नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
दो पक्षों के बीच विवाद में गोली लगने से एक महिला की मौत, तीन अन्य घायल

दो पक्षों के बीच विवाद में गोली लगने से एक महिला की मौत, तीन अन्य घायल

फिरोजाबाद। जिले के थाना मठ सेना के क्षेत्र नरगारपुर में बीती रात्रि दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से पथराव हुआ। इसी बीच किसी ने गोली चलाई और एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना मटसेना के क्षेत्र नरगापुर में फेरू सिंह व मातादीन के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर छींटाकशी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से पथराव हुआ। इसी बीच किसी ने गोली चला दी जिसमें 55 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी फेरू सिंह की मौत हो गई जबकि फेरु सिंह का बेटा उमाशंकर एवं दूसरे पक्ष का सुग्रीव पुत्र मातादीन और बलराम पुत्र गांधी भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

चक्रवाती तूफान तौकते हुआ विनाशकारी, 5 राज्यों में अब तक 11 लोगों की मौत

चक्रवाती तूफान तौकते हुआ विनाशकारी, 5 राज्यों में अब तक 11 लोगों की मौत

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान तौकते गोवा में तबाही मचाने के बाद अब गुजरात की ओर मुड़ चुका है और मौसम विभाग के मुताबिक आज शाम तक इसके गुजरात तट तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही 18 मई की सुबह तूफान पोरबंदर और भावनगर जिले के महुआ के बीच से गुजरेगा। तूफान को लेकर सरकार की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। मौसम विभाग पहले ही तूफान के और विनाशकारी रूप लेने का अनुमान जता चुका है। इसके लेकर कई राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है और एनडीएमए, कोस्ट गार्ड समेत अन्य राहत दलों ने मोर्चा संभाल लिया है।

अरब सागर से उठे चक्रवात तौकते से 5 राज्यों में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात के तटीय इलाकों से करीब 1.5 लाख लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। तूफान मंगलवार सुबह पोरबंदर और महुवा (भावनगर) के बीच गुजरात के तट से टकरा सकता है। इस दौरान तूफान की गति 185 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है।

नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स के डायरेक्टर जनरल एस एन प्रधान ने बताया है कि 7 जिलों में एनडीआरएफ की 100 से ज्यादा टीमें तैनात की गई हैं। तूफान का सबसे ज्यादा असर गुजरात पर दिख सकता है, इसलिए अकेले गुजरात में 50 टीमें तैनात हैं। चक्रवाती तूफान टाउते 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से मुंबई की ओर बढ़ रहा है। टाउते तूफान अभी मुंबई से करीब 200 किलोमीटर और गुजरात से 400 किलोमीटर दूर है। इस तूफान से निपटने के लिए मुंबई में एनडीआरएफ की तीन टीमों समेत पूरे महाराष्ट्र में 12 टीमें तैनात की गई हैं।
 बड़ी खबर: जानिए आखिर किस मामले में सीबीआई ने 4 नेताओं को किया गिरफ्तार

बड़ी खबर: जानिए आखिर किस मामले में सीबीआई ने 4 नेताओं को किया गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बनते ही नारदा केस में उनके मंत्री के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। आज सीबीआई ने नारदा मामले में आरोपी फिरहाद हकीम, सुब्रत चटर्जी, सोवन चटर्जी और मदन मित्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आज सुबह सीबीआई के अधिकारी फिरहाद हकीम के आवास पर पहुंचे और घर की तलाशी की। इसके बाद फिरहाद हकीम को सीबीआई दफ्तर पूछताछ के लिए ले आए।

सीबीआई द्वारा अपन नेताओं की गिरफ्तारी से भड़कीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीबीआई के दफ्तर पहुंच गईं। ममता बनर्जी ने इस गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए सीबीआई के अधिकारियों से कहा कि मुझे भी गिरफ्तार कर लीजिए।

