BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आईसीएमआर अपडेट :  आकड़े 200 से भी कम, कबीरधाम 0, जशपुर सर्वाधिक देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

आईसीएमआर अपडेट : आकड़े 200 से भी कम, कबीरधाम 0, जशपुर सर्वाधिक देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.20 तक 195 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 25 अकेले जशपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक दो जिलों में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 6, बलौदाबाजार 11, बलरामपुर 1, बस्तर 25, बेमेतरा 0, बीजापुर 20, बिलासपुर 7, दंतेवाड़ा 7, धमतरी 6, दुर्ग 6, गरियाबंद 5, जीपीएम 1, जांजगीर-चांपा 11, जशपुर 12, कबीरधाम 0, कांकेर 10, कोंडागांव 3, कोरबा 5, कोरिया 7, महासमुंद 4, मुंगेली 3, नारायणपुर 5, रायगढ़ 10, रायपुर 11, राजनांदगांव 3, सुकमा 7, सूरजपुर 2, और सरगुजा 7 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

कोरोना अपडेट : अभी भी देश में 24 घंटे में मिले 50 हजार नए केस और 1258 मौत, तीसरी लहर में क्या होगा ...

कोरोना अपडेट : अभी भी देश में 24 घंटे में मिले 50 हजार नए केस और 1258 मौत, तीसरी लहर में क्या होगा ...

नई दिल्ली, देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 50 हजार के पार आए और इसी दौरान 1258 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 50,040 नए मामले सामने आए और इसी दौरान 1258 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 57,944 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और ठीक होकर घर वापस लौटे हैं।
इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि बीते 24 घंटे में 1258 मरीजों की जान गई है और अबतक कोरोना की वजह से देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3,95,751 हो गया है। मौजूदा समय में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,86,403 हो गई है।
इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.94 फीसदी हो गई है। रिकवरी रेट बढ़कर भी 96.75 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.82 फीसदी हो गया है।
 

बड़ी खबर: हवाई अड्डा परिसर में पांच मिनट में 2 धमाके, 2 जवान घायल

बड़ी खबर: हवाई अड्डा परिसर में पांच मिनट में 2 धमाके, 2 जवान घायल

जम्मू, जम्मू हवाई अड्डा परिसर(एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया) में रविवार (27 जून) रात करीब दो बजे महज पांच मिनट के अंतराल में दो धमाके हुए। इसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये धमाके तकनीकी क्षेत्र में हुए। आशंका है कि हवाई अड्डे के पास विस्फोटों को अंजाम देने के लिए दो ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
बता दें कि जम्मू वायु सेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में रविवार तड़के दो कम तीव्रता वाले विस्फोटों की सूचना मिली। एक ने एक इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचाया, जबकि दूसरा धमाका खुले क्षेत्र में हुआ। किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ। जांच चल रही है। इसके साथ ही जम्मू में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पी-16 ड्रोन के जरिए कराए गए धमाके
बताया जा रहा है कि इस साजिश को अंजाम देने के लिए पी-16 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। ये ड्रोन काफी नीचे उड़ सकता है। इसकी वजह से कई बार यह रडार की नजर से भी बच जाता है। सूत्रों का कहना है कि ड्रोन का संभावित लक्ष्य एक विमान था।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से की बात
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज की घटना के बारे में जम्मू में वायु सेना स्टेशन पर वाइस एयर चीफ, एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से बात की है। एयर मार्शल विक्रम सिंह स्थिति का जायजा लेने जम्मू पहुंच रहे हैं। एयरबेस के पास ड्रोन विस्फोट में भारतीय वायु सेना के दो कर्मियों को मामूली चोटें आईं हैं।

