BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कोरोना अपडेट: देश में 44 दिन बाद सबसे कम मामले आए, 24 घंटे में 1.86 लाख संक्रमित हुए, 3847 की मृत्यु

कोरोना अपडेट: देश में 44 दिन बाद सबसे कम मामले आए, 24 घंटे में 1.86 लाख संक्रमित हुए, 3847 की मृत्यु

नई दिल्ली, देश में 44 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 86 हजार 364 नए कोरोना केस आए और 3660 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 59 हजार 459 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 76,755 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले बुधवार को 211,298 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 3847 संक्रमितों की मौत हुई थी.


27 मई तक देशभर में 20 करोड़ 57 लाख 20 हजार 660 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 29 लाख 19 हजार 699 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 33 करोड़ 90 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 20.70 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 75 लाख 55 हजार 457
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 48 लाख 93 हजार 410
• कुल एक्टिव केस- 23 लाख 43 हजार 152
• कुल मौत- 3 लाख 18 हजार 895

दूसरी लहर मंद पड़ी
केंद्र ने कहा कि देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर मंद पड़ रही है और साथ उम्मीद जतायी कि आगामी दिनों में प्रतिबंधों में अधिक ढील देने के बावजूद भी मामलों में कमी जारी रहेगी. लेकिन साथ ही कहा कि अब भी उपचाराधीन मामले बहुत ज्यादा हैं.


देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.15 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 9 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 6715 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 2824 नए मरीज मिले 69 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 6715 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 2824 नए मरीज मिले 69 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2824 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सरगुजा से सर्वाधिक 266 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 6715 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 69 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 49420 है | आज प्रदेश में 65124 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 54, राजनांदगांव से 66, बालोद से 97, बेमेतरा से 29, कबीरधाम से 47, रायपुर से 94, धमतरी से 115, बलौदा बाजार से 166, महासमुंद से 92, गरियाबंद से 54, बिलासपुर से 65, रायगढ़ से 175, कोरबा से 101, जांजगीर- चाम्पा से 168, मुंगेली से 145, जीपीएम से 49, सरगुजा से 266, कोरिया से 190, सूरजपुर से 208, बलरामपुर से 118, जशपुर से 169, बस्तर से 93, कोंडागांव से 59, दंतेवाड़ा से 34, सुकमा से 47, कांकेर से 69, नारायणपुर से 27, बीजापुर से 26, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

BIG BREAKING : केंद्र सरकार ने जारी की कोरोना गाइडलाइन्स, जाने किन किन को मिली छुट

BIG BREAKING : केंद्र सरकार ने जारी की कोरोना गाइडलाइन्स, जाने किन किन को मिली छुट

नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर सूचित किया है कि कोविड-19 को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जो दिशा निर्देश 25 अप्रैल को जारी किए गए थे, अब यह आदेश 30 जून 2021 तक प्रभावी रहेंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि राज्यों में कंटेनमेंट जोन की सीमा तय करने का अधिकार राज्यों का होगा. साथ ही मंत्रालय ने मुख्य सचिवों से यह भी कहा है कि यदि राज्य सरकार अपने इलाकों में किसी तरह की कोई छूट दे रही है, तो उन्हें बहुत सोच समझ कर लागू करें और इन छूटों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाए.


केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की तरफ से राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा गया है कि पिछले दिनों यह देखा गया है कि कोरोना के मामलों में कमी आई है. लेकिन अभी भी सख्त निगरानी की बेहद आवश्यकता है. क्योंकि एक्टिव केसों की संख्या अभी भी ज्यादा है.

गृह मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन राज्यों के इलाकों में पॉजिटिविटी रेट 10% ज्यादा है और अस्पतालों में 60% से ज्यादा बेड भरे हुए हैं, उन इलाकों को संवेदनशील घोषित किया जाए और राज्य सरकार का स्थानीय प्रशासन मामले क्यों बढ़ रहे हैं इसकी गहनता से जांच करें और उन्हें किस प्रकार से कंट्रोल किया जाए इस तरफ उचित दिशा में कदम उठाए जाएं.
मंत्रालय का कहना है कि जिन राज्यों में कोविड-19 के मामले ज्यादा हैं, वो केंद्र सरकार की टीम या राज्य सरकार की टीम जाकर स्थिति का आंकलन करें और जरूरत पड़ने पर कुछ समय तक रुक कर स्थिति का आंकलन कर समीक्षा करें. मंत्रालय ने उत्तर पूर्व के राज्य में कोविड-19 के मामलों के बढ़ने पर भी चिंता जाहिर की है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से आज जारी किए गए निर्देश के मुताबिक सभी दिशानिर्देश पिछले महीने की ही तरह है और उनमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. राज्यों में चल रहे लॉकडाउन को बढ़ाने या घटाने या फिर उसमें कोई ढील दिए जाने कि पूरे अधिकार भी राज्यों को ही दिए गए हैं. अब यह राज्यों को तय करना है कि वह अपने राज्यों में चल रहे लॉकडाउन में कोई ढील देना चाहते है या नहीं. माना जा रहा है कि राजधानी दिल्ली समेत आने वाली 1 जून से अनेक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे लॉकडाउन में काफी हद तक छूट मिल सकती है.

