नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खबर: सीबीआई के नए चीफ बनाये गए सुबोध कुमार

बड़ी खबर: सीबीआई के नए चीफ बनाये गए सुबोध कुमार

नई दिल्ली, 1985 बैच के आईपीएस सुबोध कुमार जायसवाल को सीबीआई का नया डायरेक्टर बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई हाई लेवल कमिटी की मीटिंग में इसका फैसला लिया गया। इस कमिटी में भारत के चीफ जस्टिस एनवी रमना और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल थे।
मंगलवार को पर्सनल मिनिस्ट्री ने उनकी नियुक्ति का ऑर्डर जारी किया।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 7443 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 3506 नए मरीज मिले 77 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 7443 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 3506 नए मरीज मिले 77 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 3506 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सरगुजा से सर्वाधिक 290 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 7443 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 77 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 56474 है | आज प्रदेश में 72031 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 67, राजनांदगांव से 83, बालोद से 84, बेमेतरा से 38, कबीरधाम से 35, रायपुर से 209, धमतरी से 92, बलौदा बाजार से 169, महासमुंद से 118, गरियाबंद से 51, बिलासपुर से 123, रायगढ़ से 238, कोरबा से 87, जांजगीर- चाम्पा से 234, मुंगेली से 142, जीपीएम से 81, सरगुजा से 290, कोरिया से 235, सूरजपुर से 276, बलरामपुर से 236, जशपुर से 172, बस्तर से 111, कोंडागांव से 69, दंतेवाड़ा से 63, सुकमा से 53, कांकेर से 74, नारायणपुर से 24, बीजापुर से 51, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 2955 कोरोना पॉजिटिव, आज सरगुजा जिले में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 2955 कोरोना पॉजिटिव, आज सरगुजा जिले में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.30 तक 2955 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 238 अकेले सरगुजा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 16 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।  आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 85, बलौदाबाजार 138, बलरामपुर 200, बस्तर 118, बेमेतरा 31, बीजापुर 51, बिलासपुर 93, दंतेवाड़ा 50, धमतरी 77, दुर्ग 67, गरियाबंद 46, जीपीएम 70, जांजगीर-चांपा 218, जशपुर 164, कबीरधाम 29, कांकेर 50, कोंडागांव 45, कोरबा 72, कोरिया 154, महासमुंद 107, मुंगेली 139, नारायणपुर 21, रायगढ़ 190, रायपुर 151, राजनांदगांव 85, सुकमा 46, सूरजपुर 221, और सरगुजा 238 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 

 
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 अब इस जिले की महिला अपर कलेक्टर ने दुकानदार को जड़ा तमाचा, विडियो वायरल

अब इस जिले की महिला अपर कलेक्टर ने दुकानदार को जड़ा तमाचा, विडियो वायरल

शाजापुर। कोरोना कफ्र्यू के उल्लंघन से नाराज अपर कलेक्टर ने एक दुकानदार को तमाचा जड़ दिया। चार दिन पहले शुक्रवार को हुआ यह घटनाक्रत तब तो दबा दिया गया, किंतु गत दिवस इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे मामले ने तूल पकड़ लिया। इस पर कलेक्टर दिनेश जैन ने अपर कलेक्टर मंजूषा राय से पूरे मामले की जानकारी लेकर प्रतिवेदन कमिश्नर को भेजने की बात कही है।
 
वायरल वीडियो के अनुसार अपर कलेक्टर राय दुकानदार हाफिज अब्दुल राजिक से कह रही हैं कि तुम तो कह रहे हो कि घर के अंदर हैं, कहां है घर। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी कह रहा है कि बता कहां है घर, झूठ बोलता है इस पर अपर कलेक्टर तमतमा गई और उन्होंने दुकानदार को तमाचा जड़ दिया। फिर जूते-चप्पल की यह दुकान सील कर दी थी। घटना के बाद से ही दुकानदार घर में ही था, किंतु वीडियो वायरल होने के बाद वह सामने आया और अफसर द्वारा दुव्र्यवहार करने की बात कही। मामले में मुस्लिम समाज और संगठन सहित कांग्रेस नेताओं ने भी घटना की निंदा कर कार्रवाई की मांग की है। मंजूषा राय से कई बार संपर्क किया और मैसेज भी किए गए, किंतु उन्होंने जवाब नहीं दिया।
 लॉकअप में फूट-फूटकर रोया सुशील कुमार, खाना-पीना भी छोड़ा