सीबीआई नारदा स्टिंग मामले में आरोपी फिरहाद हकीम को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। इसके अलावा बंगाल सरकार में मंत्री सुब्रत मुखर्जी और विधायक मदन मित्रा के घर पर भी छापा मारा और उन्हें सीबीआई दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया। इसके अलावा पूर्व मेयर सोवन चटर्जी पर भी कार्रवाई की गई है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनखड़ ने फिरहाद हकीम के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई के अधिकारियों को मंजूरी दे दी थी। इस मामले में नारदा की ओर से एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया था, जिसमें टीएमसी के कई नेता कैमरे पर रिश्वत लेते हुए पकड़े गए थे। 

क्या है नारदा घोटाला?
साल 2016 में बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले नारदा स्टिंग टेप सार्वजनिक किए गए थे। ऐसा दावा किया गया था कि ये टेप साल 2014 में रिकॉर्ड किए गए थे। इसमें टीएमसी के मंत्री, सांसद और विधायक की तरह दिखने वाले वयक्तियों को कथित रूप से एक काल्पनिक कंपनी के प्रतिनिधियों से कैश लेते दिखाया गया था। यह स्टिंग ऑपरेशन नारदा न्यूज पोर्टल के मैथ्यू सैमुअल ने किया था। साल 2017 में कलकत्ता हाईकोर्ट ने इन टेप की जांच का आदेश सीबीआई को दिया था। 
 
ममता बनर्जी के मंत्रियों-नेताओं पर सीबीआई ने कसा शिंकजा, यहां जानें क्या है मामला

ममता बनर्जी के मंत्रियों-नेताओं पर सीबीआई ने कसा शिंकजा, यहां जानें क्या है मामला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सरकार की तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी होने के बाद नारदा घोटाले की जांच एक बार फिर शुरू हो गई है। सीबीआई ने नारदा मामले में आरोपी कैबिनेट मंत्री फिरहाद हकीम, कैबिनेट मंत्री सुब्रत मुखर्जी, टीएमसी विधायक मदन मित्रा और पूर्व भाजपा नेता सोवन चटर्जी पर शिंकजा कसा है।


पश्चिम बंगाल में 2016 के विधानसभा चुनाव से 15 दिन पहले सामने आया नारदा न्यूज स्टिंग वीडियो अब एक बार फिर ममता बनर्जी सरकार औश्र तृणमूल कांग्रेस के लिए गले की फांस बन सकता है।नारदा घोटाले में आरोपी बंगाल के कैबिनेट मंत्री फिरहाद हकीम, कैबिनेट मंत्री सुब्रत मुखर्जी, टीएमसी विधायक मदन मित्रा और पूर्व भाजपा नेता सोवन चटर्जी के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की। इसके बाद एजेंसी इन चारों नेताओं को पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तार ले गई।


टीएमसी नेताओं को सीबीआई दफ्तर लाने के बाद पश्चिम बंगाल की सियासत में भूचाल आ गया। जहां एक ओर लोग नेताओं के समर्थन में प्रदर्शन करने लगे। वहीं सीबीआई की कार्रवाई से भड़कीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी एजेंसी के दफ्तर पहुंच गई। टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी से नाराज ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीबीआई के अधिकारियों से कहा कि अगर आप इन चार नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं तो मुझे भी गिरफ्तार करना पड़ेगा। आप राज्य सरकार या कोर्ट के नोटिस के बिना इन चारों नेताओं को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं, अगर फिर भी गिरफ्तार करते हैं तो मुझे भी गिरफ्तार किया जाए।


क्या है मामला 
पश्चिम बंगाल में वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले नारदा न्यूज के सीईओ मैथ्यू सैमुएल ने एक स्टिंग वीडियो जारी कर बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी थी। इस वीडियो में तृणमूल कांग्रेस के सात सांसदों, तीन मंत्रियों और कोलकाता नगर निगम के मेयर शोभन चटर्जी कैमरे के सामने रिश्वत लेकर एक फर्जी कंपनी को कारोबार में मदद करने का आश्वासन देते नजर आ रहे थे। फर्जी कंपनी के प्रतिनिधि के तौर रिश्वत देने वाला व्यक्ति कोई और नहीं मैथ्यू सैमुएल ही थे।


