BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
केंद्र सरकार की ट्विटर को आखिरी चेतावनी: नए IT नियम माने या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें

केंद्र सरकार की ट्विटर को आखिरी चेतावनी: नए IT नियम माने या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और सोशल मीडिया दिग्गज ट्विटर के बीच जारी विवाद अब और बढ़ता नजर आ रहा है। केंद्र सरकार ने ट्विटर को नए डिजिटल नियम लागू करने को लेकर अंतिम चेतावनी दी है। आईटी मंत्रालय की तरफ से भेजे गए नोटिस में साफ-साफ कहा गया है कि कंपनी जल्द से जल्द नए नियम लागू करे नहीं तो उसे गंभीर परिणाम भूगतना पड़ सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में आईटी के प्रमुख वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 4 जून को हुई बैठक में ये फैसला लिया गया है।


सरकार ने कहा कि ट्विटर को नए आईटी नियमों का पालन करने के लिए आखिरी नोटिस दिया जा रहा है। अगर नियमों का पालन नहीं हुआ तो आईटी एक्ट 2000 की धारा 79 के तहत मिली छूट को खत्म कर दिया जाएगा और ट्विटर को आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

 एक और एक्शन: ट्विटर ने अब RSS प्रमुख मोहन भागवत के अकाउंट से भी हटाया ब्लू टिक

एक और एक्शन: ट्विटर ने अब RSS प्रमुख मोहन भागवत के अकाउंट से भी हटाया ब्लू टिक

नई दिल्ली। ट्विटर अपने प्लेटफार्म पर पिछले 6 माह से इनएक्टिव अकाउंटों को अनवेरिफाइड कर रहा है। इस क्रम में भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई नेताओं के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया। ऐसा करने के पीछे का कारण अपनी पॉलिसी बताई। ट्विटर ने कहा, हमारे वेरिफिकेशन पॉलिसी के अनुसार, यदि अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है तो ब्लू वेरिफाइड बैच को हटाया जा सकता है। हालांकि कुछ घंटों बाद ही उपराष्ट्रपति नायडू के अकाउंट पर ब्लू टिक बहाल कर दिया गया लेकिन अन्य नेताओं के अकाउंट अब भी अनवेरिफाइड ही हैं।
ट्विटर के इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा हो रहा है। अकाउंट रजिस्टर होने के बाद लोगों को सक्रिय तौर पर लॉग इन करना होता है। अपने अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए यूजर को कम से कम 6 महीने में एक बार तो लॉग इन करना ही होगा। लंबे समय तक यदि लॉग इन नहीं होता है तो अकाउंट को स्थायी तौर पर हटा दिया जा सकता है। लॉग इन के आधार पर ट्विटर यूजर की एक्टिविटी को ट्रैक करता है। उपराष्ट्रपति के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो शीर्ष नेताओं अरुण कुमार व सुरेश सोनी के ट्विटर अकाउंट से भी वेरिफाइड करने वाला ब्लू टिक हटा लिया गया। उपराष्ट्रपति ने 23 जुलाई 2020 को अंतिम ट्वीट किया था वहीं संघ के दोनों नेताओं के अकाउंट में एक भी ट्वीट पोस्ट ही नहीं किया गया है।अकाउंट के एक्टिव होने की जांच उसके पिछले 6 महीने के आंकड़ों से लिया जाता है कि यूजर ने अपने हैंडल का इस अवधि में इस्तेमाल किया है या नहीं। दरअसल माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत अन्य नेताओं के अकाउंट को अनवेरिफाइड कर दिया था। ट्विटर ने इस मामले में सफाई दी और कहा कि इनके अकाउंट पिछले कई महीनों से एक्टिव नहीं थे। 
कोरोना से आत्मनिर्भर भारत अभियान की रफ्तार धीमी हुई लेकिन संकल्प बरकरार : मोदी

