नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बीजेपी से चुनाव लड़ रहे  ‘मेट्रो मैन’  हारे , जाने चुनाव पूर्व क्या कहा था उन्होंने

बीजेपी से चुनाव लड़ रहे ‘मेट्रो मैन’ हारे , जाने चुनाव पूर्व क्या कहा था उन्होंने

तिरुवनंतपुरम: केरल में सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. इस चुनाव में पलक्कड विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं. दरअसल यहां से बीजेपी ने ‘मेट्रो मैन’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन को उम्मीदवार बनाया था. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा. दिलचस्प यह रहा कि शुरुआती रुझानों में ई श्रीधरन दो बार के विधायक शफी परामबिल से आगे चल रहे थे लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.


कांग्रेस उम्मीदवार शफी परमबिल एक बार फिर यह सीट जीतने में सफल रहे. परमबिल को 42534 (38.71%) वोट मिले जबकि श्रीधरन 41561 (37.83%) वोट ही हासिल कर पाए. चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए ई श्रीधरन ने कहा था कि उनका मुख्य लक्ष्य केरल में पार्टी को सत्ता में लाना है और पार्टी के जीतने पर वह मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए तैयार रहेंगे.


केरल में मुख्य मुकाबला कांग्रेस की लीडरशिप वाले यूडीएफ और लेफ्ट फ्रंट के एलडीएफ के बीच है. इस दक्षिणी राज्य में कम्युनिस्ट और कांग्रेस नीत यूडीएफ के बीच सत्ता की अदला-बदली के चार दशक पुराने चलन रहा है लेकिन इस बार एलडीएफ की जीत ने इस चलन को रोककर इतिहास बना दिया है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक केरल में एलडीएफ 99 सीटों पर जबकि यूडीएफ 41 सीटों पर आगे चल रहा है. वहीं बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए किसी सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सका है.


केरल में राजनीतिक तौर पर कम संभावनाएं होने के बावजूद बीजेपी ने इस राज्य में जीत के लिए जी-तोड़ मेहनत की थी. पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के सभी बड़े नेताओं ने राज्य में प्रचार किया लेकिन उसका खाता भी राज्य में नहीं खुल सका.

 

BIG BREAKING : ममता बनर्जी ने इतने वोटों से शुभेंदु अधिकारी को पछाड़ कर जीती नंदीग्राम का चुनाव

BIG BREAKING : ममता बनर्जी ने इतने वोटों से शुभेंदु अधिकारी को पछाड़ कर जीती नंदीग्राम का चुनाव

कोलकाता | पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा मुकाबला यानी नंदीग्राम का चुनाव ममता बनर्जी ने जीत लिया है. ये बंगाल चुनाव की सबसे हाई प्रोफाइल सीट थी. शुरुआत में तो शुभेंदु अधिकारी काफी समय तक इस सीट पर आगे चले थे, लेकिन बाद में ममता ने बढ़त बनाई. 16वे राउंड में ममता बनर्जी 6 वोटों से पीछे हुई थीं, लेकिन आखिर तक आते-आते उन्होंने नंदीग्राम का रण 1200 वोट से जीत लिया है. 

BIG BREAKING : प्रशांत किशोर का आय बड़ा बयान, कहा- मैं जगह खाली कर रहा हूं, अब नहीं बनाऊंगा चुनावी रणनीति

BIG BREAKING : प्रशांत किशोर का आय बड़ा बयान, कहा- मैं जगह खाली कर रहा हूं, अब नहीं बनाऊंगा चुनावी रणनीति

नई दिल्ली | पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे रविवार को आ रहे हैं. इसके लिए मतगणना जारी है. इनमें से पश्चिम बंगाल से सामने आए रुझानों में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 200 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं बीजेपी 100 से नीचे सिमटती दिख रही है. ऐसे में ममता बनर्जी के लिए चुनावी रणनीति बनाने वाले प्रशांत किशोर ने रुझानों के बाद बड़ा ऐलान किया है. उनका कहना है कि वह अब चुनावी रणनीतिकार का काम नहीं करेंगे.

