BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 आपत्तिजनक वीडियो बनाकर नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने मामले में महिला गिरफ्तार

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने मामले में महिला गिरफ्तार

दिल्ली:  डाबरी इलाके में कथित तौर पर एक 42 वर्षीय महिला द्वारा नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि आरोपी महिला ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।

एफआईआर के अनुसार, पीड़ित लड़की की मां और आरोपी महिला पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने उसे आरोपी महिला के घर पढ़ाई करने और ब्यूटी पार्लर व्यवसाय संबंधी चीजें सीखने के लिए भेजा था। जब पीड़िता की मां उसे घर वापस लेने आई तो उसने जाने से मना कर दिया, क्योंकि आरोपी महिला ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। लड़की का आरोप है उस महिला ने पीड़िता का यौन शोषण किया और उसका एक आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया तथा वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी भी दी। आरोपी महिला एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) चलाती है।

पीड़िता की तबीयत खराब होने के बाद उसे एक दिन डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से उसने अपनी मां से संपर्क कर इसके बारे में बताया। उसकी मां ने इसके बाद इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना) के अलावा बाल यौन संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा चार और छह के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला इससे पहले भी दो आपराधिक मामलों में संलिप्त रही है।
 
 युवक ने परिवार के तीन लोगों की हत्या कर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

युवक ने परिवार के तीन लोगों की हत्या कर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

धनबाद। झारखंड में धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने परिवार के तीन लोगों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि गांधी नगर में मुन्ना सिंह के मकान में मुन्ना यादव किराये पर रहकर पास के ईश्वर साव की मिक्चर फैक्ट्री में काम करता था। लोगों ने रविवार की देर रात देखा कि दरवाजे से घर के बाहर खून आ रहा है, इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को मुन्ना यादव, मीना यादव और रोहित यादव का शव खून से लथपथ कमरे में नीचे पड़ा हुआ मिला, जबकि राहुल यादव का शव बेड पर पड़ा हुआ था।

सूत्रो ने बताया कि मीना यादव ने दूसरी शादी मुन्ना यादव से की थी। राहुल यादव मीना के पहले पति का बेटा था, जबकि रोहित मीना का बेटा था। बताया जा रहा है कि राहुल का किसी बात को लेकर सौतले पिता, भाई और मां से विवाद चल रहा था, जिस कारण राहुल ने अपने पिता मुन्ना और सौतले भाई रोहित और सौतेली मां मीना की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसके बाद खुद गला रेतकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 949 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 949 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 459 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बस्तर से सर्वाधिक 45 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 949 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 06 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 13677 है | आज प्रदेश में 32428 टेस्ट हुए है |

देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 7, राजनांदगांव से 8, बालोद से 20, बेमेतरा से 3, कबीरधाम से 6, रायपुर से 20, धमतरी से 17, बलौदा बाजार से 21, महासमुंद से 10, गरियाबंद से 19, बिलासपुर से 5, रायगढ़ से 24, कोरबा से 14, जांजगीर- चाम्पा से 37, मुंगेली से 4, जीपीएम से 4, सरगुजा से 30, कोरिया से 27, सूरजपुर से 16, बलरामपुर से 13, जशपुर से 15, बस्तर से 45, कोंडागांव से 16, दंतेवाड़ा से 12, सुकमा से 15, कांकेर से 9, नारायणपुर से 5, बीजापुर से 37, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है ।

BIG BREAKING : मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का हुआ कोरोना से निधन

BIG BREAKING : मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का हुआ कोरोना से निधन

नई दिल्ली, महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान और महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर का कोरोना संक्रमण के चलते मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया.  

 

बड़ी खबर: राज्य ने तय किये नियम अब शादियों में शामिल होने के लिए भी कराना होगा कोरोना टेस्ट

बड़ी खबर: राज्य ने तय किये नियम अब शादियों में शामिल होने के लिए भी कराना होगा कोरोना टेस्ट

भोपाल, मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को और धीमा करने के लिए शादी समारोहों में हिस्सा लेने वालों की संख्या एक बार फिर तय की गई है, मगर जो भी इन समारोहो में हिस्सा लेगा, उसे कोरोना टेस्ट कराना होगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि अब शादी-विवाह में वर-वधू पक्ष के 20-20 व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे. सम्मिलित हो रहे सभी व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य होगा. क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर 15 जून तक नई गाइड लाइन जारी की जाएगी.


