सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में मंगलवार रात चलती ट्रेन में हमलावरों ने 21 वर्षीय एक युवती का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। सीहोर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस एस चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में सीहोर रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पहले हुई। मृत युवती की पहचान मुस्कान हादा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि यात्रा कर रहे लोगों ने चलती ट्रेन में चिल्लाने की आवाज सुनी और तभी युवती अपनी सीट की तरफ भागती हुई आई और गिर पड़ी। चौहान ने बताया कि मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, आरोपी पहले ही फरार हो चुके थे। उन्होंने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
नई दिल्ली, देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों और मौत की संख्या में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 32 हजार 788 नए कोरोना केस आए और 3207 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 31 हजार 456 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 1,01,875 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले सोमवार को 1 लाख 27 हजार 510 लाख नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे और 2795 संक्रमितों की मौत हुई थी.
आज देश में लगातार 20वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 1 जून तक देशभर में 21 करोड़ 85 लाख 46 हजार 667 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 23 लाख 97 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 35 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है.
देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 83 लाख 7 हजार 832
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 61 लाख 79 हजार
• कुल एक्टिव केस- 17लाख 93 हजार 645
• कुल मौत- 3 लाख 35 हजार 102
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.18 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 92 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 7 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1886 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 177 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 4471 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 29 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 33127 है | आज प्रदेश में 59989 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 29, राजनांदगांव से 32, बालोद से 43, बेमेतरा से 29, कबीरधाम से 18, रायपुर से 82, धमतरी से 70, बलौदा बाजार से 103, महासमुंद से 54, गरियाबंद से 25, बिलासपुर से 37, रायगढ़ से 177, कोरबा से 83, जांजगीर- चाम्पा से 125, मुंगेली से 39, जीपीएम से 21, सरगुजा से 126, कोरिया से 77, सूरजपुर से 126, बलरामपुर से 98, जशपुर से 117, बस्तर से 106, कोंडागांव से 70, दंतेवाड़ा से 52, सुकमा से 55, कांकेर से 21, नारायणपुर से 17, बीजापुर से 36, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।
आज 1,886 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 4,471 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/0MBSKpDDgP
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 1, 2021
नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना संकट के बीच 10वीं के बाद अब सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा भी रद्द कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 12वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर के साथ-साथ सीबीएसई के चेयरमैन भी शामिल हुए। बैठक में शिक्षा मंत्रालय के दोनों सचिव भी मौजूद रहे। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि बीते साल की तरह, यदि कुछ छात्र परीक्षा देने की इच्छा रखते हैं तो स्थिति अनुकूल होने पर सीबीएसई द्वारा उन्हें ऐसा विकल्प प्रदान किया जाएगा। मालूम हो कि कोरोना संकट की वजह से सीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया था।
Government of India has decided to cancel the Class XII CBSE Board Exams. After extensive consultations, we have taken a decision that is student-friendly, one that safeguards the health as well as future of our youth. https://t.co/vzl6ahY1O2
— Narendra Modi (@narendramodi) June 1, 2021