कोरोना से आत्मनिर्भर भारत अभियान की रफ्तार धीमी हुई लेकिन संकल्प बरकरार : मोदी

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते आत्मनिर्भर भारतअभियान की रफ्तार कुछ धीमी जरूर हुई है लेकिन इस अभियान के जरिए देश को सशक्त बनाना आज भी उनकी सरकार का संकल्प है।
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) सोसाइटी की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह भी कहा सॉफ्टवेयर से लेकर सैटेलाइट’’तक आज भारत दूसरे देशों के विकास को गति दे रहा है और दुनिया के विकास में प्रमुख इंजनकी भूमिका निभा रहा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के अलावा अन्य मंत्री और वैज्ञानिक शामिल हुए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी पूरी दुनिया के सामने इस सदी की सबसे बड़ी चुनौती बनकर आई है लेकिन इतिहास इस बात का गवाह है कि जब भी मानवता पर कोई बड़ा संकट आया है, विज्ञान ने और बेहतर भविष्य के रास्ते तैयार कर दिए हैं।

साल भर के भीतर कोरोना रोधी टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अप्रत्याशित है और इतनी बड़ी आपदा से देश की जनता को उबारने के लिए एक साल में टीका बना देने का काम का इतिहास में शायद पहली बार हुआ होगा।

उन्होंने कहा कि पहले दूसरे देशों में खोज हुआ करती थी तो भारत को कई कई सालों तक उसके लाभ का इंतजार करना पड़ता था लेकिन आज भारत के वैज्ञानिक दूसरे देशों के वैज्ञानिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मानव जाति की सेवा में जुटे हुए हैं और उतनी ही तेज गति से काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘इस असाधारण प्रतिभा से ही देश आज इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत, कृषि से अंतरिक्ष विज्ञान, आपदा प्रबंधन से रक्षा प्रौद्योगिकी तक, टीकों से आभासी यथार्थ(वचुर्अल रियलिटी) तक और जैव प्रौद्योगिकी से लेकर बैटरी प्रौद्योगिकी तक हर दिशा में आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहता है।

उन्होंने कहा, ‘आज भारत सतत विकास और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया को रास्ता दिखा रहा है। आज हम सॉफ्टवेयर से लेकर उपग्रहों तक दूसरे देशों के विकास को भी गति दे रहे हैं और दुनिया के विकास में प्रमुख इंजन की भूमिका निभा रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि किसी भी देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी उतनी ही ऊंचाइयों को छूती है, जितना बेहतर उसका उद्योग जगत और बाजार से संबंध होता है।

उन्होंने कहा, ‘हमारे देश में सीएसआईआर विज्ञान, समाज और उद्योग जगत की इसी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक संस्थागत व्यवस्था का काम करता है।’ सीएसआईआर सोसाइटी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग का हिस्सा है।

इसकी गतिविधियां देश भर की 37 प्रयोगशालाओं और 39 आउटरीच केंद्रों तक फैली हैं। सोसाइटी के सदस्यों में नामचीन वैज्ञानिक, उद्योगपति और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इनकी बैठक सालाना होती है।

तीसरी लहर से पहले खुशखबरी: देश में बच्चों को इसी माह से मिल सकेगी वैक्सीन, जानें कहां तक पहुंची है तैयारी

तीसरी लहर से पहले खुशखबरी: देश में बच्चों को इसी माह से मिल सकेगी वैक्सीन, जानें कहां तक पहुंची है तैयारी