मकवाल बॉर्डर से एयरपोर्ट की दूरी कर रही है पाकिस्तान की साजिश की ओर इशारा
बता दें कि हवाई मार्ग से एयरपोर्ट से मकवाल बॉर्डर की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। इसके साथ यह बात भी सामने आ रही है कि ड्रोन में जीपीएस लगा था। आशंका जताई जा रही है कि इस ड्रोन को सीमा पार से हैंडल किया जा रहा था। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एनआईए की टीम और एनएसजी कमांडो मौके पर पहुंचे
एनआईए की टीम और एनएसजी कमांडो एयरपोर्ट पहुंचे हैं। घटनास्थल का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। इसके लिए कई विशेष उपकरणों की भी मदद ली जा रही है। एयरपोर्ट में दो धमाकों की घटना से जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं, जांच जारी : वायु सेना
इस घटना को लेकर वायु सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जम्मू वायु सेना स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में रविवार तड़के दो कम तीव्रता वाले विस्फोटों की सूचना मिली। एक धमाके ने एक इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचाया जबकि दूसरा धमाका खुले क्षेत्र में हुआ। किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ। सिविल एजेंसियों के साथ जांच जारी है।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज कल के मुकाबले अधिक मिले मरीज, 526 हुए स्वस्थ, 4 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज कल के मुकाबले अधिक मिले मरीज, 526 हुए स्वस्थ, 4 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 361 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 63 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 526 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6720 है | आज प्रदेश में 34131 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 15, राजनांदगांव से 1, बालोद से 5, बेमेतरा से 6, कबीरधाम से 01, रायपुर से 13, धमतरी से 7, बलौदा बाजार से 10, महासमुंद से 7, गरियाबंद से 6, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से 23, कोरबा से 9, जांजगीर- चाम्पा से 18, मुंगेली से 01, जीपीएम से 2, सरगुजा से 7, कोरिया से 11, सूरजपुर से 06, बलरामपुर से 10, जशपुर से 23, बस्तर से 18, कोंडागांव से 6, दंतेवाड़ा से 18, सुकमा से 43, कांकेर से 10, नारायणपुर से 04, बीजापुर से 63, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है ।

बड़ी खबर: श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से किया हमला

बड़ी खबर: श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से किया हमला

श्रीनगर, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों के एक बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया. हालांकि इस आतंकी हमले में सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन तीन स्थानीय लोग इस ग्रेनेड हमले में ज़ख्मी हो गए हैं.


इस ग्रेनेड हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और तलाशी अभियान को शुरू कर दिया है. लेकिन फिलहाल पुलिस ने हमलावरों को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है.


घायलों में एक महिला भी शामिल


बता दें कि पिछले कुछ दिनों में श्रीनगर के आस पास आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं. हाल ही में दो पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना भी सामने आई थी. बता दें कि ये हमला लाल चौक से महज़ एक किलोमीटर की दूरी पर हुआ है, ऐसे में सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं.

 

आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम तक सिर्फ 336 कोरोना पॉजिटिव मिले, इस जिले में मिले सर्वाधिक, देखें जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम तक सिर्फ 336 कोरोना पॉजिटिव मिले, इस जिले में मिले सर्वाधिक, देखें जिलेवार स्थिति

रायपुर, राज्य में आज शाम तक 336 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 57 अकेले बीजापुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 7, बलौदाबाजार 9, बलरामपुर 6, बस्तर 19, बेमेतरा 6, बीजापुर 57, बिलासपुर 16, दंतेवाड़ा 13, धमतरी 8, दुर्ग 15, गरियाबंद 3, जीपीएम 2, जांजगीर-चांपा 20, जशपुर 30, कबीरधाम 1, कांकेर 8, कोंडागांव 5, कोरबा 7, कोरिया 11, महासमुंद 6, मुंगेली 0, नारायणपुर 4, रायगढ़ 23, रायपुर 13, राजनांदगांव 1, सुकमा 33, सूरजपुर 6, और सरगुजा 7 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

 दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खोदी गई गहरे गड्डे में गिरने से दो मासूम की मौत

दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खोदी गई गहरे गड्डे में गिरने से दो मासूम की मौत