लॉकअप में फूट-फूटकर रोया सुशील कुमार, खाना-पीना भी छोड़ा

ऩई दिल्ली। ओलंपिक में भारत के लिए दो बार गोल्ड मेडल जीतने वाले सुशील कुमार की हिम्मत और ताकत सलाखों के पीछे पहुंचते ही टूट गई। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात को पहलवान सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में सुशील कुमार पुलिस की पूछताछ में कई बार रो पड़ा। सुशील कुमार ने पुलिस अधिकारियों के सामने गलती स्वीकारी और अपने किए पर पछतावा जताया। पहलवान सागर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद सुशील मॉडल टाउन थाने में पुलिस रिमांड पर है। मॉडल टाउन थाना पुलिस के मुताबिक, थाने में पहुंचते ही सुशील कुमार उसके साथी अजय को लॉकअप में बंद किया गया। लॉक अप में जाते ही सुशील फूट-फूट कर रोने लगा। आम अपराधी की तरह उसे भी थाने के फर्श पर बैठाया गया। पुलिस अधिकारी के सामने वह बच्चों की तरह रो रहा था। आधे घंटे तक सुबकने के बाद उसे जांच अधिकारी के कमरे में बैठाया गया।

क्राइम ब्रांच की हिरासत में सुशील ने पूरी रात जागकर बिताई। यहां तक कि उसने भोजन करने से भी मना कर दिया। वह रात में भी कई बार रोया। पुलिस के अनुसार तड़के दो घंटे के लिए सुशील को नींद आई थी। फिर सुबह कानूनी प्रक्रिया आदि के लिए उसे जगा दिया गया। हालांकि सुशील का साथी अजय पुलिस हिरासत में शांत होकर बैठा था और उसने भोजन भी किया।

गौर हो कि पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 23 मई को गिरफ्तार किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश करने के बाद अभी वह दिल्ली पुलिस की रिमांड पर हैं। सुशील के साथ उनके साथी को भी गिरफ्तार किया गया है।

दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान सुशील काफी दिनों से इस मामले में फरार थे। उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस और गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था।
सुशील ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। इसके बाद दिल्ली के मॉडल टाउन एसीपी के नेतृत्व में दो इंस्पेक्टर और एक दर्जन पुलिसकर्मी उनकी तलाश में पंजाब गए थे।

सुशील और उनके साथी को मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए ढूंढ़ा गया। उनके खिलाफ पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। उनके साथी अजय पर 50 हजार रुपये का इनाम था।
Cyclone Amphan से ज्यादा तबाही मचा सकता है Cyclone Yaas, बंगाल के इन जिलों में रहेगा प्रभाव

Cyclone Amphan से ज्यादा तबाही मचा सकता है Cyclone Yaas, बंगाल के इन जिलों में रहेगा प्रभाव