इस स्टिंग वीडियो ने जहां एक ओर विपक्ष को ममता बनर्जी और उनकी सरकार के खिलाफ बारूद सौंप दिया था। वहीं ममता बनर्जी और उनकी पार्टी ने अपनी छवि बचाने के लिए इस राजनीतिक साजिश करार दिया।  लेकिन अब हाईकोर्ट के सीबीआई से जांच के फैसले और फिर सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर मुहर लगाने के बाद सरकार और तृणमूल कांग्रेस के स्वर नरम हो गए हैं।


सीबीआई पांच साल से कर रही है मामले की जांच
बता दें कि पिछले पांच सालों से सीबीआई इस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इसके अलावा इस स्टिंग ऑपरेशन में तत्कालीन तृणमूल के कई बड़े नेता फंसे थे, जिनमें मुकुल रॉय और शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हैं, जो टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। शुभेंदु अधिकारी राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।

रक्षा मंत्री व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लॉन्च की कोरोना की स्वदेशी दवा 2DG

रक्षा मंत्री व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लॉन्च की कोरोना की स्वदेशी दवा 2DG

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी है। इसी कड़ी में आज कोरोना महामारी से जंग में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित कोरोना की दवा 2-डीजी लॉन्च की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने डीआरडीओ के मुख्यालय में सोमवार यानी आज सुबह 10:30 बजे कोरोना की देसी दवा की पहली खेप लॉन्च की। अब इन्हें मरीजों को दिया जा सकता है। इस दवा को सबसे पहले दिल्ली के डीआरडीओ कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिया जाएगा।


कोरोना की दवा 2DG: कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल
कोरोना के खिलाफ जंग में डीआरडीओ की नई दवा उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। इस दवा का नाम 2-डीऑक्सि-डी-ग्लूकोज (2-DG) है। डीआरडीओ की यह दवा ऐसे समय में आई है, जब कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है और तीसरी लहर की बात हो रही है। कोरोना की देसी दवा 2-डीजी  पाउडर के रूप में पैकेट में आती है और इसे पानी में घोल कर पीना होता है।


डीसीजीआई ने दे दी आपात इस्तेमाल को पहले ही मंजूरी 

रक्षा मंत्रालय ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि कोविड-19 के माध्यम और गंभीर लक्षण वाले मरीजों पर इस दवा के आपातकालीन इस्तेमाल को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। आपको बता दें कि कोरोना के नए मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए डीसीजीआई ने इस दवा के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी थी। डीसीजीआई के मुख्यालय में सोमवार यानी 17 मई को कार्यक्रम में दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने इस दवा को लॉन्च किया। 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2 लाख 81 हजार नए मामले आए, 4106 लोगों की हुई मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2 लाख 81 हजार नए मामले आए, 4106 लोगों की हुई मौत

Coronavirus: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. हालांकि अब मामले घटने लगे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 81 हजार 386 नए मामले सामने आए हैं. बड़ी बात यह है कि देश में 27 दिनों बाद 3 लाख से कम केस आए हैं. आखिरी बार तीन लाख से कम केस 20 अप्रैल 2021 को आए थे. तब मामलों की संख्या दो लाख 95 हजार थी. वहीं, कल तीन लाख 78 हजार 741 लोग ठीक हुए हैं. कल कोरोना से 4 हजार 106 लोगों की मौत हुई है. जानिए देश में कोरोना के ताजा आंकड़े क्या हैं.
• कुल केस- दो करोड़ 49 हजार 65 हजार 463
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 11 लाख 74 हजार 76
• कुल मौत- दो लाख 74 हजार 390
• कुल एक्टिव केस- 35 लाख 16 हजार 997
• कुल टीकाकरण- 18 करोड़ 29 लाख 26 हजार 460
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 73 हजार 515 सैंपल टेस्ट किए गए. जिसके बाद कल तक कुल 31 करोड़ 64 लाख 23 हजार 658 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में हो रही है कोरोना की रफ़्तार कम आज 10144 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 4888 नए मरीज मिले 144 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में हो रही है कोरोना की रफ़्तार कम आज 10144 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 4888 नए मरीज मिले 144 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 4888 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला सरगुजा से सर्वाधिक 405 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 10144 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 144 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 103593 है | आज प्रदेश में 52028 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 123, राजनांदगांव से 104, बालोद से 121, बेमेतरा से 35, कबीरधाम से 114, रायपुर से 220, धमतरी से 68, बलौदा बाजार से 306, महासमुंद से 136, गरियाबंद से 90, बिलासपुर से 240, रायगढ़ से 341, कोरबा से 316, जांजगीर- चाम्पा से 404, मुंगेली से 174, जीपीएम से 178, सरगुजा से 405, कोरिया से 383, सूरजपुर से 255, बलरामपुर से 204, जशपुर से 220, बस्तर से 108, कोंडागांव से 15, दंतेवाड़ा से 53, सुकमा से 39, कांकेर से 146, नारायणपुर से 40, बीजापुर से 48, अन्य राज्य से 02 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 4166 कोरोना पॉजिटिव, 19 जिलों में सौ से अधिक मिले मरीज, देखे बाकी जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 4166 कोरोना पॉजिटिव, 19 जिलों में सौ से अधिक मिले मरीज, देखे बाकी जिलों के आकड़े

