नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
आईसीएमआर अपडेट :  आकड़े राहत देने वाले, लगातार संक्रमण के मामलो में कमी, 24 से घटकर इन 16 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले

आईसीएमआर अपडेट : आकड़े राहत देने वाले, लगातार संक्रमण के मामलो में कमी, 24 से घटकर इन 16 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.00 तक 4247 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 334 अकेले सूरजपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 16 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 
  
आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 79, बलौदाबाजार 212, बलरामपुर 247, बस्तर 158, बेमेतरा 93, बीजापुर 26, बिलासपुर 127, दंतेवाड़ा 54, धमतरी 76, दुर्ग 108, गरियाबंद 88, जीपीएम 80, जांजगीर-चांपा 275, जशपुर 233, कबीरधाम 61, कांकेर 71, कोंडागांव 84, कोरबा 304, कोरिया 265, महासमुंद 108, मुंगेली 212, नारायणपुर 17, रायगढ़ 330, रायपुर 305, राजनांदगांव 100, सुकमा 17, सूरजपुर 334, और सरगुजा 183 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 

 
केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तेजाब हमले में पांच हुए घायल

दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तेजाब हमले में पांच हुए घायल

पटना। बिहार के सुपौल जिले में तेजाब हमले में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। यह घटना त्रिवेणीगंज थाना अंतर्गत माचाहा गांव में कुछ ग्रामीणों के बीच कहासुनी के दौरान हुई। रूपेश शाह नाम के व्यक्ति के घर पूजा का आयोजन किया गया था। रिवाज के अनुसार शाह के परिवार के सदस्यों ने अनमोल यादव के घर के सामने सहित आसपास के इलाकों में मकई के दाने को फैलाया।

यादव ने मकई को फैलाने पर आपत्ति जताई और उन्हें अपने घर से दूर ऐसा करने के लिए कहा, जिससे उनके बीच एक बहस शुरू हो गई। मामला तब बिगड़ गया जब दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। विवाद के दौरान परिवार के एक सदस्य ने अनमोल यादव के नेतृत्व वाले लोगों के समूह पर कथित तौर पर तेजाब की बोतल फेंक दी।

तेजाब की चपेट में आने से पांच लोग- चंद्रशेखर सिंह, बबलू कुमार, ओम प्रकाश कुमार, तरुण कुमार और अमित कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने कहा, उन्हें शुरू में त्रिवेणीगंज के एक उप-मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
बड़ी खबर: कोरोना संक्रमण से राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री की मौत

बड़ी खबर: कोरोना संक्रमण से राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप का मंगलवार को निधन हो गया। 56 साल के कश्यप 27 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहकर उन्होंने अपना इलाज कराया था। सांस लेने में दिक्कत शुरू हुई तो उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां मंगलवार की शाम उन्होंने आखिरी सांस ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य समेत भाजपा के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। विजय प्रदेश के तीसरे मंत्री हैं जिनकी कोरोना से मौत हुई है। इसके पहले प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमलरानी वरुण, और चेतन चौहान का निधन हो चुका है। भाजपा के 4 विधायकों की भी संक्रमण के चलते जान चली गई। इनमें लखनऊ विधायक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, औरैया सदर विधायक रमेश चंद्र दिवाकर, बरेली नवाबगंज के केसर सिंह गंगवार और दल बहादुर कोरी शामिल हैं।

 एक और तूफान मचाएगा तबाही! 23-24 मई को बंगाल की खाड़ी से टकराएगा चक्रवात यास

एक और तूफान मचाएगा तबाही! 23-24 मई को बंगाल की खाड़ी से टकराएगा चक्रवात यास

नई दिल्ली। भारत के पश्चिमी तटीय राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में चक्रवाती तूफान तौकते ने तबाही मचाई है। इस चक्रवात से गुजरात में 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं महाराष्ट्र में 6 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अब अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 23-24 मई के दौरान तूफान यास बंगाल की खाड़ी से टकराएगा। इस बार तूफान का नाम ओमान ने दिया है। भारत मौसम विभाग में चक्रवात विभाग की प्रभारी सुनीता देवी ने बताया कि अगले हफ्ते पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। मौसम विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने निम्न दबाव प्रणाली तेज होने के संकेत भी दिए। देवी ने कहा कि समुद्री सतह का तापमान एसएसटी बंगाल की खाड़ी के ऊपर 31 डिग्री है। यह औसत से लगभग 1-2 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। सभी समुद्री और वायुमंडलीय परिस्थितियां चक्रवाती तूफान के अनुकूल हैं।

