नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
कोरोना अपडेट: प्रदेश में हो रही है कोरोना की रफ़्तार कम आज 10444  ने जीती कोरोना से जंग, कुल 7594 नए मरीज मिले 172 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में हो रही है कोरोना की रफ़्तार कम आज 10444 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 7594 नए मरीज मिले 172 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 7594 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला जांजगीर- चाम्पा से सर्वाधिक 623 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 10444 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 172 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 115964 है | आज प्रदेश में 63094 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 273, राजनांदगांव से 141, बालोद से 228, बेमेतरा से 113, कबीरधाम से 189, रायपुर से 358, धमतरी से 180, बलौदा बाजार से 532, महासमुंद से 240, गरियाबंद से 174, बिलासपुर से 324, रायगढ़ से 571, कोरबा से 483, जांजगीर- चाम्पा से 623, मुंगेली से 280, जीपीएम से 206, सरगुजा से 496, कोरिया से 278, सूरजपुर से 518, बलरामपुर से 410, जशपुर से 335, बस्तर से 170, कोंडागांव से 98, दंतेवाड़ा से 61, सुकमा से 31, कांकेर से 174, नारायणपुर से 36, बीजापुर से 65, अन्य राज्य से 07 मरीज शामिल है ।

 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 6177 कोरोना पॉजिटिव, आज जांजगीर-चांपा में सर्वाधिक, 23 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 6177 कोरोना पॉजिटिव, आज जांजगीर-चांपा में सर्वाधिक, 23 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.25 तक 6177 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 503 अकेले जांजगीर-चांपा जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 23 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 244, बलौदाबाजार 403, बलरामपुर 329, बस्तर 173, बेमेतरा 107, बीजापुर 57, बिलासपुर 231, दंतेवाड़ा 53, धमतरी 140, दुर्ग 251, गरियाबंद 143, जीपीएम 127, जांजगीर-चांपा 503, जशपुर 311, कबीरधाम 132, कांकेर 149, कोंडागांव 97, कोरबा 409, कोरिया 203, महासमुंद 192, मुंगेली 259, नारायणपुर 29, रायगढ़ 376, रायपुर 311, राजनांदगांव 123, सुकमा 32, सूरजपुर 379, और सरगुजा 434 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 बड़ी खबर: पत्रकारों के कोरोना संक्रमित होने पर इलाज का खर्च देगी प्रदेश सरकार

बड़ी खबर: पत्रकारों के कोरोना संक्रमित होने पर इलाज का खर्च देगी प्रदेश सरकार

भोपाल। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के संकट को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को राज्य के तमाम मीडियाकर्मियों व उनके परिवारों के लिए कोविड संक्रमण इलाज के खर्च को उठाने का जिम्मा लिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के कोविड-19 संक्रमण के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, मीडिया के पत्रकारों व उनके परिवार के कोविड-19 इलाज संबंधित तमाम खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी अपने आधिकारिक ट्वविटर हैंडल पर वीडियो मैसेज के जरिए दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया के पत्रकार साथी दिन रात अपने पत्रकारिता धर्म का निर्वहन कर रहे हैं। राज्य में पत्रकार बीमा योजना के तहत अधिमान्य व गैर अधिमान्य पत्रकारों के इलाज की सुविधा है। अब यदि पत्रकार या उनके परिवार का कोई सदस्य संक्रमित होता है तो उनके इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। 
 शादी समारोह में शामिल होने वाले तीन की सड़क दुर्घटना में मौत

शादी समारोह में शामिल होने वाले तीन की सड़क दुर्घटना में मौत

इटावा। आगरा-कानपुर राजमार्ग पर एक एसयूवी के पलट जाने से एक विवाह पार्टी में शामिल होने वाले तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा बीती  रात को हुआ और हादसे में दूल्हा सौरभ भी घायल हो गया। सभी घायलों को इटावा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और एक पेड़ से टकराने से पहले डिवाइडर से जा टकराया। घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
 कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस का भी महाराष्ट्र में कहर, अब तक 52 लोगों की हुई मौत

कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस का भी महाराष्ट्र में कहर, अब तक 52 लोगों की हुई मौत