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विधायकगण अब विधायक निधि से 50 प्रतिशत तक का उपयोग जरूरतमंदों की मदद के लिए कर सकेंगे. कोरोना के प्रभाव को दृष्टिगत रखकर राज्य सरकार इस प्रकार की व्यवस्था कर रही है उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का संकट अभी गया नहीं है. तीसरी लहर की आशंका है. सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता है. राजनैतिक, सामाजिक गतिविधियां, जुलूस-जलसे, भीड़ वाली गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी. स्कूल-कॉलेज, खेलकूद, स्टेडियम में कार्यक्रम आदि पर भी प्रतिबंध रहेगा.

 

आईसीएमआर अपडेट :  लगातार संक्रमण के मामलो में कमी,  शाम तक किसी भी जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले, देखें आकडे

आईसीएमआर अपडेट : लगातार संक्रमण के मामलो में कमी, शाम तक किसी भी जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले, देखें आकडे

रायपुर। राज्य में आज शाम 6.30 तक 509 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 92 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।  आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 20, बलौदाबाजार 18, बलरामपुर 12, बस्तर 50, बेमेतरा 1, बीजापुर 35, बिलासपुर 6, दंतेवाड़ा 10, धमतरी 9, दुर्ग 16, गरियाबंद 16, जीपीएम 4, जांजगीर-चांपा 35, जशपुर 12, कबीरधाम 5, कांकेर 8, कोंडागांव 15, कोरबा 13, कोरिया 27, महासमुंद 9, मुंगेली 4, नारायणपुर 5, रायगढ़ 23, रायपुर 92, राजनांदगांव 8, सुकमा 15, सूरजपुर 15, और सरगुजा 26 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

देश में मजबूत विपक्ष और कांग्रेस में `संतुलन` की जरूरत : सिब्बल

देश में मजबूत विपक्ष और कांग्रेस में `संतुलन` की जरूरत : सिब्बल

नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने एक बार फिर अपनी पार्टी की अंदरूनी कलह और देश के राजनीतिक हालात पर बयान दिया है। उनका कहना है कि देश को इस समय मजबूत विपक्ष और कांग्रेस पार्टी के भीतर अंदरूनी संतुलन बनाने की जरूरत है।
कपिल सिब्बल ने कहा कि भारत को पुनरुत्थानवादी कांग्रेस की जरूरत है लेकिन पार्टी को यह दिखाने की जरूरत है कि वह सक्रिय है और सार्थक रूप से काम करने की इच्छुक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जल्द ही संगठनात्मक चुनाव कराने, केंद्रीय, राज्य स्तरों पर व्यापक सुधार करने की आवश्यकता है ताकि यह दिखा सके कि अब वह जड़ता की स्थिति में नहीं है।
सिब्बल ने यह भी कहा कि देश में राजनैतिक विकल्प की कमी है। देश को मजबूत, विश्वसनीय विपक्ष की जरूरत है। कांग्रेस में अनुभवी और युवाओं के बीच संतुलन बनाने की तत्काल आवश्यकता है।
 

बड़ी खबर: राजधानी में लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

बड़ी खबर: राजधानी में लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के घटते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई गाइडलाइंस की घोषणा कर दी है। नए नियम सोमवार (14 जून) से लागू होंगे। इसके तहत 14 जून सुबह 5 बजे से कुछ गतिविधियों को छोड़कर सभी गतिविधियों की अब राजधानी दिल्ली में अनुमति होगी।
अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि स्कूल, कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थाएं अभी बंद रहेंगी। साथ ही खेल, मनोरंजन, राजनीतिक कार्यक्रम आदि की भी अनुमति नहीं होगी। वहीं रेस्तरां आदि 50 फीसदी की क्षमता के साथ खुल सकेंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था के बीच स्थिति का आकलन अगले एक हफ्ते तक किया जाएगा। अगर स्थिति बिगड़ती है तो और कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि 14 जून से निजी कार्यालय भी 50 फीसदी की क्षमता के साथ सुबह 9 से 5 बजे तक खोले जा सकेंगे।

