BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज शाम तक 4093 कोरोना पॉजिटिव मिले, लगातार संक्रमण के मामलो में कमी, 23 से घटकर इन 16 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले

आईसीएमआर अपडेट : प्रदेश में आज शाम तक 4093 कोरोना पॉजिटिव मिले, लगातार संक्रमण के मामलो में कमी, 23 से घटकर इन 16 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले

रायपुर। राज्य में आज शाम तक 4093 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 365 अकेले सूरजपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 16 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 93, बलौदाबाजार 122, बलरामपुर 271, बस्तर 222, बेमेतरा 32, बीजापुर 36, बिलासपुर 90, दंतेवाड़ा 37, धमतरी 128, दुर्ग 119, गरियाबंद 68, जीपीएम 42, जांजगीर-चांपा 271, जशपुर 232, कबीरधाम 70, कांकेर 53, कोंडागांव 102, कोरबा 161, कोरिया 332, महासमुंद 124, मुंगेली 124, नारायणपुर 32, रायगढ़ 289, रायपुर 329, राजनांदगांव 86, सुकमा 33, सूरजपुर 365, और सरगुजा 230 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक, ब्लैक फंगस व म्यूटेंट वायरस से बच्चों के जोखिम का किया जिक्र

छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक, ब्लैक फंगस व म्यूटेंट वायरस से बच्चों के जोखिम का किया जिक्र

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए 9 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने इन प्रभावित इलाकों के हालात पर तो चर्चा की ही साथ ही ब्लैक फंगस व म्यूटेंट होने वाले कोरोना वायरस के कारण बच्चों पर खतरे की संभावना का भी जिक्र किया। केंद्रीय मंत्री ने इससे बचाव के लिए एक्सपर्ट के साथ हो रही बात और इलाज के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया। उन्होंने इन राज्यों में टेस्टिंग की स्पीड बढ़ाने की बात कहीऔर कोविड-19 के हालातों व वैक्सीनेशन को लेकर चर्चा की। इस बैठक में छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गोवा, अंडमान निकोबार, चंडीगढ़, लद्दाख, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, दादर व नागर हवेली के स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने इन नौ राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमितों के आंकड़ों व वैक्सीनेशन समेत रेमडेसिविर इंजेक्शन का विवरण दिया। बैठक के शुरुआत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देश में कोविड के सक्रिय मामलों समेत तमाम आंकड़ा बताया और कहा कि पहले की तुलना में सुधार हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देश में कोविड महामारी के साथ ब्लैंक फंगस के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और कहा कि देश में ब्लैक फंगस की दवा का प्रोडक्शन बढ़ा रहे हैं। हर्षवर्धन ने हर राज्य से ब्लैक फंगस को नोटिफाइड डिजीज की सूची में डालने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वायरस के म्यूटेशन के बाद बच्चों को लेकर जोखिम की बात की जा रही है इसलिए बच्चों के लिए एक्सपर्ट की सहायता से विशेष प्रयास पर गौर किया जाएगा।

टीएमसी के चारों नेताओं को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने नजरबंद रखे जाने का दिया आदेश

टीएमसी के चारों नेताओं को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने नजरबंद रखे जाने का दिया आदेश

नई दिल्ली। कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि नारदा स्टिंग केस में बंगाल कैबिनेट के दो मंत्री फिरहाद हकीम और सुब्रत मुखर्जी तथा दो पूर्व मंत्री मदन मित्रा और सोवन चटर्जी को फिलहाल नजरबंद रखा जाएगा। वहीं, चारों की बेल याचिका पर कोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच फैसला देगी। कोर्ट ने यह आदेश मामले की सुनवाई कर रहे दो जजों की पीठ के विचारों में भेद के बाद दिया है। जहां, एक ओर कलकत्ता हाई कोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस राजेश बिंदल ने नेताओं को नजरबंद रखे जाने का आदेश दिया तो वहीं जस्टिस अरिजीत बनर्जी ने चारों को जमानत दिए जाने का आदेश दिया। जस्टिस बनर्जी ने कहा, पीठ के एक सदस्य को लगा कि बेल दे दी जानी चाहिए लेकिन दूसरा इसपर सहमत नहीं था। इसलिए जमानत को लेकर बड़ी बेंच फैसला करेगी। इस बीच, महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए नेताओं को नजरबंद रखे जाने के लिए मंजूरी दी जाती है। सीबीआई और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस दोनों ने ही नजरबंद रखे जाने के आदेश का विरोध किया। सीबीआई की ओर से कोर्ट में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से अपने आदेश पर स्टे लगाने को कहा। वहीं, टीएमसी नेताओं के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा कि नजरबंद रखा जाना भी गिरफ्तारी से कम नहीं है। उन्हें रिहा कर दिया जाना चाहिए। चारों टीएमसी नेताओं को इसी हफ्ते सोमवार को हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद सीबीआई दफ्तर में धरने पर बैठ गईं थीं।

