BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
भारतीय वैज्ञानिक का कमाल, बनाया जेब में रखा जाने वाला `पॉकेट वेंटिलेटर`

भारतीय वैज्ञानिक का कमाल, बनाया जेब में रखा जाने वाला `पॉकेट वेंटिलेटर`

 कोलकाता। भारत में जब कोरोना वायरस अपने पीक पर था तब देश में वेंटिलेटर को लेकर संकट काफी बढ़ गया था जिसकी वजह से हाहाकार मचा था। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं क्योंकि अब कोलकाता के एक वैज्ञानिक ने इस समस्या का हल निकाल दिया और एक पॉकेट वेंटिलेटर का आविष्कार किया है।


डॉ. रामेंद्र लाल मुखर्जी नाम के एक इंजीनियर ने एक बैटरी से चलने वाला पॉकेट वेंटिलेटर तैयार किया है, जो किसी मरीज को तुरंत राहत दे सकता है। ये आसानी से काम करता है और सस्ता भी है, ऐसे में अगर किसी मरीज को सांस लेने में तकलीफ होती है उसके लिए ये लाभदायक हो सकता है।


डॉ. मुखर्जी का कहना है कि कोरोना संकट के बीच मेरा ऑक्सीजन लेवल 88 तक पहुंच गया था, तब मेरा परिवार मुझे अस्पताल ले जाना चाहता था। मैं संकट से बाहर आ गया, लेकिन इसके बाद मेरे दिमाग में मरीजों की मदद करने के लिए आइडिया आया। ठीक होने के बाद उन्होंने इसपर काम भी शुरू कर दिया और 20 दिनों में ये तैयार हो गया।


जानकारी के मुताबिक, इस डिवाइस में दो यूनिट हैं पावर और वेंटिलेटर जो कि मास्क से अटैच है। एक बटन दबाते ही वेंटिलेटर काम करना शुरू कर देता है और साफ हवा को मरीज तक पहुंचाता है। मुखर्जी के मुताबिक, अगर किसी मरीज को कोविड है तो यूवी फिल्टर वायरस मारने में मदद करता है और हवा की सफाई करता है।


इस वेंटिलेटर की मदद से वायरस कम फैलेगा, मरीजों-डॉक्टरों को राहत मिलेगी। उन्होंने ये भी दावा किया कि ब्लैक फंगस के मामले जब बढ़ रहे हैं, तब ऐसे वक्त में ये मरीजों के लिए मददगार हो सकता है।


खास बात ये है कि पॉकेट वेंटिलेटर में एक कंट्रोल नॉब है, जो कि हवा के फ्लो को कंट्रोल कर सकती है। इसका वजह सिर्फ 250 ग्राम है, जबकि ये बैटरी से चल सकता है। एकबार चार्ज करने पर ये 8 घंटे तक काम कर सकता है। इतना ही नहीं, एंड्रॉयड फोन के चार्जर से इसे चार्ज किया जा सकता है। कोरोना संकट के बीच जब वेंटिलेटर को लेकर इतनी समस्या थी, ऐसे वक्त में अगर ये आविष्कार सच में कारगर साबित होता है तो काफी लाभदायक होगा।

कोरोना अपडेट: देश में लगातार चौथे दिन एक लाख से कम आए केस, 24 घंटे में 3403 संक्रमितों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में लगातार चौथे दिन एक लाख से कम आए केस, 24 घंटे में 3403 संक्रमितों की मौत

नई दिल्ली, भारत में कोरोना महामारी से बिगड़े हालात अब सुधर रहे हैं. लगातार चौथे दिन एक लाख से कम कोरोना केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 91,702 नए कोरोना केस आए और 3403 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 34 हजार 580 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 46,281 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले बुधवार को 94,052 केस दर्ज किए गए थे.