एनडीटीवी को दिए इंटरव्‍यू में उन्‍होंने साफतौर पर कहा है कि वह अब यह जगह खाली कर रहे हैं. उनका कहना है कि अब वह भविष्‍य में चुनावी रणनीति बनाने का काम नहीं करेंगे. प्रशांत किशोर ने कहा, 'मैं जो कर रहा हूं, अब मैं वो काम नहीं करना चाहता. मैंने बहुत कुछ किया है. अब मेरे लिए थोड़ा आराम करने का वक्‍त आ गया है और जीवन में कुछ और काम करने का भी. मैं अब यह जगह खाली करना चाहता हूं.'

 

स्रोत : NEWS 18

BIG BREAKING : राजधानी के इस हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की हुई कमी, 4 नवजात समेत 50 लोगों की जान खतरे में !

BIG BREAKING : राजधानी के इस हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की हुई कमी, 4 नवजात समेत 50 लोगों की जान खतरे में !

नई दिल्ली | दिल्ली के मधुकर रेनबो चिल्ड्रन अस्पताल ने रविवार को अपने यहां ऑक्सीजन का भंडार समाप्त होने का संदेश दिया है और कहा है कि चार नवजातों समेत 50 लोगों की जान 'खतरे में है। मालवीय नगर स्थित अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में करीब 80 मरीज हैं, जिनमें कोविड-19 के मरीज भी हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 15 नवजात भी हैं। उन्होंने कहा, वहां चार नवजातों समेत 50 लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अस्पताल में तरल ऑक्सीजन के भंडार के लिए टैंक नहीं है और उसकी निर्भरता निजी विक्रेता से ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति पर है। अधिकारी ने कहा, निरंतर आपूर्ति के अभाव में यह रोजाना की लड़ाई बन गई है। हमें हर दिन करीब 125 ऑक्सीजन सिलेंडरों की जरूरत पड़ती है। शनिवार को, कोविड-19 के 12 मरीजों की दक्षिण दिल्ली के बत्रा अस्पताल में मौत हो गई थी, जब दोपहर में करीब 80 मिनट तक अस्पताल के पास चिकित्सीय ऑक्सीजन नहीं थी। मृतकों में एक वरिष्ठ चिकित्सक भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढऩे से दिल्ली के कई अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं।

 

 
बड़ी खबर : नगर निगम ने किराना सामानों की होम डिलीवरी हेतु 54 किराना व्यापारियों के नाम और नंबर किये जारी, देखें सूची

बड़ी खबर : नगर निगम ने किराना सामानों की होम डिलीवरी हेतु 54 किराना व्यापारियों के नाम और नंबर किये जारी, देखें सूची

भोपाल | मध्यप्रदेश के कई जिलों में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है | इसी बीच राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी भोपाल में किराना व्यापारियों को होम डिलीवरी की अनुमति दी गई है, राजधानी के एक से 19 जोन में 54 किराना व्यापारियों को होम डिलीवरी की अनुमति प्रदान की गई है, नगर निगम ने यह आदेश जारी किया है।

 

साथ ही जोनल अधिकारियों के माध्यम से व्यापारियों और वाहनों को अनुमति पत्र दिया गया है। नागरिकगण उनके संपर्क नंबरों में फोन कर किराना सामाग्री घर मंगा सकते हैं। पूरी सूची और नंबर आप यहां देख सकते हैं |

 
लॉकडाउन ब्रेकिंग : राज्य में इस तारीख से 1 हफ्ते का लगा टोटल लॉकडाउन, प्रदेश के गृहमंत्री ने की घोषणा

लॉकडाउन ब्रेकिंग : राज्य में इस तारीख से 1 हफ्ते का लगा टोटल लॉकडाउन, प्रदेश के गृहमंत्री ने की घोषणा

हरियाणा | कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य में सोमवार को से फुल लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य में 3 मई से सात दिनों के लिए फुल लॉकडाउन लगाया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी कोरोना वायरस के बढ़ने लगे हैं।

 

शनिवार को राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13588 नए मामले सामने आए थे। वहीं, गुरुग्राम में 4099 कोरोना मरीज मिले थे। शनिवार को पूरे राज्य में कोरोना वायरस से 125 लोगों की मौत भी हुई। राहत की बात रही कि शनिवार को 8509 लोग ठीक भी हुए।