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले साल कोविड-19 फैलने के बाद से अब तक दुर्लभ और गंभीर फंगल संक्रमण म्यूकरमाइकोसिस से 52 लोगों की मौत हो गई है। म्यूकरमाइकोसिस को ब्लैक फंगस के नाम से भी जाना जाता है। कोरोना वायरस से स्वस्थ हो रहे और स्वस्थ हो चुके कुछ मरीजों में यह बीमारी पायी गई है जिससे बाद यह चर्चा का विषय बन गयी है। इस बीमारी के मरीजों में सिर में दर्द, बुखार, आखों में दर्द, नाक में संक्रमण और आंशिक रूप से दृष्टिबाधित होने जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं। पिछले साल कोविड-19 शुरु होने के बाद से अब तक म्यूकरमाइकोसिस से महाराष्ट्र में 52 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से सभी कोविड-19 से स्वस्थ हो गए थे लेकिन ब्लैक फंगस के कारण इनकी मौत हो गई। 
बड़ी खबर : भारत में स्पुतनिक-वी का पहला टीका लगवाया इन्होने, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : भारत में स्पुतनिक-वी का पहला टीका लगवाया इन्होने, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | दवा कंपनी डा. रेड्डीज लैब ने शुक्रवार को कहा की सीमित शुरुआत के तौर पर कोविड- 19 का टीका स्पुतनिक-वी का पहला टीका हैदराबाद में लगाया गया। कंपनी ने कहा कि रूस के टीके स्पुतनिक-वी की पहली खेप एक मई को भारत पहुंची। इस टीके को केन्द्रीय दवा प्रयोगशाला, कसौली से 13 मई 2021 को मंजूरी मिली। इस दवा की और खेप आने वाले महीनों में भारत पहुंचने वाली है। उसके बाद भारतीय विनिर्माता भागीदारों से भी इसकी आपूर्ति शुरू हो जायेगी। आयातित स्पुतनिक-वी टीके की वर्तमान में कीमत इस पर पांच प्रतिशत जीएसटी सहित अधिकतम 948 रुपये प्रति टीका है। स्थानीय विनिर्माताओं से इसकी आपूर्ति शुरू होने पर इसका दाम कम होने की संभावना है।

रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी का टीका दीपक सप्रा को दिया गया है | उन्होंने यह टीका हैदराबाद में लिया है | दीपक सप्रा डॉ. रेड्डी लोबोरेटरीज के कस्टम फार्मा सर्विस के ग्लोबल हेड हैं |

 नहाते हुए युवती का बनाया वीडियो और वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

नहाते हुए युवती का बनाया वीडियो और वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

ग्वालियर। भितरवार थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है। कि जनवरी माह में वह अपने घर पर अकेली थी और बाथरूम में नहा रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला प्रमोद रावत छत के रास्ते आया और उसका नहाते समय वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। वारदात के बाद से ही आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर शोषण कर रहा था। उसके शोषण से तंग आकर छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोरोना वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर में 5 कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी, सीरम ने खड़े किए हाथ

कोरोना वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर में 5 कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी, सीरम ने खड़े किए हाथ

लखनऊ।

कोरोना के खिलाफ जारी जंग में वैक्सीनेशन को रफ्तार देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्लोबल टेंडर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। यूपी सरकार ने अभी कुल चार करोड़ वैक्सीन की डोज़ के लिए टेंडर निकाला है, जिसमें कई कंपनियों ने अपनी इच्छा जताई है।

 


यूपी सरकार के टेंडर की प्री-बिड चर्चा में कुल पांच कंपनियों ने हिस्सा लिया है। इसमें रूस की स्पुतनिक-वी, फाइज़र की पार्टनर डॉ. रेड्डी लैब्स, जाइडस कैडिला, साउथ कोरिया की एक कंपनी, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट शामिल हैं।

 


फाइज़र के प्रतिनिधियों ने कहा है कि उन्हें अभी भारत में अनुमति नहीं मिली है, वहीं जाइडस की तरफ से बताया गया है कि उनका क्लीनिकल ट्रायल अभी चल रहा है और मंजूरी अगले महीने मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कोविशील्ड बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ने कहा कि उनके पास देशभर से ढेरों ऑर्डर लंबित हैं, ऐसे में टेंडर में हिस्सा लेना मुश्किल है। आपको बता दें कि टेंडर भरने की आखिरी तारीख 21 मई है।

 


बता दें कि यूपी सरकार पहले ही भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड के लिए 50-50 लाख डोज़ का ऑर्डर दे चुकी है। लेकिन चार करोड़ नई डोज़ का ऑर्डर इससे अलग जारी किया गया है।