संबित पात्रा के टूलकिट ट्वीट को ट्विटर ने बताया गुमराह करने वाला ट्वीट

संबित पात्रा के टूलकिट ट्वीट को ट्विटर ने बताया गुमराह करने वाला ट्वीट

नई दिल्ली।  कोरोना वायरस के इस संकट काल में भी जिस कथित टूलकिट मामले को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने थीं, उस पर ट्विटर ने बयान जारी किया है और उसे `मैनिपुलेटेड मीडिया` बताया है। बता दें कि 18 मई को भाजपा नेता संबित पात्रा ने एक ट्वीट कर कांग्रेस पर टूलकिट तैयार करने का आरोप लगाया था। संबित पात्रा के उस ट्वीट पर अब ट्विटर ने एक्शन लिया है और उसे तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। संबित पात्रा ने 18 मई को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस पार्टी एक टूलकिट के जरिए कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी की छवि को बिगाड़ने का काम कर रही है। 

 

 आसाराम बापू को झटका, हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत याचिका खारिज

आसाराम बापू को झटका, हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली। राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम को तगड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट में दाखिल आसाराम की अंतरिम जमानत अर्जी को कोर्ट ने ठुकरा दिया है। यौन शोषण के आरोप में जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम ने बीमारी का इलाज करवाने के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी, जिसे राजस्थान हाई कोर्ट ने नामंजूर कर दिया है। इस मामले में जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस देवेंद्र कछवाहा की खंडपीठ सुबह 9 बजे सुनवाई की। पहले आसाराम की अर्जी पर सुनवाई गुरुवार को होनी थी, लेकिन राजस्थान के पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाडिय़ा के निधन के कारण गुरुवार को प्रदेश में राजकीय शोक घोषित किया गया था। लिहाजा, अदालतों में भी अवकाश रहा था। आसाराम ने अपनी अर्जी में कहा है कि उनको एलोपैथी का इलाज नहीं बैठता है, इसलिये उन्हें आयुर्वेद इलाज की इजाजत दी जाए। वहीं आज हुई सुनवाई में हाई कोर्ट उनकी अर्जी को ठुकरा दिया है। 

कोरोना संक्रमित आसाराम का फिलहाल अभी जोधपुर एम्स में इलाज चल रहा है। हालांकि बीच में उन्हें एंडोस्कोपी करवाने के लिए एम्स से मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लाया गया था। जानकारी के मुताबिक आसाराम को अल्सर की भी समस्या है। इसीलिए एंडोस्कोपी करवाने के लिए उन्हें मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी सर्जरी कराई गई थी। जानकारी के मुताबिक सर्जरी से पहले आसाराम को कई यूनिट खून भी चढ़ाया गया। क्योंकि डॉक्टरों के अनुसार आसाराम के शरीर में खून की कमी है। 

वहीं कोर्ट में दाखिल अपनी जमानत याचिका में आसाराम ने कहा है कि वह कोरोना पॉजिटिव है और हरिद्वार में आयुर्वेदिक उपचार के लिए जाना चाहता है। इसलिए उसे जमानत दी जाए। इस पर खण्डपीठ ने पिछली सुनवाई में आसाराम का इलाज एम्स में करने के आदेश दिया और अगली सुनवाई के दौरान एम्स को आसाराम के स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर नई रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। आज की सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि आसाराम का इलाज एम्स में संभव है, इसलिए उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया।
देश में ब्लैक फंगस के अबतक 7251 मामले मिले, महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित, देखिए राज्यों का हाल

देश में ब्लैक फंगस के अबतक 7251 मामले मिले, महाराष्ट्र सबसे ज्यादा संक्रमित, देखिए राज्यों का हाल

नई दिल्ली, कोरोना महामारी के बीच जानलेवा ब्लैक फंगस का संकट गहरा रहा है. महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में ब्लैक फंगस के मामलों का बढ़ना जारी है. देश में अबतक कुल 7251 केस सामने आ चुके हैं. इनमें से 219 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. सबसे ज्यादा ब्लैक फंगस के मामले महाराष्ट्र में आए हैं.


महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के अबतक 1500 केस सामने आए हैं, जिनमें 90 मरीजों की मौत हो गई है. इसके बाद गुजरात में सबसे ज्यादा 1163 केस आए और 61 मरीजों की जान चली गई. मध्य प्रदेश में ब्लैक फंगस के 575 केस आए और 31 की मौत हो गई. हरियाणा और दिल्ली में क्रमश: 268 और 203 केस आए और क्रमश: 8 और 1 व्यक्ति की जान गई.


उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटका, तेलंगाना में 200 से कम केस आए हैं. इनमें से तेलंगाना में सबसे ज्यादा 10 लोगों की जान गई है. उत्तर प्रदेश में आठ लोग मारे गए हैं. बिहार व छत्तीसगढ़ में 2 और 1 व्यक्ति की जान गई है. हालांकि कर्नाटका में अबतक किसी की जन नहीं गई है. अब तक चंडीगढ़, असम, तेलंगाना, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा और पंजाब जैसे राज्यों ने इस बीमारी को महामारी घोषित किया है.


क्या है ब्लैक फंगस?
दिल्ली स्थित एम्स के न्यूरोलॉजी प्रमुख डॉक्टर पद्मा के अनुसार, ब्लैक फंगस इन्फैक्शन कोई नई बीमारी नहीं है. जिनकी इम्युनिटी बहुत कम है या जो ट्रांसप्लांट के मरीज हैं, उनमें यह फंगस इन्फैक्शन पाया जाता है. उन्होंने कहा कि इतनी संख्या में फंगस इन्फैक्शन पहले कभी नहीं देखा गया था, जितना कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अभी देखा गया है.


डॉक्टर पद्मा ने कहा कि फंगस इन्फैक्शन से खतरा है और अगर इलाज नहीं मिला तो 80 फीसदी मामलों में मौत की संभावना है. ब्लैक फंगस छूत की बीमारी नहीं है. यह कोरोना की तरह नहीं एक दूसरे को फैलता है.

 

बड़ी खबर : पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 13 नक्सली ढेर

बड़ी खबर : पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 13 नक्सली ढेर

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 13 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट और नक्सिलयों के बीच मुठभेड़ हुई। गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल ने इसकी जानकारी दी।
गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली के वन क्षेत्र से शुक्रवार को कम से कम 13 नक्सलियों के शव बरामद किए गए, जहां महाराष्ट्र पुलिस की सी -60 इकाई और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गढ़चिरौली के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) संदीप पाटिल के अनुसार, ऑपरेशन महाराष्ट्र पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता थी और संभावना है कि मुठभेड़ में और नक्सलियों का सफाया हो।
महाराष्ट्र पुलिस और नक्सलियों के बीच शुक्रवार तड़के एटापल्ली के पयडी-कोटमी जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई।
 

कोरोना अपडेट: देश में नही रुक रहा है मौतों का सिलसिला आज भी 4209 की मौत, 2.59 लाख नए मामले आये

कोरोना अपडेट: देश में नही रुक रहा है मौतों का सिलसिला आज भी 4209 की मौत, 2.59 लाख नए मामले आये

नई दिल्ली, कोरोना संक्रमण के नए मामलों में पिछले दिन की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है और मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 259,551 नए कोरोना केस आए और 4209 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,57,295 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 1 लाख 1 हजार 953 एक्टिव केस कम हुए हैं. इससे पहले बुधवार को 2.76 लाख नए केस दर्ज किए गए थे और 3874 संक्रमितों की जान गई थी.