कोरोना के तीसरी लहर के बच्चों के लिए ज्यादा घातक होने की खबरों के बीच एक अच्छी खबर यह है कि बच्चों के लिए भी देश में जल्द वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संकेत दिए हैं कि बच्चों के लिए कोरोना टीका इसी महीने आ सकता है। सरकार के मुताबिक, जायडस कैडिला के टीके को जल्द मंजूरी दी जा सकती है, जिसके परीक्षण 12-18 साल की आयु के बच्चों पर भी हुए हैं।
नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि अभी कोवैक्सीन के बच्चों पर परीक्षण शुरू हुए हैं, लेकिन उसके पूरे होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा, क्योंकि परीक्षण प्रतिरोधक क्षमता के होते हैं। जबकि जायडस कैडिला के टीके के परीक्षण बच्चों पर हो चुके हैं। उम्मीद है कि अगले दो सप्ताह में वह लाइसेंस के लिए आ सकती है। टीके को मंजूरी देते समय इसे बच्चों को देने पर भी निर्णय लिया जा सकता है।
परीक्षण में 800-100 बच्चे भी शामिल
जायडस कैडिला की वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण पूरे चुके हैं। इसके परीक्षण मंम 800-100 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 12-18 साल के बीच है। इसलिए इस टीके को 12-18 साल के आयु वर्ग के बच्चों के लिए भी मंजूरी मिलने के प्रबल आसार हैं और पॉल ने भी ऐसे संकेत दिए हैं। हालांकि, अंतिम फैसला एक विशेषज्ञ समूह परीक्षण के आंकड़ों के आधार पर करता है। यदि दो सप्ताह के भीतर वह लाइसेंस के लिए आवेदन करता है तो मुश्किल से एक सप्ताह और मंजूरी की प्रक्रिया में लगेगा। यानी इसी महीने टीका उपलब्ध हो सकता है।
तीन खुराक वाला टीका
कैडिला का टीका तीन खुराक वाला है। यह त्वचा में दिया जाने वाला इंट्राडर्मल टीका है। इसे इंजेक्शन के जरिये नहीं दिया जाता है, बल्कि एक अलग डिवाइस से चमड़ी में डाला जाता है। इसलिए बच्चों के लिए यह टीका ज्यादा उपयोगी होगा। अगले चरण में कैडिला इसका परीक्षण 12 साल से छोटे उम्र के बच्चों पर भी करेगा। टीके को केंद्र सरकार के नेशनल बॉयोफॉर्मा मिशन के तहत सहायता दी गई है। कैडिला के प्रवक्ता ने कहा कि टीके के तीनों चरण के परीक्षण पूरे हो चुके हैं तथा आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। उसके बाद मंजूरी के लिए ड्रग कंट्रोलर को आवेदन किया जाएगा।
वैरिएंट पर भी परीक्षण
इस टीके की एक खास बात यह है कि इसे यूके, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका के अलावा डबल वैरिएंट पर भी हाल में अपडेट किया गया है।
28 हजार पर परीक्षण
टीके के परीक्षण करीब 28 हजार लोगों पर हुए हैं, जिनमें एक हजार के करीब 12-18 साल के बच्चे हैं।
25-26 करोड़ टीके चाहिए
वीके पॉल ने कहा कि बच्चों में टीकाकरण शुरू करने से पहले पर्याप्त मात्रा में टीके की उपलब्धता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 12-18 साल के आयु वर्ग में भी 13-14 करोड़ की आबादी है। उनके लिए कम से कम 25-26 करोड़ टीके चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई टीके उपलब्ध होंगे तो इसमें आसानी होगी।
कैडिला की क्षमता
कैडिला की प्रतिमाह 1-2 करोड़ टीका तैयार करने की क्षमता है, लेकिन उसने कहा है कि वह अगले छह महीनों में बढ़ाकर इसे 2.5-3 करोड़ तक कर देगा।
और छोटे बच्चों पर तैयारी
अगले चरण में कैडिला 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर परीक्षण करेगी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, तीनों चरण के परीक्षण पूरे हो चुके हैं तथा आंकड़े जुटाए जा रहे, जल्द आवेदन करेंगे

 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 3380 संक्रमितों की मौत और इतने आये नए मामले

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 3380 संक्रमितों की मौत और इतने आये नए मामले

नई दिल्ली, कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन मौत की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 20 हजार 529 नए कोरोना केस आए और 3380 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 1 लाख 97 हजार 894 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 80,745 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले इतने कम कोरोना केस 6 अप्रैल (1.15 लाख) को दर्ज किए गए थे.


आज देश में लगातार 23वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 4 जून तक देशभर में 22 करोड़ 78 लाख 60 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 36 लाख 50 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 36 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 86 लाख 94 हजार 879
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 67 लाख 95 हजार 549
• कुल एक्टिव केस- 15 लाख 55 हजार 248
• कुल मौत- 3 लाख 44 हजार 22
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 6 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 3188 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 1460 नए मरीज मिले 23 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 3188 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 1460 नए मरीज मिले 23 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1460 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जशपुर से सर्वाधिक 117 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 3188 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 23 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 26977 है | आज प्रदेश में 48814 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 41, राजनांदगांव से 13, बालोद से 35, बेमेतरा से 16, कबीरधाम से 18, रायपुर से 71, धमतरी से 87, बलौदा बाजार से 80, महासमुंद से 74, गरियाबंद से 15, बिलासपुर से 23, रायगढ़ से 104, कोरबा से 57, जांजगीर- चाम्पा से 69, मुंगेली से 19, जीपीएम से 21, सरगुजा से 91, कोरिया से 60, सूरजपुर से 97, बलरामपुर से 59, जशपुर से 117, बस्तर से 67, कोंडागांव से 32, दंतेवाड़ा से 33, सुकमा से 82, कांकेर से 14, नारायणपुर से 28, बीजापुर से 36, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