 

आईसीएमआर अपडेट :  आकड़े राहत देने वाले, लगातार संक्रमण के मामलो में कमी, 24 से घटकर इन 9 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले

आईसीएमआर अपडेट : आकड़े राहत देने वाले, लगातार संक्रमण के मामलो में कमी, 24 से घटकर इन 9 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.42 तक 2494 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 218 अकेले सरगुजा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 9 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 92, बलौदाबाजार 158, बलरामपुर 81, बस्तर 102, बेमेतरा 22, बीजापुर 24, बिलासपुर 53, दंतेवाड़ा 32, धमतरी 97, दुर्ग 46, गरियाबंद 46, जीपीएम 42, जांजगीर-चांपा 161, जशपुर 171, कबीरधाम 39, कांकेर 60, कोंडागांव 42, कोरबा 72, कोरिया 177, महासमुंद 81, मुंगेली 137, नारायणपुर 28, रायगढ़ 158, रायपुर 94, राजनांदगांव 61, सुकमा 41, सूरजपुर 159, और सरगुजा 218 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

नजरबंद रहेंगे चारों टीएमसी नेता, शुक्रवार तक टली कलकत्ता हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई

नजरबंद रहेंगे चारों टीएमसी नेता, शुक्रवार तक टली कलकत्ता हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नारदा स्टिंग घोटाले से जुड़े मामले की गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई। यह अब 28 मई यानी शुक्रवार को होगी। बता दें, सीबीआई ने इस मामले में सत्तारूढ़ टीएमसी के नेता फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी व मदन मित्रा व कोलकाता के पूर्व मेयर शोभन चटर्जी को गिरफ्तार किया था, लेकिन हाईकोर्ट ने उन्हें घर में नजरबंद किया है। आगामी सुनवाई तक ये नेता नजरबंद ही रहेंगे। 

शुक्रवार को ओडिशा-बंगाल का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, चक्रवात यास के प्रभाव का लेंगे जायजा

शुक्रवार को ओडिशा-बंगाल का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, चक्रवात यास के प्रभाव का लेंगे जायजा

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यास ने भारी तबाही मचाई है। यास के तांडव से सैकड़ों तटीय गांवों में पानी भर गया और लाखों घर उजड़ गए। इससे पश्चिम बंगाल में तीन और ओडिशा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सिर्फ बंगाल में ही यास से एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। लगातार बारिश से ओडिशा-बंगाल के कई जिले जलमग्न हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ गया और सैकड़ों तटबंध टूट गए। राहत एवं बचाव दल लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चक्रवात के प्रभाव की जानकारी के लिए शुक्रवार को दोनों राज्यों का दौरा करेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चक्रवात यास के प्रभाव की समीक्षा के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। जानकारी के अनुसार वह पहले भुवनेश्वर पहुंचेंगे जहां वह एक समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह बालासोर, भद्रक और पुरबा मेदिनीपुर के चक्रवात प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। वह बंगाल में भी समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे।

ब्रिज मोहन बने केनरा बैंक के नए कार्यकारी संचालक

ब्रिज मोहन बने केनरा बैंक के नए कार्यकारी संचालक

 बंगलोर। ब्रिज मोहन शर्मा केनरा बैंक के नए कार्यकारी संचालक बनाएं गए हैं । उन्होंने अपना काम ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में 1963 से शुरू किया। उस के बाद प्रगती करतें हुए वें पंजाब नैशनल बैंक में वे चीफ जनरल मैनेजर तक पहुंचे। अपनें बैंकिंग क्षेत्र में 37 साल के कार्यकाल में उन्होंने विविध पदों पर काम किया है।उन्होंने पुणे और भोपाल विभाग के स्थानीय प्रमुख के रूप में काम करनें के साथ ही क्लस्टर मॉनिटरींग हेड, ब्रान्च बिज़नेस, वेस्टर्न इंडिया और इन्स्पेक्शन व कंट्रोल विभाग के वर्टिकल हेड के रूप में काम किया है।


