BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 अंतर्राज्यीय बसों की परिचालन सेवा 15 जून तक स्थगित, छत्तीसगढ़ समेत इन चार राज्यों के यात्रियों पर पडेगा असर

अंतर्राज्यीय बसों की परिचालन सेवा 15 जून तक स्थगित, छत्तीसगढ़ समेत इन चार राज्यों के यात्रियों पर पडेगा असर

भोपाल। प्रदेश की सीमा से लगे चार राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लिए अंतरराज्यीय बसों के परिचालन का स्थगन 15 जून तक के लिए फिलहाल बढ़ा दिया गया है। इस सम्बंध में सोमवार को परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य के सभी जिलों में संक्रमण कम हो गया है पर अनियंत्रित भीड़ से पुन: बढ़ सकता है।
 
इसी को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। राज्य के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि स्थगन की अवधि 7 जून से बढ़ा कर 15 जून 2021 तक कर दी गई है। परिवहन मंत्री श्री राजपूत के निर्देश पर इस संबंध में चारों राज्यों के लिए पृथक-पृथक आदेश जारी किये गये है। 
 
राज्य में कोरोना वायरस के  संक्रमण पर  प्रभावी रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए  लोकहित के लिए महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की ओर जाने और वहां से आने वाली बसों का संचालन पूर्ण रूप से फिलहाल 15 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। दरअसल परिवहन विभाग चाहता है कि यात्री बसों में अनलॉक की बजह से होने वाली भीड़ से अभी प्रदेश की जनता को बचाया जाय ताकि कोरोना का खतरा न बढ़ पाए। इसीलिए बसों के संचालन की तिथि को 15 जून तक बढ़ाया गया है। 

सचिव राज्य परिवहन प्राधिकार एवं अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन)  मप्र अरविंद सक्सेना ने सोमवार 7 जून को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार अंतरराज्यीय अनुज्ञाओं एवं अखिल भारतीय पर्यटक अनुज्ञाओं से आच्छादित मध्यप्रदेश राज्य की समस्त यात्री बस वाहनों का महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश की सीमा में प्रवेश तथा इन राज्यों के यात्री बस वाहनों का मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश 7 जून से बढ़ाकर 15 जून तक स्थगित किया गया है।
 
 कंटेनर और ट्रक की भिड़ंत से दोनों वाहनों में लगी आग, जिंदा जला कंटेनर का चालक

कंटेनर और ट्रक की भिड़ंत से दोनों वाहनों में लगी आग, जिंदा जला कंटेनर का चालक

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके के बिलोची हाइवे पर बीती देर रात तेज गति कंटेनर और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर से दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, हादसे में कोयले से भरी कंटेनर के केबिन में फंसे चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। ट्रक का चालक और खलासी गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें स्रूस् अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात करीब 1.30 बजे हरमाडा थाना क्षेत्र में स्थित बिलौची कस्बे से गुजरने वाले हाइवे पर हुआ। कोयले से भरा एक कंटेनर अजमेर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान नींद की मामूली झपकी उस समय जानलेवा बन गई, जब झपकी हाइवे पर चल रहे एक ट्रेलर के चालक को लगी।

जैसे ही उसने आंखे मूंदी वैसे ही वह ट्रेलर से संतुलन खो बैठा और गलत दिशा में जाकर सामने से आ रहे ट्रक में टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का डीजल टैंक फट गया और तेज धमाके के साथ कंटेनर में आग लग गई, इसके बाद आग ने ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हाईवे पर दोनों वाहनों के धू धू कर जलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

ट्रेलर चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई और उसके साथ सवार खलासी के दोनो पैर टूट गए। वही ट्रक में सवार चालक भी करीब सत्तर से अस्सी फीसदी तक झुलस गया। उसे एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। दो दमकलों की मदद से आग को देर रात काबू किया गया। दोनो वाहनों को हाइवे से हटाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पडी।
कोरोना अपडेट: देश में 66 दिन के बाद नए केस एक लाख से कम, मौत का आंकड़ा भी कम हो रहा

कोरोना अपडेट: देश में 66 दिन के बाद नए केस एक लाख से कम, मौत का आंकड़ा भी कम हो रहा

नई दिल्ली, देश में कोरोना की दूसरी लहर जिस तेजी के साथ बढ़ी थी उसी तेजी के साथ वापस जा रही है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 86,498 मरीज सामने आए हैं. वहीं कल कोरोना ने 2123 लोगों की जान ले ली. इन आंकड़ों में अच्छी खबर यह है कि करीब 66 दिनों बाद देश में कोरोना के नए केस की संख्या एक लाख से कम है. इससे पहले तीन अप्रैल को 93, 249 नए केस सामने आए थे.


