नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटे में 3.5 लाख से अधिक नए केस, 2812 लोगों की गई जान

कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटे में 3.5 लाख से अधिक नए केस, 2812 लोगों की गई जान

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 3 लाख 52 हजार 991 नए मामले सामने आए हैं। ये पहली बार है जब साढे तीन लाख से अधिक केस एक दिन में भारत या दुनिया के किसी और देश में आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में ही देश में 2812 लोगों की मौत भी हुई है। देश में एक दिन में महामारी से जान गंवाने वालों की सर्वाधिक संख्या है।
इसी के साथ आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख 95 हडार 123 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 1 करोड़ 73 लाख 13 हजार 163 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
इसमें 1 करोड़ 23 लाख 4 हजार 382 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। कुछ एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 28 लाख 13 हजार 658 हो गई है। वहीं, 14 करोड़ 19 लाख 11 हजार 223 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 11223 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 12666 नए मरीज मिले 190 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 11223 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 12666 नए मरीज मिले 190 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 12666 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1639 मरीज, दुर्ग से 1355, राजनांदगांव से 661, बालोद से 364, बेमेतरा से 476, कबीरधाम से 299, धमतरी से 290, बलौदा बाजार से 706, महासमुंद से 402, गरियाबंद से 324, बिलासपुर से 988, रायगढ़ से 761, कोरबा से 791, जांजगीर-चांपा से 680, मुंगेली से 402, जीपीएम से 141, सरगुजा से 319, कोरिया से 261, सूरजपुर से 264, बलरामपुर से 227, जशपुर से 352, बस्तर से 256, कोंडागांव से 128, दंतेवाड़ा से 65, सुकमा से 26, कांकेर से 447, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 20, अन्य राज्य से 09 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 11223 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 190 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 123835 है | आज प्रदेश में 41150 टेस्ट हुए है |  

बड़ी खबर : छत्तींसगढ़ के इन 14 जिलों में प्रधानमंत्री राहत कोष से स्थापित  होगा पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र

बड़ी खबर : छत्तींसगढ़ के इन 14 जिलों में प्रधानमंत्री राहत कोष से स्थापित होगा पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र

नई दिल्लीं । अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के प्रधानमंत्री के निर्देश के तहत, प्रधानमंत्री राहत कोष ने देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 551 समर्पित पीएसए (प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन) चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना के लिए धन आवंटन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। पीएम ने निर्देश दिया है कि इन संयंत्रों को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि इन संयंत्रों से जिला स्तर पर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने में काफी मदद मिलेगी। ये समर्पित संयंत्र विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में जिला मुख्यालयों पर चिन्हित सरकारी अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे। खरीद प्रक्रिया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से की जाएगी। छत्तीकसगढ़ के चौदह जिलों – बस्तपर, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जशपुर, कांकेर, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव में पीएसए (प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन) चिकित्सा ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना की जाएगी।
प्रधानमंत्री राहत कोष ने इस साल की शुरुआत में देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अतिरिक्त 162 डेडिकेटेड प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन (पीएसए) मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने के लिए 201.58 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।
जिला मुख्यालयों के सरकारी अस्पतालों में पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को और मजबूत करना है और यह सुनिश्चित करना है कि इनमें से प्रत्येक अस्पतालों में कैप्टिव ऑक्सीजन उत्पादन की सुविधा बनी रहे। इस तरह से अपने स्तर पर ऑक्सीजन उत्पादन सुविधा से इन अस्पतालों और जिले की दिन-प्रतिदिन की मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरतें पूरी हो सकेंगी। इसके अलावा, तरल चिकित्सा ऑक्सीजन (एलएमओ) कैप्टिव ऑक्सीजन उत्पादन के `टॉप अप` के रूप में काम करेगा। इस तरह की प्रणाली यह सुनिश्चित कर सकेगी कि जिले के सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति में अचानक व्यवधान न उत्पन्न हो सके और कोरोना मरीजों व अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए निर्बाध रूप से पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सके।
 