आज देश में लगातार 29वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 10 जून तक देशभर में 24 करोड़ 60 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 32 लाख 74 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 37 करोड़ 42 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20.44 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 92 लाख 74 हजार 823
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 77 लाख 90 हजार 73
• कुल एक्टिव केस- 11 लाख 21 हजार 671
• कुल मौत- 3 लाख 63 हजार 79
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.23 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 94 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 4 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.
 

कोरोना अपडेट : राजधानी रायपुर में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना मरीजों की संख्या, आज प्रदेश में इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान

कोरोना अपडेट : राजधानी रायपुर में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना मरीजों की संख्या, आज प्रदेश में इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान

 रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1034 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 113 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 1858 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 17275 है | आज प्रदेश में 44969 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 34, राजनांदगांव से 13, बालोद से 27, बेमेतरा से 9, कबीरधाम से 10, जशपुर से 51, धमतरी से 26, बलौदा बाजार से 47, महासमुंद से 29, गरियाबंद से 17, बिलासपुर से 16, रायगढ़ से 56, कोरबा से 35, जांजगीर- चाम्पा से 65, मुंगेली से 08, जीपीएम से 07, सरगुजा से 48, कोरिया से 35, सूरजपुर से 54, बलरामपुर से 36, जशपुर से 51, बस्तर से 64, कोंडागांव से 12, दंतेवाड़ा से 28, सुकमा से 81, कांकेर से 24, नारायणपुर से 12, बीजापुर से 76, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज मिले इतने नए मरीज, रायपुर से मिले सर्वाधिक, देखे जिलो का हाल

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज मिले इतने नए मरीज, रायपुर से मिले सर्वाधिक, देखे जिलो का हाल

रायपुर, राज्य में आज शाम तक 306 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 38 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में पचास से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 8, बलौदाबाजार 23, बलरामपुर 0, बस्तर 21, बेमेतरा 5, बीजापुर 14, बिलासपुर 4, दंतेवाड़ा 7, धमतरी 4, दुर्ग 8, गरियाबंद 3, जीपीएम 3, जांजगीर-चांपा 7, जशपुर 22, कबीरधाम 0, कांकेर 4, कोंडागांव 1, कोरबा 4, कोरिया 18, महासमुंद 21, मुंगेली 4, नारायणपुर 10, रायगढ़ 6, रायपुर 38, राजनांदगांव 1, सुकमा 30, सूरजपुर 33, और सरगुजा 7 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

 एटीएम में चिमटी फंसाकर तीन साल से कर रहे थे चोरी, एक छात्र व उसके दो साथि गिरफ्तार

एटीएम में चिमटी फंसाकर तीन साल से कर रहे थे चोरी, एक छात्र व उसके दो साथि गिरफ्तार

जबलपुर। लखनऊ से बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक छात्र व उसके दो साथियों को पुलिस ने एटीएम से चोरी करते पकड़ लिया। आरोपित छात्र व उसके दो साथी एटीएम में पेचकस और चिमटी फंसाकर तीन साल से चोरी कररहे थे। इन आरेापितों ने मध्य प्रदेश के साथ दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड,उत्तरप्रदेश और बंगाल में वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि आरोपित छात्र ने दो साथियों के साथ मिलकर अपने खर्चे को पूरा करने के लिए एनसीआर कंपनी के एटीएस में पेचकस और चिमटी फंसाकर चोरी करना शुरू किया।
बारिश का कहर : चार मंजिला इमारत गिरने से 11 की मौत

बारिश का कहर : चार मंजिला इमारत गिरने से 11 की मौत

 मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश ने एक बार फिर कहर बरपाया है। मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में बीती रात करीब 11 बजे चार मंजिला रिहायशी इमारत ढह गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इसके अलावा कई लोग मलबे के नीचे दब गए जिन्हें  बाहर निकालने का काम जारी है।


बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि मलवनी इलाके में अब्दुल हमीद रोड के न्यू क्लेक्टर कम्पाउंड में बुधवार रात करीब सवा 11 बजे यह हादसा हुआ। दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव एवं तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ बच्चों और तीन व्यस्क लोगों की मौत हो गई है।


बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में आठ, नौ और 13 वर्ष के तीन बच्चों की पहचान की जा चुकी है। आठ अन्य की पहचान की जा रही है। घायल हुए अन्य सात लोगों में से एक की हालत गंभीर है। मलबे से निकाले गए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


महानगरपालिका और दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कुछ और लोग भी मलबे में फंसे हो सकते हैं और उनकी तलाश जारी है। मकान पास ही बने एक मंजिला ढांचे पर गिर गया था, इनके पास बनी तीन मंजिला इमारत भी हिल गई।


देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मॉनसून ने बुधवार को दस्तक दे दी है। तेज बारिश के कारण मायानगरी में हर जगह पानी ही पानी नजर आया। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन का संचालन बाधित हुआ और चार सबवे भी बंद करने पड़े। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में अगले चार दिनों तक भारी से भीषण बारिश का रेड अलर्ट जारी किया।

प्रेमिका की धमकी से परेशान होकर दो बच्चो के पिता ने की आत्महत्या

प्रेमिका की धमकी से परेशान होकर दो बच्चो के पिता ने की आत्महत्या

 चंडीगढ़. पंजाब के बटाला जिले में प्रेमिका की धमकी से परेशान होकर दो बच्चों के पिता ने खुदखुशी कर ली| दो बच्चों के पिता ने सल्फास निगल कर अपनी जान दे दी| परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी | सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के परिजनों को सौंप दिया है, पुलिस ने इस संबंध में एक महिला को नामजद कर उस पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है|

पुलिस ने बताया कि बलजीत कौर निवासी गांव कोट मजलस ने पुलिस को बताया है कि उसके पति हरदीप सिंह खेतीबाड़ी करते थे| उनके पति के कुछ समय पहले से एक महिला से प्रेम संबंध थे, उक्त महिला उनकी दूर की रिश्तेदार भी है और उस महिला की दो शादीशुदा बेटियां हैं| बलजीत कौर के समझाने के बाद उसके पति ने उस महिला से संबंध तोड़ लिए थे, इससे वह महिला तिलमिला उठी और उसके पति को धमकी देकर परेशान करने लगी|

इससे मानसिक तौर पर परेशान हरदीप सिंह ने मंगलवार की देर शाम को सल्फास निगल ली. उसको तुरंत अमृतसर के कॉरपोरेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, बुधवार सुबह उसके पति की मौत हो गई| मृतक हरदीप सिंह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया है, पुलिस ने मृतक हरदीप सिंह की पत्नी बलजीत कौर की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है|

 भारी बारिश की चेतावनी: राजधानी समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

भारी बारिश की चेतावनी: राजधानी समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई मानसून की दस्तक से ही बेहाल हो गई है। देश की वित्तीय राजधानी और उसके उपनगरों में कल यानी बुधवार से भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। सड़कें जलमग्न हैं और रेलवे ट्रैक डूब गए हैं। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भारत विज्ञान मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान, मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी भी दी गई है।

जलभराव के चलते चार सबवे बंद 
भारी बारिश के कारण मुंबई के विभिन्न हिस्सों में पानी भर गया, जिसके कारण यातायात पुलिस को चार सबवे बंद करने पड़े। वहीं कई चालकों को अपने वाहन सड़कों पर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुईं, जो केवल स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मियों के लिए चल रही हैं। पुलिस उपायुक्त (यातायात) पश्चिमी उपनगर सोमनाथ घरगे ने कहा कि हमने कुछ स्थानों पर दो फुट तक पानी भर जाने के कारण चार सबवे बंद कर दिए हैं। हालांकि, एसवी रोड, लिंकिंग रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात सुचारू है।

प्रशासन की अपील, अनावश्यक घरों से न निकलें मुंबईवासी
मुंबई में भारी बारिश के कारण दृश्यता कम हो गई और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। यातायात पुलिसकर्मी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों पर फंसे वाहनों को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बीच, पुलिस ने लोगों से बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की अपील की है। 