बता दें कि पहली लहर में एक दिन में सबसे ज्यादा 97,894 केस 17 सितंबर 2020 को आए थे जबकि दूसरी लहर में एक दिन में सबसे ज्यादा 4,14,188 केस 7 मई 2021 को आए थे. वहीं आईसीएमआर ने बताया कि देश में अब तक कोरोना के 36,82,07,596 सैंपल टेस्ट किए गए हैं. वहीं कल यानी सात जून को कुल 18,73,485 सैंपल की टेस्टिंग हुई.


जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है?
• कुल केस- 2,89,96,473
• कुल डिस्चार्ज- 2,73,41,462
• कुल मौत- 3,51,309
• कुल एक्टिव केस- 13,03,702

 

BIG BREAKING : मुंबई-कोलकाता फ्लाइट में लैंडिंग से पहले भारी गड़बड़ी, 8 पैसेंजर्स घायल; 3 की हालत बेहद नाजुक

BIG BREAKING : मुंबई-कोलकाता फ्लाइट में लैंडिंग से पहले भारी गड़बड़ी, 8 पैसेंजर्स घायल; 3 की हालत बेहद नाजुक

मुंबई से कोलकाता जाने वाले विस्तारा एयरलाइंस के विमान के यहां उतरने से ठीक पहले उसमें आई गड़बड़ी के कारण सोमवार को 8 यात्री घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हवाई अड्डे के निदेशक सी पट्टाभी ने समाचार एजेंसी 'पीटीआई' को बताया कि शाम करीब 4 बज कर 25 मिनट पर उड़ान यूके 775 सुरक्षित कोलकाता हवाई अड्डे पर उतर गई.
पट्टाभी ने बताया, 'गड़बड़ी के कारण विमान के अंदर 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि 5 अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई.' अधिकारी ने बताया कि मामूली रूप से घायल पांचों यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य तक भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि विमान में 123 यात्री सवार थे.
हवाई अड्डा निदेशक ने बताया कि खराब मौसम के कारण यह घटना शाम करीब चार बजे हुई, जब यह विमान कोलकाता से 25 समुद्री मील दूर था. विस्तारा के एक प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन अपने यात्रियों के दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव से दुखी है और घायलों के स्वास्थ्य की बारीकी से निगरानी कर रही है.
प्रवक्ता ने कहा, 'हम प्राथमिकता के आधार पर इस घटना की जांच कर रहे हैं और जल्दी ही इस बारे में जानकारी साझा की जायेगी.'

 

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 3119 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 1285 नए मरीज मिले 26 मृत्यु भी, रायपुर से मिले सर्वाधिक देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 3119 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 1285 नए मरीज मिले 26 मृत्यु भी, रायपुर से मिले सर्वाधिक देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1285 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 119 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 3119 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 26 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 21090 है | आज प्रदेश में 49509 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 35, राजनांदगांव से 26, बालोद से 22, बेमेतरा से 5, कबीरधाम से 15, रायपुर से 119, धमतरी से 47, बलौदा बाजार से 58, महासमुंद से 48, गरियाबंद से 30, बिलासपुर से 22, रायगढ़ से 62, कोरबा से 48, जांजगीर- चाम्पा से 70, मुंगेली से 6, जीपीएम से 6, सरगुजा से 81, कोरिया से 65, सूरजपुर से 61, बलरामपुर से 48, जशपुर से 94, बस्तर से 85, कोंडागांव से 55, दंतेवाड़ा से 32, सुकमा से 53, कांकेर से 25, नारायणपुर से 28, बीजापुर से 39, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट : लगातार संक्रमण के मामलो में कमी, आज रायपुर में आकड़ा 100 के पार, देखें बाकी जिलों में संक्रमण की संख्या

आईसीएमआर अपडेट : लगातार संक्रमण के मामलो में कमी, आज रायपुर में आकड़ा 100 के पार, देखें बाकी जिलों में संक्रमण की संख्या