रायपुर, 16 मई। राज्य में आज शाम 6:00 तक 4166 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 339 अकेले जांजगीर-चांपा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 19 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 118, बलौदाबाजार 272, बलरामपुर 172, बस्तर 100, बेमेतरा 31, बीजापुर 48, बिलासपुर 162, दंतेवाड़ा 44, धमतरी 68, दुर्ग 125, गरियाबंद 83, जीपीएम 136, जांजगीर-चांपा 339, जशपुर 212, कबीरधाम 102, कांकेर 112, कोंडागांव 13, कोरबा 286, कोरिया 314, महासमुंद 110, मुंगेली 158, नारायणपुर 37, रायगढ़ 275, रायपुर 193, राजनांदगांव 82, सुकमा 36, सूरजपुर 244, और सरगुजा 294 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।
 

उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने उचित मूल्य की दुकानों के खुला रखने को लेकर कही ये बात

उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने उचित मूल्य की दुकानों के खुला रखने को लेकर कही ये बात

कुछ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में लॉक-डाउन चल रहा है, जिसकी वजह से उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) के कामकाज के घंटों में कमी आ सकती है, इसको मद्देनजर रखते हुए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा 15 मई, 2021 को एक परामर्श जारी किया गया है। इस परामर्श के अनुसार सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को महीने के सभी दिनों में उचित मूल्य की दुकानें खुली रखने और लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना- पीएमजीकेएवाई III तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- एनएफएसए खाद्यान्न का वितरण पूरे दिन में क्रमबद्ध तरीके से करना चाहिए। इस दौरान उचित मूल्य की दुकानों पर सही सुरक्षित दूरी तथा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन होना सुनिश्चित करना चाहिए। इसे सुविधाजनक बनाने के लिए राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से यह भी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है कि, उचित मूल्य की दुकानों को नियमित बाजार के खुलने के प्रतिबंधित घंटों से अलग छूट दी जाए।

उपरोक्त उपाय करने से यह निर्धारित होगा कि, विभाग द्वारा जारी सलाह के अनुसार ही राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा पीएमजीकेएवाई III और एनएफएसए के तहत खाद्यान्न सभी एनएफएसए लाभार्थियों को कोविड -19 प्रोटोकॉल का विधिवत पालन करते हुए सुरक्षित तथा समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा। सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से यह अनुरोध किया गया है कि वे लाभार्थियों को बिना किसी कठिनाई के उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं और इस संबंध में किए गए उपायों का व्यापक प्रचार भी करें।इस सहायता से "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" (पीएम-जीकेएवाई III) का कार्यान्वयन फ़िलहाल दो महीने की अवधि यानी मई और जून 2021 के लिए उसी तरीके से शुरू किया गया है, जैसे पहले की तरह मुफ्त खाद्यान्न (चावल / गेहूं) के एक अतिरिक्त कोटा के अनुसार प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलोग्राम राशन प्रदान करके किया गया था। इन वितरण कार्यों से एनएफएसए की दोनों श्रेणियों अर्थात् अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) और प्राथमिकता वाले परिवारों (पीएचएच) के तहत कवर किए गए लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को उनकी नियमित मासिक एनएफएसए पात्रता से अधिक खाद्यान्न प्राप्त होगा।