हाई टाइड की चेतावनी, अलर्ट पर रेलवे प्रशासन
मुंबई में अभी ट्रेनें चल रही हैं। आईएमडी के मुताबिक, दोपहर 12:17 बजे के करीब हाई टाइड आने और भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान 4.26 मीटर तक समुद्री लहरें उठ सकती है। इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सभी को अलर्ट मोड पर रखा है और स्थिति पर बारीकी से निगरानी बनाए रखने के लिए कहा है।मध्य रेलवे सीपीआरओ ने यह जानकारी दी।

सीएम ने की अधिकारियों से बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि इकट्ठा हुए बारिश के पानी की जल्द से जल्द निकासी कर सेवाएं बहाल की जाएं। ठाकरे ने मुंबई में नियंत्रण कक्षों और ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर जिलों के अधिकारियों से बात की। 

मुंबई समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट 
भारत विज्ञान मौसम विभाग ने मुंबई समेत कई जिलों में आगामी चार दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने मुंबई समेत कोंकण के विभिन्न जिलों के लिए अगले चार दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।चेतावनी के मद्देनजर कई जगहों पर एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं।
 
कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज हजार से भी कम मिले मरीज, 1898 ने जीती कोरोना से जंग और हुई 14 मृत्यु, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज हजार से भी कम मिले मरीज, 1898 ने जीती कोरोना से जंग और हुई 14 मृत्यु, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 954 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जशपुर से सर्वाधिक 68 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 1898 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 18113 है | आज प्रदेश में 46324 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 25, राजनांदगांव से 11, बालोद से 25, बेमेतरा से 15, कबीरधाम से 9, रायपुर से 56, धमतरी से 29, बलौदा बाजार से 51, महासमुंद से 24, गरियाबंद से 14, बिलासपुर से 13, रायगढ़ से 53, कोरबा से 47, जांजगीर- चाम्पा से 54, मुंगेली से 09, जीपीएम से 04, सरगुजा से 42, कोरिया से 47, सूरजपुर से 34, बलरामपुर से 52, जशपुर से 68, बस्तर से 50, कोंडागांव से 38, दंतेवाड़ा से 28, सुकमा से 60, कांकेर से 19, नारायणपुर से 22, बीजापुर से 55, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।



BIG BREAKING : सरकार ने कर्मचारियों के लिए किया बड़ा ऐलान, कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने पर मिलेगी इतने दिनों की छुट्टी, और इस स्थिति में मिलेगी इतने दिनों की विशेष छुट्टी

BIG BREAKING : सरकार ने कर्मचारियों के लिए किया बड़ा ऐलान, कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव होने पर मिलेगी इतने दिनों की छुट्टी, और इस स्थिति में मिलेगी इतने दिनों की विशेष छुट्टी

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि केंद्र सरकार ने  कर्मचारियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि अगर कोई केंद्रीय कर्मचारी कोरोना संक्रमित होता है तो उसे 20 दिनों की छुट्टी मिलेगी। उसी तरह अगर किसी कर्मचारी के परिवार का कोई सदस्य कोरोना पॉजेटिव होता है, तो उसे 15 दिनों की विशेष छुट्टी दी जायेगी। कार्मिक मंत्रालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों के माता-पिता या परिवार का कोई आश्रित सदस्य यदि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाते हैं तो वे उस स्थिति में 15 दिनों के विशेष आकस्मिक अवकाश (एससीएल) लेने के लिए पात्र होंगे। आदेश में कहा गया है, यदि परिवार के किसी सदस्य-माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ती है और यह 15 दिनों का एससीएल खत्म हो जाता है तो ऐसी स्थिति में सरकारी कर्मचारी को अपने उस रिश्तेदार के अस्पताल से छुट्टी मिलने तक कोई अन्य छुट्टी दी जा सकती है। 