20 मई तक देशभर में 19 करोड़ 18 लाख 79 हजार 503 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 14 लाख 82 हजार 754 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 32 करोड़ 44 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20.61 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 12 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 60 लाख 31 हजार 991
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 27 लाख 12 हजार 735
• कुल एक्टिव केस- 30 लाख 27 हजार 925
• कुल मौत- 2 लाख 91 हजार 331
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.11 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 86 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 12 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 9501 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 5212 नए मरीज मिले 113 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 9501 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 5212 नए मरीज मिले 113 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 5212 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सूरजपुर से सर्वाधिक 462 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 9501कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 113 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 81466 है | आज प्रदेश में 66542 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 116, राजनांदगांव से 75, बालोद से 119, बेमेतरा से 78, कबीरधाम से 87, रायपुर से 240, धमतरी से 152, बलौदा बाजार से 256, महासमुंद से 187, गरियाबंद से 91, बिलासपुर से 167, रायगढ़ से 392, कोरबा से 283, जांजगीर- चाम्पा से 290, मुंगेली से 192, जीपीएम से 138, सरगुजा से 452, कोरिया से 356, सूरजपुर से 462, बलरामपुर से 276, जशपुर से 222, बस्तर से 177, कोंडागांव से 105, दंतेवाड़ा से 69, सुकमा से 30, कांकेर से 133, नारायणपुर से 44, बीजापुर से 23, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।

 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 4747 कोरोना पॉजिटिव, आज सरगुजा जिले में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 4747 कोरोना पॉजिटिव, आज सरगुजा जिले में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

रायपुर। राज्य में आज शाम 6.00 तक 4747 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 412 अकेले सरगुजा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 21 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 113, बलौदाबाजार 217, बलरामपुर 213, बस्तर 190, बेमेतरा 73, बीजापुर 23, बिलासपुर 149, दंतेवाड़ा 67, धमतरी 134, दुर्ग 113, गरियाबंद 84, जीपीएम 123, जांजगीर-चांपा 269, जशपुर 208, कबीरधाम 80, कांकेर 110, कोंडागांव 81, कोरबा 255, कोरिया 338, महासमुंद 157, मुंगेली 194, नारायणपुर 43, रायगढ़ 355, रायपुर 241, राजनांदगांव 72, सुकमा 28, सूरजपुर 405, और सरगुजा 412 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

टाटा का बड़ा फैसला : कोरोना से मरने वाले कर्मचारियों के परिजनों को देगी हर महीने का वेतन

टाटा का बड़ा फैसला : कोरोना से मरने वाले कर्मचारियों के परिजनों को देगी हर महीने का वेतन

मुंबई। टाटा मोटर्स ने कोविड-19 से मरने वाले अपने कर्मचारियों के परिजनों को हर महीने बेसिक सैलरी का 50 फीसदी भुगतान करने का फैसला किया है। ये भुगतान दिवंगत कर्मचारी की सेवानिवृत्ति की अवधि तक किया जाएगा। कंपनी ने बताया कि ये भत्‍ते कर्मचारी के परिजनों को तत्काल दी गई आर्थिक राहत के अतिरिक्त दिए जाएंगे। टाटा मोटर्स के मुख्य वित्तीय अधिकारी पीबी बालाजी ने कहा कि उनके कर्मचारी की मौत कोविड-19 से हुई हो या न हुई हो उनके परिजनों को 20 महीनों के बेसिक वेतन का एकबारगी भुगतान किया जाएगा।


हर महीने परिजनों को दी जाएगी बेसिक सैलरी की 50% राशि :

बालाजी ने बताया कि दिवंगत कर्मचारी की सेवानिवृत्ति की अवधि तक उनके परिजनों को बेसिक सैलरी की 50 फीसदी राशि भत्‍ते के तौर पर हर महीने दी जाएगी। उन्‍होंने कहा कि किसी को भी टाटा कंपनी से इससे कम की उम्मीद नहीं होगी। महामारी की 2020 में शुरुआत से लेकर अब तक टाटा मोटर्स के 47 कर्मचारियों ने कोविड-19 के कारण जान गंवाई है।


बता दें क‍ि टाटा मोटर्स भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में सबसे बड़े नियोक्ताओं में एक है, जो पूरे भारत में कई प्लांट चलाते हैं। कंपनी कार, स्‍पोर्ट्स यूटिलिटी व्‍हीकल्‍स, मिनी ट्रक, वैन, ट्रक और बसें बनाती है।


 टाटा मोटर्स के 90 फीसदी कर्मचारियों का हो चुका वैक्‍सीनेशन :
सीएफओ पीबी बालाजी ने मार्च 2021 तिमाही के नतीजों की घोषणा करने के अलावा कहा कि फिलहाल 45 साल की ऊपर के उम्र वाले हमारे 90 फीसदी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। हम अपने कर्मचारियों को चिकित्सा देखभाल भी मुहैया करा रहे हैं। साथ ही कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए एक बीमा योजना भी उपलब्ध करा रहे हैं। बता दें कि टाटा मोटर्स ऐसी कुछ कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने अपने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों के लिए एक कर्मचारी केंद्रित कोविड-19 वित्तीय लाभ योजना लागू की है।

