कुछ महिला अधिकारी भी शामिल हैं। 

 राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप पर BJP सांसद साक्षी महाराज का तंज, अपनी रसीद दिखाओ और डोनेशन वापस ले लो`

राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप पर BJP सांसद साक्षी महाराज का तंज, अपनी रसीद दिखाओ और डोनेशन वापस ले लो`

भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि जो लोग राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, वे रसीद दिखाकर अपना चंदा वापस ले लें। उन्होंने बुधवार को उन्नाव में कहा कि जो नेता अब आरोप लगा रहे हैं, वे वही हैं जिन्होंने पूर्व में राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं।

साक्षी महाराज ने कहा, ‘उन्होंने कहा था कि वे बाबरी मस्जिद के पास एक पक्षी को भी नहीं जाने देंगे। उनके दंभ का करारा जवाब दिया गया है और राम जन्मभूमि स्थल पर एक भव्य मंदिर बन रहा है। ऐसे लोगों के पास निराधार आरोप लगाने के अलावा और कुछ नहीं है।’ उन्होंने कहा कि जहां तक चंपत राय की बात है तो उन्होंने अपना पूरा जीवन भगवान राम को समर्पित कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘ऐसे व्यक्ति पर आरोप लगाना सही नहीं है। फिर भी, यदि आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने राम मंदिर के लिए कुछ दान किया है, तो वह रसीद दिखाकर अपना दान वापस ले सकते हैं। अखिलेश यादव ने दान दिया है, तो वह अपना दान वापस ले सकते हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने राम मंदिर का कड़ा विरोध किया था।’
 
 रहस्यमय परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला लड़की का शव, पुलिस कर रही मामले की जाँच

रहस्यमय परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला लड़की का शव, पुलिस कर रही मामले की जाँच

बरेली। मीरगंज इलाके में किशोरी का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। जिले के एक गांव से 15 वर्षीय लड़की लापता हो गई थी। अब उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका हुआ मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की के पैर जमीन को छू रहे थे। स्थानीय लोगों को हत्या की आशंका है।

पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चोट के निशान या संघर्ष के निशान नहीं होने के कारण यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

नाबालिग मृतक लड़की तिलमास गांव की रहने वाली थी। सुबह खुले में शौच के लिए जाने के बाद वह लापता हो गई थी।

उसकी माँ की मृत्यु हो चुकी थी और उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। वह अपने आठ भाई बहनों के साथ उसी घर में रहती थी और दो साल पहले उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था। फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने उस जगह से साक्ष्य एकत्र किए हैं जहां से शव मिला है।
 
बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा कि एक लड़की अपने दुपट्टे से लटकी मिली है। परिवार ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है। यह आत्महत्या हो सकती है क्योंकि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। हो सकता है कि उसने किसी पारिवारिक कारण से यह कदम उठाया हो।
बड़ी खबर: नाबालिग से बलात्कार के दोषी 24 वर्षीय युवक को 10 साल कैद

बड़ी खबर: नाबालिग से बलात्कार के दोषी 24 वर्षीय युवक को 10 साल कैद

 हमीरपुर: उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले की विशेष अदालत ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के दोषी एक युवक को 10 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जिले के शासकीय अधिवक्ता कपिलदेव शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र अदालत (पॉक्सो) के विशेष न्यायाधीश राकेश कैंथला की ने 16 साल की लड़की के साथ बलात्कार करने का दोषी पाए जाने पर बुधवार को सहारनपुर जिले के रहने वाले नदीम (24) को 10 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

उन्होंने बताया कि एक महिला ने मई 2020 को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में उसने आरोप लगाया था कि उसकी 16 साल की बेटी के साथ सहारनपुर जिले के रहने वाले युवक नदीम ने बलात्कार किया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में 25 गवाह पेश किये गए।