आईसीएमआर अपडेट : आज आकड़ा दस हजार पार, रायपुर जिले में बहुत दिनों बाद दिखा लॉक डाउन का असर, देखें बाकी जिलों की स्थिति

आईसीएमआर अपडेट : आज आकड़ा दस हजार पार, रायपुर जिले में बहुत दिनों बाद दिखा लॉक डाउन का असर, देखें बाकी जिलों की स्थिति

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.50 तक 10145 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 1457 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 22 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 360, बलौदाबाजार 540, बलरामपुर 166, बस्तर 239, बेमेतरा 392, बीजापुर 17, बिलासपुर 740, दंतेवाड़ा 49, धमतरी 284, दुर्ग 1257, गरियाबंद 254, जीपीएम 96, जांजगीर-चांपा 405, जशपुर 253, कबीरधाम 130, कांकेर 374, कोंडागांव 59, कोरबा 739, कोरिया 173, महासमुंद 267, मुंगेली 286, नारायणपुर 15, रायगढ़ 555, रायपुर 1457, राजनांदगांव 461, सुकमा 24, सूरजपुर 257, और सरगुजा 296 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

बड़ी खबर : राजधानी के इस अस्पताल में केवल एक घंटे का ऑक्सीजन है शेष, अस्पताल प्रबंधक है चिंतित

बड़ी खबर : राजधानी के इस अस्पताल में केवल एक घंटे का ऑक्सीजन है शेष, अस्पताल प्रबंधक है चिंतित

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पेंटामेड अस्पताल में केवल एक घंटे के लिए ऑक्सीजन बचा है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि यहां 50 ऐसे मरीज भर्ती है जिन्हें ऑक्सीजन की दरकार है जबकि कुछ वेंटिलेटर पर हैं और ऑक्सीजन की कमी के कारण गंभीर संकट की स्थिति है।

उन्होंने कहा,  अस्पताल ने 55 सिलेंडर रिफिलिंग के लिए समीप के प्लांट में भेजे थे , लेकिन अभी तक एक भी सिलेंडर रिफिल नहीं हुआ है। हमारे कर्मचारी बीती रात से इसके लिए कतार में लगे हैं। उल्लेखनीय है कि ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहे दिल्ली में अब तक 45 लोगों की जीवनरक्षक गैस की कमी के कारण मौत हो चुकी है।
बड़ी खबर : भारत देश के अस्पतालों में स्थापित होंगे 551 मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, पीएम केयर से मिलेगा फंड

बड़ी खबर : भारत देश के अस्पतालों में स्थापित होंगे 551 मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, पीएम केयर से मिलेगा फंड

नई दिल्ली | भारत देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए पीएम मोदी के दिशा निर्देश पर 551 समर्पित मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है | पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि इन प्लांट को जल्द से जल्द चालू कर दिया जाना चाहिए | ये प्लांट जिला स्तर पर ऑक्सीजन की उपलब्धता को प्रमुख बढ़ावा देंगे | इसके लिए फंड पीएम केयर से दिया जाएगा | पीएम केयर्स फंड ने इस साल की शुरुआत में देश में अतिरिक्त 162 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए लगभग 201 करोड़ रुपये आवंटित किए थे |

जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पतालों में पीएसए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित करने के पीछे मूल उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को और मजबूत करना है | यह सुनिश्चित करना है कि इनमें से हर अस्पताल में कैप्टिव ऑक्सीजन पीढ़ी की सुविधा है | इन-हाउस कैप्टिव ऑक्सीजन की सुविधा इन अस्पतालों और जिले की दिन-प्रतिदिन मेडिकल ऑक्सीजन जरूरतों को पूरा करती है |

इसके अलावा, तरल चिकित्सा ऑक्सीजन (LMO) कैप्टिव ऑक्सीजन पीढ़ी के लिए "टॉप अप" के रूप में काम करेगा | इस तरह की प्रणाली यह सुनिश्चित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगी कि जिलों के सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति में अचानक व्यवधान का सामना न करना पड़े | कोरोना मरीजो और अन्य रोगियों को इस तरह की आवश्यकता के प्रबंधन के लिए पर्याप्त निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति तक पहुंच हो |