रायपुर। राज्य में आज शाम 5.45 तक 1771 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 169 अकेले रायगढ़ जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 5 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 42, बलौदाबाजार 87, बलरामपुर 93, बस्तर 87, बेमेतरा 26, बीजापुर 37, बिलासपुर 34, दंतेवाड़ा 42, धमतरी 66, दुर्ग 38, गरियाबंद 21, जीपीएम 22, जांजगीर-चांपा 124, जशपुर 116, कबीरधाम 18, कांकेर 18, कोंडागांव 72, कोरबा 61, कोरिया 74, महासमुंद 53, मुंगेली 40, नारायणपुर 18, रायगढ़ 169, रायपुर 88, राजनांदगांव 31, सुकमा 54, सूरजपुर 119, और सरगुजा 122 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जारी है। वहीं तीसरी लहर के आने की आशंका बनी हुई है। इस बीच, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् (आईसीएमआर) देश में चौथा सीरो-सर्वेक्षण कराने की तैयारी में है। इससे पहले नौ माह में तीन-तीन बार सीरो सर्वे किए गए, जबकि फिलहाल पिछले चार माह से सीरो सर्वे नहीं हुआ है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महामारी विज्ञान और संचार रोग विभाग के प्रमुख डॉ.समीरन पांडा ने कहा, चौथे सीरो सर्वे कराने की योजना पर काम जारी है। आईसीएमआर के महानिदेशक की ओर से औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की जाएगी। डॉ. समीरन पांडा का कहना है कि सबसे पहले जिन जिलों में संक्रमण दर अधिक है, वहां बहुत तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है। इसमें सीरो सर्वे भी मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि जनवरी में हुए सीरो सर्वे में एक चौथाई आबादी संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई थी, लेकिन यह भी पता चला था कि 75 फीसदी आबादी संकट में है जिन्हें बचाव की सबसे ज्यादा जरूरत है।
चार माह बाद सीरो सर्वे कराने पर चर्चा
वर्तमान हालात देखें तो बीते चार माह से देश में एक भी सीरो सर्वे नहीं हुआ है, जबकि उससे पहले नौ माह में तीन-तीन बार सीरो सर्वे किया गया। इस सर्वे के दौरान गांव-गांव जाकर लोगों के रक्त नमूने लेकर जांच की गई तो कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी का पता चला। वहीं आंकड़ों के अनुसार, इसी साल एक मार्च से अब तक देश में एक करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं और डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। जबकि जनवरी, 2020 से 28 फरवरी, 2021 तक 1.11 करोड़ मामले थे और 1.57 लाख लोगों की मौत हुई थी।
फैल गया कोरोना, अब सीरो सर्वे का लाभ नहीं
आईसीएमआर के ही एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि दूसरी लहर में कोरोना गांव-गांव तक पहुंच चुका है। उन्हें नहीं लगता कि अब सीरो सर्वे का कोई फायदा होगा क्योंकि उसके परिणाम पहले से ही हमें पता है। हालांकि, टीकाकरण को लेकर सर्वे की जरूरत है ताकि यह पता चले कि कितनी फीसदी आबादी सुरक्षा जोन में है। इस पर विचार भी चल रहा है लेकिन अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है।
गणितीय आकलन के लिए सर्वे जरूरी
यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की प्रो. भ्रामक मुखर्जी के अनुसार भारत में अभी 2.47 करोड़ से ज्यादा मामले हैं, लेकिन उनका अनुमान है कि यह संख्या 49 करोड़ से ज्यादा है जोकि 36 फीसदी आबादी के संक्रमित होने का इशारा करता है। भारत में नौ में से करीब दो मौतें ही कागजों पर दर्ज की जा रही हैं। हमारे इस अनुमान को साबित करने के लिए सीरो सर्वे का होना बहुत जरूरी है। महामारी में गणितीय आकलन को नजर अंदाज नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इसके आधार पर भविष्य की नीतियां तय होने में मदद मिलती है।
इससे पहले कब-कब हुए सीरो सर्वे
पहला सर्वे : मई से जून 2020 के दौरान किए इस सर्वे में 0.73 फीसदी आबादी में एंटीबॉडी मिलीं।
दूसरा सर्वे: अगस्त से सितंबर 2020 के दौरान 6.6 फीसदी आबादी संक्रमण की चपेट में।
तीसरा सर्वे: दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 के दौरान 21.4 फीसदी आबादी में संक्रमण।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ गयी है. उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
Union Education Minister Dr Ramesh Pokhriyal Nishank admitted to AIIMS due to post COVID complications today: AIIMS officials
— ANI (@ANI) June 1, 2021
(File pic) pic.twitter.com/w1xMx8xhmt
