रायपुर। राज्य में आज शाम 5.45 तक 1906 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 171 अकेले सूरजपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 6 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 72, बलौदाबाजार 77, बलरामपुर 77, बस्तर 90, बेमेतरा 21, बीजापुर 62, बिलासपुर 41, दंतेवाड़ा 43, धमतरी 82, दुर्ग 30, गरियाबंद 24, जीपीएम 31, जांजगीर-चांपा 108, जशपुर 166, कबीरधाम 24, कांकेर 23, कोंडागांव 57, कोरबा 55, कोरिया 65, महासमुंद 79, मुंगेली 25, नारायणपुर 16, रायगढ़ 142, रायपुर 134, राजनांदगांव 43, सुकमा 33, सूरजपुर 171, और सरगुजा 115 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
टेनेसी/नई दिल्ली। 90 के दशक में टार्जन के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता जो लारा की हवाई दुर्घटना में मौत हो गई।
इस प्लेन क्रैश में जो लारा समेत सात लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में जो की पत्नी की भी मौत हो गई। ग्वेन शम्बलिन से उन्होंने साल 2018 में ही शादी की थी। रदरफोर्ड काउंटी के ‘फायर रेस्क्यू’ कैप्टन जॉन इंगल ने एक बयान में बताया कि स्मिर्ना के पास पर्सी प्रीस्ट झील में तलाश एवं बचाव अभियान अब भी जारी है। काउंटी अधिकारियों ने बताया कि इन सात लोगों की पहचान ब्रैंडन हन्ना, ग्वेन एस लारा, विलियम जे लारा, डेविड एल मार्टिन, जेनिफर जे मार्टिन, जेसिका वॉल्टर्स और जॉनाथन वाल्टर्स के तौर पर हुई है और ये सभी टेनेसी के ब्रेंटवुड के निवासी थे। परिवार वालों से पुष्टि करने के बाद इनके नाम सार्वजनिक किए गए हैं।
संघीय विमानन प्रशासन ने एक बयान में बताया था कि स्मिर्ना रदरफोर्ड काउंटी हवाईअड्डे से शनिवार दोपहर 11 बजे उड़ान भरने के बाद ‘सेसना सी501’ विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर स्मिर्ना के पास पर्सी प्रीस्ट झील में गिर गया। विमान स्मिर्ना रदरफोर्ड काउंटी हवाईअड्डे से पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जा रहा था। टेनेसी राजमार्ग गश्त दल ने समाचार संस्थानों को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने विमान को पानी में गिरते देखा था। घटनास्थल पर राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड और एफएए दोनों मौजूद हैं।
इन फिल्मों में निभाई मुख्य भूमिका
लारा ने 1989 में टेलीविजन फिल्म `टार्जन इन मैनहट्टन` में टार्जन की भूमिका निभाई थी। बाद में उन्होंने टीवी सीरीज `टार्जन: द इपिक एडवेंचर्स` में भी अभिनय किया। ये शीरीज 1996-1997 तक चली। इसमें लारा के अभिनय की काफी प्रशंसा की गई। लारा महज 58 साल के थे।
जो लारा का जन्म सैन डिएगो में 2 अक्टूबर 1962 को हुआ था। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फिर उन्हें टार्जन में लीड रोल निभाने का मौका मिला। 1996 से 1997 के बीच ऑन एयर हुई टार्जन सीरीज के 22 एपिसोड्स में जो ने अपना एक्टिंग टैलेंट दिखाया। टार्जन के अलावा जो लारा ने अमेरिकन साइबॉर्ग स्टील वॉरियर, स्टील फ्रंटियर, वॉरहेड, डूम्सडेयर और टीवी शोज बेवॉच और कोनान द एडवेंचरर में काम किया था। उन्हें आखिरी बार 2018 में आई फिल्म समर ऑफ 67 में देखा गया था।
जो की शादी ग्वेन से हुई थी। दोनों ब्रेंटवुड में अपनी दो बेटियों संग रहते थे। उनकी वेबसाइट के मुताबिक जो एक्टर होने के अलावा लाइसेन्सड फैल्कनर, पायलट, ओपन-वॉटर डाइवर, सर्फर, बॉक्सर और ट्रेन्ड मार्क्समैन भी थे।
करियर के पीक पर छोड़ दी एक्टिंग
लारा ने संगीत में अपना करियर बनाने के लिए 2002 में बीस साल बाद अभिनय छोड़ दिया था। ये वो वक्त था जब लारा अपने करियर के पीक पर थे। एक्शन फिल्में आर्मस्ट्रांग और वारहेड के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। उन्होंने दो शादियां कीं।
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कोहराम अब कम होता नजर आ रहा है लेकिन कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की वजह से अबतक तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं महामारी के साथ ब्लैक फंगस का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया गया है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1.52 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 3128 के करीब मरीजों की मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1,52,734 नए मामले दर्ज हुए, जबकि 3,128 लोगों की मौतें हुई हैं। राहत की बात है कि 2,38,022 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,80,47,534 हो गई है। वहीं इस खतरनाक वायरस ने अबतक 3,29,100 लोगों की जान ले ली। जबकि कुल 2,56,92,342 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 20,26,092 है।
देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है जहां पिछले 24 घंटों में 18,600 नए मामले सामने आए हैं वहीं 402 लोगों की जान चली गई और 22,532 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या राज्य में 57,31,815 है वहीं मरने वालों की संख्या 94,844 है। और 53,62,370 लोग अब तक ठीक हुए हैं। जबकि अब भी सक्रिय मामले 2,71,801 है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर 91.60% हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 9.04% और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.07% है जो लगातार 7 दिनों से 10% से कम है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,83,135 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 34,48,66,883 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1655 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सूरजपुर से सर्वाधिक 171 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 4521 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 37 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 39261 है | आज प्रदेश में 43240 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 38, राजनांदगांव से 21, बालोद से 37, बेमेतरा से 8, कबीरधाम से 24, रायपुर से 61, धमतरी से 48, बलौदा बाजार से 78, महासमुंद से 41, गरियाबंद से 39, बिलासपुर से 38, रायगढ़ से 131, कोरबा से 88, जांजगीर- चाम्पा से 100, मुंगेली से 29, जीपीएम से 42, सरगुजा से 151, कोरिया से 78, सूरजपुर से 171, बलरामपुर से 70, जशपुर से 97, बस्तर से 88, कोंडागांव से 38, दंतेवाड़ा से 28, सुकमा से 35, कांकेर से 23, नारायणपुर से 24, बीजापुर से 29, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
आज 1,655 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 4,521 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/sitDKUXg6e
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 30, 2021
इटावा | कोरोना महामारी को मात देने के लिए देश में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है | इसी बीच यूपी के इटावा जिले से एक अनोखी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए यूपी के इटावा जिले में अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। सैफई एसडीएम ने शराब और बीयर के ठेकेदारों से कहा है कि वह किसी को भी बिना प्रमाण पत्र के शराब की ब्रिकी न करें और इसका असर दिखाई भी देने लगा है। एसडीएम हेमसिंह के अनुसार शनिवार को उन्होंने ठेकेदारो से बगैर वैक्सीन प्रमाण पत्र के किसी को शराब की बिक्री नहीं करने की अपील की थी। एसडीएम की अपील के बाद अब शराब खरीदने वाले वैक्सीन लगावाने का प्रमाण पत्र लेकर आ रहे है।
एसडीएम ने सैफई तहसील में कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने की इस अनूठे प्रयोग की जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने शराब व बीयर ठेका संचालकों से अपील की है कि कोरोना का टीका लगवा चुके लोगों को ही शराब बेचें। इसके लिए वह समय-समय पर दुकानों की जांच भी करेंगे। गौरतलब है कि अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत के बाद एसडीएम हेमसिंह और सीओ राकेश वरिष्ठ और आबकारी विभाग की टीम के साथ शराब व बीयर की दुकानों का निरीक्षण करने निकले थे। दुमीला तिराहे और गीजा गांव में दुकानों की जांच के बाद एसडीएम ने शराब दुकानों के सामने वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने वाले पोस्टर लगाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने ठेका संचालकों और सेल्समैनों से कहा कि 45 वर्ष आयु से अधिक उम्र के व्यक्ति को शराब-बीयर तभी दें जब वह कोरोना का टीका (वैक्सीनेशन) लगवाने का कार्ड दिखाए। टीका न लगवाने वाले को शराब न दें।
हैदराबाद | तेलंगाना सरकार ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है | जानकारी ने अनुसार तेलंगाना सरकार ने राज्य में लॉकडाउन 10 दिन बढ़ा दिया है। हालांकि प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में लोगों को लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी गई है। सरकार ने जरूरी सेवाओं के दी लिए दी गई छूट के समय को सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। लॉकडाउन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे।
COVID19 | Telangana government extends the lockdown for 10 more days in the State. The daily relaxation period extended from 6 am to 1pm. Detailed guidelines to be issued soon
— ANI (@ANI) May 30, 2021
नई दिल्ली | केंद्र ने रविवार को सभी निजी समाचार चैनलों के लिए एक दिशानिर्देश जारी किया है और उनसे कहा है कि वे राष्ट्रीय स्तर के चार हेल्पलाइन नंबरों को अपने स्क्रीन पर दिखाकर कोरोना वायरस महामारी को लेकर जागरूकता फैलाने में सरकार की मदद करें. सरकार ने कहा है कि वह कोरोना महामारी से संबंधित तीन बातों पर लोगों को जागरूक करना चाहती है: 1. कोविड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल, 2. कोविड के लिए उचित व्यवहार और 3. टीकाकरण.