वहीं दूसरी ओर गुजरात में चक्रवात 'तौकतेÓ के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी जबकि तूफान की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश तथा नुकसान की खबर है, वहीं भारतीय नौसेना व तटरक्षक बलों ने मुंबई के निकट अरब सागर में फंसे दो बजरों में मौजूद 317 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कमजोर पडऩे से पहले सोमवार देर रात गुजरात में दस्तक देने वाले चक्रवाती तूफान के कारण राज्य को भारी बारिश का सामना करना पड़ा तथा इस दौरान चली तेज रफ्तार आंधी के कारण कई खंभे व पेड़ उखड़ गए तथा घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा।

मौसम विभाग ने कहा कि टाउते गुजरात के तट से बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के तौर पर आधी रात के करीब गुजरा और धीरे-धीरे कमजोर होकर गंभीर चक्रवाती तूफान तथा बाद में और कमजोर होकर अब चक्रवाती तूफान में बदल गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि 16,000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा, 40 हजार से ज्यादा पेड़ और 70 हजार से ज्यादा बिजली के खंभे उखड़ गए जबकि 5951 गांवों में बिजली चली गई। मीडिया को जानकारी देते हुए रुपाणी ने कहा कि चक्रवात के कारण मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 13 का है।

उधर तटरक्षक बल के दो चेतक हेलीकॉप्टरों ने बेहद खराब मौसम के बीच (पड़ोसी महाराष्ट्र) के सतपति तट के निकट समुद्र में फंसे गल कंस्ट्रक्टर जहाज के चालक दल के आठ सदस्यों को भी बचा लिया। एक अधिकारी ने बताया कि विपरीत मौसम से जूझते हुए भारतीय नौसेना और तटरक्षक बलों ने टाउते के दस्तक देने से पहले मुंबई के निकट अरब सागर में फंसे दो बजरों में मौजूद 317 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है, लेकिन 390 और लोग अब भी अब भी फंसे हुए हैं या लापता बताए जा रहे हैं।
 अश्लील वीडियो कॉलिंग करने वालों से रहें सावधान, हो सकती ठगी

अश्लील वीडियो कॉलिंग करने वालों से रहें सावधान, हो सकती ठगी

भोपाल। फेसबुक, वॉट्सएप और सोशल मीडिया पर आने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट और वॉट्सएप पर अश्लील वीडियो कालिंग करने वाली महिलाओं से सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा करने पर आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। इस संबंध में सायबर क्राइम भोपाल द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। साइबर क्राइम का कहना है कि महिलाओं के नाम पर अनजान व्यक्ति द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है, जिसे एक्सेप्ट करने से पहले जांच लें। इसी प्रकार वीडियो कॉलिंग कर अश्लील बातचीत करने वालों से भी सावधान रहें। इसी प्रकार के लोग आपके द्वारा किए गए कॉल को रिकॉर्ड कर बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर रकम ऐंठ सकते हैं।  
कोरोना अपडेट: भारत में कोरोना से मौत के टूटे सारे रिकॉर्ड, दुनिया में पहली बार एक दिन में 4529 मौत, 24 घंटे में 2.67 लाख नए केस

कोरोना अपडेट: भारत में कोरोना से मौत के टूटे सारे रिकॉर्ड, दुनिया में पहली बार एक दिन में 4529 मौत, 24 घंटे में 2.67 लाख नए केस

नई दिल्ली, भारत में कोरोना से होने वाली मौत के आंकड़ों ने दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अबतक एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुई थी. लेकिन अब भारत ने ये रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 267,334 नए कोरोना केस आए और 4529 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,89,851 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा 4468 मरीजों की मौत अमेरिका में 12 जनवरी को हुई थी.


18 मई तक देशभर में 18 करोड़ 58 लाख 9 हजार 302 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 13 लाख 12 हजार 155 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 32 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 20.08 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 54 लाख 96 हजार 330
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 19 लाख 86 हजार 363
• कुल एक्टिव केस- 32 लाख 26 हजार 719
• कुल मौत- 2 लाख 83 हजार 248
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.10 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 85 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 13 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

 

केजरीवाल बोले- सिंगापुर से तुरंत रोकी जाए हवाई सेवा, हरदीप पुरी का जवाब- मार्च 2020 से ही बंद है

केजरीवाल बोले- सिंगापुर से तुरंत रोकी जाए हवाई सेवा, हरदीप पुरी का जवाब- मार्च 2020 से ही बंद है