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सड़क किनारे खोदी गई गहरे गड्डे में दो मासूम बच्चे के गिरने से मौत हो गयी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर गाडरवारा तहसील के चीचली पुलिस थाना के गोलगांव ग्राम पंचायत में कल सड़क किनारे खोदी गई गहरी खंती (गड्डे) में डूबने से दो मासूम बच्चें शिव राजपूत और शिवांश राजपूत की मौत हो गई है। यह दोनों बच्चे अपने घर से खेत जा रहे थे तभी पैर फिसल जाने से गहरे गड्डे में गिर गए उसमें बारिश का पानी लबालब भरा हुआ था। इस घटना की सूचना मिलते ही दोनों बच्चों को गड्डे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।
 केंद्रीय मंत्री रविशंकर का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक, थरूर बोले- मेरे साथ भी ऐसा हुआ

केंद्रीय मंत्री रविशंकर का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक, थरूर बोले- मेरे साथ भी ऐसा हुआ

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को ट्विटर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका अकाउंट करीब एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया। ट्विटर ने इसका कारण रविशंकर प्रसाद को अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट (डीएमसीए) का उल्लंघन करना बताया। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सूचना प्रौद्योगिकी पर बनी संसदीय समिति के अध्यक्ष शशि थरूर का ट्विटर अकाउंट भी ब्लॉक किए जाने की बात सामने आई है। थरूर ने खुद ट्वीट कर कहा कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को ट्वीट कर अपने ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से बंद किए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट किया, ``दोस्तो! आज कुछ बहुत ही अनूठा हुआ। ट्विटर ने संयुक्त राज्य अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट अधिनियम (डीएमसीए) के कथित उल्लंघन के आधार पर करीब 1 घंटे तक मेरे अकाउंट को बंद कर दिया और हालांकि, बाद में कंपनी ने मुझे अकाउंट के उपयोग की अनुमति दे दी।``

रविशंकर प्रसाद के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी पर बनी संसदीय समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने कहा, ``रवि जी, मेरे साथ भी यही हुआ। स्पष्ट रूप से डीएमसीए अति सक्रिय हो रहा है। कांग्रेस सांसद के मुताबिक, ट्विटर ने उनके एक ट्वीट को डिलीट कर दिया क्योंकि इससे किसी जमाने में मशहूर रहे वोकल ग्रुप (संगीत समूह) बोनी एम के गाने रासपुतिन से संबंधित कॉपीराइट का मामला जुड़ा था। थरूर ने कहा कि प्रक्रिया के बाद उनका अकाउंट फिर से शुरू कर दिया गया।``

कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने कहा कि ट्विटर से इसका जवाब मांगा जाएगा। ट्विटर से यह भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि भारत में कारोबार करते हुए वह किन नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन कर रहा है।

बता दें कि ट्विटर और सरकार के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। संसदीय समिति ने ट्विटर के अधिकारियों को शुक्रवार की शाम को उसके समक्ष पेश होने के लिए समन जारी किया था। इसी क्रम में संसदीय समिति के सामने ट्विटर इंडिया के प्रतिनिधि पेश हुए और सोशल मीडिया मंच के दुरुपयोग, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर बयान दर्ज कराया। इस बारे में सामने आई जानकारी के अनुसार, समिति ने कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाई है। ट्विटर की ओर से प्राइवेसी पॉलिसी का हवाला दिए जाने पर समिति ने कहा कि देश का कानून बड़ा है, आपकी नीति नहीं।
 बड़ा हादसा: पटरी से उतरी राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन के पहिए से टकराया बोल्डर

बड़ा हादसा: पटरी से उतरी राजधानी एक्सप्रेस, ट्रेन के पहिए से टकराया बोल्डर

मुंबई। दिल्ली-गोवा राजधानी ट्रेन के साथ आज सुबह एक बड़ा हादसा होते होते बचा। हजरत निजामुद्दीन-मडगांव जंक्शन राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल (दिल्ली-गोवा राजधानी एक्सप्रेस) आज सुबह चार बजकर 15 मिनट पर महाराष्ट्र के रत्नागिरी में पटरी से उतर गई। कोंकन रेलवे के मुख्य पीआरओ ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन का आगे का पहिया पटरी से उतर गया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी को चोट लगने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने जानकारी दी कि सुरंग से एक छोटा बोल्डर ट्रेन के पहिए से टकराया। हालांकि सुबह आठ बजकर 18 मिनट पर रेलवे ट्रेक को ठीक कर दिया गया, जिसके बाद पौने नौ बजे के आस-पास ट्रेन वहां से रवाना हो गई।