दिल्ली के लिए नई गाइडलाइंस, जानें क्या-क्या खुलेगा
- रेस्तरां 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।
- सरकारी कार्यालयों में ग्रुप-ए कर्मचारियों की मौजूदगी 100 प्रतिशत तक रह सकती है। अन्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत क्षमता रहेगी।
- प्राइवेट ऑफिस 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ सुबह 9 से शाम 5 बजे के लिए खोले जा सकेंगे।
- मॉल और मार्केट कॉम्पलेक्स सुबह 10 से रात 8 बजे तक पूरी तरह खोले जा सकेंगे।
- धार्मिक स्थल खुलेंगे लेकिन श्रद्धालुओं के जाने पर पाबंदी रहेगी। साप्ताहिक बाजार खुलेंगे पर एक जोन में केवल एक साप्ताहिक बाजार लगेगा।
- दिल्ली मेट्रो और बस 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ चल सकेंगे।
- ऑटो, ई-रिक्शा या टैक्सी में 2 से ज्यादा यात्री नहीं होंगे ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके।

ये रहेंगे बंद
-दिल्ली में सारे स्कूल और शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहेंगी
-किसी भी तरह की गैदरिंग की अनुमति नहीं होगी
-स्विमिंग पूल समेत स्पा, पार्क और गार्डन बंद रहेंगे।
 

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में दर्ज हुए 80,834 नए केस, 3303 मौतें

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में दर्ज हुए 80,834 नए केस, 3303 मौतें

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले अब काफी कम हो गए हैं। 70 दिन बाद देश में कोरोना वायरस के सबसे कम दैनिक मामले दर्ज किए गए। हालांकि इस खतरनाक वायरस से होने वाली दैनिक मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंताजनक है। मौजूदा समय में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की बात करें तो इनकी संख्या 11 लाख से कम हो गई है। कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद भी कई राज्यों में लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू को जारी रखा गया है। गोवा सरकार ने 21 जून तक राज्य में कोरोना कर्फ्यू लागू करने का एलान किया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 80,834 मामले सामने आए हैं, जबकि इसी दौरान तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार, ये नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,94,39,989 हो गए हैं। बीते 24 घंटो में महामारी से 3,303 की मौत हुई जिससे देश का कोरोना डेथ टोल अब पर 3,70,384 के आंकड़े तक पहुंच गया है। जबकि कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 95.07% हो गयी है।
इसी दौरान देश में करीब 1,32,062 मरीज डिस्चार्ज होकर यानी कोरोना को हरा कर अपने घर पहुंचे। वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कई दिन बाद देश में नए मामलों में भारी कमी के बीच मृतकों का आंकड़ा भी कम हुआ है।
बीते 24 घंटे में 3,303 मरीजों की कोरोना से मौत हुई जबकि 12 जून को ये आंकड़ा 4004 था। वहीं फिलहाल देश में कुल एक्टिव केस 10,26,159 हैं। अब तक 25,31,95,048 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है।बीते 24 घंटे में 34,84,239 लोगों को लगी वैक्सीन।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी लगातार घटते हुए अब 10,26,159 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 3.60% है। मंत्रालय ने बताया कि भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 64 दिन के बाद 11 लाख से कम है। जबकि 24 घंटों में आए 80,834 नए मामले 71 दिनों में सबसे कम हैं।
मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 4.39 प्रतिशत दर्ज की गई। यह लगातार 21 वें दिन 10% से कम रही है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर भी गिरकर 4.9% हो गयी है। वहीं देश की कोरोना मृत्यु दर करीब 1.25 प्रतिशत है।
 

पीएम मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन में इस बात का किया आह्वान

पीएम मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन में इस बात का किया आह्वान