नई दिल्ली। एलोपैथी चिकित्सा को लेकर बाबा रामदेव के साथ डॉक्टरों का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति यह है कि मंगलवार को बाबा रामदेव के खिलाफ देश भर में डॉक्टरों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। कोरोना महामारी के बीच इस विवाद ने सरकारों को भी चिंता में डाल दिया है। दिल्ली एम्स समेत तमाम अस्पतालों में डॉक्टर काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं और बाबा रामदेव की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
स्थिति यह है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में बाबा रामदेव को पत्र लिख बयान वापस लेने की मांग तक की थी लेकिन उसके बाद भी यह विवाद नहीं थमा। जिसके चलते अब न सिर्फ निजी बल्कि सरकारी अस्पतालों में कार्यरत रेजीडेंट डॉक्टरों ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने की घोषणा की है। बाबा रामदेव के खिलाफ प्रदर्शन सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है।
सोमवार को फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा), इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और फेमा सहित कई चिकित्सीय संगठनों ने बाबा रामदेव के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इसमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, एमपी और राजस्थान तक सरकारी अस्पतालों में कार्यरत रेजीडेंट डॉक्टरों ने हिस्सा लेने की जानकारी दी है।
चिकित्सीय संगठनों के अनुसार महामारी के बीच मरीजों की जान बचाना उनके लिए पहली प्राथमिकता है। इसीलिए चिकित्सीय व्यवस्था में कोई बाधा न आते हुए वे सभी काली पट्टी बांधकर बाबा रामदेव के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी मांग है कि अगर जल्द ही सरकार ने बाबा रामदेव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की तो यह विरोध प्रदर्शन और भी अधिक आक्रामक देखने को मिल सकता है।
इनके अलावा दिल्ली एम्स, सफदरजंग अस्पताल सहित केंद्र सरकार के अधीन अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। वहीं ऋषिकेश, भोपाल, पटना सहित अलग अलग एम्स के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने भी बाबा रामदेव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को समर्थन दिया है।
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में 54 दिन बाद सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में देश में 1.27 लाख मामले सामने आए हैं। वहीं दैनिक मौतों का आंकड़ा तीन हजार से नीचे रहा है। बीचे 24 घंटे में 2795 मरीजों की जान गई है और 2.55 लाख से ज्यादा मरीज एक दिन में ठीक होकर अपने घर वापस गए हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,81,75,044 हो गई। वहीं नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर भी कम होकर 6.62 प्रतिशत हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 2,795 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,31,895 हो गई। देश में 35 दिन बाद संक्रमण से मौत के इतने कम मामले सामने आए हैं। वहीं, 43 दिन बाद उपचाराधीन मामले भी 20 लाख से कम दर्ज किए गए।
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 34,67,92,257 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 19,25,374 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
मंत्रालय ने बताया कि नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दैनिक दर अब 6.62 प्रतिशत है, जो लगातार आठ दिन से 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है। वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 8.64 प्रतिशत हो गई है।
देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या भी 43 दिन बाद 20 लाख से कम हो गई है। अभी 18,95,520 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 6.73 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 1,30,572 की गिरावट आई है।
आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 19वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही।
देश में अभी तक कुल 2,59,47,629 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 92.09 प्रतिशत हो गई है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत हो गई है।
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।
24 घंटे में 27,80,058 लोगों को लगी वैक्सीन
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 27,80,058 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21,60,46,638 हुआ।
नई दिल्ली। 1 जून 2021 से देश के कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके साथ ही कई बैंकिंग और अन्य नियमों में बदलाव होने भी हो रहे हैं जिनका आपकी रोजमर्रा की जिदंगी पर खास असर होने वाला है, जानिए कौन से हैं वे बदलाव...