बड़ी खबर: कोरोना वायरस ने शेरनी की ली जान, 9 अन्य शेर शेरनी भी संक्रमित

बड़ी खबर: कोरोना वायरस ने शेरनी की ली जान, 9 अन्य शेर शेरनी भी संक्रमित

कोरोना को लेकर अब तक जानवरों में इससे संक्रमित होने और फिर जानवरों से इंसान में इसके फैलने को लेकर अभी भी एक सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक चिड़ियाघर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक शेरनी की मौत हो गयी जबकि 9 अन्य जानवर संक्रमित पाए गए हैं. वंडालूर में अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान के अधिकारियों ने बताया कि ‘नीला’ नामक शेरनी की कोविड-19 के कारण बृहस्पतिवार को मौत हो गयी जबकि वहां मौजूद 11 में से नौ शेर-शेरनी संक्रमित पाए गए हैं.
कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर चिड़ियाघर भी बंद पड़ा है. अन्ना जूलॉजिकल पार्क के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने प्रेस में बयाान जारी बताया कि शुरुआत में एक एनिमल हाउस में रखे गए पांच शेर में कफ की शिकायत देखने को मिली. इसके बाद फौरन एक्सपर्ट की टीम इसका कारण का पता लगने में जुट गई.

उन्होंने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी डिजिज (एनआईएचएसएडी), भोपाल, मध्य प्रदेश में अन्ना जूलॉजिकल पार्क के 11 शेरों के ब्लड सैंपल, फेशियर सैंपल और नेजल स्वैब लेकर भेजे गए. 2 जून को एनिमल हाउस नंबर-2 में रखे गए एक नीला (फीमेल) की शाम करीब सवा छह बजे मौत हो गई. ऐसा कहा गया कि उसमें कुछ लक्षण देखे गए थे और 2 मई से ठीक पहले उसकी नाक बह रही थी. जिसके बाद उसका फौरन इलाज किया गया था.

ताजा लेबोरेट्री टेस्ट के मुताबिक जिन 11 शेर के सैंपल भेजे गए थे उनमें से 9 के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. इसकी और बारिकी से सत्यता का और पता लगाने के लिए सैंपल को 4 जून को इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यट बरेली और सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मोलेक्यूलर बायोलॉजी, हैदराबाद भेजा गया है.

पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ने बताया कि समय समय पर सेंट्रल जू अथॉरिटी, केन्द्र और राज्य सरकार की तरफ से दिए गए निर्देशों का पालन किया जाता है. वे सभी शेर जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए उन पर करीबी निगरानी रखकर एक्सपर्ट की सलाह से इन-हाउस वेटनरी टीम के द्वारा इलाज किया जा रहा है. इस चिड़ियाघर में सभी जानवरों के रख-रखाव में लगे लोगों और हेल्पर्स को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

 

बड़ी खबर : कोविड-19 महामारी के कारण भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के देश में ठहरने की निर्धारित तिथि अब इस तारीख तक मान्य

बड़ी खबर : कोविड-19 महामारी के कारण भारत में फंसे विदेशी नागरिकों के देश में ठहरने की निर्धारित तिथि अब इस तारीख तक मान्य