सिंगापुर में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि यह भारत में तीसरी लहर का कारण बन सकता है। यह स्ट्रेन बच्चों को अधिक प्रभावित कर रहा है। इसको लेकर केजरीवाल ने केंद्र सरकार से यह भी अपील की कि सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हो। हालांकि, अब नागरिक विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें जवाब देते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मार्च 2020 से ही बंद हैं और सिंगापुर के साथ एयर बबल भी नहीं है।

Also Read:-

रायपुर बड़ी खबर! अब दुकान जाकर ले सकेंगे शराब, पहले करना होगा बस ये काम, आदेश जारी 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 11250 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 6477 नए मरीज मिले 153 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर में कल के मुकाबले आज बढ़े आंकड़े, 854 मरीज स्वस्थ हुए, 15 की मौत

हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ''केजरीवाल जी, मार्च 2020 से ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हैं। सिंगापुर के साथ एयर बबल भी नहीं है। बस कुछ वन्दे भारत उड़ानों से हम वहां फंसे भारतीय लोगों को वापस लाते हैं। ये हमारे अपने ही लोग हैं। फिर भी स्थिति पर हमारी नज़र है। सभी सावधानियां बरती जा रही हैं।''  

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 11250 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 6477 नए मरीज मिले 153 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 11250 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 6477 नए मरीज मिले 153 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 6477 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरिया से सर्वाधिक 573 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 12665 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 153 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 90382 है | आज प्रदेश में 69873 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 190, राजनांदगांव से 132, बालोद से 118, बेमेतरा से 92, कबीरधाम से 90, रायपुर से 382, धमतरी से 176, बलौदा बाजार से 304, महासमुंद से 202, गरियाबंद से 127, बिलासपुर से 220, रायगढ़ से 417, कोरबा से 358, जांजगीर- चाम्पा से 450, मुंगेली से 230, जीपीएम से 173, सरगुजा से 364, कोरिया से 573, सूरजपुर से 488, बलरामपुर से 366, जशपुर से 320, बस्तर से 200, कोंडागांव से 124, दंतेवाड़ा से 61, सुकमा से 74, कांकेर से 164, नारायणपुर से 36, बीजापुर से 42, अन्य राज्य से 04 मरीज शामिल है ।

Covaxin को 2 से 18 साल के लोगों के बीच दूसरे और तीसरे चरण में ट्रायल की मंजूरी, DCGI ने दी हरी झंडी

Covaxin को 2 से 18 साल के लोगों के बीच दूसरे और तीसरे चरण में ट्रायल की मंजूरी, DCGI ने दी हरी झंडी

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक (Bharat Biotech) और आइसीएमआर (ICMR) द्वारा निर्मित कोवैक्सीन (Covaxin) को दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी दे दी है. कोवैक्सीन अपना यह ट्रायल 2 से 18 साल के लोगों के बीच अगले 10 से 12 दिनों में शुरू करेगी. भारत बायोटेक 525 स्वस्थ वॉलंटियर्स पर यह ट्रायल करने वाला है. आज मंगलवार को नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉ वीके पॉल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी. 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 5700 कोरोना पॉजिटिव, आज कोरिया जिले में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 5700 कोरोना पॉजिटिव, आज कोरिया जिले में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.54 तक 5700 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 501 अकेले कोरिया जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 21 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 95, बलौदाबाजार 275, बलरामपुर 356, बस्तर 204, बेमेतरा 86, बीजापुर 42, बिलासपुर 185, दंतेवाड़ा 59, धमतरी 154, दुर्ग 171, गरियाबंद 116, जीपीएम 148, जांजगीर-चांपा 387, जशपुर 255, कबीरधाम 81, कांकेर 137, कोंडागांव 112, कोरबा 284, कोरिया 501, महासमुंद 186, मुंगेली 223, नारायणपुर 30, रायगढ़ 367, रायपुर 402, राजनांदगांव 129, सुकमा 41, सूरजपुर 395, और सरगुजा 283 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 बड़ी खबर : टायर और पेट्रोल से किया शव का अंतिम संस्कार, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

बड़ी खबर : टायर और पेट्रोल से किया शव का अंतिम संस्कार, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर ग्राम में गंगा नदी के तट पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में टायर व पेट्रोल का सहारा लेकर नदी से मिले एक शव का अंतिम संस्कार करना भारी पड़ गया है. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पांच पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. पुलिस पुलिस अधीक्षक ने संवेदनहीनता बरतने के आरोपी पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं.

पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया था, जिसमें पुलिस कर्मी एक शव का अंतिम संस्कार करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने अंतिम संस्कार में संवेदनहीनता बरती है. इस मामले में दोषी पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा प्रकरण की जांच के आदेश दिए गये हैं.