मंत्रालय ने कोविड महामारी के दौरान इलाज, अस्पताल में भर्ती, पृथक-वास आदि के बारे में उसके सामने कई तरह की जिज्ञासाएं सामने आने पर विस्तृत आदेश जारी किया है। उसने ‘सरकारी कर्मचारियों के सामने आ रही परेशानियों को भी ध्यान में रखा है। आदेश में कहा गया कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित हो जाता है और वह घर में पृथक-वास या अन्यत्र पृथकवास में है तो उसे 20 दिनों तक की परिवर्तित छुट्टी दी जा सकती है।

मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि यदि कर्मचारी सीधे तौर पर किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है। ऐसे में उसे 7 दिन होम क्वारैंटाइन में रहना होगा। ऐसी स्थिति में इन 7 दिनों तक उसे ड्यूटी (वर्क फ्रॉम होम) पर ही माना जाएगा। कर्मचारी किसी कंटेनमेंट जोन में रह रहा है, तो वह ऑफिस आने में सक्षम नहीं होगा। ऐसे में उसे ऑफिस में जानकारी देनी होगी। वह कंटेनमेंट टाइम तक वर्क फ्रॉम होम ही माना जाएगा।

BIG BREAKING : इस मशहुर अभिनेता की मां का हुआ निधन, नींद में ही दुनिया को कह दिया अलविदा

BIG BREAKING : इस मशहुर अभिनेता की मां का हुआ निधन, नींद में ही दुनिया को कह दिया अलविदा

बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी (Boman Irani) की मां का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद बोमन ने ही सोशल मीडिया पर दी है। बोमन ने अपने पोस्ट में बताया कि उनकी 94 वर्षीय मां ने नींद में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सोशल मीडिया यूजर्स और सितारे बोमन की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
94 वर्ष की आयु में निधन
बोमन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, 'मां ईरानी ने नींद में ही इस दुनिया को शांति से अलविदा कह दिया। वो 94 वर्ष की थीं, उन्होंने 32 साल की उम्र से ही मेरे लिए मां और पिता, दोनों के किरदार निभाए थे। वो बहुत जिंदा दिल थीं और कई मजेदार कहानियों से भरी थीं, जो सिर्फ वहीं कह सकती थीं।'

 

आईसीएमआर अपडेट : अच्छी खबर:  कुल आकड़े हजार से कम, किसी भी जिले में संक्रमितों की संख्या आज सौ नहीं,

आईसीएमआर अपडेट : अच्छी खबर: कुल आकड़े हजार से कम, किसी भी जिले में संक्रमितों की संख्या आज सौ नहीं,

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.30 तक 869 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 68 अकेले जशपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 26, बलौदाबाजार 40, बलरामपुर 42, बस्तर 59, बेमेतरा 14, बीजापुर 51, बिलासपुर 11, दंतेवाड़ा 18, धमतरी 20, दुर्ग 23, गरियाबंद 16, जीपीएम 3, जांजगीर-चांपा 46, जशपुर 68, कबीरधाम 10, कांकेर 19, कोंडागांव 35, कोरबा 30, कोरिया 48, महासमुंद 29, मुंगेली 8, नारायणपुर 21, रायगढ़ 43, रायपुर 49, राजनांदगांव 12, सुकमा 58, सूरजपुर 30, और सरगुजा 40 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 परिवार के दो लड़कों समेत 7 लोगों ने स्कूल में किया मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म

परिवार के दो लड़कों समेत 7 लोगों ने स्कूल में किया मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म

हर‍ियाणा। रियाणा के रेवाड़ी से मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहां 24 मई को एक मासूम के साथ उसी के परिवार के नाबालिग लड़कों और पड़ोसियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात का वीडियो भी बनाया गया था जो अब वायरल हो रहा है।