उनके पास ब्रान्च बैंकिंग, कॉर्पोरेट क्रेडिट, रिटेल क्रेडिट, इन्स्पेक्शन और ऑडिट विभाग आदी विभागों के साथ बैंकिंग क्षेत्र के विविध घटकों का अनुभव है। उन्होंने 19 मई से केनरा बैंक के कार्यकारी संचालक के रूप में अपना काम शुरू किया है।

ट्विटर को भारत में अपने कर्मचारियों के सुरक्षा की चिंता सताने लगी, जाने क्या है वजह

ट्विटर को भारत में अपने कर्मचारियों के सुरक्षा की चिंता सताने लगी, जाने क्या है वजह

कांग्रेस और बीजेपी के बीच छिड़े टूलकिट विवाद को लेकर दिल्ली पुलिस के ट्विटर के दफ्तर पहुंचने के कुछ दिनों बाद अब ट्विटर ने कहा है वह भारत में अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा के ट्वीट को 'मैन्युप्युलेटेड' टैग देने के बाद दिल्ली पुलिस जांच के लिए ट्विटर के दफ्तर गई थी।
हाल ही में दिल्ली स्थित ट्विटर के दफ्तरों पर रेड का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया कंपनी की प्रवक्ता ने कहा, 'फिलहाल हम अपने कर्मचारियों को लेकर हाल ही में भारत में हुई घटनाओं को लेकर चिंतिंत हैं। इसके अलावा अभिव्यक्ति की आजादी के समक्ष खतरे की जो आशंका पैदा हुई है, उसे लेकर भी चिंतित हैं, जिसके लिए हम काम करते रहे हैं।
बीते सोमवार दिल्ली पुलिस ट्विटर के दफ्तर गई थी। दिल्ली पुलिस, संबित पात्रा के ट्वीट को मैन्युप्युलेटेड टैग दिए जाने को लेकर जारी जांच के दौरान ट्विटर इंडिया के हेड को नोटिस देने वहां पहुंची थी।
संबित पात्रा ने एक टूलकिट शेयर की थी और कहा था कि कांग्रेस कांग्रेस ने यह टूलकिट बनाई है जिसके जरिए मोदी सरकार को बदनाम करने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी कोरोना को लेकर जो भी ट्वीट करते हैं, वह जिस अंदाज में पीएम मोदी पर हमला करते हैं, वह सब कांग्रेस की टूलकिट का हिस्सा है।
इसपर जवाबी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस ने ट्विटर से इसकी शिकायत की थी और दस्तावेज को फर्जी बताया था, जिसके बाद ट्विटर ने कुछ पोस्ट्स को 'मैन्युप्यलेटेड मीडिया' का टैग दिया था।
 

स्टेशन से गुजारी सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस, धराशाई हुआ आरसीसी भवन का अगला हिस्सा

स्टेशन से गुजारी सुपर फ़ास्ट एक्सप्रेस, धराशाई हुआ आरसीसी भवन का अगला हिस्सा

चांदनी। बुरहानपुर जिला मुख्यालय से 23 किमी दूर नेपानगर क्षेत्र के ग्राम चांदनी रेलवे स्टेशन का आरसीसी शेड बुधवार शाम अचानक गिर पड़ा। घटना शाम 4 बजे की बताई जा रही है। जब स्टेशन प्रबंधक ट्रेन को हरी झंडी दिखाने प्रबंधक कक्ष के बाहर निकले। जब यह हादसा हुआ, उन्होंने दूर भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलनें पर नेपानगर.चांदनी सहित खंडवा और भुसावल का स्टॉफ मौके पर पहुंचा। दरअसल स्टेशन प्रबंधक प्रदीप कुमार पवार शाम 4 बजे स्टेशन से गुजर रही गाड़ी को हरी झंडी दिखाने ऑपरेटिंग कक्ष से बाहर निकले। वे गाड़ी को रवाना कर रहे थे कि उन्हें कुछ टूुटने की आवाज सुनाई दी। पीछे मुड़े तो शेड़ गिर रहा था। खुद को बचाने के लिए वे तत्काल दौड़कर बाहर निकले। शेड के वजन से ऑपरेटिंग कक्ष की मुख्य दीवार भी धराशाही हो गई। अंदर के कमरे में चारों ओर मलबा बिखर गया। इसके बाद पवार ने नेपानगर और बुरहानपुर प्रबंधक को सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों ने पहुंचकर व्यवस्था संहाली। ​इस कारण शाम सवा सात बजे तक करीब दर्जनभर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। वहीं क्षतिग्रस्त भवन को तोड़ने का काम भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक तत्काल नए भवन का निर्माण शुरू कराया जा रहा है।