 


अभी धीमी है प्रदेश में वैक्सीनेशन की रफ्तार-
उत्तर प्रदेश में 18 से 24 साल के लोगों की जनसंख्या 9 करोड़ 28 लाख है और सरकार इस आयु वर्ग के लिए ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन की डोज़ खरीदना चाहती है। अभी यूपी में वैक्सीनेशन की रफ्तार काफी धीमी है, प्रदेश में एक करोड़ डोज़ लगाए जा चुके हैं।


यूपी में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां पर शहरी इलाकों में तो वैक्सीन बड़ी मुश्किल से मिल रही है। कई अस्पतालों और सेंटर्स पर टीके की कमी है, ऐसे में शहरी इलाकों के रुख ग्रामीण इलाकों का रुख कर रहे हैं, क्योंकि वहां कुछ हदतक आसानी से स्लॉट मिल पा रहा है।

 प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम-किसान योजना के तहत वित्तीय लाभ की 8वीं किस्त

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम-किसान योजना के तहत वित्तीय लाभ की 8वीं किस्त

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मा0न निधि योजना (पीएम-किसान) के तहत वित्तीरय लाभ की आठवीं किस्तं जारी की। उन्होंने एक बटन दबाकर 9.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के खातों में 20,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और कई सांसद भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने किसान लाभार्थियों से बातचीत भी की।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को 6000 रुपये प्रति वर्ष का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है, जो चार-चार महीने की अवधि में 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दिया जाता है।

यह रकम सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डाली जाती है। आज से पहले, इस योजना के तहत अब तक किसान परिवारों को 1.15 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की सम्मान राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।
कोरोना अपडेट: लहर हुआ थोडा कम देश में 24 घंटे में 3.43 लाख नए केस, 4000 संक्रमितों की मौत

कोरोना अपडेट: लहर हुआ थोडा कम देश में 24 घंटे में 3.43 लाख नए केस, 4000 संक्रमितों की मौत

नई दिल्ली, देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण का कहर पहले से कम हुआ है लेकिन संकट अभी टला नहीं है. महामारी से हर दिन करीब चार लोगों की मौत हो रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 343,144 नए कोरोना केस आए और 4000 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,44,776 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे एक दिन पहले बुधवार को 362,727 नए केस आए थे.

13 मई तक देशभर में 17 करोड़ 92 लाख 98 हजार 584 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख 27 हजार 162 टीके लगाए गए. वहीं अबतक 31.13 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18.75 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 18 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 40 लाख 46 हजार 809
• कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 79 हजार 599
• कुल एक्टिव केस- 37 लाख 4 हजार 893
• कुल मौत- 2 लाख 62 हजार 317
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 83 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस घटकर करीब 16 फीसदी हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 12274  ने जीती कोरोना से जंग, कुल 9121 नए मरीज मिले 195  मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 12274 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 9121 नए मरीज मिले 195 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 9121 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 721 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 12274 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 195 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 119450 है | आज प्रदेश में 67738 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 278, राजनांदगांव से 252, बालोद से 250, बेमेतरा से 144, कबीरधाम से 220, रायपुर से 655, धमतरी से 196, बलौदा बाजार से 622, महासमुंद से 296, गरियाबंद से 251, बिलासपुर से 433, रायगढ़ से 721, कोरबा से 462, जांजगीर- चाम्पा से 583, मुंगेली से 445, जीपीएम से 230, सरगुजा से 472, कोरिया से 383, सूरजपुर से 535, बलरामपुर से 426, जशपुर से 394, बस्तर से 267, कोंडागांव से 100, दंतेवाड़ा से 69, सुकमा से 59, कांकेर से 295, नारायणपुर से 31, बीजापुर से 49, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है ।

अब कोविशील्ड की दोनों खुराकों में होगा 12-16 हफ्तों का गैप, केंद्र ने माना पैनल का सुझाव

अब कोविशील्ड की दोनों खुराकों में होगा 12-16 हफ्तों का गैप, केंद्र ने माना पैनल का सुझाव

कोविशील्ड टीके की दोनों खुराकों के बीच अंतर बढ़कर 12 से 16 हफ्ते हो गया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने गुरुवार को सरकारी समूह एनटीएजीआई की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। अभी तक कोविशील्ड की दोनों खुराकों के बीच 6 से 8 हफ्ते का अंतर रखना होता था।