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.25 तक 1193 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 123 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक एक जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 25, बलौदाबाजार 53, बलरामपुर 38, बस्तर 89, बेमेतरा 5, बीजापुर 27, बिलासपुर 22, दंतेवाड़ा 35, धमतरी 47, दुर्ग 37, गरियाबंद 23, जीपीएम 1, जांजगीर-चांपा 63, जशपुर 95, कबीरधाम 13, कांकेर 19, कोंडागांव 42, कोरबा 41, कोरिया 62, महासमुंद 50, मुंगेली 6, नारायणपुर 26, रायगढ़ 58, रायपुर 123, राजनांदगांव 20, सुकमा 46, सूरजपुर 58, और सरगुजा 69 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान: केंद्र सरकार अब राज्यों को देगी मुफ्त वैक्सीन, अब सभी को लगेगा कोरोना का टीका

पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान: केंद्र सरकार अब राज्यों को देगी मुफ्त वैक्सीन, अब सभी को लगेगा कोरोना का टीका

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शाम ठीक 5 बजे देश को संबोधित करना शुरु किया । पीएम मोदी ने कोरोनाकाल में देश में बीमारी से निपटने पर अपने विचार रखे। पीएम मोदी ने संबोधन में देश में चलिए जा रेह वैक्सीनेशन पर विस्तृत चर्चा की है। पीएम मोदी ने बताया कैसे देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच टीकाकरण को लेकर बनाई रणनीति परकाम शुरु किया गया।

पीएम मोदी ने कहा, 21 जून सोमवार से देश के हर राज्य में 18 वर्ष की उम्र के ऊपर के सभी नागरिकों को भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराएगी।  75 फीसदी वैक्सीन कंपनियों से खरीदकर राज्यों को केंद्र सरकार मुहैया कराएगी।  देश के सभी राज्यों को केंद्र मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराई जाएगी। सभी देशवासियों को भारत सरकार मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी।

देश के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, सबकुछ भारत सरकार ही क्यों तय कर रही है। राज्य सरकारों को लॉकडाउन की छूट क्यों नहीं मिल रही है। ये भी दलील दी गई कि संविधान में चूंकि हेल्थ प्रमुख रूप से राज्य का विषय है। इसलिए अच्छा है कि सब राज्य ही करें। इस दिशा में एक शुरुआत की गई। वृहत गाइलाइंस बनाकर राज्य को दी गई ताकि राज्य अपनी सुविधा के अनुसार काम कर सकें।

पीएम मोदी ने कहा, भारत सरकार ने राज्यों की इन मांगों को स्वीकार किया है। इस साल 16 जनवरी से अप्रैल महीने के अंत तक भारत का वैक्सीनेशन कार्यक्रम मुख्यत: केंद्र सरकार के अधीन ही चला। देश के नागरिक भी अनुशासन का पालन करते हुए अपनी वैक्सीन लगवा रहे थे। इस बीच, कई राज्य सरकारों ने फिर कहा कि वैक्सीन का काम विकेंद्रीकृत किया जाए। तरह-तरह के स्वर उठे, जैसे वैक्सीनेश के लिए एज ग्रुप क्यों बनाए गए। कुछ आवाजें तो ऐसी उठी कि बुजुर्गों का वैक्सीनेश पहले क्यों हो रहा है। इसके बाद यह सहमति बनी कि राज्य सरकारें अगर ऐसा प्रयास करना चाहती है तो भारत सरकार अकेले क्यों करे।

इस बात को ध्यान में रखते हुए 16 जनवरी से जो व्यवस्था चली आ रही थी कि राज्य ये मांग कर रहे हैं, उनका उत्साह है तो चलो भाई 25 फीसदी काम उन्हीं को दे दिया गया। 1 मई से राज्यों को 25 फीसदी काम उनके हवाले कर दिया गया । . उसे पूरा करने के लिए उन्होंने अपने तरीके प्रयास किया गया। इस दौरान किस तरह की कठिनाई आती हैं, उन्हें इसका पता चला।