वायरस धूर्त है, बार-बार रूप बदल रहा है, लगातार बदलनी होगी रणनीति : नरेंद्र मोदी

वायरस धूर्त है, बार-बार रूप बदल रहा है, लगातार बदलनी होगी रणनीति : नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और इन राज्यों के 54 कलेक्टरों से बातचीत की। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि महामारी जैसी आपदा के सामने सबसे ज्यादा अहमियत हमारी संवेदनशीलता और हमारे हौंसले की ही होती है। इसी भावना से आपको जन जन तक पहुंचकर, जैसे काम आप कर रहे हैं उन्हें और अधिक ताकत और अधिक पैमाने पर करते ही रहना है। हमें गावों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। प्रधानंत्री मोदी ने जिलाधिकारियों से कहा कि व्यवस्थाओं की निगरानी करें। बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें हमारी रणनीति लगातार बदलनी होगी क्योंकि कोरोना वायरस भी धूर्त है और लगातार अपना रूप बदल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर जिले की रणनीति अलग-अलग हो सकती है। साथ ही वैक्सीन वेस्टेज पर भी ध्यान देना जरूरी है।


संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करें-
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, `आज परिस्थितियों ने आपको अपनी क्षमताओं की नई तरह से परीक्षा लेने का अवसर दिया है। अपने जिले की छोटी से छोटी दिक्कत को दूर करने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आपकी यही भावना आज काम आ रही है। जब फील्ड पर मौजूद लोगों से बातचीत होती है, तो ऐसी अभूतपूर्व परिस्थितियों से निपटने में बहुत अधिक मदद मिलती है। बीते कुछ दिनों में ऐसे अनेक सुझाव मिले हैं, अनेक जिलों में परिस्थिति के अनुसार कईं इन्नोवेटिव तरीकों की भी जानकारी आप लोगों से मिली है।`


माइनर स्केल पर वायरस रहने से भी बनी रहती है चुनौती
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, `बीते कुछ समय से देश में एक्टिव केस कम होना शुरू हुए हैं, लेकिन आपने इन डेढ़ सालों में ये अनुभव किया है कि जब तक ये संक्रमण माइनर स्केल पर भी मौजूद है, तब तक चुनौती बनी रहती है। फील्ड में किए गए आपके कार्यों से, आपके अनुभवों और फीडबैक से ही practical और Effective policies बनाने में मदद मिलती है। टीकाकरण की रणनीति में भी हर स्तर पर राज्यों और अनेक स्टेकहोल्डर से मिलने वाले सुझावों को शामिल करके आगे बढ़ाया जा रहा है।`


प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, `पिछली महामारियां हों या फिर ये समय, हर महामारी ने हमें एक बात सिखाई है। महामारी से डील करने के हमारे तौर-तरीकों में निरंतर बदलाव, निरंतर innovation बहुत ज़रूरी है। ये वायरस mutation में, स्वरूप बदलने में माहिर है, तो हमारे तरीके और strategies भी dynamic होने चाहिए।`

जलमग्न हुई राजधानी की सड़कें, मई में बारिश ने तोड़ा पिछले 35 साल का रिकॉर्ड

जलमग्न हुई राजधानी की सड़कें, मई में बारिश ने तोड़ा पिछले 35 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान तौकते के प्रभास से दिल्ली में बुधवार को तापमान में 23.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। यह सामान्य से 16 डिग्री सेल्सियस कम था। 1951 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब मई के महीने में दिल्ली के तापमान में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। इस गिरावट के साथ दिल्लीवासियों को गर्मी और लू से राहत मिली है।


