BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बड़ी खबर: दिल्ली एम्स हॉस्पिटल मे देर रात बुधवार को 9वीं मंजिल मे लगी आग

बड़ी खबर: दिल्ली एम्स हॉस्पिटल मे देर रात बुधवार को 9वीं मंजिल मे लगी आग

 नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के एम्स में बुधवार देर रात 9वीं मंजिल पर आग लग गई। ये आग अस्पताल के कन्वर्जन ब्लॉक की 9वीं मंजिल पर रात के करीब साढ़े दस बजे आग लगी। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल की 20 से अधिक गाड़ियां को मौके पर भेजा गया। अब आग पर काबू पा लिया गया है। इस आगजनी में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 

 

अधिकारिक तौर पर आगजीन के कारणों की पुष्टि नहीं की गई है। शार्ट-सर्किट का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण को जानने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए एम्स प्रबंधन की ओर से किसी तरह का बयान फिलहाल जारी नहीं किया गया है, वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं किया है।

दमकल विभाग के बताया कि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक कन्वर्जन ब्लॉक पर मरीज नहीं होते। इस मंजिल में लैब और बाकी ऑफिस बने हैं। दमकल विभाग के अनुसार, घटना की सूचना रात करीब 10.30 बजे मिली और तुरंत 22 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि कारणों का आंकलन करना अभी जल्दबाजी होगी।

कोरोना अपडेट:  पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 67 हजार 208 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 67 हजार 208 नए मामले दर्ज

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे मे कोरोना वायरस के कुल 67 हजार 208 नए मामले दर्ज किए गए हैं जो कि बीते दिन की तुलना में ज्यादा हैं। हालांकि, लगातार दो दिनों से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राहत की बात यह है कि अब एक्टिव मामलों की संख्या 71 दिनों बाद अपने निचले स्तर पर है। देश में अब कोरोना के 8 लाख 26 हजार 740 सक्रिय मामले हैं। हालांकि, इस दौरान कोरोना ने 2,330 मरीजों की जान भी ले ली है। अभी तक देश में कोरोना से कुल 3,81,903 लोगों की जान चली गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक देश में कोरोना से कुल 2 करोड़ 84 लाख 91 हजार 670 लोग ठीक हुए हैं। इनमें से 1,03,570 मरीज बीते 24 घंटे में ठीक हुए हैं। लगातार 35वें दिन कोरोना के नए मामलों से ज्यादा संख्या इससे ठीक होने वालों की है।

देश में अब कोरोना से ठीक होने वालों की दर भी 95.93 प्रतिशत तक पहुंच गई है और साप्ताहित संक्रमण दर भी पांच फीसदी से नीचे हैं। वहीं, दैनिक संक्रमण दर 3.48 प्रतिशत पर है। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।
देश में अब तक कोरोना के 38.52 करोड़ सैंपल की जांच कई गई है। इनमें से 19 लाख 31 हजार 249 नमूने बीते 24 घंटे में जांचे गए हैं। इसके अलावा 26.55 करोड़ लोगों को वैक्सीन की खुराक भी दी गई है।

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 1152 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग 12 की मृत्यु, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 1152 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग 12 की मृत्यु, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 573 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सुकमा से सर्वाधिक 50 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 1494 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 12 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 11126 है | आज प्रदेश में 41073 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 27, राजनांदगांव से 23, बालोद से 7, बेमेतरा से 4, कबीरधाम से 3, रायपुर से 20, धमतरी से 26, बलौदा बाजार से 16, महासमुंद से 6, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 10, रायगढ़ से 32, कोरबा से 14, जांजगीर- चाम्पा से 23, मुंगेली से 8, जीपीएम से 04, सरगुजा से 20, कोरिया से 14, सूरजपुर से 21, बलरामपुर से 30, जशपुर से 44, बस्तर से 47, कोंडागांव से 15, दंतेवाड़ा से 27, सुकमा से 50, कांकेर से 11, नारायणपुर से 12, बीजापुर से 47, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