कोंकण रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 02414 मडगांव जा रही थी, वह तभी तड़के करीब सवा चार बजे मुंबई से करीब 325 किलोमीटर दूर करबुडे सुरंग में पटरी से उतर गई। उन्होंने बताया कि एक बड़ा पत्थर पटरियों पर गिर गया था, जिसके कारण ट्रेन पटरी से उतरी।

अधिकारी ने कहा, ``कोंकण रेलवे के रत्नागिरी क्षेत्र में उक्षी और भोके स्टेशन के बीच स्थित करबुडे सुरंग में राजधानी सुपरफास्ट ट्रेन के लोकोमोटिव का अगला पहिया पटरी से उतर गया।`` दुर्घटनास्थल पर एक रेल रखरखाव वाहन (आरएमवी) पहुंच गया है और ट्रेन को फिर से पटरी पर लाने के उपकरण के साथ एक दुर्घटना राहत चिकित्सा वैन (एआरएमवी) रत्नागिरी से दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने कहा, ``कोंकण रेलवे के अधिकारी भी लाइन को साफ करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।``

मुंबई (महाराष्ट्र) के पास रोहा और मैंगलोर (कर्नाटक) के पास थोकुर के बीच 756 किलोमीटर लंबे मार्ग पर रेल संचालन की जिम्मेदारी कोंकण रेलवे संभालती है। यह मार्ग तीन राज्यों - महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक में फैला हुआ है और इस मार्ग में कई नदियां, घाटियां और पहाड़ पड़ते हैं, जिसके कारण यह चुनौतीपूर्ण इलाकों में से एक है।
 
कोरोना अपडेट: प्रदेश में लगातार कम हो रहे है मरीज आज मिले सिर्फ इतने, 710 हुए स्वस्थ, 8 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में लगातार कम हो रहे है मरीज आज मिले सिर्फ इतने, 710 हुए स्वस्थ, 8 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 293 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर, सुकमा, सरगुजा से सर्वाधिक 23 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 605 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6889 है | आज प्रदेश में 26119 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 15, राजनांदगांव से 4, बालोद से 6, बेमेतरा से 12, कबीरधाम से 01, रायपुर से 11, धमतरी से 12, बलौदा बाजार से 4, महासमुंद से 14, गरियाबंद से 2, बिलासपुर से 5, रायगढ़ से 5, कोरबा से 11, जांजगीर- चाम्पा से 18, मुंगेली से 05, जीपीएम से 2, सरगुजा से 23, कोरिया से 9, सूरजपुर से 05, बलरामपुर से 11, जशपुर से 22, बस्तर से 18, कोंडागांव से 7, दंतेवाड़ा से 14, सुकमा से 23, कांकेर से 5, नारायणपुर से 05, बीजापुर से 23, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

 

 

डेल्टा प्लस वेरिएंट ने 11 राज्यों में पसारे पैर, अब तक इतने मामले आए सामने

डेल्टा प्लस वेरिएंट ने 11 राज्यों में पसारे पैर, अब तक इतने मामले आए सामने

नई दिल्ली, देश में जानलेवा कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है. हालांकि कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है. सरकार ने आज बताया कि 45000 नमूनों की जांच में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के 48 मामले सामने आए हैं और उनमें से सबसे अधिक 20 महाराष्ट्र के हैं. अब तक 11 राज्यों में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, डेल्टा प्लस वेरिएंट के मध्य प्रदेश में सात, महाराष्ट्र में 20, पंजाब में दो, गुजरात में 2, केरल में तीन, तमिलनाडु में नौ, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू, कर्नाटक में एक एक मामले आए हैं.
डेल्टा प्लस वेरिएंट सबसे पहले भारत में पाए गए डेल्टा वेरिएंट का ही बदला स्वरूप है. जिसे कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है. आज ही सरकार ने कहा कि भारत में कोविड-19 के 90 फीसद मामले डेल्टा वेरिएंट (बी.1.617.2) के हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पैंतीस राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के 174 जिलों में चिंताजनक कोविड स्वरूप के मामले पाये गए हैं. इनमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और गुजरात में मिले हैं. मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के चिंताजनक स्वरूप के मामलों का अनुपात मई, 2021 के 10.31 फीसद से बढ़कर जून, 2021 में 51 फीसद हो गया.
 

आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम तक सिर्फ 311 कोरोना पॉजिटिव मिले, किसी भी जिले में पचास से अधिक नही , देखें जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम तक सिर्फ 311 कोरोना पॉजिटिव मिले, किसी भी जिले में पचास से अधिक नही , देखें जिलेवार स्थिति

रायपुर, राज्य में आज शाम तक 311 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 35 अकेले जशपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी जिले में 50 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 6, बलौदाबाजार 8, बलरामपुर 5, बस्तर 26, बेमेतरा 10, बीजापुर 30, बिलासपुर 7, दंतेवाड़ा 10, धमतरी 15, दुर्ग 14, गरियाबंद 2, जीपीएम 2, जांजगीर-चांपा 12, जशपुर 35, कबीरधाम 4, कांकेर 5, कोंडागांव 4, कोरबा 3, कोरिया 21, महासमुंद 13, मुंगेली 5, नारायणपुर 5, रायगढ़ 9, रायपुर 13, राजनांदगांव 2, सुकमा 17, सूरजपुर 7, और सरगुजा 21 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

 न्यूज पोर्टल के खिलाफ एक और मामला दर्ज, अब मस्जिद ढहने से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री मामले में केस दर्ज

न्यूज पोर्टल के खिलाफ एक और मामला दर्ज, अब मस्जिद ढहने से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री मामले में केस दर्ज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक मुस्लिम व्यक्ति पर हमले से जुड़े ट्वीट्स पर ऑनलाइन न्यूज प्लेटफॉर्म 'द वायर' और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के कुछ दिनों बाद, यूपी पुलिस ने उसी न्यूज पोर्टल के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया है. इस बार बाराबंकी में केस दर्ज हुआ है. बाराबंकी में एक मस्जिद के ढाहने से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री पर प्राथमिकी (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज कराई गई है. FIR में, मस्जिद को  "अनधिकृत संरचना" के रूप में वर्णित किया गया है और न्यूज वेबसाइट पर 'शत्रुता को बढ़ावा देने' और 'दंगा फैलने के कारणों को बढ़ावा देने' का आरोप लगाया गया है.

बाराबंकी के जिलाधिकारी आदर्श सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो बयान में कहा, "न्यूज पोर्टल ने 23 जून को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो डॉक्यूमेंट्री साझा की जो निराधार और झूठे बयान देती है. वीडियो में अतार्किक बात कही गई है, जिसमें यह भी शामिल है कि प्रशासन ने एक विशेष धर्म के धार्मिक ग्रंथों को अपवित्र किया और फिर एक नाले में फेंक दिया. ऐसा कुछ नहीं हुआ है." 

राज्य की राजधानी लखनऊ से लगभग 30 किमी दूर बाराबंकी में जिलाधिकारी सिंह ने कहा, "द वायर ने ये बातें कहकर समाज में कलह को बढ़ावा देने और जिले में सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने की कोशिश की है." 

FIR में न्यूज पोर्टल को नामजद करने के अलावा वहां काम करने वाले दो पत्रकारों को भी नामित किया गया है. इन पर  "दंगा भड़काने की मंशा", "धर्म के आधार पर दुश्मनी को बढ़ावा देने" और "आपराधिक साजिश रचने" जैसी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

'द वायर' के संस्थापक संपादक सिद्धार्थ वरदराजन ने एक बयान में कहा है कि पोर्टल को "डराया नहीं जा सकता है" और यह मामला भी, यूपी पुलिस द्वारा पहले दर्ज किए गए तीन अलग-अलग मामलों के केस की तरह  "निराधार" है.

सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा मस्जिद के विध्वंस को चुनौती देने और इसके जीर्णोद्धार की मांग करने वाली रिट याचिका दायर करने के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को यूपी सरकार को नोटिस जारी किया था.