दरअसल तूफान के प्रभाव से दिल्ली में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बुधवार रात 8.30 बजे तक 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है। यह 35 वर्षों में मई के महीने में 24 घंटे के अंदर हुई सबसे अधिक वर्षा है। इससे पहले दिल्ली में 24 मई 1976 को 24 घंटे में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। रात भर हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि चक्रवात तौकते के प्रभाव के कारण हुई बारिश शहर के कुछ हिस्सों में गुरुवार दोपहर तक जारी रह सकती है। पूरे शहर के लिए आधिकारिक मापक माने जाने वाले सफदरजंग मौसम स्टेशन पर लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान के पारे में तेज गिरावट आई। तापमान सामान्य से से 16 डिग्री नीचे 23.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इस वर्ष दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। पालम ऑब्जर्वेटरी में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 15 डिग्री कम है। यहां का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि दिल्ली में मई के महीने में गर्मी रहती है। आम तौर पर, दिल्ली में इस महीने में अधिकतम 30 मिमी या 40 मिमी (24 घंटे बारिश) होती है। बारिश केवल एक घंटे या उससे कम समय तक चलती है। पर तौकते के प्रभाव के कारण इस बार बारिश 60 मिमी को पार चली गयी।


वहीं 24 घंटे के दौरान पालम, एसपीएस मयूर विहार और नजफगढ़ में 36.8 मिमी, 39.5 मिमी और 57 मिमी बारिश दर्ज की गई। 15 मिमी से नीचे दर्ज की गई वर्षा को हल्की माना जाता है, 15 से 64.5 मिमी के बीच मध्यम, 64.5 मिमी और 115.5 मिमी के बीच भारी, 115.6 और 204.4 के बीच बहुत भारी होती है। 204.4 मिमी से ऊपर की कोई भी चीज़ अत्यधिक भारी वर्षा मानी जाती है।

 एक सरकारी वरिष्ठ अधिकारी ने ऑफिस नहीं आने के लिए बताया कारण- 'मैं कल्कि अवतार हूं, ऑफिस नहीं आ सकता'

एक सरकारी वरिष्ठ अधिकारी ने ऑफिस नहीं आने के लिए बताया कारण- 'मैं कल्कि अवतार हूं, ऑफिस नहीं आ सकता'

गुजरात सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ऑफिस नहीं आने के लिए बड़ा ही अजीबो-गरीब कारण बताया है। कार्यालय की ओर से उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। यह अधिकारी सरदार सरोवर पुनर्वास एजेंसी में कार्यरत है और पिछले आठ महीने में केवल 16 दिन कार्यालय में उपस्थित रहा है।

यह अधिकारी सरदार सरोवर पुनर्वास एजेंसी के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र फेफर हैं। उन्होंने एजेंसी की ओर से उन्हें भेजे गए कारण बताओ नोटिस के जवाब में कहा कि वह भगवान विष्णु का दशम अवतार कल्की है। वह ऑफिस नहीं आ सकता है क्योंकि वह 'विश्व का अंत:करण बदलने के लिए' तपस्या कर रहा है। फेफर ने कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि संस्थान ही नहीं पूरे देश को उसकी तपस्या को धन्यवाद देना चाहिए, कि देश में अच्छी बारिश हो रही है। 

फेफर को जारी नोटिस और उसका विचित्र जवाब वायरल हो चुका है। राजकोट स्थित आवास पर फेफर ने मीडिया से कहा कि आप विश्वास नहीं करेंगे लेकिन मैं वस्तुत: भगवान विष्णु का दशम अवतार हूं और आने वाले दिनों में मैं इसे साबित कर दूंगा। मैं मार्च 2010 में कार्यालय में था तो मैंने महसूस किया कि मैं कल्कि अवतार हूं। तब से मेरे पास दिव्य शक्तियां हैं। 

एजेंसी ने तीन दिन पहले फेफर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 50 साल से अधिक उम्र के फेफर ने एजेंसी को दो पन्नों में अपना जवाब भेजा है। उसने कहा कि वह कार्यालय नहीं आ सकता है क्योंकि वह तपस्या में लीन है। उसने कहा कि वह उम्र के पांचवें दशक में प्रवेश करने के साथ ही वैश्विक अंत:करण के बदलाव के लिए अपने घर में तपस्या कर रहा हूं। मैं आफिस में बैठ कर इस तरह की तपस्या नहीं कर सकता हूं। 

अधिकारी ने दावा किया कि उसकी तपस्या के कारण ही भारत में पिछले 19 साल से अच्छी बारिश हो रही है। फेफर ने कहा कि अब यह सरदार सरोवर पुनर्वास एजेंसी को तय करना चाहिए कि एजेंसी के लिए मुझे आफिस में बैठा कर समय पास करवाना महत्वपूर्ण है कि देश को सूखे से बचाने के लिए कुछ ठोस काम करना। अधिकारी ने दावा किया, 'क्योंकि मैं कल्कि अवतार हूं इसलिए भारत में अच्छी बारिश हो रही है।
कोरोना अपडेट: कम होने का नाम नही ले रहा है कोरोना देश में 24 घंटे में 2.76 लाख नए मामले, 3874 की मौत