महंगा होगा हवाई सफर :
कोरोना की दूसरी लहर से हवाई यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की आय काफी कम हुई है। यही कारण है कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हवाई यात्रा के किराए में 13 से 16 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। नई दरें आज से लागू होंगी।
इनकम टैक्स ई-फाइलिंग की साइट बंद :
1 जून इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का ई-फाइलिंग पोर्टल बंद हो जाएगा। 7 जून को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग का नया पोर्टल लॉन्च करेगा। ITR भरने के लिए 7 जून 2021 से आपको //INCOMETAX.GOV.IN पर जाना होगा। आयकर विभाग के अनुसार इसे मोबाइल के जरिए इस्तेमाल करना आसान होगा और इस पर पहले से भरे आयकर विवरण आईटीआर आयकर फॉर्म और सरल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
फ्री नहीं रहेगा Google Photos :
गूगल ने जीमेल यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने भारत में Google One सर्विस लॉन्च किया है। अब तक गूगल अकाउंट होल्डर को फ्री गूगल फोटोज स्पेस देता था। अब इसके लिए चार्ज देना होगा।
PF खाताधारकों को राहत :
सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ (EPFO) ने देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण की दूसरी लहर के मद्देनजर अपने 5 करोड़ से अधिक अंशधारकों को राहत देने के इरादे से पीएफ खाते से दूसरी बार पैसा निकालने की अनुमति दी है।
रसोई गैस के दाम :
तेल कंपनियां आम तौर पर हर माह रसोई गैस सिलेंडर के नए दाम जारी करती हैं। 1 जून से रसोई गैस सिलेंडर के रेट में भी बदलाव हो सकता है। फिलहाल दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 809 रुपए है। हालांकि जरूरी नहीं कि 1 जून को ही नई कीमतें जारी हों।
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के मामलों में कमी के साथ ही कई राज्यों में अब ढील देना शुरू कर दिया है। दिल्ली, यूपी, मध्यप्रदेश, हरियाणा आदि राज्यों में कोरोना के मामलों में काफी तेजी से कमी आई है। मामले बढ़ने के बाद विभिन्न राज्यों में लगाए गए लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन राज्यों में आज यानी 1 जून से पाबंदियों में ढील दी जा रही है। वहीं कुछ राज्यों में अभी भी लॉकडाउन लागू है।
Read Also:- लॉकडाउन रायपुर : राजधानी रायपुर में इतने समय तक लॉकडाउन का आदेश हुआ जारी, इन गतिविधियों को मिली छूट, देखें विस्तृत आदेश
दिल्ली में अनलॉक प्रक्रिया 31 मई से ही शुरू हो गई, जबकि मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि में एक जून से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हटाई जा रही हैं। जानिए किन राज्यों में एक जून से कोरोना कर्फ्यू या फिर लॉकडाउन में ढील दी जा रही है और इस दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद।
दिल्ली अनलॉक: कारखानों के मालिक पहले दिन श्रमिकों, कच्चे माल की कमी से परेशान रहे
दिल्ली में कोविड लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील दिये जाने के बीच कारखानों के मालिकों ने छह सप्ताह के बाद अपने प्रतिष्ठानों को खोला। इनमें से कई श्रमिकों और कच्चे माल की कमी से जूझ रहे हैं और उन्हें उत्पादन में आ रही कमी के कारण नुकसान की आशंका है।
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया गया था और छह सप्ताह के लॉकडाउन के बाद दिल्ली सरकार ने चरणबद्ध अनलॉक प्रक्रिया के तहत सोमवार से शहर में औद्योगिक इकाइयों और निर्माण कार्यों को अनुमति दी है।
हालांकि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण कई श्रमिक अपने मूल स्थानों की ओर चले गये थे और कच्चे माल की आपूर्ति करने के लिए अभी बाजारों का खुलना बाकी है। मायापुरी औद्योगिक क्षेत्र में सहगल डोर्स के मालिक नीरज सहगल ने कहा कि हम केवल कारखाने में आये हैं। कोई रास्ता नहीं है जिससे हम काम शुरू कर सकें।
मध्यप्रदेश : एक जून से कार्यालय आएंगे 100 प्रतिशत अधिकारी व 50 प्रतिशत कर्मचारी
मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को निर्देश दिए कि एक जून से सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत अधिकारियों एवं 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित किए जाएंगे। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार एक जून 2021 से सभी शासकीय कार्यालयों में शत-प्रतिशत अधिकारी उपस्थित रहेंगे। निर्देशों में कहा गया है कि अत्यावश्यक सेवाएँ देने वाले कार्यालयों को छोड़कर शेष कार्यालय 100 प्रतिशत अधिकारियों व 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अत्यावश्यक सेवाओं में कलेक्ट्रेट, पुलिस, आपदा प्रबंधन, फायर, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, जेल, राजस्व, पेयजल आपूर्ति, नगरीय प्रशासन, ग्रामीण विकास, विद्युत प्रदाय, सार्वजनिक परिवहन, कोषालय और पंजीयन सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त भी अत्यावश्यक सेवाओं का निर्धारण जिला कलेक्टर कर सकेंगे।