Cyclone Yaas: एक तरफ जहां कोरोना महामारी हजारों-लाखों लोगों के मौत का कारण बन चुकी है. वहीं दूसरी तरफ एक के बाद एक आ रहे चक्रवातों ने भी सरकार की परेशानियों को बढ़ा दिया है. ऐसे में अब Cyclone Yaas ने बंगाल की खाड़ी में रफ्तार पकड़ ली है. ऐसे में अगले 24 घंटे में यह तूफान बंगाल और ओडिशा के तटों से टकरा सकती है. बता दें कि हाल ही में Cyclone Tauktae ने भी खूब तबाही मचाई थी जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई थी. हालांकि सरकार द्वारा चक्रवात यास के मद्देनजर तैयारियों को तेज कर दिया गया है. लोगों को अब संभावित चक्रवात प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम जारी है. इस दौरान NDRF समेत कई एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है.
बता दें कि बंगाल व ओडिशा के तटों से साइक्लोन यास 26 मई के दिन टकरा सकता है. हालांकि इसका असर इन इलाकों में आज से ही देखने को मिल रहा है. ओडिशा के तटीय इलाकों जैसे बालासोर व चांदीपुर में तेज बारिश शुरू हो चुकी हैं. यहां समुद्र में तेज व उठती लहरें भी देखने को भी मिल रही है. स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों को समुद्री इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी गई है.
एजेंसिया अलर्ट
चक्रवात ताउते के जाने के बाद जैसे ही चक्रवात यास के आने की जानकारी मिली वैसे ही NDRF, SDRF समेत कई एजेंसियों को फौरन तैनात कर दिया गया है. NDRF की कई टीमें बंगाल और ओडिशा में तैनात हैं. यहां एजेंसियां लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने व सुरक्षित स्थानों पर उन्हें जाने की अपील कर रही है. बता दें कि भारतीय नेवी को भी अलर्ट मोड में रखा गया है. वहीं IMD व अन्य विभागों द्वारा मछुआरों को समुद्र से बाहर आने को कहा गया था.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुताबिक साइक्लोन यास का प्रभाव बंगाल के 20 जिलों में होगा. इससे कोलकाता, नॉर्थ और साउथ 24 परगना, पूर्व मेदनीपुर, इलाके ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. बता दें कि अम्फान तूफान का असर कोलकाता तक दिखा था. ऐसे में सभावना है कि यह तूफान भी तबाही मचा सकता है.

 

कोरोना अपडेट: आज दो लाख से कम केस दर्ज, पिछले 24 घंटों में 3511 की मौत

कोरोना अपडेट: आज दो लाख से कम केस दर्ज, पिछले 24 घंटों में 3511 की मौत

देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 96 हजार 427 नए मामले सामने आए हैं. बड़ी बात यह है कि देश में आखिरी बार कोरोना के दो लाख से कम मामले 13 अप्रैल को आए थे. तब देश में कोरोना के एक लाख 84 हजार मामले दर्ज किए गए थे. कल कोरोना से 3511 लोगों की मौत हो गई. हालांकि तीन लाख 26 हजार 850 लोग ठीक हुए हैं. जानिए देश में कोरोना के ताजा आंकड़े क्या हैं.
• कुल केस- दो करोड़ 69 लाख 48 हजार 874
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 40 लाख 54 हजार 861
• कुल मौत- तीन लाख 7 हजार 231
• कुल एक्टिव केस- 25 लाख 86 हजार 782
• कुल टीकाकरण- 19 करोड़ 85 लाख 38 हजार 999
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20 लाख 58 हजार 112 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक देश में कुल 33 करोड़ 25 लाख 94 हजार 176 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.


18 दिनों से कोरोना के मामलों में तेजी से आई कमी


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में पिछले 18 दिनों से कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आ रही है. 18 दिनों में 3 लाख से कम केस आ रहे है. रिकवरी रेट में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. एक्टिव केस में भी गिरवाट आई है. मंत्रालय ने बताया कि पिछले 15 हफ्तों में नमूनों की जांच में 2.6 गुना की वृद्धि की गई है, जबकि पिछले दो हफ्ते से साप्ताहिक संक्रमण दर में तेजी से गिरावट आ रही है.

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 8685 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 4209 नए मरीज मिले 60 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 8685 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 4209 नए मरीज मिले 60 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 4209 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरिया से सर्वाधिक 423 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 8685 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 60 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 60938 है | आज प्रदेश में 74584 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 95, राजनांदगांव से 75, बालोद से 73, बेमेतरा से 47, कबीरधाम से 67, रायपुर से 175, धमतरी से 134, बलौदा बाजार से 222, महासमुंद से 104, गरियाबंद से 86, बिलासपुर से 119, रायगढ़ से 357, कोरबा से 184, जांजगीर- चाम्पा से 227, मुंगेली से 125, जीपीएम से 80, सरगुजा से 334, कोरिया से 423, सूरजपुर से 328, बलरामपुर से 303, जशपुर से 223, बस्तर से 120, कोंडागांव से 89, दंतेवाड़ा से 70, सुकमा से 39, कांकेर से 67, नारायणपुर से 15, बीजापुर से 27, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।