मार्च 2020 से ही कोविड-19 महामारी के कारण सामान्य वाणिज्यिक उड़ानों के उपलब्‍ध न रहने के कारण वैध भारतीय वीजा पर मार्च 2020 से पहले भारत आए कई विदेशी नागरिक भारत में फंस गए थे। इन विदेशी नागरिकों को लॉकडाउन के कारण भारत में अपना वीजा बढ़ाने में आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने 29.06.2020 को एक आदेश जारी कर यह सूचित किया था कि इन विदेशी नागरिकों के 30 जून, 2020 के बाद समाप्त होने वाले भारतीय वीजा या देश में ठहरने की अवधि को सामान्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के फिर से शुरू होने की तारीख से लेकर अगले 30 और दिनों तक नि:शुल्‍क आधार पर वैध माना जाएगा। हालांकि, ये विदेशी नागरिक अपने वीजा या देश में ठहरने की अवधि को बढ़ाने के लिए हर माह आवेदन करते रहे हैं।

सामान्य वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन फिर से शुरू न हो पाने को ध्‍यान में रखते हुए इस मामले पर अब एमएचए द्वारा पुनर्विचार किया गया है, और तदनुसार यह निर्णय लिया गया है कि भारत में फंसे इन विदेशी नागरिकों के भारतीय वीजा या देश में ठहरने की अवधि को अब 31.08.2021 तक बिना किसी ओवरस्टे पेनाल्टी (निर्धारित अवधि से अधिक समय तक देश में ठहरने या रुकने पर जुर्माना) के ही नि:शुल्‍क आधार पर वैध माना जाएगा। इन विदेशी नागरिकों को अपने वीजा के विस्तार के लिए संबंधित एफआरआरओ/एफआरओ में कोई आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।

ये विदेशी नागरिक देश से बाहर जाने से पहले संबंधित एफआरआरओ/एफआरओ में देश से बाहर जाने की अनुमति पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो बिना किसी ओवरस्टे पेनाल्टी के ही नि:शुल्‍क आधार पर प्रदान की जाएगी।

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 1374 कोरोना पॉजिटिव, आज सिर्फ 2 जिले में सौ से अधिक मिले, देखे बाकी जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 1374 कोरोना पॉजिटिव, आज सिर्फ 2 जिले में सौ से अधिक मिले, देखे बाकी जिलों के आकड़े

रायपुर, 4 जून। राज्य में आज शाम तक 1374 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 124 अकेले जशपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 2 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 36, बलौदाबाजार 59, बलरामपुर 42, बस्तर 69, बेमेतरा 16, बीजापुर 35, बिलासपुर 23, दंतेवाड़ा 25, धमतरी 88, दुर्ग 41, गरियाबंद 17, जीपीएम 21, जांजगीर-चांपा 62, जशपुर 124, कबीरधाम 19, कांकेर 10, कोंडागांव 34, कोरबा 47, कोरिया 72, महासमुंद 70, मुंगेली 19, नारायणपुर 24, रायगढ़ 110, रायपुर 63, राजनांदगांव 21, सुकमा 79, सूरजपुर 68, और सरगुजा 88 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

 मछलियों को दाना डालने गए दो चचेरे भाई की नदी में डूबने से मौत, शव बरामद

मछलियों को दाना डालने गए दो चचेरे भाई की नदी में डूबने से मौत, शव बरामद

आगरा। यहां मछली को दाना खिलाने के दौरान हुए हादसे में यमुना नदी में डूबे दो चचेरे भाइयों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना गुरुवार की है, जब 27 वर्षीय विशाल नदी में फिसल गया और 17 वर्षीय सौरभ भी उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया।

दोनों बल्केश्वर मोहल्ले के लोहिया नगर के रहने वाले हैं, एत्मादुल्लाह थाने के इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि चचेरे भाई जवाहर ब्रिज पर मछली को दाना खिलाने गए थे, तभी विशाल फिसल गया और सौरभ ने उसे बचाने की कोशिश की। एक अन्य रिश्तेदार, ललित भी पानी में कूद गया, लेकिन उन्हें बचा नहीं सका लेकिन नदी से बाहर निकलने में कामयाब रहा। पांडे ने कहा कि पुलिस और गोताखोरों को घटना के बारे में सूचित किया गया और शव उस स्थान के पास से बरामद किए गए जहां वे डूबे थे।

पद्म विभूषण अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर मोदी ने शोक व्यक्त किया