इस राज्य में 1 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, वीकेंड कर्फ्यू भी रहेगा लागू; जानें नई गाइडलाइंस

इस राज्य में 1 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, वीकेंड कर्फ्यू भी रहेगा लागू; जानें नई गाइडलाइंस

Orissa Lockdown Update: ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने बुधवार को कोविड-19 की वजह से लागू आंशिक लॉकडाउन की मियाद एक जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही राज्य को संक्रमण के मामलों की संख्या के आधार पर दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है. मुख्य सचिव एससी महापात्रा ने बताया कि पूर्व में लागू पांबदियां अब एक जुलाई सुबह 5 बजे तक जारी रहेंगी. उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन भी इस महीने के अंत तक पूरे राज्य में लागू रहेगा.
अधिकारी ने बतया कि राज्य के दक्षिण और पश्चिमी हिस्सों के 17 जिलों को ‘ए’ श्रेणी में रखा गया है और इन जिलों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत या इससे कम है, जबकि तटीय क्षेत्र के अन्य 13 जिलों को ‘बी’ श्रेणी में रखा गया है. महापात्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ और झारखंड से लगती राज्य की सीमा खोल दी गई है. यह फैसला पड़ोसी राज्यों में कोविड-19 के कम होते मामलों के मद्देनजर लिया गया है, लेकिन पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश की सीमा पर पाबंदी पूर्व की तरह लागू रहेगी.
उधर, ओडिशा में कोविड-19 के 3,535 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 8,63,061 हो गई. वहीं 44 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,432 हो गई. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मध्य अप्रैल के बाद लगातार दूसरे दिन राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,000 से कम मामले सामने आए हैं. यहां अब एक्टिव मरीजों की संख्या 50,000 से कम है. उन्होंने बताया कि क्वारेंटाइन केंद्रों से 2,016 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1,519 स्थानीय संक्रमण के मामले हैं.
राज्य में सबसे ज्यादा 533 नए मामले खुर्दा जिले से सामने आए हैं. राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है. राज्य में 47,796 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 8,11,780 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में संक्रमण दर 6.72 फीसदी है. ओडिशा में अब तक 1.28 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है जिनमें से 58,695 नमूनों कीजांच मंगलवार को की गई.
(इनपुट: भाषा)
 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 545 कोरोना पॉजिटिव, आज रायपुर जिले में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 545 कोरोना पॉजिटिव, आज रायपुर जिले में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

रायपुर। राज्य में आज शाम 6.00 तक 545 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 109 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक एक जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 7, बलौदाबाजार 15, बलरामपुर 20, बस्तर 35, बेमेतरा 3, बीजापुर 36, बिलासपुर 6, दंतेवाड़ा 19, धमतरी 16, दुर्ग 42, गरियाबंद 8, जीपीएम 2, जांजगीर-चांपा 22, जशपुर 39, कबीरधाम 4, कांकेर 6, कोंडागांव 9, कोरबा 11, कोरिया 15, महासमुंद 4, मुंगेली 5, नारायणपुर 9, रायगढ़ 19, रायपुर 109, राजनांदगांव 14, सुकमा 28, सूरजपुर 16, और सरगुजा 26 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 कारोबारियों के करोड़ों रुपये और कार लेकर दो भाई हुए फरार

कारोबारियों के करोड़ों रुपये और कार लेकर दो भाई हुए फरार

इंदौर। अम्मार नगर निवासी दो भाई कुतुबुद्दीन और हुसैन शब्बीर पंधानवाला लोहा, हार्डवेयर, आइसक्रीम, ड्रायफ्रूट कारोबारियों को करोड़ों रुये की चपत लगाकर फरार हो गए। आरापितों ने कुछ दिनों तक मुनाफा सहित रुपया लौटाकर कारोबारियों का विश्वास जीता। फिर करोड़ों रुपए एकत्र कर मोबाइल बंद कर भाग गए। एक कारोबारी की तो कार भी ले गए। एक कारोबारी की तो कार भी ले गए। कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।  
बड़ी खबर: पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड के मामले मे आया नया मोड़, एक ओर गिरफ्तार