पीएम मोदी ने कहा कि मई में दो सप्ताह बीतते-बीतते कुछ राज्य यह कह रहे थे कि पहले वाली व्यवस्था अच्छी थी। वैक्सीन का काम राज्यों पर छोड़ा जाए, जो इसकी वकालत कर रहे थे उनके विचार भी बदलने लगे। अच्छी बात ये रही है कि समय रहते हुए राज्य पुनर्विचार की मांग के साथ फिर आगे आए। राज्यों की मांग पर हमनें भी सोचा कि देशवासियों को कोई तकलीफ न आए। इसलिए 1 मई से पहले वाली पुरानी व्यवस्था को फिर से लागू किया जाए। साथियों आज ये निर्णय लिया गया है कि राज्यों के पास जो वैक्सीनेशन से जुड़ा जो 25 फीसदी काम था, उसकी जिम्मेदारी भी भारत सरकार उठाएगी। ये व्यवस्था आने वाले दो सप्ताह में लागू की जाएगी। इस दो सप्ताह में केंद्र और राज्य आवश्यक व्यवस्था तैयार कर लेगी।
 
दूल्हे को शराब के नशे में देख दुल्हन को आया गुस्सा, फिर हुआ कुछ ऐसा

दूल्हे को शराब के नशे में देख दुल्हन को आया गुस्सा, फिर हुआ कुछ ऐसा

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में 22 वर्षीय एक दुल्हन ने दूल्हे और बाराती के नशे में होने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। शादी शनिवार की रात टिकरी में होनी थी लेकिन जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे, उसके दोस्तों और कई मेहमानों को नशे की हालत में देखा तो उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

शराब के नशे में धुत दूल्हे ने समारोह शुरू होने से पहले दुल्हन के साथ डांस करने की कोशिश की, जिसके बाद दुल्हन ने यह फैसला लिया।

शुरू में घरवालों ने उसके व्यवहार को नजरअंदाज किया, लेकिन जब उसने दुल्हन को डांस फ्लोर पर खींचने की कोशिश की तो वहां का माहौल खराब हो गया।

दुल्हन के परिवार ने उसके फैसले का समर्थन किया और दूल्हे और उसके परिवार को बंदी बना लिया। दूल्हे के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया लेकिन दुल्हन ने अपना मन बदलने से इनकार कर दिया।

स्टेशन हाउस ऑफिसर (मंधता) श्रवण कुमार सिंह ने संवाददाताओं से कहा, मामले को तभी सुलझाया गया जब दूल्हे के परिवार के सदस्यों ने उपहार और नकदी वापस करने का आश्वासन दिया जो उन्होंने शादी तय करते समय लिया था।

दुल्हन के परिवार के सदस्यों ने कहा कि दूल्हा और उसके दोस्त शराब के नशे में दुल्हन और उसके परिवार को परेशान करते रहे और हमारे पास शादी को रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
ब्रे़किंग: पीएम मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित

ब्रे़किंग: पीएम मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएमओ ऑफिस के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी साझा की गई है। हालांकि, वह किस मुद्दे पर बोलेंगे, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह देश में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति पर देश को संबोधित कर सकते हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का कहर अब शांत हो गया है। ऐसे में दिल्‍ली, महाराष्‍ट्र और गुजरात समेत कई राज्‍यों ने लॉकडाउन में छूट दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में लोगों को सावधानी बरतने और वैक्‍सीनेशन को लेकर जागरूक होने के बारे में कह सकते हैं।

बता दें कि देश में अब नए केस की संख्या एक लाख तक पहुंची है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 15 लाख से नीचे आ गई है। ऐसे में देश के आर्थिक पहिए को रफ्तार देने के लिए लॉकडाउन में छूट देना बेहद जरूरी है। हालांकि, इसके साथ ही कोविड-19 से सर्तक रहने की भी जरूरत है। क्‍योंकि विशेषज्ञ कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर के बारे में चेतावनी दे चुके हैं। बता दें किे कुछ समय पहले ही पीएम मोदी ने कई सेक्टर्स के साथ बैठक की थी। इन बैठकों में उन्‍होंने आने वाले समय में क्या नीति होनी चाहिए, इस पर गहन चिंतन किया था। एक बैठक के दौरान वह काफी भावुक भी हो गए थे। हालांकि, विपक्ष लगातार इन दिनों मोदी सरकार पर कोरोना वैक्‍सीन की कमी को लेकर सवाल खड़े कर रहा है1 इन सवालों पर भी पीएम मोदी की ओर से बोलने की उम्मीद की जा रही है।