पद्म विभूषण अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर मोदी ने शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर अनिरुद्ध जगन्नाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट में, श्री मोदी ने कहा की पद्म विभूषण सर अनिरुद्ध जगन्नाथ, एक बड़े राजनेता और कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में आधुनिक मॉरीशस के वास्तुकार थे। एक गौरवान्वित प्रवासी भारतीय के तौर परउन्होंने विशेष द्विपक्षीय संबंध बनाने में हमेशा सहायता की जो उनकी विरासत से लाभान्वित होंगे।

आसाराम बापू की अंतरिम जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आसाराम बापू की अंतरिम जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली। दुष्कर्म के मामले में जेल में सजा काट रहे आसाराम बापू ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका की अर्जी लगाई है। शुक्रवार (आज) सुप्रीम कोर्ट में आसाराम बापू की जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। बता दें कि आसाराम बापू साल 2013 से जोधपुर की सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है।
इससे पहले भी आसाराम बापू ने राजस्थान हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी लेकिन हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। आसाराम बापू स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत याचिका की मांग कर रहा था। कोरोना से संक्रमित होने के बाद आसराम को एम्स में भर्ती किया गया था।

दुष्कर्म के मामले में दोषी पाया गया था और उसके बाद से आसाराम बापू आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। 2013 से ही आसाराम जोधपुर की सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है और कई बार बीमारी के बहाने उसने कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका पेश किया था। लेकिन आज तक ट्रायल कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट ने आसाराम बापू की सभी कोशिशें नाकाम रही हैं।

साल 2018 में आसाराम बापू को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। एक अदालत ने आसाराम बापू को अपने आश्रम में लड़की से बलात्कार को दोषी पाया था। लड़की नाबालिग थी और उसने आरोप लगाया था कि आसाराम ने जोधपुर के पास मणाई इलाके में अपने आश्रम में बुलाया था और 15 अगस्त 2013 को लड़की के साथ दुष्कर्म किया था।

जानिए दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले 10 देशों में वैक्सीनेशन में भारत किस पायदान पर है

जानिए दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले 10 देशों में वैक्सीनेशन में भारत किस पायदान पर है

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. हालांकि अब नए मामलों की संख्या में पिछले कई दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है. इस बीच देश में टीकाकरण अभियान भी जारी है. हालांकि टीकों की कमी के कारण कई राज्यों ने कई केंद्रों पर 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए फिलहाल टीकाकरण बंद कर रखा है. टीकों की कमी की वजह से सरकार की किरकिरी हो रही है. इस बीच दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले 10 देशों में वैक्सीनेशन में भारत किस पायदान पर है, इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है. जानिए रिपोर्ट में क्या है.


वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक वैक्सीनेशन करने के मामले में भारत अमेरिका और चीन से भी पीछे हैं. इस रिपोर्ट में पहला स्थान अमेरिका को, दूसरा स्थान चीन को और तीसरा स्थान ब्राजील को मिला है. वर्तमान में चीन को छोड़ दें तो सबसे ज्यादा कोरोना के मामले अमेरिका, उसके बाद भारत और फिर ब्राजील में हैं.


टॉप 10 देशों में भारत कितने नंबर पर है?


(प्रति 100 लोगों की जनसंख्या में कितने लोगों का टीकाकरण हुआ)
1. अमेरिका-6 लोगों का
2. चीन-4 लोगों का
3. ब्राजील-1 लोगों का
4. मेक्सिको- 24 लोगों का
5. रूस-1 लोगों का
6. भारत-4 लोगों का
7. जापान-1 लोगों का
8. इंडोनेशिया- 10 लोगों का
9. बांग्लादेश-1 लोगों का
10. फिलीपीन्स-7 लोगों का
सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन करने वाले टॉप 6 देशों में कितने हैं कोरोना के मामले?
1. अमेरिका- 3 करोड़ 41 लाख 74 हजार 752
2. चीन- 91 हजार 194
3. ब्राजील- 1 करोड़ 68 लाख 3 हजार 472
4. मेक्सिको- 2 करोड़ 42 लाख 6 हजार 822
5. रूस- 5 लाख 99 हजार 182
6. भारत- 2 करोड़ 85 लाख 74 हजार 350
इन देशों में अबतक कितने लोग मरे
1. अमेरिका- 6 लाख 11 हजार 611
2. चीन- 4 हजार 636
3. ब्राजील- 4 लाख 69 हजार 784
4. मेक्सिको- 2 लाख 28 हजार 362
5. रूस- 1 लाख 22 हजार 660
6. भारत- 3 लाख 40 हजार 702