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने G7 शिखर सम्मेलन में वर्चुअली भाग लिया, अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने भविष्य की महामारियों को रोकने के लिए वैश्विक एकता, नेतृत्व और एकजुटता का आह्वान किया और लोकतांत्रिक और पारदर्शी समाजों की विशेष जिम्मेदारी पर बल दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ‘One Earth One Health’ का संदेश दिया। उन्होंने महामारी से लड़ने के लिए भारत के ‘समग्र समाज’ के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। इस दौरान पीएम मोदी ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और वैक्सीन प्रबंधन के लिए ओपन सोर्स डिजिटल टूल्स के भारत के सफल उपयोग पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने अन्य विकासशील देशों के साथ अपने अनुभव और विशेषज्ञता को साझा करने की भारत की इच्छा से अवगत कराया।

इसके अलावा, पीएम मोदी ने वैश्विक स्वास्थ्य शासन में सुधार के सामूहिक प्रयासों के लिए भारत के समर्थन की प्रतिबद्धता जताई।उन्होंने COVID संबंधित तकनीकों पर TRIPS छूट के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका द्वारा WTO में लाए गए प्रस्ताव के लिए G7 का समर्थन मांगा।

भारत TRIPS छूट की मांग क्यों कर रहा है?

भारत ने विश्व व्यापार संगठन में ट्रिप्स छूट के प्रस्ताव को पेश किया है क्योंकि :

TRIPS छूट से टीकों की लागत में काफी कमी आएगी।
यह अन्य देशों के साथ दवाओं के मुक्त प्रवाह और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए एक वातावरण भी बनाएगा।
Trade-Related Aspects of Intellectual Property Rights (TRIPS)
TRIPS समझौता बौद्धिक संपदा अधिकारों पर एक बहुपक्षीय समझौता है जिसमें पेटेंट, कॉपीराइट, अघोषित सूचना का संरक्षण या व्यापार रहस्य और औद्योगिक डिजाइन शामिल हैं। यह समझौता जनवरी 1995 में लागू हुआ था। 

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 1342 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 1342 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, प्रदेश में आज कुल इतने मरीजों की हुई पहचान, देखें जिलेवार आंकड़े

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 813 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर-चांपा से सर्वाधिक 56 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 1342 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 15082 है | आज प्रदेश में 41991 टेस्ट हुए है |


देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 30, राजनांदगांव से 14, बालोद से 17, बेमेतरा से 8, कबीरधाम से 9, रायपुर से 49, धमतरी से 25, बलौदा बाजार से 28, महासमुंद से 20, गरियाबंद से 17, बिलासपुर से 23, रायगढ़ से 40, कोरबा से 45, जांजगीर- चाम्पा से 56, मुंगेली से 18, जीपीएम से 9, सरगुजा से 43, कोरिया से 29, सूरजपुर से 22, बलरामपुर से 41, जशपुर से 37, बस्तर से 41, कोंडागांव से 21, दंतेवाड़ा से 36, सुकमा से 42, कांकेर से 17, नारायणपुर से 19, बीजापुर से 55, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 826 कोरोना पॉजिटिव, आज रायपुर में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 826 कोरोना पॉजिटिव, आज रायपुर में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.45 तक 826 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 116 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक सिर्फ एक जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 17, बलौदाबाजार 21, बलरामपुर 40, बस्तर 45, बेमेतरा 6, बीजापुर 48, बिलासपुर 23, दंतेवाड़ा 19, धमतरी 23, दुर्ग 44, गरियाबंद 10, जीपीएम 1, जांजगीर-चांपा 52, जशपुर 37, कबीरधाम 12, कांकेर 16, कोंडागांव 21, कोरबा 14, कोरिया 44, महासमुंद 26, मुंगेली 18, नारायणपुर 19, रायगढ़ 33, रायपुर 116, राजनांदगांव 10, सुकमा 40, सूरजपुर 18, और सरगुजा 53 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

 जीएसटी परिषद की बैठक में बड़ा फैसला : एंबुलेंस से लेकर ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर तक जानें अब किस पर कितना लगेगा टैक्स

