नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम तक 450 कोरोना पॉजिटिव मिले, सिर्फ एक जिले में सौ से अधिक, देखें जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम तक 450 कोरोना पॉजिटिव मिले, सिर्फ एक जिले में सौ से अधिक, देखें जिलेवार स्थिति

रायपुर, राज्य में आज शाम तक 450 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 106 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक एक जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 12, बलौदाबाजार 22, बलरामपुर 2, बस्तर 28, बेमेतरा 5, बीजापुर 22, बिलासपुर 12, दंतेवाड़ा 19, धमतरी 17, दुर्ग 9, गरियाबंद 13, जीपीएम 3, जांजगीर-चांपा 28, जशपुर 18, कबीरधाम 6, कांकेर 2, कोंडागांव 11, कोरबा 7, कोरिया 18, महासमुंद 25, मुंगेली 6, नारायणपुर 2, रायगढ़ 16, रायपुर 106, राजनांदगांव 4, सुकमा 16, सूरजपुर 9, और सरगुजा 12 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

कोरोना अपडेट : तीसरी लहर की संभावना के बीच देश में 24 घंटे में मिले 54,069 नए मरीज, 1321 मौत

कोरोना अपडेट : तीसरी लहर की संभावना के बीच देश में 24 घंटे में मिले 54,069 नए मरीज, 1321 मौत

नई दिल्ली, देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अभी थमी नहीं है। राहत की बात ये है कि कोरोना के दैनिक संक्रमित मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में भारी गिरावट आई है। हालांकि, कोरोना की तीसरी लहर की संभावना अभी भी चिंता का विषय है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 54,069 नए मामले सामने आए और 1,321 लोगों की संक्रमण से जान चली गई। देश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के 40 से अधिक मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,00,82,778 हुई और मौत का आंकड़ा 3,91,981 हो गया है। कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 96.61 फीसदी पर पहुंच गई है।
पिछले 24 घंटों में कुल 68,885 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,90,63,740 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,27,057 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 30,16,26,028 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 64,89,599 ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, देश में कल कोरोना वायरस के लिए 18,59,469 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक 39,78,32,667 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में लगातार कम हो रहे है मरीज आज मिले सिर्फ इतने, 813 हुए स्वस्थ, 5 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में लगातार कम हो रहे है मरीज आज मिले सिर्फ इतने, 813 हुए स्वस्थ, 5 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 421 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 50 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 813 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 5 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 7610 है | आज प्रदेश में 35962 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 16, राजनांदगांव से 6, बालोद से 13, बेमेतरा से 11, कबीरधाम से 02, रायपुर से 20, धमतरी से 17, बलौदा बाजार से 19, महासमुंद से 8, गरियाबंद से 7, बिलासपुर से 7, रायगढ़ से 16, कोरबा से 10, जांजगीर- चाम्पा से 27, मुंगेली से 04, जीपीएम से 4, सरगुजा से 12, कोरिया से 20, सूरजपुर से 03, बलरामपुर से 21, जशपुर से 18, बस्तर से 11, कोंडागांव से 11, दंतेवाड़ा से 22, सुकमा से 43, कांकेर से 16, नारायणपुर से 04, बीजापुर से 50, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है ।

 

 

 आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम विभिन्न जिलों से कुल 556 कोरोना पॉजिटिव मिले, आज भी रायपुर से सर्वाधिक, देखें जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट: राज्य में आज शाम विभिन्न जिलों से कुल 556 कोरोना पॉजिटिव मिले, आज भी रायपुर से सर्वाधिक, देखें जिलेवार स्थिति

रायपुर। राज्य में आज शाम 556 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 124 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक एक जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 
  
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 14, बलौदाबाजार 27, बलरामपुर 12, बस्तर 23, बेमेतरा 7, बीजापुर 46, बिलासपुर 7, दंतेवाड़ा 20, धमतरी 12, दुर्ग 17, गरियाबंद 8, जीपीएम 5, जांजगीर-चांपा 28, जशपुर 31, कबीरधाम 2, कांकेर 15, कोंडागांव 10, कोरबा 14, कोरिया 25, महासमुंद 17, मुंगेली 4, नारायणपुर 4, रायगढ़ 18, रायपुर 124, राजनांदगांव 7, सुकमा 42, सूरजपुर 5, और सरगुजा 10 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
बड़ी खबर: ईडी ने माल्या, मोदी और चौकसी के 9371.17 करोड़ रुपए की संपत्ति बैंकों को दी