 

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच हरियाणा सरकार ने शनिवार को संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील, गर्भवती और दिव्यांग कर्मचारियों को काम पर नहीं बुलाने का निर्णय लिया है। आवश्यक सेवा में शामिल होने पर भी इन्हें छूट दी गई है। सरकार ने इसकी जानकारी दी। 

सरकारी निर्णय के अनुसार, जरूरत पड़ने पर वह घर से ही काम कर सकते हैं बशर्ते कि उनके पास आवश्यक बुनियादी ढांचा मौजूद हो। सरकारी बयान में कहा गया है कि उपरोक्त कर्मचारियों को यह छूट अगले आदेश तक जारी रहेगी। 

 

बयान में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को देखते हुए, तनाव, रक्तचाप, दिल अथवा फेफड़े की बीमारी, कैंसर और अन्य ऐसे बीमारियों से पीड़ित कर्मचारी जिनकी उम्र 50 साल या उससे अधिक है और जिन्हें संक्रमण का उच्च जोखिम है, उन्हें किसी ऐसे काम में नहीं लगाया जाएगा जहां जनता के साथ सीधा संपर्क करने की जरूरत पड़ती है |

BIG BREAKING : प्रदेश के सरकारी अस्पताल में ऑक्‍सीजन की कमी से 14 कोरोना मरीजों की हुई मौत, अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप

BIG BREAKING : प्रदेश के सरकारी अस्पताल में ऑक्‍सीजन की कमी से 14 कोरोना मरीजों की हुई मौत, अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप

नई दिल्ली | आंध्र प्रदेश के एक सरकारी अस्‍पताल में शनिवार को 14 कोरोना मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया. अभी तक अस्‍पताल प्रशासन की ओर से मौत के कारणों की जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि अस्‍पताल में मौजूद लोगों का कहना है कि कोरोना मरीजों की मौत ऑक्‍सीजन की कमी की वजह से हुई है. हालांकि अस्‍पताल प्रशासन इस बात को अफवाह बता रहा है. कोरोना मरीजों की मौत के बाद कलेक्टर ने अस्पताल का दौरा करने के बाद जांच शुरू कर की गई है.

घटना की जानकारी देते हुए ज्वॉइंट कलेक्टर निशांत कुमार ने बताया कि अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन की कमी को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है. सभी मरीजों की मौत गंभीर कोरोना के कारण हुई है. हमारी टीम ने ऑक्सीजन प्लांट की जांच की है. हर वार्ड का दौरा कर एक एक प्‍वाइंट और वॉल्‍व को चेक किया गया है. कहीं पर भी कोई दिक्‍कत नहीं है. ऑक्सीजन प्लांट का प्रेशर भी सही है और सप्लाई में भी किसी भी तरह की कोई दिक्कत महसूस नहीं की गई है.

उन्‍होंने बताया कि सरकारी अस्‍पताल में जिन लोगों की मौत हुई है उसका ऑक्‍सीजन की कमी से कोई कनेक्‍शन नहीं है. जितने लोगों की भी मौत हुई है, उन सभी की उम्र ज्यादा थी और उन्हें पहले से ही गंभीर बीमारियां थीं.

इसलिए ये मौतें ऑक्सीजन की वजह से नहीं हुई है. हमने पर्सनली चेक किया है. ये सही नहीं है कि ऑक्सीजन की कमी से ये मौतें हुई हैं. दुर्भाग्य से ये बात सही है कि मौतों की संख्या ज्यादा है, लेकिन ये ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं है. जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें से ज्यादातर को डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्ल्म्स और कार्डियक अरेस्ट जैसी शिकायतें थीं.

BIG BREAKING : समर्थकों के जश्न मनाने पर चुनाव आयोग सख्त, FIR कराने दिए निर्देश

BIG BREAKING : समर्थकों के जश्न मनाने पर चुनाव आयोग सख्त, FIR कराने दिए निर्देश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की धमाकेदार जीत को देखते हुए कोलकाता में टीएमसी समर्थक जश्न मना रहे हैं. अब चुनाव आयोग ने संबंधित राज्य के मुख्य सचिवों को इस तरह की सभाओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा गया है. चुनाव आयोग ने आदेश दिया है कि जश्न मना रहे लोगों पर एफआईआर कराई जाए, इलाके के SHO को सस्पेंड किया जाए और कार्रवाई की जानकारी दी जाए. 