जीएसटी परिषद की बैठक में बड़ा फैसला : एंबुलेंस से लेकर ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर तक जानें अब किस पर कितना लगेगा टैक्स

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने रेमडेसिविर पर टैक्स की दर को 12 से घटाकर पांच प्रतिशत करने की सहमति दी है. वहीं टोसिलिमैब, एम्फोटेरिसिन पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस पर जीएसटी की दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत किया गया है. 44वीं जीएसटी काउंसिल की मीटिंग की जानकारी देते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी परिषद में टीके पर पांच प्रतिशत की टैक्स दर को कायम रखने पर सहमति बनी है. वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र 75% वैक्सीन खरीदेगा और इसके जीएसटी का भी भुगतान करेगा लेकिन जीएसटी से होने वाली आय का 70% राज्यों के साथ साझा किया जाएगा.

GST काउंसिल की बैठक में रोगियों के आने-जाने में इस्तेमाल होने वाले वाहन यानी एंबुलेंस पर टैक्स की दरों में भारी कटौती की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि काउंसिल ने एंबुलेंस पर GST की दर को घटाकर 12% करने का फैसला किया है। अभी तक एंबुलेंस पर 28% की दर से GST वसूला जा रहा है। ब्लैक फंगस के इलाज में Tocilizumab और एम्फोथ्रेसिन-बी का इस्तेमाल होता है। इन पर 5% GST लगता है। काउंसिल ने इन दवाओं पर GST ना लेने का फैसला किया है।

GST काउंसिल ने 28 मई को हुई बैठक में कोविड और ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और सामान पर टैक्स की दरों पर विचार करने के लिए 8 मंत्रियों के समूह के गठन का फैसला किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि मंत्री समूह की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए दरों में कटौती का फैसला किया गया है।

GST काउंसिल की बैठक में कोविड से जुड़ी कई अन्य वस्तुओं पर टैक्स में कोई कटौती नहीं की गई है। RT-PCR मशीन, RNA मशीन और जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन पर टैक्स की दरों में कोई कटौती नहीं हुई है। इन पर 18% की दर से टैक्स लगता है। इसके अलावा जीनोम सीक्वेंसिंग किट्स पर लगने वाले 12% टैक्स को भी बरकरार रखा गया है। कोविड टेस्टिंग किट बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर भी टैक्स की दरों में कोई कटौती नहीं की गई है।

कोरोना वैक्सीन पर जीएसटी को माफ करने की जोर-शोर से मांग हो रही थी, लेकिन काउंसिल ने कोरोना वैक्सीन पर 5 पर्सेंट की दर से जीएसटी जारी रहने का फैसला किया. वित्त मंत्री ने कहा कि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स के चयन में कोई भेदभाव नहीं है. इसमें कोई राजनीति नहीं है. वैक्सीन पर 5% जीएसटी है. इसमें 75% खरीदारी केंद्र सरकार कर रही है. मुफ्त में वैक्सीन लगेगी तो जनता पर जीएसटी का कोई भार नहीं पड़ेगा.
बड़ी खबर: बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष समरथ चौहान की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

बड़ी खबर: बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष समरथ चौहान की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

 उज्जैन: बसपा प्रदेश अध्यक्ष समरथ चौहान की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस को शक न हो इसलिए बसपा नेता की हत्या कर नशीला पदार्थ खाकर बड़नगर अस्पताल में भर्ती हो गए, जिसके चलते अब तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि बीएसपी नेता समरथ चौहान का एक महिला के साथ अवैध संबंध था। समरथ चौहान से अवैध संबंध महिला के मित्रों को नागवार गुजरी और उन्होंने मृतक के सिर को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ल ने बताया कि मृतक समरथ चौहान की मित्रता एक महिला से थी, जिससे वह अकसर बात किया करते थे । वहीं इस बात की जानकारी महिला के दो मित्रोंं को लग गई। जानकारी मिलने के बाद दोनो युवकों ने महिला का व्हाट्सएप अपने फोन में चालू कर मृतक से बात करना शुरू कर दी। वही घटना की रात को दोनों युवकों ने बीएसपी नेता को मिलने के बहाने गांव के भैरव मंदिर बुलाया और पत्थर से सर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद दोनो युवक नशीले पदार्थ का सेवन कर बड़नगर के निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। सूचना मिलते ही बड़नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल की।