यूपी में कोरोना कर्फ्यू में ढील
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण के चलते राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक की ढील दी है और अब शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। हालांकि, रविवार तक 600 से अधिक सक्रिय मामले वाले 20 जिलों को यह सुविधा नहीं मिलेगी।
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने रविवार को गतिविधियों को प्रारंभ करने के लिए शर्तों के साथ आदेश जारी किया है। तिवारी ने अपने आदेश में कहा है कि निषेध क्षेत्र के बाहर एक जून से सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक गतिविधियां संचालित होंगी। आदेश में उन्होंने कहा है कि रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा और इसके साथ ही शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी/ कोरोना कर्फ्यू लागू होगा। इस दौरान कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
Read Also:- न्यूज़ बुलेटिन : देखें 31 मई की दिन भर की बड़ी खबरें
जम्मू-कश्मीर में अनलॉक की प्रक्रिया
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भी केन्द्र शासित प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोरोना कर्फ्यू केवल रात्रि और सप्ताहांत में लागू रहेगा। हालांकि शैक्षिक संस्थान 15 जून तक बंद रहेंगे जबकि सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स , क्लब, जिम, मसाज सेंटर और भुगतान आधारित पार्क अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
महाराष्ट्र सरकार ने एक जून से लेकर 15 दिन के लिये लॉकडाउन बढ़ा दिया है। हालांकि उसने कुछ छूट देने का संकेत दिया है। वहीं, गोवा सरकार ने भी मौजूद कोरोना कर्फ्यू को सात जून तक बढा़ने का फैसला लिया है।
हरियाणा में लॉकडाउन बढ़ा, पाबंदियों में ढील भी मिली
हरियाणा में कोविड-19 की रोकथाम के लिए लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए यानी सात जून तक बढ़ा दिया गया। राज्य सरकार ने दुकानें खोलने के वक्त और मॉल पर लगाई गई पाबंदियों में ढील देने की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही राज्य में कोविड-19 की स्थिति में सुधार हुआ हो, लेकिन यह फैसला किया गया है कि “महामारी अलर्ट/ सुरक्षित हरियाणा” लॉकडाउन को कुछ और रियायतों के साथ सात जून सुबह पांच बजे तक बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिन दुकानों को पूर्व में सम-विषम आधार पर सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी वे अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुल सकेंगी।
Read Also:- कोरोना काल में मजबूत इम्यूनिटी के लिए इन चीजों का सेवन कर दें शुरू, ब्लैक फंगस से भी होगा बचाव
ओडिशा में बढ़ाया गया लॉकडाउन
ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन और 16 दिन यानी 17 जून तक के लिए बढ़ाने की रविवार को घोषणा की। लॉकडाउन का दूसरा चरण एक जून को सुबह 5 बजे खत्म होना था। मुख्य सचिव एस सी महापात्र ने कहा कि लॉकडाउन का उद्देश्य मुख्य रूप से लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित करना है, न कि सामानों की। पिछले लॉकडाउन के सभी प्रतिबंधों और छूटों को तीसरे चरण में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सप्ताहांत बंद भी जारी रहेगा।
बिहार में लॉकडाउन 8 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान कुछ छूट भी दी गई है। 25 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी कार्यालय खुलेंगे। हालांकि इस दौरान निजी कार्यालय बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
सोमवार को गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने कहा कि लॉकडाउन एकदम से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसलिए धीरे-धीरे इसमें कुछ छूट देते हुए लॉकडाउन किया जा रहा है। चैतन्य ने कहा कि बिहार में 2 जून से दुकाने अल्टरनेट डे पर खुलेंगे। इस दौरान दुकानदारों को यह निश्चित करना होगा कि दुकान या मॉल में ज्यादा भीड़ ना हो। कौन सी दुकान स दिन खुलेंगे यह तय जिलाधिकारी करेंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं को छोड़ अन्य वाहनों का परिचालनों पर रोक रहेगा। नियम के उल्लंघन करने पर गाड़ियों पर जुर्माना लगेगा। अनावश्यक सड़कों पर निकलने वाले लोगों पर करवाई होगी।