BIG BREAKING : असम में मतदान केंद्र पर मिली इस्तेमाल नहीं की गई ईवीएम

BIG BREAKING : असम में मतदान केंद्र पर मिली इस्तेमाल नहीं की गई ईवीएम

हैलाकांडी। असम के हैलाकांडी जिले में शनिवार शाम को एक मतगणना केंद्र परिसर में एक पेटी में एक ईवीएम मिली, जिसका इस्तेमाल नहीं किया गया था।बाद में बिना इस्तेमाल वाली ईवीएम मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी मेघ निधि दहल निर्वाचन अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मशीन के बारे में पूछताछ की। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
जांच में पाया गया कि मतदान वाले दिन अतिरिक्त मशीन के तौर पर इस ईवीएम को रखा गया था और यह गलती से मतगणना केंद्र पर पहुंच गई। मशीन पर कोई भी मत नहीं डाला गया। मशीन को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के सामने खोला गया तो इस बात से संतुष्टि हुई कि इसका कोई दुरुपयोग नहीं किया गया।

ईवीएम को फौरन उपायुक्त कार्यालय में स्थित ईवीएम भंडार गृह भेजा गया। दहल के हवाले से कहा गया है, अतिरिक्त मशीन के तौर पर रखी गई ईवीएम एक पेटी में पाई गई जिसे मतदान केंद्र ले जाया गया था।

उन्होंने कहा, उम्मीदवार इस बात से संतुष्ट थे कि यह ईवीएम अतिरिक्त ईवीएम थी और इसमें कोई मत नहीं डाला गया। बाद में मशीन को ईवीएम भंडार गृह ले जाया गया और सुरक्षित रख दिया गया।(भाषा) 

BIG BREAKING : राज्य में 5 मई के बाद 14 दिनों के लिए लॉक डाउन , मुख्यमंत्री ने की घोषणा

BIG BREAKING : राज्य में 5 मई के बाद 14 दिनों के लिए लॉक डाउन , मुख्यमंत्री ने की घोषणा

ओडिशा, कोरोना के बाढ़ते मामलों को देखते हुए ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने 14 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। राज्य में 5 मई से लेकर 19 मई तक लॉकडाउन रहेगा। लोगों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स का पालन करना होगा।
आपको बता दें कि देश में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,689 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,15,542 हो गई है। वहीं 3,92,488 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1,95,57,457 हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार तक के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है।
 

कोरोना अपडेट : देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 3.92 लाख मामले, 3689 ने गंवाई जान

कोरोना अपडेट : देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 3.92 लाख मामले, 3689 ने गंवाई जान

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 3,92,488 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह शनिवार के मुकाबले मामूली कम हैं। शनिवार को चार लाख से ज्यादा नए मामले मिले थे। हालांकि रविवार को सक्रिय केस बढ़कर 33 लाख के पार हो गए। बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 3689 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया।
रविवार को कोरोना के 3 लाख 92 हजार 488 नए मामले सामने आने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,95,57457 हो गई है। इसी तरह 3689 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 2,15,542 हो गई।
देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने का नाम नहीं ले रही है। इसी कारण जहां रोज लाखों की संख्या में नए मरीज मिल रहे हैं, वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। रविवार को सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 33,49,644 हो गई है। यह कुल संक्रमितों की 17.06 फीसदी है।
मरीजों के ठीक होने की दर और गिरकर 81.84 प्रतिशत रह गई है। देश में संक्रमण के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,59,92,271 हो गई है। मृत्यु दर 1.11 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र, दिल्ली, उप्र व छत्तीसगढ़ में ज्यादा मौतें
पिछले 24 घंटे में 3684 की मौत हुई। महाराष्ट्र में 802, दिल्ली में 412, उत्तर प्रदेश में 304, छत्तीसगढ़ में 229, कर्नाटक में 271, गुजरात में 172, राजस्थान में 160, उत्तराखंड में 107 और झारखंड में 169, पंजाब में 138 और तमिलनाडु में 147 लोगों की मौत हुई।
देश में संक्रमण के कारण अब तक कुल 2,15,523 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 69,615, दिल्ली में 16,569, कर्नाटक में 15,794, तमिलनाडु में 14,193, उत्तर प्रदेश में 12,874, पश्चिम बंगाल में 11,447, पंजाब में 9160 और छत्तीसगढ़ में 8810 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में 10 वें दिन भी 300 से ज्यादा मौतें
राजधानी दिल्ली में कोरोना कहर बरपा रहा है। बीते कुछ दिनों से यहां रोज 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। एक दिन में यहां सबसे ज्यादा 412 लोगों की मौत हुई। मौतों का यह आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है। दसवें दिन 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