बड़ी खबर: पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड के मामले मे आया नया मोड़, एक ओर गिरफ्तार

  नई दिल्ली. दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई को पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मे ओलंपिक मेडलिस्‍ट सुशील कुमार के एक साथी को गिरफ्तार किया गया, दिल्ली पुलिस ने सागर की हत्या के मामले में जूडो कोच सुभाष को गिरफ्तार किया है, बता दें कि दिल्ली के रोहिणी कोर्ट द्वारा 25 जून तक रिमांड बढ़ाए जाने के बाद पहलवान सुशील कुमार पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं| बता दें कि इस मामले में पहलवान सुशील कुमार और अजय बक्‍करवाला समेत अब तक 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, सागर हत्‍याकांड को लेकर दिल्‍ली पुलिस ने सुशील पर एक लाख, तो अजय पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था| वहीं सुशील के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था| घटना के 18 दिन बाद दोनों को दिल्‍ली के मुंडका से गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं|

सागर धनखड़ हत्‍याकांड में मिस्ट्री गर्ल की एंट्री

 

वहीं सागर धनखड़ हत्‍याकांड में यूक्रेन की मिस्ट्री गर्ल की एंट्री की वजह ये नया मोड आ गया है| अब दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच एक लड़की की तलाश में जुट गई है, पहलवान सागर हत्‍याकांड के चमश्‍दीद सोनू महाल ने बताया कि इस झगड़े का केंद्र यूक्रेन की लड़की थी| वहीं जांच टीम इस लड़की से पूछताछ करना चाहती है, ताकि दोनों पहलवानों के बीच दुश्मनी की वजह पता चल सके|

बहरहाल सोनू महाल ने न्‍यूज़ एजेंनसीयो को बातचीत में बताया कि सुशील कुमार के साथ लड़ाई की वजह यूक्रेन की लड़की है| उसने बताया कि सागर हत्याकांड में गिरफ्तार अजय बक्‍करवाला को यूक्रेन की लड़की पसंद आ गई थी और जब वह दोनों ( सोनू और सागर ) अपने फ्लैट पर नहीं थे, तब उसने (अजय) कमरे रखी उस लड़की की फोटो के साथ सेल्‍फी ले ली थी| इसके बाद उन्‍होंने न सिर्फ अजय को धमकाया था बल्कि सुशील कुमार के साथ भी बहस हुई थी, यही वजह है कि जब 4 मई को छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनखड़ पर सुशील और अजय ने अपने दोस्‍तों के साथ हमला बोला तो सोनू महाल की भी जमकर धुनाई की थी. इसके बाद सागर ने इलाज के दौरान अस्‍पताल में दम तोड़ दिया था|

कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, हादसे में 10 लोगों की मौत

कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, हादसे में 10 लोगों की मौत

अहमदाबाद। गुजरात के आनंद जिले के इंद्रनाज गांव के निकट एक कार की विपरित दिशा से आ रहे एक ट्रक से बुधवार सुबह टक्कर हो गई, जिसमें 10 लोग मारे गए। तारापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा आनंद जिले के तारापुर को अहमदाबाद जिले के वतमान से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुआ।


उन्होंने कहा, `कार में एक बच्चे सहित 10 लोग सवार थे, जिसे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कार और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दो महिला, 7 पुरुष और एक बच्ची शामिल है। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।`

बड़ी खबर: कोविशील्ड की दो खुराकों के अंतराल को कम करेगी सरकार, डेल्टा वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता...

बड़ी खबर: कोविशील्ड की दो खुराकों के अंतराल को कम करेगी सरकार, डेल्टा वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता...