आईसीएमआर अपडेट : सूरजपुर में आकड़े सर्वाधिक, दुर्ग 100  से कम, कुल 14 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले , देखें सभी जिलों में आज के संक्रमितों की संख्या

आईसीएमआर अपडेट : सूरजपुर में आकड़े सर्वाधिक, दुर्ग 100 से कम, कुल 14 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले , देखें सभी जिलों में आज के संक्रमितों की संख्या

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.45 तक 3579 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 315 अकेले सूरजपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 14 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 71, बलौदाबाजार 201, बलरामपुर 235, बस्तर 131, बेमेतरा 49, बीजापुर 26, बिलासपुर 107, दंतेवाड़ा 65, धमतरी 115, दुर्ग 80, गरियाबंद 68, जीपीएम 71, जांजगीर-चांपा 215, जशपुर 208, कबीरधाम 54, कांकेर 57, कोंडागांव 81, कोरबा 153, कोरिया 298, महासमुंद 92, मुंगेली 121, नारायणपुर 14, रायगढ़ 263, रायपुर 179, राजनांदगांव 73, सुकमा 30, सूरजपुर 315, और सरगुजा 207 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

BIG BREAKING : ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के बिना भी 18 से 44 साल वालों को लगेगा कोरोना का टीका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदला नियम

BIG BREAKING : ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के बिना भी 18 से 44 साल वालों को लगेगा कोरोना का टीका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदला नियम

कोरोना वैक्सीन की डोज के लिए 18 से 44 साल की आयु के लोगों को अब पहले से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आदेश दिया है कि इस आयु वर्ग के लोग सीधे वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवा सकेंगे। हालांकि टीका लगवाने से पहले मौके पर ही Cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन होगा। इस तरह पहले से बुकिंग के बिना भी अब सीधे ऑनसाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए टीका लगवा सकेंगे। दरअसल कई राज्यों से वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक किए जाने के बाद भी लोगों के न पहुंचने की स्थिति में टीकों के खराब होने की खबरें आ रही थीं। इन रिपोर्ट्स के आधार पर ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा ग्रामीण स्तर पर ऑनलाइन बुकिंग के बारे में जानकारी के अभाव के चलते भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पूरी तरह से प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने के चलते दिन के अंत में कई बार वैक्सीन बर्बाद होने की नौबत आ जाती है। इसकी वजह यह है कि ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के बाद भी लोग वैक्सीन के लिए नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में बिना रजिस्ट्रेशन वाले लोगों को भी मौके पर ही टीका लगाने की सुविधा से वैक्सीन की बर्बादी कम हो सकेगी। सरकार की ओर से भले ही एक मोबाइल नंबर से 4 लोगों के ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा दी गई है, लेकिन इसके बाद भी उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है, जिनके पास इंटरनेट या फिर स्मार्टफोन नहीं है।

सरकारी वैक्सीन सेंटर्स पर ही मिलेगी यह सुविधा

ऐसे में अब सरकार ने 18 से 44 साल की आयु के लोगों के लिए ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट की सुविधा देने का फैसला लिया है। हालांकि यह सुविधा सिर्फ सरकारी कोविड वैक्सीनेशन केंद्रों पर ही होगी। फिलहाल यह सुविधा निजी वैक्सीनेशन केंद्रों पर नहीं मिलेगी। प्राइवेट संस्थानों में टीकाकरण के लिए अब भी पहले से ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग करानी होगी। इसके अलावा यह संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पर भी निर्भर करेगा कि वे इस फैसले को लागू करते हैं या नहीं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को आदेश दिया है कि वे जिला प्रशासन से ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा को लागू करने का काम करें।  

 राहुल ने कहा- गंगा में शवों के बहने के लिए पूरी तरह केंद्र सरकार दोषी

राहुल ने कहा- गंगा में शवों के बहने के लिए पूरी तरह केंद्र सरकार दोषी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गंगा में शवों के बहने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए सिर्फ केंद्र सरकार दोषी है। जिन लोगों ने नदी के किनारे शवों को छोड़ दिया उनका दर्द भी समझा जाना चाहिए। यह उनकी गलती नहीं है।

कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने ट्वीट किया, 'मैं शवों का फोटो साझा नहीं करना चाहता। इस तरह के फोटो देखकर पूरा देश और दुनिया दुखी है, लेकिन उनका दर्द समझा जाना चाहिए जो अपने रिश्तेदारों के शव गंगा किनारे छोडऩे के लिए बाध्य हुए। यह उनकी गलती नहीं है।Ó उन्होंने कहा, 'यह सामूहिक जिम्मेदारी नहीं है बल्कि केवल केंद्र सरकार की है।Ó बिहार और उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में नदी में कई शव बहते पाए जाने के बाद गांधी का यह बयान आया है। देश में कोविड-19 की स्थिति से निपटने के तौर-तरीकों को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार की आलोचना करती रही है। हाल में केंद्र सरकार ने इन दोनों राज्यों को निगरानी बढ़ाने के लिए कहा था कि नदी में शवों को न बहाया जाए।
 भारत में लॉन्च हुआ कोरोना का एंटीबॉडी कॉकटेल, जाने कितनी होगी प्रति खुराक की कीमत

भारत में लॉन्च हुआ कोरोना का एंटीबॉडी कॉकटेल, जाने कितनी होगी प्रति खुराक की कीमत

नई दिल्ली। प्रमुख दवा कंपनी रोश इंडिया और सिप्ला ने आज भारत भारत में रोश के एंटीबॉडी कॉकटेल को पेश करने की घोषणा की, जिसकी कीमत 59,750 रुपये प्रति खुराक है और जो कोविड-19 के अत्यधिक बीमार मरीजों के इलाज के लिए है। सिप्ला और रोश ने एक संयुक्त बयान में कहा, ''एंटीबॉडी कॉकटेल (कैसिरिविमैब और इमदेविमाब) की पहली खेप भारत में उपलब्ध है, जबकि दूसरी खेप जून के मध्य तक उपलब्ध होगी। कुल मिलाकर इन खुराकों से दो लाख रोगियों का इलाज किया जा सकता है। सिप्ला देश भर में अपनी मजबूत वितरण क्षमता की मदद से इस दवा का वितरण करेगी। बयान के मुताबिक प्रत्येक रोगी के लिए खुराक की कीमत 59,750 रुपये होगी, जिसमें सभी कर शामिल हैं। बयान में आगे कहा गया कि दवा प्रमुख अस्पतालों और कोविड उपचार केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध होगी।

कोरोना अपडेट: देश में मौत का नया रिकॉर्ड, अब तक 3 लाख लोगों की मौत, 24 घंटे में 2.22 लाख नए केस

कोरोना अपडेट: देश में मौत का नया रिकॉर्ड, अब तक 3 लाख लोगों की मौत, 24 घंटे में 2.22 लाख नए केस

नई दिल्ली, देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी जा रही है लेकिन मौत के आंकड़े नहीं थम रहे हैं. कोरोना से मौत का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 222,315 नए कोरोना केस आए और 4454 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,02,544 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 84,683 एक्टिव केस कम हुए हैं. इससे पहले शनिवार को 2.40 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 3741 संक्रमितों की जान गई थी.


23 मई तक देशभर में 19 करोड़ 60 लाख 51 हजार 962 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 9 लाख 42 हजार 722 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 33 करोड़ 5 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 19.28 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 67 लाख 52 हजार 447
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 37 लाख 28 हजार
• कुल एक्टिव केस- 27 लाख 20 हजार 716
• कुल मौत- 3 लाख 3 हजार 720
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.13 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 88 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 11 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

 Read Also:-

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 7232 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 3306 नए मरीज मिले 92 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े 

BIG BREAKING : मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ के खिलाफ BJP की शिकायत पर केस दर्ज, जाने क्या है मामला

BIG BREAKING : रायपुर में आज सिर्फ इतने ही मरीज मिले, 399 ने जीती कोरोना से जंग, 12 की हुई मौत