 दर्दनाक घटना: बेटा पैदा न होने पर गुस्साए शख्स ने पत्नी और दो बेटियों को कुएं में फेंका

दर्दनाक घटना: बेटा पैदा न होने पर गुस्साए शख्स ने पत्नी और दो बेटियों को कुएं में फेंका

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां बेटा पैदा न होने के चलते एक 42 वर्षीय व्यक्ति के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने अपनी पत्नी और दो बच्चियों को कुएं में फेंक दिया। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने कुएं के ऊपर से पत्थर बरसाए ताकि वो किसी भी हालत में जिंदा ना रह सकें। इस घटना में मां बिट्टी यादव गंभीर रूप से घायल हो गई है वहीं 8 साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। खास बात ये कि इतनी हैवानियत के बाद भी एक बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया है घटना के बाद से आरोपी पति राजा भैया यादव फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी इतना गुस्से में था कि मन नहीं भरा तो उसने कुएं के ऊपर से पत्थर बरसाए ताकि वो किसी भी हालत में जिंदा ना रह सकें। वहीं बिट्टी यादव ने जैसे-तैसे अपनी 3 माह की मासूम बच्ची के साथ कुएं से निकलकर अपनी जान बचाई उसके बाद राहगीर की मदद से चंदला थाने पहुंची और इस खौफनाक घटना के बारे में पूरी जानकारी महिला ने पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि महिला के 3 बच्चियां होने के चलते उसका पति उससे नाराज था और उसे लगातार प्रताडि़त कर रहा था, माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया आरोपी राजा भैया यादव के विरुद्ध हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
कोरोना अपडेट: देश में 61 दिनों के बाद सबसे कम केस दर्ज, कल हुई 2427 की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 61 दिनों के बाद सबसे कम केस दर्ज, कल हुई 2427 की मौत

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ती नज़र आ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 636 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कल 2427 लोगों की मौत हो गई. हालांकि कल एक लाख 74 हजार 399 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.


61 दिनों में सबसे कम केस दर्ज


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में पिछले 24 घंटे में आए कोरोना वायरस के नए मामले 61 दिनों में सबसे कम है. इससे पहले सबसे कम केस सात अप्रैल को दर्ज किए गए थे, तब एक दिन में एक लाख 15 हजार से ज्यादा केस सामने आए थे. मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में अब दैनिक पॉजिटिविटी रेट 6.34 फीसदी हो गई है.
• कुल केस- दो करोड़ 89 लाख 9 हजार 975
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 71 लाख 59 हजार 180
• कुल मौत- तीन लाख 49 हजार 186
• कुल एक्टिव केस- 14 लाख 01 हजार 609
देश में अबतक 23 करोड़ 27 लाख 86 हजार 482 डोज लगीं


वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 13 लाख 90 हजार 916 डोज लगाई गईं हैं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23 करोड़ 27 लाख 86 हजार 482 हो गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि भारत में कल कोरोना वायरस के 15 लाख 87 हजार 589 सैंपल टेस्ट किए गए हैं. जिसके बाद कल तक कुल 36 करोड़ 63 लाख 34 हजार 111 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज हजार से भी कम मिले मरीज, किसी भी जिले में सौ का आकड़ा नही हुआ पार, 1909 हुए स्वस्थ 25 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज हजार से भी कम मिले मरीज, किसी भी जिले में सौ का आकड़ा नही हुआ पार, 1909 हुए स्वस्थ 25 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 999 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बीजापुर से सर्वाधिक 97 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 1909 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 25 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 23280 है | आज प्रदेश में 37558 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 23, राजनांदगांव से 12, बालोद से 19, बेमेतरा से 4, कबीरधाम से 16, रायपुर से 45, धमतरी से 24, बलौदा बाजार से 57, महासमुंद से 36, गरियाबंद से 15, बिलासपुर से 10, रायगढ़ से 79, कोरबा से 41, जांजगीर- चाम्पा से 50, मुंगेली से 6, जीपीएम से 8, सरगुजा से 81, कोरिया से 66, सूरजपुर से 48, बलरामपुर से 38, जशपुर से 64, बस्तर से 41, कोंडागांव से 21, दंतेवाड़ा से 32, सुकमा से 25, कांकेर से 24, नारायणपुर से 17, बीजापुर से 97, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज हजार से भी कम कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें क्या है रायपुर का हाल