कोरोना अपडेट: कम होने का नाम नही ले रहा है कोरोना देश में 24 घंटे में 2.76 लाख नए मामले, 3874 की मौत

नई दिल्ली, भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों और मौत की संख्या में ठहराव आता हुआ नहीं दिख रहा है. लगातार तीसरे दिन नए मामलों की संख्या बढ़ी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 276,110 नए कोरोना केस आए और 3874 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,69,077 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी 96,841 एक्टिव केस कम हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को 2.67 लाख, सोमवार को 2.63 लाख नए केस दर्ज किए गए थे.


19 मई तक देशभर में 18 करोड़ 70 लाख 9 हजार 792 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 11 लाख 66 हजार 90 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 32 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 57 लाख 72 हजार 440
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 23 लाख 55 हजार 440
• कुल एक्टिव केस- 31 लाख 29 हजार 878
• कुल मौत- 2 लाख 87 हजार 122
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.11 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 86 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 13 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 9448 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 5680 नए मरीज मिले 146 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 9448 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 5680 नए मरीज मिले 146 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 5680 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 441 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 9448 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 146 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 85868 है | आज प्रदेश में 69402 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 154, राजनांदगांव से 112, बालोद से 116, बेमेतरा से 101, कबीरधाम से 86, रायपुर से 309, धमतरी से 128, बलौदा बाजार से 317, महासमुंद से 133, गरियाबंद से 107, बिलासपुर से 204, रायगढ़ से 441, कोरबा से 387, जांजगीर- चाम्पा से 363, मुंगेली से 225, जीपीएम से 151, सरगुजा से 275, कोरिया से 419, सूरजपुर से 436, बलरामपुर से 329, जशपुर से 306, बस्तर से 168, कोंडागांव से 115, दंतेवाड़ा से 70, सुकमा से 24, कांकेर से 136, नारायणपुर से 36, बीजापुर से 31, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट :  आकड़े राहत देने वाले, लगातार संक्रमण के मामलो में कमी, 24 से घटकर इन 16 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले

आईसीएमआर अपडेट : आकड़े राहत देने वाले, लगातार संक्रमण के मामलो में कमी, 24 से घटकर इन 16 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.00 तक 4247 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 334 अकेले सूरजपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 16 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 
  
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 79, बलौदाबाजार 212, बलरामपुर 247, बस्तर 158, बेमेतरा 93, बीजापुर 26, बिलासपुर 127, दंतेवाड़ा 54, धमतरी 76, दुर्ग 108, गरियाबंद 88, जीपीएम 80, जांजगीर-चांपा 275, जशपुर 233, कबीरधाम 61, कांकेर 71, कोंडागांव 84, कोरबा 304, कोरिया 265, महासमुंद 108, मुंगेली 212, नारायणपुर 17, रायगढ़ 330, रायपुर 305, राजनांदगांव 100, सुकमा 17, सूरजपुर 334, और सरगुजा 183 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 

 
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तेजाब हमले में पांच हुए घायल

दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तेजाब हमले में पांच हुए घायल

पटना। बिहार के सुपौल जिले में तेजाब हमले में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। यह घटना त्रिवेणीगंज थाना अंतर्गत माचाहा गांव में कुछ ग्रामीणों के बीच कहासुनी के दौरान हुई। रूपेश शाह नाम के व्यक्ति के घर पूजा का आयोजन किया गया था। रिवाज के अनुसार शाह के परिवार के सदस्यों ने अनमोल यादव के घर के सामने सहित आसपास के इलाकों में मकई के दाने को फैलाया।

यादव ने मकई को फैलाने पर आपत्ति जताई और उन्हें अपने घर से दूर ऐसा करने के लिए कहा, जिससे उनके बीच एक बहस शुरू हो गई। मामला तब बिगड़ गया जब दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। विवाद के दौरान परिवार के एक सदस्य ने अनमोल यादव के नेतृत्व वाले लोगों के समूह पर कथित तौर पर तेजाब की बोतल फेंक दी।