Read Also:- रायपुर: 1 जून से होटल, बार एवं क्लब खोलने की इतने समय तक मिली अनुमति
कर्नाटक में चरणबद्ध तरीके से खुलेगा लॉकडाउन
कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने सोमवार को साफ किया कि राज्य में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन में ढील दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगलूरू में प्रतिदिन एक हजार से कम मामलों आने पर इस पर विचार किया जा सकता है। अशोक ने बताया कि उन्होंने मैंने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को चरणबद्ध तरीके से एक के बाद एक सेक्टर को चरणबद्ध तरीके से खोलने के बारे में अपनी राय बता दी है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर संक्रमण के मामले कम नहीं होते हैं तो लॉकडाउन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सरकार को अभी तकनीकी सलाह समिति की रिपोर्ट नहीं मिली है।
राजस्थान में दो जून से संशोधित लॉकडाउन लागू, व्यावसायिक गतिविधियों को सीमित छूट
राजस्थान सरकार ने लॉकडाउन के बाद कोरोना वायरस संक्रमण मामलों में आई गिरावट को देखते हुए दो जून से संशोधित लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है, जिसमें व्यावसायिक गतिविधियों को सीमित छूट दी गई है। गृह विभाग ने सोमवार को इस बारे में दिशा-निर्देश जारी किए। इसके अनुसार, संशोधित लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों में विभिन्न गतिविधियों के लिए छूट उन्हीं स्थानों पर दी जा सकेगी, जहां संक्रमण दर 10 प्रतिशत से कम होगी अथवा ऑक्सीजन, आईसीयू व वेंटिलेटर बिस्तरों उपयोग 60 प्रतिशत से कम होगा।
दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य सरकार ने अधिकतर जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार में कमी तथा संक्रमण दर में गिरावट को देखते हुए व्यावसायिक व अन्य गतिविधियों में राहत देने के लिए दो जून से `त्रि-स्तरीय जन अनुशासन संशोधित लॉकडाउन` लागू किए जाने का निर्णय किया है। इसके तहत, राज्य के सभी सरकारी कार्यालय 25 प्रतिशत कार्मिकों की उपस्थिति के साथ प्रातः साढ़े नौ बजे से सायं चार बजे तक अनुमत होंगे, सात जून, 2021 से सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ अनुमत होंगे।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2163 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सूरजपुर से सर्वाधिक 185 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 5651 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 32 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 35741 है | आज प्रदेश में 58445 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 31, राजनांदगांव से 40, बालोद से 80, बेमेतरा से 22, कबीरधाम से 31, रायपुर से 136, धमतरी से 90, बलौदा बाजार से 101, महासमुंद से 92, गरियाबंद से 28, बिलासपुर से 58, रायगढ़ से 160, कोरबा से 59, जांजगीर- चाम्पा से 119, मुंगेली से 27, जीपीएम से 56, सरगुजा से 147, कोरिया से 69, सूरजपुर से 185, बलरामपुर से 103, जशपुर से 182, बस्तर से 83, कोंडागांव से 54, दंतेवाड़ा से 54, सुकमा से 49, कांकेर से 26, नारायणपुर से 16, बीजापुर से 64, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।
आज 2,163 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 5,651 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/jQcH1N4psK
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 31, 2021
रायपुर। राज्य में आज शाम 5.45 तक 1906 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 171 अकेले सूरजपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 6 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 72, बलौदाबाजार 77, बलरामपुर 77, बस्तर 90, बेमेतरा 21, बीजापुर 62, बिलासपुर 41, दंतेवाड़ा 43, धमतरी 82, दुर्ग 30, गरियाबंद 24, जीपीएम 31, जांजगीर-चांपा 108, जशपुर 166, कबीरधाम 24, कांकेर 23, कोंडागांव 57, कोरबा 55, कोरिया 65, महासमुंद 79, मुंगेली 25, नारायणपुर 16, रायगढ़ 142, रायपुर 134, राजनांदगांव 43, सुकमा 33, सूरजपुर 171, और सरगुजा 115 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
टेनेसी/नई दिल्ली। 90 के दशक में टार्जन के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता जो लारा की हवाई दुर्घटना में मौत हो गई।