बड़ी खबर: ईडी ने माल्या, मोदी और चौकसी के 9371.17 करोड़ रुपए की संपत्ति बैंकों को दी

नई दिल्ली: देश के बैंकों को चूना लगाकर विदेश भागने वाले भगौड़े कारोबारी विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय ने इन तीनों की 18170.02 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है जो बैंकों को हुए नुकसान का 80.45 प्रतिशत है। प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से यह जानकारी दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने यह भी बताया कि कुल जब्त संपत्ति में से 9371.17 करोड़ रुपए केंद्र सरकार तथा सरकारी बैंकों को ट्रांसफर भी कर दिए गए हैं।


प्रवर्तन निदेशालाय की तरफ से बताया गया कि तीनों भगौड़े कारोबारियों की वजह से बैंकों को 22585.83 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है जिसमें से 18170.02 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार कुल जब्त संपत्ति में 969 करोड़ रुपए विदेशों में जब्त किया गया है। ईडी को जांच में पता चला है कि जब्त संपत्ति फर्जी कंपनियों, कई ट्रस्ट बेनामी रिश्तेदारों के नाम रजिस्टर थी। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या का जल्द लंदन से भारत प्रत्यर्पण होने की संभावना बढ़ गई है।


जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि विजय माल्या का भारत को प्रत्यर्पण फाइनल हो चुका है। प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि लंदन की वेस्ट मिनिस्टर कोर्ट ने विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण की अनुमति दे दी है और क्योंकि कोर्ट ने विजय माल्या को ब्रिटेन की सुप्रीम कोर्ट में अपने प्रत्यप्रण के खिलाफ याचिका दायर करने पर रोक लगा दी है ऐसे में उसका भारत प्रत्यर्पण फाइनल है।


प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से यह जानकारी भी दी गई है कि दूसरे भगौड़े कारोबारी नीरव मोदी के लंदन से भारत प्रत्यर्पण को भी वेस्ट मिनिस्टर कोर्ट ने अनुमति दे दी है। भारत ने लंदन से नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए आवेदन किया था और वह लंदन की जेल में लगभग 25 महीने से बंद है। नीरव मोदी और विजय माल्या को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत भारत में आर्थिक अपराध के लिए भगौड़ा घोषित किया गया है।

 बड़ी खबर: रिंग रोड टोल प्लाजा के पास कार पलटने से चार की मौत, दो घायल

बड़ी खबर: रिंग रोड टोल प्लाजा के पास कार पलटने से चार की मौत, दो घायल

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के इनर रिंग रोड टोल प्लाजा के पास रहनकला यमुना के पुल के ऊपर बीती देर रात को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल गाड़ी में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पतालों भेजा । कार टोल से आगरा की ओर जा रही थी। पुलिस ने कहा कि घटना में आशीष, कृष्णा सिंह, अरसद और निखिल की मौत हो गई ।
 बड़ा हादसा: युवकों समेत नदी में जा डूबी कार, एक की हुई मौत 7 की बची जान

बड़ा हादसा: युवकों समेत नदी में जा डूबी कार, एक की हुई मौत 7 की बची जान

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में दोस्त के घर से पार्टी कर लौट रहे युवकों की कार फिसलन के कारण नदी में जा डूबी। हादसे के वक्त कार में चालक समेत आठ लोग सवार थे। कार सवार सात लोगों को घंटों कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से नदी से कार निकलवा लिया है।

जानकारी के मुताबिक युवक पारा थाने के बुद्धेश्वर निवासी आलोक गुप्ता की बोलेरो कार से बाराबंकी गए थे और अपने दोस्त विजय के घर से पार्टी करके लौट रहे थे। इस दौरान लखनऊ के थाना महानगर स्थित पेपर मिल कॉलोनी के पास नदी के किनारे बने रिवर फ्रंट के रास्ते में गाड़ी खड़ी करके युवक मस्ती करने लगे। इसी दौरान फिसलन की वजह से अचानक गाड़ी नदी में चली गई।