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज हजार से भी कम कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें क्या है रायपुर का हाल

रायपुर, 6 जून। राज्य में आज शाम तक 909 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 97 अकेले बीजापुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक एक भी जिले में सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 20, बलौदाबाजार 51, बलरामपुर 35, बस्तर 53, बेमेतरा 3, बीजापुर 97, बिलासपुर 10, दंतेवाड़ा 25, धमतरी 18, दुर्ग 22, गरियाबंद 12, जीपीएम 5, जांजगीर-चांपा 40, जशपुर 53, कबीरधाम 8, कांकेर 22, कोंडागांव 20, कोरबा 43, कोरिया 62, महासमुंद 35, मुंगेली 5, नारायणपुर 20, रायगढ़ 67, रायपुर 39, राजनांदगांव 10, सुकमा 21, सूरजपुर 43, और सरगुजा 70 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

बड़ी खबर: अभी अभी जम्मू कश्मीर में CRPF काफिले पर ग्रेनेड से हमला, 7 लोग घायल

बड़ी खबर: अभी अभी जम्मू कश्मीर में CRPF काफिले पर ग्रेनेड से हमला, 7 लोग घायल

नई दिल्ली, जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया गया है. पुलवामा के त्राल में ग्रेनेड से CRPF पर हमला किया गया है. इस हमले में सात स्थानीय लोग घायल हो गए हैं.

 

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में दर्ज हुए 1.14 लाख केस, 2677 मरीजों ने गंवाई जान

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में दर्ज हुए 1.14 लाख केस, 2677 मरीजों ने गंवाई जान

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जारी है और दैनिक मामलों में कमी की वजह से अब कई राज्य अनलॉक की शुरुआत कर रहे हैं। इधर देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.14 लाख मामले सामने आए हैं, जबकि 2677 मरीजों ने जान गंवाई है। वहीं कोविड-19 के मामले कम आ रहे हों लेकिन हाल ही में देश में कोरोना का एक नया वैरिएंट सामने आया है, जो मात्र सात दिनों में संक्रमित का वजन कम कर देता है। ये वैरिएंट सबसे पहले ब्राजील में मिला था लेकिन अब भारत में आने की इसकी पुष्टि हुई है। हालांकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन ही एक मात्र सहारा है लेकिन वैक्सीन की किल्लत की वजह से टीकाकरण में भी रुकावट आ रही है। कई शहरों में वैक्सीन की कमी की वजह से 18+ लोगों को टीका नहीं लगाया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रिववार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के 1,14,460 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,88,09,339 हो गई है । वहीं 2677 नई मौतों के बाद कुल मृतकों की संख्या 3,46,759 तक पहुंच गई है। शनिवार भारत में कोरोना के 1.20 लाख नए केस सामने आए जबकि 3380 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी।
तेजी से स्वस्थ हो रहे मीज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या करीब 25वें दिन रोज आने वाले नए पॉजिटिव मामलों से अधिक है। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 20,36,311 लोगों का सैंपल लिया गया। वहीं अब तक 36,47,46,522 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,13,22,417 हो गया है।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 2908 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 1356 नए मरीज मिले 30 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 2908 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 1356 नए मरीज मिले 30 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1356 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला बलौदा बाजार से सर्वाधिक 105 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 2908 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 30 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 24895 है | आज प्रदेश में 52803 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 20, राजनांदगांव से 24, बालोद से 27, बेमेतरा से 6, कबीरधाम से 14, रायपुर से 68, धमतरी से 52, बलौदा बाजार से 105, महासमुंद से 50, गरियाबंद से 14, बिलासपुर से 23, रायगढ़ से 89, कोरबा से 45, जांजगीर- चाम्पा से 98, मुंगेली से 14, जीपीएम से 12, सरगुजा से 68, कोरिया से 66, सूरजपुर से61, बलरामपुर से 45, जशपुर से 94, बस्तर से 87, कोंडागांव से 22, दंतेवाड़ा से 29, सुकमा से 65, कांकेर से 26, नारायणपुर से 33, बीजापुर से 99, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है ।

 

 

बड़ी खबर : MBA पास युवाओं को मिलेगी सरकारी हॉस्पिटल में नौकरी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