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में तबाही मचाने वाले डेल्टा वैरिएंट ने अब नया रूप धारण कर लिया। कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में केंद्र सरकार देश में लग रही ऑक्सफोर्ड-ऐस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल घटाने पर एक बार फिर से विचार कर रही है।
कोविड टीकाकरण की रणनीति से जुड़े सरकार के विशेषज्ञ इसे लेकर कई दौर की बैठकें भी कर चुके हैं ताकि जिनको सबसे अधिक खतरा है, उनको कम अंतराल पर टीका दिया जा सके। हाल ही में सबूत मिले हैं कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की वजह से अस्पतालों में भर्ती होने और संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बढ़ रहा है। कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल घटाने से इस वैरिएंट की चपेट में आने से लोगों को बचाया जा सकता है।

13 मई को बढ़ाया था दो डोज के बीच अंतराल
बता दें कि इससे पहले 13 मई को ही केंद्र सरकार ने कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच के अंतराल को बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते कर दिया था। इसको लेकर ब्रिटेन के डेटा का हवाला दिया गया था, लेकिन तीन दिन बाद ही ब्रिटेन ने खुद अंतराल घटाकर 12 से 8 हफ्ते कर दिया। डेल्टा वैरिएंट के खतरे को भांपते हुए यह अंतराल 50 या उससे ज्यादा आयु के लोगों के लिए घटाया गया। ब्रिटेन में कोरोना का डेल्टा वैरिएंट फिर से फैलने लगा है।

ब्रिटेन ने 40+ वालों के लिए घटाया दो डोज के बीच का अंतराल
ब्रिटेन के सोमवार को जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, जिन लोगों ने ऑक्सफोर्ड-ऐस्ट्राजेनेका के टीके की दोनों खुराकें ले ली हैं, उन्हें अस्पतालों में भर्ती नहीं होना पड़ा। जबकि जिन लोगों ने सिर्फ एक खुराक ली है, उन लोगों में अस्तापताल में भर्ती होने की आशंका ज्यादा रही। सोमवार को ही ब्रिटेन में टीके के बीच का अंतराल 40 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए भी घटा दिया गया।

12 से घटाकर 8 हफ्ते करने पर हो रहा विचार
अब भारत में भी विशेषज्ञ सरकार से कोविशील्ड की दो खुराकों के अंतराल को घटाने के लिए कह रहे हैं। डेल्टा वैरिएंट को ही यहां भी सबसे खतरनाक स्ट्रेन माना जा रहा है। पहचान उजागर न करने की शर्त पर एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि 8 हफ्ते के अंतराल पर विचार चल रहा है। एक बार फैसला होने पर यह मामला नेशनल ग्रुप ऑन वैक्सीन ऐडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 के पास जाएगा।
वैक्सीन को लेकर कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एनके अरोड़ा कहते हैं, ``हम अंतराल की समीक्षा करने को तैयार हैं। यह एकदम गलतफहमी है कि हम अंधे होकर पश्चिम का अनुसरण कर रहे हैं। सच यह है कि हम वैक्सीन से जुड़े फैसले लेने के लिए तमाम देशों में हो रहे अध्ययनों पर ध्यान दे रहे हैं। हम भारत में 4 हफ्ते के अंतराल पर टीका दे रहे थे, जब ब्रिटेन में यह अंतराल 12 हफ्ते था। इसलिए लोगों को लगा कि हमने ब्रिटेन के पीछे-पीछे चलकर अंतराल बढ़ाया, लेकिन हमारे फैसले उन आंकड़ों पर होते हैं, जो हमारे लोगों के लिए सबसे बेहतर हों।``
 

कोरोना अपडेट : देश में दूसरी लहर का डर अभी भी बाकी 24 घंटे में सामने आए 60 हजार से ज्यादा नए मामले, 2542 मौत