इस प्लेन क्रैश में जो लारा समेत सात लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में जो की पत्नी की भी मौत हो गई। ग्वेन शम्बलिन से उन्होंने साल 2018 में ही शादी की थी। रदरफोर्ड काउंटी के ‘फायर रेस्क्यू’ कैप्टन जॉन इंगल ने एक बयान में बताया कि स्मिर्ना के पास पर्सी प्रीस्ट झील में तलाश एवं बचाव अभियान अब भी जारी है। काउंटी अधिकारियों ने बताया कि इन सात लोगों की पहचान ब्रैंडन हन्ना, ग्वेन एस लारा, विलियम जे लारा, डेविड एल मार्टिन, जेनिफर जे मार्टिन, जेसिका वॉल्टर्स और जॉनाथन वाल्टर्स के तौर पर हुई है और ये सभी टेनेसी के ब्रेंटवुड के निवासी थे। परिवार वालों से पुष्टि करने के बाद इनके नाम सार्वजनिक किए गए हैं।
संघीय विमानन प्रशासन ने एक बयान में बताया था कि स्मिर्ना रदरफोर्ड काउंटी हवाईअड्डे से शनिवार दोपहर 11 बजे उड़ान भरने के बाद ‘सेसना सी501’ विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर स्मिर्ना के पास पर्सी प्रीस्ट झील में गिर गया। विमान स्मिर्ना रदरफोर्ड काउंटी हवाईअड्डे से पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जा रहा था। टेनेसी राजमार्ग गश्त दल ने समाचार संस्थानों को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने विमान को पानी में गिरते देखा था। घटनास्थल पर राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और एफएए दोनों मौजूद हैं।
इन फिल्मों में निभाई मुख्य भूमिका
लारा ने 1989 में टेलीविजन फिल्म `टार्जन इन मैनहट्टन` में टार्जन की भूमिका निभाई थी। बाद में उन्होंने टीवी सीरीज `टार्जन: द इपिक एडवेंचर्स` में भी अभिनय किया। ये शीरीज 1996-1997 तक चली। इसमें लारा के अभिनय की काफी प्रशंसा की गई। लारा महज 58 साल के थे।
जो लारा का जन्म सैन डिएगो में 2 अक्टूबर 1962 को हुआ था। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फिर उन्हें टार्जन में लीड रोल निभाने का मौका मिला। 1996 से 1997 के बीच ऑन एयर हुई टार्जन सीरीज के 22 एपिसोड्स में जो ने अपना एक्टिंग टैलेंट दिखाया। टार्जन के अलावा जो लारा ने अमेरिकन साइबॉर्ग स्टील वॉरियर, स्टील फ्रंटियर, वॉरहेड, डूम्सडेयर और टीवी शोज बेवॉच और कोनान द एडवेंचरर में काम किया था। उन्हें आखिरी बार 2018 में आई फिल्म समर ऑफ 67 में देखा गया था।
जो की शादी ग्वेन से हुई थी। दोनों ब्रेंटवुड में अपनी दो बेटियों संग रहते थे। उनकी वेबसाइट के मुताबिक जो एक्टर होने के अलावा लाइसेन्सड फैल्कनर, पायलट, ओपन-वॉटर डाइवर, सर्फर, बॉक्सर और ट्रेन्ड मार्क्समैन भी थे।
करियर के पीक पर छोड़ दी एक्टिंग
लारा ने संगीत में अपना करियर बनाने के लिए 2002 में बीस साल बाद अभिनय छोड़ दिया था। ये वो वक्त था जब लारा अपने करियर के पीक पर थे। एक्शन फिल्में आर्मस्ट्रांग और वारहेड के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। उन्होंने दो शादियां कीं।
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कोहराम अब कम होता नजर आ रहा है लेकिन कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की वजह से अबतक तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं महामारी के साथ ब्लैक फंगस का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया गया है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1.52 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 3128 के करीब मरीजों की मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1,52,734 नए मामले दर्ज हुए, जबकि 3,128 लोगों की मौतें हुई हैं। राहत की बात है कि 2,38,022 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,80,47,534 हो गई है। वहीं इस खतरनाक वायरस ने अबतक 3,29,100 लोगों की जान ले ली। जबकि कुल 2,56,92,342 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 20,26,092 है।
देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है जहां पिछले 24 घंटों में 18,600 नए मामले सामने आए हैं वहीं 402 लोगों की जान चली गई और 22,532 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या राज्य में 57,31,815 है वहीं मरने वालों की संख्या 94,844 है। और 53,62,370 लोग अब तक ठीक हुए हैं। जबकि अब भी सक्रिय मामले 2,71,801 है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर 91.60% हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 9.04% और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.07% है जो लगातार 7 दिनों से 10% से कम है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,83,135 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 34,48,66,883 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।