कार सवार युवकों ने गाड़ी से निकलने की काफी कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके। संयोग की बात थी कि गश्त कर रहे सिपाही आलोक यादव और निखिल शर्मा ने गाड़ी को नदी में डूबते देख लिया। दोनों ने इसकी जानकारी तत्काल एसडीआरएफ और फायर दस्ते को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और फायर दस्ते की टीम ने करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवकों को बचा लिया। एक युवक की मौत हुई है। मृत युवक का नाम निखिल गुप्ता बताया जा रहा है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के जवानों ने गोताखोरों की सहायता से सर्च अभियान शुरू किया। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक पार्टी में शामिल होने के लिए युवक आलोक गुप्ता की बोलेरो बुक करके बाराबंकी गए थे। अब्दुल अलीम, शिवम सिंह, विनोद पाल, गौरव सिंह, बाबू गुप्ता, निखिल गुप्ता और शिवम नाम के व्यक्ति बाराबंकी गए थे। इस दौरान गाड़ी सौरव सिंह चला रहा था।
 
कोरोना अपडेट: प्रदेश में लगातार कम हो रहे है मरीज आज मिले सिर्फ इतने, 852 हुए स्वस्थ, 7 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में लगातार कम हो रहे है मरीज आज मिले सिर्फ इतने, 852 हुए स्वस्थ, 7 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 482 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 59 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 852 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 8007 है | आज प्रदेश में 38717 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 12, राजनांदगांव से 9, बालोद से 16, बेमेतरा से 7, कबीरधाम से 03, रायपुर से 22, धमतरी से 21, बलौदा बाजार से 19, महासमुंद से 8, गरियाबंद से 6, बिलासपुर से 4, रायगढ़ से 16, कोरबा से 15, जांजगीर- चाम्पा से 18, मुंगेली से 03, जीपीएम से 7, सरगुजा से 16, कोरिया से 33, सूरजपुर से 10, बलरामपुर से 17, जशपुर से 17, बस्तर से 45, कोंडागांव से 17, दंतेवाड़ा से 29, सुकमा से 32, कांकेर से 07, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 59, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में आज शाम विभिन्न जिलों से कुल  476 कोरोना पॉजिटिव मिले, आज भी रायपुर से सर्वाधिक, देखें जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज शाम विभिन्न जिलों से कुल 476 कोरोना पॉजिटिव मिले, आज भी रायपुर से सर्वाधिक, देखें जिलेवार स्थिति

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.15 तक 476 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 60 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक किसी भी जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 15, बलौदाबाजार 10, बलरामपुर 6, बस्तर 40, बेमेतरा 7, बीजापुर 52, बिलासपुर 6, दंतेवाड़ा 26, धमतरी 23, दुर्ग 14, गरियाबंद 6, जीपीएम 6, जांजगीर-चांपा 16, जशपुर 29, कबीरधाम 3, कांकेर 9, कोंडागांव 17, कोरबा 8, कोरिया 31, महासमुंद 8, मुंगेली 3, नारायणपुर 10, रायगढ़ 9, रायपुर 60, राजनांदगांव 7, सुकमा 26, सूरजपुर 10, और सरगुजा 19 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 मोदी के साथ बैठक में शामिल होंगे फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती

मोदी के साथ बैठक में शामिल होंगे फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर 24 जून को जम्मू कश्मीर के सभी नेता, जिन्हें केंद्र की ओर से बुलावा मिला है। दिल्ली आएंगे और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होंगे। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम बैठक में भाग लेने दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के सामने अपनी मांग रखेंगे। बैठक में फारूक अब्दुल्ला के साथ महबूबा मुफ्ती और एमवाई तारीगामी जैसे जम्मू कश्मीर के बड़े नेता हिस्सा लेंगे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि गुपकर घोषणापत्र के जिन नेताओं को पीएम की ओर से निमंत्रण मिला है, सभी लोग मीटिंग में शामिल होंगे। वहीं महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हम बातचीत के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि सरकार विश्वास पैदा करने के लिए पहले कुछ करे। वहीं गुपकर गठबंधन के नेता मुजफ्फर शाह ने कहा कि हम 35ए और आर्टिकल 370 पर भी बात करेंगे। इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

गुपकर नेताओं के बैठक में शामिल होने का फैसला मंगलवार को मीटिंग के बाद लिया गया। गुपकर जन घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को बताया कि गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होगा। यह घोषणा यहां अब्दुल्ला के गुपकर रोड स्थित आवास पर केंद्र के निमंत्रण को लेकर चर्चा करने के लिए बुलाई गई पीएजीडी नेताओं की बैठक के बाद की गई।
 