 
BIG BREAKING : राजधानी में एक हफ्ता और बढ़ा लॉकडाउन, CM ने किया एलान

BIG BREAKING : राजधानी में एक हफ्ता और बढ़ा लॉकडाउन, CM ने किया एलान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेस में लॉकडाउन को अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा देने की बात कही.
देखे और क्या कहा मुख्यमंत्री ने
 

कोरोना अपडेट: देश में लगातार चौथे दिन आए 3 लाख से ज्यादा केस, 24 घंटे में रिकॉर्ड 2767 की मौत

कोरोना अपडेट: देश में लगातार चौथे दिन आए 3 लाख से ज्यादा केस, 24 घंटे में रिकॉर्ड 2767 की मौत

नई दिल्ली, देश में कोरोना के कारण होने वाली मौत का आंकड़ा हर दिन बढ़ता जा रहा है. हर रोज अब तीन लाख से ज्यादा नए केस सामने आने लगे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 349,691 नए कोरोना केस आए और 2767 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,17,113 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को देश में 346,786 नए केस आए थे.


बीते चार दिनों में देश में 1.3 मिलियन से ज्यादा नए केस आ चुके हैं. 21 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक क्रमश: 3.14 लाख, 3.32 लाख, 3.46 लाख, 3.49 लाख दर्ज किए गए हैं. ये आंकड़ा दुनिया के किसी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

• कुल कोरोना केस- एक करोड़ 69 लाख 60 हजार 172
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 40 लाख 85 हजार 110
• कुल एक्टिव केस- 26 लाख 82 हजार 751
• कुल मौत- 1 लाख 92 हजार 311
• कुल टीकाकरण- 14 करोड़ 9 लाख 16 हजार 417 डोज दी गई

अबतक 14 करोड़ कोरोना डोज दिए गए
देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 24 अप्रैल तक देशभर में 14 करोड़ 9 लाख 16 हजार 417 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 25 लाख 36 हजार 612 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा.
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.13 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 83 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 15 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 13348 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 16731 नए मरीज मिले 203 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 13348 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 16731 नए मरीज मिले 203 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 16731 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 2138 मरीज, दुर्ग से 1786, राजनांदगांव से 936, बालोद से 496, बेमेतरा से 397, कबीरधाम से 441, धमतरी से 523, बलौदा बाजार से 732, महासमुंद से 384, गरियाबंद से 424, बिलासपुर से 1428, रायगढ़ से 1007, कोरबा से 975, जांजगीर-चांपा से 612, मुंगेली से 683, जीपीएम से 286, सरगुजा से 656, कोरिया से 349, सूरजपुर से 339, बलरामपुर से 332, जशपुर से 524, बस्तर से 231, कोंडागांव से 206, दंतेवाड़ा से 72, सुकमा से 30, कांकेर से 621, नारायणपुर से 26, बीजापुर से 31, अन्य राज्य से 06 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 13348 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 203 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 122963 है | आज प्रदेश में 57225 टेस्ट हुए है | 

BIG BREAKING : कोवैक्सीन की कीमत हुई तय, जाने कितने रूपये में मिलेगी

BIG BREAKING : कोवैक्सीन की कीमत हुई तय, जाने कितने रूपये में मिलेगी

भारत बायोटेक ने बताया भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार हमने COVAXIN डोज़ की कीमतों की घोषणा की है - राज्य सरकार के लिए प्रति डोज़ 600 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति डोज़ दिया जाएगा 

आईसीएमआर अपडेट : सर्वाधिक अकेले रायपुर जिले से मिले इतने... इन 24 जिलों में मिले सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव

आईसीएमआर अपडेट : सर्वाधिक अकेले रायपुर जिले से मिले इतने... इन 24 जिलों में मिले सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.45 तक 14346 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 1935 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 484, बलौदाबाजार 582, बलरामपुर 227, बस्तर 229, बेमेतरा 295, बीजापुर 33, बिलासपुर 1091, दंतेवाड़ा 43, धमतरी 465, दुर्ग 1928, गरियाबंद 359, जीपीएम 199, जांजगीर-चांपा 553, जशपुर 425, कबीरधाम 278, कांकेर 438, कोंडागांव 184, कोरबा 907, कोरिया 310, महासमुंद 348, मुंगेली 483, नारायणपुर 18, रायगढ़ 805, रायपुर 1935, राजनांदगांव 751, सुकमा 25, सूरजपुर 346, और सरगुजा 605 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

केंद्र सरकार ने लिए 3 बड़े फैसले: जनता को मिलेगी बड़ी राहत, जाने क्या

केंद्र सरकार ने लिए 3 बड़े फैसले: जनता को मिलेगी बड़ी राहत, जाने क्या

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 3 बड़े फैसले लिए हैं। इसके तहत मेडिकल ऑक्सीजन, उसके उपकरणों और कोरोना वैक्सीन पर 3 महीने के लिए कस्टम ड्यूटी और हेल्थ सेस को माफ कर दिया गया है। केंद्र के इस फैसले से अब इनके दाम कम हो जाएंगे, जिससे जनता को राहत मिलेगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई ऑक्सीजन उपलब्धता की समीक्षा बैठक में ये फैसला लिया गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने जोर दिया कि मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के साथ घर और अस्पतालों में मरीजों की देखभाल के लिए जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराने की तत्काल आवश्यकता है। 

इसके साथ पीएम ने रेवेन्यू डिपार्टमेंट को निर्देश दिए कि वो इस तरह के सभी इक्वीपमेंट्स को जल्द से जल्द कस्टम क्लीयरेंस दे दे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी मंत्रालय और डिपार्टमेंट्स तालमेल से एकसाथ काम करेंगे और ऑक्सीजन एवं मेडिकल सप्लाई की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा भी ये सभी फैसले अभी और इसी वक्त से लागू हो जाएंगे। 
BIG BREAKING : मशहूर पूर्व खिलाड़ी गांगुली का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, खेल जगत में शोक की लहर

BIG BREAKING : मशहूर पूर्व खिलाड़ी गांगुली का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, खेल जगत में शोक की लहर

कोलकाता | भारत और मोहन बागान के पूर्व फुटबॉलर प्रणब गांगुली का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। गांगुली को पिछले दिनों से सांस लेने में परेशानी हो रही थी । उनके पूर्व क्लब के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को पार्क सर्कस स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली। गांगुली 1969 में मर्डेका कप में खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। 


वह लगातार आठ सत्र तक मोहन बागान की तरफ से खेले थे और उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1969 में आईएफए शील्ड फाइनल में किया था। उनके दो गोल की मदद से मोहन बागान ने इस मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल को 3-1 से हराया था।
 बड़ी खबर: ऑक्सीजन की कमी से इस हॉस्पिटल में हुई 20 की मौत

बड़ी खबर: ऑक्सीजन की कमी से इस हॉस्पिटल में हुई 20 की मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। यहां जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन संकट के चलते शुक्रवार की देर रात 20 लोगों की जान चली गई। अस्पताल के डॉ. डीके बलुजा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी सरकार की तरफ से ऑक्सीजन टैंक मुहैया कराया गया है। यह भी अगले दो से ढ़ाई घंटे तक ही चलेगा। हॉस्पिटल में 260 मरीज भर्ती हैं।