स्टेशन पर हुई घटना के चलते खंडवा की ओर जाने वाली 7 और बुरहानपुर की ओर जाने वाली 1 गाड़ी को रोका गया। इसके बाद नेपानगर स्टेशन प्रबंधक एएस नागवंशी सहित 5 डिप्टी स्टेशन प्रबंधकों ने पहुचंकर दोबारा गाडिय़ों का आवागमन शुरू कराया। उनके साथ आरपीएफ जीआरपी सहित नेपानगर चांदनी स्टेशन के कर्मचारी राहत कार्य में जुटे।


घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों ने प्लेट फार्म नंबर 1 पर टेबल कुर्सी लगाकर अस्थाई कार्यालय बनाया। करीब एक घंटे तक विभिन्न कर्मचारियों ने संयुक्त कार्य कर टेलीफोन कनेक्शन शुरू किया। इसके बाद अधिकारियों ने गाडिय़ों का आवागमन शुरू कराया। उन्होंने कहा कि अभी अस्थाई रूप से यहीं से गाडिय़ां चलाई जाएगी। एतिहात के तौर पर गैंग मेन को ट्रेक के दोनों ओर तैनात किया गया है।


गनिमत थी कि घटना के दौरान स्टेशन प्रबंधक के अलावा परिसर में कोई नहीं था। आम तौर पर यात्रियों एवं कर्मचारियों से भरा रहने वाला चांदनी का स्टेशन लॉकडाउन के चलते खाली था। जिसके कारण यहां कोई बड़ी घटना नहीं हुई। लेकिन फिर भी रेलवे प्रबंधन का ऑपरेटींग पैनल पर मलबा गिरने से पैनल धराशाही हुआ। साथ ही कार्यालय में रखी अन्य ऑपरेंटिंग सामाग्री को भी नुकसान हुआ है।


घटना के बाद रेलवे के तकनिकी और सुरक्षा विभाग सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी देर शाम तक मौके पर पहुंचे। लेकिन अब तक उन्हें घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विभाग के अधिकारियों ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाना जांच का विषय है। फिल्हाल राहत कार्य पर ध्यान दिया जा रहा है।


पहुंचे एडीआरएम, व्यवस्था सुधारनें का दिया कर्मचारियों को निर्देश
घटना के बाद शाम 6.30 बजे एडीआरएम मनोज कुमार सिन्हा पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कर्मचारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर जल्द सुधार कार्य शुरू कराए। विभाग अब जेसीबी से भवन के सामने की दीवार तोड़कर इसकी मरम्मत शुरू करेंगा। लेकिन तब तक स्टेशन से गुजरने वाली हर गाड़ी को एक.एक कर निकाला जाएगा।


भुसावल रेल मंडल के पीआरओ जीवन चौधरी ने कहा - स्टेशन परिसर में हुई घटना की जानकारी मिली है। कुछ समय के लिए गाडिय़ों का आवागमन बाधित हुआ था। लेकिन कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए जल्द व्यवस्था सुधारी। एतिहात के तौर पर एक.एक कर गाडिय़ां निकाली जा रही है

कोरोना वैक्सीन की 20 करोड़ डोज देने वाला दुनिया का दूसरा देश बना भारत

कोरोना वैक्सीन की 20 करोड़ डोज देने वाला दुनिया का दूसरा देश बना भारत

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ चुके भारत में इस महामारी के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत दुनिया का सबसे तेज और ज्यादा लोगों को वैक्सीन देने वाला दूसरा देश बन गया है। भारत ने महज 130 दिनों में 20 करोड़ टीके के डोज दिए, जबकि ब्रिटेन ने 168 दिनों में सिर्फ 6 करोड़, ब्राजील ने 128 दिनों में 5.9 करोड़, जर्मनी ने 149 दिनों में 4.5 करोड़, वहीं फ्रांस एवं इटली ने 149 दिनों मे 3 करोड़ डोज लगाए। अमेरिका में सबसे ज्यादा 24 करोड़ लोगों को टीके लगाए गए हैं।