 योगी सरकार का बड़ा ऐलान: शूटर दादी के नाम पर रखा जाएगा नोएडा का शूटिंग रेंज का नाम

योगी सरकार का बड़ा ऐलान: शूटर दादी के नाम पर रखा जाएगा नोएडा का शूटिंग रेंज का नाम

लखनऊ। यूपी सरकार ने घोषणा की कि नोएडा में शूटिंग रेंज का नाम चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाएगा, जिन्हें `शूटर दादी` के नाम से जाना जाता है। मुख्यमंत्री योगी ने इसके लिए निर्देश दिए हैं। कोरोना से संक्रमित चंद्रो तोमर का 30 अप्रैल को मेरठ के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

चंद्रो तोमर और उनकी भाभी प्रकाशी तोमर ने 60 के दशक में निशानेबाजी शुरू की और 30 राष्ट्रीय चैंपियनशिप को जीता. चंद्रो तोमर को विश्व का सबसे अधिक उम्र का निशानेबाज माना जाता था। 

बागपत के जौहड़ी गांव की रहने वाली शूटर दादी चंद्रो तोमर के ऊपर बॉलीवुड मूवी `सांड की आंख` भी बनाई गई थी। जिसमें अभिनेत्री तापसी पन्नू ने शूटर दादी चंद्रो देवी का किरदार निभाया था।

अप्रैल में शूटर दादी चंद्रो तोमर को सांस लेने में परेशानी हुई थी। उसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई थी। इसके बाद उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. हालांकि वहां उनका निधन हो गया।

दादी सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव थीं और उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी। भाजपा विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने 1 दिन पहले ही मुख्यमंत्री के नाम अपने खत में यह मांग की थी कि नोएडा शूटिंग रेंज को दादी चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाना चाहिए। ऐसा करके महिला सशक्तिकरण को बल दिया जा सकेगा। सही मायने में यह उन्हें श्रद्धांजलि होगी। इस फैसले से उनके नाम को अमरत्व मिलेगा।

 
 बच्चों के कपड़े उतरवाकर पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक और फिर गाड़ी के पीछे दौड़ाया

बच्चों के कपड़े उतरवाकर पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक और फिर गाड़ी के पीछे दौड़ाया

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर नाबालिग लड़कों को एक बहुत ही अजीबोगरीब सजा दी है. पुलिस ने नाबालिग लड़कों से बिन कपड़ों के ही सड़क पर उठक-बैठक लगवा दी. इतना ही नहीं पुलिस ने लड़कों का बिना कपड़ों के ही सड़क पर जूलुस निकलवाया. इस दौरान पुलिस की गाड़ी आगे-आगे चल रही थी और पीछे-पीछे लड़के चल रहे थे.

दरअसल ये बच्चे संडे के दिन वीआईपी रोड पर बड़े तालाब के किनारे नहाने आए थे. संडे को भोपाल में लॉकडाउन रहता है. ऐसे में बच्चों को सजा देने के मकसद से तालाब के किनारे मौजूद गोताखोरों ने पुलिस की मदद से बच्चों के कपड़ों को छुपा दिया और इसके बाद पुलिस के साथ मिलकर बच्चों का जुलूस निकलवाया.
 
कोरोना अपडेट: प्रदेश में लगातार कम हो रहे है मरीज आज मिले सिर्फ इतने, 1116 हुए स्वस्थ, 8 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में लगातार कम हो रहे है मरीज आज मिले सिर्फ इतने, 1116 हुए स्वस्थ, 8 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 496 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 65 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 681 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 8 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 8564 है | आज प्रदेश में 39506 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 13, राजनांदगांव से 7, बालोद से 13, बेमेतरा से 19, कबीरधाम से 02, रायपुर से 23, धमतरी से 16, बलौदा बाजार से 16, महासमुंद से 10, गरियाबंद से 9, बिलासपुर से 7, रायगढ़ से 20, कोरबा से 08, जांजगीर- चाम्पा से 21, मुंगेली से 03, जीपीएम से 7, सरगुजा से 15, कोरिया से 22, सूरजपुर से 20, बलरामपुर से 19, जशपुर से 25, बस्तर से 37, कोंडागांव से 21, दंतेवाड़ा से 14, सुकमा से 40, कांकेर से 12, नारायणपुर से 9, बीजापुर से 65, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है ।



 