कोरोना अपडेट : देश में दूसरी लहर का डर अभी भी बाकी 24 घंटे में सामने आए 60 हजार से ज्यादा नए मामले, 2542 मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का डर अभी भी बाकी है। हालांकि राष्ट्रीय संक्रमण दर पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा कम हो गई है लेकिन देश में कोरोना की वजह से होने वाली दैनिक मौतें अभी भी परेशानी का सबब बनी हुई हैं। पिछले एक हफ्ते से कोरोना के दैनिक मामले एक लाख से कम दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय रिकवरी दर भी सुधरकर 90 फीसदी के ऊपर है। देश में कोरोना के दैनिक मामलों हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 62,224 नए मामले सामने आए जबकि इसी दौरान 2,542 मरीजों ने जान गंवाई है। 1,07,628 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,83,88,100 हुई। देश मंज सक्रिय मामलों की कुल संख्या 8,65,432 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी डाटा के मुताबिक, रिकवरी रेट बढ़कर 95.80 फीसदी हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम होकर वर्तमान में 4.17 फीसदी है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.22 फीसदी है जो लगातार 9 दिनों से 5 फीसदी से कम है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,30,987 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,33,06,971 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 28,00,458 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,19,72,014 हुआ।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 1494 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग 8 की मृत्यु, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 1494 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग 8 की मृत्यु, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 609 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 55 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 1494 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 11717 है | आज प्रदेश में 44653 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 16, राजनांदगांव से 18, बालोद से 14, बेमेतरा से 5, कबीरधाम से 4, रायपुर से 42, धमतरी से 19, बलौदा बाजार से 39, महासमुंद से 14, गरियाबंद से 15, बिलासपुर से 11, रायगढ़ से 26, कोरबा से 18, जांजगीर- चाम्पा से 33, मुंगेली से 10, जीपीएम से 01, सरगुजा से 18, कोरिया से 45, सूरजपुर से 20, बलरामपुर से 11, जशपुर से 25, बस्तर से 55, कोंडागांव से 26, दंतेवाड़ा से 26, सुकमा से 35, कांकेर से 14, नारायणपुर से 15, बीजापुर से 33, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 594 कोरोना पॉजिटिव, आज रायपुर जिले में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 594 कोरोना पॉजिटिव, आज रायपुर जिले में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.40 तक 594 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 117 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक सिर्फ एक जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 14, बलौदाबाजार 37, बलरामपुर 9, बस्तर 40, बेमेतरा 4, बीजापुर 25, बिलासपुर 13, दंतेवाड़ा 20, धमतरी 13, दुर्ग 31, गरियाबंद 12, जीपीएम 2, जांजगीर-चांपा 26, जशपुर 25, कबीरधाम 7, कांकेर 6, कोंडागांव 20, कोरबा 9, कोरिया 34, महासमुंद 17, मुंगेली 10, नारायणपुर 11, रायगढ़ 21, रायपुर 117, राजनांदगांव 13, सुकमा 28, सूरजपुर 17, और सरगुजा 13 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 जंगल के इलाके से कई जिलेटीन छड़ों और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद

जंगल के इलाके से कई जिलेटीन छड़ों और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद

कोल्लम। केरल के कोल्लम जिले के पदम के पास जंगल के इलाके से कई जिलेटीन छड़ों और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया।

विस्फोटकों को वन विकास निगम के काजू के बागान से जब्त किया गया। सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुछ आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद खुफिया सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।
अयोध्या में 400 करोड़ की लागत से बनेगा बस स्टैंड, योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल आठ प्रस्तावों पर लगी मुहर

अयोध्या में 400 करोड़ की लागत से बनेगा बस स्टैंड, योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में कुल आठ प्रस्तावों पर लगी मुहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की हुई कैबिनेट बैठक में कुल आठ प्रस्तावों पर मुहर लगी है। अयोध्या में 400 करोड़ की लागत से बस स्टैंड के निर्माण कार्य और लखनऊ में गोमती नदी को साफ-सुथरा रखने के लिए 297 करोड़ की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण को मंजूरी मिली है। अयोध्या में पीपीपी मोड पर 400 करोड़ की लागत से बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा।
 