इस बीच, एक और बड़ी खबर यह है कि कोरोना की टीका बनाने वाली अमेरिकी कंपनी फाइजर (Pfizer) से है। Pfizer ने दावा किया कि उसका टीका महामारी के भारत में सामने आए वेरिएंट पर भी कारगर है। कंपनी का दावा यह भी है कि इसे 12 साल से ऊपर के बच्चों को लगाया जा सकता है। इस तरह कंपनी ने भारत सरकार से फ़ाइज़र को अनुमति देने की मांग की है। कंपनी का कहना है कि भारत में फैले एसएआरएस-सीओवी-2 वेरियंट के खिलाफ और भारतीय लोगों पर उसका टीका काफी प्रभावी दिखा है। इस टीके को एक माह के लिए दो से आठ डिग्री तापमान में रखा जा सकता है। Pfizer जुलाई से अक्टूबर 2021 के बीच भारत को अपनी वैक्सीन की पांच करोड़ डोज देने के लिए तैयार है। लेकिन उसके लिए उसने नुकसान होने पर हर्जाना समेत कुछ अन्य छूट मांगी है।

कोरोना अपडेट: देश में जारी है कोरोना की मार, 24 घंटे के अंदर 3800 से ज्यादा मौतें, नए मामले फिर 2 लाख पार

कोरोना अपडेट: देश में जारी है कोरोना की मार, 24 घंटे के अंदर 3800 से ज्यादा मौतें, नए मामले फिर 2 लाख पार

भारत में कोरोना की दूसरी लहर थोड़ी मंद पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के कुल 2 लाख 11 हजार 275 नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, कोरोना से हो रही मौतों का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। एक दिन में 3 हजार 841 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।
राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे के अंदर कुल 2 लाख 82 हजार 924 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। इसी के साथ अब देश में कोरोना के ऐक्टिव केस घटकर 24 लाख 15 हजार 761 पर आ गए हैं।
वहीं, अब कोरोना से संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2 करोड़ 46 लाख 26 हजार से ऊपर पहुंच गया है तो वहीं अब तक इस संक्रमण ने देश में 3 लाख 15 हजार 263 लोगों की जान ले ली है।
20 करोड़ टीके लगाने वाला दूसरा देश बना भारत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के बाद भारत कोविड-19 टीकों की 20 करोड़ से अधिक खुराक लगाने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। मंत्रालय ने बताया कि भारत ने 130 दिन में यह टीकाकरण पूरा किया, जबकि अमेरिका ने 124 दिन में इतने लोगों को टीका लगाया।

 

इस देश में पकड़ा गया भगोड़ा मेहुल चोकसी

इस देश में पकड़ा गया भगोड़ा मेहुल चोकसी

रोसो/नई दिल्ली, एंटीगुआ और बारबुडा से हाल में फरार हुए भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पड़ोस के डोमिनिका में पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ इंटरपोल ने ‘यलो नोटिस’ जारी किया था। स्थानीय मीडिया की खबरों में बुधवार को इस बारे में बताया गया।
एंटीगुआ और बारबुडा द्वारा इंटरपोल का ‘यलो नोटिस’ जारी किए जाने के बाद डोमिनिका में पुलिस ने मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) चोकसी को पकड़ लिया। चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता लेने के बाद 2018 से यहां रह रहा था।
एंटीगुआ पीएमओ ने जानकारी देते हुए कहा कि हमने डोमिनिका से कहा है कि वो गैरकानूनी रूप से डोमिनिका में प्रवेश करने पर मेहुल चोकसी पर सख्त कार्रवाई करे और उसे सीधे भारत को प्रत्यर्पित कर दे।
एंटीगुआ के पीएम गैस्टन ब्राउन ने कहा कि हम चोकसी को वापस नहीं लेंगे। उसने यहां से फरार होकर बड़ी गलती की है। डोमिनिकन सरकार और वहां के कानूनी अधिकारी हमसे सहयोग कर रहे हैं। हमने इस बारे में भारत सरकार को सूचना दे दी है ताकि उसे सौंपा जा सके। उन्होंने कहा कि शायद चोकसी नाव के जरिए डोमिनिका पहुंचा था। वहां की सरकार हमसे और भारत सरकार के साथ सहयोग कर रही है। डोमिनिका उसे सीधे भारत भेज सकती है।
चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि मैंने चोकसी के परिवार से बात की है और उन्हें इस बात की संतुष्टि है कि मेहुल के ठिकाने का पता चल गया है। मेहुल से बात करने की कोशिशें लगातार जारी है ताकि पता लग सके कि किन हालात में वह एंटीगुआ से चले गए थे और डोमिनिका में पकड़े गए।
लापता लोगों की तलाश के लिए इंटरपोल यलो नोटिस जारी करता है। खबरों में बताया गया है कि उसे एंटीगुआ और बारबुडा की रॉयल पुलिस फोर्स को सौंपने की कवायद चल रही है।
पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की कर्ज जालसाजी मामले में चोकसी वांछित है और उसे आखिरी बार रविवार को एंटीगुआ और बारबुडा में अपनी कार में भोजन करने के लिए जाते हुए देखा गया था। चोकसी की कार मिलने के बाद उसके कर्मचारियों ने लापता होने की सूचना दी। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने पुष्टि की थी कि चोकसी रविवार से लापता था।