आईसीएमआर अपडेट :  आकड़े राहत देने वाले, लगातार संक्रमण के मामलो में कमी, सर्वाधिक रायपुर जिले से, देखें आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : आकड़े राहत देने वाले, लगातार संक्रमण के मामलो में कमी, सर्वाधिक रायपुर जिले से, देखें आकड़े

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.24 तक 531 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 76 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक एक जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 13, बलौदाबाजार 17, बलरामपुर 14, बस्तर 38, बेमेतरा 19, बीजापुर 68, बिलासपुर 5, दंतेवाड़ा 14, धमतरी 11, दुर्ग 13, गरियाबंद 9, जीपीएम 8, जांजगीर-चांपा 17, जशपुर 42, कबीरधाम 2, कांकेर 8, कोंडागांव 17, कोरबा 12, कोरिया 11, महासमुंद 9, मुंगेली 2, नारायणपुर 9, रायगढ़ 19, रायपुर 76, राजनांदगांव 6, सुकमा 37, सूरजपुर 19, और सरगुजा 16 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

एसटीएफ ने धर्मांतरण कराने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

एसटीएफ ने धर्मांतरण कराने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मूक बाधिर छात्रों व कमजोर आय वर्ग के लोगों को धन, नौकरी व शादी करवाने का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले सिंडिकेट के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग आईएसआई व अन्य विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण करवाते थे। बताया जा रहा है कि ये लोग बड़ी संख्या में धर्मांतरण करवा चुके हैं और कई लड़कियों की धर्मांतरण के बाद शादी भी करवा चुके हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी पुत्र ताहिर अख्तर निवासी ग्राम जोगाबाई, जामिया नगर, नई दिल्ली व मोहम्मद उमर गौतम पुत्र धनराज सिंह गौतम निवासी बाटला हाउस, जामिया नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है।

उमर ने पूछताछ में बताया कि उसने अभी तक एक हजार गैर मुस्लिम लोगों को मुस्लिम धर्म में परिवर्तित कराया है और बड़ी संख्या में उनकी मुस्लिमों से शादी कराई है। पुलिस महानिदेशक यूपी के निर्देशन में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान यूपीएटीएस को विगत कुछ समय से यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ देश विरोधी व असामाजिक तत्व, धार्मिक संगठन या सिंडिकेट आईएसआई व विदेशी संस्थाओं के निर्देश व उनसे प्राप्त फंडिंग के आधार पर लोगों का धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। ये लोग उनके मूल धर्म के प्रति नफरत फैलाकर उन्हें संगठित अपराध के लिए उकसा रहे थे। इस सूचना पर यूपीएटीएस ने कार्रवाई करते हुए मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी व मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले पर एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रेंस कांफ्रंस में बताया कि पकड़ा गया उमर गौतम स्वयं हिन्दू से मुस्लिम में परिवर्तित होकर धर्मांतरण का अभियान चला रहा था। इन लोगों ने नोएडा के 117 बच्चों का धर्मांतरण कराया था।

बड़ी खबर: जूता फैक्टरी मे लगी आग से आसपास के इलाके मे मचा हड़कंप, 5-6 कर्मचारी लापता

बड़ी खबर: जूता फैक्टरी मे लगी आग से आसपास के इलाके मे मचा हड़कंप, 5-6 कर्मचारी लापता

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के उद्योग विहार स्थित एक जूता फैक्टरी मे लगी आग से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फैक्टरी मालिक के अनुसार रात में फैक्टरी में रुके छह कर्मचारियों का भी कुछ पता नहीं चल रहा है, वह लापता हैं। आग इतनी भयावह थी कि दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बाद में 15 अन्य गाड़ियां भेजी गईं। राहत की बात ये है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन जो छह कर्मचारी लापता हैं उन्हें लेकर डर बना हुआ है।


दमकल विभाग के अनुसार उन्हें सुबह 8.22 बजे आग की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद दमकल की 15 और गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं इसके साथ ही दो कैट एंबुलेंस भी मौजूद हैं। आग बुझाने का काम अब भी जारी है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह आग कैसे लगी। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि करीब 5-6 लोग लापता हैं। मैं घटनास्थल पर जा रहा हूं। आग पर अब भी(सुबह करीब 11 बजे) काबू नहीं पाया जा सका है।

सीबीएसई 12वीं के मूल्यांकन मानदंड पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम फैसला आज