मौजूदा साक्ष्यों, खासकर ब्रिटेन से मिले साक्ष्यों के आधार पर कोविड-19 वर्किंग ग्रुप ने कोविशील्ड टीके की दो खुराकों के बीच अंतराल को बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते करने का सुझाव दिया था।

बता दें कि भारत में फिलहाल दो वैक्सीन कोवैक्सिन और कोविशील्ड की मदद से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि सरकार ने रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी के टीके को भी आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि रूस की वैक्सीन अगले हफ्ते से बाजार में मिलने लगेगी। 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 7660 कोरोना पॉजिटिव, आज रायपुर में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 7660 कोरोना पॉजिटिव, आज रायपुर में सर्वाधिक, देखे बाकी जिलों के आकड़े

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.30 तक 7660 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 649 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 23 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 230, बलौदाबाजार 466, बलरामपुर 347, बस्तर 267, बेमेतरा 135, बीजापुर 48, बिलासपुर 303, दंतेवाड़ा 68, धमतरी 161, दुर्ग 250, गरियाबंद 183, जीपीएम 187, जांजगीर-चांपा 509, जशपुर 354, कबीरधाम 181, कांकेर 178, कोंडागांव 67, कोरबा 417, कोरिया 322, महासमुंद 262, मुंगेली 377, नारायणपुर 25, रायगढ़ 525, रायपुर 649, राजनांदगांव 239, सुकमा 53, सूरजपुर 425, और सरगुजा 432 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 10 राज्यों के ज़िलाधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जिलों में कोरोना की स्थिति पर करेंगे चर्चा

10 राज्यों के ज़िलाधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जिलों में कोरोना की स्थिति पर करेंगे चर्चा

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब प्रधानमंत्री मोदी ने सीधे तौर पर 10 जिलों के ज़िलाधिकारियों से बात करने का फ़ैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना के हालात को लेकर जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री कोरोना महामारी के हालातों पर 20 मई को देश के ज़िलाधिकारियों से संवाद की शुरुआत करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्यों के हिसाब से ज़िलाधिकारियों के अलग-अलग ग्रुप बनाये गए हैं। इस व्यवस्था के तहत ही प्रधानमंत्री अलग-अलग ग्रुप में जिलाधिकारियों से सीधे संवाद करेंगे। सबसे पहले 20 मई को देश के 10 राज्यों के 54 जिलाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री इस संवाद की शुरुआत करेंगे।

ज़िलाधिकारियों के साथ संवाद के इस पहले दौर में 20 मई को पश्चिम बंगाल समेत उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, उड़ीसा, केरल और हरियाणा के जिलाधिकारी शामिल होंगे।

देश के जिलों में कोरोना की क्या ज़मीनी स्थिति है और इसकी कैसे रोकथाम हो, इस पर सीधे तौर पर पीएम मोदी ज़िलाधिकारियों से बात करेंगे। देश के कई ज़िले ऐसे हैं जहां कोरोना के मामले बेतहाशा बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे भी कई ज़िले हैं, जहां के प्रशासन ने कोरोना मामलों पर बेहतरीन तरीक़े से अंकुश लगाया है। ऐसे में ज़मीनी धरातल पर क्या क्या परेशानी हैं, सीमित संसाधनों में किस तरह से बेहतर काम किया जा सकता है। इन सभी बिंदुओं पर प्रधानमंत्री मोदी खुद ज़िलाधिकारियों से बात करेंगे। इस संवाद में केन्द्र की तरफ़ से क्या क्या कदम उठाये जा रहे हैं, सबसे पहले इसकी जानकारी देंगे. ज़िलाधिकारियों से इस महामारी पर फ़ीड बैक लेंगे और किन ज़िलों में या राज्यों में अच्छे और प्रभावी कदम उठाये गये हैं उनको भी ज़िलाधिकारियों के साथ साझा करेंगे।
 
44 देशों तक पहुंचा भारत में मिला कोरोना म्यूटेंट, डब्ल्यूएचओ ने बताया वैश्विक खतरा

44 देशों तक पहुंचा भारत में मिला कोरोना म्यूटेंट, डब्ल्यूएचओ ने बताया वैश्विक खतरा