10 राज्यों में कहर ढा रहा कोरोना
देश के 10 राज्यों-महाराष्ट्र, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, राजस्थान और बिहार में कोरोना कहर ढा रहा है। इन राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के 73.71 प्रतिशत नए मामले दर्ज हुए हैं। वहीं करीब 76 फीसदी मौतें भी इन्हीं राज्यों में हुई।
 

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 12508 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 15902 नए मरीज मिले 229 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 12508 ने जीती कोरोना से जंग, कुल 15902 नए मरीज मिले 229 मृत्यु भी, देखे जिलेवार आकड़े

रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 15902 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 1464 मरीज, दुर्ग से 1029, राजनांदगांव से 679, बालोद से 447, बेमेतरा से 305, कबीरधाम से 471, धमतरी से 529, बलौदा बाजार से 801, महासमुंद से 504, गरियाबंद से 456, बिलासपुर से 1290, रायगढ़ से 1075, कोरबा से 1228, जांजगीर-चांपा से 1061, मुंगेली से 584, जीपीएम से 368, सरगुजा से 507, कोरिया से 606, सूरजपुर से 450, बलरामपुर से 331, जशपुर से 528, बस्तर से 177, कोंडागांव से 302, दंतेवाड़ा से 68, सुकमा से 37, कांकेर से 537, नारायणपुर से 35, बीजापुर से 30, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 12508 कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना की जंग जीत कर स्वस्थ्य हुए है | राज्य में आज कुल 229 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 121099 है | आज प्रदेश में 60863 टेस्ट हुए है |  

BIG BREAKING : राजधानी में एक हफ्ते और बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम ने किया एलान

BIG BREAKING : राजधानी में एक हफ्ते और बढ़ाया गया लॉकडाउन, सीएम ने किया एलान

नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर एलान कि दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है. अब दिल्ली में 10 मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा.


पिछले दो हफ्ते से दिल्ली में लॉकडाउन लागू है, जिसकी मियाद सोमवार सुबह पांच बजे खत्म हो रही थी. हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज ही लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर दिया है.

 

इस मशहूर गायिका ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 7 लाख, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

इस मशहूर गायिका ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 7 लाख, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

मुंबई। कोरोना की इस दूसरी लहार ने देश में कोहराम मचा रखा है। इस आपदा ने निपटने कई बड़ी हस्तियां ने सामने आकर अपना सहयोग दिया है। इसी कड़ी में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने मुख्यमंत्री रहत कोष में 7 लाख  रूपए का योगदान दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लता मंगेशकर के इस प्रयास ले लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ठाकरे ने लोगों से अपील की है, कि वे कोविड युद्ध और 18-44 आयु वर्ग के लिए चल रहे नि:शुल्क टीकाकरण अभियान के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं उसमें योगदान करें। उनका योदगान आज 1 मई से महाराष्ट्र दिवस और अंतर्राष्ट्रीय श्रम राज्य के दिन राज्य में बड़ा योगदान होगा। इससे पहले सप्ताह में, सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सहयोगी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के विधायकों ने सीएमआरएफ में अपना वेतन और अन्य दान सहित लगभग 2 करोड़ रुपए का योगदान दिया है।
 

आईसीएमआर अपडेट :  राज्य में मिले 13168 कोरोना पॉजिटिव, आज सर्वाधिक रायपुर से, इन 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले

आईसीएमआर अपडेट : राज्य में मिले 13168 कोरोना पॉजिटिव, आज सर्वाधिक रायपुर से, इन 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले

रायपुर। राज्य में आज शाम 5.50 तक 13168 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 1177 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक 24 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

आईसीएमआर के मुताबिक आज बालोद 425, बलौदाबाजार 685, बलरामपुर 263, बस्तर 182, बेमेतरा 287, बीजापुर 33, बिलासपुर 1039, दंतेवाड़ा 50, धमतरी 453, दुर्ग 840, गरियाबंद 402, जीपीएम 246, जांजगीर-चांपा 815, जशपुर 472, कबीरधाम 379, कांकेर 393, कोंडागांव 221, कोरबा 1137, कोरिया 527, महासमुंद 432, मुंगेली 444, नारायणपुर 35, रायगढ़ 829, रायपुर 1177, राजनांदगांव 466, सुकमा 33, सूरजपुर 428, और सरगुजा 475 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं। 

 राजधानी के इस अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से 8 कोरोना मरीजों की मौत, डॉक्टर भी शामिल

राजधानी के इस अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से 8 कोरोना मरीजों की मौत, डॉक्टर भी शामिल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई जगह ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है। कोविड के मामले तेजी से बढ़ने की वजह से ऑक्सीजन की मांग में भी बढ़ोतरी आई है। ऑक्सीजन की कमी की वजह से दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की जान गई है। राजधानी के बत्रा अस्पताल में शनिवार को ऑक्सीजन खत्म होने के चलते आठ कोरोना मरीजों की जान चली गई। ऑक्सीजन की कमी को लेकर बत्रा अस्पताल ने दिल्ली हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। 

अस्पताल ने कोर्ट में बताया कि एक घंटे से भी ज्यादा समय तक ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं थी, जिसकी वजह से आठ कोरोना मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में डॉक्टर भी शामिल है। बत्रा अस्पताल ने हाई कोर्ट को बताया, हमें ऑक्सीजन समय पर नहीं मिली। दोपहर 12 बजे ऑक्सीजन खत्म हो गई थी। फिर डेढ़ बजे दोबारा ऑक्सीजन की सप्लाई हुई। इस वजह से कुछ लोगों की मौत हो गई, जिसमें हमारे एक डॉक्टर भी शामिल हैं। इससे पहले अस्पताल ने ऑक्सीजन की सप्लाई पाने के लिए एसओएस मैसेज भी भेजा था। इसमें जानकारी दी गई थी कि अस्पताल में सिर्फ दस मिनट की ही ऑक्सीजन बाकी है। अस्पताल में 326 मरीज भर्ती थे।
बड़ी खबर : भारत में फिर 3 मई से 20 मई तक लगेगा लॉकडाउन?, पढ़े पूरी खबर

बड़ी खबर : भारत में फिर 3 मई से 20 मई तक लगेगा लॉकडाउन?, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर ई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है। कि केंद्र सरकार 3 मई से 20 मई तक कंप्लीट लॉकडाउन लगा दिया है। लेकिन आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। इस वायरल पोस्ट में टीवी चैनल का एक फ्रेम दिखाया गया है, जिसमें पीएम मोदी की फोटो के साथ सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। साथ ही ब्रेकिंग के तौर पर इसमें दिखाया गया है कि 3 मई से 20 मई के तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इसमें पीएम मोदी के बयान के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इस फैसले से देश के सभी राज्यों ने संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर सहमति जताई है।
पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को फर्जी बताया है और कहा है कि सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा, यह काफी पहले पीएम मोदी स्पष्ट कर चुके हैं कि वह लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने राज्यों से भी कहा था कि लॉकडाउन का इस्तेमाल अंतिम विकल्प के रूप में ही करें।

 
 कोरोना काल में राज्यों को मिलेगी राहत : राज्यों को राहत देने केंद्र ने जारी की एसडीआरएफ की पहली किश्त

कोरोना काल में राज्यों को मिलेगी राहत : राज्यों को राहत देने केंद्र ने जारी की एसडीआरएफ की पहली किश्त