इंटर स्टेट टर्मिनल इस बस स्टैंड पर आने वाले लोगों को जाम से बचाने के लिए एक करीब डेढ़ किलोमीटर का फ्लाईओवर भी बनेगा। अयोध्या में सुल्तानपुर मार्ग नए एयरपोर्ट को जोड़ता है। इस पर ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यहां फोर लेन फ्लाईओवर को भी मंजूरी मिली है। यहां पर बनने वाले बस अड्डे के लिए जमीन की अड़चन दूर करने के लिए संस्कृति विभाग अपनी नौ एकड़ जमीन परिवहन विभाग को देगा। अयोध्या के अलावा बुलंदशहर के अनूपशहर में भी एक बस स्टैंड बनाने की मंजूरी दी गई है।

लखनऊ में गोमती नदी को स्वच्छ करने के अभियान के तहत दो एसटीपी का निर्माण होगा। लखनऊ में हैदर केनाल पर 120 एमलडी का एसटीपी बनाने के लिए 125 करोड़ राज्य सरकार देगी। बाकी राशि केंद्र से मिलेगी। इससे गोमती में सीवेज नहीं मिलेगा। इसके साथ ही 1090 चौराहे के पास भी एक एसटीपी बनेगा।

अब पर्यटन के विकास के लिए काम करने पर प्राधिकरण को किसी से अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी। प्रयागराज, आगरा, बनारस, आदि जिलों में प्राधिकरण पयर्टन का काम करा सकेंगे। पहले विकास प्राधिकरण के रिपेयर या मेंटनेंस के काम के लिए भी शासन से अनुमति लेनी पड़ती थी।
बुलंदशहर के अनूपशहर में बस स्टेशन के निर्माण के लिए भूमि मंत्रिपरिषद ने बुलंदशहर को अनूपशहर में बस स्टेशन के निर्माण निशुल्क भूमि दी है। बस स्टेशन निर्माण के बाद अनूपशहर-कौशाम्बी-गाजियाबाद, अनूपशहर-कौशाम्बी-दिल्ली, अनूपशहर-मेरठ-हरिद्वार, अनूपशहर-अलीगढ़, बुलंदशहर-अनूपशहर-सम्भल-हल्द्वानी,अनूपशहर-बरेलीतथा अनूपशहर-बदायूं मार्गों पर बसों का संचालन और सुदृढ़ होगा। इससे परिवहन निगम को अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी।
 
प्रयागराज में जीटी रोड से एयरपोर्ट रोड निकट सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर चार लेन रेल उपरिगामी सेतु एवं जीटी रोड जंक्शन पर चैफटका से कानपुर की तरफ दो लेन फ्लाईओवर सेतु के निर्माण कार्य की व्यय-वित्त समिति द्वारा अनुमोदित लागत 28421.46 लाख रुपये के व्यय के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।

कैबिनेट मीटिंग के बाद मंत्रिपरिषद की बैठक में पंचायत चुनाव व कोरोना काल में मंत्रियों के कामों को लेकर भी चर्चा की गई। मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिले और अपने विधानसभा क्षेत्र वाले जिलों का दौरा करने को कहा गया है। इनको वहां पर एक दिन प्रवास करने के साथ ही किसी भी सीएचसी या पीएचसी का भी दौरा कर उसके हालात की रिपोर्ट शासन को देनी होगी।
 अश्लीलता, आपत्तिजनक कंटेंट रोकने के लिए क्या इंतजाम हैं, हाईकोर्ट ने जारी किया इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म को नोटिस

अश्लीलता, आपत्तिजनक कंटेंट रोकने के लिए क्या इंतजाम हैं, हाईकोर्ट ने जारी किया इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म को नोटिस