एडवाइजरी के लिए यहां क्लिक करें।

 
पीएम मोदी ने दिए ऑडिट के आदेश, पढ़े पूरी खबर

पीएम मोदी ने दिए ऑडिट के आदेश, पढ़े पूरी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदान किए गए वेंटिलेटर के ऑडिट का आदेश दिया। प्रधानमंत्री के संज्ञान में आया है कि राज्यों को जारी किए गए कई वेंटिलेटर बेकार पड़े हैं। इस प्रकार, वेंटिलेटर की स्थापना और संचालन की जांच के लिए एक ऑडिट शुरू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी सुझाव दिया है कि स्वास्थ्य कर्मियों को वेंटिलेटर चलाने के लिए उचित प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

मामला क्या है?
पंजाब सरकार की शिकायत है कि पीएम केयर्स फंड (PM CARES Fund) के तहत मिले 320 वेंटिलेटर में से 237 खराब हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता दावा कर रहे थे कि PM CARES Fund फंड के तहत दिए गए वेंटिलेटर में बड़ा घोटाला हुआ है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वेंटिलेटर में तकनीकी खराबी है। आरोप हैं कि निर्माताओं द्वारा खराब after-sales support के कारण स्थापना के बाद तकनीकी शिकायतों का समाधान नहीं किया जाता है। 
ऐसी खबरें हैं कि अस्पताल के अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार बैक्टीरिया फिलर्स, फ्लो सेंसर और एचएमई फिल्टर को नहीं बदला जा रहा है।

ज्ञान की कमी
वेंटिलेटर के साथ यूजर मैनुअल, विस्तृत निर्देश और दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि, अस्पताल के कर्मचारी उपयोग के निर्देशों का पालन करने में सक्षम नहीं हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय से मदद
स्वास्थ्य मंत्रालय ने संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ राज्यवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाए थे। इस ग्रुप के माध्यम से मंत्रालय उपयोग के बारे में जानकारी दे रहा है और प्रश्नों का उत्तर दे रहा है। फिर भी मसला अनसुलझा है। 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 3.11 लाख लोग हुए संक्रमित, 4 हजार से ज्यादा मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 3.11 लाख लोग हुए संक्रमित, 4 हजार से ज्यादा मौत

नई दिल्ली, भारत अब भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है. हर दिन तीन लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए जा रहे हैं. मौत का आंकड़ा भी हर दिन चार हजार के करीब बना हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 311,170 नए कोरोना केस आए और 4077 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,62,437 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 55,344 एक्टिव केस कम हुए हैं.

15 मई तक देशभर में 18 करोड़ 22 लाख 20 हजार 164 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 17 लाख 33 हजार 232 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 31.48 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 17 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 46 लाख 84 हजार 77
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 7 लाख 95 हजार 335
• कुल एक्टिव केस- 36 लाख 18 हजार 458
• कुल मौत- 2 लाख 70 हजार 284
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 83 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 15 फीसदी हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में हो रही है कोरोना की रफ़्तार कम आज 11475 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 7664 नए मरीज मिले 129 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में हो रही है कोरोना की रफ़्तार कम आज 11475 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 7664 नए मरीज मिले 129 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 7664 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 617 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 11475 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 129 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 110401 है | आज प्रदेश में 70239 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 288, राजनांदगांव से 222, बालोद से 352, बेमेतरा से 100, कबीरधाम से 223, रायपुर से 466, धमतरी से 183, बलौदा बाजार से 343, महासमुंद से 234, गरियाबंद से 158, बिलासपुर से 367, रायगढ़ से 617, कोरबा से 370, जांजगीर- चाम्पा से 489, मुंगेली से 200, जीपीएम से 169, सरगुजा से 432, कोरिया से 412, सूरजपुर से 520, बलरामपुर से 434, जशपुर से 360, बस्तर से 235, कोंडागांव से 55, दंतेवाड़ा से 91, सुकमा से 40, कांकेर से 226, नारायणपुर से 45, बीजापुर से 30, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है ।