केंद्र ने दिशानिर्देश में कहा, 'पिछले कुछ महीनों में सरकार ने विभिन्न माध्यमों और प्रिंट, टीवी, रेडियो, सोशल मीडिया व अन्य मीडिया प्लटफॉर्म्स के जरिए लोगों में जागरूकता फैलाने का काम किया है. नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबरों को भी सरकार द्वारा ना सिर्फ शुरू किया गया, बल्कि उसके जरिए भी महामारी के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया.'
इसके साथ ही एडवायजरी में निजी समाचार चैनलों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर होने वाले इंटरवल के दौरान खासकर प्राइम टाइम के वक्त चैनलों के टिकर या फिर ऐसी ही किसी अन्य जगहों पर जहां वे उचित समझें... राष्ट्रीय स्तर के चार हेल्पलाइन नंबरों के साथ ही कोरोना महामारी के खिलाफ जागरूकता को बढ़ावा दें.
सरकार द्वारा जारी चार हेल्पलाइन नंबर हैं: 1075 (केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय हेल्पलाइन नंबर), 1098 (केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का बच्चों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर), 14567 (केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय का वरिष्ठ नागरिकों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर) और 08046110007 (मानसिक तनाव में मदद के लिए नीमहंस का हेल्पलाइन नंबर).
#IndiaFightsCorona @MIB_India has issued a #COVID19 advisory to all the private TV channels to promote awareness of the following four national level helpline nos.
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) May 30, 2021
1075 : @MoHFW_INDIA
1098 : @MinistryWCD
14567 : @MSJEGOI
08046110007 : NIMHANS for psychological support pic.twitter.com/VYrhbJkD0e
रायपुर । राज्य में आज शाम 6.00 तक 1463 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 142 अकेले सूरजपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 3 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
लखनऊ । उत्तरप्रदेश में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हैं, इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सहित उत्तरप्रदेश के भाजपा प्रभारी राधामोहन सिंह लखनऊ में बैठक करेंगे। भाजपा की कई बैठकें भी होंगी। बैठक में कैबिनेट विस्तार पर फैसला होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में संगठन और सरकार में कुछ फेरबदल की आहट है। बड़ी बैठक और सियासी गलियारों में चर्चाओं के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के साथ भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह का आना बेहद अहम माना जा रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव और साथ-साथ पंचायत चुनाव के बाद जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव को लेकर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इसके अलावा माना जा रहा है कि केंद्र में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है, जिसमें उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा तवज्जो दी जा सकती है क्योंकि अगले साल उत्तर प्रदेश में चुनाव है और साथ ही योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की भी चर्चा है। सोमवार दोपहर को राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष यूपी के प्रभारी राधा मोहन सिंह, सह प्रभारी संजीव चौरसिया, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के साथ संगठन की एक बड़ी बैठक होगी। यह भी चर्चा है कि विधायकों की एक बैठक बीएल संतोष ले सकते हैं।
नई दिल्ली, देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीरे-धीरे मंद पड़ रही है लेकिन मौत की संख्या में मामुली गिरावट ही दिख रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 65 हजार 553 नए कोरोना केस आए और 3460 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 76 हजार 309 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 1,14,216 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले शुक्रवार को 173,790 लाख और गुरुवार को 186,364 लाख नए केस दर्ज किए गए थे.
आज देश में लगातार 17वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. पिछले 46 दिन में आज कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए हैं. 29 मई तक देशभर में 21 करोड़ 20 लाख 66 हजार 614 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 30 लाख 35 हजार 749 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 34 करोड़ 31 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से ज्यादा है.
देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 78 लाख 94 हजार 800
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 54 लाख 54 हजार 320
• कुल एक्टिव केस- 21 लाख 14 हजार 508
• कुल मौत- 3 लाख 25 हजार 972
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.16 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 8 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2437 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सूरजपुर से सर्वाधिक 232 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 5941 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 64 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 42914 है | आज प्रदेश में 62358 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 58, राजनांदगांव से 30, बालोद से 58, बेमेतरा से 24, कबीरधाम से 26, रायपुर से 61, धमतरी से 66, बलौदा बाजार से 117, महासमुंद से 86, गरियाबंद से 38, बिलासपुर से 74, रायगढ़ से 154, कोरबा से 130, जांजगीर- चाम्पा से 162, मुंगेली से 62, जीपीएम से 43, सरगुजा से 175, कोरिया से 125, सूरजपुर से 232, बलरामपुर से 127, जशपुर से 165, बस्तर से 103, कोंडागांव से 52, दंतेवाड़ा से 47, सुकमा से 50, कांकेर से 41, नारायणपुर से 26, बीजापुर से 105, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
आज 2,437 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 5,941 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/97aXUHUyQ8
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 29, 2021
नई दिल्ली | कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते देश की राजधानी दिल्ली में सात जून की सुबह पांच बजे तक के लिए कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है।
पाबंदियां पहले की तरह लागू रहेंगी। हालांकि निर्माण और निर्माण उद्योग को संचालित करने की अनुमति है। इसकी जानकारी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी।
DDMA extended the curfew on the movement of individuals except for essential activities in Delhi till 5 am on June 7 (Monday) or further orders whichever is earlier. pic.twitter.com/JnctdM4BT2
— ANI (@ANI) May 29, 2021
तिरुवनंतपुरम, केरल सरकार ने कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिये आज राज्यव्यापी लॉकडाउन एक हफ्ता यानी 9 जून तक बढ़ाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया. राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में भारी वृद्धि के बाद आठ मई से लॉकडाउन लागू है.
मुख्यमंत्री ने मालप्पुरम जिले में 'ट्रिपल लॉकडाउन' हटाने की भी घोषणा की, जहां मामलों की संख्या काफी ज्यादा है. हालांकि, मालपप्पुरम समेत राज्य के अन्य जिलों में सामान्य लॉकडाउन जारी रहेगा. इससे पहले सरकार ने हालात की समीक्षा करने के बाद पहले 16 मई और फिर 23 मई को राज्यव्यापी लॉकडाउन बढ़ाया था.
गौरतलब है कि राज्य में बीते दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 22,318 नए मामले सामने आए. शुक्रवार को संक्रमण के 22,318 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 24,40,847 हो गई जबकि 194 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 8,257 तक पहुंच गई है.
नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ. साउड दिल्ली इलाके के साकेत रेसिडेंट कॉम्प्लेक्स में आग गई. आग चौथे फ्लोर पर लगी थी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है. मौके पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की मौजूद है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को शाम करीब 5.30 बजे आग लगने की सूचना पीसीआर में मिली. इसके बाद टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई. फिलहाल आग लगने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस और दमकल की टीम मौके पर तफ्तीश कर रही है.
Fire breaks out on the fourth floor of Saket Residential Complex, one death reported. Details awaited: Delhi Fire Department
— ANI (@ANI) May 29, 2021
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि जिन बच्चों के माता-पिता या अभिभावक की कोरोना वायरस के चलते जान चली गई है उन्हें 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन फंड' के तहत सहायता दी जाएगी. इसके अंतर्गत इन्हें 18 साल तक की आयु का होने के बाद मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा इसके साथ ही उन्हें 23 साल का हो जाने के बाद 10 लाख रुपये दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि कोविड से जान गंवाने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी. बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन लेने में सहायता दी जाएगी और ऋण के ब्याज का भुगतान पीएम केयर्स के जरिए किया जाएगा.
इसके साथ ही बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा और इसके प्रीमियम का भुगतान भी पीएम केयर्स के जरिए किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बच्चे भारत के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं; हम उनका समर्थन करने, उनकी रक्षा करने के लिए सब कुछ करेंगे. 10 साल से कम उम्र के बच्चों को सेंट्रल स्कूल या निजी स्कूल में दाखिला कराया जाएगा. अगर बच्चे का दाखिला निजी स्कूल में कराया जाता है तो आरटीई नियमों के तहत उसकी फीस भी पीएम केर्यस से दी जाएगी. पीएम केयर्स से यूनिफॉर्म, कॉपी-किताबों का भी खर्च दिया जाएगा.
11 से 18 साल तक की आयु के बच्चों को केंद्रीय सरकारी आवासीय स्कूल मसलन कि सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय में दाखिला दिया जाएगा. अगर छात्र अपने अभिभावक, दादा-दादी या फिर किसी रिश्तेदार के सात रहता है तो उसका निजी स्कूल में दाखिला कराया जाएगा.