क्या है मामला
एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता ले चुके चोकसी को रविवार को दक्षिण इलाके में गाड़ी चलाते देखा गया था। बाद में उसका वाहन बरामद हो गया लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया था।
मेहुल चोकसी नीरव मोदी का मामा है। नीरव 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में एक मुख्य आरोपी है। चोकसी भारत से भाग गया था और जांच एजेंसियों के मुताबिक वह एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा है।
मार्च में मेहुल चोकसी को कैरेबियाई राष्ट्र के निवेश कार्यक्रम (सीआईपी) के तहत मिली नागरिकता को एंटीगुआ और बारबुडा द्वारा रद्द करने की खबरें आईं थीं।
एंटीगुआ और बारबुडा की ओर से भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द करने की खबरों पर उसके वकील विजय अग्रवाल ने कहा था कि मेरे मुवक्किल मेहुल चोकसी एंटीगुआ के नागरिक हैं। उनकी नागरिकता को रद्द नहीं किया गया है।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 5097 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 2829 नए मरीज मिले 56 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 5097 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 2829 नए मरीज मिले 56 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2829 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सरगुजा से सर्वाधिक 240 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 5097 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 56 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 53480 है | आज प्रदेश में 60171 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 62, राजनांदगांव से 32, बालोद से 92, बेमेतरा से 26, कबीरधाम से 48, रायपुर से 102, धमतरी से 101, बलौदा बाजार से 137, महासमुंद से 101, गरियाबंद से 44, बिलासपुर से 85, रायगढ़ से 216, कोरबा से 106, जांजगीर- चाम्पा से 178, मुंगेली से 128, जीपीएम से 49, सरगुजा से 240, कोरिया से 210, सूरजपुर से 202, बलरामपुर से 201, जशपुर से 162, बस्तर से 86, कोंडागांव से 63, दंतेवाड़ा से 54, सुकमा से 28, कांकेर से 38, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 24, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट : छत्तीसगढ़ में अब तक 2458 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, सर्वाधिक इस जिले से, देखें आंकड़े

आईसीएमआर अपडेट : छत्तीसगढ़ में अब तक 2458 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, सर्वाधिक इस जिले से, देखें आंकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य में आज शाम 5.43 बजे तक 2458 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 206 अकेले कोरिया जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 8 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 89, बलौदाबाजार 97, बलरामपुर 183, बस्तर 84, बेमेतरा 24, बीजापुर 22, बिलासपुर 64, दंतेवाड़ा 39, धमतरी 91, दुर्ग 61, गरियाबंद 47, जीपीएम 40, जांजगीर-चांपा 175, जशपुर 159, कबीरधाम 44, कांकेर 28, कोंडागांव 46, कोरबा 80, कोरिया 206, महासमुंद 91, मुंगेली 128, नारायणपुर 11, रायगढ़ 167, रायपुर 86, राजनांदगांव 29, सुकमा 24, सूरजपुर 188, और सरगुजा 155 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

BIG BREAKING : ओडिशा में चक्रवात यास का लैंडफॉल शुरू, भद्रक में तेज हवा के साथ बारिश

BIG BREAKING : ओडिशा में चक्रवात यास का लैंडफॉल शुरू, भद्रक में तेज हवा के साथ बारिश