उधर, सरोज हॉस्पिटल के कोविड प्रभारी ने बताया कि अब वह अपने अस्पताल में कोरोना मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे। ऑक्सीजन न होने के चलते पुराने मरीजों को भी डिस्चार्ज किया जा रहा है। दिल्लीह में गुरुवार की रात 25 मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई थी। हालांकि, बाद में अस्पताल प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा था कि इन मरीजों की हालत काफी गंभीर थी। ऑक्सीजन की कमी के चलते इनकी मौतें नहीं हुई हैं। गंगाराम हॉस्पिटल में शुक्रवार को ऑक्सीजन का संकट भी हो गया था। तत्काल सरकार ने यहां ऑक्सीजन की सप्लाई की थी। कुछ दिनों पहले ही गंगाराम अस्पताल में 37 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से पांच अस्पताल में ही भर्ती थे, जबकि अन्य डॉक्टरों को होम आइसोलेशन में रखा गया था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी डॉक्टरों में माइल्ड सिम्टम्स हैं और कोई भी गंभीर हालत में नहीं है।
 
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में रिकॉर्ड 3 लाख 46 हजार 786 केस दर्ज, 2624 की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में रिकॉर्ड 3 लाख 46 हजार 786 केस दर्ज, 2624 की मौत

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के तीन लाख 46 हजार 786 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. वहीं, दो हजार 624 लोगों की मौत हुई है. देश में अब एक्टिव केस बढ़कर 25 लाख 52 हजार 940 हो गए हैं. हालांकि कल दो लाख 19 हजार 838 लोग ठीक भी हुए हैं. जानिए ताजा स्थिति कैसी है.
• कुल मामले- एक करोड़ 66 लाख 10 हजार 451
• कुल मौत- एक लाख 89 हजार 544
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 38 लाख 67 हजार 997
• कुल टीकाकरण- 13 करोड़ 83 लाख 79 हजार 832

कल टेस्ट किए गए 17 लाख 53 हजार 569 सैंपल
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27 करोड़ 61 लाख 99 हजार 222 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17 लाख 53 हजार 569 सैंपल कल टेस्ट किए गए.


भारत में रिकवरी रेट 83.92%
बता दें कि भारत में संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 83.92% है. वहीं संक्रमण से मृत्यु दर 1.15% है. भारत के कुल एक्टिव केस में करीब 59% पांच राज्यों में हैं. ये पांच राज्य हैं- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं.

 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 14284 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 17397 नए मरीज मिले 219 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 14284 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 17397 नए मरीज मिले 219 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 17397 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 3215 मरीज, दुर्ग से 1857, राजनांदगांव से 973, बालोद से 363, बेमेतरा से 421, कबीरधाम से 444, धमतरी से 470, बलौदा बाजार से 801, महासमुंद से 479, गरियाबंद से 332, बिलासपुर से 1317, रायगढ़ से 1144, कोरबा से 843, जांजगीर-चांपा से 908, मुंगेली से 521, जीपीएम से 301, सरगुजा से 433, कोरिया से 413, सूरजपुर से 440, बलरामपुर से 380, जशपुर से 394, बस्तर से 199, कोंडागांव से 141, दंतेवाड़ा से 40, सुकमा से 23, कांकेर से 482, नारायणपुर से 18, बीजापुर से 34, अन्य राज्य से 11 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 14284 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 219 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 123479 है | आज प्रदेश में 57185 टेस्ट हुए है |

 

आईसीएमआर अपडेट : आज राज्य में शाम तक मिले 13755 कोरोना पॉजिटिव, अकेले रायपुर जिले में मिले इतने

आईसीएमआर अपडेट : आज राज्य में शाम तक मिले 13755 कोरोना पॉजिटिव, अकेले रायपुर जिले में मिले इतने

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.10 तक 13755 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 2643 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 23 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 296, बलौदाबाजार 665, बलरामपुर 259, बस्तर 159, बेमेतरा 333, बीजापुर 25, बिलासपुर 693, दंतेवाड़ा 35, धमतरी 351, दुर्ग 2195, गरियाबंद 272, जीपीएम 195, जांजगीर-चांपा 668, जशपुर 233, कबीरधाम 251, कांकेर 338, कोंडागांव 65, कोरबा 668, कोरिया 370, महासमुंद 398, मुंगेली 372, नारायणपुर 6, रायगढ़ 739, रायपुर 2643, राजनांदगांव 723, सुकमा 17, सूरजपुर 393, और सरगुजा 393 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 पतंजलि में 83 कोरोना पॉजिटिव मिले, बाबा रामदेव का भी हो सकता है कोविड टेस्ट