इंदौर। मप्र हाईकोर्ट ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। इसमें पूछा है कि उनके पास इंटरनेट पर परोसाी जा रही अश्लीलता, आनलाइन जुआ और आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने के क्या इंतजाम हैं? इस संबंध में दायर जनहित याचिका में सोमवार को सुनवाई हुई। मीडिया कंपनियों की तरफ से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल और मुकुल रोहतगी उपस्थित हुए। उन्होंने तर्क रखा कि मामला जनहित का नहीं है इसलिए जनहित याचिका खारिज की जाए। कोर्ट ने तर्कों से असहमत होते हुए कहा कि इंटरनेट पर उपलब्ध कराए जा रहे आपत्तिजनक कंटेंट समाज और देश कोक नुकसान पहुंचा रहे हैं। मामला जनहित से जुड़ा हुआ है। अगली सुनवाई जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगी।
 बड़ी खबर : कोरोना वैक्सीन की वजह देश में दर्ज हुई पहली मौत

बड़ी खबर : कोरोना वैक्सीन की वजह देश में दर्ज हुई पहली मौत

नई दिल्ली। देश में टीकाकरण की प्रक्रिया जारी है। 16 जनवरी से भारत में वैक्सीनेशन शुरू हुआ और अब तक 26 करोड़ के करीब लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। इस बीच वैक्सीन के चलते पहली मौत की पुष्टि हुई है। सरकारी पैनल द्वारा कोरोना रोधी टीकाकरण के बाद AEFI ने 31 गंभीर मामलों की जांच की। इसमें से सिर्फ 1 मौत को वैक्सीन लगने की वजह से माना गया है। एईएफआई समिति की रिपोर्ट से पता चलता है कि 8 मार्च को वैक्सीनेशन के बाद 68 वर्षीय एक व्यक्ति की एनाफिलेक्सिस से मौत हो गई।

एईफआई के अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा ने बताया, `हां टीकाकरण के बाद पहली मौत हुई। मरीज में एनाफिलेक्सिस पाया गया था। एईफआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि 3 मामले वैक्सीन के प्रॉडक्ट से जुड़े पाए गए। सरकारी पैनल की रिपोर्ट में कहा गया है, `वैक्सीन प्रॉडक्ट से जुड़े रिएक्शन्स हो सकते हैं जो वैक्सीनेशन की वजह से हो सकते हैं। इन रिएक्शन्स में एलर्जी और एनाफिलेक्सिस शामिल है। एनाफिलेक्सिस के 2 अन्य मामलों में 19 और 16 जनवरी को टीके लगाए गए और दोनों एक अस्पताल में भर्ती होने के बाद ठीक हो गए।
कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 1493 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग 17 की मृत्यु, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 1493 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग 17 की मृत्यु, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 600 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 49 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 1493 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 12660 है | आज प्रदेश में 43191 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 21, राजनांदगांव से 11, बालोद से 27, बेमेतरा से 10, कबीरधाम से 10, रायपुर से 41, धमतरी से 26, बलौदा बाजार से 30, महासमुंद से 07, गरियाबंद से 9, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से 21, कोरबा से 27, जांजगीर- चाम्पा से 31, मुंगेली से 5, जीपीएम से 10, सरगुजा से 17, कोरिया से 24, सूरजपुर से 24, बलरामपुर से 19, जशपुर से 35, बस्तर से 43, कोंडागांव से 17, दंतेवाड़ा से 17, सुकमा से 31, कांकेर से 12, नारायणपुर से 11, बीजापुर से 49, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट :  आकड़े 500 से भी, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या,याद रहे नियमों का पालन जरूरी

आईसीएमआर अपडेट : आकड़े 500 से भी, देखें सभी जिलों में संक्रमण की संख्या,याद रहे नियमों का पालन जरूरी