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 6918 कोरोना पॉजिटिव, आज रायगढ़ में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 6918 कोरोना पॉजिटिव, आज रायगढ़ में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.51 तक 6918 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 547 अकेले रायगढ़ जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 22 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 352, बलौदाबाजार 287, बलरामपुर 385, बस्तर 215, बेमेतरा 93, बीजापुर 33, बिलासपुर 301, दंतेवाड़ा 81, धमतरी 172, दुर्ग 277, गरियाबंद 164, जीपीएम 138, जांजगीर-चांपा 456, जशपुर 336, कबीरधाम 165, कांकेर 178, कोंडागांव 50, कोरबा 314, कोरिया 376, महासमुंद 214, मुंगेली 189, नारायणपुर 25, रायगढ़ 547, रायपुर 468, राजनांदगांव 204, सुकमा 39, सूरजपुर 483, और सरगुजा 368 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक देने में छत्तीसगढ़ बना नंबर वन, दूसरे नंबर पर ये प्रदेश

स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक देने में छत्तीसगढ़ बना नंबर वन, दूसरे नंबर पर ये प्रदेश

नई दिल्ली। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देश में  कोवाक्सिन की लगभग 1.5 करोड़ खुराक का उत्पादन किया जा रहा है जिसे 10 करोड़ खुराक प्रति माह तक बढ़ाने की योजना है। वहीं उन्होंने देश में टीकाकरण को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है।  उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की पहली खुराक देने में  देश में छत्तीसगढ़ नंबर वन पर है वहीं मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर है। पॉल ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि देशभर में औसत 89 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।  छत्तीसगढ़ में 99 फीसदी, मध्यप्रदेश में 96 फीसदी, राजस्थान में 95 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी गई है। दिल्ली में यह 78 फीसदी है।


फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाने के मामले में गुजरात पहले स्थान पर डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देशभर में औसत पहली डोज 82 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी गई है। गुजरात में 93 फीसदी, राजस्थान में 91 फीसदी और मध्य प्रदेश में 90 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली डोज दी गई है। दिल्ली में यह 80 फीसदी है।  


स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी दी अहम जानकारी

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में 11 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख से ज्यादा है। वहीं, आठ राज्य ऐसे हैं जहां सक्रिय मामले 50 हजार से एक लाख के बीच हैं। 17 राज्यों में 50 हजार से कम सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ ऐसे राज्य हैं जहां बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन, इसके साथ ही इन राज्यों में सक्रिय मामलों में कमी भी दर्ज की जा रही है।


संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि तमिलनाडु चिंता का विषय बन गया है जहां पिछले एक सप्ताह में सक्रिय मामलों में काफी तेजी देखी गई है। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, असम और हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक 18 करोड़ लोगों को टीके की खुराक लगाई जा चुकी है। 


देश में संक्रमण दर घटी
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 1 सप्ताह में 18 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पॉजिटिविटी रेट कम हुई है। देशभर में पॉजिटिविटी रेट जो 21.9 फीसदी थी, वो अब 19.8 फीसदी रह गई। उन्होंने    कहा कि देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट 10 राज्यों में है। 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट 3 राज्यों में है।   

राहुल गांधी का पीएम पर तंज, कहा- आपने तो मां गंगा को रुला दिया

राहुल गांधी का पीएम पर तंज, कहा- आपने तो मां गंगा को रुला दिया

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बहने वाली गंगा नदी में पिछले दिनों कुछ शव पाए गए हैं। जिनको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल गांधी कटाक्ष करते हुए एक ट्वीट किया है दिसमें उन्होंने लिखा है, जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक रिपोर्ट भी पोस्ट की है जिसमें दावा किया गया है कि गंगा नदी के किनारे 1,140 किलोमीटर की रेंज में 2 हजार से ज्यादा लाशे मिली हैं।