भुवनेश्वर, अति गंभीर चक्रवात का रूप धारण कर चुके यास चक्रवात के ओडिशा से टकराने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसकी वजह से कई इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर पेड़ों के उखड़ने की तस्वीर भी देखने को मिली है। तूफान बालेश्वर और भद्रक जिले के बीच स्थित धामरा के निकट तट से टकराएगा। इस दौरान 155-165 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी जोकि 185 किलोमीटर प्रतिघंटा तक भी पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने बंगाल व ओडिशा के लिए रेड अलर्ट (भारी बारिश की आशंका) जारी किया है। वहीं, चक्रवात से खतरे को देखते हुए बंगाल और ओडिशा में 12 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप में भी बचाव के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अति भीषण चक्रवाती तूफान यास ओडिशा के बालासोर से लगभग 50 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित है। लैंडफॉल प्रक्रिया सुबह 9 बजे के आसपास शुरू हो गई है। ओडिशा के भद्रक जिले के धामरा में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। वहीं, पारादीप में तेज हवाएं और बारिश की वजह से सड़कों पर पेड़ गिरे हुए दिखे। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में तेज हवाएं और बारिश हो रही है। वहीं, पूर्वी मिदनापुर के दीघा में भी तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

एनडीआरएफ की 113 टीमें तैनात
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने पहली बार रिकार्ड संख्या में कुल 113 टीमें पांच राज्यों में तैनात की हैं। 52 टीमें ओडिशा और 45 टीमें बंगाल में तैनात की गई हैं। बाकी अन्य प्रभावित राज्यों में रहेंगी। इसके अलावा 50 टीमों को तैयार रखा गया है। एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने कहा कि पिछले तूफानों से सबक लेते हुए इस बार हमने अधिकतम टीमें लगाई हैं। राहत कार्य के लिए नौसेना के चार पोत भी तैयार रखे गए हैं। तेज हवाओं की आशंका के कारण बंगाल में ट्रेन, विमान व जलपोत को जंजीरों से बांधा गया है। प्रभावित क्षेत्र से आने-जाने वाली ट्रेन रद कर दी गई हैं और आक्सीजन प्लांट की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

कोलकाता एयरपोर्ट सुबह 8:30 से शाम 7:45 तक रहेगा बंद
पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान `यास` के विकराल रूप लेने की चेतावनी के बाद आज कोलकाता एयरपोर्ट को बंद रखने का फैसला लिया गया है। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चक्रवात की वजह से सभी फ्लाइट्स बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर बुधवार रात पौने आठ बजे तक सस्पेंड रहेंगी।

ओडिशा में गृहमंत्री कर रहे निगरानी
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य के हर नागरिक का जीवन अमूल्य है। किसी भी सूरत में इसे बचाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने स्थिति की निगरानी के लिए गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा को भेजा है। बालेश्वर, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा व भद्रक जिले के सभी सरकारी कर्मियों की छुट्टी रद कर दी गई है। डा. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि पारादीप से बंगाल के सागर द्वीप के बीच यास का सबसे अधिक प्रभाव दिखेगा। भद्रक जिले के धामरा व चांदबाली क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित होंगे। तूफान के जमीन से टकराने के छह घंटे पहले व छह घंटे बाद का समय सबसे महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व पुरी में टकराने वाले फनी चक्रवात की तुलना में यास का प्रभाव कम होगा।

पुरी समेत अन्य जिलों में भी सतर्कता
चक्रवात को देखते हुए पुरी, ढेकनाल, नयागढ़, गंजम, जाजपुर और अंगुल जिले से भी लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। पूरे प्रदेश में तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। करीब पांच हजार गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ओडिशा के सभी जिलों में सोमवार शाम से ही बारिश हो रही है। मंगलवार को भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। पांच प्रखंडों में पिछले 24 घंटे के दौरान 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। जेना ने बताया कि एनडीआरएफ के अलावा एसडीआरएफ की 60 टीमें, 205 अग्निशमन जवान, 86 पेड़ काटने वाली टीमें और 10,000 बिजली कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 2.08 लाख नए केस, 4157 की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 2.08 लाख नए केस, 4157 की मौत

नई दिल्ली, देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले एक दिन गिरावट के बाद फिर बढ़ गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2 लाख 8 हजार 921 नए कोरोना केस आए और 4157 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 95 हजार 955 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 91,191 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले सोमवार को 1,96,427 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 3511 संक्रमितों की मौत हुई थी.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 71 लाख 57 हजार 795
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 43 लाख 50 हजार 816
• कुल एक्टिव केस- 24 लाख 95 हजार 591
• कुल मौत- 3 लाख 11 हजार 388
25 मई तक देशभर में 20 करोड़ 6 लाख 62 हजार 456 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख 39 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 33 करोड़ 48 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन रिकॉर्ड 22.17 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 9 फीसदी से ज्यादा है.
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.14 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 89 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 10 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