पतंजलि में 83 कोरोना पॉजिटिव मिले, बाबा रामदेव का भी हो सकता है कोविड टेस्ट

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योग पीठ में भी कोरोना की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है पतंजलि में 83 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये लोग बाबा रामदेव के अलग-अलग तीन संस्थांनों में मिले हैं। इनमें से 46 कोरोना संक्रमित पतंजलि योग पीठ, 28 योग ग्राम और 9 कोरोना संक्रमित आचार्यकुलम में मिले हैं। हालांकि दावा किया गया है कि बाबा रामदेव के संस्थाानों में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। तिजारावाला ने ट्वीटर हैंडल के जरिए दावा किया गया है कि मीडिया में चल रही बाबा रामदेव के संस्थातनों में कोरोना संक्रमितों के मिलने की खबरें गलत हैं। कहा जा रहा है कि पतंजलि के बाहर ही सभी की कोविड जांच की जाती है और यदि कोई पॉजिटिव है तो उसे अंदर एंट्री नहीं दी जाती है। बताया जा रहा है कि योगग्राम, निरामयम, आचार्यकुलम, पतंजलि आदि संस्थाहनों में कोई कोरोना संक्रमित नहीं है। इस सभी संस्था नों में मरीजों की कोरोना टेस्टिंग के लिए सेंटर हैं। जो लोग भी संक्रमित पाए जाते हैं उन्हें  संस्थामनों में प्रवेश नहीं दिया जाता है। 
बड़ी खबर: 25 लोगों से भरी पिकअप वैन गंगा में समाई, 8 शव बरामद कई लापता

बड़ी खबर: 25 लोगों से भरी पिकअप वैन गंगा में समाई, 8 शव बरामद कई लापता

पटना। बिहार की राजधानी पटना में आज यानी शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पीपा पुल से गुजर रही पिकअप गंगा नदी में गिर गई। जीप के नदी में गिर जाने से कई लोग लापता हो गए हैं। अभी तक 8 शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में 25 लोग सवार थे। प्रशासन की तरफ से बचाव दल मौके पर पहुंच गया है।


बताया जा रहा है कि पिकअप सवार एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। दानापुर के पीपा पुल पर पिकअप अपना संतुलन खो बैठी और गंगा नदी में गिर गई। घटना के बाद आस-पास के गांव के लोग जुट गए। फिलहाल, 8 शवों को बरामद कर लिया गया और बाकी की तलाश की जा रही है। गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।

मृतकों में 75 वर्षीय रमाकांत सिंह, 60 वर्षीय गीता देवी, 50 वर्षीय अरविंद सिंह, 65 वर्षीय सरोजा देवी, 8 वर्षीय आशीष, 75 वर्षीय अनुराधा देवी, 12 वर्षीय एक बच्चा और 14 वर्षीय एक बच्ची शामिल है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही पिकअप को बाहर निकालने की कोशिश भी की जा रही है।
प्रधानमंत्री ने अस्पताल हादसे में लोगों की मौत पर जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री ने अस्पताल हादसे में लोगों की मौत पर जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में पालघर जिले के विजय वल्लभ अस्पताल में आग लगने की घटना पर शुक्रवार को शोक जताया तथा इस घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये के मुआवजे की भी घोषणा की।

 


 

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, `विरार के कोविड-19 अस्पताल में आग लगने की घटना दु:खद हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।` प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी।

 


ज्ञात हो कि विरार में शुक्रवार तड़के एक निजी अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 13 मरीजों की मौत हो गई। आग अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में लगी। घटना के वक्त आईसीयू में 17 मरीज थे। चार मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें इलाके के अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।