उन्होंने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव इस मामले की पूरी जांच कर अपनी रिपोर्ट देंगे. पुलिस विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार फेफना थाना के पांच पुलिस कर्मियों जय सिंह, उमेश प्रजापति , वीरेंद्र यादव, पुनीत पाल व जय सिंह चौहान को निलंबित किया गया है.

फेफना थाना के प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर ग्राम में गंगा नदी से मिले एक शव का गत 15 मई को अंतिम संस्कार किया गया था. अंतिम संस्कार करते समय डोम (अंतिम संस्कार करने वाले व्यक्ति) ने शव पर टायर रख दिया तथा पेट्रोल डाल दिया. सोशल मीडिया पर सोमवार को आए वीडियो में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में टायर व पेट्रोल का सहारा लेकर शव का अंतिम संस्कार किया जाता दिखाई दे रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति शव पर टायर रखते व बोतल से कुछ शव पर डालते हुए दिखाई दे रहा है.
 
बड़ी खबर: GST के डिप्टी कमिश्नर ने किया सुसाइड,  फ्लैट में खुद को मारी गोली

बड़ी खबर: GST के डिप्टी कमिश्नर ने किया सुसाइड, फ्लैट में खुद को मारी गोली

लखनऊ। वाराणसी में GST विभाग के डिप्टी कमिश्नर पद पर तैनात संजय शुक्ला ने सोमवार देर रात 12 बजे लखनऊ स्थित अपने फ्लैट में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सूचना पर ACP गोमती नगर और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने उनका लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल में जुटी है। 6 मई को उनके फ्लैट में करीब 25 लाख के जेवर और नकदी की चोरी हुई थी। वारदात के बाद वे वाराणसी से लखनऊ पहुंचे थे। सोमवार को उन्हें वाराणसी दफ्तर पहुंचकर जॉइन करना था। कहा जा रहा है कि चोरी के बाद से वे डिप्रेशन में थे। मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले संजय शुक्ला की बनारस में तैनाती थी। उनका परिवार गोमतीनगर के सरयू अपार्टमेंट में रहता है। परिवार में पत्नी हैं। कोविड कि वजह से कुछ दिनों से संजय भी परिवार के साथ रह रहे थे। 4 मई को वह परिवार के साथ आजमगढ़ गए थे। लौटने पर पता चला कि उनके फ्लैट में चोरी हो गयी। इसमें काफी सामान और जेवर गायब हुए था। घटना के संबंध में संजय शुक्ला ने कमिश्नर डीके ठाकुर से मुलाकात की थी। वे खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार रुपए इनाम अपनी तरफ से देने की बात कही थी। वारदात से वह डिप्रेशन में थे। पुलिस के मुताबिक, चोरी की वारदात के बाद से पत्नी के साथ उनका झगड़ा शुरू हुआ, जो बढ़ता चला गया। सोमवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। हालांकि विवाद शांत होने के बाद दोनों ने खाना खाया। इसके बाद सोने चले गए। रात करीब 12 बजे संजय ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। परिजनों से जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची तो खून से लथपथ संजय को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना और घटनास्थल मुआयना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

जिलाधिकारियों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी- जब आपका जिला कोरोना को हराएगा, तब देश कोरोना से जीतेगा

जिलाधिकारियों के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी- जब आपका जिला कोरोना को हराएगा, तब देश कोरोना से जीतेगा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी पर नियंत्रण के मद्देनजर नौ राज्यों के 46 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। यह बैठक वर्चुअल तौर पर आयोजित की गई है। पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि हमारे देश में जितने जिले हैं, उतनी ही अलग-अलग चुनौतियां हैं। एक तरह से हर जिले की अपनी अलग चुनौती है। आप अपने जिले की चुनौतियों को बहुत बेहतर तरीके से समझते हैं। इसलिए जब आपका जिला कोरोना महामारी से जीतता है, तो देश जीतता है। कोरोना के खिलाफ इस युद्ध में आप सब लोग एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका में है। आप एक तरह से इस युद्ध के मैदान में कमांडर हैं। पीएम मोदी ने बताया कि इस वायरस जानलेवा के खिलाफ हमारे हथियार क्या हैं? उन्‍होंने कहा, हमारे हथियार हैं- स्‍थानीय कंटेंमेंट जोन, तेजी से जांच और लोगों तक सही व पूरी जानकारी। साथ ही पीएम ने चेताया कि इस समय, कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े कम हो रहे हैं, कई राज्यों में बढ़ रहे हैं। लेकिन कम होते आंकड़ों के बीच हमें ज्यादा सतर्क रहने की ज़रूरत है। उन्‍होंने कहा कि बीते एक साल में करीब-करीब हर मीटिंग में मेरा यही आग्रह रहा है कि हमारी लड़ाई एक एक जीवन बचाने की है। कोरोना की इस दूसरी वेव में, अभी ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में हमें बहुत ध्यान देना है। कोविड के अलावा आपको अपने जिले के हर एक नागरिक की ‘Ease of Living’ का भी ध्यान रखना है। हमें संक्रमण को भी रोकना है और दैनिक जीवन से जुड़ी ज़रूरी सप्लाई को भी बेरोकटोक चलाना है।