 

बड़ी खबर: सीबीआई के नए चीफ बनाये गए सुबोध कुमार

बड़ी खबर: सीबीआई के नए चीफ बनाये गए सुबोध कुमार

नई दिल्ली, 1985 बैच के आईपीएस सुबोध कुमार जायसवाल को सीबीआई का नया डायरेक्टर बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई हाई लेवल कमिटी की मीटिंग में इसका फैसला लिया गया। इस कमिटी में भारत के चीफ जस्टिस एनवी रमना और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल थे।
मंगलवार को पर्सनल मिनिस्ट्री ने उनकी नियुक्ति का ऑर्डर जारी किया।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 7443 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 3506 नए मरीज मिले 77 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 7443 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 3506 नए मरीज मिले 77 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 3506 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सरगुजा से सर्वाधिक 290 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 7443 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 77 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 56474 है | आज प्रदेश में 72031 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 67, राजनांदगांव से 83, बालोद से 84, बेमेतरा से 38, कबीरधाम से 35, रायपुर से 209, धमतरी से 92, बलौदा बाजार से 169, महासमुंद से 118, गरियाबंद से 51, बिलासपुर से 123, रायगढ़ से 238, कोरबा से 87, जांजगीर- चाम्पा से 234, मुंगेली से 142, जीपीएम से 81, सरगुजा से 290, कोरिया से 235, सूरजपुर से 276, बलरामपुर से 236, जशपुर से 172, बस्तर से 111, कोंडागांव से 69, दंतेवाड़ा से 63, सुकमा से 53, कांकेर से 74, नारायणपुर से 24, बीजापुर से 51, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 2955 कोरोना पॉजिटिव, आज सरगुजा जिले में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 2955 कोरोना पॉजिटिव, आज सरगुजा जिले में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.30 तक 2955 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 238 अकेले सरगुजा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 16 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।  आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 85, बलौदाबाजार 138, बलरामपुर 200, बस्तर 118, बेमेतरा 31, बीजापुर 51, बिलासपुर 93, दंतेवाड़ा 50, धमतरी 77, दुर्ग 67, गरियाबंद 46, जीपीएम 70, जांजगीर-चांपा 218, जशपुर 164, कबीरधाम 29, कांकेर 50, कोंडागांव 45, कोरबा 72, कोरिया 154, महासमुंद 107, मुंगेली 139, नारायणपुर 21, रायगढ़ 190, रायपुर 151, राजनांदगांव 85, सुकमा 46, सूरजपुर 221, और सरगुजा 238 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 

 
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 अब इस जिले की महिला अपर कलेक्टर ने दुकानदार को जड़ा तमाचा, विडियो वायरल

अब इस जिले की महिला अपर कलेक्टर ने दुकानदार को जड़ा तमाचा, विडियो वायरल

शाजापुर। कोरोना कफ्र्यू के उल्लंघन से नाराज अपर कलेक्टर ने एक दुकानदार को तमाचा जड़ दिया। चार दिन पहले शुक्रवार को हुआ यह घटनाक्रत तब तो दबा दिया गया, किंतु गत दिवस इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे मामले ने तूल पकड़ लिया। इस पर कलेक्टर दिनेश जैन ने अपर कलेक्टर मंजूषा राय से पूरे मामले की जानकारी लेकर प्रतिवेदन कमिश्नर को भेजने की बात कही है।
 
वायरल वीडियो के अनुसार अपर कलेक्टर राय दुकानदार हाफिज अब्दुल राजिक से कह रही हैं कि तुम तो कह रहे हो कि घर के अंदर हैं, कहां है घर। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी कह रहा है कि बता कहां है घर, झूठ बोलता है इस पर अपर कलेक्टर तमतमा गई और उन्होंने दुकानदार को तमाचा जड़ दिया। फिर जूते-चप्पल की यह दुकान सील कर दी थी। घटना के बाद से ही दुकानदार घर में ही था, किंतु वीडियो वायरल होने के बाद वह सामने आया और अफसर द्वारा दुव्र्यवहार करने की बात कही। मामले में मुस्लिम समाज और संगठन सहित कांग्रेस नेताओं ने भी घटना की निंदा कर कार्रवाई की मांग की है। मंजूषा राय से कई बार संपर्क किया और मैसेज भी किए गए, किंतु उन्होंने जवाब नहीं दिया।