हाईकोर्ट के जजों की खंडपीठ ने मामले में नोटिस जारी करते हुए कहा, "जैसा कि याचिकाकर्ताओं द्वारा आरोप लगाया गया है, ये याचिकाएं प्रथम दृष्टया महत्वपूर्ण सवाल उठाती हैं, अन्य बातों के साथ, सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर एक मस्जिद के अस्तित्व के रूप में, यदि ऐसा है, साथ ही, सीआरपीसी की धारा 133 और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत राज्य के अधिकारियों द्वारा शक्ति का प्रयोग, इसका दायरा, विशेष रूप से शक्ति के दुर्भावनापूर्ण प्रयोग के आरोप और जिस तरीके से इसे किया गया है."

इधर, बाराबंकी जिला प्रशासन ने कहा है कि विध्वंस से पहले सभी उचित प्रक्रिया का पालन किया गया था.

सिद्धार्थ वरदराजन ने अपने बयान में कहा है, "योगी आदित्यनाथ सरकार मीडिया की स्वतंत्रता में विश्वास नहीं रखती है और राज्य में क्या हो रहा है, इसकी रिपोर्ट करने वाले पत्रकारों के कामों का अपराधीकरण कर रही है. यूपी में, राजनेता और असामाजिक तत्व खुले तौर पर सांप्रदायिक नफरत फैला सकते हैं और हिंसा की वकालत कर सकते हैं, लेकिन पुलिस कभी भी इन कार्यों को सांप्रदायिक सद्भाव के खिलाफ और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा नहीं मानती है."

उन्होंने कहा, "लेकिन जब पत्रकार उन लोगों के बयानों की रिपोर्ट करते हैं जो प्रशासन की ओर से गलत काम करने का आरोप लगाते हैं - इस मामले में भी एक मस्जिद के अवैध विध्वंस का आरोप है - तो पत्रकारों पर प्राथमिकी तुरंत दर्ज की जाती है." 

पिछले हफ्ते, गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक मुस्लिम बुजुर्ग अब्दुल समद की पिटाई और उससे जुड़े वीडियो के वायरल होने के मामले में यूपी पुलिस ने 'द वायर', राणा अय्यूब और सबा नकवी सहित कई अन्य पत्रकारों और कुछ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ "भ्रामक" ट्वीट साझा करने का मामला दर्ज किया था. एफआईआर में ट्विटर का भी नाम है. ऑनलाइन समाचार प्रकाशकों के लिए सरकार के नए नियम लागू होने के बाद सोशल मीडिया दिग्गज के खिलाफ यह पहला मामला है.

लोनी थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि ट्वीट "सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने" के स्पष्ट मकसद से साझा किए गए थे, जिसमें कहा गया था कि "भ्रामक" पोस्ट को हजारों लोगों ने री-ट्वीट किया था. शिकायत में आगे कहा गया है कि गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार रात अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से "स्पष्टीकरण" दिया था, लेकिन उपयोगकर्ताओं ने पोस्ट को नहीं हटाया और ट्विटर ने उन्हें हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की.
बाइक को ठोकर मारकर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी तेज रफ्तार कार, हादसे में 6 की मौत

बाइक को ठोकर मारकर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी तेज रफ्तार कार, हादसे में 6 की मौत

बलरामपुर। बलरामपुर थाना क्षेत्र के शिवा नगर चयपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार कार बाइक को ठोकर मार कर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई। कार में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। यह लोग देवी पाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर दर्शन के लिए जा रहे थे। 


शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गोंडा से देवीपाटन शक्तिपीठ जा रही तेज रफ्तार कार शिवा नगर चयपुरवा गांव के पास बाइक को टक्कर मरते हुए सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार छह लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा गया। परीक्षण के उपरांत डॉक्टर ने सभी लोगों को मृत घोषित कर दिया।