 

प्रधानमंत्री मोदी का राज्यों को सख्त आदेश, तुरंत इंस्टॉल किए जाएं स्टोरेज में पड़े वेंटिलेटर्स

प्रधानमंत्री मोदी का राज्यों को सख्त आदेश, तुरंत इंस्टॉल किए जाएं स्टोरेज में पड़े वेंटिलेटर्स

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश भर में कोविड-19 के कारण हालात और कोरोना वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। PMO की ओर सेे दी गई जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रधानमंत्री ने वेंटिलेटर को लेकर कुछ राज्यों को सख्त निर्देश दिए क्योंकि वहां स्टोरेज में ऐसे वेंटिलेटर पड़े हैं जिसका इस्तेमाल अब तक नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री ने तुरंत इन वेंटिलेटर को इंस्टॉल करने का निर्देश दिया। इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने ऑक्सीजन व दवाओं के सप्लाई व उपलब्धता की समीक्षा के लिए बैठक की थी। प्रधानमंत्री ने बताया कि देशभर के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीनेशन किया जा रहा है इसलिए जब भी आपकी बारी आए तो वैक्सीन ज़रूर लें। उन्होंने कहा, 100 साल बाद आई इतनी भीषण महामारी कदम-कदम पर दुनिया की परीक्षा ले रही है। हमारे सामने एक अदृश्य दुश्मन है। उन्हें जानकारी दी गई की कोविड-19 के मैनेजमेंट में ड्रग के सप्लाई का सरकार सक्रियता से मॉनिटरिंग कर रही है। देश में अभी वैक्सीनेशन का तीसरा फेज जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार तक वैक्सीनेशन की कुल 18,04,29,261 खुराक दी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि अब लगातार चार दिनों से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रही है। इसके साथ ही कोरोना महामारी को मात दे चुके लोगों का आंकड़ा भी दो करोड़ को पार कर गया है। दो दिन की बढ़त के बाद सक्रिय मामलों में भी 30 हजार से ज्यादा की गिरावट आई है और इनकी संख्या 37 लाख के नीचे आ गई है।

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के बाद अब इस राज्य में भी 30 मई तक सख्त लॉकडाउन का ऐलान, जानें क्या खुला रहेगा क्या बंद

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के बाद अब इस राज्य में भी 30 मई तक सख्त लॉकडाउन का ऐलान, जानें क्या खुला रहेगा क्या बंद

Complete Lockdown In West Bengal: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते एक बड़ा फैसला लिया है. पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र आने वाले 15 दिनों के लिए सख्त लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है. ये लॉकडाउन कल यानी 16 मई सुबह 6 बजे से 30 मई तक लागू किया गया है. इस दौरान स्कूल-कॉलेज और अन्य सभी शिक्षण संसथान बंद रहेंगे. साथ ही मेट्रो और बस सेवाओं को भी पूरी तरह बंद रखने का ऐलान कर दिया गया है.
राज्य के मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय ने बताया कि जरूरी सेवाओं के अलावा कुछ भी चालू नहीं रहेगा और इनसे जुड़े लोगों को ही ट्रैवल करने की आजादी रहेगी. शादियों में सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति है जबकि अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे.