नई दिल्ली। भारत में मिला कोरोना वायरस का स्वरूप पूरे विश्व के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस बात की चेतावनी दी है। पिछले साल सबसे पहले भारत में पहचाने गए कोरोना वायरस के बी.1.617 स्वरूप को चिंताजनक घोषित करते हुए डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वायरस का यह बेहद घातक संस्करण अब तक दुनिया के 44 देशों तक पहुंच चुका है।
डब्ल्यूएचओ लगातार यह आकलन करता है कि स्थानांतरण और गंभीरता के लिहाज से सार्स सीओवी-2 (कोरोना वायरस) के स्वरूपों में क्या बदलाव आए हैं या इस कारण सरकारों द्वारा लागू जन स्वास्थ्य व सामाजिक मानकों में बदलाव की क्या आवश्यकता है।
वैश्विक स्वास्थ्य संस्था ने मंगलवार को साप्ताहिक महामारी विज्ञान रिपोर्ट पेश की, जिसमें बताया गया कि जीआईएसएड की तरफ से 11 मई तक कोविड वायरस के 4,500 क्रम अपलोड किए गए हैं और इनमें बी.1.617 स्वरूप की उपस्थिति 44 देशों के लोगों के सैंपल में मिली है। सबसे चिंताजनक बात है कि यह 44 देश डब्ल्यूएचओ के सभी 6 क्षेत्र में से आते हैं यानी वायरस का यह भारतीय स्वरूप विश्व के सभी कोनों तक पहुंच चुका है। बता दें कि जीआईएसएड एक वैश्विक वैज्ञानिक पहल और कोविड-19 महामारी के लिए जिम्मेदार नॉवल कोरोनावायरस के जीनोम डाटा तक सभी को खुली पहुंच उपलब्ध कराने वाला प्राथमिक सोर्स है। जीआईएसएड के डाटा के आधार पर डब्ल्यूएचओ ने बी.1.617 को चिंताजनक स्वरूप (वीओसी) घोषित किया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि बी.1.617 में संक्त्रस्मण फैलने की दर अधिक है। वैश्विक संस्था के मुताबिक, प्रारंभिक सुबूत से पता चला है कि इस स्वरूप में कोविड-19 के इलाज में इस्तेमाल होने वाले मोनोक्लोनल एंटीबॉडी ‘बामलैनिविमैब’ की प्रभाव-क्षमता घट जाती है।
इससे इलाज के बावजूद मरने वालों की दर बढ़ जाती है। कोविड-19 का बी.1.617 स्वरूप सबसे पहले भारत में अक्तूबर 2020 में देखा गया। भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और मौतों ने इस स्वरूप की भूमिका को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कब कहलाते हैं वायरस के चिंताजनक स्वरूप
वायरस के मूल रूप से कहीं अधिक खतरनाक प्रभाव वाले स्वरूप को चिंताजनक माना जाता है। कोरोना वायरस का मूल स्वरूप पहली बार 2019 के अंतिम महीनों में चीन में देखा गया था। किसी भी स्वरूप से पैदा होने वाले खतरे में संक्रमण फैलने की अधिक आशंका, ज्यादा घातकता और टीकों का प्रभाव कम होता है।
 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 4120 संक्रमितों की मौत, 3.62 लाख नए केस भी आये

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 4120 संक्रमितों की मौत, 3.62 लाख नए केस भी आये

नई दिल्ली, देश में कोरोना संक्रमण से हर दिन चार हजार से ज्यादा लोगों की जान जा रही है. अबतक दो लाख 58 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 362,727 नए कोरोना केस आए और 4120 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,52,181 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे एक दिन पहले मंगलवार को 348,421 नए केस आए थे.