मृतकों की पहचान उसी गांव के इन्द्रसेन सिंह ने की है। मृतकों में शत्रुघ्न सिंह 52 वर्ष, कृष्ण कुमार सिंह 45 वर्ष, स्नेह लता 44 वर्ष, तनु 15 वर्ष, मिली 14 वर्ष  तथा उत्कर्ष 12 वर्ष शामिल हैं। सभी ग्राम मनियाए मन्हना थाना तरबगंज जनपद गोंडा के निवासी थे। घायल बाइक सवार लाले उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम रानी जोत थाना महाराजगंज तराई को इलाज के लिए बहराइच रेफर किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

कोरोना अपडेट: प्रदेश में लगातार कम हो रहे है मरीज आज मिले सिर्फ इतने, 605 हुए स्वस्थ, 8 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में लगातार कम हो रहे है मरीज आज मिले सिर्फ इतने, 605 हुए स्वस्थ, 8 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 317 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 38 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 605 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 8कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 7314 है | आज प्रदेश में 24274 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 6, राजनांदगांव से 1, बालोद से 11, बेमेतरा से 5, कबीरधाम से 02, रायपुर से 18, धमतरी से 10, बलौदा बाजार से 4, महासमुंद से 14, गरियाबंद से 13, बिलासपुर से 2, रायगढ़ से 16, कोरबा से 3, जांजगीर- चाम्पा से 37, मुंगेली से 07, जीपीएम से 3, सरगुजा से 11, कोरिया से 2, सूरजपुर से 05, बलरामपुर से 05, जशपुर से 17, बस्तर से 17, कोंडागांव से 12, दंतेवाड़ा से 26, सुकमा से 22, कांकेर से 4, नारायणपुर से 02, बीजापुर से 38, अन्य राज्य से 04 मरीज शामिल है ।

BIG BREAKING : जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात

BIG BREAKING : जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर हुई बैठक सौहारदपूर्ण माहौल में हुई. परिसीमन और परिसीमन के बाद विधानसभा चुनाव के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के विकास को पहली प्राथमिकता इस बैठक के मुख्य मुद्दे रहे. केंद्रिय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बैठक के दौरान कहा कि वे चाहते हैं कि दिल्ली की दूरी के साथ साथ, दिल की दूरी भी ख़त्म हो जाए.
पीएम ने सभी दलों के नेताओं के सुझावों और को धैर्यपूर्वक सुना. उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि सभी प्रतिभागियों ने अपने स्पष्ट और ईमानदार विचार साझा किए हैं. यह एक खुली चर्चा थी जो कश्मीर के बेहतर भविष्य के निर्माण के इर्द-गिर्द घूमी है.
बैठक का मुख्य फोकस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना था. पीएम ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि डीडीसी चुनावों के सफल संचालन की तरह ही विधानसभा चुनाव कराना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि परिसीमन के तुरंत बाद चुनाव हो सकते हैं और कुल मिलाकर अधिकांश नेता इस पर सहमत भी हुए.
पीएम ने जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने और जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया. पीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में एक मौत भी दर्दनाक है और हमारी युवा पीढ़ी की रक्षा करना हमारा सामूहिक कर्तव्य है. उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें जम्मू-कश्मीर के अपने युवाओं को अवसर देने की जरूरत है और वे हमारे देश का भविष्य हैं.
जम्मू-कश्मीर में चल रही विकास की योजनाओं पर भी चर्चा हुई. विकास पर कई पहलों के कार्यान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई. प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में विकास की गति पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि यह लोगों में नई आशा और आकांक्षाएं पैदा कर रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि जब लोग भ्रष्टाचार मुक्त शासन का अनुभव करते हैं तो यह लोगों में विश्वास जगाता है और लोग प्रशासन को अपना सहयोग भी देते हैं और यह आज जम्मू-कश्मीर में दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद होंगे लेकिन सभी को राष्ट्रहित में काम करना चाहिए ताकि जम्मू-कश्मीर के लोगों को फायदा हो.
पीएम ने जोर देकर कहा कि जम्मू-कश्मीर में समाज के सभी वर्गों के लिए सुरक्षा और सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित करने की जरूरत है. उन्होंने आख़िरी में एक महत्वपूर्ण बात कही कि वह दिल्ली की दूरी के साथ-साथ दिल की दूर को भी मिटाना चाहते हैं.