ब्लैक फंगस से निपटने के लिए हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी कार्य योजना

ब्लैक फंगस से निपटने के लिए हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी कार्य योजना

अहमदाबाद। गुजरात उच्च न्यायालय ने सोमवार को राज्य में ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार को इस नई बीमारी की चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। अदालत ने राज्य सरकार से ब्लैक फंगस से निपटने के लिए  कार्य योजना बनाने को कहा।


गौरतलब है कि कोरोना के मरीजों में गुजरात सहित देश के कई राज्यों में गंभीर ब्लैक फंगस का संक्रमण पाया गया था। सरकार की ओर से महाधिवक्ता कमल त्रवेदी ने बताया कि सरकार ने इसके लिए 1,14.430 शीशियों का ऑर्डर दवा निर्माताओं को दिया है। उनके इस जवाब पर जस्टिस बेला त्रिवेदी और भार्गव डी कारिया की पीठ ने पूछा कि यदि अस्पतालों से दवाओं की मांग की जाती है तो सरकार की आपूर्ति की योजना क्या है।


अदालत इस बाबत दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ता की ओर से दक्षिण गुजरात में अधिक मामले पर ध्यानाकर्षण किए जाने पर अदालत ने महाधिवक्ता को उठाए गए मुद्दों पर सुझाव के साथ अगली सुनवाई (26 मई) में मौजूद रहने को कहा।

 नारद मामला : जेल भेजे गए टीएमसी नेता, हाई कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

नारद मामला : जेल भेजे गए टीएमसी नेता, हाई कोर्ट ने जमानत पर लगाई रोक

कोलकाता। नारदा मामले को लेकर टीएमसी नेताओं की गिरफ्तार पर बंगाल में रात तक हंगामा मचा रहा। सीबीआई की विशेष अदालत ने इस मामले में टीएमसी के नेता फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी, विधायक मदन मित्रा, पूर्व टीएमसी नेता एवं कोलकाता के पूर्व महापौर सोवन चटर्जी को जमानत दे दी थी लेकिन कलकत्ता उच्च न्यायालय ने जल्द ही निचली अदालत के आदेश के अमल पर देर रात रोक लगा दी।

उच्च न्यायालय ने 16 अप्रैल 2017 को स्टिंग ऑपरेशन की जांच सीबीआई को करने के निर्देश दिए थे। बाद में एक विशेष अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के नेता और राज्य के मंत्रियों फिरहाद हकीम तथा सुब्रत मुखर्जी, पार्टी विधायक मदन मित्रा और पार्टी के पूर्व नेता तथा कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी को जमानत दे दी।

सीबीआई ने चारों नेताओं और आईपीएस अधिकारी एसएमएच मिर्जा के खिलाफ अपना आरोप-पत्र दाखिल किया था। मिर्जा इस समय जमानत पर हैं।तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर विधानसभा चुनाव में हार के बाद राजनीतिक प्रतिशोध के लिए सीबीआई के इस्तेमाल का आरोप लगाया। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामले के संबंध में चारों नेताओं को गिरफ्तार किया था जिन्हें 2014 में कथित तौर पर एक स्टिंग ऑपरेशन में रुपये लेते हुए देखा गया था।

कोलकाता स्थित निजाम पैलेस में सीबीआई दफ्तर राजनीतिक विवाद का नया केंद्र बन गया, जहां मुख्यमंत्री बनर्जी गिरफ्तार किये गये नेताओं के परिजनों के साथ पहुंचीं और उन्होंने खुद को भी गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं मौके पर जमा हुए नाराज प्रदर्शनकारियों ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का उल्लंघन किया। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव भी किया।
 
दिल्ली में सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि एजेंसी ने नारद स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित एक मामले में पश्चिम बंगाल की तत्कालीन सरकार के चार (पूर्व) मंत्रियों को आज गिरफ्तार किया। आरोप था कि तत्कालीन सरकारी सेवकों को स्टिंग ऑपरेशन करने वाले से रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद किया गया था। 