आपको बता दें की हत्या के एक दिन पहले से ही मृतक घर से गायब था। वहीं परिजनों ने अगली सुबह भाटपचलाना थाने पहुंच कर गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। अगले दिन दोपहर 2:30 बजे भाटपचलाना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अज्ञात व्यक्ति की लाश भेरू मंदिर के ओटले पर पड़ी है।

कोरोना अपडेट: देश को डरा रहा है कोरोना से मरने वालों की संख्या आज 4 हजार के पार

कोरोना अपडेट: देश को डरा रहा है कोरोना से मरने वालों की संख्या आज 4 हजार के पार

नई दिल्ली, कोरोना महामारी का ग्राफ अब लगातार गिर रहा है. देश में आज 70 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 84,332 नए कोरोना केस आए और 4002 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 21 हजार 311 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 40,981 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले 1 अप्रैल को 81,466 केस दर्ज किए गए थे.


आज देश में लगातार 30वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 11 जून तक देशभर में 24 करोड़ 96 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 34 लाख 33 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 37 करोड़ 62 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 93 लाख 59 हजार 155
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 79 लाख 11 हजार 384
• कुल एक्टिव केस- 10 लाख 80 हजार 690
• कुल मौत- 3 लाख 67 हजार 81
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.24 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 4 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.
 

एंटीलिया केस का नहीं है तिहाड़ कनेक्शन, चर्चा में बने रहने को IM के आतंकी ने ली थी झूठी जिम्मेदारी

एंटीलिया केस का नहीं है तिहाड़ कनेक्शन, चर्चा में बने रहने को IM के आतंकी ने ली थी झूठी जिम्मेदारी

दिल्ली पुलिस की एक जांच में खुलासा हुआ है कि जेल में बंद इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के सदस्य तहसीन अख्तर ने फरवरी में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से लदी कार पार्क करने की जो जिम्मेदारी ली थी वह पूरा तरह झूठी थी। ये सब उसने सिर्फ चर्चाओं में बने रहने के लिए किया था।

10 मार्च को, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने जैश-उल-हिंद नामक एक आतंकवादी समूह की ओर से टेलीग्राम पर आए एक मैसेज का पता लगाया। इसमें 25 फरवरी को मुंबई में अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर एक सड़क पर 20 जिलेटिन स्टिक के साथ स्कॉर्पियो वाहन पार्क करने की जिम्मेदारी का दावा किया गया था।
यह मैसेज तिहाड़ की जेल में बंद अख्तर के सेल में एक फोन से मिला। अख्तर जेल में 2013 के हैदराबाद विस्फोट मामले में मौत की सजा काट रहा है। एक महीने तक, दिल्ली पुलिस के जांचकर्ताओं ने अख्तर से पूछताछ की। उसने शुरू में कहा था कि उसके नए आतंकवादी समूह ने कार एंटीलिया के बाहर पार्क की थी, लेकिन बाद में उसने माना कि ये सब झूठ था।

जांच से परिचित एक अधिकारी ने बताया “अख्तर से कई घंटों तक पूछताछ की गई। शुरू में, उसने यह जिम्मेदारी लेकर हमें गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में सच पता लगा।” अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 'इस बात का भी कोई सबूत नहीं था कि आतंकी समूह मौजूद है। बाद में, उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने इसे बनाया था। वह सिर्फ जांचकर्ताओं को गुमराह करने चर्चित होने के लिए ऐसा कर रहे थे।'
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की है कि अख्तर, इंडियन मुजाहिदीन या उसके नए आतंकी समूह की अंबानी मामले में कोई भूमिका नहीं थी। बता दें कि पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाज़े को इस मामले में आरोपी बनाया गया था और उन्हें मुंबई पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया था। 