सीबीएसई 12वीं के मूल्यांकन मानदंड पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम फैसला आज

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय आज यानी कि 21 जून को सीबीएसई मूल्यांकन मानदंड व वैकल्पिक परीक्षा की तारीख आदि पर अंतिम फैसला करेगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई) ने 17 जून को बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी किए थे, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए 30:30:40 का फार्मूला दिया था। कोर्ट ने बोर्ड से  शिकायत निवारण तंत्र, वैकल्पिक परीक्षा की तारीख आदि चीजों को शामिल करने के लिए कहा था, जिसके विभिन्न पहलुओं पर कोर्ट की तरफ से आज अंतिम फैसला किया जाएगा।


सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीएसई को बारहवीं कक्षा के मूल्यांकन मानदंड पर एक विवाद समाधान समिति बनाने के लिए कहा था। समिति का उद्देश्य छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों पर उनकी शिकायतों का समाधान करना होगा। कोर्ट ने बोर्ड को परिणामों की घोषणाऔर वैकल्पिक परीक्षा के लिए एक निश्चित समयसीमा घोषित करने का भी निर्देश दिया था। सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के मूल्यांकन मानदंड पर अंतिम फैसला लेने और शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने के अलावा सुप्रीम कोर्ट आज राज्य बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित निर्देश भी पारित करेगा।

कोरोना अपडेट: प्रदेश में लगातार कम हो रहे है मरीज आज मिले सिर्फ इतने, 681 हुए स्वस्थ, 10 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में लगातार कम हो रहे है मरीज आज मिले सिर्फ इतने, 681 हुए स्वस्थ, 10 की मृत्यु, देखें जिलेवार आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 352 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 27 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 681 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 9192 है | आज प्रदेश में 27993 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 15, राजनांदगांव से 3, बालोद से 7, बेमेतरा से 6, कबीरधाम से 01, रायपुर से 17, धमतरी से 17, बलौदा बाजार से 22, महासमुंद से 5, गरियाबंद से 3, बिलासपुर से 6, रायगढ़ से 16, कोरबा से 25, जांजगीर- चाम्पा से 17, मुंगेली से 01, जीपीएम से 4, सरगुजा से 17, कोरिया से 13, सूरजपुर से 11, बलरामपुर से 11, जशपुर से 18, बस्तर से 23, कोंडागांव से 7, दंतेवाड़ा से 20, सुकमा से 25, कांकेर से 6, नारायणपुर से 7, बीजापुर से 27, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है ।

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के प्रभार जिले बदले, देखें कौन बना किस जिले का प्रभारी

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के प्रभार जिले बदले, देखें कौन बना किस जिले का प्रभारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें रायपुर जिले का प्रभार रविंद्र चौबे को दिया गया है। वहीँ मंत्री मोहम्मद अकबर को राजनांदगांव के प्रभार से मुक्त कर दुर्ग जिले का प्रभारी बनाया गया है। अमरजीत भगत को राजनांदगांव और गरियाबंद जिले का प्रभार दिया गया है।
जयसिंह अग्रवाल को बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का प्रभार सौंपा गया है। बस्तर संभाग के 5 जिले बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर का प्रभार कवासी लखमा को दिया गया है। टीएस सिंहदेव को बेमेतरा और कबीरधाम जिले का प्रभार दिया गया है।
 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में आज शाम अधिकतम 135 कोरोना पॉजिटिव मिले, देखें कुल आकडों के साथ जिलेवार स्थिति

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में आज शाम अधिकतम 135 कोरोना पॉजिटिव मिले, देखें कुल आकडों के साथ जिलेवार स्थिति

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.31 तक 444 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 135 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक एक जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 7, बलौदाबाजार 14, बलरामपुर 9, बस्तर 22, बेमेतरा 3, बीजापुर 25, बिलासपुर 9, दंतेवाड़ा 16, धमतरी 13, दुर्ग 18, गरियाबंद 7, जीपीएम 4, जांजगीर-चांपा 14, जशपुर 18, कबीरधाम 13, कांकेर 7, कोंडागांव 6, कोरबा 26, कोरिया 10, महासमुंद 9, मुंगेली 1, नारायणपुर 6, रायगढ़ 14, रायपुर 135, राजनांदगांव 3, सुकमा 21, सूरजपुर 10, और सरगुजा 16 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।