नई दिल्ली।  देश में कोरोना संकट के बीच भारत सरकार ने राज्यों को राहत देने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के केंद्रीय हिस्से की पहली किस्त जारी कर दी है। पहली किस्त के रूप में केंद्र सरकार ने 8873.6 करोड़ रुपये सभी राज्यों के लिए जारी किए हैं। 

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया कि साल 2021-22 के लिए एसडीआरएफ से राज्यों को मदद देने के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि जारी की गई राशि का 50 फीसदी यानी 4436.8 करोड़ रुपये का इस्तेमाल राज्य कोविड-19 की रोकथाम के लिए कर सकते हैं। 

इसके अलावा मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया कि गृह मंत्रालय की सिफारिश पर राज्यों को 8873.6 करोड़ रुपये की पहली किस्त सौंपी गई है। बता दें कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष की पहली किस्त वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार जून महीने के में जारी की जाती हैं। 
वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एसडीआरएफ के लिए ये पैसे सामान्य प्रक्रिया में ढील देते हुए जारी किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि ये राशि पिछले वित्तीय वर्ष में राज्यों को दी गई राशि के इस्तेमाल के प्रमाण पत्र की प्रतीक्षा किए बिना ही जारी की गई है। 

बता दें कि एसडीआरआफ की राशि का इस्तेमाल राज्यों की ओर से कोरोना संबंधित विभिन्न उपायों के लिए किया जा सकता है। इसमें वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, अस्पताल, एयर प्यूरिफायर में ऑक्सीजन उत्पादन और भंडारण संयंत्रों की लागत को पूरा करना, एंबुलेंस सेवाओं को मजबूत करना, कोविड केयर सेंटर शामिल हैं।
 
 बड़ी खबर: इस मशहूर सितार वादक का कोरोना संक्रमण से हुआ निधन

बड़ी खबर: इस मशहूर सितार वादक का कोरोना संक्रमण से हुआ निधन

नई दिल्ली। मशहूर सितार वादक पंडित देवव्रत चौधरी उर्फ देबू चौधरी का कोरोना संक्रमण से ग्रसित होने के बाद शनिवार सुबह निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

पंडित देबू चौधरी के काफी करीबी रहे संगीतकार जफर मिर्जा नियाजी ने बताया कि उन्होंने शनिवार तड़के इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। देबू चौधरी दिल्ली के गुरु तेगबहादुर अस्पताल में भर्ती थे। वहीं हालत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक देबू चौधरी को इसी हफ्ते की शुरूआत में कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। इलाज के लिए वह गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती थे और इलाज के दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता चला गया। शुक्रवार की सुबह उनकी हालात काफी खराब हो गई तो उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया। शनिवार तड़के उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सेनिया घराने के अगुआ कलाकारों में रहे पंडित देवव्रत चौधरी ने अपने जीवन के छह दशक सितार साधना को समर्पित कर दिए। युवावस्था में ही सितार को अपना लेने वाले देबू चौधरी ने दुनिया भर का दौरा किया और लोगों को अपने सितार की सुर लहरियों से मोहित किया।

देबू चौधरी को देश विदेश में तमाम सम्मान मिले हैं। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता देबू चौधरी को भारत सरकार ने पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कारों से भी सम्मानित किया। शिक्षाविद और लेखक के तौर पर उन्होंने संगीत पर काफी किया है।
 
कोरोना अपडेट: देश में कोरोना हुआ बेकाबू एक दिन में आए रिकॉर्ड 4 लाख से ज्यादा नए केस 3523 की हुई मौत

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना हुआ बेकाबू एक दिन में आए रिकॉर्ड 4 लाख से ज्यादा नए केस 3523 की हुई मौत

नई दिल्ली, भारत में कोरोना की सुनामी का खौफनाक मंजर सामने आ चुका है. रोजाना कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब चार लाख के पहुंच चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 401,993 नए कोरोना केस आए और 3523 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,99,988 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले गुरुवार को देश में 386,452 नए केस आए थे. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं.


देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
• कुल कोरोना केस- एक करोड़ 91 लाख 64 हजार 969
• कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 56 लाख 84 हजार 406
• कुल एक्टिव केस- 32 लाख 68 हजार 710
• कुल मौत- 2 लाख 11 हजार 853
• कुल टीकाकरण- 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 डोज दी गई