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची घर के पास बने स्कूल में खेल रही थी। इस दौरान उसके परिचित पड़ोसी बच्चे भी उसके साथ खेल रहे थे। अचानक इन नाबालिगों पर पर हवस का भूत सवार हो गया, सभी ने एक राय होकर नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। सात आरोपियों में एक आरोपी ही बालिग है, जिसकी उम्र 18 वर्ष है । बाकी 6 आरोपियों की उम्र 8 वर्ष से 14 वर्ष के मध्य है। आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर इस वायरल भी कर दिया ।

रेवाड़ी पुलिस के मुताबिक मासूम ने इस बात का जिक्र किसी से नहीं किया, लेकिन जब गांव का ये वीडियो घरवालों ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मासूम के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में दो बच्चे पीड़ित बच्ची के परिवार से ही है और बाकी आरोपी पड़ोसी हैं। नाबालिग आरोपियों को जुबेनाइल एक्ट के तहत अभिरक्षा में लिया गया है, वहीं बालिग आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
  टीवी देख स्ंटट करते बालक के गले में बेल्ट से बना फंदा और हुई मौत

टीवी देख स्ंटट करते बालक के गले में बेल्ट से बना फंदा और हुई मौत

उज्जैन। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के गौसा दरवाजा पर रहने वाले 12 साल के शाहान पुत्र नदीम की सोमवार रात टीवी पर स्टंट देखकर नकल करते समय मौत हो गई। उसने बेल्ट खिड़की के सरिए में बांधकर दूसरा सिरा अपने गले में डाल लिया था। फर्श चिकना होने व नीचे प्लास्टिक की चटाई बिछी होने से उसका पैर फिसला और बेल्ट पर फंदा लग गया। टीआइ गगन बादल ने बताया कि हादसे के समय शाहान की मां दूसरे कमरे में खाना बना रही थी। कुछ समय बाद बड़ा भाई मेहराज कमरे में पहुंचा तो उसने भाई की हालत देख शोर मचाया तब स्वजन जुटे और उसे अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  
जन्मदिन मनाकर लौट रहे लोगों की बाईक सामने खड़े ट्रक में जा घुसी, हादसे में 3 की मौत

जन्मदिन मनाकर लौट रहे लोगों की बाईक सामने खड़े ट्रक में जा घुसी, हादसे में 3 की मौत

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर लौट रहे लोगों की मोटर साइकिल सामने खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में एक युवती सहित तीन लोगों की मौत हो गई।


साईंखेड़ा थाना के प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया, मोनू उइके, दीपिका धुर्वे, बबलू उइके एवं एक अन्य युवक एक ही बाइक पर मुलताई से जन्मदिन मनाकर घर लौट रहे थे। बीती रात को तेज बारिश का दौर जारी था। इसके बावजूद बाइक सवार कहीं रुके नहीं। इस दौरान बैतूल-मुलताई मार्ग पर स्थित ससुन्दरा चेक पोस्ट बेरियर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाईक जा टकराई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा काफी ह्रदय विदारक था। दो युवक और किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य गम्भीर से घायल हुए युवक केा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। 
भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऑटो और बस की भीषण टक्कर में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है।इस हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भीषण टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई और पुल से नीचे गिर गई। पुलिस और स्थानीय लोग राहत बचाव कार्य में जुट गए हैं।


हादसा कानपुर के थाना सचेंडी के पास एक बिस्किट फैक्ट्री के सामने हुआ। आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि चार लोगों का इलाज हॉलेट अस्पताल में किया जा रहा है. बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी।


भीषण सड़क हादसे में हुई मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ``कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।``


साथ ही पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की। बयान के मुताबिक, भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा प्रधानमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

 विदेशों में बैठे ठगों ने भारतीयों को लगाई 250 करोड़ की चपत, ऐसे दिया लोगों को झांसा

विदेशों में बैठे ठगों ने भारतीयों को लगाई 250 करोड़ की चपत, ऐसे दिया लोगों को झांसा