 

आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम तक 450 कोरोना पॉजिटिव मिले, सिर्फ एक जिले में सौ से अधिक, देखें जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम तक 450 कोरोना पॉजिटिव मिले, सिर्फ एक जिले में सौ से अधिक, देखें जिलेवार स्थिति

रायपुर, राज्य में आज शाम तक 450 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 106 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक एक जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 12, बलौदाबाजार 22, बलरामपुर 2, बस्तर 28, बेमेतरा 5, बीजापुर 22, बिलासपुर 12, दंतेवाड़ा 19, धमतरी 17, दुर्ग 9, गरियाबंद 13, जीपीएम 3, जांजगीर-चांपा 28, जशपुर 18, कबीरधाम 6, कांकेर 2, कोंडागांव 11, कोरबा 7, कोरिया 18, महासमुंद 25, मुंगेली 6, नारायणपुर 2, रायगढ़ 16, रायपुर 106, राजनांदगांव 4, सुकमा 16, सूरजपुर 9, और सरगुजा 12 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

कोरोना अपडेट : तीसरी लहर की संभावना के बीच देश में 24 घंटे में मिले 54,069 नए मरीज, 1321 मौत

कोरोना अपडेट : तीसरी लहर की संभावना के बीच देश में 24 घंटे में मिले 54,069 नए मरीज, 1321 मौत

नई दिल्ली, देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। राहत की बात ये है कि कोरोना के दैनिक संक्रमित मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में भारी गिरावट आई है। हालांकि, कोरोना की तीसरी लहर की संभावना अभी भी चिंता का विषय है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 54,069 नए मामले सामने आए और 1,321 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 40 से अधिक मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,00,82,778 हुई और मौत का आंकड़ा 3,91,981 हो गया है। कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 96.61 फीसदी पर पहुंच गई है।
पिछले 24 घंटों में कुल 68,885 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,90,63,740 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,27,057 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 30,16,26,028 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 64,89,599 ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 18,59,469 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक 39,78,32,667 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में लगातार कम हो रहे है मरीज आज मिले सिर्फ इतने, 813 हुए स्वस्थ, 5 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में लगातार कम हो रहे है मरीज आज मिले सिर्फ इतने, 813 हुए स्वस्थ, 5 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 421 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 50 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 813 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 7610 है | आज प्रदेश में 35962 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 16, राजनांदगांव से 6, बालोद से 13, बेमेतरा से 11, कबीरधाम से 02, रायपुर से 20, धमतरी से 17, बलौदा बाजार से 19, महासमुंद से 8, गरियाबंद से 7, बिलासपुर से 7, रायगढ़ से 16, कोरबा से 10, जांजगीर- चाम्पा से 27, मुंगेली से 04, जीपीएम से 4, सरगुजा से 12, कोरिया से 20, सूरजपुर से 03, बलरामपुर से 21, जशपुर से 18, बस्तर से 11, कोंडागांव से 11, दंतेवाड़ा से 22, सुकमा से 43, कांकेर से 16, नारायणपुर से 04, बीजापुर से 50, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है ।

 

 

 आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम विभिन्न जिलों से कुल 556 कोरोना पॉजिटिव मिले, आज भी रायपुर से सर्वाधिक, देखें जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम विभिन्न जिलों से कुल 556 कोरोना पॉजिटिव मिले, आज भी रायपुर से सर्वाधिक, देखें जिलेवार स्थिति

रायपुर। राज्य में आज शाम 556 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 124 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक एक जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 
  
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 14, बलौदाबाजार 27, बलरामपुर 12, बस्तर 23, बेमेतरा 7, बीजापुर 46, बिलासपुर 7, दंतेवाड़ा 20, धमतरी 12, दुर्ग 17, गरियाबंद 8, जीपीएम 5, जांजगीर-चांपा 28, जशपुर 31, कबीरधाम 2, कांकेर 15, कोंडागांव 10, कोरबा 14, कोरिया 25, महासमुंद 17, मुंगेली 4, नारायणपुर 4, रायगढ़ 18, रायपुर 124, राजनांदगांव 7, सुकमा 42, सूरजपुर 5, और सरगुजा 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।