 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 1.32 लाख नए कोरोना मामले, 2713 संक्रमितों की गई जान

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 1.32 लाख नए कोरोना मामले, 2713 संक्रमितों की गई जान

नई दिल्ली, कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है. दुनिया में सबसे ज्यादा मामले हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 32 हजार 364 नए कोरोना केस आए और 2713 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 7 हजार लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 77,420 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले बुधवार को 1 लाख 34 हजार 154 लाख नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे और 2887संक्रमितों की मौत हुई थी.


आज देश में लगातार 22वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 3 जून तक देशभर में 22 करोड़ 41 लाख 9 हजार 448 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 28 लाख 75 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 35 करोड़ 74 से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 20.75 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 85 लाख 74 हजार 350
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 65 लाख 97 हजार 655
• कुल एक्टिव केस- 16 लाख 35 हजार 993
• कुल मौत- 3 लाख 40 हजार 702
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 92 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 6 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 3854 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 1619 नए मरीज मिले 22 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 3854 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 1619 नए मरीज मिले 22 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1619 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 135 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 3854 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 22 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 29378 है | आज प्रदेश में 54144 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 38, राजनांदगांव से 13, बालोद से 36, बेमेतरा से 8, कबीरधाम से 24, रायपुर से 70, धमतरी से 57, बलौदा बाजार से 78, महासमुंद से 47, गरियाबंद से 19, बिलासपुर से 42, रायगढ़ से 135, कोरबा से 98, जांजगीर- चाम्पा से 95, मुंगेली से 27, जीपीएम से 23, सरगुजा से 83, कोरिया से 68, सूरजपुर से 107, बलरामपुर से 93, जशपुर से 111, बस्तर से 78, कोंडागांव से 40, दंतेवाड़ा से 40, सुकमा से 86, कांकेर से 10, नारायणपुर से 15, बीजापुर से 78, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 1431 कोरोना पॉजिटिव, आज रायगढ़  में मिले सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 1431 कोरोना पॉजिटिव, आज रायगढ़ में मिले सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

रायपुर, 3 जून। राज्य में आज शाम तक 1431 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 124 अकेले रायगढ़ जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 3 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 36, बलौदाबाजार 70, बलरामपुर 64, बस्तर 85, बेमेतरा 6, बीजापुर 75, बिलासपुर 23, दंतेवाड़ा 29, धमतरी 47, दुर्ग 32, गरियाबंद 18, जीपीएम 18, जांजगीर-चांपा 77, जशपुर 117, कबीरधाम 14, कांकेर 9, कोंडागांव 31, कोरबा 69, कोरिया 62, महासमुंद 41, मुंगेली 29, नारायणपुर 16, रायगढ़ 124, रायपुर 65, राजनांदगांव 14, सुकमा 81, सूरजपुर 102, और सरगुजा 77 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

बड़ी खबर: आतंकियों ने की भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

बड़ी खबर: आतंकियों ने की भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बीती देर रात आतंकवादियों ने भाजपा के एक पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी। हमला उस समय हुआ जब पार्षद अपने एक मित्र के घर थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीन आतंकियों के समूह ने रात करीब 10.15 बजे राकेश पंडित पर अंधाधुंध गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि राकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आतंकियों की गोलीबारी में राकेश के मित्र की बेटी भी घायल हुई है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  राकेश पंडित को सुरक्षा प्रदान की गई थी और उन्हें दो निजी सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए गए थे। उन्होंने कहा कि मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन कर वह बिना सुरक्षा के दक्षिण कश्मीर स्थित अपने पैतृक गांव चले गए। प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र की घेराबंदी कर हमलावरों को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है।

कोरोना अपडेट : पाजिटिविटी दर गिरकर 6.57 फीसद हुई, 24 घंटे में सामने आए 1.34 लाख मामले, 2887 मौत