देहरादून। विदेशों में बैठे व्यापारियों (ठग) ने एक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भारतीयों को 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की चपत लगाई है। विदेशों के इन ठगों ने लोगों को 15 दिनों में पैसे दोगुना करने का लालच दिया था। उत्तराखंड राज्य के 3 पीड़ितों की शिकायत पर एसीएफ ने कार्रवाई करते हुए ठगों के एक भारतीय साथी को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ के अनुसार यह मामला 250 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का हो सकता है। इस मामले में अभी विवेचना के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। 

साइबर ठगी के इतिहास में एसटीएफ उत्तराखंड की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। इसका खुलासा करते हुए उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता एडीजी अभिनव कुमार ने बताया कि रोहित कुमार निवासी श्यामपुर और राहुल कुमार गोयल निवासी कनखल हरिद्वार ने साइबर थाने को एक शिकायत की थी। शिकायत के अनुसार दोनों ने गूगल प्ले स्टोर से पावर बैंक नाम से एक एप्लीकेशन डाउनलोड की थी। निवेश संबंधी इस एप्लीकेशन में 15 दिनों में पैसा दोगुना करने का दावा किया गया था। इस लालच में आकर दोनों ने क्रमश: 91 हजार और 73 हजार रुपये गंवा दिए। 

इन मामलों में साइबर थाने में दो मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिन बैंकों खातों, ऑनलाइन वॉलेट में धनराशि ट्रांसफर हुई उनकी जानकारी ली गई। पता चला कि रोजर पे और पेयू वॉलेट के माध्यम से यह पैसा आईसीआईसीआई और पेटीएम बैंक के खातों में गया है। आगे जांच में आया कि पेटीएम बैंक का खाता प्रमुख संदिग्ध खाता है और इसका संचालन पवन कुमार पांडेय निवासी, सेक्टर 99, नोएडा कर रहा है। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह की अगुवाई में पवन कुमार पांडेय को मंगलवार को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया। पवन कुमार के खिलाफ अनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया। 

50 लाख डाउनलोड, 21 मई तक चला एप 
एसटीएफ के अनुसार शुरूआती जांच में पता चला कि यह पॉवर बैंक नाम का एप्लीकेशन फरवरी 2021 में शुरू किया गया था। यह एप 12 मई 2021 तक संचालन में रहा। इसके बाद एकाएक क्रैश हो गया। इसके अब तक कुल 50 लाख लोगों ने डाउनलोड किया था। साइबर थाने ने वित्तीय लेनदेन का अध्ययन किया तो पता चला कि इसके माध्यम से 250 करोड़ रुपये से ज्यादा ठगे गए हैं। एसटीएफ के अनुसार यह धनराशि 500 करोड़ या इससे भी ज्यादा होने की आशंका है। 

भारतीयों को मिलता है कमीशन 
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि इस पूरी फर्जी योजना के तार विदेशों के व्यापारियों से से जुड़े हैं। पता चला कि वहां के कुछ व्यापारी भारतीय निवेशकों से दोस्ती कर अपने साथ कमीशन के नाम पर जोड़ते हैं। पॉवर बैंक नाम की यह एप्लीकेशन पहले ऑनलाइन लोन प्रदान करती थी। अब अपराध के तरीके में बदलाव कर ये लोग विश्वास जीतकर पैसा दोगुना करने का प्रलोभन देकर धनराशि निवेश कराते हैं। भारत के नागरिको के ही बैंक खाते और उनके मोबाईल नम्बर का प्रयोग किया जाता है।

शुरूआत में कुछ लोगों के पैसे हुए वापस 
शुरूआत में इस एप्लीकेशन के माध्यम से लोगों को उनकी धनराशि बढ़ाकर वापस भी की गई। इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार इसे और बढ़ाया गया। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय संगठित अपराध पूरे देश में फैल गया। हर दिन करोड़ों रुपये की धनराशि एक खाते से दूसरे खाते और आगे विभिन्न खातों में ट्रांसफर की जाने लगी। ऐसा करने से पुलिस भी भ्रमित हो गई। 