जानिए लॉकडाउन में क्या खुला रहेगा क्या बंद रहेगा…
सभी शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे.
सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े ऑफिस काम करेंगे, चाय बागान में 50%, जूट मिलों में 30% उपस्थिति के साथ होगा काम.
सभी निजी कार्यालय बंद रहेंगे, वर्क फ्रम होम की अनुमति है, एटीएम और बैंक 10 बजे से 2 बजे तक खुले रहेंगे.
सभी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बार, जिम और मनोरंजन से जुड़े स्थल भी बंद रहेंगे.
सुबह 7 बजे से 10 बजे तक किराना दुकान, खुदरा बाजार खुले रहेंगे. शापिंग मॉल, रेस्तरां, स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल बंद रहेंगे,
बस-मेट्रो सभी पूरी तरह से बंद रहेंगी. अंतरराज्यीय बस सेवा भी पूरी तरह बंद रहेगी.
मिठाई और मीट की दुकान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी,राजनीतिक और धार्मिक सभाओं पर पूरी तरह पाबंदी है.
मेडिकल से जुड़े उद्योग छोड़कर सब बंद रहेंगे, ई-कॉमर्स सेवाएं चालू रहेंगी, ऑप्टिकल की दुकाने सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी.
विवाह में 50 और अंतिम संस्कार में 20 की उपस्थिति की सीमा, रात 9 बजे के बाद आपातकालीन सेवा छोड़ सभी बंद रहेगा.
लॉकडाउन के दौरान रहेगी पूरी सख्ती
लॉकडाउन का ऐलान करते हुए मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय ने कहा कि मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाएगा. ऐसा न करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं. लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों का न सिर्फ चालान किया जक़ेगा बल्कि महामारी एक्ट के तहत उन पर केस भी दर्ज किया जाएगा.

 

 

 ममता बनर्जी के परिवार में शोक की लहर, अस्पताल में चल रहा था कोरोना का इलाज

ममता बनर्जी के परिवार में शोक की लहर, अस्पताल में चल रहा था कोरोना का इलाज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई आशिम बनर्जी का शनिवार को निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे। उनका इलाज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। दरअसल, बंगाल में कोरोना की दूसरी लहर तबाही मचा रखी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में हर दिन 100 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है। कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के अध्यक्ष ने ममता बनर्जी के छोटे भाई आशिम बनर्जी के निधन की खबर मीडिया को दी। उन्होंने कहा, आशिम बनर्जी कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उनका इलाज पिछले एक महीने के चल रहा था। शनिवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार शनिवार को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जायेगा।
 चक्रवाती तूफान तौकाते को लेकर अलर्ट जारी : राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं से की हर संभव मदद करने की अपील

चक्रवाती तूफान तौकाते को लेकर अलर्ट जारी : राहुल गांधी ने अपने कार्यकर्ताओं से की हर संभव मदद करने की अपील

नई दिल्ली।  राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने कार्यकर्ताओं से अपील की कि केरल, महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में साइक्लोन अलर्ट जारी किया है। उन्होंने लिखा कि देश के कई इलाकों में तौकाते की वजह से पहली ही बारिश शुरू हो गई है। मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वो लोगों की हर संभव मदद करें।

बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को अरब सागर और लक्षद्वीप के इलाके में दबाव वाला क्षेत्र बना था और तूफान के शनिवार सुुबह तक गहरे दबाव में परिवर्तित होने के आसार हैं। यहां से चक्रवाती तूफान का रूप लेते हुए यह अगले 24 घंटे में और आगे बढ़ेगा।

इसके बाद विकराल रूप लेता हुआ यह तूफान उत्तर से होते हुए उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। तौकाते 18 मई की शाम तक गुजरात और उससे लगते पाकिस्तानी तटीय क्षेत्र के तट से टकरा सकता है और इससे वहां भारी तबाही होने की आशंका है।

 
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 3.26 लाख लोग हुए संक्रमित, 3890 की हुई मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 3.26 लाख लोग हुए संक्रमित, 3890 की हुई मौत

नई दिल्ली, देश में कोरोना संक्रमण से हालात अभी भी भयावह बने हुए हैं. हर दिन तीन लाख से ज्यादा नए केस आ रहे हैं और करीब चार हजार संक्रमितों की जान जा रही है. हालांकि अच्छी बात ये है कि नए केस से ज्यादा रिकवरी हो रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 326,098 नए कोरोना केस आए और 3890 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,53,299 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 31,091 एक्टिव केस कम हुए हैं.

14 मई तक देशभर में 18 करोड़ 4 लाख 57 हजार 579 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 11 लाख 3 हजार 625 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 31.30 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 17 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 17 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 43 लाख 72 हजार 907
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 4 लाख 32 हजार 898
• कुल एक्टिव केस- 36 लाख 73 हजार 802
• कुल मौत- 2 लाख 66 हजार 207


देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 83 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर 16 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.