तेजाब की चपेट में आने से पांच लोग- चंद्रशेखर सिंह, बबलू कुमार, ओम प्रकाश कुमार, तरुण कुमार और अमित कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने कहा, उन्हें शुरू में त्रिवेणीगंज के एक उप-मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
बड़ी खबर: कोरोना संक्रमण से राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री की मौत

बड़ी खबर: कोरोना संक्रमण से राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप का मंगलवार को निधन हो गया। 56 साल के कश्यप 27 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहकर उन्होंने अपना इलाज कराया था। सांस लेने में दिक्कत शुरू हुई तो उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां मंगलवार की शाम उन्होंने आखिरी सांस ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य समेत भाजपा के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। विजय प्रदेश के तीसरे मंत्री हैं जिनकी कोरोना से मौत हुई है। इसके पहले प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी वरुण, और चेतन चौहान का निधन हो चुका है। भाजपा के 4 विधायकों की भी संक्रमण के चलते जान चली गई। इनमें लखनऊ विधायक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, औरैया सदर विधायक रमेश चंद्र दिवाकर, बरेली नवाबगंज के केसर सिंह गंगवार और दल बहादुर कोरी शामिल हैं।

 एक और तूफान मचाएगा तबाही! 23-24 मई को बंगाल की खाड़ी से टकराएगा चक्रवात यास

एक और तूफान मचाएगा तबाही! 23-24 मई को बंगाल की खाड़ी से टकराएगा चक्रवात यास

नई दिल्ली। भारत के पश्चिमी तटीय राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में चक्रवाती तूफान तौकते ने तबाही मचाई है। इस चक्रवात से गुजरात में 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं महाराष्ट्र में 6 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अब अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 23-24 मई के दौरान तूफान यास बंगाल की खाड़ी से टकराएगा। इस बार तूफान का नाम ओमान ने दिया है। भारत मौसम विभाग में चक्रवात विभाग की प्रभारी सुनीता देवी ने बताया कि अगले हफ्ते पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। मौसम विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने निम्न दबाव प्रणाली तेज होने के संकेत भी दिए। देवी ने कहा कि समुद्री सतह का तापमान एसएसटी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 31 डिग्री है। यह औसत से लगभग 1-2 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। सभी समुद्री और वायुमंडलीय परिस्थितियां चक्रवाती तूफान के अनुकूल हैं।

वहीं दूसरी ओर गुजरात में चक्रवात 'तौकतेÓ के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी जबकि तूफान की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश तथा नुकसान की खबर है, वहीं भारतीय नौसेना व तटरक्षक बलों ने मुंबई के निकट अरब सागर में फंसे दो बजरों में मौजूद 317 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कमजोर पडऩे से पहले सोमवार देर रात गुजरात में दस्तक देने वाले चक्रवाती तूफान के कारण राज्य को भारी बारिश का सामना करना पड़ा तथा इस दौरान चली तेज रफ्तार आंधी के कारण कई खंभे व पेड़ उखड़ गए तथा घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा।

मौसम विभाग ने कहा कि टाउते गुजरात के तट से बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के तौर पर आधी रात के करीब गुजरा और धीरे-धीरे कमजोर होकर गंभीर चक्रवाती तूफान तथा बाद में और कमजोर होकर अब चक्रवाती तूफान में बदल गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि 16,000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा, 40 हजार से ज्यादा पेड़ और 70 हजार से ज्यादा बिजली के खंभे उखड़ गए जबकि 5951 गांवों में बिजली चली गई। मीडिया को जानकारी देते हुए रुपाणी ने कहा कि चक्रवात के कारण मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 13 का है।

उधर तटरक्षक बल के दो चेतक हेलीकॉप्टरों ने बेहद खराब मौसम के बीच (पड़ोसी महाराष्ट्र) के सतपति तट के निकट समुद्र में फंसे गल कंस्ट्रक्टर जहाज के चालक दल के आठ सदस्यों को भी बचा लिया। एक अधिकारी ने बताया कि विपरीत मौसम से जूझते हुए भारतीय नौसेना और तटरक्षक बलों ने टाउते के दस्तक देने से पहले मुंबई के निकट अरब सागर में फंसे दो बजरों में मौजूद 317 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है, लेकिन 390 और लोग अब भी अब भी फंसे हुए हैं या लापता बताए जा रहे हैं।