वकील अनिंद्य राउत ने बताया कि विशेष सीबीआई न्यायाधीश अनुपम मुखर्जी ने डिजिटल सुनवाई में चारों नेताओं के वकीलों और एजेंसी के वकील की दलीलें सुनने के बाद उन्हें जमानत दे दी। इसी अदालत में एजेंसी ने अपना आरोप-पत्र दायर किया था।

विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ सीबीआई की टीम ने उच्च न्यायालय में कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और न्यायाधीश अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ का रुख किया और जमानत रद्द करने का अनुरोध किया। उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने इस मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि विशेष अदालत के आदेश पर रोक लगाना ही सही होगा। न्यायालय ने अगले आदेश तक सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने का भी आदेश दिया। उच्च न्यायालय में सीबीआई का पक्ष सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने रखा।

बनर्जी तृणमूल नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर पूर्वाह्न 11 बजे से शाम करीब 5 बजे तक धरने पर बैठीं। इसी तरह उन्होंने करोड़ों रुपये के सारदा चिटफंड घोटाले के मामले में 2019 में कोलकाता के तत्कालीन पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ करने के सीबीआई के कदम के खिलाफ धरना दिया था।

सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि बनर्जी का कदम कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा एजेंसी को सौंपी गयी जांच में हस्तक्षेप के समान है। तृणमूल कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य में लगे लॉकडाउन को तोड़ते हुए विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किए और भाजपा नीत राजग सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सुरक्षा कर्मियों से उनकी झड़प हुई।

हुगली, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों समेत अन्य इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाये, सड़कों को अवरुद्ध किया। राज्य में प्रदर्शनों का संज्ञान लेते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह विस्फोटक स्थिति पर रोकथाम लगाएं। सीबीआई ने हकीम, मुखर्जी, मित्रा और चटर्जी के अभियोजन की मंजूरी के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से संपर्क किया था।

उन्होंने बताया कि धनखड़ ने सात मई को सभी चारों नेताओं के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी थी जिसके बाद सीबीआई ने अपने आरोप-पत्र को अंतिम रूप दिया और उन्हें गिरफ्तार किया। नारद टीवी न्यूज चैनल के मैथ्यू सैमुअल ने 2014 में कथित स्टिंग ऑपरेशन किया था जिसमें तृणमूल कांगेस के मंत्री, सांसद और विधायक लाभ के बदले में एक कंपनी के प्रतिनिधियों से कथित तौर पर धन लेते नजर आए।

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि हकीम को स्टिंग ऑपरेशन करने वाले से पांच लाख रुपये रिश्वत लेने की बात स्वीकार करते हुए देखा गया जबकि मित्रा और मुखर्जी को कैमरे पर पांच-पांच लाख रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। चटर्जी को स्टिंग करने वाले से चार लाख रुपये लेते हुए देखा गया। सीबीआई के अनुसार मिर्जा को भी कैमरे पर पांच लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया।

यह टेप पश्चिम बंगाल में 2016 के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सार्वजनिक हुआ था। हालांकि, चुनाव पर इसका असर नहीं पड़ा और बनर्जी की सत्ता में वापसी हुई। सीबीआई ने 16 अप्रैल 2017 को दर्ज प्राथमिकी में 13 लोगों को नामजद किया है जिनमें वर्ष 2014 के ममता बनर्जी सरकार में मंत्री रहे तृणमूल नेता हकीम, मुखर्जी, मित्रा और चटर्जी शामिल हैं। हकीम और मुखर्जी हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में दोबारा जीते हैं जबकि चटर्जी तृणमूल छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि आठ आरोपियों पर मामला चलाने की मंजूरी अबतक नहीं मिली है क्योंकि वे सभी संसद सदस्य हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने नारद मामले में बंगाल के दो मंत्रियों तथा अन्य लोगों की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया और कहा कि राज्यपाल की मंजूरी के आधार पर सीबीआई ने जो कदम उठाया है वह कानून संगत नहीं है।

बिमान बनर्जी ने कहा कि मुझे सीबीआई की ओर से कोई पत्र नहीं मिला है और न ही प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक मंजूरी मुझसे ली गई। विधानसक्षा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘वे राज्यपाल के पास क्यों गए और उनकी मंजूरी क्यों ली, इसकी वजह मुझे नहीं पता। तब विधानसभा अध्यक्ष का पद खाली नहीं था और मैं पद पर था। यह मंजूरी पूरी तरह से गैरकानूनी है और इस मंजूरी के आधार पर किसी को गिरफ्तार करना भी गैरकानूनी है।’’