बता दें कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहे देश में कई ऐसे बच्चे हैं जिन्होंने अपने माता-पिता को खोया है. राज्य सरकारें ऐसे बच्चों की मदद के लिए लगातार हाथ बढ़ा रही हैं. अब केंद्र की इस घोषणा के बाद ऐसे बच्चों के लिए ये काफी राहत भरी खबर हो सकती है
इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह इसकी कल्पना तक नहीं कर सकता कि कोविड-19 महामारी के कारण इतने बड़े देश में कितने बच्चे अनाथ हो गए और इसी के साथ उसने राज्य प्राधिकारियों को उनकी तत्काल पहचान करने तथा उन्हें राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया. न्यायालय ने राज्य सरकार से सड़कों पर भूख से तड़प रहे बच्चों की व्यथा समझने के लिए कहा और जिला प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि अदालतों के किसी भी अगले आदेश का इंतजार किए बिना फौरन उनकी देखभाल की जाए.
न्यायमूर्ति एल एन राव और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की अवकाशकालीन पीठ ने जिला प्रशासन को शनिवार शाम तक अनाथ बच्चों की पहचान करने और उनकी जानकारियां राष्ट्रीय बाल अपराध संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की वेबसाइट पर डालने के निर्देश दिए.
सुप्रीम कोर्ट ने की थी अर्जी पर सुनवाई
उच्चतम न्यायालय ने यह आदेश स्वत: संज्ञान के एक लंबित मामले में न्यायमित्र गौरव अग्रवाल की अर्जी पर दिया. इस अर्जी में राज्य सरकार द्वारा अनाथ बच्चों की पहचान करने तथा उन्हें तत्काल राहत मुहैया कराने का अनुरोध किया गया है.
पीठ ने कहा कि राज्य सरकार इन बच्चों की स्थिति और उन्हें तत्काल राहत पहुंचाने के लिए उठाए कदमों के बारे उसे जानकारी दें.\
न्यायालय ने कहा, ‘‘हमने कहीं पढ़ा था कि महाराष्ट्र में 2,900 से अधिक बच्चों ने कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता में से किसी एक को या दोनों को खो दिया है. हमारे पास ऐसे बच्चों की सटीक संख्या नहीं है. हम यह कल्पना भी नहीं कर सकते कि इस विध्वंसकारी महामारी के कारण इतने बड़े देश में ऐसे कितने बच्चे अनाथ हो गए.’’
रायपुर, 29 मई। राज्य में आज शाम तक 2195 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 169 अकेले सरगुजा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 10 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 57, बलौदाबाजार 102, बलरामपुर 106, बस्तर 99, बेमेतरा 22, बीजापुर 101, बिलासपुर 54, दंतेवाड़ा 41, धमतरी 66, दुर्ग 59, गरियाबंद 36, जीपीएम 28, जांजगीर-चांपा 155, जशपुर 166, कबीरधाम 24, कांकेर 30, कोंडागांव 52, कोरबा 109, कोरिया 124, महासमुंद 78, मुंगेली 60, नारायणपुर 19, रायगढ़ 150, रायपुर 54, राजनांदगांव 23, सुकमा 46, सूरजपुर 165, और सरगुजा 169 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय का तबादला कर दिया गया है. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र भेजकर कहा है कि बंदोपाध्याय को कार्यमुक्त किया जाए. पत्र के मुताबिक, उन्हें 31 मई तक दिल्ली में विभाग को रिपोर्ट करना होगा.
Approved the placement of Alapan Bandyopadhyay (West Bengal Chief Secretary) with the Government of India. Accordingly, the State Govt is requested to relieve him with immediate effect and direct him to report to the Dept of Personnel & Training (DoPT), Delhi by 31st May: DoPT pic.twitter.com/HeyRiEJ7UW
— ANI (@ANI) May 28, 2021
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 2840 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सरगुजा से सर्वाधिक 260 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 4961 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 67 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 46932 है | आज प्रदेश में 63402 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 56, राजनांदगांव से 40, बालोद से 62, बेमेतरा से 22, कबीरधाम से 40, रायपुर से 140, धमतरी से 110, बलौदा बाजार से 140, महासमुंद से 59, गरियाबंद से 66, बिलासपुर से 63, रायगढ़ से 168, कोरबा से 143, जांजगीर- चाम्पा से 155, मुंगेली से 157, जीपीएम से 66, सरगुजा से 260, कोरिया से 152, सूरजपुर से 222, बलरामपुर से 151, जशपुर से 170, बस्तर से 125, कोंडागांव से 57, दंतेवाड़ा से 55, सुकमा से 33, कांकेर से 49, नारायणपुर से 23, बीजापुर से 56, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
आज 2,840 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 4,961 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/1uU9zm3Pxx
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 28, 2021
