कोरोना अपडेट : पाजिटिविटी दर गिरकर 6.57 फीसद हुई, 24 घंटे में सामने आए 1.34 लाख मामले, 2887 मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी जारी है। लगातार दूसरे दिन कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। गुरुवार को देश में कोरोना 1.34 लाख मामले सामने आए जबकि 2887 लोगों की मौत हुई। कोरोना के साथ-साथ देश में ब्लैक फंगस की बीमारी भी तेजी से फैल रही है। कई राज्यों ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। हालांकि कुछ राज्यों में कोविड के दैनिक मामलों में राहत है, जिसे देखते हुए उन राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं केंद्र सरकार ने दिसंबर 2021 तक सभी व्यस्कों को वैक्सीन लगाने का दावा कर दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार सुबह तक बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 1,34,154 मरीज सामने आए हैं। इसके एक दिन पहले यह संख्या 1.35 लाख थी। इस दौरान 2,11,499 मरीज ठीक हुए हैं और मृतकों का आंकड़ा 2,887 रहा है। इस तरह देश में अब तक कोरोना के 2,84,41,986 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 2,63,90,584 ठीक हो चुके हैं और 3,37,989 की जान चली गई है। अभी देश में 17,13,413 एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है और अब तक 22,10,43,693 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
पाजिटिविटी दर गिरकर 6.57 फीसद हुई:
इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना की दूसरी लहर के लगातार मंद पड़ने के साथ नए मामलों की अपेक्षा ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार 20वें दिन भी अधिक रही। रात साढ़े 12 तक मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में जहां 1.33 लाख नए मामले सामने आए वहीं इस दौरान 2,11,750 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए। इस तरह ठीक होने वालों की संख्या नए मामलों से लगभग 78 हजार अधिक रही। अब तक 2.63 करोड़ लोग इस बीमारी को हरा चुके हैं।
आंकड़ों के अनुसार इस दौरान पाजिटिविटी दर घटकर 6.57 फीसद हो गई है। खास बात यह है कि पिछले नौ दिन से यह 10 फीसद से कम बनी हुई है। इस तरह साप्ताहिक पाजिटिविटी दर भी घटकर 8.21 फीसद हो गई है। कोरोना से जिन 2,897 और लोगों ने दम तोड़ा उनमें 553 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा तमिलनाडु से 483, कर्नाटक से 463, केरल से 213, उप्र से 115 बंगाल से 135 और आंध्र प्रदेश से 98 लोगों ने जान गंवा दी।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 3244 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 1792 नए मरीज मिले 40 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 3244 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 1792 नए मरीज मिले 40 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1792 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 166 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 3244 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 40 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 31635 है | आज प्रदेश में 55175 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 36, राजनांदगांव से 33, बालोद से 30, बेमेतरा से 17, कबीरधाम से 8, रायपुर से 94, धमतरी से 66, बलौदा बाजार से 130, महासमुंद से 67, गरियाबंद से 32, बिलासपुर से 33, रायगढ़ से 133, कोरबा से 69, जांजगीर- चाम्पा से 166, मुंगेली से 20, जीपीएम से 39, सरगुजा से 102, कोरिया से 99, सूरजपुर से 138, बलरामपुर से 66, जशपुर से 103, बस्तर से 53, कोंडागांव से 29, दंतेवाड़ा से 36, सुकमा से 90, कांकेर से 20, नारायणपुर से 20, बीजापुर से 60, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है ।

 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 1780 कोरोना पॉजिटिव, आज जांजगीर-चांपा में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 1780 कोरोना पॉजिटिव, आज जांजगीर-चांपा में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

रायपुर। राज्य में आज शाम 6.45 तक 1780 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 162 अकेले जांजगीर-चांपा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 7 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 28, बलौदाबाजार 120, बलरामपुर 63, बस्तर 61, बेमेतरा 13, बीजापुर 60, बिलासपुर 31, दंतेवाड़ा 30, धमतरी 67, दुर्ग 34, गरियाबंद 27, जीपीएम 30, जांजगीर-चांपा 162, जशपुर 109, कबीरधाम 5, कांकेर 21, कोंडागांव 30, कोरबा 87, कोरिया 99, महासमुंद 68, मुंगेली 19, नारायणपुर 22, रायगढ़ 133, रायपुर 107, राजनांदगांव 32, सुकमा 89, सूरजपुर 133, और सरगुजा 100 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।