12 मई तक देशभर में 17 करोड़ 72 लाख 14 हजार 256 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 18 लाख 94 हजार 991 टीके लगाए गए. वहीं अबतक करीब 31 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18.64 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 19 फीसदी से ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- दो करोड़ 37 लाख 3 हजार 665
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 97 लाख 34 हजार 823
• कुल एक्टिव केस- 37 लाख 10 हजार 525
• कुल मौत- 2 लाख 58 हजार 317
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 83 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस बढ़कर करीब 16 फीसदी हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 9035 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 10150 नए मरीज मिले 199 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 9035 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 10150 नए मरीज मिले 199 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 10150 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायगढ़ से सर्वाधिक 884 मरीज मिले है| आज प्रदेश में कुल 9035 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 153 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 122798 है | आज प्रदेश में 71138 टेस्ट हुए है |
देखे जिलेवार मरीजो की संख्या
दुर्ग से 300, राजनांदगांव से 272, बालोद से 300, बेमेतरा से 148, कबीरधाम से 333, रायपुर से 605, धमतरी से 311, बलौदा बाजार से 571, महासमुंद से 302, गरियाबंद से 216, बिलासपुर से 520, रायगढ़ से 884, कोरबा से 672, जांजगीर- चाम्पा से 522, मुंगेली से 566, जीपीएम से 224, सरगुजा से 428, कोरिया से 583, सूरजपुर से 582, बलरामपुर से 465, जशपुर से 549, बस्तर से 177, कोंडागांव से 99, दंतेवाड़ा से 58, सुकमा से 34, कांकेर से 329, नारायणपुर से 69, बीजापुर से 28, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है ।


आईसीएमआर अपडेट :  संक्रमण के आकड़ों में आ रही लगातार गिरावट, प्रदेश में मिले आज इतने 8323, इस जिलें में मिले सर्वाधिक

आईसीएमआर अपडेट : संक्रमण के आकड़ों में आ रही लगातार गिरावट, प्रदेश में मिले आज इतने 8323, इस जिलें में मिले सर्वाधिक

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.20 तक 8323 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 698 अकेले रायगढ़ जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 23 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 279, बलौदाबाजार 402, बलरामपुर 370, बस्तर 195, बेमेतरा 132, बीजापुर 27, बिलासपुर 387, दंतेवाड़ा 63, धमतरी 243, दुर्ग 297, गरियाबंद 166, जीपीएम 164, जांजगीर-चांपा 459, जशपुर 476, कबीरधाम 274, कांकेर 204, कोंडागांव 64, कोरबा 541, कोरिया 430, महासमुंद 250, मुंगेली 516, नारायणपुर 54, रायगढ़ 698, रायपुर 589, राजनांदगांव 248, सुकमा 32, सूरजपुर 439, और सरगुजा 324 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

डब्ल्यूएचओ ने अपने 32 पृष्ठ के दस्तावेज में कोरोना वायरस के इस वैरिएंट के साथ “भारतीय वैरिएंट” शब्द नहीं जोड़ा, जानिए क्या पूरा मामला

डब्ल्यूएचओ ने अपने 32 पृष्ठ के दस्तावेज में कोरोना वायरस के इस वैरिएंट के साथ “भारतीय वैरिएंट” शब्द नहीं जोड़ा, जानिए क्या पूरा मामला

विभिन्न मीडिया में ऐसे समाचार आए हैं कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बी.1.617 को एक वैश्विक चिंता वाले वैरिएंट के रूप में वर्गीकृत किया है। इनमें से कुछ रिपोर्ट में बी.1.617 वैरिएंट का उल्लेख कोरोना वायरस के “भारतीय वैरिएंट” के रूप में किया है। ये मीडिया रिपोर्ट्स निराधार और बेबुनियाद हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि डब्ल्यूएचओ ने अपने 32 पृष्ठ के दस्तावेज में कोरोना वायरस के बी.1.617 वैरिएंट के साथ “भारतीय वैरिएंट” शब्द नहीं जोड़ा है। वास्तव में, इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट में “भारतीय” शब्द का ही उपयोग नहीं किया गया है। 

कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटे में सामने आए 3.48 लाख नए मामले, 4200 से ज्यादा की मौत

कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटे में सामने आए 3.48 लाख नए मामले, 4200 से ज्यादा की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है तथा पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 3.48 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और 4200 से ज्यादा मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2.5 लाख के पार पहुंच गया है।
इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 24,46, 674 लोगों को टीकाकरण हुआ। इसके बाद अब तक 17 करोड़ 52 लाख 35 हजार 991 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना 3,48,421 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 33 लाख 40 हजार 938 हो गया। वहीं इस दौरान 3,55,338 लोग इस महामारी से ठीक हुए, जिसके बाद कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,93,82,642 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों में की संख्या 37,04,099 है। इसी अवधि में 4205 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,54,197 हो गयी है।
देश में रिकवरी रेट बढ़कर 83.04 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर घटकर 15.87 प्रतिशत हो गयी है, वहीं मृत्युदर अभी 1.09 फीसदी है।