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.30 तक 494 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 51 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 25, बलौदाबाजार 26, बलरामपुर 13, बस्तर 31, बेमेतरा 5, बीजापुर 43, बिलासपुर 8, दंतेवाड़ा 17, धमतरी 12, दुर्ग 23, गरियाबंद 9, जीपीएम 6, जांजगीर-चांपा 23, जशपुर 32, कबीरधाम 4, कांकेर 3, कोंडागांव 12, कोरबा 11, कोरिया 30, महासमुंद 7, मुंगेली 4, नारायणपुर 12, रायगढ़ 22, रायपुर 51, राजनांदगांव 6, सुकमा 23, सूरजपुर 20, और सरगुजा 16 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 बड़ी खबर- Archaeological Survey of India (ASI) ने ऐतिहासिक धरोहरों को खोलने के निर्देश दिये, यहाँ जानिए कब खुलेंगी

बड़ी खबर- Archaeological Survey of India (ASI) ने ऐतिहासिक धरोहरों को खोलने के निर्देश दिये, यहाँ जानिए कब खुलेंगी

 नई दिल्ली.  देश मे कोरोना के केस कम होते ही देश के कई राज्यों ने अपने ऊपर लगी पाबंदियां धीरे-धीरे हटाने लगी हैं, इसके तहत अब कोरोना की वजह से बंद सभी स्मारकों को खोलने का फैसला लिया गया है, केंद्र सरकार ने देश के सभी स्मारकों को 16 जून से खोलने का ऐलान किया है, यानी 16 जून से इन सभी स्मारकों में पर्यटकों को जाने की इजाजत होगी| बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते 15 अप्रैल से देश के सारे स्मारकों को बंद करने का आदेश दिया गया था. पहले ये पाबंदियां 15 मई तक थीं. लेकिन बाद में इसे बढ़ा कर 31 मई तक कर दिया गया था|

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका ऐलान किया, उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ' आज पर्यटन मंत्रालय ने सभी स्मारकों को 16 जून 2021 से विधिवत खोलने की स्वीकृति प्रदान की है, पर्यटक कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्मारकों का भ्रमण कर सकते हैं.'

नियमो ंका करना होगा पालन
आदेश के मुताबिक आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (ASI) के अंदर आने वाले सभी स्मारकों और म्यूजियम को खोलने का फैसला लिया गया है, साथ ही कहा गया है कि ये स्मारक जिस राज्य में हैं वहां की कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाए| बता दें कि पिछले साल कोरोना की पहली लहर के दौरान ताज महल और बाकी सारे स्मारकों को 17 मार्च से बंद कर दिया था| एक्सपर्टस का कहना है कि हाल के दिनों में कोरोना के चलते पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान हुआ है, इसकी सबसे बड़ी वजह है कोरोना के चलते विदेशी पर्यटकों का न आना|

बता दें कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर काबू में दिख रही है. पिछले एक सप्ताह में संक्रमण के नए मामले में 30% की कमी आई है. पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना के 70 हजार 421 नए कोरोना केस आए. इस दौरान 3921 लोगों की मौत हुई. 1 लाख 19 हजार 501 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. फिलहाल देश में 9 लाख 73 हजार 158 एक्टिव केस हैं|

 

बड़ी खबर- गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले मे जेल मे बंद युवक ने की आत्महत्या

बड़ी खबर- गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले मे जेल मे बंद युवक ने की आत्महत्या

 सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर में जेल में बंद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। मौत की घटना से जिला जेल में हड़कंप मच गया। इस मामले में जेल अधीक्षक ने कार्रवाई कर दो जेल प्रहरियों को निलंबित किया है। जानकारी के अनुसार मृतक प्रेमिका की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। इस बीच आरोपी ने जेल में ही फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया। मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव बरामद कर लिया। वहीं इस मामले में जेल अधीक्षक ने दो जेल प्रहरियों तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है।