25 और इसी तरह की एप्लीकेशन आए सामने 
ठगी में प्रयोग किए गए खाते विभिन्न फर्जी कंपनियों के नाम से रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में रजिस्टर्ड हैं। एसटीएफ के मुताबिक इसी तरह की 25 मोबाइल एप्लीकेशन की सूची हाथ आई है। यह सब एप्लीकेशन संदिग्ध कार्यों में लगी हुई हैं। इन सबके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
 
कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 2307 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 1102 नए मरीज मिले 14 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 2307 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 1102 नए मरीज मिले 14 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1102 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जशपुर से सर्वाधिक 81 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 2307 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 19471 है | आज प्रदेश में 48447 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 27, राजनांदगांव से 23, बालोद से 36, बेमेतरा से 15, कबीरधाम से 17, रायपुर से 77, धमतरी से 46, बलौदा बाजार से 42, महासमुंद से 31, गरियाबंद से 20, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से 37, कोरबा से 29, जांजगीर- चाम्पा से 58, मुंगेली से 10, जीपीएम से 15, सरगुजा से 52, कोरिया से 58, सूरजपुर से 68, बलरामपुर से 50, जशपुर से 81, बस्तर से 74, कोंडागांव से 35, दंतेवाड़ा से 44, सुकमा से 65, कांकेर से 16, नारायणपुर से 14, बीजापुर से 47, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

 

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज हजार से भी कम मरीज मिले, किसी भी जिले में नहीं पार हुआ 100 का आकड़ा, देखें जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज हजार से भी कम मरीज मिले, किसी भी जिले में नहीं पार हुआ 100 का आकड़ा, देखें जिलों के आकड़े

रायपुर, राज्य में आज शाम तक 961 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 80 अकेले बस्तर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक एक भी जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 36, बलौदाबाजार 36, बलरामपुर 37, बस्तर 80, बेमेतरा 15, बीजापुर 45, बिलासपुर 11, दंतेवाड़ा 37, धमतरी 41, दुर्ग 28, गरियाबंद 18, जीपीएम 9, जांजगीर-चांपा 41, जशपुर 76, कबीरधाम 15, कांकेर 15, कोंडागांव 28, कोरबा 19, कोरिया 52, महासमुंद 28, मुंगेली 4, नारायणपुर 13, रायगढ़ 34, रायपुर 64, राजनांदगांव 19, सुकमा 44, सूरजपुर 66, और सरगुजा 50 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

बड़ी खबर: वैष्णो देवी मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, प्राकृतिक गुफा से 100 मीटर दूरी पर घटना, देखे विडियो

बड़ी खबर: वैष्णो देवी मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, प्राकृतिक गुफा से 100 मीटर दूरी पर घटना, देखे विडियो

जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में भीषण आग लग गई है। मंदिर परिसर में स्थित कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक यह आग लगी है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अब तक किसी के इस घटना में हताहत होने की खबर नहीं मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां आग लगी है उस स्थान से प्राकृतिक गुफा की दूरी तकरीबन सौ मीटर है। आग की लपटें भैरो घाटी तक दिख रही हैं। कहा जा रहा है कि वीआईपी गेट के पास काउंटिंग रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से परिसर में मौजूद एक काउंटर पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। हर महीने लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। हालांकि गनीमत रही कि यह घटना कोरोना से निपटने के लिए पाबंदियों के दौरान हुई है। इसके चलते वहां ज्यादा संख्या में लोग मौजूद नहीं थे। यदि यह घटना आम दिनों में हुई तो श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी अनहोनी भी हो सकती थी। बता दें कि वैष्णो देवी मंदिर परिसर के साथ ही बड़ी संख्या में इमारतें बनी हुई हैं, जिनमें श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन आदि की व्यवस्था रहती है।