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 7232 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 3306 नए मरीज मिले 92 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 7232 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 3306 नए मरीज मिले 92 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 3306 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सूरजपुर से सर्वाधिक 272 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 7232कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 92 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 65774 है | आज प्रदेश में 50722 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 97, राजनांदगांव से 50, बालोद से 69, बेमेतरा से 60, कबीरधाम से 45, रायपुर से 152, धमतरी से 69, बलौदा बाजार से 155, महासमुंद से 104, गरियाबंद से 75, बिलासपुर से 89, रायगढ़ से 216, कोरबा से 81, जांजगीर- चाम्पा से 225, मुंगेली से 147, जीपीएम से 86, सरगुजा से 210, कोरिया से 254, सूरजपुर से 272, बलरामपुर से 179, जशपुर से 238, बस्तर से 115, कोंडागांव से 93, दंतेवाड़ा से 50, सुकमा से 8, कांकेर से 84, नारायणपुर से 26, बीजापुर से 52, अन्य राज्य से 05 मरीज शामिल है ।

BIG BREAKING : मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ के खिलाफ BJP की शिकायत पर केस दर्ज, जाने क्या है मामला

BIG BREAKING : मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ के खिलाफ BJP की शिकायत पर केस दर्ज, जाने क्या है मामला

नई दिल्ली, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ कथित तौर पर कोरोना वायरस को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने के मामले में भोपाल में केस दर्ज कर लिया गया है. बीजेपी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच में उनके खिलाफ धारा 188 और 54 के तहत मामला दर्ज किया गया है. कमलनाथ ने कोरोना को 'इंडियन वेरिएंट' कहा था.

कमलनाथ के जिस बयान को लेकर विवाद हो रहा है उसमें उन्होंने शुक्रवार को कहा था, "आज ब्लैक फंगस आ गया, मैंने अख़बार में पढ़ा कि व्हाइट फंगस भी आ रहा है. यह बढ़ता ही जा रहा है और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संतुष्ट हैं. यह गांव-गांव में फैल रहा है. पहले यह चीन के कोरोना के नाम से शुरू हुआ अब यह इंडियन वेरिएंट कोरोना बन गया है."

कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सरकार पर लगाया मौत के आंकड़े छिपाने का आरोप

शुक्रवार को कमलनाथ ने केन्द्र और मध्य प्रदेश सरकार पर कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों के आंकड़े छुपाने का आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया कि राज्य में इस साल मार्च-अप्रैल में कुल 1,27,503 लोगों की मौत हुई हैं, जिनमें से कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,02,002 है. जबकि, प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कोविड-19 बीमारी से मरने वालों की संख्या मात्र 7,315 है.

कमलनाथ ने चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसका खंडन करें कि इस साल मार्च-अप्रैल में 1,27,503 शव राज्य के श्मशान घाटों एवं कब्रिस्तानों में नहीं आये.
इसके साथ ही कमलनाथ ने ये भी कहा था कि, ‘‘दुनिया में भारत कोरोना और ब्लैक फंगस की राजधानी बन गया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि वे भारतीय कोरोना से डर रहे हैं.’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मेरा भारत महान छोडिए, मेरा भारत कोविड बन गया. कोरोना वायरस से होने वाली मौतों के बनावटी आंकड़े पेश कर हम पूरे विश्व को धोखा दे रहे हैं.’’

बीजेपी ने बयान को बताया था भ्रम फैलाने वाला
मध्य प्रदेश सरकार ने कमलनाथ के इस दावे को भ्रम फैलाने वाला और झूठ करार दिया है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और सरकारी प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘‘भारत के लिए अपमानजनक शब्द सुनकर स्तब्ध और दुखी हुआ हूं. तय मानिये कि कमलनाथ के टूल किट से तार जुड़े हुए हैं.’’