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में रोजाना आने-जाने वाले जिन मुसाफिरों को राज्य की जनता ने चुनाव में पूरी तरह नकार दिया, उन्होंने इस महामारी के संकट के बीच पिछले दरवाजे से घुसने की साजिश रची है। उन्होंने भी तृणमूल कार्यकर्ताओं से संयम बरतने का आग्रह किया।

कुणाल घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गये मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गयी है जबकि उनके नाम भी मामले में सामने आये थे।  इन आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि रॉय और अधिकारी ने सीबीआई की जांच में सहयोग दिया जबकि हिरासत में लिये गए तृणमूल नेताओं ने ऐसा नहीं किया।
 
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2 लाख 63 हजार नए केस दर्ज, 4329 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2 लाख 63 हजार नए केस दर्ज, 4329 लोगों की मौत

Coronavirus: देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 63 हजार 533 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि कल 4329 लोगों की मौत हो गई. कल चार लाख 22 हजार 436 लोग ठीक हुए हैं. बड़ी बात यह है कि देश में 19 अप्रैल 2021 के बाद इतने कम केस दर्ज हुए हैं. 19 अप्रैल 2021 को देश में दो लाख 59 हजार नए केस दर्ज हुए थे. जानिए देश में कोरोना के ताजा आंकड़े क्या हैं.
• कुल केस- दो करोड़ 52 हजार 28 हजार 996
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 15 लाख 96 हजार 512
• कुल मौत- दो लाख 78 हजार 719
• कुल एक्टिव केस- 33 लाख 53 हजार 765
• कुल टीकाकरण- 18 करोड़ 44 लाख 53 हजार 149

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 12665  ने जीती कोरोना से जंग, कुल 6577 नए मरीज मिले 149  मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 12665 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 6577 नए मरीज मिले 149 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 6577 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरिया से सर्वाधिक 506 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 12665 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 149 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 96156 है | आज प्रदेश में 65000 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 171, राजनांदगांव से 162, बालोद से 146, बेमेतरा से 90 कबीरधाम से 162, रायपुर से 318, धमतरी से 184, बलौदा बाजार से 335, महासमुंद से 187, गरियाबंद से 137, बिलासपुर से 225, रायगढ़ से 499, कोरबा से 476, जांजगीर- चाम्पा से 363, मुंगेली से 179, जीपीएम से 179, सरगुजा से 336, कोरिया से 506, सूरजपुर से 486, बलरामपुर से 406, जशपुर से 402, बस्तर से 179, कोंडागांव से 74, दंतेवाड़ा से 78, सुकमा से 24, कांकेर से 182, नारायणपुर से 48, बीजापुर से 42, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है ।

 

लॉन्च हुई 2डीजी दवा, कोरोना संक्रमण से जंग में कैसे करेगी मदद? जानिए सब कुछ

लॉन्च हुई 2डीजी दवा, कोरोना संक्रमण से जंग में कैसे करेगी मदद? जानिए सब कुछ

नई दिल्ली, कोरोना से लड़ने के लिए डीआरडीओ की बनाई 2डीजी दवाई सोमवार को लॉन्च कर दी गई. शुरुआत में इस दवा को डीआरडीओ के कोविड हॉस्पिटल्स और राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में मरीजों को दी जाएगी. डीआरडीओ का दावा है कि इस दवाई के इस्तेमाल से कोरोना से ग्रस्त मरीजों को 40 प्रतिशत कम ऑक्सजीन की जरूरत पड़ती है. सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस दवा को एक कार्यक्रम में रिलीज किया.

2डीजी दवा के लॉन्च के वक्त डीआरडीओ के चैयरमैन, डॉक्टर जी सथीश रेड्डी, डीआरडीओ की इनमास लैब के डायरेक्टर और डॉक्टर रेड्डीज़ लैब के बड़े अधिकारी भी शामिल थे. डीआरडीओ की इनमास यानी इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज़ ने इस दवा को हैदाराबाद की रेड्डीज़ लैब के साथ मिलकर तैयार किया है. 2डीजी दवा के पहले बैच में करीब 10 हजार डोज़ यानी खुराक तैयार की गई हैं. इस दवा का उत्पादन रेड्डीज़ लैब में किया गया है.

कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री और स्वास्थय मंत्री ने एम्स के डायरेक्टर, डॉक्टर रणदीप गुलेरिया और आर्म्ड फोर्सेज़ मेडिकल सर्विस (एएफएमएस) के डीजी, लेफ्टिनेंट जनरल सुनील कांत को ‘2 डियोक्सी-डी-ग्लूकोज’ यानि 2डीजी दवा का पहला बैच सौंपा. डीआरडीओ के कोविड हॉस्पिटल्स को चलाने की जिम्मेदारी एएफएमस के हवाले है. जानकारी के मुताबिक, अगले महीने यानी जून से हर हफ्ते रेड्डीज़ लैब करीब एक लाख डोज़ तैयार करेगी.

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि 2डीजी दवा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाने जा रही है. उन्होनें कहा कि जल्द ही इस दवा का इमरजेंसी इस्तेमाल दूसरे अस्पतालों में भी हो जाएगा. खुद रक्षा मंत्री ने कहा कि ग्लूकोज़ के एनेलोग से बनी इस दवा से मरीजों को 40 प्रतिशत कम ऑक्सीजन की जरूरत होगी. इस दवाई के इस्तेमाल से मरीजों को कम से कम 2-3 दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. रक्षा मंत्री ने कहा कि 2डीजी दवा से हमारे देश की वैज्ञानिक-शक्ति का नमूना तो देखने को मिलता ही है, साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भी दर्शाती है.

2डीजी एक सैशे में पाउडर फॉर्म में मिलती है और पानी में घोलकर मरीज को पिलाई जाती है. ये दवा कोरोना के मॉडरेट और सीरियस लक्षण वाले मरीजों को दी जा सकती है. क्योंकि इस दवाई को डीसीजीआई यानी ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी है. ऐसे में अभी ये सिर्फ अस्पतालों में ही डॉक्टर्स की निगरानी में मरीजों को मिल सकेगी, मेडिकल स्टोर पर फिलहाल नहीं मिलेगी.

 

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 5294 कोरोना पॉजिटिव, 21 जिलों में सौ से अधिक मिले मरीज, देखे जिलेवार आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 5294 कोरोना पॉजिटिव, 21 जिलों में सौ से अधिक मिले मरीज, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर, 17 मई। राज्य में आज शाम तक 5294 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 413 अकेले कोरिया जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 21 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 130, बलौदाबाजार 274, बलरामपुर 348, बस्तर 178, बेमेतरा 85, बीजापुर 32, बिलासपुर 157, दंतेवाड़ा 67, धमतरी 166, दुर्ग 156, गरियाबंद 125, जीपीएम 95, जांजगीर-चांपा 313, जशपुर 340, कबीरधाम 102, कांकेर 107, कोंडागांव 48, कोरबा 360, कोरिया 413, महासमुंद 159, मुंगेली 158, नारायणपुर 34, रायगढ़ 364, रायपुर 307, राजनांदगांव 147, सुकमा 25, सूरजपुर 360, और सरगुजा 244 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

सेक्स रैकेट :  पुलिस ने छापा मारकर देह व्यपार का किया खुलासा, मौके से दो युवक और दो युवती गिरफ्तार

सेक्स रैकेट : पुलिस ने छापा मारकर देह व्यपार का किया खुलासा, मौके से दो युवक और दो युवती गिरफ्तार

हिसार। पुलिस को सुचना मिलने पर होटल में छापा मार कार्यवाई करके देह व्यपार के धंदे का खुलासा किया है और मौके से पुलिस ने दो युवकों और दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। वहीं देह व्यापार कराने वाले दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला हरियाणा के हिसार का है। सूचना के आधार पर होटल में छापा मारा गया। यहां दो लोगों को देह व्यापार करवाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। मामले में डीएसपी, एएसपी उपासना व अर्बन एस्टेट थाना और चौकी टीम ने बोगस ग्राहक की मदद से देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल मालिक सुरेश कुमार व होटल मैनेजर विवेक और दो युवकों व दो युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।

पुलिस कर्मी पहुंचा ग्राहक बनकर-
पुलिस कर्मी बोगस ग्राहक बनकर 500 रुपए का एक नोट देकर होटल पहुंचा। कुछ देर बाद बोगस ग्राहक के इशारे पर टीम वहां पहुंची तो वहां रिसेप्शन पर बैठे मैनेजर ने अपना नाम जिले के चौधरीवास गांव निवासी विवेक बताया। टीम ने वहां गल्ले की तलाशी ली तो बोगस ग्राहक को दिया 500 रुपए का नोट बरामद किया। अंदर चेक किया तो वहां दो महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। होटल में देह व्यापार करवाने के जुर्म में धारा 269, 270 और 188 के तहत केस दर्ज किया गया।