कोरोना अपडेट : आज प्रदेश में हजार से भी कम मिले कोरोना मरीज, 1659 हुए स्वस्थ 15 की मृत्यु, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट : आज प्रदेश में हजार से भी कम मिले कोरोना मरीज, 1659 हुए स्वस्थ 15 की मृत्यु, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 741 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 69 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 1659 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 15932 है | आज प्रदेश में 35205 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 10, राजनांदगांव से 10, बालोद से 14, बेमेतरा से 9, कबीरधाम से 3, रायपुर से 59, धमतरी से 14, बलौदा बाजार से 27, महासमुंद से 29, गरियाबंद से 23, बिलासपुर से 16, रायगढ़ से 22, कोरबा से 21, जांजगीर- चाम्पा से 33, मुंगेली से 16, जीपीएम से 16, सरगुजा से 26, कोरिया से 44, सूरजपुर से 27, बलरामपुर से 33, जशपुर से 30, बस्तर से 28, कोंडागांव से 23, दंतेवाड़ा से 27, सुकमा से 60, कांकेर से 25, नारायणपुर से 24, बीजापुर से 69, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है ।


BIG BREAKING : राज्य में 21 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, कुछ और रियायतों का हुआ एलान

BIG BREAKING : राज्य में 21 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, कुछ और रियायतों का हुआ एलान

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के आ रहे नए मामलों को देखते हुए एमके स्टालिन सरकार ने 21 जून तक राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि, प्रतिबंधों में कुछ और रियायतों का भी एलान किया गया है. इसके साथ ही, राज्य के 27 जिलों में सरकार संचालित तस्माक दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है.


तमिनाडु में आज कोरोना के 15 हजार 759 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23 लाख 24 हजार 597 हो गई है. कोरोना महामारी के चलते शुक्रवार को 378 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद अब राज्य में कुल कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 74 हजार 802 हो गई है. तो वहीं 29 हजार 243 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं.
 

आईसीएमआर अपडेट : राजधानी रायपुर में फिर लगातार बढ़ रहे है कोरोना मरीज, प्रदेश में अब तक इतने मरीजो की हुई पहचान

आईसीएमआर अपडेट : राजधानी रायपुर में फिर लगातार बढ़ रहे है कोरोना मरीज, प्रदेश में अब तक इतने मरीजो की हुई पहचान

रायपुरराज्य में आज शाम 5.35 तक 435 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 59 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं। 

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 4, बलौदाबाजार 25, बलरामपुर 4, बस्तर 32, बेमेतरा 3, बीजापुर 24, बिलासपुर 5, दंतेवाड़ा 25, धमतरी 6, दुर्ग 8, गरियाबंद 5, जीपीएम 9, जांजगीर-चांपा 22, जशपुर 29, कबीरधाम 5, कांकेर 8, कोंडागांव 1, कोरबा 16, कोरिया 23, महासमुंद 31, मुंगेली 3, नारायणपुर 5, रायगढ़ 16, रायपुर 59, राजनांदगांव 11, सुकमा 27, सूरजपुर 26, और सरगुजा 13 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

 तीन बहनों को बंधक बनाकर दो के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार

तीन बहनों को बंधक बनाकर दो के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तीन बहनों को बंधक बनाने और उनमें से दो के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

18, 20 और 22 साल की बहनें, जो मजदूरी करती हैं, 4 जून को फूलबिहार में मोहन कुमार नाम के शख्स के खेत पर काम करने गई थीं। कुमार ने चार अज्ञात व्यक्तियों को भी खेत में बुलाया था।

जब लड़कियों ने दिन के अंत में अपनी मजदूरी मांगी, तो कुमार और अन्य ने उन्हें बंद कर दिया और बाद में दो बहनों के साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने शुरू में माना कि शिकायत पैसे के विवाद के कारण की गई थी, फूलबिहार पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई। बहनों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और उनके बयान दर्ज किए गए।

लड़कियों ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। लखीमपुर खीरी के एसएसपी विजय ढुल ने कहा कि मामले में आगे की जांच अभी जारी है।