 

आईसीएमआर अपडेट : लगातार मामलो में आ रही है गिरावट, आज 2783 कोरोना पॉजिटिव मिले, देखे जिलो का हाल

आईसीएमआर अपडेट : लगातार मामलो में आ रही है गिरावट, आज 2783 कोरोना पॉजिटिव मिले, देखे जिलो का हाल

रायपुर, राज्य में आज शाम तक 2783 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 225 अकेले सूरजपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 11 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 70, बलौदाबाजार 132, बलरामपुर 138, बस्तर 112, बेमेतरा 18, बीजापुर 46, बिलासपुर 47, दंतेवाड़ा 47, धमतरी 48, दुर्ग 92, गरियाबंद 69, जीपीएम 82, जांजगीर-चांपा 187, जशपुर 192, कबीरधाम 43, कांकेर 80, कोंडागांव 66, कोरबा 79, कोरिया 186, महासमुंद 97, मुंगेली 148, नारायणपुर 27, रायगढ़ 210, रायपुर 136, राजनांदगांव 49, सुकमा 7, सूरजपुर 225, और सरगुजा 150 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

 लॉकडाउन:  राजधानी में बढ़ाया गया लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

लॉकडाउन: राजधानी में बढ़ाया गया लॉकडाउन, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : राष्ट्रिय राजषानी दिल्ली में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि सरकार ने ​लॉकडाउन एक हफ़्ते और बढ़ाने का निर्णय लिया है। 
 
देश के कई राज्यों में बारिश के आसार, हरियाणा-राजस्थान में झमाझम बरसेंगे बादल

देश के कई राज्यों में बारिश के आसार, हरियाणा-राजस्थान में झमाझम बरसेंगे बादल

नई दिल्ली। देश के पश्चिमी तटीय इलाकों में आए चक्रवाती तूफान ताउते का असर और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम पल-पल बदल रहा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। 


हरियाणा और राजस्थान में बादलों की आवाजाही के बीच रविवार को बौछारें पड़ने की संभावना है।  मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।  अगले 2 घंटों के दौरान नारनौल, बावल, फतेहाबाद (हरियाणा), कोटपुतली, खैरथल, राजगढ़ (राजस्थान) और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश हो सकती है। 


हरियाणा और राजस्थान में बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हरियाणा और राजस्थान में 23 मई तक बादल झमाझम बरसेंगे। विभाग के मुताबिक हरियाणा के  रेवाड़ी, भिवाड़ी, सोहना, झझर और राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर में धूल भरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश होगी। 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 9631 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 4328 नए मरीज मिले 103 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 9631 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 4328 नए मरीज मिले 103 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 4328 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सरगुजा से सर्वाधिक 390 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 9631कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 103 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 70540 है | आज प्रदेश में 67142 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 140, राजनांदगांव से 55, बालोद से 127, बेमेतरा से 45, कबीरधाम से 66, रायपुर से 260, धमतरी से 97, बलौदा बाजार से 199, महासमुंद से 125, गरियाबंद से 76, बिलासपुर से 148, रायगढ़ से 283, कोरबा से 182, जांजगीर- चाम्पा से 315, मुंगेली से 115, जीपीएम से 155, सरगुजा से 390, कोरिया से 302, सूरजपुर से 187, बलरामपुर से 345, जशपुर से 219, बस्तर से 116, कोंडागांव से 83, दंतेवाड़ा से 76, सुकमा से 40, कांकेर से 115, नारायणपुर से 37, बीजापुर से 29, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

 

आईसीएमआर अपडेट :  लगातार संक्रमण के मामलो में कमी, 24 से घटकर आज  इन 14 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले,कुल 3288 कोरोना पॉजिटिव मिले

आईसीएमआर अपडेट : लगातार संक्रमण के मामलो में कमी, 24 से घटकर आज इन 14 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले,कुल 3288 कोरोना पॉजिटिव मिले

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.20 तक 3288 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 288 अकेले जांजगीर-चांपा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 14 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 125, बलौदाबाजार 130, बलरामपुर 253, बस्तर 129, बेमेतरा 41, बीजापुर 29, बिलासपुर 82, दंतेवाड़ा 28, धमतरी 81, दुर्ग 139, गरियाबंद 77, जीपीएम 108, जांजगीर-चांपा 288, जशपुर 200, कबीरधाम 51, कांकेर 72, कोंडागांव 67, कोरबा 126, कोरिया 262, महासमुंद 30, मुंगेली 73, नारायणपुर 26, रायगढ़ 201, रायपुर 231, राजनांदगांव 42, सुकमा 5, सूरजपुर 152, और सरगुजा 240 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।