बड़ी खबर : MBA पास युवाओं को मिलेगी सरकारी हॉस्पिटल में नौकरी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

यूपीयूपी में एमबीए पास युवाओं को जल्द ही सरकारी हॉस्पिटल में रोजगार का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार काे लखनऊ में टीम-9 के साथ बैठक में कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों से केवल इलाज करवाने का ही काम लिया जाए। स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अलग-अलग अस्पतालों या कार्यालयों जहां भी डॉक्टरों की तैनाती प्रशासनिक या प्रबंधकीय कार्यों में की गई है, उन्हें तत्काल कार्यमुक्त कर दिया जाए।  इन लोगों को चिकित्सकीय कार्यों में ही लगाया जाए। प्रबंधन के कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार एमबीए पास युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए। 

टेलीकन्सल्टेशन को और बेहतर बनाया जाएगा:

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड केस कम होने से अब गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी सेवाएं, सर्जरी आदि शुरू की गई हैं, लेकिन वही लोग अस्पताल आएं, जिनकी स्थिति गंभीर हो। घर से बाहर कम से कम निकलें। टेलीकन्सल्टेशन का उपयोग करें। सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला स्तरीय अस्पतालों में टेलीकन्सल्टेशन की व्यवस्था को और बेहतर किया जाए। अधिकाधिक डॉक्टरों को इससे जोड़ा जाए। लोगों को इस सेवा के उपयोग के लिए जागरूक किया जाए। सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी से प्रदेश को सुरक्षित रखने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। 

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज अब तक सिर्फ इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें क्या है रायपुर का हाल

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज अब तक सिर्फ इतने कोरोना मरीजों की हुई पहचान, देखें क्या है रायपुर का हाल

रायपुर । राज्य में आज शाम 6.15 तक 1320 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 111 अकेले जशपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 2 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 26, बलौदाबाजार 102, बलरामपुर 47, बस्तर 87, बेमेतरा 6, बीजापुर 99, बिलासपुर 22, दंतेवाड़ा 24, धमतरी 54, दुर्ग 19, गरियाबंद 13, जीपीएम 12, जांजगीर-चांपा 92, जशपुर 111, कबीरधाम 10, कांकेर 21, कोंडागांव 23, कोरबा 35, कोरिया 66, महासमुंद 49, मुंगेली 12, नारायणपुर 33, रायगढ़ 86, रायपुर 63, राजनांदगांव 21, सुकमा 64, सूरजपुर 56, और सरगुजा 67 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

 कोतवाली क्षेत्र में आर्थिक तंगी के चलते शराबी युवक ने फांसी लगाकर दी जान

कोतवाली क्षेत्र में आर्थिक तंगी के चलते शराबी युवक ने फांसी लगाकर दी जान

राठ। कोतवाली क्षेत्र के मनकहरी गाँव में शराब पीने के लती एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मृतक की पत्नी ने उसे फाँसी पर लटकता हुआ देखा तो उसकी चीखने लगी।जिसका शोरगुल सुनकर परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण मौके पर पहुंच गये व युवक को फंदे से उतार कर सीएचसी ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 मनकहरी गाँव के ग्राम प्रधान तुलसीदास यादव ने बताया कि उनके गाँव के है अमरसिंह पुत्र देवीदीन अत्यधिक शराब पीने का लती था। जिस वजह से वह आर्थिक तंगी के कारण मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहता था। बताया कि रात्रि में अमरसिंह ने अपने कमरे में फाँसी लगा ली। जिसके बाद तत्काल सीएचसी ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जो अपने पीछे पत्नी जयदेवी के अलावा दो मासूम बच्चों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है।अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मामले में पुलिस के द्वारा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
 मकान मालिक के बेटे ने नाबालिग से किया रेप, मामला दर्ज

मकान मालिक के बेटे ने नाबालिग से किया रेप, मामला दर्ज

भोपाल। जहांगीराबाद पुलिस ने नाबालिग लड़की की रिपोर्ट पर मकान मालिक के बेटे के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी एक साल से शोषण का शिकार कर रहा था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले वह घर पर अकेली थी, तभी मकान मालिक के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसकेक कुछ दिनों बाद ही परिवार ने मकान बदल दिया था, लेकिन आरोपी धमकी देकर शोषण करता रहा।